बाड़मेर में कृषि सुपरवाइजर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पत्नी और मां के साथ किराए के मकान में रहा था, 15 दिन से अकेला था

[ad_1]


बाड़मेर के रीको थाना इलाके में कृषि सुपरवाइजर ने किराए के मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे के हुक से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे गंगाई नगर इलाके की है। मौके पर पुलिस के साथ डीएसपी भी पहुंचे और एफएसएल टीम से सबूत जुटवाए गए। फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी है। सब्जी देने पहुंचे पड़ोसी ने देखा लटका हुआ पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार (निवासी रायसिंगपुरा, श्रीगंगानगर) बाड़मेर जिले के शिवकर में कृषि पर्यवेक्षक पद पर कार्यरत था और गंगाई नगर में किराए के मकान में रहता था। गुरुवार शाम करीब 6 बजे वह घर लौटा था और उस समय अकेला था। पड़ोसी रोज की तरह रात करीब साढ़े नौ बजे सब्जी देने पहुंचे। काफी देर आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा कि अंदर वह फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी बोले – मौके से सबूत जुटाए, परिजनों को सूचना डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया – युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड की है। मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 15 दिन से अकेला रह रहा था मकान मालिक कमलाराम ने बताया – राकेश अपनी पत्नी और मां के साथ यहां किराए पर रहता था, लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से वह अकेला रह रहा था। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एफएसएल टीम को बुलाकर कमरे से तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

[ad_2]

Source link

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:47वीं बार 200+ स्कोर बनाया, हार्दिक ने 109 मीटर लंबा सिक्स लगाया; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

[ad_1]


भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने इस फॉर्मेट में 47वीं बार 200+ स्कोर का आंकड़ा पार किया। वहीं हार्दिक पंड्या ने 109 मीटर लंबा सिक्स लगाया। गुरुवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। ईशान किशन ने 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई। 210 रन का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। पढिए IND Vs NAM मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. लगातार 10वीं जीत का रिकॉर्ड भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज कर टूर्नामेंट इतिहास का नया रिकॉर्ड बना दिया। यह जीतों का सिलसिला 2024 सीजन से शुरू हुआ था। दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया हैं, जिनके नाम आठ-आठ लगातार जीत दर्ज हैं। 2. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत भारत ने 93 रन से जीत दर्ज कर टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 2012 में कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन से थी। 3. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम ने 20 ओवर में 209/9 रन बनाए। इस सूची में भारत का ही 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया गया 218/4 का स्कोर टॉप पर है। 4. भारत ने 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में 47वीं बार 200 से ज्यादा रन बनाए। यह किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। साउथ अफ्रीका (29) और न्यूजीलैंड (28) इस सूची में पीछे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने 25-25 बार यह आंकड़ा पार किया है। खास बात यह है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से भारत 14 बार 200+ स्कोर बना चुका है, जबकि इस दौरान किसी अन्य टीम ने सात से ज्यादा बार यह उपलब्धि हासिल नहीं की। 5. ईशान की 20 गेंदों में फिफ्टी ईशान किशन ने 20 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया। यह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए संयुक्त रूप से पांचवीं सबसे तेज फिफ्टी रही। इस सूची में टॉप पर युवराज सिंह की 12 गेंदों वाली ऐतिहासिक पारी है। ईशान ने पावरप्ले के भीतर फिफ्टी पूरी कर टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बना ली। उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 6. संजू वर्ल्ड कप खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले भारत के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी उम्र डेब्यू के समय 31 साल 93 दिन रही। उनसे आगे सिर्फ अमित मिश्रा हैं, जिन्होंने 2014 में 31 साल 117 दिन की उम्र में टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू किया था। 7. इरास्मस ने लिए 4 विकेट नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने दिल्ली में भारत के खिलाफ 4 विकेट झटके। इसके साथ ही वे टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में चार विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। उनसे पहले राशिद खान, डेनियल विटोरी और जीशान मकसूद यह कारनामा कर चुके हैं। साथ ही इरास्मस भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में चार विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। उनसे पहले मिचेल सैंटनर (4/11) ऐसा कर चुके हैं। अब मोमेंट्स 1. फ्री हिट पर बुमराह ने किया क्लीन बोल्ड 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने लॉरेन स्टीनकैंप को बोल्ड किया, लेकिन इससे पहले वाली गेंद नो-बॉल थी। फ्री हिट होने की वजह से बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया। 2. वरुण चक्रवर्ती ने पहली गेंद पर लिया विकेट 8वें ओवर में गेंदबाजी पर आए वरुण चक्रवर्ती ने पहली ही गेंद पर लॉरेन स्टीनकैंप को क्लीन बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उनकी फ्लाइटेड बॉल गुगली मिडिल स्टंप पर पिच होकर अंदर की ओर टर्न हुई। बल्लेबाज ड्राइव के प्रयास में चूक गए और गेंद मिडिल-लेग स्टंप से जा टकराई। 3. हार्दिक और इरास्मस की टक्कर 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे ने शॉट खेला। गेंद रोकने की कोशिश में कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की हार्दिक पंड्या से टक्कर हो गई। हालांकि तुरंत बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर खेल भावना दिखाई। 4. दुबे का 107 मीटर लंबा सिक्स 14वें ओवर की पहली गेंद पर शिवम दुबे ने 107 मीटर लंबा छक्का जड़ा। बर्नार्ड स्कोल्टज की स्टंप लाइन गेंद को उन्होंने मिडविकेट के ऊपर टॉप टियर में पहुंचा दिया। बॉल ट्रैकर ने दूरी 107 मीटर दर्ज की। 5. हार्दिक का 109 मीटर मॉन्स्टर सिक्स 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने 109 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद को उन्होंने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर स्टैंड्स में भेजा। 6. बुमराह का डाइविंग कैच 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने मलान क्रूगर को आउट कराया। क्रूगर का स्वीप शॉट ठीक से कनेक्ट नहीं हुआ और गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में चली गई। वहां जसप्रीत बुमराह ने पीछे भागते हुए बाईं ओर शानदार डाइव लगाई और बेहतरीन कैच लपक लिया।

[ad_2]

Source link

Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक्सप्रेस-वे के लिए टोल शुल्क में राहत का फैसला लिया है। जब तक एक्सप्रेस-वे पहले सिरे से आखिरी सिरे तक पूरा नहीं बन जाता है, तब तक टोल में 25% की छूट रहेगी। यह व्यवस्था आने वाले 15 फरवरी से एक साल तक जारी रहेगी।

सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, टोल दर अधिनियम 2008 में बदलाव करते हुए यह व्यवस्था की गई है। अब टोल दर अधिनियम 2026 के तहत तय किया गया है कि जो एक्सप्रेस-वे पूरी तरह नहीं बने हैं, उनकी टोल दर कम की जाए।

अमूमन राष्ट्रीय राजमार्ग के मुकाबले एक्सप्रेस-वे का टोल 25 फीसदी अधिक होता है। ऐसे में पूरे नहीं हुए एक्सप्रेस-वे पर भी नेशनल हाईवे जितना टोल ही प्रभावी होगा। अभी दिल्ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे सहित लगभग 18 निर्माणाधीन हैं। कुछ जगह ये खंड में चालू हैं।

[ad_2]

Source link

मुफ्त सामान देने से इनकार पर दुकानदारों-ग्राहकों पर हमला:दुकानों-वाहनों में तोड़फोड़ कर गल्ला भी लूटा, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से की मारपीट

[ad_1]


अजमेर में मुफ्त में सामान देने से इनकार पर कृष्णगंज थाना क्षेत्र के माकड़वाली रोड पर गुरुवार रात कुछ युवकों ने एक डेयरी बूथ और पास स्थित चाय-पकौड़ी की दुकान पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। दुकानों के साथ वहां खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। सड़क से गुजर रही एक वैन पर पत्थर व लाठियों से हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दी है। मामला माकड़वाली रोड़ पर नेत्रहीन विद्यार्थियों के हॉस्टल के सामने स्थित डेयरी बूथ संचालक ओमप्रकाश खटीक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि देर रात शैतान गुर्जर अपने दो साथियों के साथ कार में आया। उसने जाति सूचक शब्द कहें और गालीगलौज करते हुए फ्री में सामान देने के लिए कहा। इनकार किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। पड़ोस में चाय-पकौड़ी का ठेला लगाने वाले जगदीश गुर्जर ने बीचबचाव करने की कोशिश की की तो उसे भी पीटा। उसके बाद शैतान गुर्जर और उसके र साथी धमकी देते हुए चले गए। दोनों जब थाने शिकायत देने पहुंचे, इसी दौरान वह करीब 10-15 साथियों के साथ वापस लौटा और डेयरी बूथ व दुकान में तोड़फोड़ सामान भी बिखेर दिया। गल्ले से नकदी भी ले जाने का आरोप पीड़ितों ने लगाया है। धारदार हथियार से ग्राहक का कान कटा हमलावरों ने कांच की बोतलें, ईंट पत्थर, लाठी डंडों और तेज धारदार हथियार से हमला किया। दुकान पर एक ग्राहक तेजू गुर्जर खड़ा था, उस DAP पर भी हमला कर दिया। धारदार हथियार से तेजू का कान कट गया। उसे जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। डेयरी बूथ के सामने खड़ी बाइक और एक कार में भी तोड़फोड़ की। इसी दौरान बंटी नाम का युक्क अपने वैन से माकड़वाली जाने के लिए गुजर रहा था। हमलावरों ने उसकी वैन पर भी पत्थर बरसाए। वैन रुकी तो उसके चारों तरफ के कांच तोड़ दिए। किसी तरह बंटी ने वैन से उतर कर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत ले कर आरोपियों की तलाश में टीम भेजी है। मारपीट के बाद वापस आए हमलावर, दहशत में बंद हुई दुकानें हमलावर पहले 8 बजे मारपीट करके गए। फिर करीब 45 मिनट बाद वापस आए। इस दौरान आसपास दहशत का माहौल बना रहा। आसपास की दुकानों के संचालकों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी थी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अपने साथ शिकायत दर्ज कराने थाने ले गई।

[ad_2]

Source link

CAN Vs UAE T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Muhammad Waseem

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला आज कनाडा (CAN) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 2.30 बजे होगा।

कनाडा और यूएई की टीमें ग्रुप-डी में हैं, इसमें अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी हैं। अफगानिस्तान दोनों मैच हार चुका है, वहीं बाकी 2 टीमें 2-2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पोजिशन पर हैं। इसलिए आज का मैच दोनों टीमें के लिए करो या मरो का मुकाबला है।

दोनों के बीच 1 ही मैच हुआ कनाडा और UAE के बीच टी-20 क्रिकेट में अब तक 1 ही मैच खेला गया। 2019 अबू धाबी में पहले बैटिंग करते हुए UAE ने 154 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा टीम 140 रन ही बना सकी।

युवराज समरा कनाडा के टॉप प्लेयर 2024 के बाद से युवराज समरा ने कनाडा के लिए सबसे ज्यादा 454 रन बनाए हैं। वे 160 प्लस के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। वहीं कलीम सना 36 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज बने हुए हैं।

मुहम्मद वसीम UAE के टॉप स्कोरर 2024 के बाद से कप्तान मुहम्मद वसीम ने UAE के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 1325 रन हैं। वहीं जुनैद सिद्दीकी 32 मैचों में 45 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज हैं।

दिल्ली में बैटिंग पिच मिलेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां पिछले दोनों मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया। एक मुकाबले में पहले बैटिंग करने वाली टीम और दूसरे में चेज करने वाली टीम को जीत मिली।

बारिश की कोई संभावना नहीं दिल्ली में शुक्रवार को 10% इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, फरवरी में आमतौर पर वहां बारिश नहीं होती, ऐसा ही कुछ पिछले 15 दिनों में भी देखने को मिला। इसलिए कनाडा और UAE के मुकाबले में भी दखल होने की संभावना कम ही है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

कनाडा: युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), हर्ष ठाकेर, रविंदरपाल सिंह, श्रेयस मोव्वा, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, कलीम सना, दिलोन हेलिगर।

UAE: मुहम्मद वसीम, मयंक कुमार, आलीशान शराफू,अर्यांश शर्मा, मुहम्मद जोहैब, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद जवादुल्लाह।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

BJP MP Accuses Rahul Gandhi Misleading Nation

[ad_1]

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संसद का बजट सत्र का शुक्रवार को 13वां दिन है। यह बजट सत्र दो चरणों में होना है। आज पहले चरण का आखिरी दिन भी है। सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होगी, जो 2 अप्रैल तक चलेगा।

गुरुवार को इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड (अमेंडमेंट) बिल, 2026 लोकसभा और बाद में राज्यसभा से पास हुआ। इस बिल का मकसद औद्योगिक संबंध संहिता 2020 में संशोधन करना है।

इससे पहले BJP सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है।

संसद में पिछले 12 दिन की कार्यवाही पढ़ें…

12 फरवरी : राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं आएगा:भाजपा सांसद ने राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सरकार राहुल के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं लाएगी। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी। उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए।

हालांकि, बीजेपी उनके (राहुल) भाषण से आपत्तिजनक हिस्से हटाने को लेकर अब भी अड़ी हुई है, क्योंकि उन्होंने अब तक अपने आरोपों को लेकर सबूत पेश नहीं किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

11 फरवरी : राहुल गांधी बोले- अडाणी पर केस मोदी पर दबाव बनाने के लिए, सीतारमण बोलीं- बंगाल में पेट्रोल दिल्ली से ₹10 ज्यादा महंगा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर दबाव बनाने का तरीका है। वित्त मंत्री सीतारमण ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के GST को लेकर आरोपों पर कहा- अभिषेक ने कहा कि जन्म से लेकर मरने तक लोग GST दे रहे हैं। वह ये बातें कहां से ला रहे हैं। दूध के ऊपर कब जीएसटी लगा, पढ़ाई पर कब लगा? पूरी खबर पढ़ें…

10 फरवरी : लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश

विपक्ष ने संसद की कार्यवाही के 10वें दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

9 फरवरी: लोकसभा केवल 13 मिनट चली, विपक्ष की मांग राहुल गांधी को बोलने दें

बजट सत्र के 9 वें दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई थी। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करता रहा था। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

6 फरवरी: लोकसभा हंगामे के कारण पूरे दिन स्थगित, केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले- राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

संसद में शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा और नारेबाजी हुई। पहली बार 3 मिनट और दूसरी बार 7 मिनट तक ही कार्यवाही चल सकी। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- उन्हें कल सबने बालक कहा। आज PM की पाठशाला थी, जिसमें बच्चों को कामयाब होना बताया गया। अगर राहुल भी पीएम की पाठशाला में चले जाएं तो जिंदगी में कामयाब हो जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

5 फरवरी : लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, राज्यसभा में पीएम ने 97 मिनट का भाषण दिया

बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में यहां भी हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर गए। पूरी खबर पढ़ें…

4 फरवरी : स्पीकर के ऑफिस में BJP और विपक्ष के सांसदों के बीच बहस, भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर लिखी किताबें दिखाईं

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है, इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

3 फरवरी : राहुल ने कहा- मैं विपक्ष का नेता, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे ऑथेंटिकेट करें। मैं आज इसे ऑथेंटिकेट कर रहा हूं। राहुल ने आर्टिकल टेबल किया। राहुल ने जैसे ही कहा- मैंने जैसा कल कहा था कि राष्ट्रपति की स्पीच में नेशनल सिक्योरिटी का महत्वपूर्ण मुद्दा है। वैसे ही हंगामा होने लगा। राहुल बोले- मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका, स्पीकर ने माइक बंद कराया

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…

1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है।

पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…

28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Jodhpur Railway Exceeds 73% Target Clinker Loading, Earns Rs 90 Cr Revenue

[ad_1]

जोधपुर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने सीमेंट निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण घटक, क्लिंकर के लदान में सफलता का नया इतिहास रचा है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 के शुरुआती 10 महीनों में ही मंडल ने क्लिंकर के लदान से 90 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने में सफलता प्राप्त की है।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह आय पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 53 प्रतिशत अधिक है। रेलवे ने माल लदान के लिए निर्धारित वार्षिक लक्ष्य को न केवल समय से दो महीने पहले प्राप्त किया है, बल्कि उसे बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

लदान से जुड़े प्रमुख डेटा

राजस्व की छलांग: रेलवे को मात्र 10 महीनों में 90 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष 2024-25 की तुलना में 31 करोड़ रुपये अधिक है।

लक्ष्य से बड़ा धमाका: जोधपुर मंडल को इस वर्ष 4.64 लाख टन क्लिंकर लदान का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में जनवरी 2026 तक ही 8.17 लाख टन लदान कर लिया गया, जो लक्ष्य से 73% अधिक है।

रैकों की डबल सेंचुरी: मारवाड़ मूंडवा स्थित गति शक्ति कार्गो टर्मिनल से अब तक 200 रैकों का लदान किया जा चुका है।

उत्तर भारत की कनेक्टिविटी: यहां से क्लिंकर का लदान विशेष रूप से अंबाला, दिल्ली और लखनऊ जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की विभिन्न साइडिंग्स के लिए किया गया है।

गति शक्ति टर्मिनल और मारवाड़ मूंडवा का योगदान

डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि मेड़ता रोड-बीकानेर रेलखंड पर स्थित मारवाड़ मूंडवा में मैसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड की गति शक्ति कार्गो टर्मिनल साइडिंग से क्लिंकर लदान के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इसी टर्मिनल की वजह से लदान की गई रैकों की संख्या और राजस्व में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस साइडिंग से 84 अतिरिक्त रैक लोड किए गए हैं, जो रेलवे की परिचालन दक्षता को दर्शाता है।

सीमेंट निर्माण का प्रमुख आधार है क्लिंकर

सीनियर डीसीएम यादव ने क्लिंकर का महत्व समझाते हुए बताया कि यह सीमेंट निर्माण का आधार है, जिसे जिप्सम और अन्य खनिजों के साथ पीसकर मजबूत सीमेंट तैयार की जाती है। इसी क्लिंकर से तैयार सीमेंट का उपयोग देश के बड़े पुलों, बांधों, रेलवे प्रोजेक्ट्स और अन्य आधारभूत ढांचों के निर्माण में किया जा रहा है। वित्त वर्ष के अभी दो माह शेष हैं, जिससे राजस्व के इस आंकड़े में और बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

USA Vs NED T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Monank Patel Scott Edwards

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप का 21वां मैच आज अमेरिका (USA) और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॅास शाम 6.30 बजे किया जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप-ए में हैं।

नीदरलैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान से मामूली अंतर से हारने के बाद नामीबिया को हराकर शानदार वापसी की थी। टीम पॉइंट्स टेबल में 2 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं अमेरिका को भारत और पाकिस्तान से हार मिली। टीम चौथे नंबर पर है।

नीदरलैंड को अब तक नहीं हरा सका अमेरिका अमेरिका और नीदरलैंड के बीच अब तक 3 टी-20 खेले गए। सभी में नीदरलैंड को ही जीत मिली। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार एक दूसरे के सामने होंगी। अमेरिका ने अगर आज का मुकाबला गंवाया तो टीम सुपर-8 स्टेज से बाहर हो जाएगी। वहीं नीदरलैंड हारी तो उनका भी दूसरे राउंड में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

गौस USA के टॅाप रन स्कोरर 2024 के बाद से एंड्रीज गौस ने USA के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 27 मुकाबलों में 770 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज हरमीत सिंह 27 विकेट लेकर टीम के टॅाप बॅालर बने हुए हैं।

लेविट नीदरलैंड के टॅाप रन स्कोरर नीदरलैंड से माइकल लेविट ने 2024 के बाद से 918 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 135 रन हैं। गेंदबाजों में काइल क्लीन 29 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

वेदर कंडीशन चेन्नई में बादल और कुछ समय धूप दिखेगी, मौसम गर्म रहेगा। टेम्परेचर 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

पिच रिपोर्ट चेपॉक की पिच धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में पिच बैटर्स के लिए फायदेमंद साबित हुई है। यहां स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिली। दोनों मुकाबलों में चेज करने वाली टीमों को ही जीत मिली। रात के समय ओस आ सकती है, इसलिए भी टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग चुनेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 अमेरिका: साईतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशे, लोगन वान बीक, रूलोफ वान डर मर्व, काइल क्लीन, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरन।

कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

————————

यह खबर भी पढ़ें…

टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हारते-हारते जीता पाकिस्तान

फहीम अशरफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 11 बॉल पर नाबाद 29 रन की पारी खेली।

फहीम अशरफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 11 बॉल पर नाबाद 29 रन की पारी खेली।

2009 का चैंपियन पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड से हारते-हारते जीत गया। टीम को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 29 रन बनाने थे। उसे फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 3 छक्के लगाकर 3 विकेट की जीत दिलाई। पूरी खबर पढ़े…

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। उन्हें मैच से एक दिन पहले हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। उन्हें मैच से एक दिन पहले हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था।

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार के आखिरी मैच में USA को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। 162 रन का टारगेट चेज करते हुए USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

IMD Weather Update Today cold Wave Alert rain Rajasthan MP UP snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Cold Wave Alert Rain Rajasthan MP UP Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir

भोपाल/देहरादून/जयपुर/रायपुर/शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में मैदानी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 25 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं उत्तराखंड के 9 शहर गुरुवार को स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा ठंडे रहे। राज्य में सबसे कम तापमान मुनस्यारी में -28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि स्विट्जरलैंड से 28 गुना ज्यादा ठंडा है।

वहीं गंगोत्री में -21 डिग्री, बद्रीनाथ में -18 डिग्री, हर्षिल और हेमकुंड में तापमान -19 डिग्री सेल्सियस रहा। हिमाचल प्रदेश के सात शहरों में गुरुवार को पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का पारा माइनस (-8.3) और ताबो का माइनस (-8.8) डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बिहार के बगहा में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे यहां विजिबिलिटी जीरो हो गई। दिन में भी लोग गाड़ी की लाइट जलाकर ड्राइव कर रहे हैं। इसके अलावा पटना, सुपौल और मोतिहारी में घना कोहरा दिखा।

हरियाणा के 13 जिलों में गुरुवार को तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस पलवल में रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में दिन के समय धूप तेज रही, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास बढ़ा।

मध्य प्रदेश में गुरुवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई शहरों में बादल छाए रहे, जिससे दिन का टेम्पेरेचर भी कम हो गया। अगले 3 से 4 दिन तक ठंड का असर बरकरार रहेगा।

राजस्थान में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन-रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया।

बर्फबारी के बाद टूरिस्ट स्कीइंग के लिए उत्तराखंड के मुनस्यारी पहुंचे।

बर्फबारी के बाद टूरिस्ट स्कीइंग के लिए उत्तराखंड के मुनस्यारी पहुंचे।

अगले दो दिन का मौसम…

14 फरवरी: राजस्थान में मौसम साफ रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

15 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना बहुत कम, मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

ऑपरेशन क्लीन स्वीप:सीएसटी; 8 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई, 90 ई-सिगरेट जब्त की

[ad_1]


कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने शहर के कुछ थानों की स्पेशल टीम और डीएसटी के सहयोग से करीब एक दर्जन दुकानों पर छापे मारे, जहां पर ई-सिरगेट बेची जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को 8 जगह पर ई-सिगरेट मिली है। स्पेशल टीमों ने ई-सिगरेट जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि पिछले कुछ समय से देखा गया कि स्टूडेंट्स ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे है। ऐसे में सीएसटी के जवानों को सादा वर्दी में भेजकर करीब एक दर्जन दुकानों को चिह्नित किया, जहां पर ई-सिगरेट बेची जा रही थी। इसके बाद सीएसटी और थानों की स्पेशल टीमों के सहयोग से एक साथ दबिश दी गई। जवाहर सर्किल से दुकानदार के पास 6 ई-सिगरेट मिली कार्रवाई के दौरान जवाहर सर्किल से दुकानदार मोहित को पकड़ा, जिसके पास 6 ई-सिगरेट मिली। उसने पुलिस को बताया कि वैशाली नगर का एक युवक सप्लाई देकर गया है। बजाज नगर व प्रताप नगर में दो व्यक्तियों को 2-2 ई-सिगरेट के साथ पकड़ा। इसी तरह करणी विहार व चित्रकूट में दो जनों को 1-1 सिगरेट के साथ पकड़ा। इनके अलावा विधायकपुरी इलाके में दो जगह दबिश देकर दो आरोपियों को 35 ई-सिगरेट के साथ पकड़ लिया। आरोपियों ने दिल्ली से लेकर आने की बात कही, जिसके संबंध में पूछताछ कर तस्दीक की जा रही है। मुहाना इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 43 ​ई-सिगरेट व 16 रिफिल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जो यहां ई-सिगरेट सप्लाई करने के लिए दिल्ली लेकर आया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

[ad_2]

Source link