किसानों ने गुजरात से सीखी तकनीक:अब फ्रेंच फ्राइज और चिप्स बनाने के लिए उगा रहे सैंटाना आलू, कंपनी से एमओयू

[ad_1]


आदिवासी अंचल उदयपुर जिले के किसान अब परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए नकदी फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और नई सोच के साथ ये किसान गेहूं, सरसों और मक्का जैसी पारंपरिक फसलों के स्थान पर अधिक लाभ देने वाली फसलों की खेती अपना रहे हैं। इसी क्रम में फलासिया तहसील के अंबासा गांव के किसानों ने सैंटाना किस्म के आलू की खेती शुरू कर एक नई मिसाल कायम की है, जिससे फ्रेंच फ्राइज और वेफर्स (चिप्स) बनाना आसान होता है। अंबासा गांव के 18 किसानों ने गुजरात और आसपास के राज्यों में सैंटाना आलू की सफल खेती देखी। इसके तरीके और फायदे समझने के बाद उन्होंने इसे अपनाने का निर्णय लिया। किसानों ने एक से दो वर्ष तक इस फसल की तकनीक को समझा और फिर 23 हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी बुवाई की। गुजरात बॉर्डर पर स्थित गांव होने का लाभ उठाते हुए किसानों ने वहां की एक कंपनी से अनुबंध (एमओयू) किया, जिससे उत्पादन के लिए सीधा और सुनिश्चित बाजार मिल सका। ड्रिप इरिगेशन अपनाई, 90 दिन में फसल, आमदनी भी बेहतर किसानों ने पारंपरिक तरीकों को छोड़कर ड्रिप इरिगेशन और मेड़ बनाकर खेती की। इससे मिट्टी सख्त नहीं होती और आलू का आकार भी बेहतर बनता है। कम पानी में बेहतर उत्पादन मिला। उद्यान विभाग के उपनिदेशक कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार आलू की खेती में यह तकनीक सबसे कारगर है। सरकार की ओर से 2 हेक्टेयर तक 75% और उससे अधिक पर 70% तक अनुदान भी दिया जा रहा है। यह फसल करीब 90 दिन में तैयार हो जाती है। किसान आलू गुजरात भेज रहे हैं। जहां 20 किलो का एक बॉक्स 316 रुपए में बेचा जा रहा है। सभी खर्च निकालने के बाद किसानों को प्रति बीघा 50 से 60 हजार रुपए तक आय हो रही है। होटल-रेस्त्रां में फ्रेंच फ्राइज-वेफर्स का उठाव, इसलिए खासी डिमांड
सैंटाना आलू का उपयोग फ्रेंच फ्राइज और चिप्स बनाने के लिए होता है। इसमें शुष्क पदार्थ होते हैं। इससे यह कम तेल सोखता है। इसके कंद एक समान, लंबे और अंडाकार होते हैं। यह तलने के बाद सुनहरा और कुरकुरा फ्राइज देता है। क्षेत्र के दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही सैंटाना की खेती
अंबासा के किसान अल्पेश कुमार पटेल बताते हैं कि नई तकनीक और सही बाजार से खेती में लाभ कमाया जा सकता है। सैंटाना आलू की खेती अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी आर्थिक बदलाव की राह खोल रही है।

[ad_2]

Source link

Weather IMD Forecast Update; UP Uttarakhand Bihar Dense Fog Alert

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Weather IMD Forecast Update; UP Uttarakhand Bihar Dense Fog Alert | Rahasthan Punjab Haryana

नई दिल्ली/देहरादून/लखनऊ/शिमला/पटना7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। इस वजह से कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर रही। वहीं उत्तराखंड के 20 में से 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

9 से 11 फरवरी में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उधर, हरियाणा और राजस्थान के कई क्षेत्रों में टेंपरेचर में बढ़ोतरी जारी है। हरियाणा का महेंद्रगढ़ राज्य में सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां का टेंपरेचर 25 डिग्री के पार जा चुका है। राजस्थान के हनुमानगढ़, सिरोही को छोड़कर सभी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

मौसम की 3 तस्वीरें…

चमोली में स्थित नारायण पर्वत, जो इन दिनों पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है।

चमोली में स्थित नारायण पर्वत, जो इन दिनों पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है।

नैनीताल में सुबह के समय छाया हल्का कोहरा।

नैनीताल में सुबह के समय छाया हल्का कोहरा।

अलवर में शनिवार सुबह सरसों की फसल पर ओस जम गई।

अलवर में शनिवार सुबह सरसों की फसल पर ओस जम गई।

अगले दो दिन का मौसम…

  • 10 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में सुबह मध्यम कोहरा रहेगा।
  • 11 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कमजोर पड़ना शुरू होगा। ऊपरी इलाकों में अभी भी हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है, मैदानी इलाकों में कोहरा और कम रहेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना:अब घर के पास होंगे 100 तरह के फ्री टेस्ट, मोबाइल पर रिपोर्ट, 9 केंद्र शुरू

[ad_1]


शहरवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के तहत शहर की 8 अरबन डिस्पेंसरी और नयागांव पीएचसी को सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। इनमें मरीज ब्लड और दूसरे सैंपल दे सकेंगे। इनकी जांच रिपोर्ट मोबाइल पर मिलेगी। इस सुविधा से 80 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। मरीजों को छोटी-बड़ी जांचों के लिए मेडिकल कॉलेज में लाइनों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डॉक्टर को दिखाने के बाद आभा आईडी से 100 से ज्यादा जांचें मुफ्त हो सकेंगी। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि अभी योजना का पहला चरण है। इसमें अर्बन पीएचसी को कलेक्शन सेंटर बनाया है। भूपालपुरा, आयड़, गोवर्धन विलास, धान मंडी, जगदीश चौक, मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया, माछला मगरा और प्रतापनगर पीएचसी शामिल हैं। दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। इसमें जिले के 28 सीएचसी, भींडर जिला अस्पताल, बड़गांव और वल्लभनगर के सेटेलाइट अस्पतालों में भी सुविधा शुरू होगी। ये सभी जांचें शामिल ट्रोपोनीन-हार्मोन जैसे टेस्ट भी हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों और जोखिम की पहचान के लिए ट्रोपोनीन आई एंड टी टेस्ट भी करवाया जा सकेगा। यही नहीं, लिपिड प्रोफाइल में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड (एसटीजी), अच्छे-बुरे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल/एलडीएल/वीएलडीएल) की विस्तृत जांच, रक्त के थक्के जमने की स्थिति का पता लगाने के लिए डी-डाइमर, कोआगुलेशन टेस्ट के तहत इसमें पीटी, एपीटीटी और बीटी-सीटी, हार्मोन और बांझपन संबंधी, एएमएच (एंटी मुलेरियन हार्मोन), प्रोलेक्टिन और बीएचजीसी, हार्मोन टेस्ट, शुगर के स्तर की सटीक जानकारी के लिए एचबीएवन-सी टेस्ट भी होंगे। सैंपल डिस्पेंसरी पर ही लिए जाएंगे

[ad_2]

Source link

अमेरिका भारत को 25% पेनल्टी टैरिफ वापस करेगा:करोबारियों को ₹40 हजार करोड़ की राहत मिलेगी; रूसी तेल खरीद पर पेनल्टी लगाई थी

[ad_1]


अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में भारत को एक बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी प्रशासन ने न सिर्फ टैरिफ दर को 50% से घटाकर 18% किया है, बल्कि रूस से तेल इम्पोर्ट के कारण पेनल्टी के रूप में लगाए गए 25% टैरिफ को वापस करने का भी फैसला लिया है। इस फैसले से भारतीय कारोबारियों को ₹40 हजार करोड़ की राहत मिलने की उम्मीद है। वाइट हाउस से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 27 अगस्त 2025 से लेकर 6 फरवरी 2026 के बीच अमेरिका द्वारा किए गए जिन इम्पोर्ट पर यह पेनल्टी लगी थी, उनका रिफंड दिया जाएगा। यह रिफंड अमेरिका के कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन कानून के तहत जारी किया जाएगा। भारतीय निर्यातकों को कितना रिफंड मिलेगा, ये अभी तय नहीं है। क्योंकि रिफंड की राशि अमेरिकी इम्पोर्टर को दी जाएगी, फिर वे भारतीय एक्सपोर्टर के साथ बातचीत करके इस राशि का बंटवारा करेंगे। ₹40 हजार करोड़ की राहत मिलने की उम्मीद
सवाल: अमेरिका से कितना रिफंड वापस मिल सकता है? जवाब: US ट्रेजरी के अनुसार अमेरिका ने विदेश से आयातित वस्तुओं पर 2024 में 79 अरब डॉलर का टैरिफ वसूला। 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 194 अरब डॉलर हो गया। अमेरिका के आयात में भारत की हिस्सेदारी 3.5% है। भारत से अमेरिकी निर्यात का 60% हिस्सा टैरिफ दायरे में। इस हिसाब से देखें तो अब तक अमेरिका ने भारत से आयात पर 50% टैरिफ लगाकर करीब 4 अरब डॉलर (40 हजार करोड़ रुपए) अतिरिक्त वसूले हैं। यही राशि रिफंड होगी, जिसमें भारतीय कारोबारियों को​ भी हिस्सा मिलेगा। भारत पर नजर के लिए टास्क फोर्स गठित ट्रेड डील को लेकर अंतरिम समझौते के ढांचे के अनुसार भारत रूस से तेल का आयात दोबारा शुरू न करे, इस पर निगरानी रखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तीन मंत्रियों की एक टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें वाणिज्य मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री शामिल हैं। इस समिति को लगता है कि भारत ने रूस से तेल का इम्पोर्ट दोबारा शुरू कर दिया है, तो वह राष्ट्रपति ट्रम्प को दोबारा 25% पेनल्टी लगाने और अन्य कार्रवाई करने के लिए सिफारिश कर सकती है। कृषि मंत्री ने बताया, कहां-कहां एंट्री नहीं दी? ट्रेड डील को लेकर भारत सरकार ने कहा है कि यह समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति और नई ऊंचाइयां देने वाला साबित होगा। भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी उत्पाद ट्रेड डील में शामिल नहीं है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि अमेरिका को किन चीजों पर टैरिफ छूट नहीं दी है और किन चीजों को भारत में एंट्री नहीं दी गई है। बिना छिलके वाले अनाज और आटा, आलू, प्याज, मटर, बीन्स, खीरा, मशरूम, संतरा, अंगूर, नीबू और मिश्रित डिब्बाबंद सब्जियां भारत में प्रवेश नहीं करेंगी।
पीयूष गोयल बोले- ट्रेड डील से किसानों की आय बढ़ेगी अमेरिका से ट्रेड डील पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि यह लेन-देन का मामला है। अगर मैं कुछ भी नहीं दूंगा, तो अपने किसानों के लिए अमेरिका में बाजार कैसे खोलूंगा? अमेरिकी बाजार खुलने से हमारे किसानों की आय बढ़ेगी। अगर कोई कहता है कि दो पन्नों के संयुक्त बयान में सुरक्षा नहीं है, तो वो गुमराह कर रहा है। अभी कई बातों पर स्पष्टता बाकी है। अब भारत उन देशों में शामिल, जिन पर सबसे कम टैरिफ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने NDTV से बातचीत में भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा- कुछ तकनीकी कागजों पर अगले कुछ दिनों में दस्तखत होंगे, लेकिन डील लगभग तय है। गोर ने कहा- यह टैरिफ समझौता प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच कई सालों से चली आ रही मजबूत दोस्ती का नतीजा है। यह टैरिफ दूसरे देशों की तुलना में बहुत कम है। पहले भारत पर काफी ज्यादा टैरिफ लगता था, लेकिन अब भारत उन देशों में आ गया है जिन पर कम टैरिफ है। राजदूत गोर के मुताबिक, ट्रम्प और मोदी की दोस्ती इस डील को पूरा करने में सबसे बड़ी वजह बनी। गोर ने कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्तों में बहुत बड़ी संभावनाएं हैं। इस व्यापार समझौते के बाद दोनों देशों के रिश्तों का अगला दौर शुरू होगा। इस बीच व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने भी न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है कि अमेरिका, भारत से आने वाले सामान पर लगाया गया वह एक्स्ट्रा टैरिफ हटा देगा, जो रूस से तेल खरीदने के बदले सजा के तौर पर लगाया गया था। रूस बोला- भारत ने तेल खरीद रोकने पर कुछ नहीं कहा रूस ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिसमें यह कहा गया हो कि भारत रूस से तेल की खरीद बंद करने जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस, भारत को लेकर ट्रम्प की टिप्पणियों का विश्लेषण कर रहा है। जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का फैसला कर लिया है, तो उन्होंने कहा कि अब तक दिल्ली की तरफ से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया है। पूरी खबर पढ़ें… 1 फरवरी: ट्रम्प बोले- भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा ट्रम्प ने 1 फरवरी को ही भारत को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत अब ईरान से कच्चा तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। ट्रम्प ने दावा किया था कि भारत ने वेनेजुएला से तेल खरीदने का सौदा कर लिया है। यह बयान ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी से एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया था। इसके बाद ट्रम्प ने 2 फरवरी को कहा था, “हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा, ईरान से नहीं।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत के साथ इस सौदे का कांसेप्ट तय हो चुका है। ट्रम्प के मुताबिक, चीन भी अगर चाहे तो वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है। पूरी खबर पढ़ें… ………………………… यह खबर भी पढ़ें… भारत पर अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ खत्म: पीयूष गोयल बोले- अमेरिका में भारतीय कृषि उत्पादों पर जीरो ड्यूटी, किसानों-मछुआरों को बड़ा फायदा होगा कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने 7 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क की घोषणा की तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि भारतीय कृषि उत्पाद अमेरिका में जीरो टैरिफ पर निर्यात किए जाएंगे, जबकि अमेरिका के कृषि उत्पादों को भारत में कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

आज 29 स्टेट में राजस्थान ब्लाइंड क्रिकेट टीम टॉप-4 में:25 जिलों में चार साल घर-घर जाकर ढूंढी खिलाड़ी, 10 साल में 150 तैयार की

[ad_1]


क्रिकेट की दुनिया में ब्लाइंड क्रिकेटर की अलग ही दुनिया है। अंधेरे के बावजूद इनके सपनों ने जीवन में उम्मीदों की रोशनी जलाए रखी है। बात उन लड़कियों की कर रहे हैं जो राजस्थान क्रिकेट की जर्सी पहनने वाली वो खिलाड़ी बन गई हैं जो ब्लाइंड क्रिकेट के मैदान में लगातार अपनी छाप छोड़ रही हैं। आज राजस्थान के 25 जिलों की 150 खिलाड़ी हैं जो 10 साल की मेहनत का परिणाम हैं, लेकिन ऐसी लड़कियों को तलाशना, इन्हें घर से मैदान तक लाना, फिटनेस, स्किल डेवलप कर एक खिलाड़ी बनाना, ये सब इतना आसान नहीं था। हाल ही महाराष्ट्र में आयोजित इंटर स्टेट वीमन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुजरात को हराकर राजस्थान टीम ने एक बार फिर अपनी काबिलियत दिखाई है। राजस्थान ने 7 साल में अब तक 12 नेशनल टूर्नामेंट जीत लिए हैं। 2022 से देश के 29 राज्यों में राजस्थान की महिला टीम टॉप 4 में गिनी जाती हैं। बेयरिंग बॉल की आवाज सुनकर चलता है पूरा खेल टीम के खिलाड़ियों को तीन कैटेगिरी में बांटा जाता है। B1 कैटेगिरी के 4, B2 के 3, B3 के 4 खिलाड़ी होते हैं। तीनों कैटेगिरी में एक-एक खिलाड़ी एक्स्ट्रा रखा जाता है। बैटिंग करने वाले B1 खिलाड़ी को एक B2 या B3 कैटेगिरी का रनर उपलब्ध कराया जाता है। विकेट कीपर B2 या B3 का होता है। वह बॉलर को बॉलिंग फेंकते समय तीन बार हीयर, हीयर, हीयर कहता है। उसकी आवाज सुनकर बॉलर उसी दिशा में गेंद फेंकता है। खेलने के लिए प्लास्टिक के खोल में बेयरिंग वाली विशेष बॉल होती है। उसी की आवाज सुनकर खिलाड़ी शॉट लगाते हैं। स्पेशल टीचर से संपर्क, फिर परिजन तक पहुंचे राजस्थान में ब्लाइंड पुरुष टीम पहले से है, लेकिन महिला टीम नहीं थी। 2016 में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड से जुड़े इस्लाम अली, जुगल किशोर तसलीमा हुसैन और अंजुम नाज ने ऐसी लड़कियों को तलाशने के लिए ब्लॉक लेवल पर स्पेशल टीचर्स से संपर्क किया। 25 जिलों में 4 साल तक घर-घर घूमे। कहीं परिजन ने टीम को घर में घुसने तक नहीं दिया, कहीं कड़वी बातें सुनने को मिली तो कुछ से समझाइश काम आई। जैसे-तैसे 30 लड़कियों के नाम कागज पर आए। लड़कियों को मैदान तक लाना और नई को ढूंढना जारी रखा गया। इन 30 में खेल कौशल और फिटनेस 25 लड़किया में ही मिला जिन्हें धीरे-धीरे खिलाड़ी लायक बनाया गया। इस प्रक्रिया को बनाए रखा तो 10 साल में अब जाकर 150 खिलाड़ी बनी हैं। पहली बार हुए टी-20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप के लिए देश की 56 खिलाड़ियों की सूची में राजस्थान से 3 खिलाड़ी शामिल हुईं, लेकिन अंतिम 16 में मात्र एक खिलाड़ी बूंदी की सिमरनजीत कौर ने जगह बनाई। 48 खिलाड़ी अब तक 5 बार नेशनल खेल चुकी हैं।

[ad_2]

Source link

चोरी का मामला:चोरों को छोड़ा, सीसीटीवी कैमरे की डिस्क से फुटेज हटाए, परिवादी ने विरोध किया तो उसे भी हवालात में बंद किया

[ad_1]


जिले में आसींद पुलिस की गश्त टीम ने पड़ासोली के पास सुपर मार्केट में चोरी करते चार चोरों को पकड़ा। लेकिन क्षेत्राधिकार बदनौर का होने से आरोपियों को उन्हें सौंप दिया गया। बदनौर पुलिस ने चोरों को शांतिभंग की धारा में पाबंद कर छोड़ दिया। दुकान से जब्त की गई सीसीटीवी कैमरे की डिस्क को खाली कर दिया। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो उसे भी हवालात में बंद कर दिया। भास्कर ने इस मामले में सीसीटीवी खंगाले, जिसमें साफ तौर पर चोर दिख रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा ही दर्ज नहीं किया। मामला 27 जनवरी का है। रात तीन बजे चोर मार्केट के शटर तोड़ रहे थे और आसींद पुलिस पहुंच गई। दुकानदार सुरेश साहू को थाने में बुला लिया। 28 जनवरी को सुबह इन चारों आरोपियों को बदनौर पुलिस के हवाले कर दिया। बदनौर एसएचओ महादेव प्रसाद ने दुकानदार साहू से रिपोर्ट लेकर घटनास्थल का मौका देखा और वहां से शटर तोड़ने वाले उपकरण बरामद कर लिए थे। इस मामले में ब्यावर एसपी ने बदनौर के एसएचओ महादेव प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह शंभूदयाल मीणा को बदनौर थाना प्रभारी लगाया है। परिवादी बोला— शांतिभंग में छोड़ने का विरोध किया तो मुझे ही हवालात में बंद कर दिया
पड़ासोली निवासी सुरेश साहू ने बताया कि आसींद एसएचओ ने 27 जनवरी को सुबह चार बजे ही बुला लिया। जब रिपोर्ट दी तो बताया कि एरिया ब्यावर जिले के बदनौर का आ रहा है। जब वे 28 जनवरी को बदनौर थाने में रिपोर्ट देने गए तो पहले तो तर्क दिया कि चोरी करने आए थे, इसलिए शटर तो तोड़ा लेकिन चोरी नहीं की। ऐसे में उनको छोड़ दिया। विरोध किया तो मुझे ही हवालात में बंद कर दिया। 28 जनवरी को सीसीटीवी फुटेज के साथ रिपोर्ट दी, लेकिन एसएचओ ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद 31 जनवरी को इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। परिवादी सुरेश साहू ने पुलिस के आने से पहले ही चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज ले लिए और यही सबूत बन गया। चोरी की रिपोर्ट पर 151 में पाबंद कर क्यों छोड़ा?
बदनौर के तत्कालीन थाना प्रभारी महादेव प्रसाद ने कहा कि इस मामले में नए थानेदार से पूछो, मुझे तो पता नहीं है। मेरा बदनौर से ट्रांसफर हो गया है। बदनौर थाना प्रभारी शंभूदयाल मीणा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिख रहे हैं, हम उन्हें पकड़ लेंगे। 151 में पाबंद कर क्यों छोड़ा, यह तो पहले वाले एसएचओ ही बता पाएंगे। ब्यावर पुलिस अधीक्षक रतनसिंह ने कहा कि यह सही बात है कि आसींद पुलिस ने चार जनों को पड़ासोली चौराहे पर चोरी करते पकड़ा। इसके सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं। मौके से शटर तोड़ने के उपकरण भी बरामद किए हैं। इसमें एसएचओ ने चोरी की घटना की जगह आरोपियों को केवल 151 में पाबंद कर छोड़ दिया। इसमें लापरवाही रही है। एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब इसकी जांच करवा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Amusement Park Closure Hits 1000 Families; Inspector Dies

[ad_1]

सूरजकुंड मेले में हादसे के बाद बंद पड़े झूले और दुकानें।

फरीदाबाद में चल रहे 39वें इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से हुए हादसे के बाद करीब 800 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस घटना में हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे, जिसके बाद पर्यटन विभाग

.

एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन में करीब 14 छोटे-बड़े झूले और लगभग 72 दुकानें लगाई गई थीं। हर दुकान पर 2 से लेकर 6 व्यक्ति तक काम कर रहे थे। इस हिस्से में दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने वेंडरों को भारी रकम एडवांस में दी थी। कई स्टॉल संचालक कर्ज लेकर सामान खरीदकर मेला स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन अब उनकी दुकानें बंद कर दी गई हैं।

दुकानदारों का आरोप है कि पर्यटन विभाग की ओर से उन्हें न तो कोई स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है और न ही अब तक रिफंड या वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कोई भरोसा दिया गया है।

पर्यटन विभाग के MD डॉ. पार्थ गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि मेला खत्म (15 फरवरी) होने तक एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन पूरी तरह बंद रहेगा। इस सेक्शन की दुकानों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने पर विचार किया जाएगा।

मेले के एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन में बंद पड़ी दुकानें।

मेले के एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन में बंद पड़ी दुकानें।

पहले जानिए दुकानदारों ने क्या कहा….

  • 11 दुकानों के 11 लाख रुपए दिए: दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर के रहने वाले श्रवण कुमार ने बताया कि उन्होंने मेले में 11 दुकानें किराए पर ली थीं, जिसके लिए 11 लाख रुपए में सहमति बनी थी। उन्होंने अब तक 5 लाख रुपए जमा करा दिए हैं। उन्हें मेले में आए हुए अभी केवल 8 दिन ही हुए थे। वीकेंड पर अच्छी बिक्री होती थी और हर दुकान से रोजाना लगभग 3 हजार रुपए की कमाई हो रही थी, लेकिन अब उनकी सभी दुकानें बंद पड़ी हैं। उन्होंने इन दुकानों के लिए अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी थी।
  • बिक्री शुरू होते ही दुकानें बंद: दिल्ली से आए खिलौना दुकानदार राम लखन ने बताया कि उन्होंने पार्क में 2 दुकानें किराए पर ली थीं, जिसके लिए उन्होंने वेंडर को 40 हजार रुपए दिए थे। इसी तरह, पंजाब के फरीदपुर के रहने वाले सोनू ने 30 हजार देकर 15 दिनों के लिए 4 दुकानें बुक की थीं, लेकिन बिक्री शुरू होते ही उनकी दुकानें बंद करा दी गईं।
  • रोजाना 7 हजार की बिक्री हो रही थी: दिल्ली के रहने वाले जगदीश ने बताया कि उनकी खिलौनों की दुकान से पिछले तीन दिनों में रोजाना लगभग 7 हजार रुपए की बिक्री हो रही थी। एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन में झूलों के कारण सबसे ज्यादा भीड़ रहती थी। मेले में आने वाला लगभग हर पर्यटक इस हिस्से में जरूर पहुंचता था, जिससे यहां बिक्री भी बेहतर होती थी।
  • मोबाइल कवर बेचकर 3 हजार कमाई: उत्तर प्रदेश के निवासी अफीज रहमान ने बताया कि उन्होंने मोबाइल कवर की दुकान के लिए 30 हजार रुपए दिए थे और उनकी दुकान से रोजाना 3 हजार रुपए तक की बिक्री हो रही थी। यहां खिलौने, कॉस्मेटिक, खाने-पीने के सामान की दुकानें ज्यादा हैं। कुल मिलाकर 800 परिवारों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।
दुकानदारों की मांग है कि यदि उनकी दुकानों को दोबारा खोलने की अनुमति नहीं मिलती है, तो उन्होंने वेंडरों को जो एडवांस राशि दी है, वह उन्हें वापस मिलनी चाहिए।

दुकानदारों की मांग है कि यदि उनकी दुकानों को दोबारा खोलने की अनुमति नहीं मिलती है, तो उन्होंने वेंडरों को जो एडवांस राशि दी है, वह उन्हें वापस मिलनी चाहिए।

MD बोले- कमेटी निरीक्षण करती थी

पर्यटन विभाग के एमडी डॉ. पार्थ गुप्ता ने बताया कि झूलों की नियमित जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जो रोजाना निरीक्षण करती थी। हादसे वाले दिन भी जांच की गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों और कमेटी के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच ADC सतबीर मान की अध्यक्षता वाली कमेटी कर रही है। वहीं फरीदाबाद पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। ACP वरुण दहिया की अध्यक्षता में बनी SIT में NIT क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शीशपाल और सूरजकुंड थाने से सब इंस्पेक्टर संजय शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाए गए वेंडर मोहम्मद शाकिल और उसके साथी नितेश को गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा पर्यटन विभाग के MD डॉ. पार्थ गुप्ता ने बताया कि मेला खत्म होने तक एम्यूजमेंट सेक्शन बंद रहेगा।

हरियाणा पर्यटन विभाग के MD डॉ. पार्थ गुप्ता ने बताया कि मेला खत्म होने तक एम्यूजमेंट सेक्शन बंद रहेगा।

क्राफ्ट शॉप, फूड कोर्ट खुला

सूरजकुंड मेले में अब क्राफ्ट की दुकानें, फूड कोर्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम अभी भी चल रहे हैं। कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं और झांकियां भी निकाली जा रही हैं। इसके अलावा, 46 देशों से आए लोगों ने अपनी दुकानें लगाई हुई हैं। शनिवार शाम हुए हादसे के बाद रविवार सुबह मेले में लोगों की कमी जरूर देखी गई, लेकिन शाम होते-होते मेले में भीड़ हो गई।

हादसे के बाद 8 फरवरी की शाम को भी मेले में लोगों की भीड़ रही।

हादसे के बाद 8 फरवरी की शाम को भी मेले में लोगों की भीड़ रही।

7 फरवरी की शाम को हुआ हादसा

सूरजकुंड मेला 31 दिसंबर को शुरू हुआ था। यह 15 फरवरी तक चलेगा। 7 फरवरी की शाम करीब 6:15 बजे सुनामी झूले पर 26 लोग झूल रहे थे। नीचे आते समय झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे चीख पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के दुकानदार और पुलिसकर्मी तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। कुछ लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, लेकिन तभी झूला रेलिंग से टकराकर और नीचे गिर गया। इस हादसे में पलवल के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।

————————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में झूला टूटा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 12 घायल; वेंडर समेत 2 गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को सुनामी झूला गिर गया। हादसे में पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में हिमाचल फन फेयर कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर और नितेश को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

प्रगतिशील किसान:जमीन में किए नए प्रयोग, चने का उत्पादन 15 प्रतिशत बढ़ा

[ad_1]


जब मां की कोख में थे तो पिता चल बसे। संघर्षों के बीच जैसे-तैसे कर मां ने पाला। कुछ साल स्कूल में तो कुछ समय घर पर रहकर ही बीए तक पढ़ाई की। पढ़ाई छोड़ने के बाद मां के साथ खेती में हाथ बंटाना शुरू किया और छोटे से खेत में अब इतने नवाचार कर दिए कि जैसे किसी बड़े संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री ले रखी हो। यह कर दिखाया है चित्तौड़गढ़ जिले के गांव जयसिंहपुरा के 27 वर्षीय युवा किसान नारायणलाल धाकड़ ने। साबित किया कि खेती को केवल मेहनत से नहीं, बल्कि धैर्य और नवाचार से लाभकारी बनाया जा सकता है। सीमित संसाधनों के बीच पले-बढ़े नारायण ने अपनी साढ़े तीन हक्टेयर भूमि को ही एक तरह से प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया है। पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और केमिकल के अंधाधुंध इस्तेमाल से घटते मुनाफे को देख नारायण ने तय किया कि वे लीक से हटकर काम करेंगे। कृषि वैज्ञानिकों के संपर्क में आए और अपने खेत को हनुमंत फार्म्स का नाम दिया। यहां खेती की लागत कम करने और ज्यादा उत्पादन के लिए प्रयोग शुरू किए। इंटरनेट और अपने अनुभव से कई मशीनें और तकनीक विकसित कीं। ये न केवल वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित हैं बल्कि आम किसान की पहुंच में हैं।
नारायण ने सबसे पहले मोटर चलित चना प्रूनिंग मशीन बनाई। चने की फसल में अधिक पैदावार के लिए ऊपरी कली को तोड़ना जरूरी होता है, ताकि पौधों में फुटान हों। वे लंबा बढ़ने के बजाय नीचे से अधिक शाखाएं फैला सकें। इस प्रूनिंग के लिए नारायण ने एक छोटी डीसी मोटर और ब्लेड का उपयोग कर एक हाथ से चलने वाली मशीन बनाई। इस प्रयोग से उनके खेत में चने की पैदावार में 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई। नीलगाय और जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए सोलर 360 डिग्री रोटेटिंग नीलगाय रक्षक यंत्र बनाया। सौर ऊर्जा से चलने वाला यह यंत्र रातभर डरावनी आवाजें और चारों दिशाओं में घूमने वाली तेज रोशनी के जरिए जानवरों को खेत से दूर रखता है। तेल के खाली डिब्बों से देसी लाइट ट्रैप बनाया। यह बिना किसी महंगे कीटनाशक के कीटों को आकर्षित कर नष्ट कर देता है। खरपतवार हटाने के लिए पुरानी साइकिल से वीडर बना दिया। इससे मजदूरों पर होने वाले खर्च को 80 प्रतिशत तक कम कर दिया है। नारायण ने कपास और शकरकंद का ऐसा इंटरक्रॉपिंग मॉडल विकसित किया है, जो जमीन की नमी को बनाए रखता है। खरपतवार उगने ही नहीं देता। जैविक फफूंदनाशी ‘ट्राइकोडर्मा’ के प्रयोग से मिट्टी को पुनर्जीवित कर रहे हैं। इन्हीं उपलब्धियों पर कई सम्मान मिल चुके हैं। किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Parliament Budget Session 2026 Day 9 NEW Updates

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget Session 2026 Day 9 NEW Updates | Rahul Gandhi PM Modi; US India Trade Deal

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बुधवार को विपक्षी महिला सांसदों ने पीएम मोदी की कुर्सी को घेर लिया था, जिसके बाद उनका भाषण रद्द हो गया था। - Dainik Bhaskar

बुधवार को विपक्षी महिला सांसदों ने पीएम मोदी की कुर्सी को घेर लिया था, जिसके बाद उनका भाषण रद्द हो गया था।

संसद में बजट सत्र का सोमवार को 9वां दिन है। इससे पहले शुक्रवार को 8वें दिन भारी हंगामे के चलते सभा तीन बार स्थगित कर दी गई थी। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज भी हंगामे के आसार हैं।

शुक्रवार को राज्यसभा में भी प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच राज्य मंत्री रवनीत सिंह बट्टू को लेकर तीखी बहस हुई थी।

बिट्टू 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले संसद परिसर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्हें गद्दार कह दिया था, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

वहीं, INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स आज सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बजट सत्र के लिए आगे की रणनीति तय करने के लिए मिलेंगे।

बजट सत्र की पिछली 8 दिन की कार्यवाही पढ़ें…

6 फरवरी: लोकसभा हंगामे के कारण पूरे दिन स्थगित, केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले- राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

संसद में शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा और नारेबाजी हुई। पहली बार 3 मिनट और दूसरी बार 7 मिनट तक ही कार्यवाही चल सकी। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- उन्हें कल सबने बालक कहा। आज PM की पाठशाला थी, जिसमें बच्चों को कामयाब होना बताया गया। अगर राहुल भी पीएम की पाठशाला में चले जाएं तो जिंदगी में कामयाब हो जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

5 फरवरी : लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, राज्यसभा में पीएम ने 97 मिनट का भाषण दिया

बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में यहां भी हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर गए। पूरी खबर पढ़ें…

4 फरवरी : स्पीकर के ऑफिस में BJP और विपक्ष के सांसदों के बीच बहस, भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर लिखी किताबें दिखाईं

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है, इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

3 फरवरी : राहुल ने कहा- मैं विपक्ष का नेता, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे ऑथेंटिकेट करें। मैं आज इसे ऑथेंटिकेट कर रहा हूं। राहुल ने आर्टिकल टेबल किया। राहुल ने जैसे ही कहा- मैंने जैसा कल कहा था कि राष्ट्रपति की स्पीच में नेशनल सिक्योरिटी का महत्वपूर्ण मुद्दा है। वैसे ही हंगामा होने लगा। राहुल बोले- मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका, स्पीकर ने माइक बंद कराया

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…

1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है।

पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…

28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का नया गाना विवादों में:BJP नेता ने DGP को शिकायत दी; कहा- यह गीत युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने वाला

[ad_1]


पंजाब में बैन के बावजूद गन कल्चर वाले गीत रिलीज होने से नहीं रुक रहे। ताजा मामला मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के नए गीत असलहा को लेकर सामने आया है। BJP पंजाब ट्रेड सेल के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने इस गीत पर आपत्ति जताई है। अरविंद ने इसे हिंसा के लिए उकसाने वाला बताया और इसे लेकर DGP गौरव यादव को लेटर लिखा है। उन्होंने मांगी की है कि गीत पर रोक लगाई जाए और इसे यूट्यूब से हटाया जाए। मनकीरत औलख पिछले 15 दिन से अपने नए गीत के प्रमोशन को लेकर लगातार पंजाब का टूर कर रहे थे। 3 दिन पहले (6 फरवरी) ही उनका यह गाना रिलीज हुआ है। मनकीरत औलख और जेहर वाइब का यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना अपने लिरिक्स और विजुअल्स के कारण विवादों में आ गया। गाने के बोल और वीडियो में हथियारों की नुमाइश की गई है। डीजीपी को भेजी शिकायत की 3 अहम बातें मनकीरत औलख के साथ जुड़े विवाद

[ad_2]

Source link