SIR Lakshadweep puducherry final voter list rajasthan up bengal deadline extended


  • Hindi News
  • National
  • SIR Lakshadweep Puducherry Final Voter List Rajasthan Up Bengal Deadline Extended

नई दिल्ली55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के नौ राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 7 फरवरी तक अपनी फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश नहीं कर सके। हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने शनिवार को अपनी फाइनल इलेक्टोरल रोल प्रकाशित कर दी।

पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट में 9,44,211 मतदाता के नाम हैं। वहीं, लक्षद्वीप में कुल 57,607 मतदाता सूचीबद्ध किए गए हैं। 12 राज्यों-UT में वोटर लिस्ट के SIR में करीब 51 करोड़ मतदाता शामिल हैं।

चुनाव आयोग (EC) के मुताबिक कुछ राज्यों में काम समय पर पूरा नहीं हो सका। इसकी वजह यह रही कि वहां तय कार्यक्रम का ठीक से पालन नहीं किया गया। कई जगह निचले स्तर पर कामकाज में कमी रही, कुछ मामलों में राजनीतिक दखल भी हुआ और कुछ मुद्दे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए। इन कारणों से पूरी प्रक्रिया में देरी हुई।

राजस्थान को भी शनिवार को अंतिम सूची जारी करनी थी, लेकिन पब्लिश डेट बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी गई है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की भी डेडलाइन बढ़ाकर 28 फरवरी और यूपी की 10 अप्रैल कर दी गई थी।

10 फरवरी: असम में फाइनल लिस्ट पब्लिश

चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को असम में हुए स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। EC के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अब राज्य में कुल 2,49,58,139 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी। स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के बाद लिस्ट में 2,43,485 नाम हटाए गए हैं। अब फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिलाएं और 343 थर्ड-जेंडर शामिल हैं।

SIR के बारे में जानें…

यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है। जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं।

1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। डेथ के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आ जाने पर हटाना। कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो। पहले फेज में बिहार में हुआ। फाइनल लिस्ट में 7.42 करोड़ वोटर्स हैं।

———————————————

ये खबर भी पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR में कोई रुकावट नहीं आने देंगे, बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की डेडलाइन बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि वह इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

कोटपूतली में 437 पेटी अवैध शराब जब्त:पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा, दो गिरफ्तार




कोटपूतली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की 437 पेटियां जब्त की हैं। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया- अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी कोटपूतली नाजिम अली के निर्देशन में डीसीपी राजेंद्र कुमार बुरडक और थानाधिकारी राजेश शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने टाटा मिनी कंटेनर नंबर एचआर 55 एई 4046 की जांच के दौरान यह अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस अवैध शराब के परिवहन और बिक्री से संबंधित अन्य जानकारी जुटा रही है। जब्त की गई शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। इनमें रॉयल स्टैग की 148 पेटियां, रॉयल चैलेंज की 173 पेटियां, मैजिक मोमेंट्स की 81 पेटियां और स्मिरनॉफ की 35 पेटियां शामिल हैं। कुल 437 पेटियां जब्त की गई हैं।



Source link

खैरथल आयुर्वेद शिविर में 3000 से ज्यादा रोगियों को लाभ:9 दिनों में अर्श, भगंदर सहित जटिल बीमारियों का हुआ निशुल्क उपचार




खैरथल के बल्लभ ग्राम स्थित स्वामी लीलाशाह कुटिया परिसर में आयुर्वेद विभाग द्वारा एक विशेष आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इसमें अर्श (पाइल्स), भगंदर (फिस्टुला) सहित विभिन्न जटिल रोगों का नि:शुल्क उपचार आयुर्वेद पद्धति से किया जा रहा है। शिविर की विशेषता यह है कि यहां आधुनिक शल्य चिकित्सा की पारंपरिक चीरफाड़ के स्थान पर आयुर्वेद की क्षार सूत्र एवं अन्य पारंपरिक विधियों से उपचार किया जा रहा है। इससे रोगियों को कम पीड़ा के साथ प्रभावी और स्थायी लाभ मिल रहा है। अब तक 9 दिनों में 3000 से अधिक रोगियों ने शिविर में परामर्श प्राप्त किया है, जबकि सैकड़ों रोगियों का सफलतापूर्वक क्षार सूत्र विधि से उपचार किया गया है। गत दिवस आयुर्वेद विभाग, जयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. बत्ती लाल बेरवा ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और शिविर प्रभारी डॉ. सुरेश वर्मा को शिविर को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान सहनिदेशक डॉ. अजीत बालयाण ने उपस्थित रोगियों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता एवं वैज्ञानिक आधार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और प्राकृतिक औषधियों के माध्यम से संपूर्ण स्वास्थ्य संरक्षण का मार्ग प्रशस्त करता है। डॉ. बालयाण ने यह भी स्पष्ट किया कि आयुर्वेदिक पद्धति रोग के मूल कारणों पर कार्य कर स्थायी समाधान प्रदान करती है। शिविर में आवश्यकतानुसार रोगियों को भर्ती कर समुचित उपचार एवं देखभाल की भी व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लिया और आयुर्वेद विभाग की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने इसे एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल बताते हुए कहा कि इस शिविर से उन्हें नि:शुल्क एवं प्रभावी उपचार का लाभ मिल रहा है। आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ प्रदान किया जाएगा।



Source link

ऐसा शिव मंदिर, जहां न कार जाती है न बाइक:25 किमी जंगल, जानवरों का खतरा, महाशिवरात्रि पर दैनिक भास्कर ऐप पर कीजिए दर्शन




इस महाशिवरात्रि दैनिक भास्कर ऐप आपको लेकर चलेगा भगवान शिव के ऐसे मंदिर जहां तक न कार जाती है न बाइक। यहां पहुंचने के लिए पैदल पार करना पड़ता है 25 किलोमीटर का दुर्गम रास्ता।
चारों तरफ जंगल…फिसलन भरी पहाड़ियां…और जंगली जानवरों का खतरा।
माउंट आबू के जबकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए बस कीजिए कल सुबह तक का इंतजार।



Source link

कांग्रेस विधायक से बहस करने वाले तहसीलदार के खिलाफ नोटिस:दीनदयाल बैरवा बोले- उसे सरकार का संरक्षण वरना ​क्या औकात MLA से उलझे




दौसा से कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ तहसीलदार गजानंद मीणा की बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बैरवा ने कांग्रेस विधायकों के साथ विधानसभा स्पीकर को तहसीलदार (दौसा) के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया। स्पीकर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नोटिस मंजूर कर लिया है। अब स्पीकर इस मामले को विधानसभा की विशेषाधिकार हनन कमेटी को सौंप सकते हैं। कमेटी पूरे मामले में तहसीलदार और संबंधित पक्षों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्पीकर फैसला लेंगे। तहसीलदार जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। उसमें निलंबन से लेकर इंक्रीमेंट रोकने सहित कानून सम्मत कोई भी एक्शन हो सकता है। दीनदयाल बैरवा बोले- स्पीकर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है
दीनदयाल बैरवा ने कहा- 2 फरवरी को दौसा तहसीलदार ने बदतमीजी की थी। कई दिनों से हम तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हमने विधानसभा में भी प्रदर्शन किया था। विधानसभा स्पीकर ने दौसा कलेक्टर और तहसीलदार को बुलाया। ताज्जुब की बात है कि स्पीकर के बुलाने के बावजूद कलेक्टर नहीं आए। स्पीकर के बुलाने के बावजूद कलेक्टर का नहीं आना दर्शाता है कि ब्यूरोक्रेसी किस कदर हावी है। हमारी पार्टी ने इसके बाद विशेषधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया। इसके बाद हमने दौसा तहसीलदार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। स्पीकर ने नोटिस स्वीकार करके उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विधायक बोले- तहसीलदार की औकात क्या है कि विधायक से उलझ जाए
बैरवा ने कहा- यह केवल मेरा अपमान नहीं है। सभी 200 विधायकों का अपमान है। यह स्पीकर का भी अपमान है, क्योंकि वो भी विधायक हैं। एक अधिकारी के तौर पर विधायक के साथ इस तरह का बर्ताव गंभीर है। अब देखते हैं क्या कार्रवाई करते हैं? ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह हावी है। क्या अफसर इसी तरह दलित विधायकों के साथ बदतमीजी करते रहेंगे, दलितों के मकान तोड़ते रहेंगे? तहसीलदार को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है नहीं तो अब तक कार्रवाई हो जाती। तहसीलदार को सीएम और बीजेपी का संरक्षण मिला हुआ है, वरना तो तहसीलदार की औकात क्या है कि विधायक से उलझ जाए। दौसा में अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर विधायक और तहसीदार में हुई थी बहस
दौसा में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के मामले में विधायक डीसी बैरवा और तहसीलदार गजानंद मीणा के बीच नोकझोंक हो गई थी। बैरवा ने तहसीलदार पर बदसलूकी करने, भूमाफिया से मिले होने और धमकी देने का आरोप लगाया था। तहसीलदार ने विधायक से कहा था- इस जमीन का मालिक मैं हूं। इसका वीडियो भी खूब चर्चित हुआ था। बदसलूकी का मामला विधानसभा में कई बार उठा, बैरवा ने सदन में प्रदर्शन भी किया
बैरवा से बदसलूकी का मामला विधानसभा में भी तीन बार उठा था। बैरवा ने वेल में जाकर प्रदर्शन भी किया था। शून्यकाल में यह मामला उठा था। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सदन में मामला उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बैरवा राज्यपाल के अभिभाषण पर सीएम के जवाब के दौरान भी प्रदर्शन कर चुके हैं। स्पीकर ने हर बार मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। तहसीलदार दोषी पाए गए तो विधानसभा दे सकती है सजा
दौसा तहसीलदार को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति दोषी मानती है तो कार्रवाई होगी। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट स्पीकर को सौंपी जाती है। इसके बाद कार्रवाई के लिए सदन में वोटिंग करवाई जाती है। विधानसभा से दी गई सजा को विधानसभा ही माफ कर सकती है। विधानसभा सदन की तरफ से दी गई सजा पर अगर कोर्ट राहत देता है तो संवैधानिक संस्थाओं में टकराव हो सकता है। विधानसभा चाहे तो किसी कोर्ट के नोटिस को स्वीकार ही नहीं करे। 11 विधायकों की विशेषाधिकार समिति में बीजेपी के 6, कांग्रेस के 3 विधायक
11 विधायकों की विशेषाधिकार समिति में अध्यक्ष सहित बीजेपी के 6 विधायक हैं। कांग्रेस के 3, एक निर्दलीय और एक बीएपी​ विधायक मेंबर हैं। बीजेपी विधायक केसाराम चौधरी समिति के चेयरमैन हैं। समिति में कांग्रेस विधायक अशोक चांदना, पुष्कर लाल डांगी, प्रशांत शर्मा, बीजेपी विधायक गोपाललाल शर्मा, ताराचंद सारस्वत, प्रतापलाल भील, विक्रम जाखल, विश्वराज सिंह मेवाड़, बीएपी विधायक उमेश मीणा, निर्दलीय गणेशराज बंसल मेंबर हैं। इंस्पेक्टर को 2013 में विधानसभा ने सुनाई थी 30 दिन की सजा
विशेषाधिकार हनन के मामले में विधानसभा पहले भी एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर को सजा सुना चुकी है। विधानसभा की महिला और बाल कल्याण समिति ने रत्ना गुप्ता के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। आरोपों के मुताबिक, भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास की अध्यक्षता वाली समिति जब 19 जुलाई 2010 को गांधी नगर महिला थाना (पूर्व) का निरीक्षण करने गई तो इंस्पेक्टर रत्ना गुप्ता ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए, समिति से खराब बर्ताव किया। इसके खिलाफ समिति ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। अगस्त 2013 में समिति की रिपोर्ट पर इंस्पेक्टर रत्ना गुप्ता को 30 दिन जेल की सजा सुनाई गई थी। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने रत्ना गुप्ता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रत्ना गुप्ता की सजा का मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सात दिन के लिए सजा पर रोक लगाई थी। सरकार बदलने के बाद 2014 में तत्कालीन स्पीकर कैलाश मेघवाल ने आगे इस मामले मेें रियायत दे दी थी। ————————————- विधायक से सरकारी अधिकारियों के विवाद की ये खबरें भी पढ़िए…



Source link

रेवाड़ी पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार:निवेश के नाम पर 19.30 लाख रुपए ठगे, मध्य प्रदेश का रहने वाला




रेवाड़ी में साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.30 लाख की साइबर ठगी का आरोप है। आरोपी को निशीकांत मिश्रा के साथ ज्वाइंट खाता था। जिसमें 14.25 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। जिसकी पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरोली के वार्ड 3 निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में राजस्थान 3 और मध्य प्रदेश का एक आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सेक्टर-4 निवासी अजीत सिंह ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अगस्त 2025 को वह अपने मोबाइल पर सिक्योरिटी एप सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक लिंक मिला और उसे लिंक से खाता खोलने को कहा।। जिससे उसने अपनी आईडी बनाई।
शेयर माकेर्ट में मुनाफे का दिया लालच आईडी बनाने के बाद उसे शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने की सलाह दी गई। उसने पत्नी के खाते से 5 हजार और 10 हजार दूसरे खाते से ट्रांसफर किए। जिससे उसे मोटा मुनाफा दिखाया गया। जिससे प्रभावित होकर उसने अलग-अलग ट्र्रांजेक्शन से 19.30 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब निकलने चाहे तो उसे 16 लाख 43 हजार 711 रुपए जमा करने को कहा। जिससे उसे ठगी का एहसास हुआ। इन्हें किया गया गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर साइबर पुलिस ने इस मामले में राजस्थान दौसा जिले के गांव झिलकी ढी जागीर निवासी महेंद्र सैनी, अलवर जिले के गांव पिनान निवासी सुरेंद्र और गांव प्रतापपुरा निवासी सचिन गुर्जर तथा मध्य प्रदेश भोपाल के मिसरोद की कोरल कोटेज कॉलोनी हाल आबाद कैरट बावडीया कब्ल भोपाल निवासी निशीकान्त मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मध्य प्रदेश सिंगरोली के संजीव कुमार गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे।



Source link

Army Truck Accident Medta | 4 Jawans Injured, 2 Critical Rajasthan


नागौर जिले के मेड़ता में सेना का ट्रक पलटने से दो जवान घायल हो गए, जिन्हें मेड़ता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर्स ने अजमेर रेफर कर दिया। यह हादसा शनिवार दोपहर 2 बजे करीब नेशनल हाइवे 58 स्थित डांगावास-मेड़ता बॉर्डर पर ह

.

घायल जवानों को मेड़ता के उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया।

घायल जवानों को मेड़ता के उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया।

ट्रक पलटने से दो जवान गंभीर घायल

मेड़ता सीआई धर्मेश दायमा ने बताया- पुलिस को जैसे ही सेना के एक वाहन के पलटने की सूचना मिली तो तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इधर, 108 एम्बुलेंस के हरेंद्र तेतरवाल भी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंच चुके थे। जिन्होंने वहां मौजूद कुछ लोगों की मदद से घायल जवानों को ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेड़ता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इस हादसे में एक जवान को सबसे ज्यादा चोट आई है। डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज देने के बाद दो जवानों को अजमेर रेफर कर दिया है।

इस हादसे में एक जवान को सबसे ज्यादा चोट आई है। डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज देने के बाद दो जवानों को अजमेर रेफर कर दिया है।

यहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभार रुप से घायल हुए दो जवानों को डॉक्टर्स ने अजमेर रेफर कर दिया। दोनों जवानों की पहचान रूट सिंह और पुष्पेंद्र सिंह के रूप में हुई हैं। बाकी दो जवानों को मामूली चोट आई है।

बीकानेर से जबलपुर जा रहा था ट्रक

मेड़ता सीआई दायमा ने बताया कि सेना का ट्रक नागौर से अजमेर की तरफ जा रहा था जिसमें 4 जवान सवार थे। ये जवान बीकानेर से आए थे और इन्हें वाया नागौर-अजमेर होते हुए जबलपुर जाना था। लेकिन, मेड़ता बॉर्डर पर पहुंते ही अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चला रहे जवान का कहना था कि किसी कारण अचानक ब्रेक लगने वो कंट्रोल खो बैठे थे जिससे ये एक्सीडेंट हो गया।

….

राजस्थान में हादसे की यह खबर भी पढ़िए…

जयपुर में सड़क हादसा, MP के 5 लोगों की मौत:ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ट्रेलर में जा घुसी कार

जयपुर के चाकसू में हुए सड़क हादसे में महिला टीचर सहित 5 कार सवार लोगों की मौत हो गई। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

नागौर के थांवला में शिव बारात:झंकियों के साथ निकली महायात्रा, महाशिवरात्रि महोत्सव का उल्लास, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब




महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर थांवला कस्बे में श्रद्धा और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। कस्बे के बस स्टैंड स्थित प्राचीन थानेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। चामुण्डा माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यह बारात कस्बे के विभिन्न गलियों और मुख्य मार्गों से होते हुए थानेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान शिव का भव्य स्वागत किया गया, जिससे समूचा क्षेत्र शिवमय हो गया।
तस्वीरों में देखिये शिव बारात…

​अंतर्राज्यीय कलाकारों ने बांधा समां ​शिव बारात में इस बार देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। महाराष्ट्र के पुणे से आए जगदम्बा ढोलताशा ग्रुप के कलाकारों ने अपने जोशीले वादन से पूरे कस्बे को भक्ति की लहर से सराबोर कर दिया। इसी क्रम में हरियाणा के खुशमीत आर्ट ग्रुप द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। वहीं, थानेश्वर डमरू झांझ मंडल के कलाकारों ने डमरू और झांझ की पारंपरिक ध्वनि से वातावरण को अत्यंत दिव्य बना दिया। बारात में सजी शिव-पार्वती की जीवंत झांकियां और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मार्ग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।

​कल सजेगी सुरों की महफिल, होगा महाभजन संध्या का आयोजन ​महोत्सव के अगले चरण में रविवार शाम को भव्य महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में आध्यात्मिक और संगीत जगत की नामचीन हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम में दादूदयाल गौशाला निवाई के संत प्रकाशदास महाराज, बीकानेर के प्रसिद्ध गायक नानू गोपाली, पुणे के सितार वादक प्रतीक खेरे और निम्बोला के महेंद्र डांगी अपनी टीम के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे । मंदिर कमेटी ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कस्बेवासियों में इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।



Source link

SIR Lakshadweep puducherry final voter list rajasthan up bengal deadline extended


  • Hindi News
  • National
  • SIR Lakshadweep Puducherry Final Voter List Rajasthan Up Bengal Deadline Extended

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के नौ राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 7 फरवरी तक अपनी फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश नहीं कर सके। हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने शनिवार को अपनी फाइनल इलेक्टोरल रोल प्रकाशित कर दी।

पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट में 9,44,211 मतदाता के नाम हैं। वहीं, लक्षद्वीप में कुल 57,607 मतदाता सूचीबद्ध किए गए हैं। 12 राज्यों-UT में वोटर लिस्ट के SIR में करीब 51 करोड़ मतदाता शामिल हैं।

चुनाव आयोग (EC) के मुताबिक कुछ राज्यों में काम समय पर पूरा नहीं हो सका। इसकी वजह यह रही कि वहां तय कार्यक्रम का ठीक से पालन नहीं किया गया। कई जगह निचले स्तर पर कामकाज में कमी रही, कुछ मामलों में राजनीतिक दखल भी हुआ और कुछ मुद्दे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए। इन कारणों से पूरी प्रक्रिया में देरी हुई।

राजस्थान को भी शनिवार को अंतिम सूची जारी करनी थी, लेकिन पब्लिश डेट बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी गई है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की भी डेडलाइन बढ़ाकर 28 फरवरी और यूपी की 10 अप्रैल कर दी गई थी।

10 फरवरी: असम में फाइनल लिस्ट पब्लिश

चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को असम में हुए स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। EC के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अब राज्य में कुल 2,49,58,139 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी। स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के बाद लिस्ट में 2,43,485 नाम हटाए गए हैं। अब फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिलाएं और 343 थर्ड-जेंडर शामिल हैं।

SIR के बारे में जानें…

यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है। जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं।

1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। डेथ के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आ जाने पर हटाना। कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो। पहले फेज में बिहार में हुआ। फाइनल लिस्ट में 7.42 करोड़ वोटर्स हैं।

———————————————

ये खबर भी पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR में कोई रुकावट नहीं आने देंगे, बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की डेडलाइन बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि वह इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

बहादुरपुर में महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक कार्यक्रम:शिवानी दीदी ने दिया अवगुण त्यागने और मन शुद्ध करने का संदेश




बहादुरपुर स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय केंद्र के ओम शांति भवन में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक वार्षिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिवानी दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व और अवगुणों के त्याग पर संदेश दिया। शिवानी दीदी ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि परमपिता परमात्मा शिव के इस धरा पर अवतरण का पवित्र स्मरण है। उनके अनुसार, सच्चा उपवास केवल अन्न का त्याग करना नहीं, बल्कि मन को विकारों से हटाकर पवित्र बनाना है। उन्होंने इस पावन अवसर को तमोगुणी संस्कारों का त्याग कर पवित्रता, शांति और सुख के गुणों को धारण करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक चला। इसमें बहादुरपुर के महिला-पुरुष सहित बड़ी संख्या में निवासियों ने शिवानी दीदी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।



Source link