कुमावत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा



भास्कर न्यूज | माधोराजपुरा श्री कुमावत क्षत्रिय समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर मंगलवार को कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान खेड़ापति हनुमान जी के कन्हैयालाल देवतवाल की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित हुई। सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष जयनारायण जूनवाल व कार्यालय मंत्री रघुनाथ उदयवाल ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल को खेड़ापति धर्मशाला में 11वां सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी और रूपरेखा बनाने को लेकर व्यवस्थाओं को अंजाम देते हुए अन्य विषय पर उपस्थित समाज बंधुओं से चर्चा की गई। इस दौरान पानी व बर्फ की संपूर्ण व्यवस्था विष्णु कुमार, रामप्रसाद, ओमप्रकाश, आदित्य उदयवाल माधोराजपुरा द्वारा की गई। बीटणी, सुहाग चूड़ा व जुबानी 5100 रुपए नगद शिव प्रसाद नारेडा, परिग्रहण संस्कार लिए ब्राह्मण व्यवस्था कन्हैयालाल देवातवाल, वर वधु की हाथ की घड़ी नंदलाल देवातवाल, 5100 सौ रुपए जगदीश प्रसाद टांक भीलवाड़ा द्वारा सहयोग देने की घोषणा की। इस मौके पर कार्यकारिणी व समाज बंधुओं ने उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामेश्वर दहम्मीवाल, मुकेश भोरोदिया, भेरू मारवाल, कैलाश सारडीवाल, मदनलाल छापोला सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य व समाज बंधु मौजूद रहे।



Source link

श्रीमद् भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, गूंजे बधाई गान



पंवालिया| सांगानेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भापुरा के सिराणी गांव भाखरों की ढाणी परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव में बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे और उछाल का आनंद लिया। कथावाचक पंडित कुंजबिहारी शास्त्री वृंदावन वालों ने कहा कि कृष्ण आज भी धरती पर आने को तैयार है, लेकिन हमें नंद बाबा और यशोदा बनना होगा। नंद बाबा वह है जो अपने कर्मों से दुसरों को आनंदित करता है और यशोदा वह है जो सबको यश और सम्मान दे। साथ ही उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पापियों के अंत के लिए ही भगवान अवतार लेते हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान कृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया। नंदोत्सव महोत्सव के तहत पाण्डाल परिसर में विशेष रंग-बिरंगी सजावट की गई। साथ ही रंगोलिया सजाई गई। महोत्सव में आस-पास के क्षेत्र से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान कृष्ण जन्म लेने के प्रसंग के साथ ही पांडाल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की… के जयकारों से गूंज उठा।



Source link

जांच में अमानक मिले खाद्य पदार्थ, अब प्रकरण बनाया



आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर टी शुभ मंगला एवं जिला कलेक्टर बाड़मेर टीना डाबी के निर्देशन में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्यवाही लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ की ओर से फर्म मैसर्स जनता जोधपुर स्वीट्स धोरीमन्ना से खाद्य पदार्थ मावा बर्फी मिठाई, फर्म मैसर्स श्री मां भवानी बीकानेर स्वीट होम सेड़वा से खाद्य पदार्थ मिल्क केक मिठाई, फर्म मैसर्स रामदेव भोजनालय और दाल बाटी चूरमा बाड़मेर से खाद्य पदार्थ दही, फर्म मैसर्स कमलेश दूध डेयरी रोहिल्ला धोरीमन्ना से खाद्य पदार्थ गाय का दूध, फर्म मैसर्स सुनील कुमार रामलाल माहेश्वरी बाड़मेर से खाद्य पदार्थ लाल मिर्च पाउडर लूज, फर्म मैसर्स महावीर सेल्स कॉरपोरेशन बाड़मेर से खाद्य पदार्थ घी ब्रांड वास्तु के दो व घी ब्रांड सोनेरी उक्त फर्मों से नमूने वास्ते जांच के लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम बिश्नोई ने बताया किनमूनों को वास्ते जांच के लिए लैब भेजे गए थे। लैब की जांच रिपोर्ट में उक्त नमूने अमानक स्तर के पाए गए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ की ओर से प्रकरणों में अनुसंधान पूर्ण कर न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बाड़मेर के समक्ष प्रस्तुत किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में अमानक पाए गए मावा बर्फी, मिल्क केक, दही, दूध, लाल मिर्च पाउडर एवं घी जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हो सकता है। इनमें मिलावट होने पर फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, लिवर और किडनी पर असर पड़ सकता है। सिंथेटिक दूध या खराब गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादों से आंतों में संक्रमण, एलर्जी, बच्चों में पाचन संबंधी समस्याएं और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। मिलावटी घी में ट्रांस फैट या केमिकल तत्व होने से हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और लंबे समय में कैंसर का खतरा भी रहता है। इसमें रंग या ईंट पाउडर जैसी मिलावट से पेट में जलन, गैस, एसिडिटी, आंखों व त्वचा में एलर्जी की शिकायत हो सकती है।



Source link

दोस्त के फोन में देखी थी बहन की न्यूड फोटो:दुबई में मर्डर का प्लान बनाया, 2 साल मौके का इंतजार किया; गुरुग्राम बुलाकर की हत्या




गुरुग्राम में सुहेब हत्याकांड में खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि सुहेब और जिशान दुबई में साथ काम करते थे। इसी दौरान जिशान ने सुहेब के मोबाइल में अपनी बहन की न्यूड फोटो देख ली थीं, जिसके बाद उसे दोनों के बीच अफेयर होने का शक हुआ। जिशान ने दुबई में ही सुहेब की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी, लेकिन उसे वहां ऐसा करने का अवसर नहीं मिला। लगभग डेढ़ साल बाद जब दोनों भारत वापस लौटे, तो जिशान ने अपनी योजना पर काम करना शुरू कर दिया। हालांकि, भारत लौटने के बाद सुहेब ने जिशान से उसकी बहन के साथ शादी करने की बात भी कही, लेकिन जिशान इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जब जिशान ने अपनी बहन से दोनों के अफेयर के बारे में पूछा, तो उसने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद, 23 जनवरी को अपनी योजना को अंजाम देने के लिए वह उत्तर प्रदेश में अपने गांव गया। वहां उसने सुहेब के घर जाकर उसे गुरुग्राम में नौकरी दिलाने का लालच दिया। जब सुहेब गुरुग्राम आया, तो जिशान ने उसे शराब पिलाई और नशे में उसकी हत्या कर दी। फिर उसने शव को कंबल में लपेटकर एक नाले में फेंक दिया। जानिए जिशान ने कैसे रची हत्या की साजिश…
जिशान पर शक की 3 बड़ी वजह पुलिस बोली- बयान बदलने से पकड़ में आया
आनंद गार्डन चौकी इंचार्ज PSI अमित ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि जिशान ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी खुद की गलतियों से वह पकड़ में आ गया। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ————— यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में बहन के साथ अफेयर पर बेस्टफ्रेंड का मर्डर: शराब पिलाकर वायर से गला घोंटा, शव कंबल में लपेटकर नाले में फेंका गुरुग्राम में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर भाई ने उसके बॉयफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले युवक को खूब शराब पिलाई। उसके नशे में होने के बाद इलैक्ट्रिक वायर से उसका गला दबा दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कार्यक्रम . राजकीय पीजी कॉलेज स्थित एनसीसी कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम:खेलों के सुंदर समन्वय से सजा स्पोर्ट्स वीक




भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजकीय पीजी महाविद्यालय बाड़मेर स्थित एनसीसी कॉम्प्लेक्स में बुधवार को एनसीसी कैडेट्स तथा स्काउट–रोवर रेंजर्स के संयुक्त स्पोर्ट्स वीक सरजमी का शुभारंभ किया गया। उजास के सौजन्य से आयोजित इस खेल सप्ताह के पहले दिन का आयोजन खेल भावना के साथ-साथ मनोरंजन और लोक संस्कृति से भरपूर रहा। स्पोर्ट्स वीक का उद्घाटन राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के सीओ योगेंद्र सिंह राठौड़ एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. आदर्श किशोर की ओर से किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, सहभागिता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में गर्ल्स एवं बॉयज वर्ग की मटका दौड़, सुई-धागा दौड़, चम्मच- नींबू दौड़, आवाज पहचानो प्रतियोगिता के साथ-साथ एक विशेष जलेबी दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण कमेंट्री प्रतियोगिता रही। जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत रोचक, जीवंत और हास्यपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। इससे खेल मैदान का वातावरण दर्शकों के लिए और अधिक रोमांचक बन गया। सभी प्रतियोगिताएं राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में आयोजित की गई। जिससे लोक संस्कृति और खेलों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। पूरे आयोजन का उद्देश्य खेलों के माध्यम से सहभागिता, आपसी सौहार्द और स्वस्थ मनोरंजन को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिताओं के निर्णायक जोगराज पूनिया एवं जगराम सारण रहे। स्पोर्ट्स वीक सरजमीं के अंतर्गत आज भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।



Source link

Parliament Budget 2026 LIVE Update; PM Modi speech Rahul Gandhi


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget 2026 LIVE Update; PM Modi Speech Rahul Gandhi | BJP Congress

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के बजट सत्र की गुरुवार को सातवें दिन की कार्यवाही होगी। लोकसभा में 2 फरवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर धन्यवाद पर चर्चा हो रही है। हालांकि पहले दो दिन राहुल गांधी के भाषण पर हंगामा हुआ, जिसके बाद स्पीकर ने विपक्ष के 8 सांसदों को निलंबित कर दिया था।

वहीं बुधवार को 8 सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। शाम 5 बजे पीएम नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित कर दी गई। इससे पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टल गया।

शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था- जो सही है, वो करो।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री आज राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही प्रस्ताव पास हो सकता है। इसके अलावा विपक्षी दलों ने सुबह 10 बजे संसद भवन में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कमरे में बैठक बुलाई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम की कुर्सी का घेराव करने वालों में विपक्षी सांसद वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि भी शामिल थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम की कुर्सी का घेराव करने वालों में विपक्षी सांसद वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि भी शामिल थीं।

बजट सत्र में इन बिलों पर चर्चा संभव

बजट सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा। यह 2 अप्रैल को खत्म होगा। 28 जनवरी से शुरू हुआ पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा। इसके बाद दूसर चरण 9 मार्च को शुरू होगा।

लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं।

बजट सत्र की पिछली 6 दिन की कार्यवाही पढ़ें…

4 फरवरी : स्पीकर के ऑफिस में BJP और विपक्ष के सांसदों के बीच बहस, भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर लिखी किताबें दिखाईं

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है, इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

3 फरवरी : राहुल ने कहा- मैं विपक्ष का नेता, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे ऑथेंटिकेट करें। मैं आज इसे ऑथेंटिकेट कर रहा हूं। राहुल ने आर्टिकल टेबल किया। राहुल ने जैसे ही कहा- मैंने जैसा कल कहा था कि राष्ट्रपति की स्पीच में नेशनल सिक्योरिटी का महत्वपूर्ण मुद्दा है। वैसे ही हंगामा होने लगा। राहुल बोले- मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका, स्पीकर ने माइक बंद कराया

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…

1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है।

पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…

28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

मंदिर के चबूतरे पर लगी शिलापट्टिका चोरी



बूंदी| शहर के संजय कॉलोनी नैनवां रोड स्थित बालाजीधाम संकटमोचन हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया। यहां यज्ञेश्वर महादेव के चबूतरे पर लगाई शिलापट्टिका बदमाशों द्वारा चोरी कर ली गई, जिससे क्षेत्रवासियों और मंदिर से जुड़े लोगों में आक्रोश है। चबूतरे के निर्माण के बाद शिलापट्टिका लगाई गई थी, जिसे 1 फरवरी 2026 को बदमाश चोरी कर ले गए। जय हनुमान विकास मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल साहू, महासचिव विनोदकुमार गुर्जर मंदिर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चबूतरे से शिलापट्टिका गायब मिली। घटना के बाद जय हनुमान विकास मंडल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।



Source link

टोंक में दिव्यांग जनकल्याण समिति ने बुजुर्गों को बांटे निशुल्क सहायक उपकरण




टोंक | दिव्यांग जनकल्याण समिति टोंक के तत्वावधान में भारत सरकार की आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से बुजुर्गों को सहायक उपकरण निशुल्क वितरण किए गए। ककोड़ गांव में आयोजित शिविर से पूर्व वृद्ध जनों का जरुरी दस्तावेजों के आधार पर चिन्हित करण किया गया था। इसके 60 साल से ज्यादा आयुवर्ग के लाभार्थियों (महिला-पुरुषो) को व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट सहित अन्य उपयोगी उपकरण प्रदान किए गए। प्रशासक (सरपंच), रामबिलास गुर्जर, निजी स्कूल के प्रधानाचार्य सियाराम की मौजूदगी में शिविर के दौरान डॉ. सागर, हेमराज, विष्णु व सूर्यप्रकाश शर्मा ने सेवाएं दीं।



Source link

पीजी कॉलेज में मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना




भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजकीय पीजी महाविद्यालय बाड़मेर स्थित एनसीसी कॉम्प्लेक्स में बुधवार को मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मृणाली चौहान के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजन-अर्चन की समस्त विधि प्रथम वर्ष के एनसीसी कैडेट ध्रुव व्यास की ओर से पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ संपन्न कराई गई। एनसीसी अधिकारी एवं एसोसिएट प्रो. डॉ. आदर्श किशोर ने बताया कि मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना से महाविद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और नैतिक वातावरण को नई दिशा मिलेगी तथा विद्यार्थियों को सतत ज्ञानार्जन की प्रेरणा प्राप्त होगी। मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना पूर्व एनसीसी कैडेट राजेंद्र उण्डू की प्रेरणा से नागौर निवासी राणा मार्बल के गोपालराम की ओर भेंट स्वरूप की गई। महाविद्यालय पूर्व मयंक वैष्णव, सीताराम शर्मा एवं हनुमान सुथार ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रो. सोहनराज परमार, राजस्थान राज्य भारत स्काउट के सीओ योगेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. कानराज पूनिया, डॉ. बाबूलाल धनदे, डॉ. खगेंद्र, दीपक शर्मा, थानाराम गोदारा, ओमप्रकाश विश्नोई , जगराम सारण, जोगराम पूनिया, अचलाराम माली, दिनेश गोदारा मौजूद र​हे।



Source link

रायपुर में रोडवेज की बसें अब नियमित बस स्टैंड तक पहुंचेंगी



रायपुर मारवाड़ | रायपुर मारवाड़ का बुकिंग कार्यालय बुधवार को पुनः शुरू हो गया। इसके साथ ही रोडवेज बसों का संचालन भी अब नियमित रूप से निर्धारित बस स्टैंड तक होने लगा है, जिससे यात्रियों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बुकिंग कार्यालय बंद रहने और चालक-परिचालकों की मनमानी के चलते अधिकांश बसें नया बस स्टैंड छोड़े बिना सीधे हाईवे से निकल जाती थीं। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के रायपुर दौरे के दौरान भी ज्ञापन सौंपा गया था। करीब 15-20 दिन पहले ग्रामीणों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चालकों व परिचालकों से समझाइश की, जिसके बाद बसें बस स्टैंड तक आने लगीं। बुकिंग कार्यालय शुरू कराने के लिए ग्रामीणों ने ब्यावर जाकर मुख्य प्रबंधक से वार्ता की। कर्मचारियों की कमी के चलते भरत नायक को बुकिंग एजेंट नियुक्त किया गया।



Source link