4639 pregnant women have received free sonography tests.


बांसवाड़ा| जिले में गर्भवती महिलाओं के बेहतर मातृ स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मां वाउचर योजना प्रभावी रूप से लाभ पहुंचा रही है। इस योजना के तहत पात्र गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे स

.

इन कूपनों के माध्यम से महिलाएं जिले में संचालित 18 अधिकृत सोनोग्राफी केंद्रों पर जाकर निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकती हैं। अब तक 4639 गर्भवती महिलाएं सोनोग्राफी की सुविधा का लाभ भी ले चुकी हैं। इधर, सीएमएचओ डॉ राठौड़ के निर्देश पर छोटी सरवन क्षेत्र में योजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए डीपीएम ललित सिंह झाला, आईईसी सीओ अमित शाह, बीएएफ नीता जोशी ने कूपन प्राप्त कर चुकी गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर योजना के लाभ, सोनोग्राफी की स्थिति और सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया।



Source link

भाटी खेड़ा क्षेत्र में 1.34 किलोमीटर ब्लॉक में होगा खनन:प्रदेश में हार्ड रॉक से मिलने वाले मेजर रेयर अर्थ एलिमेंट ब्लॉक का ऑक्शन




बालोतरा जिले के सिवाना क्षेत्र में मेजर (क्रिटिकल) मिनरल्स रेयर अर्थ मिलने के बाद अब इसके पहले ब्लॉक का ऑक्शन उच्चतम बोलीदाता मैसर्स टीम जीयो रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड को किया गया है। हार्ड रॉक से मिलने वाले इस देश के पहले रेयर अर्थ मिनरल्स हब से भारत चीन के एकाधिकार को तो खत्म करेगा ही साथ ही देश को बड़ा रेवेन्यू देगा। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग व एटोमिक मिनरल्स डायरेक्टरेट की ओर से अरावली की पहाड़ियों में रिसर्च के बाद सिवाना के भाटी खेड़ा में 1.34 वर्ग किमी के ब्लॉक को ऑक्शन के लिए चिह्नित किया था। खान मंत्रालय ने इसका ऑक्शन किया है। इस क्षेत्र में पाए जाने वाले माइक्रो ग्रेनाइट में रेयर अर्थ मिनरल्स (दुर्लभ मृदा तत्व) की प्रचुर मात्रा है। इन चट्टानों में आणविक व रक्षा तकनीक, स्पेस रिसर्च, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग में काम आने वाले कच्चे माल के भंडार हैं। सिवाना क्षेत्र के राखी, फूलन देवड़ा मेली कीटनोद, भाटी खेड़ा, गुड़ानाल, तेलवाड़ा, दंताला, देवंदी आदि जगहों पर भूगर्भीय सर्वेक्षण किए गए। इसके बाद भाटी खेड़ा के इस ब्लॉक की पहली नीलामी की गई है। अभी रेयर अर्थ में चीन का दबदबा, भारत बड़ा खरीदार चीन के पास 4.4 करोड़ टन दुर्लभ खनिज भंडार है, जो दुनिया में सर्वाधिक है। ब्राजील 21 मिलियन मीट्रिक टन के साथ दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर भारत 6.9 मिलियन मीट्रिक टन और चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया 5.7 मिलियन मीट्रिक टन है। अमेरिका 1.9 मिलियन मीट्रिक टन के साथ पांचवें नंबर पर है। मैग्नेट, उर्वरक और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स जैसे उत्पादों के लिए भारत 90 से 100% चीन पर निर्भर है। 2024-25 में रेयर अर्थ और माइनिंग मशीनरी के लिए 2.47 अरब खर्च किए। इसमें से 1.1 अरब के चीन से मंगाए।



Source link

तस्करी का मामला:नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस ने 15 किलोमीटर पीछा कर 438 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा




नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों का पीछा कर पुलिस ने सोमवार तड़के सुरपुरा गांव की सरहद में अवैध डोडा-पोस्त से भरी एसयूवी को जब्त की। डीएसटी ने समदड़ी व कल्याणपुर पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी में भरे 438 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद कर वाहन को जब्त किया। ढाणी सांखला सरहद में नाकाबंदी तोड़ने के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए 15 किलोमीटर तक कच्चे रास्तों में वाहन भगाते रहे। सुरपुरा गांव की सरहद में टायर फटने पर पकड़े जाने के डर से तस्कर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। एसपी रमेश के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ समदड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि मेवाड़ (चित्तौड़गढ़) से अवैध डोडा-पोस्त की खेप भरकर मारवाड़ में सप्लाई की जानी थी। रविवार देर रात बाद पुलिस ने बालोतरा-धवा मार्ग पर ढाणी सांखला सरहद में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। 3.30 बजे रनियादेशीपुरा गांव की तरफ से आ रही काले रंग की एसयूवी को रुकने का इशारा किया तो आरोपी नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। डीएसटी ने समदड़ी व कल्याणपुर पुलिस टीम के साथ आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। सुरपुरा की सरहद में एसयूवी का अगला टायर फटने से आरोपी वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर खेतों के रास्ते से भाग गए। इनसाइट – पुलिस से बचने को कच्चे रास्तों से कर रहे तस्करी तीन साल में बालोतरा पुलिस ने कई नामी तस्करों को खेप के साथ पकड़ा तो अब पुलिस की नजर से बचने के लिए जालोर जिला सीमा के बाद कच्चे ग्रामीण रास्तों से होते हुए बालोतरा व बाड़मेर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करते हैं। गत वर्षों में जालोर जिले की सीमा पार कर मोकलसर-सिवाना एनएच तस्करों का पसंदीदा रूट बना हुआ था, लेकिन इस मार्ग पर लगातार कार्रवाई के बाद तस्कर गृह जिले में प्रवेश के बाद गांवों के कच्चे रास्तों से आवाजाही करते हैं। “सोमवार को नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास कर रहे एसयूवी वाहन का पीछा कर सुरपुरा गांव की सरहद में वाहन को जब्त किया गया। 438 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है।”
– रमेश, एसपी, बालोतरा



Source link

हरियाणा के यूट्यूबर को लग्न में 71 लाख कैश मिला,VIDEO:ससुरालवालों ने 21 तोला सोना भी दिया; पलवल की डॉक्टर से करेंगे शादी




हरियाणा में गुरुग्राम के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर अरुण पंवार की आज (3 फरवरी) को शादी है। उनकी शादी एक वीडियो से चर्चा है, जिसमें उन्हें लग्न टीके में 71 लाख रुपए कैश दिया गया। साथ ही परिवार के सदस्यों को 21 तोले सोने के जेवरात भी दिए। अरुण ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अरुण सोहना के इंदरी गांव के रहने वाले हैं। उनका लग्न टीका 30 जनवरी को आया था। अरुण पंवार जिस लड़की के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं, उनका नाम डॉ तिथि है। तिथि का परिवार पलवल में रहता है। अरुण और तिथि की शादी नेशनल हाईवें नंबर 19 स्थित ग्रीनलैंड 44 फॉर्म हाउस में होगी। लग्न टीके के वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर एप की टीम ने जब अरुण पंवार से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। तिथि के पिता बंडी कंपनी में कार्यरत तिथि मूल रूप से हथीन के गहबल गांव की रहने वाली हैं। काफी टाइम से उनका परिवार पलवल शहर में रह रहा है। वह MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद जयपुर से MD की पढ़ाई कर रही है। उनका भाई रोहतक PGI में डॉक्टर है। पिता गोपाल सिंह सोनी एक कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से वह हथीन के गांव गहलब के रहने वाले है। परिवार पिछले काफी समय से पलवल में रह रहा है। पिता से लेकर भाभी तक के जेवरात अरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर जो रील अपलोड की है, उसमें एक व्यक्ति हाथ में पेज लेकर बता रहा है कि दहेज नहीं, बल्कि दान में क्या-क्या दिया गया है। वह व्यक्ति कह रहा है: “लड़के की साढ़े 5 तोले की चेन, 4 तोले का ब्रेसलेट, दो सोने की अंगूठी – एक सगाई की और एक लग्न की, कुल 5 सोने की चीजें, लड़के के पापा की चेन और अंगूठी, लड़के के ताऊ की अंगूठी, लड़के के भाई दिनेश और आकाश की अंगूठी, लड़के की मम्मी के कानों के झुमके, पजेब और चुटकी, लड़की की बहन के कानों के झुमके, और भाभी के लिए कानों के झुमके दिए गए हैं। इसके साथ ही कुल 21 तोला सोना और 71 लाख रुपए कैश भी दिया गया।” अब जानिए कौन हैं अरुण पंवार…. ऑटोमोबाइल कंटेंट बनाते हैं अरुण पंवार यूट्यूब पर ऑटोमोबाइल कंटेंट डालते हैं। अरुण ने कंप्यूटर एप्लीकेशन्स में ग्रेजुएशन (BCA) किया है, लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ उनका झुकाव शुरू से ही कारों और टेक्नोलॉजी की ओर रहा। इसी रुचि ने उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक अलग पहचान दिलाई। 2019 में यूट्यूब चैनल शुरू किया अरुण पंवार ने साल 2019 में अपना यूट्यूब करियर शुरू किया। उनके यूट्यूब चैनल पर कार रिव्यू, नई गाड़ियों की जानकारी, माइलेज, फीचर्स, रियल-लाइफ ओनरशिप एक्सपीरियंस और ऑटोमोबाइल से जुड़ा कंटेंट देखने को मिलता है। उनकी खासियत यह है कि वे गाड़ियों की जानकारी आसान भाषा में और अपने निजी अनुभव के आधार पर बताते हैं, जिससे आम दर्शकों को सही फैसला लेने में मदद मिलती है। लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन कारों के शौक के चलते अरुण पंवार का अच्छा-खासा कार कलेक्शन भी है, जिसमें किया सेल्टोस, फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार जैसी गाड़ियां शामिल हैं। डिजिटल सफलता के बाद अरुण पंवार ने अपने ब्रांड को आगे बढ़ाते हुए ऑटोमोबाइल से जुड़े ऑनलाइन बिजनेस की भी शुरुआत की।



Source link

शब-ए-बारात मनाई जाएगी आज, कल रखा जाएगा रोजा



अलवर| मुस्लिम समुदाय की ओर से शबान महीने की 15वीं रात 3 फरवरी को शब-ए- बारात मनाई जाएगी। मस्जिदों में इबादत की जाएगी और कब्रिस्तान में दुआ करेंगे। इसके अगले दिन रोजा रखा जाएगा। रोड नंबर दो स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद अनस ने बताया कि मंगलवार रात को शब-ए-बारात मनाई जाएगी। मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में इबादत करेंगे। कुरआन पढ़ेंगे और दुआ मांगेंगे। कब्रिस्तान में जाकर पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढेंगे। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दुआ करेंगे। 4 फरवरी को मुस्लिम समुदाय के लोग द्वारा रोजा रखा जाएगा। इस दिन रोजा रखने का फल एक साल के रोजों के बराबर मिलता है। गुनाह के लिए माफी मांगने और बरी होनी रात: इमाम मौलाना मोहम्मद अनस के अनुसार मान्यता है कि शब- ए-बारात गुनाहों से पाक होने, अल्लाह से माफी मांगने और आने वाले साल के लिए बरकत मांगने की एक पवित्र रात कहलाती है। इबादत और दुआओं के जरिए लोग अल्लाह की करीब आते हैं। इस रात अल्लाह अपने बंदों के पिछले साल के कर्मों का लेखा-जोखा करता है। जो सच्चे दिल से तौबा करता है। अल्लाह उनके गुनाह माफ करता है और अगले साल के लिए तकदीर लिखता है।



Source link

Parliament Budget 2026 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget 2026 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi | BJP Congress SP NDA Meeting

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के बजट सत्र का मंगलवार को पांचवा दिन है। लोकसभा में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाषण के दौरान भी जोरदार हंगामा हुआ था।

राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका।

इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। राहुल गांधी को राजनाथ ने 11 बार, शाह ने 7 बार टोका। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने 2 बार और अनुराग ठाकुर ने 6 बार रोका।

सत्ताधारी गठबंधन के लोकसभा और राज्यसभा सांसद मंगलवार को संसद भवन परिसर में एनडीए की बैठक के लिए जुटेंगे। इस बैठक में बीजेपी समेत एनडीए के सभी सहयोगी दलों के सांसद शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को संबोधित कर सकते हैं।

बजट सत्र में इन बिलों पर चर्चा संभव

बजट सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा। यह 2 अप्रैल को खत्म होगा। 28 जनवरी से शुरू हुआ पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा। इसके बाद दूसर चरण 9 मार्च को शुरू होगा।

लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं।

बजट सत्र की पिछली 4 दिन की कार्यवाही पढ़ें…

28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है।

पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…

1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका, स्पीकर ने माइक बंद कराया

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

अपहरण करने और 5 दिन तक गैंगरेप करने का मामला:नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा




12वीं की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और 5 दिन तक गैंगरेप करने के मामले में मुख्य आरोपी को अदालत ने सोमवार को 20 साल की सजा और 20 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित कर दिया। आरोपी सजा के डर से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसके दोनों साथी पहले ही इसी मामले में 20-20 साल की सजा काट रहे हैं। लोक अभियोजक महाराज सिंह फौजदार ने बताया यह घटना 28 मार्च 2023 की लखनपुर थाना क्षेत्र की है। 17 साल की नाबालिग रात में अपने घर में पढ़ाई कर रही थी, जबकि उसके माता-पिता सोए हुए थे। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो नाबालिग घर पर नहीं थी। परिजनों ने गांव में उसे ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। नाबालिग के पिता ने जब अपना मोबाइल चेक किया, तो पता चला कि रात करीब 11 बजे एक फोन आया था। उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया, तो किसी ने उठाया नहीं, लेकिन उन्हें नंबर के बारे में पता लग गया। पहले गांव में 29 मार्च को पंचायत बैठी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद 30 मार्च 2023 को नाबालिग के पिता ने लखनपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस को उस नंबर के बारे में बताया। पुलिस जांच में फोन नंबर खेड़ली (अलवर) निवासी विश्वेंद्र का निकला। पुलिस ने छानबीन शुरू की और 4 दिन बाद नाबालिग को एक कमरे से बरामद कर लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपी विश्वेंद्र, राहुल और प्रदीप फरार हो गए थे। पुलिस ने करीब 8 महीने बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में मामला चलता रहा। जून 2024 में आरोपी राहुल और प्रदीप को 20-20 साल की सजा सुनाई गई। सजा के डर से मुख्य आरोपी विश्वेंद्र फरार हो गया, जिसे सितंबर 2024 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पोस्को एक्ट के विशिष्ट न्यायाधीश सचिन गुप्ता की अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी विश्वेंद्र को दोषी पाया। कोर्ट ने 27 गवाहों और 35 दस्तावेजों के आधार पर उसे 20 साल की कैद और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। नाबालिग ने कोर्ट में बयान दिया कि विश्वेंद्र उसके गांव आता-जाता था और उसे अपनी बातों में उलझा लिया। उसने रात को फोन कर घर से बुलाया और अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने और उसके दोनों साथियों ने 5 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। कोर्ट में बयान में खुलासा नाबालिग ने कोर्ट में बयान दिया कि विश्वेंद्र उसके गांव आता-जाता था और उसे अपनी बातों में उलझा लिया। उसने रात को फोन कर घर से बुलाया और अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने और उसके दोनों साथियों ने 5 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। दोस्तों को पहले और मुख्य आरोपी को अब मिली सजा पुलिस ने करीब 8 महीने बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में मामला चलता रहा। जून 2024 में आरोपी राहुल और प्रदीप को 20-20 साल की सजा सुनाई गई। सजा के डर से मुख्य आरोपी विश्वेंद्र फरार हो गया, जिसे सितंबर 2024 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पोस्को एक्ट के विशिष्ट न्यायाधीश सचिन गुप्ता की अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी विश्वेंद्र को दोषी पाया। कोर्ट ने 27 गवाहों और 35 दस्तावेजों के आधार पर उसे 20 साल की कैद और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।



Source link

Olympian Deepak Punia Wedding in Jhajjar


झज्जर के धनखड़ फॉर्म हाउस में लग्न टीके पर परिवार की महिलाओं के साथ पहलवान दीपक पूनिया।

झज्जर के रहने वाले ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बहादुरगढ़ के हिल्टन रिजॉर्ट में वह अपने पिता के दोस्त की बेटी संग सात फेरे लेंगे।

.

दीपक की होने वाली दुल्हन झज्जर की ही रहने वाली हैं। फिलहाल वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही हैं, उनका IAS अफसर बनने का सपना है।

दीपक और शिवानी की सगाई 8 सितंबर 2025 को हुई थी। एक दिन पहले 2 फरवरी को झज्जर के धनखड़ फॉर्म हाउस में लग्न टीके का प्रोग्राम हुआ। यहां दीपक ने सिर्फ एक रुपए का चांदी का सिक्का लिया।

दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि शाम साढ़े 4 बजे छारा गांव से बारात निकलेगी। 5 बजे रिजॉर्ट में बारात पहुंच जाएगी।

लग्न टीके में रिश्तेदारों के साथ पहलवान दीपक पूनिया।

लग्न टीके में रिश्तेदारों के साथ पहलवान दीपक पूनिया।

अब पहलवान दीपक पूनिया के बारे में जानिए….

केतली पहलवान के नाम से मशहूर

दीपक पूनिया का जन्म 19 मई, 1999 को झज्जर जिले के छारा गांव में हुआ। बचपन से ही कुश्ती उनके खून में रही, क्योंकि उनके पिता सुभाष भी स्थानीय स्तर पर पहलवान रहे। दीपक को महज 5 साल की उम्र में अखाड़े में दाखिल कराया। इसी दौरान उन्हें गांव में “केतली पहलवान” का उपनाम मिला, क्योंकि उन्होंने एक बार दूध पीते-पीते पूरी केतली (बर्तन) ही खाली कर दी थी। बचपन के दंगल मुकाबलों से लेकर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम तक दीपक का सफर यादगार रहा।

टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल से चूके

टोक्यो ओलिंपिक 2021 में दीपक ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में मामूली अंतर से हारकर पांचवें स्थान पर रहे। यह हार उनके लिए भावनात्मक रही, क्योंकि कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपनी मां को खो दिया था और वे पदक उन्हें समर्पित करना चाहते थे। मगर, इस हार ने उन्हें तोड़ा नहीं, बल्कि और मजबूत बनाया। एक साल बाद 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी

सूबेदार दीपक पूनिया फ्रीस्टाइल पहलवान हैं, वह भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) हैं, और 86 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हैं। उन्होंने 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीता। 2022 की एशियाई खेलों में भी सिल्वर मेडल जीता।

शादी के लिए PWL को छोड़ा पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि दीपक को प्रो रेसलिंग लीग (PWL) में महाराष्ट्र की टीम में शामिल किया गया। दीपक पूनिया को ग्रेड ए के पहलवानों में शामिल किया गया और बेस प्राइस 12 लाख रुपए रखा गया था। हालांकि, अपनी शादी के कारण दीपक ने PWL नहीं खेला।

रेसलिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद की दीपक पूनिया की मां के साथ फोटो।

रेसलिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद की दीपक पूनिया की मां के साथ फोटो।

शिवानी के पिता प्रॉपर्टी डीलर, अखाड़े में हुई जान-पहचान

दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि शिवानी के पिता अनूप सिंह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। जब दीपक अखाड़े में प्रैक्टिस करने जाता था, वहीं अनूप सिंह से मुलाकात हुई। कई बार मुलाकातें हई और 2020 में दोस्ती हो गई। जब बेटे के लिए रिश्ते आने लगे तो मैंने अनूप से कहा कि अपना बेटा है, आपकी बेटी है, क्यों न दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल लें। अनूप ने तुरंत हां कर दी।

शिवानी MA-बीएड, आगे भी तैयारी कर रही

शिवानी ने रोहतक के जाट कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स से MA किया है। इसके अलावा उन्होंने बीएड की। अब एमएड की तैयारी है। साथ ही UPSC की भी तैयारी कर रही हैं। सुभाष का कहना है कि शिवानी हमारी बहू ही नहीं बेटी जैसी है, वो जितना चाहे पढ़े।

—————————

ये खबर भी पढ़ें :-

ओलिंपियन पहलवान ने लग्न में सिर्फ चांदी का सिक्का लिया:झज्जर में 500Kg देसी घी से पकवान बनवाए

झज्जर के रहने वाले ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया कल, 3 फरवरी को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। झज्जर शहर के धनखड़ फार्म हाउस में लग्न टीके (तिलक) का कार्यक्रम हुआ। दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि लंच में 500 लीटर देसी घी के अलग-अलग पकवान तैयार किए गए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

IMD Weather Update Today fog Rajasthan MP UP cold Wave Alert rain snowfall himachal jammu Kashmir Uttarakhand


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Fog Rajasthan MP UP Cold Wave Alert Rain Snowfall Himachal Jammu Kashmir Uttarakhand

शिमला/भोपाल/जयपुर/देहरादून/लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत में मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 3 फरवरी तक हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को गाजियाबाद, आगरा समेत 30 जिलों में कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। कोहरे के चलते कानपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 40 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। वहीं बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है।

मध्य प्रदेश में सोमवार को अशोकनगर, आगर-मालवा, टीकमगढ़ में बारिश हुई। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, ठंड का असर कम है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है। वहीं राजस्थान के सीकर, चित्तौड़गढ़ समेत 8 जिलों में सोमवार को घना कोहरे रहा। इसके कारण कुछ जगहों पर 30 मीटर तक की विजिबिलिटी रही।

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। लाहौल स्पीति के रोहतांग व भरमौर में सबसे ज्यादा 6 इंच हिमपात हुआ। हमीरपुर के सुजानपुर में जंगलबैरी में सोमवार को करीब एक घंटे तक ओलावृष्टि हुई।

ताजा बर्फबारी से शिमला-ठियोग-रामपुर नेशनल हाईवे पर फिसलन बढ़ गई। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। सोमवार को गुलमर्ग में पारा माइनस 8°C, लद्दाख के द्रास में माइनस 15.1°C और हिमाचल के काल्पा में माइनस 3.8°C डिग्री रहा।

दिल्ली में सोमवार को चार साल में फरवरी का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 210 रहा।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

यूपी के गोरखपुर में कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी 20 से 30 मीटर है।

यूपी के गोरखपुर में कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी 20 से 30 मीटर है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर कैलाश में हिमपात हुआ।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर कैलाश में हिमपात हुआ।

अगले 2 दिन के मौसम

4 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, ओडिशा, बिहार में कोहरे की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।

5 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली में सुबह कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय जयपुर:NIA में पढ़ेंगे आयुर्वेद फार्मेसी का पाठ, अगले सत्र से कोर्स शुरू, औषधी निर्माण और जांच करना भी सिखाया जाएगा




देश में अपनी विशेष पहचान बना चुके राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय जयपुर में आयुर्वेदिक दवाओं जैसे अवलेह, भस्म, चूर्ण, वटी, कैप्शूल, गुग्लू, क्वाथ या काढ़ा, सीरप और च्यवनप्राश के निर्माण की प्रक्रिया से लेकर जांच और औषधालयों में आपूर्ति करने तक का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा क्वालिटी से युक्त दवाओं की पैकिंग, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट के साथ-साथ दवा देने पर पेशेंट काउंसलिंग, डोज लेने का तरीका का भी गहन अध्ययन करवाया जाएगा। संस्थान ने आयुर्वेद में बैचलर इन फार्मेसी एवं मास्टर इन फार्मेसी का नया पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की तैयारी कर ली है। सिलेबस के लिए गठित कमेटी गुजरात की जामनगर स्थित विवि और बनारस हिन्दू विवि एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों का अध्ययन कर रही है। एनआईए जयपुर की एक्जीक्यूटिव काउंसिल में आयुर्वेद में बी-फार्मा एवं एम-फार्मा कोर्सेज के लिए सदस्यों की ओर से अनुमोदन किया जा चुका है। संभवतया अगले सत्र 2027-28 से कोर्सेज प्रारंभ किया जा सकेगा। हालांकि फीस और सीटों की संख्या का उच्च स्तरीय मीटिंग में निर्णय लिया जाएगा। एनआईए जयपुर की हकीकत



Source link