डूंगरपुर में 2 बाइक में जोरदार टक्कर:माथुगामड़ा होली घाटी के पास हुआ हादसा, 2 भाई समेत 3 युवक गंभीर घायल




डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में माथुगामड़ा होली घाटी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मैताली गांव निवासी 2 भाई अमृत और गोविंद बुधवार को डूंगरपुर शहर से अपना काम निपटाकर लौट रहे थे। वे अपनी बाइक से माथुगामड़ा होते हुए मैताली स्थित अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान माथुगामड़ा होली घाटी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार कमलेश कटारा की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही डूंगरपुर लोकेशन की 108 एम्बुलेंस के पायलट शांतिलाल और ईएमटी जितेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है।



Source link

बांसवाड़ा में मकर संक्रांति पर ‘दिवाली’ जैसा नजारा:दिन में पतंगबाजी तो रात में आतिशबाजी, स्काई लालटेन 'कैंडल' से सजा आसमान




बांसवाड़ा में मकर संक्रांति का त्योहार दिनभर पतंगबाजी के साथ मनाया गया। सूरज ढलने के बाद लोगों ने अपने घरों की छतों से आतिशबाजी की और स्काई लालटेन उड़ाईं। रात में आतिशबाजी और स्काई लालटेन दिखीं और बाहर काम करने वाले युवा मकर संक्रांति पर बांसवाड़ा लौटे, रात का नजारा खास रहा। इस दौरान शहर में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बाहर बसे युवा भी घर लौटे और छतों पर खड़े होकर त्योहार मनाया। बाहर रहने वाले युवा लौटे घर त्योहार के मौके पर बांसवाड़ा के कई युवा जो काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं, अपने घर पहुंचे। परिवार और दोस्तों के साथ उन्होंने मकर संक्रांति मनाई। दिन में पतंगबाजी और रात में आसमान की रोशनी ने त्योहार को खास बना दिया। पुणे से आए युवक ने बताया अनुभव बांसवाड़ा पैलेस क्षेत्र निवासी तनुज शाह ने बताया कि वह पिछले चार साल से पुणे में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लंबे समय बाद मकर संक्रांति पर बांसवाड़ा आने का मौका मिला। दिन में पतंगबाजी का आनंद लिया और रात में शहर का नजारा देखकर उन्हें दीपावली की याद आ गई। आसमान में तैरती दिखीं सैकड़ों कैंडल रात के समय शहर में कई जगहों से स्काई लालटेन उड़ाई गईं। आतिशबाजी के साथ आसमान में तैरती कैंडल और रंगीन रोशनी ने पूरे माहौल को त्योहार से जोड़ दिया। लोग देर रात तक छतों पर खड़े होकर मकर संक्रांति का लुत्फ लेते नजर आए।



Source link

बीकानेर में सर्दी से बड़ी राहत मिली:अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो न्यूनतम पारा 9 तक आया




बीकानेर में सर्दी से फिलहाल राहत देखने को मिल रही है। आज शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में ठंड का असर काफी कम रहा। सुबह के समय मौसम पूरी तरह साफ रहा। चटक धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। आज बीकानेर में कोहरे की स्थिति बिल्कुल नहीं रही, जिससे दृश्यता सामान्य बनी रही। पिछले दो दिनों से लगातार सर्दी का असर कमजोर बना हुआ है। दिन और सुबह के समय गर्माहट का अहसास हो रहा है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल सर्दी से कुछ समय के लिए राहत बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि आने वाले दिनों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तो मौसम का मिजाज बदल सकता है और तापमान में गिरावट के साथ एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। पिछले पांच दिनों के तापमान पर नजर डालें तो बीकानेर में सर्दी का असर धीरे-धीरे कमजोर होता दिखाई दिया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात की ठंड पहले के मुकाबले कम महसूस हुई। वहीं अधिकतम तापमान लगातार बढ़ने से दिन में धूप की गर्माहट साफ नजर आई। इसी वजह से पूरे सप्ताह के दौरान मौसम ठंडा होने के बजाय शुष्क और अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा।



Source link

चित्तौड़गढ़ में एक रात में 3.4 डिग्री लुढ़का पारा:धूप निकली लेकिन ठिठुरन बरकरार, मौसम विभाग का कहना – फिलहाल तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं




चित्तौड़गढ़ में गुरुवार की सुबह तेज ठंड के साथ हुई। सुबह के समय लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। हालांकि आसमान साफ रहा और धूप भी निकली, लेकिन इसके बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ। सर्द हवाओं के कारण लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में नजर आए। खासकर सुबह और रात के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है। ठंड के कारण आम जनजीवन पर भी असर देखने को मिला। सुबह टहलने निकलने वाले लोग कम नजर आए और कई लोग धूप निकलने के बाद ही घरों से बाहर निकले। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट चित्तौड़गढ़ में एक ही रात में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 9.6 डिग्री से सीधे 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में इतनी तेजी से आई गिरावट के कारण ठंड का असर अचानक बढ़ गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी हल्की कमी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में आए इस बदलाव से साफ है कि मौसम लगातार करवट बदल रहा है। शीत लहर का अलर्ट नहीं तेज ठंड के बावजूद मौसम विभाग ने जिले के लिए शीत लहर को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग का कहना है कि भले ही तापमान में गिरावट आई है, लेकिन फिलहाल शीत लहर की स्थिति नहीं बनी है। इसके बावजूद ठंड से बचाव की जरूरत बनी हुई है। डॉक्टरों की मानें तो अचानक बढ़ी ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रह सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना जताई गई है। यानी कुछ दिनों बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ में सुबह और रात की ठंड लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत जरूर मिल रही है।



Source link

जिला सैनिक बोर्ड पाली को राष्ट्रीय सम्मान:देश के तीन सर्वश्रेष्ठ जिला सैनिक बोर्ड में पाली शामिल




10वें डिफेंस फोर्सेज वेटरन्स दिवस के अवसर पर केंद्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली की ओर से देशभर के उत्कृष्ट जिला सैनिक बोर्डों का चयन किया गया। जिसमें जिला सैनिक बोर्ड पाली को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण, पुनर्वास और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किया गया। वेटरन्स दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में देश के तीन सर्वश्रेष्ठ जिला सैनिक बोर्डों का चयन किया गया। इनमें जिला सैनिक बोर्ड पाली (राजस्थान), जिला सैनिक बोर्ड नैनीताल (उत्तराखंड) और जिला सैनिक बोर्ड आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। इस अवसर पर आयोजित वेटरन्स दिवस समारोह में थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चयनित जिला सैनिक बोर्डों को सम्मानित किया। जिला सैनिक बोर्ड पाली की ओर से यह सम्मान कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्नल गजेंद्र सिंह राठौड़ ने लिया।
सम्मान प्राप्त होने पर जिला सैनिक बोर्ड पाली से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी है। यह उपलब्धि पाली जिले में भूतपूर्व सैनिकों के प्रति समर्पित सेवाओं और निरंतर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।



Source link

शहर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती:गोवर्धन गेट, सुभाष नगर और सहयोग नगर इलाके में नहीं आएगी बिजली, ढाई से 4 घंटे तक होगी परेशानी




भरतपुर के गोवर्धन गेट स्थित 11KV फीडर, सहयोग नगर स्थित 11KV फीडर और सुभाष नगर फीडर पर बिजली कटौती की जाएगी। जिसको लेकर शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं आएगी। गोवर्धन गेट इलाके में नगर निगम विकास करेगा। साथ ही सहयोग नगर और सुभाष फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। 4 घंटे होगी बिजली कटौती भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि आज नगर निगम की टीम गोवर्धन गेट इलाके में विकास कार्य करेगी। जिसको लेकर 33/11 रेडक्रॉस GSS के गोवर्धन गेट स्थित 11KV फीडर पर 11 बजे से 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे मछली मोहल्ला, गोवर्धन गेट, हेड पोस्ट ऑफिस इलाका, देहली गेट इलाका, गांधी पार्क का इलाका, पाई बाग इलाका, पोस्ट ऑफिस के पीछे के इलाके में 4 घंटे बिजली नहीं आएगी। ढाई घंटे होगी बिजली कटौती सहयोग नगर स्थित 11KV फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए 11 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक बिजली की कटौती रहेगी। जिसको लेकर किला का पूरा इलाका, सहयोग नगर, केतन गेट और उसके आसपास का इलाका, गोवर्धन गेट के इलाके में ढाई घंटे की बिजली कटौती रहेगी। इसके अलावा सुभाष नगर स्थित 11KV फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए सुभाष नगर के आसपास के इलाके में बिजली कटौती रहेगी।



Source link

Visibility 2 Meters; Cold Wave Continues


श्रीगंगानगर में बीते दो दिनों से दिन में खिली धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत दी। लेकिन आज सुबह घने कोहरे ने एकबार फिर शहर को अपनी चपेट में ले लिया। कोहरे के विजिबिलिटी 2 मीटर के आस-पास रही, जिससे ट्रैफिक पूरी बाधित हो गया। ठंड के कारण बसों

.

श्रीगंगानगर जिले में आज घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण विजिबिलिटी 2 मीटर के आस-पास रही।

श्रीगंगानगर जिले में आज घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण विजिबिलिटी 2 मीटर के आस-पास रही।

मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को न्यूनतम 3.6 डिग्री और अधिकतम 19.9 डिग्री, जबकि मंगलवार को न्यूनतम 1.4 डिग्री और अधिकतम 18.4 डिग्री दर्ज हुआ था। पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

कृषि अधिकारियों के अनुसार- न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे जाने पर रात में पाला जमने की आशंका बनी रहती है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। किसान फसलों में सिंचाई करें और रात में खेतों के आस-पास अलग-अलग स्थानों पर धुआं करें ताकि तापमान स्थिर रहे और पाला न जमे।

अगले दो दिन यही हाल, फिर बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे ठंड में कुछ राहत मिल सकती है।



Source link

चायनीज मांझे की चपेट में आने से मासूम की मौत:5 साल के बच्चे की श्वास नली व खून की नस कटी, 2 घंटे चला था ऑपरेशन




कोटा में चाइनीज मांझे की चपेट में आए 5 साल के मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गईं। एमबीएस हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कुन्हाड़ी निवासी 5 साल का धीर बुधवार सक्रांति पर अपने पिता हेमंत सुवालका व मां के साथ बाइक से नयापुरा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान किसी की पतंग का मांझा धीर के गले में अटक गया। मांझा खींचने पर धीर के गले में गहरा घाव हो गया। दोपहर साढ़े 12 बजे करीब परिजन घायल धीर को एमबीएस हॉस्पिटल लाए थे। बच्चे की गर्दन पर गहरा घाव था। खून बह रहा था बच्चा सीरियस कंडीशन थी। श्वास नली व खून की नस कटी हुई थी ENT व सर्जरी विभाग की टीम ने बच्चे का ऑपरेटर किया। पहले बच्चे का खून बहना रोका। फिर ऑपरेशन किया। ऑपरेशन डेढ़ से दो घंटे चला। श्वास की नली को रिपेयर किया। बच्चे को आईसीयू में शिफ्ट किया। सुबह उसकी मौत हो गई।



Source link

Rajasthan JLF 2026 Photos Update; Javed Akhtar


जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) आज होटल क्लार्क्स आमेर में शुरू हो रहा है। फेस्टिवल में दुनियाभर से 500 से ज्यादा साहित्यकार आएंगे। आज का आकर्षण बॉलीवुड गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर का सेशन हैं। जावेद अख्तर कविता, सिनेमा और समाज पर बोलेंगे।

.

‘द अनडाइंग लाइट: इंडियाज फ्यूचर्स’ सेशन में गोपाल कृष्ण गांधी से नारायणी बसु बातचीत करेंगी। 5 दिन तक टेक्नोलॉजी, साहित्य, राजनीति, खेल, इतिहास, सिनेमा सहित कई क्षेत्रों पर अलग-अलग सेशन होंगे। बांग्लादेश और वेनेजुएला के हालिया घटनाक्रम पर भी चर्चा होगी। जेएलएफ में म्यूजिक प्रोग्राम भी खास आकर्षण रहेंगे।



Source link

डेजर्ट फेस्टिवल- 'मिस मूमल' के लिए अविवाहित होने की शर्त:'मिस्टर डेजर्ट' की लंबाई 5.6 फीट से कम हुई तो रेस से बाहर, 30 को सजेगा खूबसूरती और रौब का मंच




जैसलमेर स्वर्ण नगरी के मखमली धोरों पर एक बार फिर मरुधरा की संस्कृति का सबसे बड़ा मेला ‘अन्तर्राष्ट्रीय मरु महोत्सव-2026’ परवान चढ़ने को तैयार है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 29 जनवरी से 1 फरवरी तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर रेगिस्तान में हलचल तेज हो गई है। उत्सव का श्रीगणेश 29 जनवरी को पोकरण की धरती से होगा, वहीं 30 जनवरी को जैसलमेर के रेतीले समंदर में ‘मिस मूमल’ और ‘मिस्टर डेजर्ट’ (मरु श्री) के लिए साल का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। इस बार इन खिताबों को जीतना आसान नहीं होगा, क्योंकि प्रशासन ने नियमों की ऐसी ‘लक्ष्मण रेखा’ खींची है कि केवल राजस्थान की शुद्ध संस्कृति के पैरोकार ही मंच तक पहुँच पाएंगे। लंबाई और उम्र का कड़ा पैमाना-मिस्टर डेजर्ट के लिए 5 फीट 6 इंच कद जरूरी रेगिस्तान के सबसे रौबीले पुरुष ‘मिस्टर डेजर्ट’ का खिताब इस बार उसी गबरू जवान को मिलेगा, जो शारीरिक और सांस्कृतिक मापदंडों पर खरा उतरेगा। विभाग के अनुसार, प्रतिभागी का वयस्क (21 वर्ष) होना अनिवार्य है और उसकी लंबाई कम से कम 5 फीट 6 इंच होनी चाहिए। खास बात यह है कि केवल राजस्थान का मूल निवासी ही इस प्रतियोगिता में अपना दम दिखा सकेगा। विजेता को केवल ताज पहनकर रुकना नहीं होगा, बल्कि महोत्सव के दौरान जैसलमेर की ऐतिहासिक हवेलियों और स्मारकों पर होने वाले आधिकारिक फोटो शूट का हिस्सा भी बनना होगा। मिस मूमल के लिए मारवाड़ पद्धति की वेशभूषा अनिवार्य, कोहनी के ऊपर चूड़ा पहनने पर पाबंदी रेगिस्तानी सुंदरता की प्रतीक ‘मिस मूमल’ प्रतियोगिता को लेकर इस बार नियम और भी दिलचस्प हैं। इस प्रतिष्ठित ताज के लिए युवती का अविवाहित होना पहली शर्त है, वहीं न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वेशभूषा को लेकर कड़ा निर्देश है कि पहनावा पूरी तरह पश्चिमी राजस्थान की मारवाड़ पद्धति पर आधारित हो। विभाग ने विशेष रूप से स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रतिभागी ने कोहनी के ऊपर वाला चूड़ा पहना, तो उसे नियमों के विरुद्ध माना जाएगा। विजेता युवती को मेले के तीनों दिन उपस्थित रहकर पर्यटन को बढ़ावा देने वाले आयोजनों में शामिल होना होगा। 23 जनवरी की शाम तक ही मिलेंगे प्रवेश पत्र, पूर्व विजेताओं की ‘नो एंट्री’ पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक कमलेश्वर सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2026 तय की गई है। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है और कार्यालय समय के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता को निष्पक्ष रखने के लिए विभाग ने पूर्व प्रथम विजेताओं के भाग लेने पर रोक लगा दी है। प्रतियोगियों को अपने स्तर पर ही जैसलमेर पहुँचना होगा, क्योंकि विभाग की ओर से कोई यात्रा या आवास भत्ता नहीं दिया जाएगा।



Source link