बाड़मेर में कृषि सुपरवाइजर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पत्नी और मां के साथ किराए के मकान में रहा था, 15 दिन से अकेला था

[ad_1]


बाड़मेर के रीको थाना इलाके में कृषि सुपरवाइजर ने किराए के मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे के हुक से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे गंगाई नगर इलाके की है। मौके पर पुलिस के साथ डीएसपी भी पहुंचे और एफएसएल टीम से सबूत जुटवाए गए। फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी है। सब्जी देने पहुंचे पड़ोसी ने देखा लटका हुआ पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार (निवासी रायसिंगपुरा, श्रीगंगानगर) बाड़मेर जिले के शिवकर में कृषि पर्यवेक्षक पद पर कार्यरत था और गंगाई नगर में किराए के मकान में रहता था। गुरुवार शाम करीब 6 बजे वह घर लौटा था और उस समय अकेला था। पड़ोसी रोज की तरह रात करीब साढ़े नौ बजे सब्जी देने पहुंचे। काफी देर आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा कि अंदर वह फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी बोले – मौके से सबूत जुटाए, परिजनों को सूचना डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया – युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड की है। मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 15 दिन से अकेला रह रहा था मकान मालिक कमलाराम ने बताया – राकेश अपनी पत्नी और मां के साथ यहां किराए पर रहता था, लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से वह अकेला रह रहा था। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एफएसएल टीम को बुलाकर कमरे से तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *