राजस्थान में फिर बारिश की संभावना:धूप कमजोर होने से दिन में हल्की सर्दी, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट

[ad_1]


राजस्थान में मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इससे हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुरुवार को हल्के बादल छाने से तापमान में गिरावट हुई। इससे सुबह-शाम सर्दी महसूस हुई। सीकर, चूरू, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। बादल छाए, ठंडी हवा चली पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से ये बादल छाए, लेकिन सिस्टम कमजोर होने और ह्यूमिडिटी का लेवल कम होने से बारिश नहीं हुई। बादलों के बीच कुछ शहरों में हल्की ठंडी हवाएं चली, जिससे तापमान में गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई। शेखावाटी के एरिया सुबह-शाम हल्की सर्द हवा चली, जिससे पारा 4 डिग्री तक गिर गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.9, चूरू में 9.4, सीकर में 9.5, करौली, पाली में 9.6 और लूणकरणसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, बाड़मेर, फलोदी, जालौर, प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें अगले सप्ताह यानी 18 फरवरी बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। इस दौरान एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से राज्य में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं सर्दी का पूर्वानुमान जारी करते हुए 15 फरवरी के बाद प्रदेश में सर्दी का असर और कम होने और अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

राजस्थानी मैनेजर की कश्मीरी पत्नी 12 महीने से बंधक:जॉब के दौरान हुआ था प्यार; हाईकोर्ट का आदेश- CRPF-सेंट्रल फोर्स की मदद से ढूंढे पुलिस

[ad_1]


‘मेरी पत्नी शकीला अख्तर 12 महीने से किडनैप है। परिजनों ने उसे बंधक बना रखा है। उसकी दूसरी शादी करा दी। मुझे मेरी मोहब्बत से मिला दो, नहीं तो मैं जी नहीं पाऊंगा।’ ये दर्द है नागौर के सुदरासन गांव निवासी प्राइवेट कंपनी के मैनेजर जितेंद्र सिंह का। उनकी 24 साल की कश्मीरी पत्नी शकीला, पिछले एक साल से लापता बताई जा रही है। मामला हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने ढूंढने का आदेश दिया। लेकिन राजस्थान पुलिस ने कहा- आतंक प्रभावित इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से शकीला को नहीं ढूंढ पाए। 29 जनवरी को ही हाईकोर्ट ने शकीला को ढूंढने के लिए CRPF और सेंट्रल फोर्सेज के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन के निर्देश दिए हैं। पढ़िए- पूरी स्टोरी…. जम्मू में जॉब के दौरान हुई थी मुलाकात जितेंद्र सिंह ने बताया- साल 2023 में मैं जम्मू में एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर साइट मैनेजर पोस्टेड थे। कंपनी में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के हैसिदार गांव की रहने वाली शकीला की मां रेशमा भी काम करती थी। मेरी उससे जान-पहचान हो गई थी। रेशमा जम्मू में ही किराए के मकान में अपने पति मोहम्मद इकबाल बुमला और दो बेटियों के साथ रहती थी। उन्होंने बताया- मैं कभी-कभी रेशमा के घर उसके परिवार वालों से मिलने जाता था। इसी दौरान शकीला से दोस्ती बढ़ी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच इस बात की जानकारी शकीला के पिता मोहम्मद इकबाल और मां रेशमा को भी लग गई थी। पहले तो वो नाराज हुए, लेकिन बाद में उन्होंने हमारे रिश्ते पर चुप्पी साध ली। अब मैं और शकीला एक तरह से एक साथ लिव इन में रहने गए थे। इस दौरान मैंने शकीला के अम्मी और अब्बू को जरुरत पड़ने पर तकरीबन 6 लाख रुपए देकर आर्थिक मदद भी की। करीब दो साल बाद मैंने और शकीला ने शादी कर राजस्थान में अपने घर शिफ्ट होने का डिसीजन लिया। हमने 16 फरवरी 2025 को फिरोजपुर (पंजाब) के एक मंदिर में शादी की। अगले दिन वहीं के कोर्ट में एक-दूसरे के साथ लिव इन में रहने और शादी कर लेने के बयान दर्ज करवाए। इसके बाद राजस्थान के लिए रवाना हो गए। जितेंद्र सिंह बताते हैं- कुछ दिन बाद ही शकीला के माता-पिता हमारी शादी और राजस्थान लौटने पर नाराज हो गए। इधर हमारी शादी का पता शकीला के गांव में उसके समाज वालों और रिश्तेदारों को लग गया। इसके बाद शकीला को वापस लाने और उसकी शादी अपने समाज के ही किसी कश्मीरी लड़के से कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शकीला के परिजनों ने दर्ज करवाई गुमशुदगी शकीला के परिजनों ने जम्मू के सतवारी थाने में शकीला की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। ऐसे में सतवारी थाना पुलिस शकीला को ढूंढने राजस्थान पहुंच गई। 22 फरवरी 2025 को सरदार शहर पुलिस के सहयोग से सतवारी थाना पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को जम्मू ले जाया गया। जितेंद्र सिंह के मुताबिक शकीला ने थाने में मेरे खिलाफ कोई बयान नहीं दिया, ऐसे में वहां की पुलिस ने मुझे छोड़ दिया। वहीं, शकीला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसने पहले सरदार शहर थाना पुलिस और बाद में जम्मू की सतवारी पुलिस को सभी एविडेंस दिखाए। बताया कि शकीला मेरी लीगल पत्नी है और दोनों अपनी मर्जी से राजस्थान आए हैं। वहीं शकीला ने भी यही बातें दोहराई थी। बावजूद इसके मेरी एक नहीं सुनी गई। आखिरकार वो परेशान होकर राजस्थान लौट गया। शकीला से होती थी फोन पर बातें जितेंद्र सिंह के मुताबिक उसकी और शकीला की मोबाइल पर बातें हो रही थी। उसके मम्मी-पापा भी संपर्क में थे। उनकी बातचीत से भरोसा था कि शकीला को कुछ दिन बाद राजस्थान भेज देंगे। ये सब कुछ अक्टूबर 2025 तक चलता रहा। एक दिन शकीला ने फोन कर बताया कि उसकी किसी दूसरे लड़के से शादी का प्रयास किया जा रहा है और वह शादी नहीं करना चाहती। शकीला ने अपना वीडियो बनाकर भी भेजा, जिसमें वो कह रही है कि वो मेरे साथ रहना चाहती है और उसे पुलिस केस करके मैं उसे ले जाऊं। जितेंद्र ने तत्काल अपने परिचितों से बात की। जोधपुर हाईकोर्ट में अपनी पत्नी को उसके घर पहुंचाने के लिए 28 अक्टूबर 2025 बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दी। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने डीडवाना कुचामन के बरड़वा थाने के सीआई महेंद्र सिंह पालावत को शकीला को ढूंढ कर लाने के निर्देश दिए थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप बरड़वा थाने के सीआई महेंद्र सिंह पालावत ने बताया हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद पूरे मामले की जानकारी ली गई। एक स्पेशल टीम लेकर वो खुद जम्मू के अनंतनाग जिले के हैसिदार गांव में शकीला को ढूंढने पहुंचे। अलग-अलग जगहों पर शकीला की तलाश की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि आतंक प्रभावित क्षेत्र और वहां की अलग परिस्थितियों में जम्मू-कश्मीर की लोकल पुलिस ने अपेक्षित सहयोग नहीं किया। इसके चलते कामयाबी नहीं मिली। शकीला के परिजनों पर भी गुमराह करने का आरोप बरवाड़ा सीआई महेंद्र सिंह पालावत के अनुसार वहां की लोकल पुलिस ने बताया था कि शकीला और उसके परिजनों ने भी जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट में खुद के वहीं रहने को लेकर एक याचिका लगा रखी हैं। हालांकि इसके संबंध में उन्हें कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल पाई। जितेंद्र सिंह के एडवोकेट जयंत गर्ग ने बताया कि याचिका के संबंध में जांच की तो उन्हें जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की वेबसाइट पर कोई भी रिकॉर्ड नहीं मिल पाया। इस बात की जानकारी 29 जनवरी को राजस्थान हाईकोर्ट (जोधपुर) को भी दी गई। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया है कि जितेंद्र सिंह की पत्नी शकीला को हर हाल में ढूंढा जाए, इसके लिए CRPF और पैरामिलिट्री फोर्स राजस्थान पुलिस की मदद करेगी।

[ad_2]

Source link

हैडकांस्टेबल-कांस्टेबल पर साढ़े आठ लाख वसूलने का आरोप:एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी,मुख्यालय ने कमियां मानते हुए जांच वापस की

[ad_1]


कोटा 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए हैडकांस्टेबल जीतराम और उसके साथी कांस्टेबल गोपाल पर अब झूठे केस में फंसाने के नाम पर 8.50 लाख रुपए लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित का कहना है कि इन दोनों ने अपने दलाल के साथ मिलकर यह साजिश की थी। जीतराम चार घंटे तक उसे कार में बंधक बनाकर घर से पैसे मंगाए। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए रखे पैसे लाकर दिए। इनके खिलाफ एसपी, आईजी व डीजीपी तक शिकायत दी गई। इस मामले की जांच भी पूरी करके डीएसपी ने मुख्यालय को भेज दी थी। इसमें पीड़ित के बयान नहीं थे। इस पर मुख्यालय ने जांच वापस भेजी है और उसमें कई निर्देश भी दिए हैं। बोरखेड़ा निवासी आफाक अहमद का कहना है कि 7 अगस्त को वह कार से कोटड़ी अपने परिवार से मिलने आया था, तब हैडकांस्टेबल जीतराम व गोपाल आए। दोनों मेरी कार के अंदर घुस गए। जीतराम ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और मुझे थाने ले जाने की बात कहता हुआ मल्टीपरपज स्कूल ले गया। मुझे थैली दिखाते हुए एनडीपीएस मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए देने को कहा। वहां इलियास कबाड़ी को भी बुला लिया। उसने 10 लाख रुपए में मामला तय करवाया। उसने कहा कि 9 लाख रुपए दे दे। मैंने अपने बेटे को पैसे लाने के लिए कहा तो उसने बेटी की शादी के रखे चार लाख तीस हजार रुपए लाकर दिए। इलियास ने यह पैसे लिए। गाड़ी में मुझे बंधक बनाकर रखा। बाद में चंदीराम होटल के पीछे खाली जगह पर ले गए। बाद में डीसीएम रोड पर छोड़ा, लेकिन मेरी कार रख ली और धमकाया कि अगर बाकी के पैसे नहीं देगा तो गाड़ी में नशा बताकर केस बनाएंगे। इसके बाद पत्नी के साथ उसके जेवर लेकर सर्राफा बाजार में गया। वहां 3 लाख रुपए में जेवर बेचे। 50 हजार रुपए पत्नी ने एटीएम से निकाले और 3.50 लाख रुपए जीतराम को ले जाकर दिए। तब उसने मेरी कार दी और मेरे मोबाइल से पूरा डेटा डिलीट कर दिया। डीएसपी ने इसकी जांच की तो आफाक जेल में था। उसके बयान नहीं लिए जा सके। जांच में उनके सीसीटीवी फुटेज नहीं तलाशे। लोकेशन नहीं ली। डीएसपी योगेश शर्मा का कहना है कि फरियादी आफाक के खिलाफ भी मारपीट, जानलेवा हमले व एनडीपीएस के कुल मिलाकर 10 केस दर्ज हैं। इसके दो भाई भी हिस्ट्रीशीटर हैं। इनकी भी रिपोर्ट में डिटेल डाली जाएगी। अभी एनडीपीएस के मामले में पकड़ा गया था।

[ad_2]

Source link

प्रॉपर्टी डीलर पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार:सावर में काट रहा था फरारी, जमीन विवाद में किया था हमला

[ad_1]


अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी परमवीर सोनी को सावर कस्बे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे एक दिन के रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए गए। एएसआई जयलाल ने बताया कि 30 सितंबर को ज्ञान विहार कॉलोनी में एक अपार्टमेंट के पास हुई थी। प्रॉपर्टी डीलर मनोज नानकानी को दोपहर सवा दो बजे जगदीश सिंह रावत ने फोन करके अपार्टमेंट के पास खेत पर बुलाया था। मनोज अपनी कार से अकेला वहां पहुंचा। जगदीश उसे खेत में ले गया और सरियों और डंडों से मारपीट की। इस दौरान आरोपी के कई साथी वहां मौजूद थे, उसे मरा हुआ समझ कर झाड़ियों में फेंक कर सभी भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। परमवीर घटना वाले दिन से फरार चल रहा था। परमवीर के सावर में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया। यह खबरें भी पढ़ें…. अजमेर में जमीनी विवाद के चलते प्रॉपर्टी डीलर पर हमला:झाड़ियों में पटककर भाग गए, कार में तोड़फोड़; पत्नी ने दर्ज कराई FIR अजमेर में प्रॉपर्टी-डीलर पर हमला करने वालों का जुलूस निकाला:जमीनी विवाद में जानलेवा हमला किया था, अब तक 9 आरोपी हो चुके गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले करने वाले गिरफ्तार:बदमाशों को लाखों रुपए देकर हायर किया था; 5 बदमाशों को जेल भेजा

[ad_2]

Source link

Jodhpur Ramdevra Special Train | Feb 19 Trip

[ad_1]

जोधपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यातायात को देखते हुए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी को संचालित की जाएगी, जिससे बाबा रामदेव के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन का संचालन केवल एक ट्रिप के लिए किया जा रहा है:

  • गाड़ी संख्या 04867 (जोधपुर-रामदेवरा): यह ट्रेन 19 फरवरी को सुबह 9:30 बजे जोधपुर स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04868 (रामदेवरा-भगत की कोठी): वापसी में यही ट्रेन 19 फरवरी को ही दोपहर 2 बजे रामदेवरा से रवाना होगी और शाम 5:30 बजे भगत की कोठी स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इसके ठहराव स्थल इस प्रकार हैं:

  • जोधपुर और राईकाबाग
  • मंडोर और मारवाड़ मथानिया
  • तिवरी और ओसियां
  • मारवाड़ लोहावट और फलोदी

9 जनरल क्लास सहित 11 कोच होंगे

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 11 डिब्बे लगाए जाएंगे। इसमें 9 जनरल श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। साधारण श्रेणी के अधिक कोच होने से कम दूरी के यात्रियों को टिकट लेने और यात्रा करने में आसानी होगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

जोधपुर में आयकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया धरना:पुरानी पेंशन और कैडर रिव्यू सहित 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े

[ad_1]


अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को जोधपुर स्थित आयकर भवन के बाहर संयुक्त एक्शन कमेटी के बैनर तले अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ‘इन्कमटैक्स गज़ेंटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन’ (ITGOA) और ‘इन्कमटैक्स एम्प्लाइज फेडरेशन’ (ITEF) के आह्वान पर जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न आयकर कार्यालयों में कार्मिक सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आधे दिन की हड़ताल और धरने पर रहे। भोजनावकाश के समय कार्यालय परिसर में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त एक्शन कमेटी की अगुवाई में कार्मिकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमुख मुद्दे डिजिटल उपकरणों की मांग: आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में नवनियुक्त आईटीओ और इंस्पेक्टर्स को नए लैपटॉप प्रदान करना और पुराने लैपटॉप को बदलना शामिल है। वेतन और पेंशन का मुद्दा: 8वें वेतन आयोग से पहले 50 प्रतिशत डीए को मूल वेतन में मर्ज करने और नई पेंशन प्रणाली को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की पुरजोर मांग की गई। प्रमोशन में ठहराव: सभी संवर्गों में पदोन्नति के ठहराव को दूर करने के लिए कैडर समीक्षा और पुनर्गठन प्रस्ताव को शीघ्र लागू करने की मांग रखी गई। समय-सीमा का विरोध: जांच और स्क्रूटनी निपटान के लिए थोपी गई कृत्रिम समय-सीमाओं को तत्काल समाप्त करने की बात कही गई। प्रमुख मांगें: कैडर रिव्यू से लेकर वरिष्ठता सूची तक जेसीए जोधपुर इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि विभाग में लंबे समय से पदोन्नतियां अटकी हुई है। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2025 और 2026 के लिए एसीआईटी पदोन्नति के लिए डीपीसी प्रस्ताव तत्काल यूपीएससी को भेजे जाएं और आयकर अधिकारियों की अखिल भारतीय अंतर-से वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप दिया जाए। इसके अलावा, अंतर-प्रभार स्थानांतरण नीति को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप पुनः बहाल करने और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। धरना प्रदर्शन के दौरान आयकर गजेटेड अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव सुनील वैष्णव, आयकर कर्मचारी फेडरेशन के अतिरिक्त सचिव किस्तुर चंद जाखड़ सहित शेख अली अहमद, आर.के. सुथार, नरेन्द्र सांखला, अशोक सोलंकी, गौतम सामरिया, जितेन्द्र सिंह शेखावत, कमलेश सिरवी, अभिषेक अरोड़ा, पूना राम प्रजापति और अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द ही इन न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के कारण कार्यालय का कामकाज दोपहर तक आंशिक रूप से प्रभावित रहा।

[ad_2]

Source link

डॉक्टर का सूना मकान बना चोरों का निशाना:पास के खाली प्लॉट से अंदर आए,एक लाख कैश ओर सोना-चांदी चुराया – सीसीटीवी में कैद हुए

[ad_1]


भीलवाड़ा में दिनदहाड़े चोरों ने एक डॉक्टर के सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे गहने ओर कैश चुरा ले गए ।वारदात के दौरान डॉक्टर बाजार में अपने क्लीनिक पर थे।पड़ोसियों से उन्हें घर में चोरी की वारदात का पता लगा। घर पहुंचने पर पता लगा चोर घर में रखा कैश ओर गहने चुरा ले गए। खाली मकान का फायदा उठाकर चोरी मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है,यहां आरके कॉलोनी में रहने वाले डॉ सुनील काबरा आज अपने क्लीनिक पर गए थे, इस दौरान मकान पर कोई नहीं था,मकान के खाली होने का फायदा उठाकर चोर पास के खाली प्लॉट की दीवार फांदकर घर में घुसे, मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर कमरों और हॉल में रखे सामान को अस्त व्यस्त कर दिया। डॉ क्लिनिक पर गए पीछे से घर में चोर आए डॉक्टर सुनील काबरा ने बताया कि आज जब मैं अपने क्लीनिक पर गया तहत इस दौरान पीछे घर पर कोई नहीं था।इसी बीच पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर का मेन गेट टूटा हुआ है और घर में चोरी हुई है। मौके पर आकर देखा तो मेन गेट टूटा था, अंदर अलमारियां खुली हुई थी, सारा सामान फर्श पर बिखरा हुआ था।चोर घर से 60 ग्राम सोने के गहने, 500 ग्राम चांदी के गहने-बर्तन और करीब एक लाख रुपए कैश ले गए। सीसीटीवी में कैद हुए चोर सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मौके से फिंगरप्रिंट्स और अन्य सबूत इकट्ठा किए।चोरी की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है, रिकॉर्डिंग में दो व्यक्ति बिना नकाब के घर में नजर आ रहे हैं जो एक जैकेट और पैंट पहने हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। चोरी की वारदात के बाद कॉलोनीवासियों में डर का माहौल है।

[ad_2]

Source link

Car Hits Wall, Bike Slips; 5 Youths Injured

[ad_1]

बानसूर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 6 लोग घायल हो गए। पहला हादसा कोटपुतली रोड पर कांकरिया के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित कार दीवार से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

कांकरिया बस स्टैंड के पास पहला हादसा

यह हादसा गुरुवार देर रात करीब 10 बजे कांकरिया बस स्टैंड के पास हुआ। फतेहपुरा (पावटा) निवासी विक्रम सिंह बानसूर से अपने घर पावटा जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की सेफ्टी दीवार से टकरा गई। इस हादसे में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल विक्रम सिंह को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

एक ही बाइक पर सवार थे पांच युवक

वहीं, दूसरा हादसा नारायणपुर रोड पर बासना स्टैंड के पास हुआ। यहां एक ही बाइक पर सवार होकर थानागाजी जा रहे पांच युवक अचानक सामने आए जंगली जानवर से टकरा गए, जिससे बाइक फिसल गई।

इस दुर्घटना में बाइक सवार सभी पांचों युवक घायल हो गए। सभी घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

….

एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दुकानदार को उड़ाया, VIDEO:लोडिंग गाड़ी सहित चार वाहनों में घुसी, सवारी बोलती रही- धीरे चलाओ

[ad_2]

Source link

AUS vs ZIM:क्या 19 साल बाद फिर ऑस्ट्रेलिया को हरा पाएगा जिम्बाब्वे; कप्तान मिचेल मार्श का खेलना मुश्किल

[ad_1]


आस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 19वां मैच शुक्रवार को कोलंबो में खेला जाएगा। आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस 10.30 बजे होना है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श इंजरी के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे, उनका आज भी खेलना मुश्किल है। उनकी गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड ही कप्तानी करेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम 19 साल पहले ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है। तब जिम्बाब्वे ने 139 रन का टारगेट 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया था। प्लेयर ऑफ द मैच ब्रेंडन टेलर ने 60 रन बनाए थे। वे आज भी जिम्बाब्वे से खेलते नजर आएंगे। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता
ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे ने अपना-अपना पहला मैच जीत लिया है। बेहतर रन रेट के कारण ऑस्ट्रेलिया दूसरे और जिम्बाब्वे तीसरे नंबर पर है। 2 जीत के साथ होम टीम श्रीलंका नंबर-1 पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रन से हराया था। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए और आयरलैंड को 115 रन पर समेट दिया था। जिम्बॉब्वे ने पहले मैच में ओमान को 103 रन पर ऑलआउट कर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। हेड टु हेड ऑस्ट्रेलिया और जिम्बॉब्वे की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 3 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। 2 में ऑस्ट्रेलिया और 1 में जिम्बाब्वे को भी जीत मिली है। जिम्बॉब्वे ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में ही कंगारू टीम को हराया था। जिम्बाब्वे अब 19 साल बाद फिर एक बार इतिहास दोहराना चाहेगी। एडम जम्पा टॉप विकेट टेकर 2024 के बाद टी-20 मुकाबलों में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट बैटर रहे। उन्होंने 34 मैच में 150.36 की स्ट्राइक रेट से 830 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 103* रहा है। हालांकि, उनका आज खेलना मुश्किल है। एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 38 मैचों में 61 विकेट लिए। जिम्बाब्वे को ब्रायन बेनेट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जिम्बाब्वे के लिए 2024 से ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 50 मैचों 145.71 की स्ट्राइक रेट से 1616 रन बनाए। 111 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। वहीं रिचर्ड नगारवा ने जिम्बॉब्वे के लिए सबसे ज्यादा 54 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट
यहां खेले गए 50 मुकाबलों में 28 बार चेज करने वाली टीम जीती है, जबकि 21 बार टारगेट डिफेंड भी किया गया। हालांकि, इस टूर्नामेंट में पहले बैटिंग करने वाली टीमों को ही सफलता मिली है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बैटिंग चुनेगी। मैच दिन में होने की वजह से ओस का फैक्टर नहीं रहेगा। यहां आमतौर पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। वेदर कंडीशन
कोलंबो में दिन का टेम्परेचर 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा थोड़ी उमस भरी और बादलों भरी रहेगी, जिससे बारिश की संभावना बनी रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, जैवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा। जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रायन बर्ल, ब्रैडली इवांस, तादिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर। कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
इटली की टी-20 वर्ल्ड कप में पहली जीत:नेपाल को 10 विकेट से हराया; मोस्का ब्रदर्स की शतकीय साझेदारी, दोनों ने फिफ्टी लगाई
इटली ने टी-20 वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की है। टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। ग्रुप सी के इस मैच में इटली ने 124 रन का टारगेट 12.4 ओवर में बिना नुकसान के चेज कर दिया। मोस्का ब्रदर्स ने शतकीय साझेदारी की। जस्टिन मोस्का ने नाबाद 60 और एंथोनी मोस्का ने नाबाद 62 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

PM Modi PMO Address; Seva Teerth Kartavya Bhavan Inauguration

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi PMO Address; Seva Teerth Kartavya Bhavan Inauguration | Central Vista Project

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह विजुअल कर्तव्य भवन-3 का है। PM मोदी ने 6 अगस्त 2025 को इसका उद्घाटन किया था। कर्तव्य भवन-1 और 2 इसी तरह बने हैं। सुविधाएं भी एक समान हैं। - Dainik Bhaskar

यह विजुअल कर्तव्य भवन-3 का है। PM मोदी ने 6 अगस्त 2025 को इसका उद्घाटन किया था। कर्तव्य भवन-1 और 2 इसी तरह बने हैं। सुविधाएं भी एक समान हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, मोदी दोपहर करीब 1:30 बजे ‘सेवा तीर्थ’ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। फिर शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करने के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए ऑफिस होंगे। वर्तमान में PMO और मंत्रालयों के ऑफिस नई दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में है। ये दोनों इमारतें करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही हैं।

शुक्रवार को यहां सरकार के कामकाज का आखिरी दिन होगा। सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने से पहले PM मोदी साउथ ब्लॉक में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक करेंगे। यह बैठक शुक्रवार शाम 4 बजे तय है। यह ब्रिटिश काल की सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में आखिरी कैबिनेट बैठक होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को यह तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- PMO ब्रिटिश काल के साउथ ब्लॉक से अपने नए पते, सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को यह तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- PMO ब्रिटिश काल के साउथ ब्लॉक से अपने नए पते, सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो रहा है।

₹1189 करोड़ की लागत से बना सेवा तीर्थ

सेवा तीर्थ का मतलब है ‘सेवा का स्थान’। पहले इसका नाम ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ रखा गया था, लेकिन 2 दिसंबर 2025 में इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ रखा गया। यह नई दिल्ली में दारा शिकोह रोड पर एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में स्थित है।

यह करीब 2.26 लाख वर्ग फीट (करीब 5 एकड़) में बना है। इसे एल एंड टी कंपनी ने ₹1189 करोड़ में बनाया है। सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में तीन इमारतें हैं- सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3। सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) है।

सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ऑफिस है। ये सभी ऑफिस पहले अलग-अलग जगहों पर थे। कैबिनेट सचिवालय सितंबर 2025 में ही सेवा तीर्थ-2 में शिफ्ट हो चुका है।

नए PMO के पास ही प्रधानमंत्री का नया आवास भी बन रहा है। इसके तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मौजूदा आवास से नए आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी तारीख सामने नहीं आई है।

कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त-रक्षा सहित कई मंत्रालय

वहीं कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालयों को जगह दी गई है।

इससे पहले गृह मंत्रालय लुटियंस दिल्ली के रायसीना हिल्स स्थित नॉर्थ ब्लॉक परिसर से जनपथ में बनी कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) बिल्डिंग में शिफ्ट हो चुका है। गृह मंत्रालय को नए कॉम्प्लेक्स में 347 कमरे आवंटित किए गए हैं। करीब 90 सालों से देश का गृह मंत्रालय नॉर्थ ब्लॉक से ही संचालित हो रहा था।

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1, 2 का निर्माण सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। इसी प्रोजेक्ट के तहत नया संसद भवन और कर्तव्य पथ बनाए गए हैं। कर्तव्य पथ के दोनों तरफ के इलाके को सेंट्रल विस्टा कहते हैं। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक कई इमारतों का री-डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन शामिल है।

कर्तव्य भवन-1 और 2 में डिजिटल और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं

कर्तव्य भवन-1 और 2 बिल्डिंग में डिजिटल तकनीकों से लैस ऑफिस, जनता से सीधे संपर्क के लिए पब्लिक एरिया और सेंट्रलाइज्ड रिसेप्शन की व्यवस्था है। सरकार का कहना है कि इससे मंत्रालयों के बीच तालमेल, कामकाज की स्पीड और लोगों की भागीदारी बेहतर होगी।

बिल्डिंग्स को 4-स्टार GRIHA मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है। इनमें रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम, वाटर कन्जर्वेशन सिस्टम, वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और एनर्जी एफिशिएंट कंस्ट्रक्शन टेक्निक्स का इस्तेमाल किया गया है।

इनसे पर्यावरण पर असर कम पड़ेगा और कामकाज की क्वालिटी बढ़ेगी। इन कैंपस में स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, सर्विलांस नेटवर्क और एडवांस एमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी शामिल हैं। इससे अधिकारियों और विजिटर्स के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित मौहाल रहेगा।

6 अगस्त 2025 : PM ने कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 2025 को कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-3 बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। इसमें गृह, विदेश, ग्रामीण विकास, एमएसएमई, पेट्रोलियम और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के ऑफिस हैं।

कर्तव्य भवन-3 कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) की पहली बिल्डिंग है। CCS में कुल 10 ऑफिस बिल्डिंग और एक कन्वेंशन सेंटर शामिल है।

नॉर्थ-साउथ ब्लॉक बनेंगे नेशनल म्यूजियम

सरकार की योजना है कि नॉर्थ-साउथ ब्लॉक की ऐतिहासिक इमारतों को ‘युगे-युगेन भारत नेशनल म्यूजियम’ में बदला जाएगा। इसे विश्वस्तरीय म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां भारत की सभ्यता को दिखाया जाएगा।

इसमें करीब 25 से 30 हजार कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। यह दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम में से एक होने की संभावना है।

सरकार का दावा- पुरानी बिल्डिंग्स में मेंटेनेंस खर्च ज्यादा

सरकार के मुताबिक, कई दशकों से केंद्र सरकार के कई प्रमुख मंत्रालय और ऑफिस सेंट्रल विस्टा एरिया में अलग-अलग और पुराने बिल्डिंग में काम कर रहे थे। इससे कामकाज में तालमेल की दिक्कतें, संचालन में देरी, रखरखाव का बढ़ता खर्च और कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण की कमी जैसी समस्याएं सामने आती रही हैं।

इसलिए नए बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के जरिए इन सभी दिक्कतों को दूर करने की कोशिश की गई है। अब प्रशासनिक कार्यों को एक ही जगह आधुनिक और भविष्य के अनुरूप सुविधाओं के साथ संचालित किया जाएगा।

———————————

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें..

मोदी बोले- मंत्रालयों के लिए ₹1500 करोड़ किराया चुका रही सरकार, कर्तव्य भवन से यह परेशानी दूर होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-03 बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि कर्तव्य भवन में विकसित भारत की नीतियां बनेंगी। ये सिर्फ इमारत नहीं, करोड़ों लोगों के सपनों को साकार करने की भूमि है। पीएम ने कर्तव्य भवन की जरूरत के बारे में बताया था कि 100 सालों से होम मिनिस्ट्री एक ही बिल्डिंग में है। कुछ मंत्रालय किराए की बिल्डिंग में हैं। सालाना 1500 करोड़ रुपए रेंट देना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link