फिल्म 'हैप्पी पटेल' की स्क्रीनिंग; गर्लफ्रेंड गौरी संग पहुंचे आमिर:इवेंट में तृप्ति डिमरी, राजू हिरानी और बाबिल खान जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए




फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस की बुधवार को मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में कई बड़े सितारे शामिल हुए। फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान भी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। स्क्रीनिंग में आमिर का परिवार भी मौजूद रहा। उनकी मां जीना हुसैन और बहनें निखत और फरहत खान भी नजर आईं। इसके अलावा इवेंट में राजू हिरानी, कुणाल खेमू, तृप्ति डिमरी, बाबिल खान और नितेश तिवारी जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए। फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस वीर दास के निर्देशन की पहली फिल्म है। इसमें वह एक्टिंग भी कर रहे हैं और एक अलग व मजेदार जासूस के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में मोना सिंह, शारिब हाशमी, मिथिला पालकर और सृष्टि तावड़े जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा इमरान खान लंबे समय बाद फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनको आखिरी बार 2015 की फिल्म कट्टी बट्टी में देखा गया था। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Source link

बीएमसी चुनाव में वोट डालने पहुंचे अक्षय-ट्विंकल:पोलिंग बूथ के बाहर युवती ने मांगी मदद, एक्टर ने स्टाफ को नंबर लेने को कहा




महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार, 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना वोट डाला। मतदान के दौरान अक्षय कुमार ब्लू शर्ट और पैंट में कूल लुक में नजर आए। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। अक्षय ने कहा, “आज बीएमसी के लिए मतदान हो रहा है। मुंबईवासी होने के नाते आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है।” उन्होंने मुंबई के लोगों से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर वोट डालने की अपील की। अक्षय बोले, “अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो सिर्फ बातें नहीं, बल्कि वोट डालना जरूरी है।” इस दौरान अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचीं। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा, “वोट देना हमें थोड़ा नियंत्रण और ताकत देता है। इससे हमें अपनी कहानी तय करने का मौका मिलता है।” उन्होंने यह भी कहा कि वह आदत के तौर पर हर चुनाव में मतदान करती हैं। अक्षय से युवती ने मदद मांगी वोट डालने के बाद जब अक्षय अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी एक युवती उनके पास आई। उसने बताया कि उसके पिता कर्ज में डूबे हुए हैं और मदद की गुहार लगाई। इस पर अक्षय ने युवती से अपने स्टाफ को नंबर देने को कहा। इस दौरान युवती ने अक्षय के पैर छुए, जिस पर एक्टर उसे ऐसा करने से रोकते हुए नजर आए।



Source link

मास्टर शेफ इंडिया में उदयपुर की बेटी ने रचा इतिहास:हिम्मत को जजों ने किया सलाम; शो में वाइब्रेट कर रहा था शरीर




प्रॉब्लम से प्यार कर लेंगे तो प्रॉब्लम महसूस भी नहीं होगी, प्रॉब्लम को दुश्मन की तरह नहीं दोस्त बना लो और प्यार करो तो आप उसे भूल कर अपने गोल में लग जाएंगे। यह कहना है उदयपुर की मनीषा सोनी (29) का। कोमा में रह चुकी मनीषा सोनी ने 7 जनवरी को सोनी टीवी के चर्चित शो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9 तक का सफर पूरा किया। मास्टर शेफ इंडिया के मंच पर जब मनीषा खाना बना रही थीं, तब भी उनका शरीर वाइब्रेट कर रहा था। हाथ कांप रहे थे, शरीर साथ नहीं दे रहा था। मनीषा सेकेंडरी पार्किंसंस रोग से पीड़ित हैं। यह बीमारी उनके शरीर को लगातार कंपन में रखती है। मनीषा का कहना है कि बीमारी के बावजूद वह कुकिंग के क्षेत्र में कुछ बड़ा करना चाहती हैं, अपनी पहचान बनाना चाहती हैं और उन लोगों के लिए मिसाल बनना चाहती हैं, जो बीमारी या हालातों से डरकर अपने सपनों को छोड़ देते हैं। संघर्ष के बीच जीने वाले कुछ करना चाहते हैं तो उनके लिए एक प्लेटफॉर्म हो यह उसकी इच्छा है। वह एक कैफे खोलना चाहती हैं और इसके लिए गोल लेकर चल रही है। दैनिक भास्कर ने मनीषा से बातचीत की। मनीषा ऐसे पहुंची शो तक
मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9 के लिए मनीषा का चयन हुआ तो सबसे पहले उसका जयपुर में पहला राउंड हुआ। 100 जनों में से मनीषा का सलेक्शन हुआ और दूसरे राउंड के लिए दिल्ली बुलाया गया। इसमें घर से डिश बनाकर ले जानी थी। मनीषा सिंघाड़े और शकरकंद का हलवा बनाकर ले गई। इसके बाद सूचना आई कि वह मुंबई के लिए क्वालिफाई हो गई। इसमें एक शर्त थी कि एक पार्टनर होगा। इसके लिए मनीषा ने बहुत प्रयास किए लेकिन कुछ समझ नहीं आया। पार्टनर भी ब्लड रिलेशन का ही होना था, तब मनीषा ने पापा रतन शर्मा को पार्टनर बनाया। दोनों मुंबई के शो में गए। वहां पर दो डिश बनाने को कहा और एडवांस में सामान की लिस्ट मांगी तो मनीषा ने भेज दी। शो 5 दिसंबर 2025 को शूट किया गया और इसका प्रसारण 7 जनवरी 2026 को हुआ। जज बोले- हम डिमोरलाइज हो जाएंगे तो आपकी हिम्मत सामने लाएंगे
मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9 में जज विकास खन्ना, रणवीर बरार, कुणाल कपूर ने मनीषा की बनाई डिश टविस्ट कबाब और टू इन वन खीर को बहुत पसंद किया। मनीषा की हिम्मत और जज्बे से वे भावुक हो गए और उसकी हिम्मत को दाद दी। मनीषा को खास तौर पर हस्ताक्षर कर एप्रिन पहनाया। जजेज ने कहा कि हम कभी डिमोरलाइज हो जाएंगे तो मनीषा की हिम्मत को याद कर लेंगे। सात साल की थी तब कुकिंग की
मनीषा ने बताया – कुकिंग कब पैशन बन गया मुझे भी नहीं पता। जब मैं सात साल की थी तब मां का बीपी लो हो गया और बीमार हो गईं तो अस्पताल ले गए। मैं घर अकेली थी, तब मैंने सोचा मां के लिए दलिया अच्छा रहेगा तो मैंने बनाया। मैंने नमक कम नहीं हो जाए यह सोच कर चुटकी भर-चुटकी भर दस बार डाल दिया। दलिया कड़वा हो गया था। बाद में मां ने बताया कि कड़वा भी इसलिए खाया कि एक तो मेरी बेटी ने किचन में अकेले बनाया और दूसरा बीपी लो था। कॉन्टैक्ट लिस्ट में सबका नाम अलग
मनीषा ने बताया – मेरे पापा रतन, मां सरिता और भाई गौरव हर मुकाम पर उसके साथ हैं। इस तकलीफ के बाद भी वे पूरी मदद करते हुए उसका जोश बढ़ाते हैं। मैंने मोबाइल के कॉन्टेक्ट लिस्ट में मां का नाम लाइफ लाइन, भाई का नाम माय सपोर्ट और पापा का नाम केसीपी (किचन कुकिंग पार्टनर) रखा है। मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9 पर मनीषा ने कहा – पापा और मैंने टविस्ट कबाब और टू इन वन खीर वहां बनाई। हमने पांच मिनट फाईनल टच के लिए मांगा तो हमें दिया। हम वहां की किचन में गए और टच दे रहे थे तब एक जज आए और बोला कि तेज आंच कर लो तो मैंने बोला जल जाएंगे, खाने आपको ही है। मेरे मन में यही था अच्छी डिशेज बनानी। मैंने और पापा ने मिलकर बनाया था। बाद में मंच पर जज ने सवाल किया कि कुकिंग ही क्यों तो मैंने बताया कि ताकि मैं कुकिंग को अगले लेवल पर ले जा सकूं और दूसरा मेरे में क्या कमियां और अच्छाइयां है यह पता चल सके। मुझे वहां बहुत कुछ सीखने को मिला। 2011 कोमा में चली गई थी मनीषा
मनीषा के पिता रतन शर्मा ने बताया- 2011 में मनीषा को जब ब्रेन फीवर हुआ था। फीवर का टैम्परेचर डाउन नहीं हुआ। उसको सर्दी के महीने जनवरी में बर्फ का सेक किया गया। उससे ही जाकर टैम्परेचर कम हुआ। इसी बीच मनीषा कोमा में चली गई। उस समय उसको मेनिनजाइटिस (मस्तिष्कावरण शोथ) हो गया था। अब मनीषा पार्किंसंस रोग से पीड़ित हो गई और उसका उपचार आज भी जारी है। मनीषा का लखनऊ, अहमदाबाद और उदयपुर में इलाज कराया और आज भी जारी है। मनीषा ने अहमदाबाद के न्यू ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल में इंग्लिश मीडियम में 12वीं पास की। 2021से उदयपुर में रह रहे
मनीषा के पिता रतन शर्मा ने बताया कि वे मूल रूप से झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़-मंडावा मार्ग पर स्थित चूड़ी अजीतगढ़ गांव के रहने वाले हैं। मनीषा ने एके बिड़ला और केके बिड़ला में फाइनेंस विंग में काम किया है। ज्यादातर जॉब बाहर रही और बाद में उनका उदयपुर में तबादला हो गया। रतन शर्मा जून 2021 में रिटायर्ड हो गए और उदयपुर ( न्यू नवरत्न कॉम्पलेक्स) में ही रह रहे हैं। उनका बेटा गौरव जॉब में है। पत्नी सरिता हाउसवाइफ हैं। कोमा से मास्टर शेफ तक का सफर किसी चमत्कार से कम नहीं
मनीषा की मां सरिता शर्मा ने बताया- बेटी कोमा से निकलकर मास्टर शेफ के मंच तक पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं, और यह चमत्कार मनीषा ने अपने हौसले से कर दिखाया है। वह कहती है कि मनीषा हमारी रौनक है।



Source link

AI की मदद से बनी खाटू श्याम पर पहली फिल्म:कन्हैया मित्तल बोले- एक गाने की उम्मीद थी, बाबा ने पूरी मूवी दे दी




भक्ति और तकनीक जब एक साथ कदम बढ़ाती हैं, तो आस्था को एक नया स्वरूप मिलता है। ऐसे ही एक अनोखे प्रयोग के साथ सामने आए हैं गायक और कलाकार कन्हैया मित्तल, जो भगवान खाटू श्याम पर आधारित भारत की पहली एआई ड्रिवन फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए न सिर्फ धार्मिक कथाओं को नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक उपयोग का संदेश भी दिया गया है। कन्हैया मित्तल से हुई इस खास बातचीत में उन्होंने भक्ति, एआई, कला, संघर्ष और अपने आध्यात्मिक सफर पर खुलकर बात की। भगवान खाटू श्याम पर एआई आधारित फिल्म लेकर आए हैं आप, इसका विचार आपको कैसे और कब आया? खाटू श्याम पर आधारित एआई फिल्म के जरिए हम लोगों को बेसिक चीजें बताना चाहते हैं, जैसे खाटू श्याम के पुनर्जन्म के बारे में, पिछले जन्म में वो कैसे थे, आखिर क्यों उन्हें हारे के सहारे कहा जाता है। तो यही सारी इंफॉर्मेशन हम उस फिल्म के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। रही बात एआई क्यों, तो हम नहीं चाहते कि हम किसी एक्टर को भगवान का दर्जा दें और फिर लोग उसकी पूजा करें, ये हमारे नजरिए से गलत है। जिसके बाद हमने ये रिस्क लिया है। अब घर से निकले हैं तो कुछ करके ही जाएंगे, वरना तजुर्बा लेकर जाएंगे। फिलहाल जिस तरह से बॉलीवुड में मायथोलॉजी कैरेक्टर पर एक्टर्स को कास्ट किया जाता है, जैसे रामायण में रणबीर कपूर को, क्या लगता है आपको, क्या वो सही है? देखिए, हम एक क्रिएटिव जगत में काम कर रहे हैं। सबकी अपनी मर्जी है कि वो कैसा क्रिएशन करना चाहते हैं। इस पर कोई टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। कुछ लोग भोग के तौर पर भगवान को लड्डू चढ़ाते हैं, तो कुछ कचौड़ी। सबकी अपनी श्रद्धा है, सबका अपना मन। भक्ति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ये दोनों एक-दूसरे के पूरक कैसे बनेंगे, थोड़ा उसके बारे में भी बताएं? भक्ति अगर भोजन में आती है तो प्रसाद बन जाती है, वहीं भक्ति अगर किसी इंसान में आ जाती है तो उसे भगवान के तरीके से पूजा जाता है, हमारे भारत के संतों को देख लीजिए आप। अब हम जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भक्ति को लेकर आएंगे तो लोग उसे और प्यार देंगे, यही हमारा मानना है। क्या इस फिल्म के जरिए सिर्फ खाटू श्याम के बारे में बताया गया है या फिर इस फिल्म को बनाने का मकसद कोई और संदेश भी देता है? एआई हमारा फ्यूचर है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि लोग इसका काफी गलत इस्तेमाल करते हैं। किसी का भी डीपफेक वीडियो बनाकर उसकी ट्रोलिंग सोशल मीडिया पर शुरू कर देते हैं। मेरा मानना है और यही संदेश देना चाहता हूं कि टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल होना चाहिए। इसे अच्छे काम के लिए यूज करना चाहिए। कैसा सफर रहा इस फिल्म को एआई के जरिए बनाने का? क्या ये रास्ता आसान था या फिर मुश्किलों से भरा हुआ? आसान तो नहीं था। कभी डायलॉग मैच नहीं हो रहे थे। किसी किरदार को अगर मान लो उठाना हो तो उसमें टाइम लगता था। लेकिन बाबा की कृपा से सारे काम अपने आप होते चले गए। और देखिए, जहां मैं एक गाने की उम्मीद लगाए बैठा था, वहां मुझे पूरी फिल्म मिल गई। और मुझे फिल्म देखने के बाद 90 प्रतिशत लोगों ने यही कहा कि अरे, ये तो रियल शूट लग रहा है। आने वाले टाइम में क्या आप आगे भी इसी तरह का कोई और एआई के साथ कोलैबोरेशन करेंगे? जी हां, हम बहुत सारी चीजें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर लाने वाले हैं। और इसके लिए हमारे साथ बहुत लोग हैं जो जुड़ना चाहते हैं, पैसा लगाना चाहते हैं। हम उनके लिए भी एक रास्ता बना रहे हैं जिससे वो सेवा कर सकें। आने वाले टाइम में जो सनातन को बनाती हैं 36 की 36 बिरादरियां जाट, यादव, चमार, वाल्मीकि उन सबको सम्मान देकर कुछ बनाने जा रहे हैं, जिससे उनके बच्चों तक ये इतिहास पहुंचे। खाटू श्याम जी ने आपकी ज़िंदगी कैसे बदली? कैसे भगवान ने आपके जीवन में रोशनी लाई? इस अनुभव के बारे में बताएं। इरादे लाख बनते हैं, बनकर टूट जाते हैं,वहीं खाटू जाते हैं जिन्हें बाबा बुलाते हैं। तो मैं भी उनमें से एक हूं जिन्हें बाबा ने बुलाया और रास्ता दिखाया। 7 साल की उम्र से मैं बाबा के गाने गा रहा हूं और आज 28 साल हो गए हैं भजन गाते-गाते। मुझे मंजिल तक नहीं पहुंचना है, बस इस सफर को एंजॉय करना है। बाबा से मिलना तो नहीं, बस उन्हें पाने की चाह मुझे खुश रखती है। मुझे याद है कि 2016 में मैंने गाना गाना छोड़ दिया था। घरवालों ने कहा कि भजन गाना बंद करो और बिजनेस करो। कोविड के दौर में तो वैसे भी हम कहीं गा पा नहीं रहे थे। फैमिली बिजनेस था तो हमने वहीं पकड़ लिया। लेकिन मेरा वहां मन नहीं लगा और मैंने कहा कि मुझे जाने दो म्यूजिकल लाइन में ही। 2016 से पहले मैं परफॉर्मेंस के लिए पैसे नहीं लेता था, लेकिन 2017 में मैंने अपना पहला 1 लाख का चेक लिया। इसके बाद लगा कि आगे कौन देगा, लेकिन उस साल हमने 200 से ज्यादा कार्यक्रम किए बाबा की कृपा से, और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं इस अनुभव को कोई चमत्कार नहीं कहूंगा कि पैसे मिल गए या मैंने कमा लिए, बल्कि चमत्कार वो है जब आपकी शर्तों पर काम होने लगे। फिल्मों और गानों के अलावा क्या आने वाले सालों में हम आपको फिर से राजनीति में सक्रिय होता हुआ देखेंगे? मैं अब राजनीति से परे हूं। मैं संगीत और अपनी कला के लिए बना हूं। अगर राजनीति में मुझे गायन से सेवा करने का मौका मिले, किसी दिन योगी आदित्यनाथ को जरूरत होगी, तो वो मैं जरूर करूंगा। एक कलाकार के जीवन में लड़ना नहीं, बल्कि उभरना और लोगों को भगवान से जोड़ना लिखा होता है, जो मैं कर रहा हूं।



Source link

Actress Warns Fans of Fake Number; Amisha Patel Shares Screenshot


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने फैंस को फेक नंबर से सावधान रहने की चेतावनी दी है। अमीषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में संदिग्ध कॉटैक्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि कोई उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि सर्कुलेट होने वाला नंबर उनका नहीं है।

स्क्रीनशॉट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- ‘यह नंबर फर्जी है और यह व्यक्ति धोखेबाज है। कृपया इसके झांसे में न आएं। यह मैं नहीं हूं।’

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लोगों को इस स्कैम के बारे अलर्ट करते हुए अपील की है कि उनके नाम से किए गए किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज का शिकार न बनें और सतर्क रहें।

इस पूरे मामले पर चिंता जताते हुए अमीषा ने कहा कि डिजिटल स्पेस में गलत सूचना कितनी आसानी से फैल सकते हैं, खासकर जब इसमें पब्लिक फिगर शामिल हों। इस मुद्दे की गंभीरता पर जोर देते हुए, उन्होंने फैंस को चेतावनी दी कि फर्जी नंबर के पीछे का व्यक्ति उनकी पहचान का दुरुपयोग करके लोगों को धोखा देने की कोशिश कर सकता है।

अमीषा की वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2023 में उनकी ‘गदर-2’ आई थी, जो कि उनकी कमबैक फिल्म थी। ये एक्ट्रेस की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

अमीषा ने 2000 में फिल्म कहो ना… प्यार है से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा, हमराज और क्या यही प्यार है जैसी फिल्म की हैं।

कई हिट फिल्मों के बाद उनके करियर में उतार-चढ़ाव भी आए। लीड रोल करने वाली अमीषा ने फिर हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड,भूल भुलैया और रेस 2 जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Allu Arjuns AA23 Announced on Makar Sankranti; Allu Arjun-Lokesh Kanagaraj New Film


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कई महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की नई फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। मकर संक्रांति के मौके पर प्रोड्यूसर मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की है, जिसे अभी AA23 नाम दिया गया है। यानी कि ये अल्लू अर्जुन की 23 वीं फिल्म होगी।

मेकर्स ने अनाउंसमेंट के लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया है, जिसमें सॉन्ग ’23’ बज रहा है। इस गाने को हाइजेनबर्ग ने लिखा है और हेक्टर सलामांका ने गाया है।

वीडियो का टैगलाइन ‘स्ट्राइव फॉर ग्रेटनेस’ रखा गया है। जो कहीं ना कहीं फिल्म के थीम को दिखा रही है। इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देंगे और शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है।

एक्स पर फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए मैत्री मूवी मेकर्स ने लिखा- “भारतीय सिनेमा का एक ऐसा कोलेबरेशन, जो अमर रहेगा। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर लोकेश कनगराज महानता के लिए कोशिश करते हैं। शूटिंग 2026 में शुरू होगी।”

अल्लू अर्जुन ने फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि वो Maverick और लोकेश गारु के साथ इस नई यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। साथ ही, वो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मैत्री की इस घोषणा पर डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने खुशी जाहिर की है। वो अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हैं- “अल्लू अर्जुन का साथ पाकर धन्य हूं। आपके साथ इस सफर की शुरुआत करने के लिए बेताब हूं सर। चलिए इसे धमाकेदार बनाते हैं।”

अल्लू अर्जुन और लोकेशन कनगराज के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2020 में त्रिविक्रम की हिट एक्शन कॉमेडी फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु के बाद, अर्जुन ने अपने लाइफ के पांच साल सुकुमार की पुष्पा फिल्मों को डेडिकेट कर दिए थे।

साल 2021 में पुष्पा:द राइज़ और 2024 में पुष्पा 2: द रूल रिलीज़ हुई थी। फिलहाल वो एटली की फिल्म AA22xA6 में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं।

वहीं, लोकेश कनगराज ने साल 2023 में विजय-स्टारर लियो के बाद 2025 में रिलीज हुई रजनीकांत, नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन स्टारर फिल्म कुली बनाई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

हर्ष मेहता संग डेटिंग की खबरों पर मलाइका का रिएक्शन:बोलीं- लोगों को बातें करना पसंद; एक्स अर्जुन कपूर को बताया लाइफ का अहम हिस्सा




मलाइका अरोड़ा को बीते साल डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद उनकी लव लाइफ को लेकर अटकलें लगने लगी थी। अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। इसके अलावा उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर भी बात की है। द नम्रता जकारिया के शो में अर्जुन के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा, “वह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। चाहे कुछ भी हो जाए मेरे लाइफ का अहम हिस्सा रहे हैं। मैं अपने अतीत या भविष्य के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती। इस बारे में पहले ही बहुत कुछ लिखा और दिखाया जा चुका है। मेरी निजी जिंदगी मीडिया के लिए फीडिंग ग्राउंड बन गई है।” जब होस्ट ने अर्जुन से ब्रेकअप के बाद हर्ष के बारे में पूछा तो इस पर मलाइका कहती हैं- “लोगों को बातें करना पसंद है। अगर आपको किसी के साथ स्पॉट किया जाता, आप बाहर जाते हैं तो यह एक डिस्कशन का प्वाइंट बन जाता है। मैं बिना वजह इन बातों को हवा नहीं देना चाहती। मैं ऐसा नहीं करना चाहती क्योंकि इससे वास्तव में कोई फायदा नहीं होगा। यकीन मानिए, मैं जब भी बाहर निकली हूं, चाहे वह कोई पुराना दोस्त हो, गे फ्रेंड हो, शादीशुदा दोस्त हो, कोई पुराना दोस्त हो, मैनेजर हो या कोई भी हो…मेरा नाम तुरंत उस इंसान से जुड़ जाता हैं। हम इस पर हंसते और मजाक बनाते हैं।” बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में मलाइका को डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ देखा गया था। 33 साल के हर्ष उसके बाद एक-दो और मौकों पर मलाइका के आसपास नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाया जाने लगा। कुछ रिपोर्ट्स ने ये तक लिखा कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका हर्ष को डेट कर रही हैं।



Source link

Taarak Mehta Team Flies Kites in Jaipur | Popatlal Wedding Condition | जयपुर की होगी पोपटलाल की दुल्हन,शादी के लिए रखी शर्त: असित कुमार बोले- जो भी उसकी पतंग काटेगा, वही विवाह करेगा – Jaipur News


लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम इन दिनों जयपुर में शूटिंग कर रही है। मकर संक्रांति के अवसर पर, शो के कलाकारों ने गुलाबी नगरी में पतंगबाजी के रंगारंग दृश्य फिल्माए। हवामहल के सामने छतों पर उड़ती रंग-बिरंगी पतंगों के बीच

.

शूटिंग के दौरान शो के निर्माता असित कुमार मोदी भी मौजूद थे। असित कुमार ने बताया कि शो में पोपटलाल की होने वाली दुल्हन जयपुर की है, जिसका नाम बबली है। बबली ने शादी के लिए एक दिलचस्प शर्त रखी है – जो भी उसकी पतंग काटेगा, वही उससे विवाह करेगा।

जयपुर में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानी राज भी मौजूद थे। प्रशंसकों ने उनके साथ खूब सेल्फी लीं।

जयपुर में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानी राज भी मौजूद थे। प्रशंसकों ने उनके साथ खूब सेल्फी लीं।

पतंगबाजी में लगी पूरी टप्पू सेना इस शर्त के बाद कहानी में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। एक छत पर बबली अपनी टीम के साथ नजर आएगी, तो दूसरी ओर पोपटलाल के साथ पूरी टप्पू सेना पतंग काटने की जुगत में जुटी दिखाई देगी।

राजस्थानी माहौल में ढली इस शूटिंग में पोपटलाल राजस्थानी शेरवानी और रंगीन पगड़ी पहने पतंग उड़ाते नजर आए। शूटिंग के दौरान कलाकार राजस्थानी पकवानों का आनंद लेते हुए और पारंपरिक अंदाज में पतंगबाजी करते दिखाई दिए।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों ने हवामहल के सामने शूटिंग की।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों ने हवामहल के सामने शूटिंग की।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी कलाकारों ने जयपुर की संस्कृति, खान-पान की खुलकर सराहना की।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी कलाकारों ने जयपुर की संस्कृति, खान-पान की खुलकर सराहना की।

पोपटलाल पतंगबाजी में एक्सपर्ट, जरूर जीतेगा शर्त पोपटलाल का किरदार निभा रहे श्याम पाठक ने कहा- पोपटलाल पतंगबाजी में एक्सपर्ट है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह बबली की पतंग जरूर काटेगा। इस बार पोपटलाल ने शादी करने की ठान ली है।

श्याम पाठक ने जयपुर की पतंगबाजी की जमकर तारीफ करते हुए कहा- उन्हें अंदाजा नहीं था कि यहां मकर संक्रांति पर इतना भव्य और जोशीला माहौल देखने को मिलता है। अब तक मैंने गुजरात की पतंगबाजी देखी थी, लेकिन जयपुर वालों का अंदाज बिल्कुल अलग और निराला है। अब जयपुर से मेरा एक खास कनेक्शन बन गया है।

इस शूटिंग में श्याम पाठक के अलावा जील मेहता, राज अनडिकेट, निधि भानुशाली सहित कई युवा कलाकार मौजूद रहे। सभी कलाकारों ने जयपुर की संस्कृति, खान-पान और उत्सवधर्मिता की खुलकर सराहना की।



Source link

Nupur Senan Reception: Disha Patani & Rumored Boyfriend Sidhu Avoid Cameras | दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर: नूपुर सेनन के रिसेप्शन में कैमरे से बचते दिखे तलविंदर, पार्टी से साथ निकलने दोनों


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू अचानक से सुर्खियों में हैं। उनकी इस लाइमलाइट की वजह एक्ट्रेस दिशा पाटनी हैं। नूपुर सेनन और स्टेबिन की शादी से दोनों का हाथ पकड़े वीडियो वायरल हुआ और उनकी डेटिंग के कयास लगने लगे।

अब नूपुर सेनन-स्टेबिन के रिसेप्शन से तलविंदर और दिशा पाटनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हालांकि, इन सारे ही वीडियो में दोनों कैमरे के सामने एक-दूसरे के साथ खड़े होने या बातचीत करने से बचते दिखे। लेकिन हर वीडियो में आसपास जरूर नजर आए।

ब्लैक सूट और मास्क के साथ तलविंदर सिंह सिद्धू।

ब्लैक सूट और मास्क के साथ तलविंदर सिंह सिद्धू।

सामने आए एक वीडियो में तलविंदर लिफ्ट में मौनी रॉय, दिशा और उनके बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ नजर आते हैं।

जैसे ही वो लिफ्ट से बाहर निकले मीडिया को देख नाराज हो गए। तलविंदर ने पहले तो मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाई फिर थोड़ा संभाल के पोज देने लगे।

लिफ्ट में दिशा और मौनी के साथ तलविंदर भी मौजूद थे।

लिफ्ट में दिशा और मौनी के साथ तलविंदर भी मौजूद थे।

वहीं, एक वीडियो में तलविंदर, मौनी रॉय के साथ वेन्यू पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो मीडिया को विक्ट्री साइन दिखाते हुए कैमरे से बचते दिखे।

तलविंदर का साथ देने के लिए मौनी रॉय ने भी अपने फेस को काले मास्क से कवर कर रखा था। दोनों के पीछे-पीछे दिशा अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ एंट्री लेती हैं।

तलविंदर और मौनी रॉय दोनों मास्क पहने नजर आए।

तलविंदर और मौनी रॉय दोनों मास्क पहने नजर आए।

वहीं, एक अन्य वीडियो में चारों साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि, वेन्यू से दोनों एक ही कार में वापस लौटे। वीडियो में दिशा और तलविंदर बैक सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि दिशा के बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर फ्रंट सीट पर दिखे।

अलेक्जेंडर मीडिया को बाय का इशारा करते हुए।

अलेक्जेंडर मीडिया को बाय का इशारा करते हुए।

दोनों के रिश्ते की खबरें कैसे शुरू हुईं?

दरअसल, हाल ही में दिशा उदयपुर में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल हुईं। वेडिंग में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय और उनके पति के साथ पहुंची थीं।

लेकिन प्री वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो इंटरनेट पर इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिंगर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों हंसकर किसी से बात कर रहे हैं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है।

कहा जा रहा है कि सिंगर तलविंदर का फेस पहली बार रिवील हुआ है।

कहा जा रहा है कि सिंगर तलविंदर का फेस पहली बार रिवील हुआ है।

वहीं, दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। सामने आया वीडियो शादी के बाद मुंबई वापसी का है।

वीडियो में दिशा, मौनी रॉय के पति के साथ नजर आ रही हैं, जबकि तलविंदर, मौनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों वीडियो के सामने आने के बाद ये माना जा रहा है कि दिशा और तलविंदर रिलेशनशिप में हैं।

गाने के अलावा फेस मास्क तलविंदर की पहचान

तलविंदर सिंह सिद्धू एक फेमस पंजाबी सिंगर हैं। ऑडियंस के बीच वो तलविंदर के नाम से जाने जाते हैं। 28 साल के तलविंदर सिंगिंग के अलावा गाने लिखने और म्यूजिक प्रोड्यूस करने का काम भी करते हैं।

गानों के यूनिक स्टाइल के साथ ही, सिंगर अपने फेस मास्क के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। वो कभी भी अपना फेस रिवील नहीं करते। सोशल मीडिया हो या परफॉर्मेंस तलविंदर अपने फेस को पेंट या मास्क के जरिए छिपाकर रखते हैं।

उनका कहना है कि इससे उन्हें अपने निजी जीवन को अपने सार्वजनिक करियर से अलग रखने और अधिक सामान्य जीवन जीने में मदद मिलती है। तलविंदर ने पल-पल, ख्याल, हसीन, धुंधला, फंक सॉन्ग जैसे कई हिट गाने बनाए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Yuzvendra Chahal Denies Reality Show Rumours With Ex-Wife Dhanashree | युजवेंद्र चहल शो ‘द 50’ में शामिल नहीं होंगे: रियलिटी शो में पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ दिखने की थीं अटकलें


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के एक अपकमिंग रियलिटी शो में साथ नजर आने की अटकलों पर अब खुद क्रिकेटर ने विराम लगा दिया है। हाल ही में खबरें थीं कि चहल रियलिटी शो ‘द 50’ में हिस्सा ले सकते हैं और शो में वो धनश्री के साथ दिख सकते हैं।

हालांकि युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इस पूरे मामले को लेकर क्रिकेटर की ओर जारी बयान में लिखा गया, “इस समय युजवेंद्र चहल के किसी भी रियलिटी शो में शामिल होने को लेकर जो खबरें फैल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। ये सभी दावे केवल अटकलें हैं और गलत हैं। हालिया रिपोर्ट्स में बताए गए किसी भी शो से युजवेंद्र का कोई संबंध नहीं है और इस तरह की कोई बातचीत या कमिटमेंट भी नहीं हुई है। हम मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील करते हैं कि बिना पुष्टि की जानकारी शेयर न करें।”

वहीं धनश्री वर्मा ने अब तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि रियलिटी शो ‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी को होने वाला है, जिसे फिल्ममेकर फराह खान होस्ट करेंगी। फराह के मुताबिक, यह शो भारतीय रियलिटी टीवी के पारंपरिक फॉर्मेट से अलग होगा।

गौरतलब है कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में गुरुग्राम में शादी की थी। दोनों की मुलाकात कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी, जब चहल ने धनश्री से डांस सीखना शुरू किया था। हालांकि जून 2022 में दोनों अलग हो गए और मार्च 2024 में उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया।

तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश के साथ देखे जाने के बाद चर्चा में आया था, हालांकि महवश और चहल ने हमेशा एक दूसरा का सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है। दूसरी ओर, धनश्री हाल ही में रियलिटी शो राइज एंड फॉल के पहले सीजन में नजर आई थीं।

खबरें और भी हैं…



Source link