Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक फोटो स्टूडियो के आर्टिफिशियल तालाब में तीन साल का एक बच्चा डूब गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत गिद्देनहल्ली में एक फोटो शूट के दौरान हुई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ अपनी दोस्त के मैटरनिटी फोटो शूट के लिए स्टूडियो गया था। जब महिला अपनी दोस्त के फोटोशूट में बिजी थी, तभी बच्चा आर्टिफिशियल पानी के तालाब में फिसल गया और डूब गया।

कुछ देर बाद, जब महिला को एहसास हुआ कि उसका बच्चा गायब है, तो आस-पास के दूसरे लोगों के साथ मिलकर, उन्होंने लड़के को बहुत ढूंढा। पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें वह पूल में मिला। उन्होंने बताया कि उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने का दावा, VIDEO:भढाडर की सरकारी स्कूल का मामला, SFI ने दी आंदोलन की चेतावनी

[ad_1]


सीकर के भढाडर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल का आरोप लगाते हुए SFI ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। SFI प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने प्रेसवार्ता में स्कूल का एक वीडियो जारी कर भाजपा राज में स्कूलों में नकल का खुला खेल होने का आरोप लगाया है। मामले की जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को जिला शिक्षा विभाग का घेराव करने की बात भी कही है।
SFI की ओर से जारी वीडियो में नकल करवाने की बात को लेकर शिक्षिकाएं आपस में बहस करती दिख रही हैं। एक शिक्षिका स्कूल में नकल होने की बात कह रही है तो अन्य शिक्षिकाएं उसे खारिज करते हुए उसे समझाने का प्रयास कर रही है। इसी जद्दोजहद के बीच गुस्साई एक अन्य शिक्षिका ये कहती भी दिख रही है कि वह खुद नकल करवाएगी, जिसको रोकना है वो रोक ले।
इधर, मामले को तबादले के बाद एक प्रधानाध्यापिका के कोर्ट स्टे से स्कूल में वापसी से उपजे विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल एडीईओ विक्रमसिंह शेखावत ने स्कूल में जांच करवाने की बात कही है। प्रेसवार्ता में एसएफआइ जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर, उपाध्यक्ष राजू बिजारणियां, जिला सचिव राकेश मुवाल, धोद सचिव अभिषेक महला आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर घायल:रणथंभौर टाइगर रिजर्व सैकेंड की घटना, घायल को जिला अस्पताल लाया गया

[ad_1]


रणथंभौर टाइगर रिजर्व में रविवार शाम को भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।‌ भालू के हमले से ग्रामीण हुआ गंभीर घायल रणथंभौर टाइगर रिजर्व के फर्स्ट डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि ग्रामीण जगदीश गुर्जर पुत्र कल्लू गुर्जर निवासी बाजोली है, जो की रणथंभौर टाइगर रिजर्व द्वितीय की डांग क्षेत्र में शाम को मौजूद था। वह किसी काम से जंगल में गया हुआ था। तभी भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से ग्रामीण संभल नहीं पाया और वह जमीन पर गिर पड़ा। भालू ने उस पर कई बार वार किए, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। हमले में उसके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायल को भालू के चंगुल से बचाया। इसके बाद गंभीर हालत में घायल जगदीश गुर्जर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी रणथंभौर में भालू के हमलें में ग्रामीण घायल होने घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं।

[ad_2]

Source link

टेक ऑफ के बाद हवा में लड़खड़ाया सीएम का हेलिकॉप्टर:खंडवा में पीछे की तरफ गया; कुछ देर हवा में रुका, फिर भरी उड़ान

[ad_1]


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलिकॉप्टर के हवा में लड़खड़ाने का मामला सामने आया है। मामला खंडवा के पंधाना का है। जहां वे शनिवार को राज्यस्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सीएम का हेलिकॉप्टर टेकऑफ के लिए हवा में उठा, तो वह आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर जाने लगा। फिर कुछ पलों के लिए हवा में थम गया। ये नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित उड़ान भरी। इसके बाद सीएम की खंडवा से भोपाल तक की यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हुई, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 5 तस्वीरों में देखिए, पूरी घटना… एसपी बोले- ऐसा होना सामान्य, कोई चूक नहीं
खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने कहा- तकनीकी रूप से कुछ भी ऐसा नहीं था कि उड़ान में कोई दिक्कत आई हो। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों से चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि यह सामान्य बात है। टेक ऑफ के समय हेलिकॉप्टर अलग दिशा में था जबकि उसे दूसरी दिशा में जाना था। वह हवा में उठकर निर्धारित दिशा में जाने के लिए घूमने लगा। इसी बीच ज्यादा धूल उड़ने लगी गई। धूल और ज्यादा न उड़े इसलिए पायलट ने हेलिकॉप्टर की रफ्तार धीमी कर दी। फिर कुछ सेकेंड में ही हेलिकॉप्टर को थोड़ा नीचे लाकर स्टेट किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर भोपाल के लिए रवाना हो गया। ये खबर भी पढ़ें… कैप्टन सांभवी ने दादी को किया था आखिरी मैसेज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में निधन हो गया। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान चली गई। इनमें से कैप्टन सांभवी पाठक मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली थीं। शांभवी ने सुबह साढ़े 6 बजे ही दादी को मैसेज किया था। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

महाशिवरात्रि पर प्रतापगढ़ में निकली शाही सवारी:सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने उतारी आरती

[ad_1]


महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतापगढ़ शहर में भव्य शाही सवारी निकाली गई। यह सवारी पारंपरिक शान और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। दिनभर शहर में उत्सव का माहौल रहा। किला परिसर से विधि-विधान के साथ शाही सवारी का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शाही सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने स्वागत मंच स्थापित कर आरती उतारी और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। गांधी चौराहे पर पहुंचने पर विभिन्न संगठनों ने शाही सवारी का स्वागत और अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ सवारी के दर्शन किए। पूरे मार्ग पर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की थी, जिससे यह आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। शाही सवारी का समापन दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर हुआ। मंदिर परिसर में महा आरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। भक्तों ने जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस महा आरती के साथ महाशिवरात्रि का यह आयोजन श्रद्धा और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

[ad_2]

Source link

Rajasthan Drug Smuggler Arrested | Opium Supply Network NTF Bust

[ad_1]

एएनटीएफ टीम ने उसके रिश्तेदार दिनेश की तलाश कर रही है।

बाड़मेर में मजदूरी की थकान मिटाने के लिए अफीम खाना शुरू करने वाला एक मजदूर धीरे-धीरे ड्रग्स तस्कर बन गया।

.

रिश्तेदार से ड्रग्स खरीदकर खाली प्लॉट में गड्ढा खोदकर दबा देता था। छोटी-छोटी पूड़िया बनाकर मजदूरों व अन्य लोगों को सप्लाई करता था। आरोपी 17 साल पहले गांव से काम की तलाश में बाड़मेर आया था।

ANTF और रीको थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 13 फरवरी को दबोचा था। 14 फरवरी को मामले का खुलासा किया था।

पुलिस ने आरोपी को दबोचकर अफीम बरामद की है, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बोगस ग्राहक बनकर पुलिस ने बिछाया जाल

एएनटीएफ टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि रीको क्षेत्र में एक व्यक्ति मजदूर वर्ग को अफीम की छोटी-छोटी पूड़िया सप्लाई कर रहा है।

इस पर पुलिस ने योजना बनाकर एक सदस्य को बोगस ग्राहक बनाकर आरोपी के घर भेजा। आरोपी पूड़िया देने के बहाने अपने मकान के पास खाली प्लॉट में गया और मिट्टी खोदकर छिपाया हुआ मादक-पदार्थ निकालने लगा। तभी पहले से घात लगाए टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई में 1 किलो 286 ग्राम अफीम का दूध और 334 ग्राम विनिर्मित अफीम बरामद हुई।

एएनटीएफ ने बोगस ग्राहक बनकर भेजा तस्कर के पास, फिर दबोचा।

एएनटीएफ ने बोगस ग्राहक बनकर भेजा तस्कर के पास, फिर दबोचा।

2008 में मजदूरी करने शहर आया, फिर लगी अफीम की लत

पकड़ा गया आरोपी बाबूलाल (45) पुत्र ठाकराराम, मूल रूप से सेड़वा थाना क्षेत्र सोमारडी गांव (बाड़मेर) का निवासी है और सातवीं तक पढ़ा हुआ है। गांव में मजदूरी करने के बाद वर्ष 2008 में काम की तलाश में बाड़मेर शहर आया। यहां मजदूरी के बाद थकान दूर करने के लिए उसने अफीम का सेवन शुरू किया और धीरे-धीरे इसकी लत लग गई।

लत ने बनाया तस्कर, रिश्तेदार से खरीदकर बेचता था माल

अफीम की लत के कारण शरीर कमजोर होने लगा और आय के साधन कम पड़ने लगे तो उसने खुद ही मादक-पदार्थ का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी अपने रिश्तेदार दिनेश कुमार निवासी कोजा से अफीम खरीदकर छोटी-छोटी पूड़िया बनाता और मजदूरों सहित अन्य लोगों को बेचता था। पुलिस ने 13 फरवरी को उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था और अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

इससे जुड़ी खबर भी पढ़े…

बाड़मेर में घर में दबिश देकर अफीम बरामद, 1 गिरफ्तार:तलाशी के दौरान खाली प्लाट में मिला मादक-पदार्थ, नेटवर्क की जांच जारी

बाड़मेर जिले में नशा मुक्त अभियान के तहत रीको पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1.62 किलो अफीम बरामद की है। पूरी खबर पढ़िए

[ad_2]

Source link

डोडा पोस्त से भरी तस्करों की कार पलटी,2 की मौत:बिजली के पोल से टकराकर हुई बेकाबू, सड़क पर जा रहे बुजुर्ग को उड़ाया

[ad_1]


बिजली के पोल से टकराकर बेकाबू हुई कार की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार में अवैध डोडा पोस्त भरा था। हादसा बीकानेर में नोखा के चरकड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे-62 (नागौर से बीकानेर) पर रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया- गाड़ी से 60 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है। यह कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच हो रही है। पुलिस जांच में मृतक (ड्राइवर) के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। बिजली के पोल से टकराकर हुई बेकाबू
नोखा थाना के SI मोहनराम ने बताया- रविवार सुबह नागौर से नोखा की ओर आ रही इनोवा कार चरकड़ा में बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर से अनियंत्रित हुई कार ने सड़क किनारे जा रहे चरकड़ा निवासी नारायण सिंह राजपूत (58) को चपेट में ले लिया। नारायण सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में ड्राइवर राजूराम (29) और रामसर निवासी लालचंद गोदारा सवार थे। नारायण को टक्कर मारने के बाद कार सड़क पर पलट गई। राजूराम और लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को नोखा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान राजूराम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, लालचंद का इलाज जारी है। कार में भरा हुआ था डोडा पोस्त
घटना की जानकारी मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची। कार की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद डोडा पोस्त की जांच करवाई जा रही है। दोनों शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन नोखा जिला अस्पताल पहुंचे। चरकड़ा सरपंच सवाई सिंह मगनाराम केड़ली ने भी अस्पताल पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। नारायण सिंह मजदूरी करता था। … ये खबर भी पढ़ें विदेशी टूरिस्ट की बस में घुसी बाइक, मासूम की मौत:नील गाय आने से ड्राइवर ने ब्रेक लगाया था; मां-पिता और भाई जोधपुर रेफर
पाली में हाईवे पर आगे चल रही विदेशी टूरिस्ट की बस में बाइक जा घुसी। टूरिस्ट बस ने नील गाय आने के चलते अचानक ब्रेक लगाया था। हादसे में हादसे में 5 साल की मासूम की मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

[ad_2]

Source link

सलूम्बर में महाशिवरात्रि पर देर शाम निकली शिव बारात:महाकाल सेना मेवाड़ ने निकाली शोभायात्रा, अघोरी झांकियां और नासिक ढोल पार्टी ने बांधा समां

[ad_1]


महाशिवरात्रि पर्व पर शहर सहित जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन और अभिषेक के लिए पहुंचने लगे। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और रात्रि जागरण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिर परिसरों को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। कई स्थानों पर भजन संध्या, कीर्तन और प्रसादी वितरण की भी व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महाकाल सेना मेवाड़ की भव्य शिव बारात ने खींचा ध्यान महाशिवरात्रि के अवसर पर शाम को महाकाल सेना मेवाड़ की ओर से भव्य शिव बारात निकाली गई। आयोजन समिति के धर्मेंद्र भोई ने बताया कि शिव बारात की शुरुआत कोठारिया महादेव मंदिर से हुई। शिव बारात में अघोरी शिव भक्तों की आकर्षक झांकियां, नासिक ढोल की गूंज, व्यायामशाला के हैरतअंगेज प्रदर्शन और सरोवर आरती विशेष आकर्षण रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। आयोजन समिति की ओर से शोभायात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। प्रमुख चौराहों और मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कई मार्गों पर वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे शहर में महाशिवरात्रि का उत्साह चरम पर रहा और श्रद्धालु दिनभर भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

[ad_2]

Source link

RGHS में गड़बड़ी करने पर 8 पैरामेडिकल स्टॉफ सस्पेंड:भरतपुर, डीग, फलौदी जिले के नर्सिंग ऑफिसर और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर लिया एक्शन

[ad_1]


राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) योजना गड़बड़ी के मामलों में मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए 8 कार्मिकों (पैरा मेडिकल स्टाफ) को आज सस्पेंड किया है। इससे दो दिन पहले भी विभाग ने ऐसे ही मामले में सीकर के 7 डॉक्टर्स को सस्पेंड किया था।

प्राथमिक जांच में पाया गया कि 8 कार्मिकों ने आरजीएचएस योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं, कार्ड और राजकीय धनराशि का दुरुपयोग किया है। यह कृत्य सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन होने के साथ-साथ राजकीय संसाधनों के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। इसे देखते हुए इन कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया। इन पर किया एक्शन इस कार्रवाई में आर.बी.एम. हॉस्पिटल भरतपुर के नर्सिंग ऑफिसर सौरभ कुमार रावत, उप स्वास्थ्य केन्द्र खुडासा भरतपुर की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना कुमारी चौधरी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कुचावटी डीग की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता किशन देई, जिला हॉस्पिटल बयाना का नर्सिंग ऑफिसर सत्यप्रकाश छावड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र नगला माय, भरतपुर की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मंजू कुमारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र हनुमानपुरा जिला फलौदी की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तुलसी देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उच्चैन (भरतपुर) की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनुपमा और आर.बी.एम. हॉस्पिटल भरतपुर का नर्सिंग ऑफिसर सुरेश चंद गुप्ता को निलंबित किया है।

[ad_2]

Source link

हिमांगी सखी बनीं किन्नर शंकराचार्य, पुष्कर में पीठ की घोषणा:भोपाल में कहा- ‘सनातन न मानने वाले पाकिस्तान जाएं’; 60 धर्मांतरित किन्नरों की ‘घर वापसी’

[ad_1]


भोपाल में महाशिवरात्रि पर आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में हिमांगी सखी को ‘किन्नर शंकराचार्य’ घोषित करते हुए उनका पट्टाभिषेक किया गया। आयोजन में राजस्थान के पुष्कर को पहली किन्नर शंकराचार्य पीठ घोषित किया गया। कार्यक्रम किन्नर वैष्णव अखाड़ा की ओर से आयोजित किया गया। इसमें किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास सहित विभिन्न राज्यों से आए संत-महात्मा और किन्नर समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजकों ने दावा किया कि धर्म परिवर्तन कर चुके 60 किन्नरों ने शुद्धिकरण प्रक्रिया के बाद पुनः हिंदू धर्म स्वीकार किया। हालांकि इस दावे की प्रशासनिक स्तर पर स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। देखिए तस्वीरें… पट्टाभिषेक के बाद बोलीं किन्नर शंकराचार्य कौन हैं हिमांगी सखी?
हिमांगी सखी, मां वैष्णो किन्नर अखाड़ा की प्रमुख हैं और किन्नर समाज में धार्मिक नेतृत्वकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। वे पहले महामंडलेश्वर और जगद्गुरु पद पर रह चुकी हैं। अब उन्हें शंकराचार्य की उपाधि प्रदान की गई है। उनका पहला पीठ पुष्कर में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे देशभर में अलग-अलग स्थानों पर पीठ स्थापित की जाएंगी और शंकराचार्य के रूप में वे किन्नर समाज से जुड़े मामलों के लिए एक टीम गठित करेंगी। 4 जगद्गुरु और 5 महामंडलेश्वर घोषित
सम्मेलन में किन्नर परंपरा के अंतर्गत चार जगद्गुरुओं और पांच महामंडलेश्वरों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में घोषित जगद्गुरु कार्यक्रम में घोषित महामंडलेश्वर धार्मिक विद्वान की आपत्ति: “परंपरा में चार ही पीठ मान्य” भोपाल में घोषित किन्नर शंकराचार्य पीठ को लेकर ज्योतिष मठ संस्थान से जुड़े पंडित विनोद गौतम ने आपत्ति दर्ज की है। उनका कहना है कि सनातन परंपरा में चार मूल पीठों की ही व्यवस्था है और उसी के अनुरूप शंकराचार्य पद की मान्यता तय होती है। गौरतलब है कि परंपरा के अनुसार आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार प्रमुख पीठ माने जाते हैं— ज्योतिर्मठ (उत्तराखंड), श्रृंगेरी शारदा पीठ (कर्नाटक), गोवर्धन मठ (ओडिशा) और द्वारका शारदा पीठ (गुजरात)। पंडित गौतम ने कहा कि पारंपरिक मठ व्यवस्था के अनुसार चार ही पीठों के शंकराचार्य मान्य हैं। ऐसे में नए पीठ या पांचवें शंकराचार्य की मान्यता पर प्रश्न उठते हैं। अखाड़ा व्यवस्था पर सवाल
उन्होंने यह भी कहा कि अखाड़ों की संख्या परंपरागत रूप से 13 मानी जाती है और किन्नर अखाड़ा उसी संरचना के अंतर्गत उप-अखाड़े के रूप में जोड़ा गया है। उनके अनुसार अखाड़ा परिषद की मान्यता और परंपरागत प्रक्रिया के बिना शंकराचार्य पद की स्वीकृति संभव नहीं है। “पद की गरिमा का विषय”
पंडित गौतम ने कहा कि शंकराचार्य पद की नियुक्ति एक निश्चित धार्मिक प्रक्रिया से होती है, जिसमें वेद-वेदांत का ज्ञान, संन्यास परंपरा और दंडी परंपरा का पालन शामिल है। उन्होंने कहा कि इस पद की गरिमा और प्रतिष्ठा को बनाए रखना आवश्यक है।

[ad_2]

Source link