फलोदी पुलिस ने हत्या के प्रयास के तीन आरोपी पकड़े:जमीनी विवाद में आरोपियों ने की थी फायरिंग, युवक की फॉर्च्यूनर पर चढ़ाई थी जेसीबी

[ad_1]


फलोदी पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। यह मामला 5 जनवरी 2026 को युसुफ खां निवासी बेंगटी खुर्द द्वारा फलोदी थाने में दर्ज कराया गया था। युसुफ खां ने अपनी शिकायत में बताया था कि अजीज पुत्र गफूर खान निवासी मलार और अन्य आरोपियों ने उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को जेसीबी से पलटाकर तोड़ दिया था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। एसपी कुंदन कवरिया के निर्देश पर फलोदी थाना प्रभारी भंवरलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल अरसद पुत्र सिकन्दर निवासी कलरा, फहीम पुत्र कासम खान और सदाम पुत्र सफी मोहम्मद दोनों निवासी मलार रिण को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। इस प्रकरण में पुलिस पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा चुकी है।

[ad_2]

Source link

बच्चे सीवरेज के पानी में बैठे, महिलाओं ने लगाए नारे:सड़क को जाम किया, कहा- सिर्फ 75 फीट की लाइन न जुड़ने से पूरा इलाका परेशान

[ad_1]


जोधपुर के उदय मंदिर इलाके में सीवरेज की समस्या से परेशान नागरिकों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। बच्चे सीवरेज के पानी में ही बैठ गए। महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बाद में नगर निगम के अधिकारियों ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।

शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस एडवोकेट रेखराज कच्छावा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज का पानी लंबे समय से सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोग लगभग छह महीने से परेशान हैं। वार्ड 69 के निवासियों ने कई बार निगम अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सीवरेज के पानी में बैठकर विरोध किया विरोध प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए, जहां बच्चे सीवरेज के पानी में बैठकर अपना विरोध जता रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों को निगम और निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए बुलाया। 75 फीट की लाइन अटकी, समाधान बाधित अमृत योजना के तहत मिर्धा चौराहे से जिलानी मस्जिद तक सीवरेज लाइन बिछाई गई, लेकिन जिलानी मस्जिद से चरणदासजी के घर के पास स्थित पॉइंट तक 75 फीट की लाइन जोड़ने का काम अधूरा है। वार्ता में प्रदर्शनकारियों को नगर निगम के अधइकारियों ने जल्द चर्चा करके समाधान समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया । प्रदर्शन में रेखराज कच्छावा, रविंद्र, मनमोहन, तीर्थराज कल्ला, नारायण सिंह, राजेंद्र, मोहित, तुषार, मनीष निम्बावत आदि स्थानीय लोग शामिल हुए।

[ad_2]

Source link

सलूंबर में 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान:95 किसानों को फसल बीमा सर्टिफिकेट बांटे, 15 मार्च तक लगेंगे शिविर

[ad_1]


सलूंबर जिले के बनोड़ा गांव में रविवार को ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान के तहत फसल बीमा पॉलिसी वितरण एवं समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रबी सीजन में फसल बीमा कराने वाले किसानों को बीमा कंपनी द्वारा पॉलिसी सर्टिफिकेट वितरित किए गए। 95 किसानों को पॉलिसी सर्टिफिकेट सौंपे शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुल 95 किसानों को पॉलिसी सर्टिफिकेट सौंपे गए। अधिकारियों ने किसानों को बीमा दावों की प्रक्रिया, प्रीमियम, कवरेज और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में क्लेम करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार ने बताया कि 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर एग्रीकल्चर इनश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड और कृषि विभाग के समन्वय से ग्राम सेवा सहकारी समिति या सेवा केंद्रों पर लगेंगे। किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान इन शिविरों में किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। बनोड़ा में आयोजित शिविर में सहायक कृषि अधिकारी संजय सेवक और राजेश शर्मा, सरपंच वालजी पटेल, बीमा कंपनी प्रतिनिधि विनोद धाकड़ सहित लगभग 100 किसान उपस्थित थे। पॉलिसी वितरण की शुरुआत सरपंच वालजी पटेल और लैंप्स अध्यक्ष अंबालाल जी ने की। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने पंचायत स्तर के शिविरों में पहुंचकर पॉलिसी सर्टिफिकेट प्राप्त करें और बीमा से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान करवाएं।

[ad_2]

Source link

मन्नी का बड़ पर बड़ी स्क्रीन पर मैच VIDEO:भारत की पहली पारी में सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी जुटे, पुरस्कार भी दिए गए

[ad_1]


भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच (T-20) के मुकाबले को देखने के लिए घर, ऑफिस, पब्लिक प्लेस सब जगहों पर युवा टीवी स्क्रीन पर चिपके रहे। अलवर शहर के मन्नी का बड़ मुख्य बाजार में बड़ी स्क्रीन पर हजारों युवाओं ने क्रिकेट मैच देखा। यहां बड़ी स्क्रीन के अलावा क्रिकेट कमेंट्री भी हुई और बीच-बीच में युवाओं को पुरस्कार भी दिए गए। भूगोर महाराज विवेक प्रधान कई बार भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में बड़ी स्क्रीन लगा चुके हैं। यहां आए क्रिकेट प्रेमी गिरीराज प्रसाद खंडेलवाल ने कहा कि पाकिस्तान व भारत के बीच के मैच में पूरा रोमांच है। भारत मैच जीतेगा। सूर्य कुमार ने अच्छी पारी खेली है। विवेक प्रधान ने कहा कि भारत पाकिस्तान के मैच में हर बार बड़ी स्क्रीन लगाते हैं। ताकि गरीब व आमजन आसानी से भारत का मैच देख सकें। यहां पूरा उत्साह देखने को मिलता है। यहां ईनाम भी देते हैं। इसके अलावा चाय पानी का इंतजाम भी करते हैं। इस कारण काफी संख्या लोग क्रिकेट मैच देखने के लिए आते हैं। यह भारत की टीम के प्रति प्रेम है। क्रिकेट प्रेमी यहां हर बार आकर मैच देखते हैं। उनके उत्साह को देखकर हम हर बार तैयारी करते हैं।

[ad_2]

Source link

चूरू के 64 हज यात्रियों को मिला प्रशिक्षण:हज यात्रा प्रक्रिया समझाई, उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया सम्मानित

[ad_1]


राजस्थान स्टेट हज कमेटी जयपुर द्वारा चूरू में हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मदीना मस्जिद के पास तेलियान बाड़ी में आयोजित इस शिविर में चूरू जिले से सऊदी अरब जाने वाले 64 हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का आयोजन सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा और शिविर नोडल प्रभारी एवं एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी के सानिध्य में हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में हज यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी और प्रक्रियाएं समझाई गईं। हज प्रशिक्षकों में हाजी युसुफ खां चौहान, हाजी फखरूद्दीन छीम्पा, मौलाना अनिस रजा, खाद्दिम-उल-हुज्जाज सलीमुद्दीन खान और इमरान सरकेल शामिल थे। मंच पर नोडल प्रभारी डॉ. अहसान गौरी, पूर्व अधीक्षक डॉ. एफएच गौरी और डॉ. शमशाद अली भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान पिछले 20 वर्षों से हज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें हाजी युसुफ खां चौहान, हाजी फखरूद्दीन छीम्पा, हाजी मोईनुद्दीन खान मोयल, हाजी रसीद खां मोयल, हाजी मास्टर शमशाद भाटी, हाजी नियामत अली कुरैशी, मास्टर मुख्यियार और डीएमडब्ल्यूओ नगेंद्र सिंह राठौड़ शामिल थे। उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें सीजनल इन्फ्लूएंजा, मेनिंगोकोकल मेनिनजाइटिस और पोलियो के टीके लगाए गए। टीकाकरण के बाद सभी हज यात्रियों को सील और हस्ताक्षर सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र जारी किए गए। चूरू से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों ने इस अवसर पर कहा कि वे मक्का की पवित्र भूमि से देश में अमन और खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. अब्बास कच्छावा, डॉ. तरन्नुम बानो, रसीद खान मोयल, इसब खान, तौफीक हुसैन, सुलेमान खान, विजय भाकर, महेश, जावेद सोलंकी और दीपक सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

[ad_2]

Source link

Nagaur Jat Samaj Curbs Dowry Gifts

[ad_1]

राजस्थान के चर्चित करोड़ों के मायरे के बीच नागौर के रियां बड़ी के पादूकलां गांव के जाट समाज ने शादियों में फिजूलखर्ची को रोकने का निर्णय लिया है। शिवरात्रि पर हुई बैठक में दिखावे को रोकने के लिए शादी, मायरे, मकान के मुहूर्त और किसी की मौत हो जाने पर फि

.

इसमें हल्दी-मेहंदी की रस्म नहीं करने और शादियों में अधिकतम 5 तोला सोना देने का फैसला किया गया है।

रियां बड़ी सरपंच प्रतिनिधि मदन गोरा ने बताया- समाज के लोग देखा-देखी में बड़े मायरे और शादियां करके कर्ज में डूब रहे हैं। इसी लिए जाट समाज ने फैसला लिया है कि इन पर लगाम लगाई जा सके। इसके लिए पादूकलां के सूरजपुरी महाराज के स्थान बैठक रखी गई।

महाशिवरात्रि पर आयोजित बैठक में समाज में फैली कई कुरीतियों पर लिया गया फैसला

महाशिवरात्रि पर आयोजित बैठक में समाज में फैली कई कुरीतियों पर लिया गया फैसला

पढ़ें समाज की बैठक में क्या हुए फैसले

  • विवाह में बहन, बेटी व परिवार के सदस्यों द्वारा बर्तन बांटने की प्रथा को बंद किया जाएगा।
  • मायरे में परिवार के नजदीक सदस्यों के अलावा दूसरे व्यक्तियों को कपड़े के स्थान पर 250 रुपए व अधिकतम अपनी इच्छा अनुसार देने पर विचार किया जाएगा।
  • मायरे में बहन, बेटी वापस कपड़ा, हरीटी (लवाणा) और रुपए नहीं लेंगी।
  • मांगलिक कार्य में मकान के मुहूर्त पर कपड़े लेना व देना बंद। बत्तीसी, सावा लिवाड़ व जिलाई मुहूर्त पर नाश्ते के स्थान पर चाय व गुड़ दिया जाएगा।
  • रात्रि भोज में खाने व कपड़ों की जगह महिलाओं को पतासा देने की प्रथा का चलन किया जाएगा।
  • परिवार में सास, ससुर, बुआ व फूफा, बहन-बहनोई की मृत्यु होने पर केवल गांव की बैठक होगी। इसमें कपड़े और खाने को बंद किया जाएगा।
  • मृत्युभोज पर कपड़ों की जगह लिफाफे में 200 रुपए देने की प्रथा प्रारम्भ की जाएगी। नारियल के रुपये देने की प्रथा बंद की जाएगी।
  • विवाह में लड़के को अधिकतम सोना 5 तोला दिया जा सकेगा। वहीं ससुराल वाले भी लड़की को अधिकतम 5 तोला सोने की ज्वेलरी बनवा सकेंगे।
  • विवाह में हल्दी व मेहंदी व रस्म बंद की जाएगी, या सादगी से मनाने पर सहमति बनी।

फिजूलखर्ची रोकने का फैसला

सरपंच प्रतिनिधि मदन गोरा ने बताया- शादियों और मृत्युभोज पर फिजूलखर्ची की जाती है। आज सोना-चांदी के भाव आसमान छू रहा है। गरीब लोग दिखावे और सामाजिक दबाव के कारण सोना-चांदी खरीद लेते हैं, लेकिन कर्ज में डूब जाते हैं। ऐसे में पादूकलां सर्व जाट समाज ने यह निर्णय लिया है कि इस फिजूलखर्ची को रोका जाएगा।

पढ़ें ये खबर भी…

बीकानेर में भांजों की शादी में भरा 1.56-करोड़ का मायरा:सोलर कंपनी मालिकों ने 1.11 करोड़ कैश दिए; हनुमान बेनीवाल भी हुए शामिल

बीकानेर में सोलर कंपनी मालिक 2 भाइयों ने अपने भांजों की शादी में एक करोड़ 56 लाख रुपए का मायरा भरा। 1 करोड़ 11 लाख रुपए कैश, सवा किलो चांदी और 31 बरी (372 ग्राम) सोना भेंट किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

भांजा-भांजी की शादी में भरा 3 करोड़ का मायरा:1.51 करोड़ रुपए नकद लेकर पहुंचे 3 मामा; सोने-चांदी के गहने और 2 प्लॉट भी दिए

शादी में मायरा (भात) भरने की प्रथा को लेकर राजस्थान का नागौर जिला एक बार फिर चर्चा में है। 3 भाइयों ने अपने भांजे-भांजी की शादी में 1 करोड़ 51 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी की ज्वेलरी और शहर में 2 प्लॉट समेत करीब 3 करोड़ रुपए का मायरा भरा। (पढ़े पूरी खबर)

[ad_2]

Source link

उदयपुर-अहमदाबाद के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत:4 घंटे में पूरा होगा सफर; मावली में भी रुकेगी हमसफर एक्सप्रेस

[ad_1]


उदयपुर और अहमदाबाद के बीच का सफर अब न केवल सुपरफास्ट, बल्कि काफी आरामदायक भी होने जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत कल से होगी। इस अत्याधुनिक ट्रेन को सिटी स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन राजस्थान और गुजरात के बीच व्यापार और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। ​उद्घाटन के मौके पर विशेष ट्रेन (096630) सोमवार को दोपहर 12:25 बजे उदयपुर से रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन शाम 5:15 बजे अहमदाबाद के असारवा स्टेशन पहुंचेगी। सफर के दौरान यह जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी, जहां स्थानीय लोग इस हाईस्पीड ट्रेन का स्वागत करेंगे। ​इस ट्रेन की नियमित सेवा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में बाकी सभी 6 दिन चलेगी। तय शेड्यूल के अनुसार, गाड़ी (26963) उदयपुर सिटी से तड़के सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और 10:25 बजे यात्रियों को असारवा पहुंचा देगी। वापसी में गाड़ी (26964) असारवा से शाम 5:45 बजे रवाना होकर रात 10:00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। लगभग 296 किलोमीटर की यह दूरी यह ट्रेन महज 4 घंटे 15 मिनट में तय कर लेगी। ​किराये के लिहाज से रेलवे ने इसे दो श्रेणियों में रखा है। उदयपुर से अहमदाबाद जाने के लिए चेयर कार का किराया 860 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1680 रुपए तय किया गया है। वहीं असारवा से उदयपुर वापसी के लिए चेयर कार का टिकट 1065 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का 1875 रुपए का होगा। यह गुजरात की छठी वंदे भारत ट्रेन है, जो दोनों राज्यों के रिश्तों को नई रफ्तार देगी। वही जिले के मावली क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी एक अच्छी खबर आई है। लंबे समय से चल रही मांग को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर-मैसूर-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव अब मावली स्टेशन पर भी शुरू कर दिया है। गाड़ी (19667) जो उदयपुर से रवाना होगी, वह रात 9:33 बजे मावली पहुंचेगी। इसी तरह मैसूर से आने वाली गाड़ी (19668) रात 2:03 बजे मावली स्टेशन पर रुकेगी। इस फैसले से मावली और आसपास के गांवों के लोगों को अब लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए उदयपुर तक नहीं भागना पड़ेगा।

[ad_2]

Source link

धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह की पहली पब्लिक अपीयरेंस:ग्रैंड वेडिंग में ओरी के साथ पोज देते दिखे एक्टर

[ad_1]


लॉरेंस गैंग से हाल ही में कथित तौर पर धमकी मिलने के बाद एक्टर रणवीर सिंह खबरों में हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच उनसे कथित तौर पर करोड़ों रुपये की मांग की गई। इन खबरों के बीच हाल ही में वो एक शादी समारोह में नजर आए। रणवीर सिंह को ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी के साथ एक ग्रैंड वेडिंग में स्पॉट किया गया। ओरी ने शादी समारोह की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं, जिनमें रणवीर खास अंदाज में पोज देते नजर आए। समारोह में वरुण धवन, वीर पहाड़िया और अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद थीं। रणवीर सिंह को धमकी मिली थी बता दें कि मंगलवार को रणवीर सिंह धमकी मिली थी। यह धमकी एक्टर को उनके मैनेजर को व्हाट्सऐप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई थी, जिसमें आरोपी ने एक्टर को जान से मारने की धमकी देते हुए करोड़ों रुपए की फिरौती (कथित तौर पर 10 करोड़ रुपए से अधिक) की मांग की थी। इसके बाद रणवीर सिंह को शुक्रवार को एक ऑडियो क्लिप के जरिए फिर धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया। क्लिप में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और शुक्रवार को पुर्तगाल के मरीना ग्रांडे में एक दुकान पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी अपने सहयोगी सुनील मीणा के साथ लेने का दावा किया। ऑडियो क्लिप में हैरी बॉक्सर ने कहा था, “अब तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है, सब पता है। संभल जाओ, वरना एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे।” धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने रणवीर के मैनेजर का बयान भी दर्ज किया।

[ad_2]

Source link

2 किलो 916 ग्राम डोडाचूरा जब्त:एक गिरफ्तार, हथुनिया पुलिस की कार्रवाई

[ad_1]


प्रतापगढ़ पुलिस ने 2 किलो 916 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। इस मामले में असावता निवासी राधेश्याम (35) को गिरफ्तार किया गया है। हथुनिया थानाधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया- वे जाप्ते के साथ गश्त पर थे। कुलथाना से असावता की ओर आते समय असावता-कुलथाना रोड पर एक कच्चे तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर रोड पर चढ़ता दिखा। पुलिस जीप देखकर वह वापस कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राधेश्याम (35) निवासी असावता, पुलिस थाना हथुनिया बताया। राधेश्याम के पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 2 किलो 916 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया। डोडाचूरा जब्त कर लिया गया। हथुनिया थाने में मामला दर्ज किया गया है।

[ad_2]

Source link

नंदी की आंख में मिर्ची डालने के आरोप में 7-पकड़े:पैर बांधे, प्रताड़ित किया; बोले- खेतों में घुस रहा था; गोभक्तों ने गोशाला भिजवाया

[ad_1]


बाड़मेर जिले के शिव इलाके के पुषड गांव में नंदी (बैल) को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। गो भक्तों का आरोप है कि नंदी के पैरों को बांधा गया। उसकी आंखों में मिर्ची डाली गई। सूचना मिलने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। नंदी को गोशाला को पहुंचाया गया। शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया- परिवाद पर हमने रवि कुमार पुत्र डुंगराराम निवासी देवका, भूराराम पुत्र प्रेमाराम निवासी तारातरा, गनी पुत्र कमालखा, रज्जाक पुत्र अमीन खा दोनों निवासी कानासर, नरेश पुत्र बाबूराम निवासी खोडाल, अमराराम पुत्र खेताराम निवासी सिंयाणया, बरक्त पुत्र अदरीम खा निवासी कानासर को डिटेन किया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। गोभक्तों ने गोशाला पहुंचाया पुषड़ गांव में एक नंदी बार-बार किसानों के खेत में घुस रहा था। किसानों ने कई बार उसको दूर ले जाकर छोड़ा था। रविवार को नंदी को गाड़ी में डालकर पाबूजी की ओरण में छोड़ दिया। इसके बाद वहां पर ग्रामीण और गोभक्त इकट्‌ठे हो गए। विरोध करने लगे। सूचना मिलने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां पर लोगों से समझाइश की। वहीं नंदी को प्राइवेट वाहन से नंदी गौशाला में छुड़वाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नंदी को प्रताड़ित किया गया। उसके पैरों को बांधा गया। उसकी आंखों में मिर्ची डाली गई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिस पर पुलिस ने परिवाद दर्ज किया गया है।

[ad_2]

Source link