Initiative towards rare earth magnet manufacturing unit under IPM scheme worth Rs. 7280 crore

[ad_1]

.

सांसद महिमाकुमारी मेवाड़ के प्रयासों से राजसमंद जिले को औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार ने 7280 करोड़ रुपए की सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (आरईपीएम) निर्माण प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है, जिसे आत्मनिर्भर भारत और नेट ज़ीरो 2070 लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सांसद ने 28 नवंबर 2025 को केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी को पत्र लिखकर राजसमंद में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट्स की प्रोसेसिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि जीएसआई सर्वेक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेयर अर्थ एलिमेंट्स की उपलब्धता पाई गई है, जिससे यह क्षेत्र योजना के लिए उपयुक्त है।

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे ने अवगत कराया कि आरईपीएम योजना अधिसूचित हो चुकी है। यह योजना भारी उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होगी। इसके तहत देश में पहली बार 6 हजार एमटीपीए क्षमता की एकीकृत रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट निर्माण क्षमता विकसित की जाएगी, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा, एयरोस्पेस और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी।

सड़क व पेयजल प्रस्तावों पर भी प्रगति : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से जुड़े प्रस्तावों पर कार्यवाही की जानकारी दी है। शेरो का बाला पर ओवरब्रिज और चालिसा मील पर अंडरपास के लिए रोड सेफ्टी ऑडिट प्रस्तावित है, जबकि नाथद्वारा बायपास और पेयजल पाइपलाइन प्रस्तावों पर भी प्रक्रिया जारी है।

[ad_2]

Source link

Pitch Report, Playing XI, Live Streaming & Form Guide

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप का 29वां मैच आज इंग्लैंड और इटली के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। टॅास दोपहर 2.30 बजे होगा।

टीमों का मौजूदा फॉर्म

टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया, लेकिन नेपाल के खिलाफ उसे कड़ी टक्कर मिली। ग्रुप-C के मैच में इंग्लैंड सिर्फ 4 रन से जीता और मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ।

इसके बाद वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 18.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। कैरेबियाई टीम ने 10 साल बाद टूर्नामेंट में इंग्लैंड को हराया।

तीसरे मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दी। स्कॉटलैंड 152 रन पर ऑलआउट हुआ और इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन मैचों में यह इंग्लैंड की दूसरी जीत रही।

ग्रुप-सी के तीसरे मैच में स्कॉटलैंड ने डेब्यू कर रही इटली को 73 रन से हरा दिया। इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में इटली 17.4 ओवर में 134 रन तक ही पहुंच सकी।

हालांकि, इटली ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत नेपाल के खिलाफ दर्ज की थी। 124 रन के लक्ष्य को टीम ने 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया था।

जैकब बेथेल इंग्लैंड के टॅाप रन स्कोरर

2026 में जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 120 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज आदिल रशिद 5 विकेट लेकर टीम के टॅाप बॅालर बने हुए हैं।

एंथोनी मोस्का इटली के टॅाप रन स्कोरर

इटली के लिए एंथोनी मोस्का ने 2026 से 75 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 62* रन है। गेंदबाजी में क्रिस्चन जॉर्ज 3 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मेनेंटी (कप्तान), बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन।

पिच एंड मौसम रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बैटर्स के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलती हैं, लेकिन उसके बाद यह विकेट बैटिंग के लिए आसान हो जाती है।

कोलकाता में सोमवार को दिन में काफी धूप रहने वाला हैं। टेम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

ब्रह्माकुमारीज ने मनाई शिव जयंती, राजयोग ध्यान से आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवन का दिया संदेश

[ad_1]


भास्कर न्यूज | राजसमंद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साझे में राजसमंद स्थित सेवा केंद्र पर परमपिता परमात्मा शिव जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं माताओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं शिव ध्वज फहराने के साथ हुई। सेवा केन्द्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने शिव जयंती का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि परमात्मा शिव का अवतरण कलियुग के अंधकार को समाप्त कर सतयुग की स्थापना का संदेश देता है। उन्होंने राजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

[ad_2]

Source link

आर्य समाज ने महर्षि दयानंद का बोधोत्सव मनाया

[ad_1]


अलवर| स्वामी दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर में महर्षि दयानंद का बोधोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पंडित शिवकुमार कौशिक व पंडित ईश्वरी देवी आर्य के सानिध्य में वैदिक संध्या, स्वस्तिवाचन और यजुर्वेद पारायण यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य यजमान प्रदीप कुमार आर्य व सुमन आर्य सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। समारोह में अशोक कुमार आर्य, बृजेंद्र देव आर्य, ज्ञान प्रकाश मित्तल, रामविलास अग्रवाल, डॉ. महेश जैन, डॉ. हरि सिंह यादव और प्रफुल्ल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

AUS vs SL Today Match Preview: Australia Look to Bounce Back, Sri Lanka Eye Third Straight Win

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच सोमवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। जिम्बॉब्वे से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करना चाहेगी।

कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जिम्बॉब्वे ने 170 रन का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.4 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई थी।

दूसरी ओर श्रीलंका अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-B के प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पोजिशन पर है। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को 20 रन से हराया और फिर ओमान के खिलाफ 105 रन से विशाल जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका को अपने होमग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। श्रीलंकाई स्पिनर्स विरोधी टीम को अपनी फिरकी में फंसा सकते है।

हेड टू हेड

दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में अब तक 26 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें 16 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 10 मुकाबलों श्रीलंका को जीत मिली है।

टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों की 5 बार भिड़ंत हुई है। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार श्रीलंका को शिकस्त दी है, जबकि श्रीलंका को एकमात्र और आखिरी जीत 2009 में मिली थी। 17 साल से ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका से नहीं हारी है।

इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेेनशॉ टॉप बैटर रहे

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ इस वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 132.46 की स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 65 रन रहा है।

वहीं बॉलिंग में नाथन एलिस ने 2 मैचों में 5.87 की इकोनॉमी से रन देते हुए 4 विकेट लिए हैंं। इस दौरान 12 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

कुसल मेंडिस ने दोनों मैचों में फिफ्टी लगाई

श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने इस टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मेंडिस ने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाते हुए 132.95 की स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 61 रहा है।

वहीं महीश तीक्षणा श्रीलंका के लिए बेस्ट बॉलर साबित हुए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 4.25 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 5 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 23 रन देकर 2 विकेट रहा है।

पिच कंडीशन

श्रीलंका के पल्लेकेले इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 31 टी20 इंटरनेशल मैच खेले गए हैं। इसमें 29 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि चेज करने वाली टीम को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। वह मुकाबला भी सुपर ओवर में गया था। 1 मैच बेनतीजा रहा है।

यह पिच स्पिनरों के लिए मददगार रही है। मैच के साथ पिच स्लो हो जाती है, इसलिए यहां चेज करना मुश्किल होता है। यहां टीमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना पसंद करती है।

वेदर कंडीशन

श्रीलंका के कैंडी में 16 फरवरी को दिन में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मैच के समय तापमान करीब 20–23°C रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोयनिस, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन, और एडम जम्पा।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना।

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में:नेपाल को 9 विकेट से हराया; होप का अर्धशतक, होल्डर ने 4 विकेट लिए

वेस्टइंडीज लगातार तीन जीत के साथ इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने रविवार को दिन के पहले मैच में नेपाल को 9 विकेट से हराया। वहीं, नेपाल लगातार तीसरा मुकाबला हारकर सुपर-8 से बाहर हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

ईशान के शॉट पर तिलक को गेंद लगी:दोनों प्लेयर्स ने 1-1 कैच भी छोड़ा, अभिषेक का टूर्नामेंट में दूसरा डक; टॉप मोमेंट्स

[ad_1]


टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को लगातार तीसरा मैच हराकर सुपर-8 में जगह बना ली। रविवार को कोलंबो में भारत ने 175 रन बनाए, पाकिस्तान 114 रन ही बना सका। प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने 77 रन बनाए। उनका एक शॉट सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े तिलक वर्मा का लगा। दोनों खिलाड़ियों ने 1-1 कैच छोड़ा। वहीं अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार खाता नहीं खोल सके। IND vs PAK टॉप मोमेंट्स… 1. ईशान के शॉट पर तिलक को गेंद लगी
भारतीय बैटिंग के चौथे ओवर में ईशान किशन के शॉट पर तिलक वर्मा को गेंद लग गई। ओवर की पांचवीं गेंद सईम अयूब ने गुड लेंथ पर फेंकी। ईशान ने बैकफुट पर लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े तिलक खुद को संभाल नहीं सके और गेंद सीधे उनके पैड्स पर लग गई। 2. अभिषेक का लगातार दूसरा डक
टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्हें अली खान ने कैच करा दिया। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ सलमान अली आगा ने उन्हें मिड ऑन पर कैच कराया। दोनों ही मुकाबलों में वे खाता नहीं खोल सके। वहीं नामीबिया के खिलाफ बीमारी के कारण वे प्लेइंग-11 से बाहर रहे। 3. उस्मान तारिक की पहली गेंद पर सूर्या का चौका
11वें ओवर में उस्मान तारिक पहला ओवर फेंकने आए। उनकी पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिडविकेट पर चौका जड़ा। मैच से पहले तारिक के बॉलिंग एक्शन और उनके स्पिन के खतरे को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, तारिक ने 4 ओवर में 24 ही रन दिए और कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट भी ले लिया। 4. तिलक वर्मा ने कैच छोड़ा
15वें ओवर में तिलक वर्मा ने अपनी ही गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी का कैच छोड़ दिया। ओवर की चौथी बॉल तिलक ने गुड लेंथ पर ऑफ स्पिन फेंकी। शाहीन ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। तिलक बॉलिंग के बाद कैच लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन गेंद नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त शाहीन 5 रन के स्कोर पर थे, उन्होंने 23 रन बनाए। 5. कुलदीप और ईशान ने शाहीन को जीवनदान दिया
18वें ओवर में ईशान किशन और कुलदीप यादव ने भी शाहीन शाह अफरीदी के कैच छोड़ दिए। ओवर की पहली बॉल हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट पिच फेंकी। गेंद शाहीन के बैट से लगकर विकेटकीपर ईशान की ओर गई, लेकिन वे कैच पूरा नहीं कर सके। ओवर की दूसरी बॉल हार्दिक ने फिर एक बार शॉर्ट पिच फेंकी। शाहीन ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला, गेंद हवा में खड़ी हो गई। कुलदीप कैच पकड़ने के लिए गए, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूटकर बाउंड्री के बाहर 6 रन के चली गई।

[ad_2]

Source link

Delhi Blast White Collar Module

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Blast White Collar Module | Doctors Adopted Radical Ideology In 2016

नई दिल्ली/श्रीनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
AI Generated - Dainik Bhaskar

AI Generated

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कई डॉक्टरों ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ‘अंसार अंतरिम’ नाम का आतंकी संगठन बनाया था।

पुलिस ने इस मामले में कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इन आरोपियों ने 2016 में कट्टरपंथी विचारधारा को अपनाया था। मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(NIA) जांच कर रही है।

दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को लाल किले पर एक कार में ब्लास्ट हुआ था जिसमें 15 लोगों की जान गई थी। इसकी जांच के दौरान ही हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी से कई डॉक्टरों को पकड़ा गया था। तभी इसे वॉइट कॉलर टेरर मॉड्यूल नाम दिया गया था।

पिछले साल अक्टूबर में नेटवर्क का पता चला

अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क का पता सबसे पहले बीते साल 19 अक्टूबर को चला था। श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम के बनपोरा में दीवारों पर जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगे थे।

श्रीनगर पुलिस ने केस दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरिफ निसार डार, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार को गिरफ्तार किया था। इन सभी पर पहले भी पत्थरबाजी के केस दर्ज थे

पिछले 3 साल में 8000 से अधिक म्यूल अकाउंट्स फ्रीज किए गए

सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में म्यूल अकाउंट्स के बड़े नेटवर्क का भी खुलासा किया है। इनसे टेरर फंडिंग का शक है। तीन वर्षों में ऐसे 8,000 अकाउंट्स फ्रीज किए हैं। ये अकाउंट अक्सर अनजान लोगों के होते हैं, जिन्हें आसान कमीशन और कम से कम रिस्क का भरोसा देकर लालच दिया जाता था।

उन्हें अकाउंट को कुछ समय के लिए पार्किंग अकाउंट के तौर पर इस्तेमाल करने के बहाने अपने बैंकिंग क्रेडेंशियल का पूरा एक्सेस देने के लिए मनाया जाता है।

UN का दावा- दिल्ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश ने ली

यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने ली है।

रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र है। जिसमें कहा गया है कि पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी भी मारे जा चुके हैं।

यह रिपोर्ट UNSC की 1267 सैंक्शंस कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी ISIS, अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों पर नजर रखती है।

10 नवंबर 2025 को दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में धमाका हुआ था। इसमें 15 लोगों को मौत हुई थी।

10 नवंबर 2025 को दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में धमाका हुआ था। इसमें 15 लोगों को मौत हुई थी।

JeM ने बनाया महिला आतंकियों का संगठन

रिपोर्ट के मुताबिक जैश प्रमुख मसूद अजहर ने अक्टूबर 2025 को महिला आतंकियों की एक अलग विंग बनाई थी। इसका नाम जमात-उल-मुमिनात है। यह विंग आतंकी गतिविधियों को सपोर्ट करने के लिए बनाई गई है। हालांकि ये विंग UN की लिस्ट में यह शामिल नहीं है।

रिपोर्ट में सदस्य देशों के अलग-अलग आकलन का भी जिक्र है। कुछ देशों ने माना कि JeM आतंकी संगठन अभी भी टेररिस्ट एक्टिविटी को बढ़ावा दे रहा है। वहीं कुछ देशों ने इसे निष्क्रिय बताया है।

NIA को भी जैश से जुड़े होने के लिंक मिले थे

दिल्ली ब्लास्ट के बाद NIA ने जांच शुरू की थी। एजेंसी को भी जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े होने के लिंक मिले थे। इस मामले में अब तक 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। ये नेटवर्क को मदद करते थे।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

आतंकी बाबरी का बदला लेना चाहते थे:देशभर में 32 कारों से धमाके की साजिश थी; दिल्ली कार ब्लास्ट इसी का हिस्सा था

लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच में 13 नवंबर को बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकी 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत कई जगह धमाके करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था। इनमें बम और विस्फोटक सामग्री भरकर धमाके किए जाने थे। दिल्ली कार ब्लास्ट भी इसी का हिस्सा था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

राजनाथ बोले- भारतीय सेना भगवान शंकर से प्रेरणा लेती है:लोगों की मदद भी करती है और जरूरत पर ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऑपरेशन भी

[ad_1]


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना भगवान शिव से प्रेरणा लेती है। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान शिव सुरक्षा और विनाश दोनों के प्रतीक हैं, वैसे ही आज हमारी सेनाएं निडरता और धैर्य दोनों रखती हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि एक तरफ, वे संकट के समय शिव की भावना से मानवीय सहायता देते हैं, दूसरी तरफ, जब जरूरत होती है, तो वे रुद्र की तेजी से ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऑपरेशन करते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान और आदित्य-L1 जैसे भारत के स्पेस मिशन सिर्फ टेक्नोलॉजिकल अचीवमेंट नहीं हैं, बल्कि यह एक पुरानी साइंटिफिक विरासत का मॉडर्न एक्सप्रेशन है। राजनाथ सिंह शनिवार को ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ कुछ लोगों को सम्मानित भी किया। राजनाथ की स्पीच की मुख्य बातें… ऑपरेशन सिंदूर के लिए सैनिकों को सम्मानित किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ ईशा फाउंडेशन की ओर से सम्मानित लोगों को भव्य भारत भूषण अवॉर्ड मेडल और सर्टिफिकेट दिए। ये अवॉर्ड वेस्टर्न एयर कमांड के एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा और वेस्टर्न नेवल कमांड के एडमिरल राहुल विकास खोकले को ऑपरेशन सिंदूर के लिए दिए गए। दूसरे अवॉर्ड पाने वालों में आर्टिस्ट डॉ. एन. राजन, डांसर अलमेल वल्ली, रॉकेट साइंटिस्ट डॉ. नांबी नारायणन, ISRO के पूर्व चेयरमैन ए.एस. किरण कुमार, एकेडमिशियन विक्रम संपत और बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल शामिल थे। ———— ये खबर भी पढ़ें… CDS बोले- ऑपरेशन सिंदूर रुका है, खत्म नहीं हुआ:पाकिस्तान इसमें बुरी तरह हारा, इमरजेंसी जैसे हालात के लिए स्टैंडर्ड सिस्टम डेवलप कर रहे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल रुका है, खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) जैसा नया पद बनाना पड़ा। ये पद तीनों सेनाओं को सेंट्रलाइज्ड करने के लिए बनाया गया। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

कन्याकुमारी-मछुआरों के बच्चों ने 48 गांव प्लास्टिक फ्री किए:टूरिस्टों के लिए 6 तट खोले, यहां मछलियां पकड़ते थे, अब रोज 300 पर्यटक आ रहे

[ad_1]


तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में हिंद महासागर के तट पर बसे 48 गांवों को वहां रहने वाले मछुआरों के बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त कर लिया है। साथ ही पर्यटकों के लिए 6 बीच तैयार कर दिए हैं। करीब 15 किमी में फैले मछुआरों के गांवों के इन बीच पर पहले सिर्फ मछलियां ही पकड़ी जाती थीं। अब रोज यहां 250-300 पर्यटक पहुंच रहे हैं। यह सब बिना किसी एनजीओ के प्रयास या सरकारी फंड के मुमकिन हुआ है। यहां ‘नेगिजी इल्ला नेथल पडई’ (प्लास्टिक मुक्त तटीय ब्रिगेड) नाम की पूरी टीम काम कर रही है। इसमें 850 स्कूली बच्चे और 500 ग्रेजुएट हैं। ये सभी इन्हीं गांवों के हैं। ये हर वीकेंड ग्रुप बनाकर गांवों व तट साफ करते हैं। 7 सालों से चल रही मुहिम 7 सालों से चल रही यह मुहिम इंजीनियर मेलबिन रॉबिन ने 2019 में शुरू की थी। उन्होंने 2017 के ‘ओखी चक्रवात’ में अपने दो भाइयों को खो दिया था। चक्रवात के बाद उन्होंने देखा कि प्लास्टिक के मलबे की वजह से तबाही ज्यादा हुई थी। इसलिए दो दोस्तों के साथ तट की सफाई शुरू की। कचरे से ही निकल रहा खर्च यह ग्रुप किसी से फंडिंग या मदद नहीं मांगता। इकट्ठा किए प्लास्टिक को बेचकर जो पैसा मिलता है, उसी से वॉलंटियर्स के लिए दस्ताने, जूते और सफाई के उपकरण खरीदते हैं। मछुआरे अब समुद्र में नहीं फेंकते प्लास्टिक वॉलंटियर्स ने मछुआरों को तैयार किया है कि वे समुद्र में इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक वापस जमीन पर लाएं। अब तक इस टीम ने तटों से 7,400 किलो प्लास्टिक कचरा हटाया है। इसके साथ ही चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में 1,200 से अधिक नारियल और जामुन के पेड़ लगाए गए हैं। सफाई का अनोखा मॉडल- कचरा लेकर आओ, साइकिल लेकर जाओ मछुआरों के बच्चों की यह ब्रिगेड सिर्फ सफाई नहीं करती, बल्कि लोगों का व्यवहार बदल रही है। उन्होंने ‘डोर-टू-डोर’ दूध के पैकेट कलेक्शन की शुरुआत की है। पिछले साल सिर्फ तीन गांवों से ही 5 लाख से ज्यादा दूध के पैकेट इकट्ठा कर रीसाइकिल के लिए भेजे गए। जो परिवार सबसे ज्यादा प्लास्टिक रीसाइकिल करता है, उसे यह ब्रिगेड साइकिल या अन्य जरूरी घरेलू सामान उपहार में देती है। एरायुमंथुरई गांव निवासी छात्र मैक्सवेल ने बताया कि वे इस वक्त 6 क्लास में हैं। उन्होंने बताया कि चौथी क्लास से ही वे यहां सफाई कर रहे हैं। मैक्सवेल ने कहा- अब मैं कई बार पूरा दिन समुद्र किनारे से प्लास्टिक हटाने में बिताता हूं। थुथूर ग्राम पंचायत की पूर्व अध्यक्ष लैला ने कहा कि गांव के घरों में दो डस्टबिन रखे जाते हैं। इनके निरंतर प्रयासों की बदौलत समुद्र साफ दिखने लगा है। वहीं, जिला वन अधिकारी इल्लैयाराजा ने बताया कि यह समूह तटीय क्षेत्र के 80% हिस्से को साफ कर चुका है। वन विभाग भी उस स्तर तक नहीं पहुंच पाया है।

[ad_2]

Source link

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक फोटो स्टूडियो के आर्टिफिशियल तालाब में तीन साल का एक बच्चा डूब गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत गिद्देनहल्ली में एक फोटो शूट के दौरान हुई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ अपनी दोस्त के मैटरनिटी फोटो शूट के लिए स्टूडियो गया था। जब महिला अपनी दोस्त के फोटोशूट में बिजी थी, तभी बच्चा आर्टिफिशियल पानी के तालाब में फिसल गया और डूब गया।

कुछ देर बाद, जब महिला को एहसास हुआ कि उसका बच्चा गायब है, तो आस-पास के दूसरे लोगों के साथ मिलकर, उन्होंने लड़के को बहुत ढूंढा। पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें वह पूल में मिला। उन्होंने बताया कि उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link