हिन्दू एकता सम्मेलन कल, गांव-गांव भगवा ध्वज व पत्रक दिए

[ad_1]

भास्कर न्यूज |राजसमंद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को सागंठकला स्थित श्री हरिपायरा भेरूजी मंदिर प्रांगण में पुठोल मंडल का हिन्दू एकता सम्मेलन आयोजित होगा। आयोजन समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि सम्मेलन में सांगठ, पुठोल, पिपलांत्री, बड़ी मोरवड़, छोटी मोरवड़, धर्मेटा, दमाला, सांगठ खुर्द, बांसावलियों का गुड़ा, आरना, नोहरा, उमरियों की भागल, गेला, मेनाव, गुगलेटा, रावला रहंट, विंडो की भागल एवं खरवड़ों की भागल सहित आसपास के क्षेत्रों से युवा, मातृशक्ति एवं सज्जनशक्ति की भागीदारी रहेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं की टोलियां गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पत्रक वितरण, अक्षत आमंत्रण तथा विभिन्न स्थानों पर भगवा ध्वज लगाकर जनजागरण अभियान चला रही हैं।

[ad_2]

Source link

सिरमौर कप पोलो टूर्नामेंट:पोलो मैच में घोंडे़ को दिल का दौरा, चौथा चक्कर पूरा कर बाहर आते ही गिर पड़ा, मौत

[ad_1]


जयपुर में 14 गोल के सिरमौर कप पोलो टूर्नामेंट के दौरान रविवार को एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा कैरेसिल सुहाना टीम के कुलदीप सिंह राठौड़ का था। दिल का दौरा पड़ने से यह मौत हुई। इससे पहले इसी सीजन कोग्निवेरा पोलो कप के फाइनल के दौरान भी एक घोड़े की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। एक ही सीजन में दो घोड़ों की मौत हो चुकी हैं। कोग्निवेरा पोलो कप फाइनल के दौरान जिस घोड़े की मौत हुई, वह पद्मनाभ सिंह का था। डॉक्टर पहुंचे तब तक तोड़ दिया दम
कुलदीप सिंह राठौड़ चौथा चक्कर पूरा करके ग्राउंड के बाहर आए, तभी घोड़ा लड़खड़ाकर गिर गया। डॉ. सुदामा गुप्ता दूसरे छोर पर जयपुर अरावली टीम के साथ थे। जब तक डॉक्टर वहां तक पहुंचे, घोड़े की सांसें बंद हो चुकी थीं। एसडीएमएच की एम्बुलेंस भी वहां थी। हमने उसके डॉक्टर से पूछा तो उन्होंने कहा, घोड़ों की देखभाल का काम वेटरनरी डॉक्टर करते हैं। 13 साल पहले एक ही दिन दो घोड़ों की मौत हुई थी
13 साल पहले यानी 2013 में भी राजस्थान पोलो ग्राउंड पर ही एक ही दिन दो घोड़ों की मौत हो गई थी। ये दोनों घोड़े भी दिल का दौरा पड़ने से मरे थे। 17 जनवरी, 2013 को भवानी सिंह पोलो कप के दौरान एक ही दिन ये हादसे हुए थे। रेसिंग व पोलो में एक फीसदी से भी कम होते हैं ऐसे हादसे
“रेसिंग और पोलो में इस तरह के हादसे होते हैं, लेकिन इनकी संख्या एक प्रतिशत से भी कम होती है। आमतौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत होने पर पोस्टमार्टम नहीं होता है। चोट वगैरह से मौत होती है तो पोस्टमार्टम कराते हैं। दोनों घोड़ों की मौत दिल का दौरा पड़ने से ही हुई।”
-डॉ. सुदामा गुप्ता, वेटरनरी डॉक्टर यह दुखद है, पर इस तरह के हादसे कभी-कभी हो जाते हैं
“एक ही सीजन में दिल का दौरा पड़ने से दो घोड़ों की मौत होना दुखद है। टूर्नामेंट में उतरने से पहले सभी घोड़ों की गहन चिकित्सा जांच कराई जाती है, फिर भी इस तरह के हादसे कभी-कभी हो जाते हैं।”
-दिग्विजय सिंह, सचिव, राजस्थान पोलो संघ एक्सपर्ट— कर्नल डॉ. अशोक सिंह राठौड़, 61 कैवलरी के पूर्व खिलाड़ी व अपोलो कॉलेज ऑफ वेटरनरी मेडिसिन में प्रोफेसर मेडिसिन

[ad_2]

Source link

हिंदी भाषी राज्यों में राजस्थानी कर्ज लेने में आगे:देश के प्रमुख 17 राज्यों में राजस्थान प्रति व्यक्ति कर्ज में 9वें स्थान पर

[ad_1]


महंगाई बढ़ने के बीच पिछले 5 साल में राजस्थान में बैंकों का प्रति व्यक्ति कर्ज 66 फीसदी बढ़ा, जबकि जमा केवल 38.8 फीसदी बढ़ी। रिजर्व बैंक के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही तक प्रदेश में प्रति व्यक्ति कर्ज 78,023 रुपए और जमा 86,383 रुपए रही। इस तरह प्रति व्यक्ति जमा और ऋण के बीच 8,360 रुपए का अंतर है। पांच वर्षों में प्रदेश का ऋण-जमा अनुपात 75% से बढ़कर 90% हो गया। प्रति व्यक्ति कर्ज के मामले में राजस्थान देश के प्रमुख 17 राज्यों में नौवें, जमा में 13वें और ऋण-जमा अनुपात में 5वें स्थान पर है। देश में प्रति व्यक्ति जमा 1,65,933 रुपए, कर्ज 1,32,863 रुपए और ऋण-जमा अनुपात 80% है। हिंदी भाषी राज्यों में प्रति व्यक्ति कर्ज के मामले में राजस्थान सबसे आगे है। एसएलबीसी के अनुसार प्रदेश के 41 में से 20 जिलों में जमा से 100% से अधिक कर्ज लिया गया। बीकानेर 13वें, जयपुर 20वें स्थान पर है। जोधपुर 28वें, उदयपुर 31वें, कोटा 33वें और अजमेर 36वें स्थान पर हैं। बालोतरा 377% ऋण-जमा अनुपात के साथ पहले स्थान पर है। शीर्ष 5 में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, फलौदी और जैसलमेर हैं। डूंगरपुर 61.16% के साथ सबसे नीचे है। खुदरा लोन बढ़े, निवेश विकल्प से जमा घटी कर्ज बढ़ने का कारण व्यावसायिक उधारी, हाउसिंग तथा खुदरा लोन बढ़ना है। लोगों की बचत घटने के साथ निवेश विकल्प बढ़ने से लोग बैंकों के पास पैसा कम जमा करा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार और बैंकों को बचत के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। अधिकतम प्रति व्यक्ति जमा वाले राज्यों के मॉडल का अध्ययन कर ग्राम-बैंक, वित्तीय सहकारी संस्थाओं के गठन को प्रोत्साहित करना चाहिए। हालांकि 90.3% का ऋण-जमा अनुपात स्वस्थ माना जाता है, लेकिन 100% से ऊपर होना इस बात का संकेत है कि बैंकों के पास तरलता की कमी है या वे अत्यधिक जोखिम उठा रहे हैं। मसलन, तेलंगाना और तमिलनाडु का ऋण-जमा अनुपात 100% से अधिक है।
भास्कर एक्सपर्ट- कुलदीप गुप्ता व मुकेश जैन, आर्थिक विश्लेषक खुदरा लोन बढ़े, निवेश विकल्प से जमा घटी- कर्ज बढ़ने का कारण व्यावसायिक उधारी, हाउसिंग तथा खुदरा लोन बढ़ना है। लोगों की बचत घटने के साथ निवेश विकल्प बढ़ने से लोग बैंकों के पास पैसा कम जमा करा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार और बैंकों को बचत के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। अधिकतम प्रति व्यक्ति जमा वाले राज्यों के मॉडल का अध्ययन कर ग्राम-बैंक, वित्तीय सहकारी के गठन को प्रोत्साहित करना चाहिए। हालांकि, 90.3% का ऋण-जमा अनुपात स्वस्थ माना जाता है, लेकिन 100% से ऊपर होना इस बात का संकेत है कि बैंकों के पास तरलता की कमी है या वे अत्यधिक जोखिम उठा रहे हैं। मसलन, तेलंगाना और तमिलनाडु का ऋण-जमा अनुपात 100% से अधिक है।

[ad_2]

Source link

आज पहला मैच AFG vs UAE:दिल्ली में होगा मुकाबला; लगातार दो हार के बाद वापसी करना चाहेगा अफगानिस्तान

[ad_1]


टी-20 वर्ल्ड कप आज में अफगानिस्तान (AFG) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच टूर्नामेंट का 28वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। अफगानिस्तान की टीम इस समय दबाव में है। टीम ने अब तक अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, UAE की टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। उसने अपने पिछले मुकाबले में कनाडा को हराया था और फिलहाल पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। अगर UAE इस मैच को जीत लेती है तो उसके सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें और मजबूत हो जाएंगी। UAE के खिलाफ AFG आगे
हेड टु हेड में अफगानिस्तान का पलड़ा UAE पर भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 14 टी-20 मैच खेले गए हैं। अफगानिस्तान ने 11 जीते हैं, जबकि UAE ने 3 मैच जीते हैं। अफगानिस्तान को रहमानुल्लाह गुरबाज से उम्मीद
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो मैचों में 111 रन बनाए हैं और टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी काफी हद तक उन पर होगी। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई ने अब तक खेले दो मैचों में 10.34 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 4 विकेट लिए हैं। UAE को जुनैद सिद्दीकी से उम्मीद
UAE के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। उनकी चार ओवर की गेंदबाजी मैच का रुख बदल सकती है। टीम को उनसे नियमित विकेट की उम्मीद रहेगी। अब तक खेले 2 मैचों में 10.25 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 5 विकेट लिए हैं। जब टूर्नामेंट में UAE की ओर से आर्यांश टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 138.98 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं। पिच और परिस्थितियां
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं रहने की उम्मीद है। यहां अब तक खेले गए मुकाबलों में गेंदबाजों को मदद मिली है। दबाव में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो सकता है, ऐसे में विकेट गिरने की संभावना ज्यादा रहेगी। इस मैच में भी गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान(कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी। UAE: अर्यांश शर्मा(विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

[ad_2]

Source link

जरनेश्वर महादेव मूर्ति की स्थापना, 24 घंटे बहेगा गंगाजल रूपी झरना

[ad_1]


भास्कर न्यूज |राजसमंद शहर के द्वारकेश चौराहा राडाजी बावजी के पास रविवार को जरनेश्वर महादेव की मूर्ति की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व पूजा-पाठ, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसके बाद श्रद्धापूर्वक प्रतिमा स्थापित की गई। विनोद सुथार ने बताया कि इस शिव मूर्ति की विशेषता यह रहेगी कि भगवान शिव की जटाओं में गंगा स्वरूप 24 घंटे जलधारा प्रवाहित होती रहेंगी। इससे श्रद्धालुओं के लिए यह स्थल आकर्षण का केंद्र बनेगा और चौराहे की सुंदरता भी बढ़ेगी। बाहर से आने वाले भक्त एवं पर्यटक भी यहां दर्शन का लाभ ले सकेंगे। इस दौरान समाजसेवी पुरुषोत्तम लखारा, पूर्व पार्षद भूरालाल कुमावत, राजेश पालीवाल, मोहन कुमावत, हीरालाल सुथार, कमलेश सनाढ्य, गोविंद छीपा, नारायणलाल प्रजापत, रतन कुमावत, सुभाष कुमावत, इंद्रप्रकाश रांका, संग्रामसिंह, बंटी जैन, देशबंधु रांका, भैरूलाल रांका, कन्हैयालाल पूर्बिया, दीपक कुमावत आदि उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार:ईशान की 27 बॉल पर फिफ्टी, अभिषेक चौथी बार शून्य पर आउट; रिकॉर्ड्स

[ad_1]


भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 61 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट इतिहास में यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार भी रही। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में ही 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली। वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट हो गए। पढ़िए IND Vs PAK मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने 2007 जोहान्सबर्ग में 5 रन और 2024 न्यूयॉर्क में 6 रन से पाकिस्तान को हराया था। 2. टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार भारत के खिलाफ झेलनी पड़ी। इससे पहले टीम को 2014 में वेस्टइंडीज ने 84 रन से हराया था। 3. पाकिस्तान ने स्पिनर्स से 18 ओवर फिंकवाए पाकिस्तान ने स्पिन गेंदबाजों से 18 ओवर फिंकवाए। किसी एक पारी में स्पिनर्स से सबसे ज्यादा ओवर फिंकवाने का यह जॉइंट वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पहली बार 2012 में कोलंबो में ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। 4. ईशान पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए तीसरे हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। इससे पहले सबसे बड़ी पारी 82* रन की रही थी, जो विराट कोहली ने 2022 में मेलबर्न में खेली थी। 5. अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। वे इस साल अब तक 4 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। पहले नंबर पर संजू सैमसन हैं। वे 2024 में 5 बार शून्य पर पवेलियन लौटे थे। 6. ईशान की भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप मैचों में फास्टेस्ट फिफ्टी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब ईशान किशन के नाम हो गया है। उन्होंने 27 गेंद में फिफ्टी लगा दी। इससे पहले यह रिकॉर्ड 32 गेंद में इफ्तिखार अहमद (2022) के नाम था।

[ad_2]

Source link

Khabar Hatke Maharashtra Father Sells Son ₹1 Lakh

[ad_1]

धरती पर 3 हजार साल पहले एक उल्कापिंड गिरा, जिसे पहले साधारण लोहा समझा गया। अब यह सोने से भी ज्यादा कीमती निकला है।

.

वहीं एक पिता ने ₹1 लाख के लिए अपने ढाई साल के बेटे को बेच दिया। उधर महाराष्ट्र का एक गांव जाति-मुक्त घोषित हो गया है।

खबर हटके में आज जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

[ad_2]

Source link

पुलवामा शहीदों को कैंडल मार्च से दी श्रद्धांजलि

[ad_1]


राजसमंद | जीवन ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपरड़ा एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की बरसी पर कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय के समीप स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। संस्था मैनेजर एवं एचएसजी ब्लॉक सचिव कपिल पालीवाल ने बताया कि विद्यालय परिवार, हिंदुस्तान स्काउट गाइड तथा पीपरड़ा ग्रामवासियों ने स्कूल से पीपरड़ा आजाद चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला प्रभारी शिवम मेहरा ने पुलवामा शहीदों की वीर गाथाएं सुनाते हुए युवाओं से देश की रक्षा, सुरक्षा और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पीपरड़ा ग्राम विकास अधिकारी लालसिंह झाला, पटवारी प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक दिलीपसिंह खीचड़, गणेश पालीवाल, पुष्पेंद्र गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, मांगीलाल पालीवाल, शंकरलाल गुर्जर, सुमित पालीवाल, अंकिता शेखावत, शिल्पा बेरड़ सहित स्काउट-गाइड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व पेयजल पर फोकस, राजसमंद के लिए नहर जीर्णोद्धार, रोप-वे और सड़क परियोजनाओं की घोषणाएं

[ad_1]


भास्कर न्यूज | राजसमंद राज्य सरकार के बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने शनिवार को प्रेस ब्रीफिंग कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 का बजट आकार 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये है, जो 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 32,526 करोड़ रुपये, शिक्षा के लिए 69 हजार करोड़ रुपये तथा कृषि क्षेत्र में 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। ग्रीन बजट में 33,476 करोड़ रुपये रखे हैं। उन्होंने बताया कि राजसमंद झील की नहर प्रणाली के जीर्णोद्धार के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिला मुख्यालय पर अन्नपूर्णा माताजी मंदिर से दयाशाह किला तक रोप-वे निर्माण और मुखर्जी चौराहे से इरिगेशन पाल होते हुए द्वारिकाधीश मंदिर तक एलिवेटेड/रिंग रोड के लिए फिजिबिलिटी अध्ययन कराया जाएगा। एसआरके कॉलेज में नए संकाय शुरू होंगे तथा जिला मुख्यालय पर मेंटल हेल्थ केयर सेल की स्थापना की जाएगी। भीम, कुंभलगढ़ और नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, जीएसएस, खेल स्टेडियम व पुलिस चौकी जैसी विकास परियोजनाओं की घोषणाएं भी शामिल हैं। माहेश्वरी ने कहा कि पूर्व बजट घोषणाओं में 86 से 93 प्रतिशत तक क्रियान्विति हो चुकी है और सरकार का लक्ष्य सभी घोषणाओं को समयबद्ध पूरा करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि सरकार अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान हित में ठोस कदम उठा रही हैं। समग्र विकास और जनकल्याण ही सरकार का मूल ध्येय है। इस दौरान कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

PAK को हराकर सुपर-8 में पहुंचा भारत:अब नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर; ऑस्ट्रेलिया के लिए आज करो या मरो का मुकाबला

[ad_1]


टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज मैच हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। अब पाकिस्तान को क्वालिफाई करने के लिए नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच जीतना ही होगा। अगर टीम हार गई तो ग्रुप-ए से भारत के साथ अमेरिका सुपर-8 में पहुंच जाएगा। वहीं पाकिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा। टूर्नामेंट में आज श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। कंगारू टीम यहां अगर हार गई तो उनका सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच हार चुकी है। ग्रुप-ए: पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं ग्रुप-ए में रविवार को 2 मैच खेले गए। अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया। वहीं भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। 6 पॉइंट्स के साथ टीम इंडिया टॉप पर है और सुपर-8 में भी एंट्री कर ली। वहीं अमेरिका 4 पॉइंट्स लेकर नंबर-2 पर पहुंच गई, टीम के सभी मैच खत्म हो गए। पाकिस्तान के भी 4 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन खराब रन रेट के कारण टीम तीसरे नंबर पर है। उनका आखिरी मैच नामीबिया से है, टीम तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। हालांकि, नामीबिया ने अगर पाकिस्तान को हरा दिया तो टीम 2009 की चैंपियन को ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर देगी। ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया के लिए आज करो या मरो ग्रुप-बी की सिचुएशन इस समय सबसे ज्यादा मजेदार है। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार मिली। इस हार से टीम के समीकरण गड़बड़ा गए। अब उन्हें सुपर-8 में जगह पक्की करने के लिए आज श्रीलंका को हराना ही होगा। अगर होम टीम जीत गई तो उनका क्वालिफिकेशन कन्फर्म हो जाएगा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ जीतने के बाद ओमान को भी हराना होगा। अगर टीम एक भी मैच हार गई तो जिम्बाब्वे आखिरी 2 में से एक भी मैच जीतकर क्वालिफाई कर जाएगी। श्रीलंका को भी क्वालिफिकेशन के लिए एक ही जीत चाहिए। ओमान एलिमिनेट हो चुकी है, वहीं आयरलैंड का 2 हार के बाद बेहद खराब रन रेट है। इसलिए उनका क्वालिफाई कर पाना भी मुश्किल है। ग्रुप-सी: वेस्टइंडीज क्वालिफाई, नेपाल बाहर रविवार को ग्रुप-सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हरा दिया। इस नतीजे से विंडीज सुपर-8 में पहुंच गई, वहीं नेपाल एलिमिनेट हो गई। अब इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और इटली की टीमें रेस में हैं। इंग्लैंड आज इटली से भिड़ेगी, टीम जीतकर अगले राउंड में पहुंच जाएगी। अगर इटली जीत गई तो इंग्लैंड का क्वालिफाई कर पाना मुश्किल हो जाएगा। इटली के पास 1 जीत और 1 हार है। वहीं स्कॉटलैंड ने एक मैच तो जीता, लेकिन टीम 2 मुकाबले हार चुकी है। इंग्लैंड को इकलौती हार भी वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली। स्कॉटलैंड का आखिरी मैच नेपाल से होगा, इसे जीतकर टीम का क्वालिफाई कर पाना मुश्किल है। हालांकि, इंग्लैंड अगर हार गई तो इटली और स्कॉटलैंड दोनों की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। ग्रुप-डी: अफगानिस्तान अब दूसरों के भरोसे टूर्नामेंट का सबसे मुश्किल ग्रुप यही था। इसमें 2024 की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका, 2021 की रनर-अप न्यूजीलैंड और 2024 की सेमीफाइनलिस्ट अफगानिस्तान की टीमें थीं। अफगानिस्तान ने कीवी और प्रोटियाज टीम के खिलाफ अपने दोनों मैच गंवा दिए। अब उन्हें क्वालिफाई करने के लिए आखिरी दोनों मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड के हारने की दुआ भी करनी होगी। साउथ अफ्रीका 3 जीत से 6 पॉइंट्स लेकर लगभग अगले राउंड में जगह बना चुकी है। टीम UAE को आखिरी मैच हराकर नंबर-1 पर रहकर ग्रुप स्टेज फिनिश कर सकती है। न्यूजीलैंड भी 2 मैच जीत चुका है, टीम कनाडा के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंच जाएगी। UAE को एक जीत मिली है, लेकिन उनके 2 मैच अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ है। अगर टीम दोनों जीत गई तो अगले राउंड में पहुंच जाएगी। वहीं अफगानिस्तान और कनाडा एक भी मैच हारीं तो बाहर हो जाएंगी।

[ad_2]

Source link