Gold falls by Rs 24,000 per 10 grams, silver by Rs 1.47 lakh per kg in 16 days from record high

[ad_1]

जयपुर2 घंटे पहलेलेखक: प्रमोद कुमार शर्मा

  • कॉपी लिंक

इस साल सोना-चांदी में आया तेजी का तूफान अब धीमा पड़ता जा रहा है। 29 जनवरी को जयपुर में सोना 1.84 लाख रुपए प्रति दस ग्राम तथा चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन, इसके बाद आई गिरावट से पिछले 16 दिन के दौरान सोना 24,300 रु. प्रति दस ग्राम और चांदी 1.47 लाख रु. प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है। सर्राफा कमेटी के मुताबिक सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से 13.20% और चांदी 36.75% सस्ती हुई है।

उधर, कीमत में तेज गिरावट के बाद बुलियन डीलर नए सौदे करने में सतर्कता बरत रहे हैं। कुछ बुलियन डीलर सीमित सौदे कर रहे हैं, जबकि कुछ ने फिलहाल कारोबार बंद कर दिया है।

आगे क्या… अमेरिकी न्यूज एजेंसी के साप्ताहिक गोल्ड सर्वे के अनुसार, सर्वे में शामिल 42 फीसदी बाजार विश्लेषकों ने सोने की कीमत में स्थिरता का अनुमान लगाया है। 33% को सोना महंगा और 25% को कीमतों में गिरावट की उम्मीद है। इसके विपरीत सर्वे में शामिल 63% खुदरा कारोबारी कीमत बढ़ने के पक्ष में दिखे। बता दें कि अगले सप्ताह 16 फरवरी अमेरिका में प्रेसिडेंट्स डे और कनाडा में फैमिली डे के कारण बाजार बंद रहेंगे।

सोने के बड़े उपभोक्ता देश चीन में चीनी नववर्ष की छुट्टियों के कारण गतिविधियां धीमी रहेंगी। इससे ट्रेडिंग वॉल्यूम कम होगा। निवेशकों को एम्पायर स्टेट मैन्युफैक्चरिंग सर्वे और न्यूजीलैंड के केंद्रीय बैंक के नीतिगत फैसलों का इंतजार भी है। इससे सोना-चांदी की कीमत में बड़े उतार-चढ़ाव की उम्मीद कम है।

यूूं चला तेजी-मंदी का दौर

दिनांक   सोना   चांदी 29 जनवरी  1,84,000  4,00,000 30 जनवरी  1,75,000  3,74,000 31 जनवरी  1,64,500  3,15,000 2 फरवरी  1,56,500  2,62,000 4 फरवरी  1,63,500  2,87,000 5 फरवरी  1,58,500  2,65,000 9 फरवरी  1,61,000  2,71,000 13 फरवरी  1,57,000  2,50,000 14 फरवरी  1,59,500  2,53,000

(कीमत रु. में: सोना प्रति दस ग्राम, चांदी प्रति किलो)

[ad_2]

Source link

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली के रोहिणी में जेल से छूटे आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की पहचान साहिल के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि सिर्फ एक राउंड गोली चलाई गई थी।

अधिकारियों को शक है कि यह हत्या किसी बड़े गैंगवॉर का हिस्सा हो सकती है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जांच चल रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली में इलेक्ट्रिक बेड पर सो रहे आदमी की करंट लगने से मौत

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के त्रि नगर इलाके में इलेक्ट्रिक बेड से करंट लगने से 45 साल के एक आदमी की मौत हो गई। 12 फरवरी को केशव पुरम पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई, जिसमें कॉलर ने कहा कि उसके भाई की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान धीरज कौशिक के रूप में हुई। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि एक बिजली का तार और एक इलेक्ट्रिक सॉकेट बेड से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि करंट लगने की वजह बिजली की खराबी या असुरक्षित वायरिंग हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

खनन उत्पादन में राजस्थान सबसे आगे:12 खनिजों का देश में 50 प्रतिशत से ज्यादा योगदान, खनिज उत्पादन मूल्य में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी स्थान

[ad_1]


राज्य के बजट के साथ आई प्रदेश की आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार राजस्थान देश के खनिज संसाधनों में काफी आगे निकल गया है। समीक्षा के अनुसार देश में उपलब्ध कुल प्रमुख एवं गौण खनिजों में से बड़ी संख्या राजस्थान में पाई जाती है। कई खनिजों के उत्पादन में राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हैं। प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से राजस्थान देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। आर्थिक समीक्षा के मुताबिक जिप्सम, सीसा-जस्ता, वोलास्टोनाइट, सिलिका सैंड, रॉक फॉस्फेट, संगमरमर और चूना पत्थर जैसे खनिजों के उत्पादन में राजस्थान अग्रणी है। आर्थिक समीक्षा के अनुसार देश के कुल जिप्सम उत्पादन का लगभग 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा राजस्थान से आता है। इसी प्रकार सीसा-जस्ता उत्पादन में भी राज्य का राष्ट्रीय योगदान अत्यधिक है। संगमरमर और ग्रेनाइट जैसे आयामी पत्थरों (Dimensional Stones) के क्षेत्र में भी राजस्थान देश का प्रमुख उत्पादक राज्य है। GSDP में बड़ी भूमिका खनन क्षेत्र राज्य की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे न केवल राजस्व प्राप्ति हो रही है, बल्कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। खनिज आधारित उद्योगों- सीमेंट, सिरेमिक, उर्वरक, धातु उद्योग को भी इससे मजबूती मिली है।
विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य की भौगोलिक संरचना और खनिज विविधता इसे ‘मिनरल हब’ के रूप में स्थापित करती है। यदि मूल्य संवर्धन (Value Addition) और डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्री को और प्रोत्साहन दिया जाए तो राज्य की हिस्सेदारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में और अधिक बढ़ सकती है।

[ad_2]

Source link

NEP vs WI मुकाबला आज:हारा तो बाहर हो जाएगा नेपाल, वेस्टइंडीज जीतकर सुपर-8 में पहुंच सकता है

[ad_1]


टी-20 वर्ल्ड कप का 25वां मुकाबला आज नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसका टॅास 10.30 बजे होना है। टीमों का मौजूदा फॉर्म
नेपाल ग्रुप-सी में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी गेंद पर 6 रन नहीं बना सका था, लेकिन टीम को इटली के खिलाफ 10 विकेट के अंतर से एकतरफा हार झेलनी पड़ गई। दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने दोनों मैच जीत लिए हैं। टीम ने स्कॉटलैंड को 35 और इंग्लैंड को 30 रन से हराया। नेपाल अगर आज का मैच हार गई तो टीम सुपर-8 स्टेज से बाहर हो जाएगी। वहीं आज का मैच जीतकर वेस्टइंडीज के सुपर-8 में पहुंचने की राह और भी ज्यादा आसान हो जाएगी। दोनों टीमों ने अब तक 3 टी-20 खेले, 2 में नेपाल और 1 में वेस्टइंडीज को जीत मिली। शेरफन रदरफोर्ड वेस्टइंडीज के टॅाप रन स्कोरर
वेस्टइंडीज के लिए शेरफन रदरफोर्ड ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 102 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 76* रन हैं। गेदबाजी में रोमारियो शेफर्ड 6 विकेट ले चुके हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी गेंदबाजी में आगे
टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित पौडेल ने नेपाल के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 2 मुकाबलों में 62 रन बना चुके हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी 2 विकेट लेकर टीम के टॅाप बॅालर बने हुए हैं। वेदर कंडीशन
मुबंई में रविवार को मौसम साफ और गर्म रहेगा। बारिश की संभावना बेहद कम है। टेम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिच रिपोर्ट
मुकाबला दिन में होगा, इसलिए ओस नहीं गिरेगी। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का चुन सकती है। क्योंकि, यहां स्कोर चेज करना आसान होता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link

भारत को मिलने वाले 114 में से 24 होंगे सुपर-राफेल:F-5 होगा नाम, अभी वायुसेना के पास F-3; 2030 के बाद होगी डिलीवरी

[ad_1]


फ्रांस के साथ भारत 114 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा 3.25 लाख करोड़ रुपए में करने जा रहा है। 17 फरवरी से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रॉ की तीन दिन की भारत यात्रा शुरू हो रही है। इसी दौरान इस डील पर मुहर लगेगी। इन 114 में से 24 विमान सुपर राफेल होंगे, जिन्हें फ्रांस की​ ​विमान निर्माता कंपनी दसॉ एविएशन एफ-5 नाम से बना रही है। अभी वायुसेना के पास एफ-3 राफेल हैं, जो 4.5 जेनरेशन के लड़ाकू ​विमान हैं। इनमें स्टेल्थ क्षमता और परमाणु हथियार दागने की शक्ति है। लेकिन, नए ​विमान एफ-4 पीढ़ी के हैं। इस​लिए इन्हें 5वीं जेनरेशन का कहा जा रहा है। यूरोपीय मानकों के हिसाब से एफ-5 राफेल असल में छठी पीढ़ी के जेट होंगे। फ्रांस के बाद इस तरह के सबसे बेहतर ​विमान भारतीय वायुसेना के पास होंगे। एफ-5 ​अभी विकास के चरण में हैं। एफ-4 की आपूर्ति 2028-29 से शुरू होगी। 2030 के बाद जो भी ​विमान मिलेंगे, वो एफ-5 श्रेणी के सुपर राफेल होंगे। F-35 और सुखोई-57 से बेहतर होंगे सुपर राफेल वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुपर राफेल अमेरिका के एफ-35 और रूस के सुखोई-57 से अगली पीढ़ी का फाइटर होगा। इस सौदे के तहत 88 राफेल ​सिंगल सीटर और 26 डबल सीटर होंगे, जिन्हें प्रशिक्षण और लड़ाकू दोनों भूमिका में इस्तेमाल किया जा सकेगा। 114 में से 96 राफेल भारत में बनेंगे दसॉ एविएशन से 18 विमान उड़ने के लिए तैयार स्थिति में मिलेंगे। बाकी 96 भारत में बनेंगे। इनके 60% कलपुर्जे स्वदेशी होंगे। भारत का यह सबसे बड़ा रक्षा सौदा है। अब यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास भेजा जाएगा। प्रस्ताव को 16 जनवरी को रक्षा खरीद बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी थी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, नए राफेल विमानों की खरीद से एयर डिफेंस और बॉर्डर एरिया में तैनाती की क्षमता मजबूत होगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने नेवी के लिए 6 अमेरिकी बोइंग P8-I सर्विलांस एयरक्राफ्ट, कॉम्बैट मिसाइलों और एयर-शिप बेस्ड हाई एल्टीट्यूड स्यूडो सैटेलाइट्स के प्रपोजल को भी मंजूरी दी है। इन सभी सौदों की कुल कीमत 3.60 लाख करोड़ रुपए है। सेना एंटी टैंक माइंस, नौसेना टोही विमान खरीदेगी HAL से 2,312 करोड़ रुपए में 8 डोर्नियर विमान खरीदने की डील रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए आठ डोर्नियर 228 विमान खरीदने हेतु हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 2,312 करोड़ रुपये का समझौता किया है। यह समझौता गुरुवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ। यह खरीद बाय (इंडियन) श्रेणी के तहत की गई है। इन विमानों में ऑपरेशनल उपकरण लगे होंगे, जिससे तटरक्षक बल की क्षमता और समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी। रक्षा बजट के लिए 7.8 लाख करोड़ मिले केंद्रीय बजट 2026-27 में रक्षा मंत्रालय को 7.8 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो कुल बजट का 14.67% है। आधुनिकीकरण के लिए निर्धारित 2.19 लाख करोड़ रुपए में से 1.85 लाख करोड़ रुपए पूंजीगत खरीद के लिए तय किए गए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 24% अधिक है। मेक इन इंडिया के तहत होगा सौदा यह सौदा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत किया जाएगा। डसॉल्ट एविएशन एक भारतीय कंपनी के साथ मिलकर इन विमानों को बनाएगी। हाल ही में डसॉल्ट ने डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) में अपनी हिस्सेदारी 49% से बढ़ाकर 51% कर ली है। इस जॉइंट वेंचर में अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर भी भागीदार है। डसॉल्ट सभी 114 राफेल जेट में भारतीय हथियार, मिसाइल और गोला-बारूद को इंटीग्रेट करेगा। साथ ही सुरक्षित डेटा लिंक भी उपलब्ध कराएगा, जिससे विमानों को भारतीय रडार और सेंसर सिस्टम से जोड़ा जा सकेगा। कंपनी एयरफ्रेम निर्माण के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (ToT) भी देगी। इंजन निर्माता साफ्रान और एवियोनिक्स कंपनी थेल्स भी इस प्रक्रिया का हिस्सा होंगी। टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पूरा होने के बाद इन विमानों में स्वदेशी कंटेंट 55 से 60 फीसदी तक होने की उम्मीद है। एयरफोर्स ने सितंबर 2025 में मांग की थी एयरफोर्स ने सितंबर 2025 में 114 अतिरिक्त राफेल जेट की मांग रक्षा मंत्रालय को भेजी थी। एयरफोर्स के पास पहले से 36 राफेल विमान है, जबकि नौसेना ने 26 मरीन वेरिएंट राफेल का ऑर्डर दिया है। अंबाला एयरबेस पर राफेल का ट्रेनिंग और MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सेंटर पहले से चालू है। एयरफोर्स के पास तुरंत दो स्क्वाड्रन (36–38 विमान) शामिल करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पेयर पार्ट्स और प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद है। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… यूरोपीय यूनियन ने भारत से रक्षा समझौते को मंजूरी दी, EU बोला- आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी यूरोपीय यूनियन (EU) ने भारत के साथ नए रक्षा समझौते (सिक्योरिटी और डिफेंस एग्रीमेंट) को मंजूरी दे दी है। EU की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने कहा यह साझेदारी एक बड़े रणनीतिक एजेंडे का हिस्सा होगी। इस एजेंडे में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी मुक्त व्यापार समझौता (FTA), डिफेंस एंड सिक्योरिटी डील, साइबर सिक्योरिटी, समद्री सुरक्षा और काउंटर टेररिज्म शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु समुदाय के परिवारों के लिए सरकार ने शुरू की सुविधा

[ad_1]


भास्कर न्यूज | किशनगंज प्रदेश सरकार की ओर से घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतू परिवारों के सदस्यों के जाति एवं पहचान प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर प्रदेश भर में सहायता शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। शिविरों को लेकर अखिल भारतीय रायका, रेबारी, देवासी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मेघराज रायका ने घुमंतु व अर्द्ध घुमंतू जाति के परिवारों से अपने जाति एवं पहचान प्रमाण पत्र के लिए बनाने का आह्वान किया है। अखिल भारतीय रायका रेबारी देवासी महासभा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मेघराज रायका ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में घुमंतु समुदाय के परिवारों को पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिससे समुदाय के भेड़ व ऊंट पशुपालकों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर निगमों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष रायका ने घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतु समुदाय को पहचान देने की विभाग की इस पहल पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं बारां झालावाड़ जिला प्रभारी राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को धन्यवाद दिया।

[ad_2]

Source link

IND vs PAK में अब तक 200 रन नहीं बने:कोई प्लेयर शतक भी नहीं लगा सका; 4 मैच आखिरी गेंद पर खत्म हुए

[ad_1]


टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का मतलब भारत का दबदबा। आखिर जो टीम 8 में से 7 बार जीतेगी उसका पलड़ा भारी कहा ही जाएगा। भारत 7-1 से आगे है। तो फिर इस मैच की इतनी हाइप क्यों होती है? जब एक टीम इतना आगे है तो फिर यह मुकाबला रोमांचक क्यों बन जाता है? इसकी दो वजहें हैं। एक तो यह कि दोनों देशों के संबंध हमेशा खराब रहे हैं। इसलिए दो दुश्मनों के बीच मैच का हाइप अपने आप बन जाता है। दूसरी वजह यह है कि नतीजे भले ज्यादातर भारत के पक्ष में आए हों लेकिन मुकाबले काफी नजदीकी होते रहे हैं। दोनों टीमों ने अब तक 16 टी-20 खेले, लेकिन कोई भी 200 रन नहीं बना सकी। यहां तक कोई प्लेयर सेंचुरी भी नहीं लगा सका। न ही किसी गेंदबाज ने पारी में 5 विकेट झटके। स्टोरी में आगे हम टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हर मैच की संक्षिप्त कहानी जानेंगे। साथ ही यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि इस बार कैसा खेल देखने को मिल सकता है।
2007 में दो बार भिड़ंत, दोनों में दर्शकों की सांसें थम गई थी
2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप हुआ। साउथ अफ्रीका में हुए इस टूर्नामेंट में दो बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई। पहली बार लीग मैच में मुकाबला हुआ। यह टाई रहा था। भारत ने बॉल आउट में जीत हासिल की। तब सुपर ओवर नहीं होते थे। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। पाकिस्तान भी दूसरी पारी में 141 रन ही बना सका और मैच टाई हो गया। इसके बाद बॉल आउट हुआ। इसमें भारत की ओर से रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग ने स्टंप हिट किए। पाकिस्तान के तीन गेंदबाज निशाना चूक गए थे। इसके बाद फाइनल में भी भारत-पाकिस्तान की टक्कर हुई। इस बार भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 5 विकेट पर 157 रन बनाए। पाकिस्तान टीम स्कोर के करीब पहुंची, लेकिन 19.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। 2012 से 2022 तक चेज करने वाली टीम ही जीती
2012 में कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 19.4 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने विराट कोहली की फिफ्टी की मदद से 17 ओवर में ही 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। यह मैच एकतरफा साबित हुआ था।
2014 में मीरपुर के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान 7 विकेट पर 130 रन ही बना सका। भारत ने 18.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। यह मैच भी एकतरफा था। 2016 में कोलकाता के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण मैच 18-18 ओवर का हुआ, पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 118 रन बनाए। भारत ने 15.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। 2021 में दुबई के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत 7 विकेट खोकर 151 रन ही बना सका। पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बगैर नुकसान के ही टारगेट हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने रिकॉर्ड 152 रन की पार्टनरशिप कर दी। 2022 में मेलबर्न के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए। भारत ने 31 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए, यहां से हार्दिक पंड्या और विराट कोहली ने पारी संभाली। कोहली ने 82 रन बनाए और भारत को आखिरी बॉल तक चले मुकाबले में 4 विकेट से जीत दिला दी। 2024 में भी आखिरी गेंद तक चली फाइट
2024 में न्यूयॉर्क के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी हार की कगार पर था। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में कमबैक कराया और पाकिस्तान को 113 रन ही बनाने दिए। 159 रन पहली पारी का हाईएस्ट स्कोर
दोनों के बीच अब तक हुए 8 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 159 रन पहली पारी का हाईएस्ट स्कोर रहा, जो पाकिस्तान ने 2022 में मेलबर्न के मैदान पर बनाया। हालांकि, भारत ने इसे चेज कर लिया था। दोनों के बीच 118 रन सबसे छोटा स्कोर रहा, जो पाकिस्तान ने 2016 में बनाया। यह मैच बारिश के कारण 18-18 ओवर का किया गया था। चेज करने वाली टीमों का सक्सेस रेट 75%
भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 16 बार ही आमने-सामने हुईं। यानी इनके बीच इस फॉर्मेट में जितने मैच हुए हैं, आधे वर्ल्ड कप में खेले गए हैं। इन 16 मैचों में 13 बार भारत को जीत मिली है। पाकिस्तान सिर्फ तीन बार नतीजा अपने नाम कर पाया है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 3 मैच पहले बैटिंग करते हुए और 4 मैच पहले बॉलिंग करते हुए जीते। पाकिुस्तान को इकलौती जीत 2021 में बाद में बैटिंग करते हुए मिली थी। इस बार क्या उम्मीद?
भारत और पाकिस्तान इस बार कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ने वाले हैं। दोनों टीमें यहां 2012 के वर्ल्ड कप में भी भिड़ चुकी है। तब पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान 128 रन ही बना सका। भारत ने 17 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 78 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया था। भारत के स्पिनर्स ने तब 4 विकेट लिए थे। इस बार भी स्पिनर्स को मदद देने वाली पिच मुमकिन है। हो सकता है स्पिन कॉन्टेस्ट : दोनों टीमों में से जिस टीम के स्पिनर बेहतर कर गए वह टीम हावी हो सकती है। भारत के पास वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव हैं तो पाकिस्तान की ओर से शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उस्मान तारिक और अबरार अहमद के साथ पार्ट टाइम स्पिनर सईम अयूब भी हैं। टीम बैलेंस को देखते हुए भारत ज्यादा से ज्यादा तीन स्पिनर उतार सकता है। वहीं पाकिस्तान की टीम पांचों स्पिनर को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय स्पिनर्स में सिर्फ अक्षर पटेल ऑलराउंडर हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के तीन स्पिनर शादाब खान, सईम अयूब और मोम्मद नवाज ऑलराउंडर हैं। पहले बैटिंग फायेदमंद: भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 फॉर्मेट में 75% मैचों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बैटिंग कर सकता है। इस वर्ल्ड कप में अब तक यहां 3 मैच खेले गए। हर बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को ही जीत मिली। जिम्बाब्वे ने भी ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग करते हुए ही हराया। इसलिए पहले बैटिंग करना ही फायदेमंद होगा।

[ad_2]

Source link

44 Hours Non-Stop Puja for Mahashivratri

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Mahakaleshwar, Kashi Vishwanath Darshan: 44 Hours Non Stop Puja For Mahashivratri

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खुल गए। यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी।

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के पट रात 3 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जा सकेगा। वही, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला की गई। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से भक्तों की लंबी लाइन लग गई।

झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में शनिवार को परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के साथ ही बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का पारंपरिक गठबंधन भी हुआ।

यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा की गई। सुबह 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती विवाह होगा। उसी दिन शाम में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी।

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विशेश्वर की मंगला आरती की गई।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विशेश्वर की मंगला आरती की गई।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

कोयंबटूर में आदियोगी की मूर्ति को सजाया गया।

कोयंबटूर में आदियोगी की मूर्ति को सजाया गया।

देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के बारे में जानने कि लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में दर्शन करने आए भक्त ने लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड: बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्त पूजा करने पहुंचे

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड: देवघर SSP बोले- सभी जगह पुलिस तैनात है, ड्रोन से नजर रखी जा रही है

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: महाशिवरात्रि पर मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में भक्तों ने पूजा की

11:36 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: अमृतसर के शिवाला भैया मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

11:31 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: अमृतसर के शिवाला भैया मंदिर को लाइटों से सजाया गया

11:28 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

11:27 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के भक्तों की लाइन लगी

11:22 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में पूजा हुई

11:18 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे

11:06 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई

08:45 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कोयंबटूर: आदियोगी में ईशा फाउंडेशन महाशिवरात्रि का आयोजन कर रहा है

08:42 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ CM ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी

08:39 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने रायगढ़ में महाशिवरात्रि पर पूजा की

[ad_2]

Source link

राजस्थान में 17 फरवरी से बदलेगा मौसम, बरसात का अलर्ट:दिन में तेज गर्मी, फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर

[ad_1]


राजस्थान में 17-18 फरवरी को एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बाड़मेर में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है बाड़मेर में इतना तापमान सामान्य तौर पर 20 फरवरी बाद ही दर्ज होता है। पिछले 24 घंटे में आसमान साफ रहा और सुबह से देर शाम तक तेज धूप रही। इन शहरों में भी गर्म रहा दिन मौसम केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, जालौर, लूणकरणसर, पाली और डूंगरपुर में भी दिन में गर्मी रही। यहां फरवरी में ही अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। शेखावाटी में सुबह-शाम तेज सर्दी राज्य के शहरों में भले ही दिन गर्म होने शुरू हो गए, लेकिन शेखावाटी के एरिया में अब भी सुबह-शाम सर्दी तेज है। सबसे सबसे ज्यादा सर्द इलाका फतेहपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फिर बदलेगा मौसम मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप रहेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की सर्दी। 17 फरवरी को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम के असर से 17 और 18 फरवरी को जयपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।

[ad_2]

Source link

IND Vs PAK LIVE | India Vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Hardik Pandya Suryakumar Yadav Jasprit Bumrah Abhishek Sharma

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • T 20 worldcup
  • IND Vs PAK LIVE | India Vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Hardik Pandya Suryakumar Yadav Jasprit Bumrah Abhishek Sharma

कोलंबो23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत vs पाकिस्तान मैच होगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों पड़ोसी शाम 7 बजे से एक-दूसरे के सामने होंगे। टॉस शाम 6.30 बजे होगा। हालांकि, कोलंबो में बारिश हो रही है। रविवार को भी दिन में बारिश का अनुमान है। हालांकि, मैच के टाइम में बारिश का आशंका 10% के आसपास ही है।

भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, टीम ने अपना पहला टाइटल पाकिस्तान को फाइनल हराकर ही जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है, टीम 2007 और 2022 में रनर-अप रह चुकी है।

टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है।

मैच की डिटेल

भारत का दबदबा साबित करने वाले दो रिकॉर्ड

  • टूर्नामेंट में 10 मैच से नहीं हारा भारत: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के नाम लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। टीम ने 2024 में 8 मैच जीते थे, अब 2026 में 2 मैच जीतकर टीम नया रिकॉर्ड बना चुकी है।
  • पाकिस्तान को 8 में से 7 वर्ल्ड कप मैच हराए: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले गए, 7 में भारत और महज 1 में पाकिस्तान को जीत मिली। टी-20 इंटरनेशनल में भी भारत ही आगे है। दोनों ने ओवरऑल 16 टी-20 खेले, 13 में भारत और सिर्फ 3 में पाकिस्तान को जीत मिली।

टीम इंडिया की स्ट्रेंथ और वीकनेस

  • स्ट्रेंथ: विस्फोटक बल्लेबाजी भारत की सबसे बड़ी ताकत है। ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में नजर आए हैं। सूर्या इस साल 3 फिफ्टी लगा चुके हैं। बुमराह फिट हैं। कुलदीप, वरुण और अक्षर ने गेंदबाजी को संभाले रखा है।
  • वीकनेस: अभिषेक शर्मा बीमारी की वजह से पिछला मैच नहीं खेल सके। भारत को पिछले दोनों मुकाबलों में स्पिन खेलने में भी परेशानी हुई है, कोलंबो की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार है। इसलिए भारत को संभलकर रहना होगा।

पाकिस्तान की स्ट्रेंथ और वीकनेस

स्ट्रेंथ: ओपनर साहिबजादा फरहान टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। उनके नाम एक अर्धशतक हैं। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। सलमान मिर्जा, अबरार, तारिक और नवाज 3-3 विकेट ले चुके हैं। शादाब और अयूब भी ज्यादा रन नहीं देते।

वीकनेस: बैटर्स पाकिस्तान की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। साहिबजादा के अलावा कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। बाबर, कप्तान सलमान धीमी पारियां खेल रहे हैं, इससे टीम को परेशानी हो सकती है।

दोनों टीमों के पॉसिबल मैच विनर्स

भारत

  1. जसप्रीत बुमराह: सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर, किफायती गेंदबाजी करते हैं। पावरप्ले और डेथ ओवर्स में कारगर हैं। पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
  2. वरुण चक्रवर्ती: 2 मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं। नामीबिया के खिलाफ 3 विकेट निकाले थे। 5.16 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर रहे हैं।
  3. कुलदीप यादव: पाकिस्तान के खिलाफ गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। चाइनामैन गेंदबाज हैं। हर 12वीं गेंद पर विकेट लेते हैं।
  4. अभिषेक शर्मा: विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं। हर 8वीं गेंद पर छक्का लगाने की क्षमता है। स्ट्राइक रेट 200 के करीब रहता है।
  5. ईशान किशन: 2 मैचों में 81 रन बना चुके हैं। इसमें एक फिफ्टी भी शामिल है। स्ट्राइक रेट 202.50 का है।

पाकिस्तान

  1. शाहीन शाह अफरीदी: लेफ्ट आर्म पेसर ओपनिंग स्पेल में स्विंग से विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। लोअर ऑर्डर में आकर बड़े शॉट्स भी खेलते हैं।
  2. साहिबजादा फरहान: इस टूर्नामेंट में फिफ्टी लगाने वाले पाकिस्तान के इकलौते बल्लेबाज हैं। 166.66 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। USA के खिलाफ 73 रन बनाए थे।
  3. उस्मान तारिक: श्रीलंकाई पिच पर भारतीय बैटर्स को परेशान कर सकते हैं। रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वैरिएशन और एंगल उनकी गेंदबाजी को खास बनाता है।
  4. अबरार अहमद: मिडिल ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हैं। कैरम बॉल, फ्लिपर का प्रयोग करते हैं। गुगली और लेग स्पिन से भी बैटर्स को परेशान करते हैं।
  5. शादाब खान: बैट और बॉल दोनों से योगदान देते हैं। अमेरिका के खिलाफ 12 बॉल पर 30 रन की पारी खेलकर टीम स्कोर को 190 तक पहुंचाया। 2 विकेट भी लिए थे।

टॉस, पिच और मौसम

  • टॉस: तीनों मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीतेमौजूदा टूर्नामेंट में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के तीनों मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। पहले मैच में आयरलैंड टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन श्रीलंका ने हरा दिया। जबकि दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग की और आयरलैंड को हराया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच में टॉस तो जीता, लेकिन पहले गेंदबाजी कर ली। उसे जिम्बाब्वे से हार झेलनी पड़ी।
  • ओस: कोलंबो में ओस नहींकोलंबो में इन दिनों में ओस नहीं आती है। ऐसे में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाएगा। आमतौर पर साउथ एशियन कंडीशंस में जनवरी-फरवरी में शाम के बाद ओस आने से बैटिंग आसान हो जाती है, लेकिन कोलंबो में ऐसा नहीं होगा।
  • पिच: टूटने लगती है, गेंद रुककर आएगीकोलंबो की पिच दूसरी पारी में खुरदुरी हो जाती है। इससे स्पिनर्स को मदद मिलेगी। गेंद पेसर्स को भी मदद करेगी। ऐसे में यहां पहली पारी में बैटिंग और बाद में बॉलिंग असरदार होगी। इस पिच पर 41 विकेट गिरे हैं। 21 पेसर्स और 20 स्पिनर्स के नाम रहे।
  • मौसम: कोलंबो में दिनभर बारिश की संभावनाकोलंबो में शनिवार रात से ही बारिश शुरू हो गई, इस कारण मैदान को कवर्स से ढंका गया। रविवार को भी 50% इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगर मैच नहीं हो सका तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। रिजर्व डे नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। क्या पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया? इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ मिलाते हैं या नहीं? पिछले साल सितंबर में दुबई में एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था। फिर एशिया कप जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। उसके बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। ———————————————————-

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर

[ad_2]

Source link