पुलवामा शहीदों को कैंडल मार्च से दी श्रद्धांजलि

[ad_1]


राजसमंद | जीवन ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपरड़ा एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की बरसी पर कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय के समीप स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। संस्था मैनेजर एवं एचएसजी ब्लॉक सचिव कपिल पालीवाल ने बताया कि विद्यालय परिवार, हिंदुस्तान स्काउट गाइड तथा पीपरड़ा ग्रामवासियों ने स्कूल से पीपरड़ा आजाद चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला प्रभारी शिवम मेहरा ने पुलवामा शहीदों की वीर गाथाएं सुनाते हुए युवाओं से देश की रक्षा, सुरक्षा और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पीपरड़ा ग्राम विकास अधिकारी लालसिंह झाला, पटवारी प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक दिलीपसिंह खीचड़, गणेश पालीवाल, पुष्पेंद्र गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, मांगीलाल पालीवाल, शंकरलाल गुर्जर, सुमित पालीवाल, अंकिता शेखावत, शिल्पा बेरड़ सहित स्काउट-गाइड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *