एक होटल ने 79 किलो सोने से टाइल्स बनवाईं। वहीं एक महिला ने पेंशन के लिए अपने जिंदा पति को मृत घोषित कर दिया। उधर 39 करोड़ रुपए खर्च कर एक साड़ी तैयार की गई।
.
आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…
तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…
खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
बीएसएफ का फिजिकल टेस्ट देकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा कुतीना में कृष्णा मेडिकोज के सामने हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, अभिषेक (पिता महेंद्र कुमार) और राहुल अपने मामा के यहां कुतीना आए हुए थे। दोनों मोटरसाइकिल से कुतीना की ओर जा रहे थे। गांव के अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सीढ़ियों से जा टकराई। इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को उपचार के लिए नीमराना अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही माढन पुलिस के एएसआई परविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क का निर्माण कुछ दिन पहले ही हुआ था, लेकिन कुछ लोगों ने सड़क पर अवैध निर्माण कर लिया है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और अवैध निर्माण हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इस्लामपुर | इरादतुल्लाह शाह दरगाह के सालाना उर्स का बुधवार शाम को संदल की रस्म के साथ आगाज हुआ। असर की नमाज के बाद शाम को संदल की रस्म हुई। उसके बाद अकीदत के फूल पेश किए गए। इस अवसर पर सज्जादा नशीन पीर मोहम्मद कामिल, अशरफ अली मोयल, सरदार अहमद, फजलू रहमान, जाफर हुसैन लीलगर, सोनू पठान, नौशाद पठान, आदिल हुसैन, नवाब अली, कासम काजी यूसुफ अली, जुल्फिकार, सिकंदर लीलगर समेत अनेक अकीदत मंदमौजूद थे। सज्जादानशीन पीर मोहम्मद कामिल ने बताया कि गुरुवार शाम असर की नमाज के बाद मुख्य फातेहाखानी होगी। असर की नमाज के बाद लंगर होगा। ईशा की नमाज के बाद महफिले शमां होगी। जिसमें जयपुर के कव्वाल कलाम पेश करेंगे।
श्रीलंका और ओमान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 16वां मैच रविवार को श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 10.30 बजे होना है। खास बात है कि दोनों टीमें टी-20 में पहली बार आमने-सामने होंगी। मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग मैच के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इससे पहले तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी कंधे में लगी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वर्ल्ड कप में 2 ही मैच जीत सका ओमान टी-20 इंटरनेशल में श्रीलंका और ओमान पहली बार आपस में भिड़ेंगे। दोनों टीमें 2023 के वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आमने-सामने हुई थीं। तब श्रीलंका ने ओमान को 98 रन पर ऑलआउट कर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस बिल्कुल उलट रही है। श्रीलंका ने 55 में से 34 मैच जीते हैं, टीम ने 2014 में भारत को फाइनल हराकर टाइटल भी जीता था। वहीं ओमान 11 में से 2 ही मुकाबले जीत पाया। पाथुम निसांका श्रीलंका के बेस्ट बैटर 2024 के बाद खेले टी-20 मुकाबलों में पाथुम निसांका श्रीलंका के बेस्ट बैटर रहे हैं। उन्होंने 43 मैचों में 142.12 की स्ट्राइक रेट से 1363 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 107 रन रहा।
बॉलिंग में मथीश पथिराना असरदार साबित हुए। उन्होंने 25 मैचों में 8.54 की इकोनॉमी से 40 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट रहा। अयान खान और शकील अहमद पर ओमान की उम्मीदें ओमान की बल्लेबाजी अयान खान पर टिकी होगी। 2024 के बाद 20 मैचों में उन्होंने 258 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 45 रन है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 101.57 रहा है। शकील अहमद टीम के सबसे सफल बॉलर हैं। उन्होंने 35 मैचों में 6.65 की इकोनॉमी से 30 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट रहा। वेदर कंडीशन
कैंडी में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। टेम्परेचर 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा हल्की चलेगी और रात में ही बादल रह सकते हैं। हालांकि, मैच दिन में ही खत्म हो जाएगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना। ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करन सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद। कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही बोइंग 787-8 फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गई थी।
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 की दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा प्लेन हादसे का शिकार हुआ था। लंदन के अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ की एअर इंडिया पर एक रिपोर्ट आई है।
इसके मुताबिक एअर इंडिया ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अतिरिक्त मुआवजे के बदले केस करने का अधिकार छोड़ने का प्रस्ताव दिया है।
एयरलाइन परिवारों को अतिरिक्त ₹10 लाख की अंतिम राशि देकर समझौते की पेशकश कर रही है। कुछ मामलों में यह ₹20 लाख रुपए तक है।
परिवारों को यह शर्त माननी होगी कि वे भविष्य में हादसे से जुड़ा दावा नहीं करेंगे और सभी कानूनी जिम्मेदारियों से कंपनी को मुक्त करेंगे। यह छूट किसी भी देश या कोर्ट में लागू रहेगी।
प्लेन का पिछला हिस्सा मेडिकल हॉस्टल की इमारत में ढंस गया था।
लीगल टीम ने किया विरोध एअर इंडिया के इस प्रस्ताव का 130 पीड़ितों के परिवारों की लीगल टीम ने विरोध किया है। उसका कहना है कि जांच पूरी नहीं हुई है। जिम्मेदारी तय नहीं हुई है। ऐसे में केस का अधिकार छोड़ने को कहना अनुचित है। कुछ घायल परिवारों का इलाज भी अभी जारी है।
इस मामले में एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एअर इंडिया इस मुश्किल प्रक्रिया से गुजर रहे हर प्रभावित परिवार की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। शुरुआती अंतरिम राशि देने के बाद हमने यह सुनिश्चित किया है कि हर परिवार को दी जाने वाली आखिरी रकम सही और कानून के हिसाब से हो।
सुप्रीम कोर्ट ने एएआईबी से 3 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी
सुप्रीम कोर्ट ने 11 फरवरी को केंद्र से विमान हादसे की जांच के ‘प्रोसिजरल प्रोटोकॉल’ की रिपोर्ट देने को कहा है। सरकार ने बताया कि एएआईबी की जांच अंतिम चरण में है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच के समक्ष एनजीओ सेफ्टी मैटर्स की तरफ से वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि गंभीर एक्सीडेंट के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जरूरत होती है, न एएआईबी की जांच की।
इस पर बेंच ने कहा कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन बोर्ड (AAIB) की जांच का नतीजा देखते हैं, फिर हम देखेंगे कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की जरूरत होगी या नहीं।
इस पर भूषण ने कहा कि 8 हजार से ज्यादा पायलट कह रहे हैं कि बोइंग 787 सेफ नहीं है और इसे ग्राउंड कर देना चाहिए। AAIB जांच टीम में 5 सदस्य डीजीसीए से हैं।
इस पर केंद्र और डीजीसीए की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि प्रशांत भूषण को संतुष्ट करने का एकमात्र तरीका खुद भूषण की अगुवाई में कमेटी बनाना है।’ अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी।
बोइंग विमान क्रैश में 270 लोग मारे गए थे, जिनमें 60 विदेशी भी शामिल थे।
अब पढ़िए अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बारे में
12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा था।
फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, विमान का आखिरी सिग्नल 190 मीटर (625 फीट) की ऊंचाई पर मिला, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद आया था।
भारत के सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बताया कि विमान ने 12 जून की दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मेडे कॉल (इमरजेंसी मैसेज) भेजा, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला।
DGCA के अनुसार, विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू सहित कुल 242 लोग सवार थे। पायलट के पास 8,200 घंटे और को-पायलट के पास 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव था।
———–
ये खबर भी पढ़ें…
अहमदाबाद प्लेन क्रैश- विमान में पहले से खराबी थी: अमेरिकी रिपोर्ट में इलेक्ट्रिकल फेलियर की आशंका
अमेरिका स्थित फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी (FAS) ने दावा किया है कि अहमदाबाद में क्रैश एअर इंडिया के विमान में इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होने से एक के बाद एक कई सिस्टम बंद हुए। हो सकता है कि यही हादसे की वजह बना हो। विमान टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में गिर गया था। पूरी खबर पढ़ें…
India Salary Hike 90% In 12 Years, But Inflation Erodes Gains; Women Earn 25% Less
नई दिल्ली3 मिनट पहले
कॉपी लिंक
2012 से 2024 के बीच वेतनभोगी कर्मचारियों पर विश्लेषण।
देश में औसत महिला वेतनभोगी कर्मी की आय, औसत पुरुष वेतनभोगी कर्मचारी से लगभग 25% कम है। भारत में भी वेतनभोगियों का हिस्सा बढ़ रहा है, पर अब भी ये 23% ही है।
देश में नौकरीपेशा की औसत मासिक आय अन्य काम करने वालों के मुकाबले ज्यादा है।
2024 में एक औसत वेतनभोगी कर्मचारी की मासिक आय करीब ₹21 हजार रही, जबकि स्वरोजगार वाले की ₹13,200 और अस्थायी या दिहाड़ी श्रमिकों की ₹9 हजार थी।
यूं तो 2012 से 2024 के बीच नौकरीपेशा का औसत वेतन 90% बढ़ा, लेकिन महंगाई के साथ जोड़ें तो वेतन 4% घटा है।
देश: भारत में 23% लोग जॉब में, चीन में 54%
देश
वेतनभोगी
अमेरिका
94%
जर्मनी
91%
जापान
89%
ब्रिटेन
87%
अफ्रीका
83%
श्रीलंका
58%
चीन
54%
दुनिया
52%
बांग्लादेश
46%
भारत
23%
भारत में वेतनभोगियों की हिस्सेदारी दुनिया के औसत से लगभग आधी है।
बांग्लादेश जैसे निम्न-मध्यम आय वाले देशों से लेकर चीन जैसे उच्च-मध्यम आय वाले देशों में वेतनभोगी कर्मचारियों की हिस्सेदारी बढ़ रही है।
50% पैरेंट्स बोले- हमारे बच्चे ऑनलाइन बुलीइंग का शिकार हुए: लोकलसर्किल्स सर्वे में खुलासा- 9 से 17 साल के बच्चे रोजाना 3 घंटे+ ऑनलाइन
देश में 9 से 17 साल के बच्चों के ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। लोकलसर्किल्स के दिसंबर 2025 में हुए सर्वे में 50% पैरेंट्स ने माना कि उनके बच्चे या तो ऑनलाइन बुलीइंग का शिकार हुए या उन्हें गलत कंटेंट देखने को मिला। सर्वे में यह भी सामने आया कि 9 से 17 साल के करीब आधे बच्चे रोजाना 3 घंटे या उससे ज्यादा समय ऑनलाइन बिताते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai
1 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मुंबई के बायकुला में बुधवार रात 18 मंजिला रिहायशी इमारत की लिफ्ट गिर गई। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा रात करीब 10 बजे घोड़ापदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टावर में हुआ।लिफ्ट चौथी मंजिल से अचानक नीचे गिरी। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट कर्मी, एंबुलेंस और स्थानीय वार्ड स्टाफ ने लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
ट्रेड यूनियनों ने कल भारत बंद का ऐलान किया, बैंकिंग-ट्रांसपोर्ट जैसी सर्विस पर असर
ट्रेड यूनियनों ने कल 12 फरवरी को देशभर में ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है, जिससे कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। किसान संगठनों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने इस हड़ताल का ऐलान किया है।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बिजली, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य, गैस और जलापूर्ति से जुड़ी सेवाएं देशभर में प्रभावित हो सकती हैं। हड़ताल में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 करोड़ वर्कर्स के शामिल होने की संभावना है।
जयपुर में बुधवार सुबह ट्रेन के आगे छलांग लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। ट्रेन की टक्कर से 70 फीट दूर उसके हाथ-पैर अलग होकर जा गिरे। रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर उसकी बाइक खड़ी हुई मिली। हरमाड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने बताया- रेनवाल के किशनगढ़ निवासी सुरज्ञान मीणा (35) पुत्र रूडमल मीणा ने सुसाइड किया है। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार देर शाम वह बाइक लेकर घर से बिना बताए निकाला था। उसके बाद घर नहीं लौटने पर परिजन उसको ढूंढ रहे थे। बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे पिल्लर नंबर-148/10 के पास सुरज्ञान मीणा ने रेलवे ट्रैक के पास अपनी बाइक खड़ी की। ट्रेन को आते देखकर सुरज्ञान ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसके हाथ-पैर अगल हो गए। इसके साथ ही शव करीब 70 फीट दूर जाकर गिरा। रन ओवर की सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआवना कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस को रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर उसकी बाइक में चाबी लगी हुई मिली। पुलिस की ओर से सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
उदयपुर की सौर वेधशाला के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया जा रहा है। प्रोग्राम में इसरो और अंतरिक्ष आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित वैज्ञानिक ए.एस. किरण कुमार भी शामिल होने आए। उन्होंने कहा है कि दुनिया किसी देश को तभी पहचानती और सम्मान देती है, जब उसकी तकनीकी और वैज्ञानिक क्षमता मजबूत होती है। यदि क्षमता नहीं होगी तो दबाया जाएगा, इसलिए भारत को हर क्षेत्र में खुद को सक्षम बनाना होगा। उदयपुर की सौर वेधशाला के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती उत्सव में शामिल होने आए किरण कुमार से दैनिक भास्कर ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया स्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस टेक्नोलॉजी के दौर में प्रवेश कर चुकी है। भारत को केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि नेतृत्व करने वाला देश बनना होगा। आत्मनिर्भरता ही सम्मान की असली कुंजी है। दुनिया के सैटेलाइट सिस्टम बंद हो जाएं कुछ भी नहीं कर पाएंगे किरण कुमार ने कहा कि आज अगर पूरी दुनिया के सैटेलाइट सिस्टम बंद हो जाएं तो हम कुछ भी नहीं कर पाएंगे, हम तिलमिला जाएंगे। मौसम की जानकारी, चक्रवात की भविष्यवाणी, संचार व्यवस्था और नेविगेशन-सब कुछ ठप हो जाएगा। इससे यह साफ है कि स्पेस तकनीक आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। आज हम ऑब्जर्व कर पहले से चेतावनी पा रहे
उन्होंने बताया कि पहले चक्रवात कब और कहां आएगा, इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल था, लेकिन अब सूर्य और अंतरिक्ष से जुड़ी प्रक्रियाओं को ऑब्जर्व कर हम पहले से चेतावनी दे पा रहे हैं। इस दिशा में लगातार अनुसंधान चल रहा है। AI मानव की जगह नहीं लेगा, उसकी क्षमता बढ़ाएगा एआई और रोबोटिक्स के सवाल पर उन्होंने कहा कि मानव ने अपनी शारीरिक मेहनत कम करने के लिए रोबोट बनाए। धीरे-धीरे उनमें इंटेलिजेंस डालने का विचार आया, ताकि मशीनें खुद निर्णय ले सकें। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव की जगह नहीं लेगा, बल्कि मानव की क्षमता को और बढ़ाएगा। किरण कुमार ने कहा कि इंसान की असली बुद्धिमत्ता को समझकर उसे एआई में डालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मानव की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण बनी रहेगी। अपने आपको सक्षम बनाना होगा उन्होंने कहा कि आज़ादी के समय भारत कई मामलों में दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन अब देश निरंतर प्रगति कर रहा है। अगर भारत को दुनिया में सम्मान और नेतृत्व चाहिए तो स्पेस, एआई और तकनीक के हर क्षेत्र में खुद को मजबूत बनाना ही होगा। हमे अपने आपको सक्षम बनाना होगा, तब ही दूसरे लोग आपको सम्मान देंगे। ये खबर भी पढ़ें… अब ‘स्पेस वेदर’ बनेगा अगला बड़ा वैज्ञानिक मिशन:सूर्य से आने वाले खतरों से मिलेगी सुरक्षा,अंतरिक्ष मौसम की सटीक भविष्यवाणी होगी संभव
अंतरिक्ष मौसम अब एक गंभीर चुनौती बन चुका है, जो न सिर्फ पृथ्वी को प्रभावित करता है, बल्कि अंतरिक्ष में तैनात वेधशालाओं और उपग्रहों पर भी गहरा असर डालता है। सूर्य की गतिविधियों पर पैनी नजर रखकर अब पृथ्वी और अंतरिक्ष दोनों को संभावित खतरों से पहले ही अलर्ट किया जा सकेगा। (पूरी खबर पढ़े..)
राजस्थान विधानसभा में पेश बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने टोंक जिले के लिए विकास की कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
.
सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स बनेगा। वहीं बीसलपुर कमांड एरिया में 100 करोड़ की फव्वारा सिंचाई योजना में किसानों को सब्सिडी मिलेगी। 650 करोड़ की लागत से नई ट्रांसमिशन लाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति करने की घोषणा की गई है।
इन घोषणाओं से सैनिक परिवारों, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
बीसलसपुर बांध (फाइल फोटो)
सैनिक एवं कल्याण क्षेत्र
टोंक में बनेगा इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स
प्रदेश के सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को एक ही स्थान पर सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टोंक में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स स्थापित किया जाएगा।
प्रथम चरण में जोधपुर, शेरगढ़, झुंझुनूं और टोंक में 36 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य होगा।
पेंशन, पुनर्वास, कल्याणकारी योजनाएं और प्रशासनिक सेवाएं एक ही परिसर में मिलेंगी।
सैनिक परिवारों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र
बीसलपुर कमांड एरिया में 100 करोड़ की फव्वारा सिंचाई योजना
बीसलपुर परियोजना की दाईं मुख्य नहर के 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की लागत से फव्वारा (स्प्रिंकलर) सिंचाई प्रणाली लागू की जाएगी।
लगभग 10,500 किसान लाभान्वित होंगे।
कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई संभव होगी।
खेती की लागत घटेगी और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
मालपुरा क्षेत्र के टोरडी सागर बांध एवं इसके नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण का कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा।
पेयजल आपूर्ति
बीसलपुर से पेयजल आपूर्ति स्तर बेहतर करने के लिए सूरजपुरा से चाकसू तक नई ट्रांसमिशन लाइन (TM-II) का निर्माण 650 करोड़ रुपए की लागत से होगा।
निवाई, टोडारायसिंह सहित 1,092 गांवों और करीब 20 लाख आबादी को लाभ।
चाकसू, बस्सी (जयपुर) और टोंक जिले के कई कस्बे शामिल।
ऊर्जा क्षेत्र
मालपुरा में 220 केवी जीएसएस का निर्माण।
सोप (उनियारा), तहरोली (टोडारायसिंह) और नासिरदा (देवली) में 132 केवी जीएसएस स्थापित होंगे।
इससे बिजली आपूर्ति मजबूत होगी और औद्योगिक व ग्रामीण क्षेत्रों को राहत मिलेगी।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र
निवाई में औद्योगिक पार्क और आधारभूत कार्य।
राजकीय महाविद्यालय निवाई में राजनीति विज्ञान व हिन्दी साहित्य विषय शुरू होंगे।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल टोंक में MRI मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
पर्यटन एवं धरोहर संरक्षण
टोंक की सुनहरी कोठी सहित गढ़ पैलेस (झालावाड़), किराडू मंदिर समूह (बाड़मेर) और सरवाड़ किला (अजमेर) के संरक्षण व जीर्णोद्धार के लिए 18 करोड़ रुपए।
सड़क एवं आधारभूत संरचना
बगड़ी से डारडा तुर्की-खेडूल्या (निवाई) सड़क – 12 करोड़ रुपए।
झिराणा-टोडारायसिंह (SH-116) पर लाम्बाकलां में पुल – 12 करोड़ रुपए।
रोडवेज डिपो से देवली बाईपास तक सड़क सुदृढ़ीकरण – 6 करोड़ रुपए।
मालपुरा क्षेत्र की सड़को के लिए 10 करोड़ रुपए।
पशुपालन एवं ग्रामीण विकास
डाबरकला,सिरोही, टोडा का गोठड़ा व सावतगढ़ (देवली) पशु चिकित्सा उपकेंद्रों का पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नयन।
थांवला, राजमहल और चांदली (देवली) के पशु चिकित्सालय प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत होंगे।
मोर तालाब, भासू और बम्ब तालाब (मालपुरा) की मरम्मत व निर्माण।
जिला कारागृह टोंक में बंदियों के लिए लॉकर्स का निर्माण।