सिंगर जैस्मिन सैंडलस को फैंस ने रियल लाइफ धुरंधर बताया:शो में लड़कियां छेड़ने पर परफॉर्मेंस रोकी, बोली- पहले इन लड़कों को बाहर निकालो

[ad_1]


पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में चल रहे लाइव शो में लड़कियों से की गई छेड़छ़ाड़ का मंच से विरोध किया और उन लड़कों को शो से बाहर करवा दिया। जैस्मिन सैंडलस का वीडियो वायरल हुआ तो उनके फेंस ने उन्हें रियल लाइफ धुरंधर बोलना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल पंजाबी सिंगर के वीडियो क्लिप पर उनके फेंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और फेंस यहां तक कह रहे हैं कि यहां तो लोगों को सिविक सेंस सिखाने पड़ते हैं। जैस्मिन ने शो के दौरान छेड़छाड़ करने वालों की जिस तरह से क्लास लगाई वो काबिलेतारीफ है। जैस्मिन सैंडलस की फैन मीनाक्षी गोयल ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “कोई अभद्र भाषा नहीं… कोई चिल्लाना नहीं… कोई ड्रामा नहीं… बस एक बुनियादी सिविक अपील और सख्त रुख। जैस्मिन को सलाम है। वुमन इंपावरमेंट को सही तरीके से डिफाइन किया। रियल लाइफ धुरंधर हो। पहले जानिए, लाइव शो में जैस्मिन ने क्या कहा
जैस्मिन स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी, अचानक उन्होंने सॉन्ग रोका और मंच से आयोजकों को कहा कि “इन दो लोगों को बाहर निकालें… ये महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। जैस्मिन यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि जब तक महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वह परफॉर्म नहीं करेंगी। उनके इस फैसले का वहां मौजूद दर्शकों ने भी समर्थन किया और तालियों के साथ उनकी सराहना की। जैस्मिन सैंडलस का यह लाइव शो 7 फरवरी को दिल्ली में था। जैस्मिन का इवेंट मैनेजरों को भी सीधा संदेश
लाइव शो के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं होने से कई बार बड़े विवाद हो जाते हैं। जैस्मिन ने इस शो में जिस तरह से मंच से बेबाक तरीके से शरारती तत्वों को बाहर निकालने के लिए कहा और इससे इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को भी उन्होंने सीधा संदेश दिया कि कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए अन्यथा वह परफॉर्म नहीं करेंगी। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को जैस्मिन को बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। जैस्मिन के लिए फैंस ने क्या कहा निहामन : यहां ये दिल जीत गई शुभम सुंबरिया: “इसकी सराहना की जानी चाहिए, और इन लोगों को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए।” विनीत मोंगिया: यहां लोगों को सिविक सेंस सिखानी पड़ती है। कायरा कपूर: “बहुत अच्छा… हमें इनके लिए एक विशेष सेल बनाना चाहिए ताकि 2 दिन के भीतर ही कार्रवाई/सख्त निपटारा हो और बाकी लोग इससे सबक लें।” ‘धुरंधर 2’ के टाइटल ट्रेक से चर्चा में आई
जैस्मिन सैंडलस पंजाबी सिंगर के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड में धुरंधर-2 के टाइटल ट्रेक से वो चर्चा में आई। उन्होंने इस टाइटल ट्रैक को अपनी उसी जानी-मानी ‘पावरफुल’ और ‘रॉ’ (raw) आवाज में गाया है, जो फिल्म के जासूसी और एक्शन वाले माहौल पर बिल्कुल फिट बैठता है। फिल्म के संगीतकार शाश्वत सचदेव ने जैस्मिन की आवाज के साथ इलेक्ट्रॉनिक और पंजाबी फोक का एक बेहतरीन फ्यूजन बनाया है। यार मिले ना मिले, तरस, इललगील वेपन 2.0 जैसे गीत का चुकी हैं।

[ad_2]

Source link

झुंझुनूं जिला एक्ससर्विसेज लीग की बैठक कल होगी

[ad_1]

झुंझुनूं | जिला एक्ससर्विसेज लीग की बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे शहर के प्रतापनगर के पीछे लालपहाड़ी में होगी। जिला महासचिव कैप्टन अमरचंद खेदड़ ने बताया कि कैप्टन ताराचंद नूनिया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लीग के आबंटित जमीन को विकसित करने, कैंटीन और विश्रामगृह के सुधार, आठवां वेतन आयोग, लीग के कॉमन मेंबरशिप बनाने, लीग के चुनाव, मलसीसर में कैंटीन खुलवाने, इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में पूर्व सैनिकों को भूमि आवंटन, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याएं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

पंजाबी सॉन्ग की फैन हुई रसियन फिगर स्केटर:‘ना दे दिल परदेसी नूं’ सॉन्ग पर बर्फ में स्केटिंग प्रैक्टिस की; बोलीं- इससे एनर्जी मिलती है

[ad_1]


रूसी फिगर स्केटर और ओलिंपियन अनास्तासिया गुबानोवा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर पंजाबी गायक मोहम्मद सदीक के गीत ‘ना दे दिल परदेसी नूं’ पर बर्फ पर स्केटिंग की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। गुबानोवा का कहना है कि पंजाबी गीतों की जोशीली बीट उन्हें प्रैक्टिस के दौरान खास ऊर्जा देती है। इतना ही नहीं, वह भारतीय संस्कृति की भी प्रशंसक हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाल ड्रेस और माथे पर बिंदी लगाए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। गुबानोवा ने 6 फरवरी को शुरू हुए विंटर ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। वह ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। 32 सेकेंड की क्लिप वायरल हुई करीब 32 सेकेंड का यह वीडियो 8 फरवरी का है। इस वीडियो में गुबानोवा बर्फ पर शानदार मूव्स और जंप्स करती नजर आती हैं। स्केटिंग जैसे यूरोपीय खेल के साथ पंजाबी लोक संगीत का यह मेल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने की हर बीट पर उनके स्टेप्स की मैचिंग उनकी महारत को दर्शाता है। लाल ड्रेस और बिंदी में दिखीं देसी अंदाज में विदेशी स्केटर होने के बावजूद अनास्तासिया ने भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान दिखाया। लाल ड्रेस और माथे पर सजी बिंदी ने उनके लुक को खास बना दिया। उनके हाव-भाव और प्रस्तुति में भी भारतीय अंदाज की झलक साफ दिखाई दी, जिसने भारतीय दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। पंजाबी गीतों से मिलती है खास ऊर्जा पंजाबी संगीत अपनी थाप और ऊर्जा के लिए जाना जाता है। गुबानोवा ने जिस तरह हर बीट के साथ अपनी स्केटिंग की गति और मूवमेंट को मैच किया, वह देखने लायक था। संगीत और स्केटिंग का यह संगम ही इस वीडियो की लोकप्रियता की बड़ी वजह बना। शाहरूख की मूवी के गाने पर परफॉर्म कर चुकीं यह पहली बार नहीं है जब गुबानोवा ने भारतीय संगीत पर प्रस्तुति दी हो। इससे पहले भी वह शाहरुख खान की फिल्म अशोका के प्रसिद्ध गीत ‘सन सनाना’ पर परफॉर्म कर चुकी हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 2026 के विंटर ओलिंपिक खेलों में भारत का कोई फिगर स्केटर शामिल नहीं है। हालांकि, अनास्तासिया की इस प्रस्तुति ने भारतीय दर्शकों को खास जुड़ाव का एहसास कराया। 2023 की यूरोपीय चैंपियन रह चुकीं गुबानोवा अनास्तासिया गुबानोवा 2023 की यूरोपीय चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2024 और 2025 में लगातार दो बार यूरोपीय रजत पदक अपने नाम किया है। अपनी तकनीकी कुशलता के साथ-साथ वह अपने ‘क्रिएटिव और एक्सपेरिमेंटल’ गानों के सिलेक्शन के लिए जानी जाती हैं। देखिए स्केटर की प्रैक्टिस के PHOTOS…

[ad_2]

Source link

हंसनला धाम में 2 दिवसीय कार्यक्रम होंगे

[ad_1]

पचलंगी | इलाके के गुहाला सड़क मार्ग पर स्थित हंसनला धाम में धाम के संत हनुमान दास मौनी के सानिध्य में गुरुवार से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे। मदनलाल भावरिया, अर्जुनदास व कालूराम ने बताया कि धाम के संत रामपदारथ त्यागी महाराज की 37वी पुण्यतिथि पर गुरुवार शाम से भजन संध्या के साथ दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे। वहीं मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को संतों व श्रद्धालुओं के सानिध्य में धाम में स्थापित त्यागी महाराज की पादुका व प्रतिमा पूजन कर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

राज्यव्यापी सिक्का वितरण व नोट विनिमय मेले का आयोजन

[ad_1]

झुंझुनूं | भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार राजस्थान ग्रामीण बैंक की और से बुधवार को झुंझुनूं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय की समस्त 96 शाखाओं में स्वच्छ नोट नीति के अर्न्तगत राज्यव्यापी सिक्का वितरण व नोट विनिमय मेले का आयोजन किया गया। मुख्य प्रबंधक मुकेशकुमार शर्मा ने बताया कि मेले में नए नोट व सिक्कों का वितरण और पुराने व कटे – फटे नोटों का विनिमय किया गया। समस्त शाखाओं में मेला सफलतापूर्वक संपादित हुआ।

[ad_2]

Source link

विकसित राजस्थान की दिशा में निर्णायक व परिणामोन्मुखी बजट : अविनाश गहलोत

[ad_1]

ब्यावर| राज्य बजट को लेकर कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अविनाश गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत बजट विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की दिशा में ठोस, निर्णायक और परिणामोन्मुखी कदम है। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत यह बजट न केवल वित्तीय प्रबंधन का दस्तावेज है, बल्कि यह प्रदेश के सर्वांगीण, समावेशी और संतुलित विकास का स्पष्ट रोडमैप भी है। मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार सामाजिक न्याय, युवा सशक्तिकरण, महिला उत्थान, किसान कल्याण और गरीब वर्ग के जीवन स्तर में सुधार को बजट के केंद्र में रखा है, वह उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘राज सवेरा’ योजना के माध्यम से प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प हो या घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू वर्ग के बच्चों के लिए ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ जैसी अभिनव पहल—ये निर्णय समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच को प्रतिबिंबित करते हैं। राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना, युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग, संभागीय मुख्यालयों पर प्लग एंड प्ले सुविधा तथा जिला मुख्यालयों के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान जैसी घोषणाएं प्रदेश में रोजगार, कौशल, उद्योग और आधारभूत संरचना को नई गति देंगी। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन और कानून व्यवस्था जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुई घोषणाओं से प्रदेश विकास के उच्चतम शिखर को छू सकेगा। यह बजट मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विकसित राजस्थान–2047 का यह संकल्प केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि जन-जन की आकांक्षाओं को साकार करने का सामूहिक अभियान है। यह बजट राजस्थान को आत्मनिर्भर, समृद्ध और अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

[ad_2]

Source link

शिव-पार्वती विवाह के लिए बांटे पीले चावल

[ad_1]


पचलंगी | महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। बुधवार को पुराने बाजार में स्थित द्वारकेश्वर महादेव शिव मंदिर, सिरोही सड़क मार्ग पर स्थित भौजावाला शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में शिव पार्वती-विवाह आयोजन के लिए पीले चावल की रस्म की गई। मंदिर पुजारी नानगनाथ योगी, मदन लाल योगी सहित अन्य ने बताया कि शिव पार्वती विवाह आयोजन के लिए मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को पीले चावल बांटे। वहीं मंदिर पुजारी नानग नाथ योगी ने बताया कि शुक्रवार को शिव पार्वती विवाह की रस्मों को लेकर हल्द-बान की रस्म व शनिवार को लग्न टीके की रस्म के साथ शिव मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन होगा। नई ज्योत धाम के संत बुद्धि प्रकाश स्वामी, मोहनलाल बड़सरा, नन्दलाल स्वामी व मोहित सहित कई लोगों को पीले चावल वितरण किए गए।

[ad_2]

Source link

भारत का दूसरा मैच आज नामीबिया से:बीमार अभिषेक शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं सैमसन, जसप्रीत बुमराह भी वापसी करेंगे

[ad_1]


टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज मेजबान भारत के सामने नामीबिया की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है, जिसका टॉस 6.30 बजे होगा। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है। श्रीलंका को हरा चुका है नामीबिया
नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले खेले हैं। 4 में टीम को जीत और 11 में हार मिली। एक मैच टाई भी रहा। 2022 में टीम श्रीलंका को भी हरा चुकी है। वर्ल्ड कप में नामीबिया ने एक बार भारत का सामना भी किया, लेकिन 2021 में टीम को हार मिली थी। कप्तान सूर्या फॉर्म में, अभिषेक बीमार
नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हैं, उनका आज के मैच में खेलना मुश्किल है। अभिषेक की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, उनके साथ ईशान किशन ओपनिंग करते नजर आएंगे। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव अमेरिका के खिलाफ 84 रन बनाकर अपना फॉर्म साबित कर चुके हैं। USA के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए थे। तब अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी से रिकवर होने के बाद आज वापसी करेंगे। ऐसे में अर्शदीप या सिराज में से किसी एक गेंदबाज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। नामीबिया पहला मैच जीत नहीं सकी
नामीबिया को अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम आज भी हार गई तो उनका सुपर-8 में एंट्री करना मुश्किल हो जाएगा। पहले मुकाबले में नामीबिया के लिए जैन निकोल लोफ्टी-ईटन ने 42 रन बनाए थे। उन्होंने एक विकेट भी लिया था। लेफ्ट आर्म स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज भी एक विकेट लेने में सफल रहे थे। पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम में ही नामीबिया ने अपना मैच खेला था। टीम 156 रन ही बना पाई थी, नीदरलैंड ने 18 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था। दिल्ली में आज भी बैटिंग पिच ही मिलेगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है। वेदर कंडीशन
दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में धूप के कारण गर्मी रहेगी, लेकिन मुकाबला शाम को होगा, इसलिए मौसम ठंडा रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह। नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।

[ad_2]

Source link

पहले व दूसरे स्थान पर रहे छात्र पुरस्कृत

[ad_1]


भास्कर न्यूज | चांदराई राउमावि कवराड़ा में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई कार्यक्रम व वार्षिकोत्सव किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि सुकन कुमार शर्मा व समाजसेवी घनश्याम सिंह उपस्थित थे। इस दौरान छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पिछले साल बोर्ड कक्षा सहित प्रत्येक कक्षा में प्रथम आए विद्यार्थियों, इस साल कक्षा एक से बारहवीं में सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों, अनुशासन, स्वच्छता व बेस्ट स्काउट, स्कूल कार्य में अग्रज सहित साल भर की विभिन्न गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया। शंकर लाल व्याख्याता द्वारा कविता एवं गोविंद दास पंचायत सहायक ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य हीरा राम ने वर्ष भर का प्रतिवेदन के साथ शैक्षिक उपलब्धियों के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल स्टॉफ हीराराम, थाना राम, शंकर लाल, नीतू, विनोद कुमार बामणिया, ओम प्रकाश, गजेंद्र सिंह, पुष्पा, नीतू मेहरा, जोताराम, बिनोद कुमार राजपुरोहित, सोनू कुमार शर्मा, कमलेश कुमार, अरविंद कुमार सहित गांव के नागरिक तथा सभी विद्यार्थी रहे।

[ad_2]

Source link

आदिल रशीद इंग्लैंड के टॉप विकेट टेकर:गुरबाज ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया, पहली बार डबल सुपर ओवर हुआ; रिकार्ड्स

[ad_1]


टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार का दिन रोमांच से भरपूर रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार डबल सुपर ओवर देखने को मिला, जिसमें साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया। वहीं, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभियान की जीत से शुरुआत करते हुए आयरलैंड को 67 रन से हराया। दिन के एक अन्य मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से मात दी। इस मैच के दौरान आदिल रशीद इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में टॉप विकेट-टेकर भी बन गए। पढ़िए तीनों मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… SA Vs AFG पहला मैच 1. टी-20 वर्ल्ड कप का पहला डबल सुपर ओवर टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह छठा टाई मैच रहा। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया यह मैच टूर्नामेंट का पहला ऐसा मुकाबला बना, जिसका फैसला डबल सुपर ओवर से हुआ। इससे पहले सभी टाई मैच एक ही सुपर ओवर या 2007 में बॉल-आउट से तय हुए थे। 2. मोहम्मद नबी के 150 टी-20I मैच अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने 150 टी-20 इंटरनेशनल मैच पूरे किए। वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। वे अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाले प्लेयर भी हैं। 3. गुरबाज ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया रहमानुल्लाह गुरबाज ने टी-20I में अपना 14वां 50+ स्कोर बनाया। इसके साथ ही वे अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर लगाने के मामले में इब्राहिम जादरान की बराबरी पर पहुंच गए और मोहम्मद शहजाद को पीछे छोड़ दिया। 4. डी कॉक के टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एबी डी विलियर्स के 717 रन के आंकड़े को पार करते हुए यह स्थान हासिल किया। साथ ही डी कॉक ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पांचवां 50+ स्कोर दर्ज किया। इसके साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में एबी डी विलियर्स की बराबरी कर ली। 5. डी कॉक-रिकेल्टन के बीच 114 रन की साझेदारी क्विंटन डी कॉक और रियान रिकेल्टन के बीच 114 रन की साझेदारी टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। यह स्टैंड 2022 में डी कॉक–रूसो की 168 रन की साझेदारी के बाद सूची में शामिल हुआ। AUS Vs IRE दूसरा मैच 6. ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत आयरलैंड के खिलाफ 67 रन की जीत टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ जीत अंतर 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 81 रन था। 7. एलिस-जम्पा को 4-4 विकेट मिले ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और एडम जम्पा ने आयरलैंड के खिलाफ एक ही पारी में 4-4 विकेट लिए। पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में यह 35वां मौका रहा, जबकि टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह पहला उदाहरण बना। एलिस ने अपने स्पेल में एक ओवर में 3 विकेट भी लिए। ENG Vs WI तीसरा मैच
8. रशीद टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के टॉप विकेट टेकर आदिल रशीद टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने क्रिस जॉर्डन और स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 विकेट लेकर टी-20I में किसी एक फुल-मेंबर टीम के विरुद्ध सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया।

[ad_2]

Source link