Haryanvi Composer Mandeep Panghal for Arijit Singh Solo Song O Shiv Mere

[ad_1]

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद सिंगर अरिजीत सिंह का पहला गाना 9 फरवरी को रिलीज हो रहा है। गाने के बोल हैं ‘ओ शिव मेरे तुम मालिक’ हो। खास बात यह है कि इस गाने के म्यूजिक कंपोजर हरियाणवी युवक मंदीप पंघाल हैं। मंदीप पंघाल अभी तक सोनू निगम और गुरु रंधावा क

.

हाल ही में उन्होंने गुरु रंधावा के सॉन्ग ‘किथै बसदै नै’ का म्यूजिक कंपोज किया था। अब उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ काम की शुरुआत की है। पंघाल बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसे पहले हरियाणवी हैं, जिन्होंने अरिजीत सिंह के साथ काम किया है। दो साल पहले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने कंपोजर की जिंदगी बदल कर रख दी थी।

बता दें कि अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिग से संन्यास लेने की घोषणा की है। इसके बाद उनका अपने लिए यह पहला गाना है। अरिजीत सिंह ने अपने म्यूजिकल करियर में 532 हिंदी, 144 बंगाली और 25 तेलुगु समेत कई भाषाओं में 700 से ज्यादा गाने गाए हैं। वो 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर समेत कुल 122 अवॉर्ड जीत चुके हैं।

अरिजीत सिंह को पहला नेशनल अवॉर्ड साल 2018 में पद्मावत के गाने बिनते दिल के लिए और दूसरा नेशनल अवॉर्ड 2022 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया के लिए मिला है। साल 2015 में अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

अरिजीत सिंह के गाने का पोस्टर, जिसे मंदीप पंघाल ने कंपोज किया है।

अरिजीत सिंह के गाने का पोस्टर, जिसे मंदीप पंघाल ने कंपोज किया है।

म्यूजिक कंपोजर मंदीप पंघाल का सफर, 4 पॉइंट में…

  • भिवानी के खरकड़ी गांव में जन्म : मंदीप पंघाल का जन्म भिवानी जिले के खरकड़ी माखवान गांव में हुआ। उन्होंने योगेश बाल विद्या मंदिर में 12वीं तक पढ़ाई की। स्कूल के सांस्कृतिक कम्पीटीशन में हिस्सा लेते रहे तो म्यूजिक की दिशा में आगे बढ़ने का विचार आया। इस कारण चंडीगढ़ सेक्टर-11 राजकीय कॉलेज में बीए इन म्यूजिक कोर्स में दाखिला लिया।
  • कोर्स बीच में छोड़ पहुंचे मुंबई : चंडीगढ़ कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मंदीप पंघाल ने पहली बार हारमोनियम और अन्य वाद्य यंत्र देखे। इसके बाद उसने सोचा कि डिग्री से कुछ होने वाला नहीं है। उसने सेकेंड ईयर में ही पढ़ाई छोड़ मुंबई जाने का फैसला किया। शुरुआत में परिवार ने ऐतराज भी किया, लेकिन मंदीप ने समझाकर मना लिया।
  • 2017 में गाया पहला हरियाणवी गाना : साल 2017 में मंदीप पंघाल ने पहला हरियाणवी गाना ‘भाई रै मनै भूल ना जाइयो थाम’ किया। मुंबई में करीब 3-4 साल तक स्ट्रगल किया। इसके बाद म्यूजिक कंपोजर को सहयोगी के तौर पर काम मिलना शुरू हुआ।
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सोनू निगम के साथ गाना : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय मंदीप पंघाल ने सोनू निगम के गाने ‘बोलो राम-राम’ के लिए भी म्यूजिक कंपोज किया था। 19 जनवरी 2024 को रिलीज इस 3 मिनट 22 सेकेंड के गाने ने मंदीप पंघाल की जिंदगी बदल दी। इसके बाद मंदीप को इंडस्ट्री में बड़े नामों के लिए काम मिलना शुरू हो गया।
माता-पिता के साथ म्यूजिक कंपोजर मंदीप पंघाल।

माता-पिता के साथ म्यूजिक कंपोजर मंदीप पंघाल।

3 पॉइंट में जानिए पंघाल की फैमिली के बारे में…

  • पिता रोडवेज कर्मचारी: भिवानी निवासी मंदीप पंघाल के पिता विजय सिंह पंघाल हरियाणा रोडवेज विभाग के वर्कशॉप स्टाफ में कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी इन दिनों तोशाम डिपो में है। मंदीप पंघाल की मां गृहिणी हैं। वहीं उनका एक छोटा भाई है, जो चंडीगढ़ की एक कंपनी में जॉब करता है।
  • मंदीप की पत्नी भी प्लेबैक सिंगर: मंदीप पंघाल की शादी मुंबई में इंदौर की रहने वाली साक्षी होलकर से हुई। मंदीप ने एक साल पहले ही शादी की है। साक्षी होलकर प्लेबैक सिंगर हैं। साक्षी के पिता और दादी भी सिंगर हैं। हालांकि मंदीप के परिवार में म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा कोई सदस्य नहीं है।
मंदीप की पत्नी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं।

मंदीप की पत्नी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं।

  • साक्षी ने बड़े नामों के साथ काम किया: साक्षी होलकर ने गदर-2 में गाना किया है। इसके अलावा भेड़िया में वरूण धवन के साथ, रक्षाबंधन में अक्षय कुमार, सलमान के साथ किसी का भाई-किसी की जान में काम किया है। अमिताभ बच्चन की फिल्म गुड बाय में भी गाना गाया है।
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह नहीं बताई है।

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह नहीं बताई है।

चार पॉइंट में समझिए संन्यास के बाद अरिजीत का प्लान…

  • ग्लोबल कोलेब्रेशन (2027): विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ काम करेंगे और अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाएंगे।
  • वर्ल्ड टूर: 2027 में दुनियाभर में लाइव शो करेंगे। इसके साथ वर्चुअल रियलिटी कॉन्सर्ट्स भी होंगे।
  • स्पेशल प्रोजेक्ट्स: अपने नए गानों और एल्बम्स को सीधे दर्शकों तक पहुंचाने की योजना।
  • इंडिपेंडेंट म्यूजिक: फिल्मों से अलग हटकर अपने सोलो प्रोजेक्ट्स और फ्यूजन म्यूजिक पर काम करेंगे।

अरिजीत सिंह के शुरुआती बेस्ट गाने…

फिर मोहब्बत, फिल्म- मर्डर 2 (2012)

तुम ही हो, फिल्म- आशिकी 2 (2013)

मेरी आशिकी, फिल्म- आशिकी (2012)

राब्ता, फिल्म- एजेंट विनोद (2012)

फिर ले आया दिल, फिल्म- बर्फी (2012)

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड, कबीरा, इलाही, फिल्म- ये जवानी है दीवानी (2013)

लाल इश्क, फिल्म- गोलियों की रासलीलाः रामलीला (2013)

मैं रंग शरबतों का, फिल्म- फटा पोस्टर निकला हीरो (2014)

मस्त मलंग, फिल्म- 2 स्टेट (2014)

हमदर्द, फिल्म- एक विलेन (2014)

सुकून मिला, फिल्म- मैरी कॉम (2014)

सावन आया है, फिल्म- क्रिएचर 3D (2014)

हमारी अधूरी कहानी, फिल्म- हमारी अधूरी कहानी (2015)

अगर तुम साथ हो, फिल्म- तमाशा (2015)

आयत- फिल्म- बाजीराव मस्तानी (2015)

गेरुआ, जनम-जनम, फिल्म- दिलवाले (2015)

सनम रे, फिल्म- सनम रे (2016)

ये फितूर मेरा, फिल्म- फितूर (2016)

चन्ना मेरेया, फिल्म- ऐ दिल है मुश्किल (2016)

इश्क मुबारक, फिल्म- तुम बिन 2 (2016)

————————

ये खबर भी पढ़ें….

अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग:कहा- इसे खत्म कर रहा हूं; अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर करेंगे काम, कई बार विवादों में रहे

पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है। सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर लिखा- नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। (पूरी खबर पढ़ें…)

[ad_2]

Source link

कामयाब रहे रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर: डिग्गियों में एकत्रित वर्षाजल से स्कूल-कॉलेजों में लहलहा रहे बगीचे

[ad_1]


भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर राज्य में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (एमजेएसए) के तहत सरकारी स्कूल- कॉलेजों में बनाए गए रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर कामयाब रहे हैं। स्ट्रक्चर के तहत निर्मित डिग्गियों का उपयोग अब सरकारी स्कूलों में बगीचों को विकसित और उनकी सिंचाई के लिए किया जा रहा है। राज्य सरकार की इस पहल से न केवल पानी की बचत हो रही है, बल्कि स्कूल-कॉलेज आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को जल संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान भी मिल रहा है। नगरपरिषद के जेईएन सिद्धार्थ जांदू के अनुसार वर्ष 2016-17 में चले मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत शहर में 8 स्कूलों व 3 सरकारी कॉलेजों में करीब 42 लाख रुपए खर्च करके वर्षा जल संचयन के लिए स्ट्रक्चर बनवाए गए थे। इनमें से अधिकतर स्कूलों में यह कामयाब रहे हैं। इन स्कूल-कॉलेजों में सफल रहा वर्षाजल संचयन प्रोजेक्ट: अनुपम धींगड़ा राजकीय विद्यालय, राजकीय विद्यालय नं. 4 फायर ब्रिगेड, ब्लॉक व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर, मटका चौक स्कूल, चौधरी बल्लूराम गोदारा कॉलेज, डॉ.भीमराव अंबेडकर कॉलेज, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नं. 8, विद्यालय नं. 2 आदि में रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं। राजकीय अनुपम धींगड़ा विद्यालय की कार्यवाहक प्रिंसिपल चंचल जिंदल ने बताया कि अभियान के तहत स्कूलों की छतों से वर्षा जल को सीधे डिग्गियों में एकत्र किया जाता है, जिससे सालभर बगीचे की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहता है। वहीं, इससे स्कूली भवनों की छत भी सुरक्षित रहती है। इस पानी का उपयोग स्कूल में फूलदार बगीचे लगाने में किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को फूलों और पौधों की प्रजातियों की जानकरी भी मिल रही है। वर्षाजल के सदुपयोग से सिंचित बगीचे से स्कूलों का सौंदर्यीकरण भी हो रहा है, जिससे आगंतुक अभिभावकों को स्कूलों में हरियाली आकर्षित कर रही है। स्कूलों में जल संसद के माध्यम से बच्चे स्वयं पानी की बर्बादी रोकते हैं और बगीचे की देखभाल करते हैं, जिससे उनमें जल संरक्षण की समझ विकसित हो रही है।

[ad_2]

Source link

मुख्यमंत्री से पर्यावरण प्रेमी संतों और लोगों ने की मुलाकात:खेजड़ी संरक्षण के कानून की घोषणा पर संतों ने कहा- सीएम की यह श्रेष्ठ पहल

[ad_1]


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर पर्यावरण प्रेमी संतों और प्रबुद्धजनों ने मुलाकात की। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए संतों ने विधानसभा में 5 फरवरी को खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह श्रेष्ठ पहल ऐतिहासिक है। संतों के सान्निध्य में समाज के प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुकाम पीठाधीश्वर रामानंद महाराज ने कहा कि 70 वर्षों में यह पहली बार हुआ है कि सरकार ने खेजड़ी के संरक्षण के लिए कानून बनाने की पहल की। वहीं, महंत स्वामी सच्चिदानंद ने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री ने 27 अगस्त 2025 को पर्यावरण प्रेमी संतों और प्रतिनिधियों से खेजड़ी संरक्षण के सुझाव लिए थे और अब उन्होंने वचन निभाकर ऐतिहासिक कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेजड़ी और पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हमने पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रतिनिधियों से सुझाव लेते हुए खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून बनाने का आश्वासन दिया था। हमने विधानसभा में घोषणा की है और संतों के सुझाव के अनुरूप ही इसकी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि खेजड़ी संरक्षण के लिए शीघ्र कानून लाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुकाम पीठाधीश्वर रामानंद महाराज, महंत स्वामी सच्चिदानंद सहित सभी संतों का दुपट्टा ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। मुलाकात के दौरान इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. बिश्नोई, राजस्थान राज्य जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, आचार्य महन्त स्वामी भगवान दास, महन्त स्वामी भागीरथदास शास्त्री, राजू महाराज, स्वामी कृपाचार्य, स्वामी बलदेवानन्द, स्वामी शिवज्योतीषानन्द, महन्त शिवदास रूडकली, स्वामी प्रेमदास महाराज, रविदास महाराज, सुरेन्द्रानन्द महाराज, रघुवरदास महाराज, शिवदास महाराज, महेशानन्द महाराज, विकास सहित अन्य संत उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

साउथ अफ्रीका और कनाडा पहली बार भिड़ेंगे:आज अहमदाबाद में मुकाबला, SA को पिछले वर्ल्डकप फाइनल में भारत ने हराया था

[ad_1]


टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का नौवां मुकाबला आज पिछली रनर-अप साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। ग्रुप-डी का यह दूसरा मैच है। दोनों टीमें टी-20 फॉर्मेट में पहली बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें सिर्फ एक बार वनडे में भिड़ी हैं। 2003 वर्ल्ड कप के उस मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 118 रन से हराया था। वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को भारत से 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कनाडा को इटली और नेपाल ने हराया था। डी कॉक ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऐडन मार्करम पर बड़े स्कोर बनाने की जिम्मेदारी रहेगी, जबकि गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर टीम भरोसा करेगी। धालीवाल-जफर से होगी कनाडा को उम्मीदें
कनाडा के बल्लेबाजों में नवनीत धालीवाल, युवराज समरा और हर्ष ठाकर पर टीम की उम्मीदें रहेंगी। जबकि बॉलिंग में कलीम सना, साद बिन जफर और शिवम शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग है। यहां 3 बार पहली पारी में 220 से ज्यादा रन का स्कोर बन चुका है। पहले बैटिंग करते हुए 185 रन बनाना विनिंग टोटल है। यहां 8 मैच खेले गए, 5 में पहले बैटिंग करने वाली टीमों को और 3 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। वेदर कंडीशन
सोमवार को अहमदाबाद का मौसम क्रिकेट के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। दिन के दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान थोड़ा ज्यादा रह सकता है। शाम होते-होते मौसम सुहाना हो जाएगा, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश नहीं होगी। टीमों की प्लेइंग-XI
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कार्बिन बॉश, मार्को यानसन, एनरिक नॉर्त्या, कगिसो रबाडा और केशव महाराज। कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकर, शिवम शर्मा, जसकरण सिंह, साद बिन जफर और कलीम सना। मैच कहां देखें?
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल यूजर्स जियो-हॉटस्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए आप दैनिक भास्कर एप के साथ बने रह सकते हैं।

[ad_2]

Source link

सरकार की सदबुद्धि के लिए दी आहुतियां

[ad_1]


भास्कर संवाददाता|टोंक अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर पटेल सर्किल पर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रविवार को सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के माध्यम से कर्मचारियों ने राज्य सरकार को उनके सात संकल्प मांग पत्र की याद दिलाते हुए आगामी बजट में समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका ने बताया कि कर्मचारी संगठन पिछले एक वर्ष से लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर संघर्षरत हैं। सरकार को सदबुद्धि देने व कर्मचारियों की जायज मांगों को बजट में प्रमुखता से शामिल करने की आशा की उम्मीद लेकर ये आहुतियां दी। उन्होंने बताया कि 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष की सेवा पर चयनित वेतनमान एसीपी लागू करने, केंद्र समान पे-लेवल स्वीकृति, पुरानी पेंशन योजना की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पीएफआरडीए कानून रद्द कर राजस्थान के कर्मचारियों की 53 हजार करोड़ की राशि वापस लेना, संविदा एवं मानदेय कार्मिकों को स्थायी करना, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करना व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले, निजीकरण पर रोक, विभिन्न विभागों, निगमों एवं बोर्डों के निजीकरण को बंद करने, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें समय पर लागू करने आदि मांगों को लेकर 12 फरवरी को महारैली व हड़ताल का आयोजन होगा। जिला महामंत्री चौथमल चंदेल ने बताया कि यज्ञ स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान को महासंघ का 11 सूत्री मांग पत्र व 7 संकल्पों का पत्र सौंपा।

[ad_2]

Source link

मौसम विभाग रोड पर रखे चैंबर कचरा पात्र बने

[ad_1]


श्रीगंगानगर। मौसम विभाग रोड पर स्वामी समाज छात्रावास के पास सीवरेज लाइन के िलए लाकर रखे चैंबरों के कारण सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। इन चैंबरों में कचरा डाला जा रहा है, िजससे आने-जाने वाले लोगों व अशोक नगर एरिया में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। – सत्य नारायण

[ad_2]

Source link

शहर में ऐतिहासिक निशान यात्रा पहली बार लहराया गया सूरजगढ़ का निशान

[ad_1]


भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन एवं सृजनशाला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सुदामा नगर स्थित सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम मंदिर में सूरजगढ़ का निशान विधिविधान से लहराया गया। निशान यात्रा रविवार सुबह 9.15 बजे सुखाड़िया सर्किल स्थित श्री गौशाला से शंखनाद, ढोल-नगाड़ों व रंग-गुलाल के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पांच विद्वान पंडितों ने पूजा-अर्चना करवाई। इसमें 1100 से अधिक निशानों के साथ करीब 4000 श्रद्धालु शामिल हुए। ‘जय श्री श्याम’, ‘हारे के सहारे की जय’ व ‘खाटू नरेश की जय’ के जयकारों से शहर भक्तिमय हो गया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची, जहां संदीप शेरेवाला ने स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं व बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

[ad_2]

Source link

मजार की छत निर्माण को लेकर सियासी घमासान:अमीन कागजी और बालमुकुंदाचार्य आमने-सामने, परकोटे में मजार की छत निर्माण पर विवाद

[ad_1]


परकोटा में मजार की छत निर्माण को लेकर सियासी घमासान खड़ा हो गया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विवाद के बाद इलाके में तनाव की स्थिति रही, जिसके चलते पुलिस को अतिरिक्त जाब्ता तैनात करना पड़ा। विवाद उस समय बढ़ा जब हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य निर्माण रुकवाने पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही किशनपोल विधायक अमीन कागजी भी मौके पर पहुंच गए। विरासत से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: बालमुकुंदाचार्य हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मजार की छत निर्माण पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि परकोटा क्षेत्र ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व का इलाका है, जहां किसी भी प्रकार के नए या बदले हुए निर्माण के लिए सख्त नियम लागू हैं। उनका आरोप है कि सब्जी मंडी की जमीन पर पक्की छत डालकर मजार बनाई जा रही है, जबकि यह जमीन निगम की है। परकोटे की दीवार से 5 मीटर के दायरे में निर्माण की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद दीवार में सरिए डालकर काम किया जा रहा है। मजार एक ओर गणेशजी मंदिर और दूसरी ओर हनुमानजी मंदिर की दीवार से सटाकर बनाई जा रही है, जबकि पहले यहां ऐसा कोई निर्माण नहीं था। निगम अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों के खिलाफ काम हो रहा है। परकोटा की विरासत से किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानूनी अनुमति के तहत हो रहा काम: अमीन कागजी किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने बालमुकुंदाचार्य के आरोपों को खारिज किया। कागजी ने कहा कि जिस छत निर्माण को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, उसके लिए नगर निगम की ओर से वर्कऑर्डर जारी किया है और सभी प्रक्रियाएं नियमों के तहत पूरी की गई हैं। कागजी मौके पर आक्रोशित नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के जीर्णोद्धार और विकास कार्य भी हुए हैं, तब किसी ने परकोटा या विरासत की बात नहीं की। उन्होंने कहा, ‘तब आपको परकोटा नहीं दिखा, जब कहां थे महाराज?’ कागजी ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में आकर जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे राजनीतिक हस्तक्षेप बताया और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में लिखित शिकायत भी दी है। वैधता की जांच जारी
एडि. डीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि संजय सर्किल स्थित सब्जी मंडी परकोटा क्षेत्र में एक भवन की छत निर्माण को लेकर रविवार सुबह 11 बजे विवाद हुआ था। निगम द्वारा वर्क ऑर्डर जारी किया है, लेकिन वैधता की जांच की जा रही है। नियम विरुद्ध किया निर्माण
“एमएलए कोटे से 20 लाख से मजार का हॉल बनाया जा रहा है। निगम ने वर्क ऑर्डर जारी किया था। ठेकेदार ने परकोटे की दीवार में सरिए डालकर निर्माण कर दिया, जो नियम विरुद्ध है।” -हेमराज ढाका, एक्सईएन

[ad_2]

Source link

Khabar Hatke: Korean Film Punishment | Chicken Rescue

[ad_1]

हाल ही में कोरियन फिल्म देखने की वजह से एक शख्स को फांसी की सजा मिली। वहीं सि एक मुर्गे को बचाने के लिए 600 लोग इकट्ठा हो गए। उधर एक महिला के बेटे ने 12 लाख का सोना कचरे में फेंक दिया।

.

आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

[ad_2]

Source link

बालोतरा प्रेस क्लब की पहली बैठक आयोजित

[ad_1]

बालोतरा | बालोतरा प्रेस क्लब की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष भवदीपसिंह चारण की अध्यक्षता में किया गया। बैठक की शुरुआत क्लब के नए लोगों एवं पोस्टर के विमोचन के साथ हुई। क्लब के सचिव बंशीलाल चौधरी ने बताया कि बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि संगठन का विस्तार प्रभावी रूप से किया जा सके। साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं पत्रकारिता से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह खारवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। प्रवक्ता अनिल वैष्णव, मयंक अवस्थी, संगठन मंत्री दलपत धतरवाल, जिला महामंत्री करनाराम मांजू, सोशल मीडिया प्रभारी युवराजसिंह, सदस्यता संयोजक कैलाशपुरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी राणीदान रावल, सुरेश सुंदेशा, वीरम देवासी, योगेश सोनी, विकास मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link