सरकार की सदबुद्धि के लिए दी आहुतियां




भास्कर संवाददाता|टोंक अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर पटेल सर्किल पर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रविवार को सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के माध्यम से कर्मचारियों ने राज्य सरकार को उनके सात संकल्प मांग पत्र की याद दिलाते हुए आगामी बजट में समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका ने बताया कि कर्मचारी संगठन पिछले एक वर्ष से लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर संघर्षरत हैं। सरकार को सदबुद्धि देने व कर्मचारियों की जायज मांगों को बजट में प्रमुखता से शामिल करने की आशा की उम्मीद लेकर ये आहुतियां दी। उन्होंने बताया कि 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष की सेवा पर चयनित वेतनमान एसीपी लागू करने, केंद्र समान पे-लेवल स्वीकृति, पुरानी पेंशन योजना की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पीएफआरडीए कानून रद्द कर राजस्थान के कर्मचारियों की 53 हजार करोड़ की राशि वापस लेना, संविदा एवं मानदेय कार्मिकों को स्थायी करना, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करना व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले, निजीकरण पर रोक, विभिन्न विभागों, निगमों एवं बोर्डों के निजीकरण को बंद करने, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें समय पर लागू करने आदि मांगों को लेकर 12 फरवरी को महारैली व हड़ताल का आयोजन होगा। जिला महामंत्री चौथमल चंदेल ने बताया कि यज्ञ स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान को महासंघ का 11 सूत्री मांग पत्र व 7 संकल्पों का पत्र सौंपा।



Source link

मौसम विभाग रोड पर रखे चैंबर कचरा पात्र बने




श्रीगंगानगर। मौसम विभाग रोड पर स्वामी समाज छात्रावास के पास सीवरेज लाइन के िलए लाकर रखे चैंबरों के कारण सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। इन चैंबरों में कचरा डाला जा रहा है, िजससे आने-जाने वाले लोगों व अशोक नगर एरिया में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। – सत्य नारायण



Source link

शहर में ऐतिहासिक निशान यात्रा पहली बार लहराया गया सूरजगढ़ का निशान




भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन एवं सृजनशाला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सुदामा नगर स्थित सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम मंदिर में सूरजगढ़ का निशान विधिविधान से लहराया गया। निशान यात्रा रविवार सुबह 9.15 बजे सुखाड़िया सर्किल स्थित श्री गौशाला से शंखनाद, ढोल-नगाड़ों व रंग-गुलाल के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पांच विद्वान पंडितों ने पूजा-अर्चना करवाई। इसमें 1100 से अधिक निशानों के साथ करीब 4000 श्रद्धालु शामिल हुए। ‘जय श्री श्याम’, ‘हारे के सहारे की जय’ व ‘खाटू नरेश की जय’ के जयकारों से शहर भक्तिमय हो गया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची, जहां संदीप शेरेवाला ने स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं व बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार जताया।



Source link

मजार की छत निर्माण को लेकर सियासी घमासान:अमीन कागजी और बालमुकुंदाचार्य आमने-सामने, परकोटे में मजार की छत निर्माण पर विवाद




परकोटा में मजार की छत निर्माण को लेकर सियासी घमासान खड़ा हो गया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विवाद के बाद इलाके में तनाव की स्थिति रही, जिसके चलते पुलिस को अतिरिक्त जाब्ता तैनात करना पड़ा। विवाद उस समय बढ़ा जब हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य निर्माण रुकवाने पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही किशनपोल विधायक अमीन कागजी भी मौके पर पहुंच गए। विरासत से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: बालमुकुंदाचार्य हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मजार की छत निर्माण पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि परकोटा क्षेत्र ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व का इलाका है, जहां किसी भी प्रकार के नए या बदले हुए निर्माण के लिए सख्त नियम लागू हैं। उनका आरोप है कि सब्जी मंडी की जमीन पर पक्की छत डालकर मजार बनाई जा रही है, जबकि यह जमीन निगम की है। परकोटे की दीवार से 5 मीटर के दायरे में निर्माण की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद दीवार में सरिए डालकर काम किया जा रहा है। मजार एक ओर गणेशजी मंदिर और दूसरी ओर हनुमानजी मंदिर की दीवार से सटाकर बनाई जा रही है, जबकि पहले यहां ऐसा कोई निर्माण नहीं था। निगम अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों के खिलाफ काम हो रहा है। परकोटा की विरासत से किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानूनी अनुमति के तहत हो रहा काम: अमीन कागजी किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने बालमुकुंदाचार्य के आरोपों को खारिज किया। कागजी ने कहा कि जिस छत निर्माण को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, उसके लिए नगर निगम की ओर से वर्कऑर्डर जारी किया है और सभी प्रक्रियाएं नियमों के तहत पूरी की गई हैं। कागजी मौके पर आक्रोशित नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के जीर्णोद्धार और विकास कार्य भी हुए हैं, तब किसी ने परकोटा या विरासत की बात नहीं की। उन्होंने कहा, ‘तब आपको परकोटा नहीं दिखा, जब कहां थे महाराज?’ कागजी ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में आकर जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे राजनीतिक हस्तक्षेप बताया और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में लिखित शिकायत भी दी है। वैधता की जांच जारी
एडि. डीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि संजय सर्किल स्थित सब्जी मंडी परकोटा क्षेत्र में एक भवन की छत निर्माण को लेकर रविवार सुबह 11 बजे विवाद हुआ था। निगम द्वारा वर्क ऑर्डर जारी किया है, लेकिन वैधता की जांच की जा रही है। नियम विरुद्ध किया निर्माण
“एमएलए कोटे से 20 लाख से मजार का हॉल बनाया जा रहा है। निगम ने वर्क ऑर्डर जारी किया था। ठेकेदार ने परकोटे की दीवार में सरिए डालकर निर्माण कर दिया, जो नियम विरुद्ध है।” -हेमराज ढाका, एक्सईएन



Source link

Khabar Hatke: Korean Film Punishment | Chicken Rescue


हाल ही में कोरियन फिल्म देखने की वजह से एक शख्स को फांसी की सजा मिली। वहीं सि एक मुर्गे को बचाने के लिए 600 लोग इकट्ठा हो गए। उधर एक महिला के बेटे ने 12 लाख का सोना कचरे में फेंक दिया।

.

आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

बालोतरा प्रेस क्लब की पहली बैठक आयोजित



बालोतरा | बालोतरा प्रेस क्लब की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष भवदीपसिंह चारण की अध्यक्षता में किया गया। बैठक की शुरुआत क्लब के नए लोगों एवं पोस्टर के विमोचन के साथ हुई। क्लब के सचिव बंशीलाल चौधरी ने बताया कि बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि संगठन का विस्तार प्रभावी रूप से किया जा सके। साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं पत्रकारिता से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह खारवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। प्रवक्ता अनिल वैष्णव, मयंक अवस्थी, संगठन मंत्री दलपत धतरवाल, जिला महामंत्री करनाराम मांजू, सोशल मीडिया प्रभारी युवराजसिंह, सदस्यता संयोजक कैलाशपुरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी राणीदान रावल, सुरेश सुंदेशा, वीरम देवासी, योगेश सोनी, विकास मौजूद रहे।



Source link

कुसल मेंडिस श्रीलंका के टी-20 में टॉप स्कोरर:शनाका सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट; मैकार्थी ने ओवर में 11 बॉल फेंकी मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स




रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए तीन मुकाबलों में रोमांच, रिकॉर्ड और मोमेंट्स देखने को मिला। दिन के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को नेपाल के खिलाफ कड़ी टक्कर मिली, लेकिन टीम किसी तरह 4 रन से जीत निकालने में कामयाब रही। तीसरा मैच श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला गया, जहां श्रीलंका ने 20 रन से जीत दर्ज की। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कप्तान दासुन शनाका टी-20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। आयरलैंड के बैरी मैकार्थी का एक ओवर चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने कुल 11 गेंदें फेंकीं। दूसरी ओर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी महंगे साबित हुए, उनके एक ओवर में नेपाली बैटर्स ने 3 छक्के लगा दिए। पढ़िए तीनों मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… NZ vs AFG पहला मैच 1. साइफर्ट और एलन आपस में टकराए, कैच छूटा पहली पारी में अफगानिस्तान बल्लेबाजी कर रहा था और न्यूजीलैंड को शुरुआती ब्रेकथ्रू का मौका मिला, लेकिन मैदान पर हुई गलतफहमी भारी पड़ गई। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मैट हेनरी की बॉल पर रहमनुल्लाह गुरबाज के बल्ले का टॉप एज लगा। गेंद हवा में गई तो विकेटकीपर टिम साइफर्ट के साथ फिन एलन और डेरिल मिचेल भी कैच के लिए दौड़ पड़े। साइफर्ट ने कैच लगभग पकड़ ही लिया था, लेकिन आखिरी पल में एलन उनसे टकरा गए। टक्कर लगते ही गेंद हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गई और गुरबाज को जीवनदान मिल गया। उस वक्त गुरबाज सिर्फ 7 रन पर खेल रहे थे। जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने अगले ओवर में जैकब डफी पर चौका और छक्का लगा दिया। हालांकि वे 27 रन बनाकर आउट हो गए। 2. मुजीब को दो बॉल पर दो विकेट मिला न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 183 रन का टारगेट चेज करने उतरी थी। दूसरा ओवर लेकर आए मुजीब उर रहमान ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। मुजीब ने ओवर की दूसरी गेंद तेज और सीधी डाली, जो पिच पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई। एलन पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद मिडिल स्टंप उड़ा ले गई। अगली ही गेंद पर उन्होंने रचीन रवींद्र को बोल्ड कर दिया। रवींद्र बिना खाता खोले पहली ही बॉल पर आउट हो गए। 3. राशिद ने साइफर्ट का कैच छोड़ा 12वें ओवर में राशिद खान ने अपनी ही बॉल पर टिम साइफर्ट का कैच छोड़ दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर साइफर्ट ने ऑफ स्टंप के बाहर आती गेंद पर पीछे हटकर पंच किया। गेंद सीधे राशिद के हाथों में गई, उन्होंने दो-तीन बार गेंद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कैच छूट गया। जब कैच छूटा तब साइफर्ट 35 बॉल पर 48 रन बनाकर खेल रहे थे। जिसके बाद साइफर्ट ने अगली 7 बॉल में उन्होंने 17 रन बना दिए। 4. अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज टी-20 में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज अब न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हो गया है। चेन्नई में खेले गए मुकाबले में कीवी टीम ने 183 रन का टारगेट हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा चेज 176 रन का था, जो श्रीलंका ने 2022 में शारजाह में पूरा किया था। 5. न्यूजीलैंड का टी-20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट रन चेज न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 183 रन का टारगेट 13 गेंद रहते हासिल कर लिया। यह टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी है।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2021 में अबू धाबी में इंग्लैंड के खिलाफ 167 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जो उनका सबसे बड़ा चेज था। ENG vs NEP दूसरा मैच 1. डेब्यू मैच की पहली गेंद पर शेर मल्ला ने विकेट लिया नेपाल के गेंदबाज शेर मल्ला ने डेब्यू किया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट का विकेट ले लिया। सॉल्ट 1 रन बनाकर आउट हुए। मल्ला ने साल्ट को फुल और लेग स्टंप के पास गेंद डाली, सॉल्ट की बैट का टॉप-एज लगा और गेंद सीधे शॉर्ट फाइन पर खड़े लामिछाने के हाथों में चली गई। लामिछाने ने कैच पकड़ने के बाद हवा में पंच करते हुए सेलिब्रेट किया, लेकिन उनका बैलेंस गया और वह मैदान पर गिर पड़े। 2. आर्चर के ओवर में 3 सिक्स लगे नेपाल की रन चेज में जोफ्रा आर्चर का 18वां ओवर टर्निंग पॉइंट बन गया। इस ओवर में कुल 22 रन बने, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे। शुरुआत आरिफ शेख ने स्क्वॉयर लेग के ऊपर सिक्स लगाकर की, हालांकि अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए। इसके बाद लोकेश बम ने आर्चर के स्लोअर और कटर प्लान को पढ़ते हुए लगातार दो छक्के जड़ दिए। पहला सिक्स साइटस्क्रीन के ऊपर और दूसरा डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के पार गया। इस महंगे ओवर ने मैच का समीकरण पूरी तरह बदल दिया और नेपाल को आखिरी ओवर तक मुकाबले में बनाए रखा। 3. बेथेल ने टी-20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में फिफ्टी लगाई जैकब बेथेल ने नेपाल के खिलाफ अपने डेब्यू टी-20 वर्ल्ड कप मैच में अर्धशतक लगाया। वे ऐसा करने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बेथेल ने कुशल भुर्तेल की बॉल पर सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 35 गेंद में 55 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। बेथेल से पहले केविन पीटरसन ने अपने डेब्यू टी20 वर्ल्ड कप मैच में फिफ्टी लगाया था। उन्होंने 2007 में केप टाउन में जिम्बाब्वे के खिलाफ 79 रन बनाए थे। 4. ब्रूक की सिक्स से फिफ्टी इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर नंदन यादव ने शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी ऑफ स्टंप के बाहर डाली, जिसे ब्रूक ने बैकफुट पर जाकर डीप मिडविकेट के ऊपर शानदार पुल सिक्स में बदल दिया। इस सिक्स से ब्रूक ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। SL vs IRE तीसरा मैच 1. एक ओवर में तीन कैच छूटे श्रीलंकाई पारी के 17वें ओवर में आयरलैंड के फील्डर्स ने 3 कैच छोड़े। इसमें दो कैच कुसल मेंडिस के और कमिंडु मेंडिंस का एक कैच छूटा। यह ओवर तेज गेंदबाज हम्फ्रीज डाल रहे थे। मैथ्यू हम्फ्रीज की पहली बॉल पर कैम्फर ने कुसल मेंडिस का हाई कैच छोड़ा। इसके बाद तीसरी बॉल पर फिर चांस बना, जब बॉल शार्ट फाइन लेग पर गई, लेकिन इस बार मैकार्थी बॉल को मिसजज कर गए और कैच छूट गया। इसी ओवर में कमिंडु मेंडिंस को भी जीवनदान मिला। गेंद मिडऑन पर गई, लेकिन जॉर्ज डॉकरेल से ना सिर्फ कैच छूटा, बल्कि छक्का भी चला गया। 2. कुसल मेंडिस श्रीलंका के टी-20 में टॉप स्कोरर कुसल मेंडिस अब श्रीलंका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पथुम निसांका को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल की। मेंडिस ने 6 बार नाबाद रहते हुए 2481 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पथुम निसांका हैं, जिनके नाम 2461 रन दर्ज हैं। तीसरे स्थान पर कुसल परेरा (2312 रन) और चौथे नंबर पर तिलकरत्ने दिलशान (1889 रन) हैं। 3. हसरंगा श्रीलंका के टी-20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट विकेट टेकर टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब वनिंदु हसरंगा के नाम दर्ज हो गया है। हसरंगा ने 20 मैचों में 40 विकेट चटकाए हैं और इस सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं, जिन्होंने 2007 से 2014 के बीच 31 मैचों में 38 विकेट लिए थे। तीसरे स्थान पर अजंता मेंडिस हैं, जिनके नाम 35 विकेट दर्ज हैं, जबकि महेश तीक्षणा 21 विकेट के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं। 4. शनाका टी-20 में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए दासुन शनाका टी-20 में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्हें 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर बैरी मैकार्थी ने कैच आउट कराया। अब वह सबसे ज्यादा बार 16 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। इससे पहले वह रवांडा के तेज गेंदबाज जैपी बिमेनिमाना के साथ बराबरी पर थे, जो 15 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं, जो 14 बार डक हो चुके हैं। 5. एक ओवर में 11 गेंद डालने का रिकॉर्ड बनाया श्रीलंकाई पारी के 19वें ओवर में बैरी मैकार्थी ने 11 गेंदें फेंकी। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में किसी ओवर में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड 5 गेंदबाजों के नाम है। मैकार्थी ने 4 वाइड और एक नो बॉल सहित 11 गेंदें डाली।



Source link

अन्नक्षेत्र श्रीराम मंदिर में होली के भजनों की धूम रही




श्रीगंगानगर| राजकीय जिला चिकित्सालय के सामने स्थित अन्न क्षेत्र श्रीराम मंदिर के हनुमान चौक बालाजी दरबार में शनिवार रात दिव्य भजन संध्या में होली के भजनों की धूम रही। आई फाल्गुन की बहार, होली खेलो नंदकुमार… जैसे भजनों ने भाव विभोर कर दिया। अजय कृष्ण स्वामी, घनश्याम बिनानी, केके शर्मा, अभय शंकर स्वामी, गोकुल जैन, सतीश गुप्ता, अंकुर मक्कड़ व प्रेम स्वामी आदि ने भजन प्रस्तुत किए। प्रारंभ में अजय कृष्ण स्वामी ने पूजन करवाया। मंदिर में प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को रात्रि 8 से 11 बजे तक दिव्य भजन संध्या होती है। शुक्ल पक्ष की नवमी को पूरी रात का जागरण, प्रत्येक माह अमावस्या एवं पूर्णिमा पर भंडारा लगाया जाता है।



Source link

इटली का डेब्यू, स्कॉटलैंड से होगी भिड़ंत:नीदरलैंड को हराकर क्वालिफाई किया, ईडन गार्डन्स में सुबह 11 बजे से मुकाबला




कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सोमवार सुबह 11:00 बजे स्कॉटलैंड और इटली के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच ऐतिहासिक है क्योंकि इटली की टीम अपना वर्ल्ड कप डेब्यू कर रही है। वहीं, वेस्टइंडीज से अपना पहला मैच हारने के बाद स्कॉटलैंड इस मुकाबले में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के ग्रुप में हैं दोनों टीमें
इटली की टीम ग्रुप-C में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों के साथ है। इटली ने यूरोपियन क्वालिफायर्स में जबरदस्त प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया था। हाल ही में हुए वार्म-अप मैचों में भी इटली ने कनाडा और UAE को हराकर अपनी तैयारियों का लोहा मनवाया है। टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें इंग्लैंड के डोमेस्टिक क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का अच्छा अनुभव है। दूसरी ओर, स्कॉटलैंड की टीम को बांग्लादेश के बाहर हो जाने के बाद टूर्नामेंट में मौका मिला है। स्कॉटिश टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है। कप्तान रिची बेरिंगटन टीम की रीढ़ हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। अब तक दोनों टीमें आपस में दो बार भिड़ चुकी हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता है। पिछले साल यूरोपियन क्वालिफायर्स में इटली ने स्कॉटलैंड को 12 रनों से हराकर सबको चौंका दिया था। मोस्का ब्रदर्स और जेजे स्मट्स पर रहेंगी नजरें
इटली की बल्लेबाजी में एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का की जोड़ी पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जानी जाती है। एंथोनी टी-20 में टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। उन्होंने अब तक खेले 18 मैचों में 122.82 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी जेजे स्मट्स हैं, जो पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके हैं। उनके पास दुनिया भर की टी-20 लीग का अनुभव है। इसके अलावा अनुभवी वेन मैडसेन टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जो पिछले एक दशक से इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में डर्बीशायर के लिए रनों का अंबार लगा रहे हैं। गेंदबाजी में हैरी मैनेंटी टीम के मुख्य हथियार हैं, जिन्होंने 21 मैचों में 6.41 की शानदार इकोनॉमी से 34 विकेट लिए हैं। स्कॉटलैंड के पास अनुभव
स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 103 मैचों में 131.25 की स्ट्राइक रेट से 2377 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में पावरप्ले के दौरान 37 रन पर 3 विकेट गिर जाने से टीम दबाव में आ गई थी। इस बार जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स की ओपनिंग जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में मार्क वॉट टीम के एक्स-फैक्टर हैं, जिन्होंने 78 मैचों में 89 विकेट चटकाए हैं। उनके साथ ब्रैडली करी और सफयान शरीफ ईडन गार्डन्स की पिच पर अहम भूमिका निभा सकते हैं। ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
कोलकाता की पिच बल्लेबाजों के लिए ‘स्वर्ग’ मानी जाती है। आउटफील्ड तेज होने के कारण यहां रन बनाना आसान होता है। पहली पारी का औसत स्कोर 168 है, लेकिन इस मैच में 180+ के स्कोर की उम्मीद है। दिन का मैच होने के कारण ओस (Dew) का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर पिच के धीमे होने का फायदा उठाना चाहेगी। मौसम क्रिकेट के अनुकूल
सोमवार को कोलकाता में मौसम क्रिकेट के अनुकूल रहेगा। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और 13 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग XI:
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, सफयान शरीफ और ब्रैडली करी। इटली: एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, मार्कस कैम्पोपियानो, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), जियान पिएरो मीडे (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, हैरी मैनेंटी, बेंजामिन मैनेंटी, थॉमस ड्रेका और जसप्रीत सिंह। मैच कहां देखें?
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल यूजर्स जियो-हॉटस्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए आप दैनिक भास्कर एप के साथ बने रह सकते हैं।



Source link

भगवान वैभव के नहीं, केवल भाव के भूखे हैं: उज्ज्वल कृष्णा




श्री दुर्गा मंदिर में रोज हो रही है श्रीमद् भागवत और श्री श्याम कथा भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्रीमद् भागवत व श्री श्याम कथा महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वृंदावन से आए कथा व्यास उज्ज्वल कृष्णा ने सृष्टि का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर सृष्टि के कण-कण में व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि भगवान को छप्पन भोग या वैभव की नहीं, बल्कि भक्त के सच्चे प्रेम और भाव की आवश्यकता होती है। भगवान तो केवल भाव के भूखे हैं। कथा में मुख्य यजमान मल्होत्रा परिवार रहा। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सचिव राजेश वाट्स ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कथा हो रही है। महोत्सव के तहत 12 फरवरी को सुबह 11:15 बजे नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। 13 फरवरी को श्री श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा, विशेष हवन और भंडारा आयोजित होगा। अध्यक्ष सुशील राजू मल्होत्रा सहित प्रबंध समिति व्यवस्थाओं में जुटी है। वाट्स ने बताया कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए खाटू श्याम जी के शीश की प्रतिमा लेकर थानागाजी से सेवादार रवाना हो चुके हैं। सेवादार प्रतिमा लेकर 9 फरवरी को यहां पहुंच जाएंगे।



Source link