नौकर ही निकला ज्वैलरी चोर



जयपुर | वैशाली नगर इलाके में दुकान पर काम करने वाला युवक ही मालिक के घर और दुकान से ज्वैलरी व नकदी पार कर ले गया। वैशाली नगर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी पश्चिम हनुमान मीणा ने बताया कि आरोपी विकास जाटव (19) निवासी श्योपुर मध्यप्रदेश हाल किराएदार सिरसी जयपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल किया है। इस संबंध में राजेन्द्र कुमार झालानी निवासी वैशाली नगर ने रिपोर्ट दी थी।



Source link

MLA से तहसीलदार बोले- गलत बात हो जाएगी:मंत्रीजी को मिला बचपन का दोस्त; IPS की संकेतों वाली भाषा




नमस्कार दौसा में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस पर विधायकजी और तहसीलदार में नोकझोंक हो गई। बारां में शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने सड़क पर बचपन के दोस्त को देख काफिला रुकवाया और बातें कीं। सीकर में पूर्व मुख्यमंत्रीजी का स्वागत गीतों से किया गया और झालावाड़ में IPS की संकेतों की भाषा ने बड़ा मैसेज दे दिया। राजस्थान की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में… 1. तहसीलदार और विधायक में तू-तू मैं-मैं दौसा में हाईवे पर रानी बीड़ क्षेत्र की 12 बीघा सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। तहसीलदार गजानंद मीणा जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। कार्रवाई रुकवाने के लिए कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा पहुंचे। विधायकजी ने सोचा था कि अधिकारी उन्हें देख पहले घिघियाएगा, फिर मिमियाएगा, फिर रिरियाते हुए मजबूरन कार्रवाई करने की बात कहेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टे तहसीलदार सवा शेर निकाला। विधायक बोले- कार्रवाई रोक दो, मैं विधायक हूं। तहसीलदार लगभग गुर्राते हुए बोला- मैं तहसीलदार हूं। जमीन सरकारी है। तो मैं जमीन का मालिक हूं। विधायक ने फिर दांव चला- कोर्ट का आदेश तो होगा, वो दिखाइए। तहसीलदार फिर भारी पड़ा, बोला- मुझे कौन आदेश देगा? मैं तहसीलदार हूं। जमीन सरकारी है। तो मैं जमीन का मालिक हूं। फालतू बात मत करो। गलत बात हो जाएगी। विधायकजी सन्न रह गए। भरी सभा में घोर अपमान। तहसीलदार के तेवर ढीले ही नहीं हो रहे। विधायकजी को कोई तर्क नहीं सूझा। भीड़ में से कोई बोला- अरे तमीज से तो बात करो, ये विधायक हैं दौसा के। तब विधायकजी को विधायकी याद आई और उन्होंने गेयर बदला। लगभग चिल्लाते हुए तहसीलदार पर चढ़े। बोले- गरीबों के मकान तोड़ोगे? मुझे जेल में डालोगे? पूरा दौसा रानी बीड़ में है। विधायक का पारा चढ़ा देख तहसीलदार साहब को भी समझ आ गया कि अब अड़ने में भलाई नहीं। दूर वहां जाकर खड़े हो गए, जहां मारकूट की स्थिति में बचाने वालों की संख्या अधिक थी। 2. मंत्रीजी को मिला पुराना दोस्त दोस्त के पास जरा सा पैसा आ जाए तो वह गरीब मित्रों से बचकर चलने लगता है। उसे लगता है कि कहीं ‘मदद’ न मांग ले। कुछ रिश्तों के तार बहुत मजबूती से जुड़े होते हैं। रिश्ता नहीं, रिश्ता निभाने वाले बड़े होते हैं। दोस्ती से बड़ा रिश्ता कोई नहीं। शिक्षा मंत्रीजी किसी कार्यक्रम में शमिल होने बारां पहुंचे थे। काफिला खेतों के बीच सड़क से गुजर रहा था। वहीं चरवाहे बकरियां चरा रहे थे। अचानक मंत्रीजी ने ड्राइवर से कहा- गाड़ी रोको। एक के बाद एक काफिले की सभी गाड़ियां रुक गईं। सभी अफसर-सुरक्षाकर्मी भौंचक। यहां सुनसान में काफिला क्यों रुका? मंत्रीजी कार से उतर कर एक हमउम्र चरवाहे के पास गए और बोले- मुझे पहचाना? चरवाहा निकला शिक्षामंत्री के बचपन का दोस्त हरिश्चंद्र। दोनों दोस्त लिपट गए। खूब गलबाहियां कीं। हरिश्चंद्रजी ने काफिले के बाकी लोगों को बताया- हम बराबर उम्र के ही हैं। बचपन में खूब खेलते थे। एक साथ सब्जियां भी बेची हैं। सब्जी बेचने के लिए आवाज लगाया करते थे- मिर्ची ले लो, बैंगन ले लो। मंत्रीजी ठहाका लगाकर हंसे। दोस्त से गुजारिश की- एक बार और आवाज लगाकर बताओ। कुल मिलाकर दोनों दोस्तों की तरह ही मिले। प्रोटोकॉल दूर खड़ा देखता रहा। मंत्रीजी ने दोस्त से घर-परिवार के बारे में पूछा। पता चला कि हरिश्चंद्र की पत्नी बीमार हैं। दवा-जांच में 5 हजार खर्च कर चुके हैं। मंत्रीजी तुरंत बोले- सीधे मेरे पास चले आना। भाभी का सारा इलाज फ्री में करा दूंगा। 3. फाग के गीतों से पूर्व CM का स्वागत जयपुर से बीकानेर जाते वक्त पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सीकर होकर गुजरीं। यहां लक्ष्मणगढ़ में जब कार्यकर्ताओं को उनके आने की सूचना मिली तो उत्साह चरम पर। कार्यकर्ता जुट गए। जगह-जगह मैडम का स्वागत किया। फूल मालाएं पहनाईं। नारे लगाए। फागुन की शुरुआत हुई है, ऐसे में कार्यकर्ताओं ने आपस में ही फाग की गीतों की डिमांड की। पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम का नाम लेकर गीत गाना शुरू कर दिया। ताली बजा-बजाकर गीत गाया गया। कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह देखकर पूर्व सीएम भी खुश नजर आईं। 4. चलते-चलते… पुलिस की वर्दी देख कई बच्चे डर जाते हैं। सहम कर छुप जाते हैं। यह उन इलाकों के बच्चों के साथ होता है, जहां पुलिसवालों को मानवीय व्यवहार की ट्रेनिंग नहीं दी गई। कुछ पुलिसवाले वर्दी को गुंडागर्दी का लाइसेंस बना देते हैं। पुलिस के लिए जनता में विश्वास तब जागता है जब एक आम नागरिक को पुलिस से इज्जत मिलती है। झालावाड़ एसपी अमित कुमार बुडानिया ( IPS) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है। एसपी साहब लॉन में बच्चों के साथ आराम से पालथी मारकर बैठे हैं। एकाध अधिकारी भी उसी तरह से घास पर बैठे दिख रहे हैं। एसपी साहब मूक-बधिर बच्चों से संकेतों की भाषा में बात कर रहे हैं। एसपी बुडानिया ने बच्चों को यकीन दिलाया कि आपने मुझे संकेतों की भाषा सिखा दी है। इसके बाद वे अपने नाम के एक-एक अंग्रेजी वर्ण को संकेत के रूप में बताते हैं और बच्चे सही की मुहर लगाते चलते हैं। एसपी साहब का नाम पूरा हुआ और बच्चे खिलखिला पड़े। इन्हीं संकेतों से उन पुलिसकर्मियों को भी समझ जाना चाहिए कि जनता का भरोसा जीतना उतना भी मुश्किल नहीं है। बस जुड़ाव जमीनी और ईमानदारी वाला होना चाहिए। और वर्दी की अकड़ खूंटी पर ही टंगी रहे तो बेहतर। इनपुट सहयोग- राघवेंद्र गुर्जर (दौसा), शुभम निमोदिया (बारां), सुरेंद्र माथुर (सीकर), बल बहादुर सिंह हाड़ा (झालावाड़)। वीडियो देखने के लिए सबसे ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब कल मुलाकात होगी…



Source link

Businessman Beaten to Death in Connaught Place; Railway Mans Throat Slit


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Murders: Businessman Beaten To Death In Connaught Place; Railway Mans Throat Slit

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हत्या के तीन मामले सामने आए। पहली घटना कनॉट प्लेस की है, जहां रात में एक पार्टी में गए 36 साल के बिजनेसमैन की तीन फूड डिलीवरी राइडर्स ने हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

दिल्ली के गुलाबी बाग में एक 17 साल के लड़के ने एक रेलवे कर्मचारी पर गैस सिलेंडर से हमला किया और फिर उसका गला काट दिया। नाबालिग लड़के के मुताबिक, रेलवे कर्मी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।

वहीं, तीसरी घटना दिल्ली के पांडव नगर इलाके की है। यहां तीन नाबालिगों ने एक 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग पर हमला किया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

मानसरोवर; शिप्रा मैरिज गार्डन में तोड़फोड़, चोरी



जयपुर | शहर के शिप्रा पथ थाना इलाके में मंगलवार को शिप्रा मैरिज गार्डन में कुछ लोगों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर तोड़फोड़ की और लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग मालिक ने फोन पर शिप्रा पथ पुलिस को सूचना दी। ​मामले के अनुसार आदर्श नगर निवासी सुरेश नरूला का मानसरोवर में शिप्रा हाउस नाम से मैरिज गार्डन है। नरूला ने बताया कि वे बीमार हैं और घटना के वक्त अपने निवास से करीब 30 किमी दूर थे। ​शाम 5 बजे पड़ोसी ने नरूला को फोन कर बताया कि कुछ लोग परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी कर रहे हैं। तब ​शाम 5:06 बजे पीड़ित ने तुरंत शिप्रा पथ थाने में फोन कर सूचना दी। इसके बाद 100 नंबर पर भी कॉल किया। असामाजिक तत्व परिसर में लगे टेंट हाउस का सामान, सोफे और कुर्सियां चोरी कर ले गए। पीड़ित जब रात करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंचा, तो वहां सब कुछ गायब मिला। इस संबंध में शिप्रा पथ थाने में रिपोर्ट दी गई है।



Source link

शब-ए-बारात; इबादत, तिलावत में गुजरीमगफिरत की रात, गुनाहों की माफी मांगी



जयपुर | मुस्लिम समाज की ओर से मंगलवार को शब-ए-बारात मनाया गया। शहर के मुस्लिम मोहल्लों में स्थित मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया। मान्यता है कि इस रात इबादत करने वालों के सभी गुनाह माफ हो जाते हैं। अकीदतमंदों ने पूरी रात इबादत, कुरान की तिलावत में गुजारी और मस्जिदों में मुस्लिम उलेमाओं ने शब-ए-बारात अहमियत और फजीलत बताई। इस रात को ‘तौबा’ या ‘मगफिरत’ की रात भी कहते हैं। इस रात दुआ करने पर अल्लाह अपने बंदों सभी गुनाह माफ कर देता है। पैगंबर हजरत मुहम्मद कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों के लिए दुआ करते थे, इसलिए कब्रिस्तान जाना सुन्नत माना है। ऐसे में शब-ए-रात के मौके पर कब्रिस्तानों में दुआ पड़ी गई। 15 दिन बाद शुरू होगा माह-ए-रमजान: शब-ए-बारात बरकतों वाले महीने रमजान से 15 दिन पहले मनाया जाता है। इसके रमजान शुरू होने वाला है।



Source link

हिंदू सम्मेलन; सनातन समाज से एकजुट रहने और एक दिशा में चलने का आह्वान



जयपुर | यदि अखंडता बनाए रखना है तो भारत के सभी हिंदू समाज को एक एकजुट रहकर एक दिशा में चलना होगा। जाति-पाति को भुलाकर अनेकता में एकता हिंदू की विशेषता के नारे को बुलंद करना होगा। ये विचार विराट हिंदू सम्मेलन गोवर्धन नगर बस्ती, सांगानेर क्षेत्र में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक आरएसएस बाबूलाल ने मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। 1001 महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। जूना अखाड़ा दहलावास के नेकी महाराज अपने आशीष वचनों में सभी लोगों को धर्म से जुड़ने का संदेश दिया। अध्यक्ष जगदीश गुर्जर ने आह्वान किया कि हमारी जातियां हमारा गौरव है और यह गौरव तब ज्यादा बढ़ जाता है, जब हम और जातियों के साथ मिलकर एक साथ मिलकर एक आवाज में नारा लगाते हैं- जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई। दुलारी देवी चौधरी और रजनी शर्मा ने बच्चों को संयुक्त परिवारों में रहने के संस्कार देने की बात कही। आयोजन समिति संरक्षक अशोक कुमार शर्मा ने पानी बचाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में एडवोकेट रामेश्वर प्रसाद शर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह चौधरी, द्वारका प्रसाद शर्मा, विकास शर्मा, सरदार सिंह, राजू गुर्जर व श्याम मित्र मंडल की भूमिका अहम रही।



Source link

Shri Ram Family Temple; Pran-Pratishtha Festival begins, 1100 women take out Kalash Yatra


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए धर्म जागरण समन्वय केन्द्र रामचंद्रपुरा, महल रोड स्थित निर्माणाधीन जन कल्याण संस्थान परिसर में नवनिर्मित श्रीराम परिवार मंदिर में पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह एवं विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प

.

प्रांत प्रमुख अमरसिंह ने बताया कि धर्म जागरण समन्वय एवं सकल हिन्दू समाज विधानी बस्ती के तत्वावधान में पंकज योगी आश्रम से कलशयात्रा में 1100 महिलाएं विभिन्न मार्ग से होकर बॉम्बे हॉस्पिटल के पास धर्म जागरण समन्वय कार्यालय पहुंची। कलश यात्रा के बाद जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने निर्माणाधीन भवन के उद्देश्यों के बारे में बताया। कलश यात्रा की समाप्ति उपरान्त पूज्य संत बालकदास का प्रेरक प्रवचन हुआ, तत्पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

बुधवार को द्वितीय दिवसीय उत्सव में श्री गणपति एवं मंडपस्थ देवताओं का पूजन होगा। नूतन विग्रहों का जलाधिवास कर्म तथा अग्नि स्थापना होगी। गुरुवार को पूजन एवं हवनादि कार्य घृत, शर्करा, पत्र, पुष्प, फल, धूप एवं विभिन्न औषधियों द्वारा अधिवास किया जाएगा। शुक्रवार को नित्य पूजन-हवन, देवस्नपन विधि, शय्याधिवास, महास्नान, नूतन विग्रह न्यास नैत्रोन्मिलन संस्कार और राम-जानकी विवाह होगा।

{पांचवें दिन प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति महाआरती होगी। विराट हिन्दू सम्मेलन में सुरेश सोनी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद‌्बोधन होगा।



Source link

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 6 फरवरी को, कुंभ में जाएंगे, एक तरफ होंगे शनि और दूसरी तरफ मंगल



ग्रहों की चाल दो दिन बाद दैत्य गुरु शुक्र, मकर राशि को छोड़कर अपनी मित्र राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्रदेव का यह राशि परिवर्तन 6 फरवरी की रात 1:11 बजे होगा। खास बात यह है कि कुंभ राशि में प्रवेश करने पर शुक्र के मित्र ग्रह शनि और मंगल उनके दोनों तरफ रहेंगे अर्थात शुक्र के एक तरफ शनि एवं दूसरी तरफ मंगल रहेंगे अतः शुक्र अत्यंत बलवान हो जाएंगे। इसकी वजह से शुक्र में जिद और उग्रता भी बढ़ जाएगी। ज्योतिषियों की माने तो शुक्र, शनि व मंगल की यह युति बनने से प्रॉपर्टी, होटल व्यवसाय के जुड़े लोगों को फायदा होगा और विश्व स्तर पर भी कोई बड़ी डील होगी। ज्योतिषाचार्य चंद्रमोहन दाधीच ने बताया कि शुक्रवार को दैत्यों के गुरु कारक ग्रह शुक्र मकर राशि को छोड़कर अपनी मित्र राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। वे यहां 2 मार्च तक रहेंगे फिर अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश करना महंगी प्रॉपर्टी की बड़ी डील करवाएगा। आने वाला समय खुशहाली और समृद्धि दायक रहेगा शुक्र ग्रह के मित्र ग्रह शनि व मंगल के प्रभाव के चलते कल कारखानों प्रॉपर्टी व होटल व्यवसाय आदि के कारोबारियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिषाचार्य धर्मेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि गोचर में शुक्र जातक की राशि से दूसरे, तीसरे, चौथे, सातवें , ग्यारहवें, बारहवें भाव में शुभ फलदायी होते हैं और 1, 6 व 9वें भाव में शुक्र का भ्रमण प्रतिकूल होता है। अतः लगभग अगले 30 दिन शुक्र ग्रह मेष, मिथुन, कर्क ,तुला, वृश्चिक, धनु कुंभ व मीन राशि के जातकों के लिए अपने कारक विषयों में सामान्य शुभ फलदायी होंगे शेष राशि के जातकों को सामान्य फलदायी रहेंगे। शुक्र विवाह, जीवनसाथी, दांपत्य जीवन, कामेच्छा, काव्य, सौंदर्य, नेत्र, व शारीरिक सुख भोग विलास, धन, वस्त्र, आभूषण, र| आदि के कारक होता है, अतः इनसे जुड़े व्यापारियों को लाभ देंगे। प्रॉपर्टी कारोबारियों के लिए अगले 30 दिन लाभकारी साबित होंगे



Source link

अडानी को फायदा देने के लिए टेंडर बहाल रखा, मंत्री ने शिक्षकों को कुत्ते भगाने में लगाया



जयपुर| पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, हेल्थ डिपार्टमेंट के मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित 4 मंत्रियों पर हमले किए। अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए एक बिजली कोयला खरीद के टेंडर को लेकर कई सवाल खड़े किए। डोटासरा बोले- दिलावर ने विभाग का बंटाधार कर दिया। हाईकोर्ट बार बार धमका रहा है, स्कूल सारे जर्जर पड़े हैं। 20 हजार करोड़ इनके पास है नहीं। पहले शिक्षकों की पहले कुत्ते भगाने में ड्यूटी लगाई, फिर रामकथा में शिक्षक लगा दिए। मंत्री तो कथा में नाचे। दिलावर ने डोटासरा पर पलटवार करते कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के सामने शिक्षकों ने कहा था डोटासरा पैसा खाते हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति की, स्पीकर ने आरोपों को कार्यवाही से निकलवाने का आश्वासन दिया। डोटासरा फिर बोले- मैं दिलावर के आरोपों को गंभीरता से नहीं लेता, इन्हें तो बनाया ही ऐसे कबाड़े करने के लिए हैं। हेल्थ मिनिस्टर पर बोले- इनका तो पूरा विभाग ही एपीओ चल ही रहा है। इतना ही नहीं खुद मंत्री भी एपीओ रहते हैं। जहां होना चाहिए, वहां कभी नहीं मिलते। डोटासरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तो मुझे रोज जेल भेजते हैं, मैं रोज तैयार होता हूं कि पता नहीं कब जेल जाना पड़ जाए। लेकिन आरएसएस के खास भले ही बनते हों, एक दिन जेल जाओगे। शिक्षा मंत्री कथा में नाचे, 81 ट्वीट किए, शिक्षा पर 8 संदेश तक नहीं: डोटासरा RPSC का संस्था के रूप में अस्तित्व खत्म कांग्रेस के हरीश चौधरी ने कहा कि सरकारी भर्तियों में OMR शीट घोटालों से लेकर लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने आरपीएससी की साख को पूरी तरह खत्म कर दिया है। आज आरपीएससी एक संस्था के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। लाखों-करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। युवाओं से खिलवाड़ कौन कर रहा : भाटी विधानसभा में चर्चा के दौरान शिव से निर्दलीय विधायक रवींद्रसिंह भाटी ने कहा- राजस्थान युवाओं पर विपक्ष कह रहा था कि पक्ष कुछ नहीं कर रहा। मैं पूछता हूं कि पेपर लीक के जिम्मेदार कौन हैं। पेपर लीक से निकले ही नहीं कि ओएमआर शीट का मामला सामने आ गया। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कौन कर रहा है। जब भी कोई परीक्षा होती है, बहनों के मंगलसूत्र निकलवा दिए जाते हैं। उनकी चोटियां काटी जाती है। मेरे सिख भाइयों की पग उतारी जाती है। वे तमाम लोग इसलिए सहयोग करते हैं क्योंकि वे चिंतित रहते हैं कि काश ये पेपर लीक न हो जाए। समय रहते पेपर लीक प्रकरणों के लिए विशेष चर्चा होनी चाहिए। भाटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष स्कूलों के पद खाली होने, स्कूल भवनों की स्थिति पर आंकड़े बता रहे थे।



Source link

सड़क हादसा:एसयूवी की टक्कर से खड़ी बाइक पर बैठे 3 लोग खेत की तारबंदी के ऊपर से उछले, दो की मौत




गुड़ामालानी क्षेत्र के बांटा-गुड़ामालानी रोड पर मंगलवार की दोपहर को करीब 2:30 बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामदेव मंदिर के पास रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की एसयूवी ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठे बुजुर्ग हवा में उछलकर सड़क किनारे लगी तारबंदी के ऊपर से होते हुए सीधे खेत में जा गिरे। हादसे में बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। भीड़ को आता देख चालक गाड़ी सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। बहन के ससुर को बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था पलियाली निवासी भंवरलाल (33) पुत्र गुणेशाराम अपनी छोटी बहन के ससुर ईशराम (55) रूड़ाराम निवासी रामपुरा (जालोर) को गुड़ामालानी बस स्टैंड छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में रामदेव मंदिर के पास उनके चाचा देवाराम खड़े थे। भंवरलाल ने वहां बाइक रोकी,इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित एसयूवी ने तीनों को चपेट में ले लिया। भंवरलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। ईशराम और देवाराम को सांचौर रेफर किया। सांचौर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने ईशराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि देवाराम का इलाज चल रहा है। भंवरलाल हैदराबाद में स्टील रेलिंग का काम करता था। पूरे परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। एक बेटा और एक बेटी है। घर में जागरण में शामिल होने वह 26 जनवरी को गांव आया था।



Source link