Operation Ki Ya Underway; Security Forces vs Terrorists


  • Hindi News
  • National
  • Udhampur Encounter: Operation Ki Ya Underway; Security Forces Vs Terrorists

उधमपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जंगल में छिपे आतंकियों ने सेना पर फायरिंग की थी। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

जंगल में छिपे आतंकियों ने सेना पर फायरिंग की थी। (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ ऑपरेशन ‘किया’ के दौरान हुई।

सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बसंतगढ़ इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई गई।

रामनगर तहसील के जोहपर-मर्ता गांव में संदिग्धों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

आतंकियों के भागने की आशंका को देखते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सभी एग्जिट पॉइंट सील कर दिए गए हैं और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है। ऑपरेशन अभी जारी है।

ऑपरेशन ‘किया’ शुरू किया गया

व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इंटेलिजेंस आधारित संयुक्त ऑपरेशन के तहत CIF डेल्टा के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के साथ मिलकर उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में ऑपरेशन ‘किया’ शुरू किया है। इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और मुठभेड़ जारी है।

ऑपरेशन त्राशी-1 अभी भी जारी

उधमपुर के साथ-साथ किश्तवाड़ जिले में ऑपरेशन त्राशी-1 भी चल रहा है। यह ऑपरेशन 18 जनवरी को चतरू बेल्ट के मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में शुरू किया गया था।

ऑपरेशन त्राशी-1 के दौरान पिछले 15 दिनों में आतंकियों के साथ चार बार मुठभेड़ हो चुकी है। 18 जनवरी को हुए पहले एनकाउंटर में 8 जवान घायल हुए थे, जिनमें से हवलदार गजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 22 और 24 जनवरी को अलग-अलग मुठभेड़ हुईं, जबकि 31 जनवरी को डोलगाम इलाके में फिर से गोलीबारी हुई।

23 जनवरी: जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 23 जनवरी को सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मार गिराया था। आतंकियों की तलाश में पिछले एक हफ्ते से ऑपरेशन चल रहा था।

उस्मान पिछले 2 साल से अन्य आतंकवादियों के साथ डोडा-उधमपुर-कौथा इलाके में एक्टिव था। एनकाउंटर की साइट से अमेरिका में बनी M4 राइफल, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *