यूजीसी एक्ट समाज को तोड़ने वाला, योगी प्रधानमंत्री बनें, हम सब यह देखना चाहते हैं : ओकेंद्र सिंह राणा

[ad_1]


भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा यूजीसी प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार लेकर आई है। भाजपा पहले धर्म की बात करती थी कि बंटोगे तो कटोगे, लेकिन अब वे खुद ही बांटने और तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा एससी समाज से अच्छा भाईचारा रहा है। उन्होंने हमारा हर पल, हर जगह साथ दिया। हम भी जब, जहां जरूरत पड़ी, उनके साथ खड़े रहे, लेकिन इस प्रकार के एक्ट लाकर सरकार द्वारा समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है। सरकार पहले धर्म के नाम पर हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम करती थी और अब हिंदुओं को ही लड़ा रही है। ऐसे एक्ट की जरूरत नहीं थी, लेकिन सरकार लेकर आई तो जवाब देंगे। यह बात रविवार दोपहर राजपूत समाज की राणा सांगा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि आए क्षत्रीय करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र सिंह राणा ने पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि पार्टी को बनाने वाले, हर-हर मोदी और घर-घर मोदी का नारा देने वाले भी हम ही हैं और इसे वापस घर भेजने का काम भी हम ही करेंगे। अगले साल उत्तरप्रदेश में चुनाव है। भाजपा सरकार को पता लग जाएगा। योगी धर्म और सनातन समाज के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन उनको तोड़ने और घर बैठाने के लिए अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने इस प्रकार की चाल चल रखी है, जो नाकाम होगी। आएंगे तो योगी ही, मोदी नहीं आएंगे। देश का प्रधानमंत्री भी योगी बनें, हम तो यह देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें क्षत्रीय जाती में जन्म मिला, क्षत्रीय का मतलब 36 कोम को साथ लेकर चलने वाला, लेकिन बात अपने समाज, राष्ट्र और धर्म की आती है तो हम हर ताकत से लड़ सकते हैं। उत्तरप्रदेश से सपा के सांसद सुमन ने महाराणा सांगा के बारे में गलत टिप्पणी की तो दर्द हुआ और उसे मुंह तोड़ जवाब दिया गया था। बात अपने मान और सम्मान के साथ ही धर्म पर आए। देश तोड़ने की बात करें तो ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समर्थन तो कभी नहीं करेंगे। उसे कभी वोट नहीं दे सकते। अगर प्रधानमंत्री योगी को बनाया जाएगा तो भाजपा को वोट देगे, नहीं तो वोट नहीं देंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय कार्य समिति अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड़ व क्षत्रीय करणी सेना के जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह सहित संगठन के कई युवा मौज्ूद थे। प्रतियोगिता की आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह ने सभी का स्वागत किया।

[ad_2]

Source link

हरियाणवी बॉय के UAE क्रिकेटर बनने की कहानी:5 साल की उम्र में पिता की मौत, रणजी टीम में नहीं मिली जगह; अब T-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे

[ad_1]


हरियाणा के रोहतक के गांव घिलौड़ के रहने वाले मयंक चौधरी का चयन यूएई की अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट टीम में हुआ है। मयंक अब भारत और श्रीलंका की मेजबाजी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में 10 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। मयंक को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। दो बार हरियाणा रणजी टीम के कैंप में भी चयन हुआ, लेकिन फाइनल टीम का हिस्सा नहीं बन सके। इसके बाद परिवार के लोगों ने क्रिकेट छोड़कर नौकरी करने और बिजनेस करने तक की सलाह दी, लेकिन क्रिकेट के प्रति जुनून कम नहीं हुआ। मयंक ने परिवार से थोड़ा समय मांगा और खूब मेहनत की। क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज से भी बारीकियां सीखीं। अब उनकी मेहनत अब रंग लाई है। यूएई की टीम टूर्नामेंट में ग्रुप डी है, जो न्यूजीलैंड, कनाड़ा, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका से मैच खेलेगी। मयंक चौधरी कौन हैं, क्या करता है परिवार, कैसे हरियाणा से यूएई के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में का हिस्सा बने और, पढ़िए पूरी कहानी… हरियाणा के स्कूल क्रिकेटर से यूएई नेशनल टीम मेंबर बनने का सफर… यूएई क्रिकेटर मयंक चौधरी से जड़ी कुछ खास बातें… मयंक की उपलब्धि पर परिजन क्या बोले, 2 पॉइंट्स… मां बोलीं- कई साल की मेहनत का मिला फल
मां राजेश देवी ने बताया कि मयंक ने सालों तक काफी मेहनत की है। भारत में मयंक को उसकी प्रतिभा और मेहनत का फल नहीं मिल पाया, लेकिन यूएई ने बेटे की प्रतिभा को निखारा और अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनाया। यह खुशी और ज्यादा होती, अगर बेटा भारत देश के लिए खेलता तो। मगर, उसके बेटे ने अपने जुनून के बल पर क्रिकेट में यह उपलब्धि पाई हैं। चाचा बोले- अपने सपने को साकार करके दिखाया
मयंक चौधरी के चाचा डॉ. दिनेश घिलौड़ ने बताया कि मयंक चौधरी के यूएई टीम में चयन होने पर परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर है। मयंक चौधरी खेल प्रेमियों के लिए भी एक प्रेरणास्त्रोत बनेगा, जिसने कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बाद भी हार नहीं मानी और अपने सपने को साकार करके दिखाया है। ———————–
ये खबर भी पढ़ें…
पंजाब ने ठुकराया, कनाडा ने टी-20 कैप्टन बनाया:वर्ल्ड कप में टीम को लीड करेंगे बाजवा; सिलेक्शन न हुआ तो निराश मां-बाप कनाडा शिफ्ट हुए जिस क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा को पंजाब ने ठुकराया, वह महज 3 साल में कनाडा की क्रिकेट टीम के कैप्टन बन गए। कनाडा क्रिकेट बोर्ड ने दिलप्रीत को अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की कमान सौंपी है। दिलप्रीत पहले पंजाब में क्रिकेट खेलते थे। (पूरी खबर पढ़ें)

[ad_2]

Source link

चेक अनादरण के दो मामलों में दो साल कारावास, ‌

[ad_1]

भीलवाड़ा | विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-3 (एनआई एक्ट प्रकरण) ने चेक अनादरण के दो अलग-अलग मामलों में जूनावास निवासी सुमित सोनी को दोषी मानते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी को कुल 28 लाख 71 हजार रुपए परिवादी को अदा करने के आदेश भी दिए हैं। कोर्ट ने पहले प्रकरण में 19 लाख 74 हजार रुपए तथा दूसरे प्रकरण में 8 लाख 97 हजार रुपए प्रतिकर के रूप में चुकाने का आदेश दिया है। प्रकरण के अनुसार भीलवाड़ा हरणी कलां निवासी हीरालाल जाट ने अधिवक्ता विकास व्यास के माध्यम से न्यायालय में वाद दायर किया था। परिवादी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर उसने आरोपी सुमित सोनी को 21 लाख रुपए उधार दिए थे। इसके बदले आरोपी ने चेक दिया। चेक निर्धारित समय पर बैंक में प्रस्तुत किए गए, लेकिन अनादरित हो गए। चेक बाउंस होने के बाद बार-बार तकाजा किए जाने के बावजूद आरोपी द्वारा राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस पर परिवादी ने न्यायालय की शरण ली। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा एवं प्रतिकर राशि के आदेश पारित किए।

[ad_2]

Source link

Budget 2026 | Nirmala Sitharaman Income Tax ; Narendra Modi Govt

[ad_1]

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट, टैक्स फाइल में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी बातें कहीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद के पहले बजट में देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.84 लाख करोड़ किया गया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई। हथियार खरीदी, सेना के आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले ₹2.19 लाख करोड़ खर्चे जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधे 22% की बढ़ोतरी है।

वहीं इस साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव होना है। सीतारमण के भाषण में राज्यों पर सीधा असर डालने वाली कोई भी घोषणा नहीं रही, लेकिन तमिलनाडु-बंगाल को हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात मिली है।

बजट में सिटी इकोनॉमिक रीजंस (CIR) के तहत अगले 5 साल के लिए हर शहर के लिए ₹5,000 करोड़ का फंड के लिए रखा गया है। इनका उद्देश्य भोपाल, जयपुर, पटना जैसे टियर-2/3 शहरों में आर्थिक विकास, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है।

बजट की घोषणाएं पढ़ने से पहले संदीप पाल का कार्टून देखिए…

बजट 2026: चुनाव वाले राज्यों को क्या मिला

  • वाराणसी-सिलीगुड़ी, हैदराबाद-बेंगलुरु, चेन्नई-हैदराबाद के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा। इससे पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को फायदा होगा।
  • केरल और तमिलनाडु में डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर बनेगा। इस साल दोनों राज्यों में विधानसभा सभा चुनाव हैं।
  • नारियल संवर्धन योजना का ऐलान किया गया है, जिससे तमिलनाडु और केरल के किसानों को फायदा होगा।
  • मत्स्य पालन योजना का ऐलान हुआ है। इससे समुद्री किनारे वाले राज्यों को फायदा है।
  • पूर्वोत्तर के राज्यों में बुद्ध सर्किट बनेगा। असम को फायदा होगा।

बजट 2026: सबसे बड़ी 20 घोषणाएं…

  1. इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं।
  2. रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़।
  3. कैंसर की 17 दवाओं समेत अन्य मेडिसिन से आयात शुल्क हटाया।
  4. 3 आयुर्वेदिक AIIMS, मेडिकल टूरिज्म बढ़ाने के लिए 5 मेडिकल हब।
  5. करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल।
  6. महिलाओं की इनकम बढ़ाने के लिए SHE-मार्ट (शी-मार्ट)।
  7. देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर।
  8. बैटरी बनाने की मशीनों पर टैक्स छूट बढ़ी।
  9. रेयर अर्थ कॉरिडोर।
  10. खेती और पशु-मछली पालन के लिए योजना।
  11. नेशनल फाइबर स्कीम, खादी को प्रोत्साहन।
  12. टूरिज्म के लिए पायलट प्रोजेक्ट।
  13. विदेश खर्च पर TCS राहत
  14. 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्‍स।
  15. टियर-2,टियर-3 सिटी के डेवलपमेंट के लिए ₹12.2 लाख करोड़ खर्च का ऐलान।
  16. सेमीकंडक्टर मिशन 2.0
  17. स्वास्थ्य सेक्टर के लिए मानव संसाधन
  18. वित्तीय अनुशासन पर जोर
  19. मोटर दुर्घटना क्लेम पर मिलने वाला ब्याज अब टैक्स-फ्री
  20. स्टॉक एक्सचेंज से खरीदी SGB पर टैक्स छूट खत्म

बजट 2026: सेक्टर वाइज समझिए

1. इनकम टैक्स: स्लैब में बदलाव नहीं, रिटर्न फाइलिंग के लिए 3 महीने एक्स्ट्रा इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया। यानी अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं। न्यू इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। फॉर्म रीडिजाइन किए गए हैं, ताकि आम लोग उसे आसानी से भर सकें।

2. रक्षा बजट: 15% बढ़ा, फोर्सेस के आधुनिकीकरण पर 22% ज्यादा खर्च

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले बजट में सीतारमण ने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों की बात कही और देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ किया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है।

डिफेंस बजट की खास बात यह है कि इसमें हथियार खरीदी और आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस साल ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधी 22% की बढ़ोतरी है।

विमान और एयरो इंजन डेवलपमेंट के लिए ₹64 हजार करोड़ और नौसेना बेड़े के लिए ₹25 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। पेंशन के लिए ₹1.71 लाख करोड़ अलग रखे गए हैं।

3. स्वास्थ्य: कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटेगी, इलाज सस्ता होगा कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है। ये एडवांस कैंसर की इंपोर्ट होने वाली दवाएं हैं। अभी 5% कस्टम ड्यूटी लगती थी। हीमोफिलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां भी ड्यूटी फ्री कर दी गई हैं।

4. गर्ल्स एजुकेशन: 789 जिलों में गर्ल्स हॉस्टल, हर जिले में एक हॉस्टल देश में 789 जिले हैं। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने का ऐलान किया गया है। गर्ल स्टूडेंट्स के लिए STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

5. महिलाएं: लखपति दीदी मॉडल पर रोजगार और आय बढ़ाने की स्कीम लखपति दीदी की तर्ज पर महिला स्वयं सहायता समूह की उद्यमी महिलाओं के लिए SHE-मार्ट (शी-मार्ट) बनाए जाएंगे। इन दुकानों को महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के समुदाय ही चलाएंगे। यहां महिलाओं के बनाए खाद्य पदार्थ, हस्तशिल्प, कपड़े और स्थानीय उत्पाद सीधे बेचे जाएंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और महिलाओं को अपने कारोबार पर मालिकाना हक मिलेगा।

6. आयुर्वेद: भारत को ग्लोबल बायो फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी बजट में 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाने का ऐलान किया गया है। आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनाई जाएंगी। भारत को ग्लोबल लेवल पर बायोफार्मा प्रोडक्ट के उत्पादन का हब बनाया जाएगा। अगले पांच साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल तैयार होंगे। इसके लिए ₹10,000 करोड़ के निवेश करने की बात कही गई है।

7. ग्रीन एनर्जी: बैटरी बनाने की मशीनों पर टैक्स छूट बढ़ी सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाली मशीनों पर टैक्स छूट का दायरा बढ़ा दिया है। अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान पर भी ड्यूटी नहीं लगेगी। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल सस्ते होंगे। वहीं, सोलर ग्लास बनाने में इस्तेमाल होने वाले ‘सोडियम एंटीमोनेट’ पर भी ड्यूटी हटा दी गई है, जिससे देश में सोलर पैनल बनाना सस्ता होगा।

8. खनिज: रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाया जाएगा केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में दुर्लभ खनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश को भी जोड़ा जाएगा ताकि खनिज संपन्न राज्यों को फायदा मिले। रेयर अर्थ मटेरियल का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मोटर बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

9. खेती और पशु-मछली पालन: आय और रोजगार के मौके बढ़ाने पर फोकस नारियल प्रोत्साहन योजना से करीब 3 करोड़ लोगों को जोड़ा जाएगा। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए 500 तालाबों और अमृत सरोवरों का विकास किया जाएगा। पशुपालन के क्षेत्र में नए व्यवसायों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि ज्यादा लोगों के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर बनें। राज्यों के साथ मिलकर भारतीय चंदन उद्योग तंत्र को फिर से स्थापित किया जाएगा। काजू-कोको को 2030 तक दुनिया में पहचान दिलाने का टारगेट है।

10. हैंडलूम: नेशनल फाइबर स्कीम, खादी को प्रोत्साहन नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद देने की तैयारी है। मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। मैन मेड फाइबर का उत्पादन बढ़ेगा। एडवांस्ड फाइबर के लिए टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन का सिस्टम तैयार किया जाएगा। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज मिशन के तहत खादी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोडक्शन, ट्रेनिंग और मार्केटिंग पर जोर होगा। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जाएगा।

11. रेल-जलमार्ग और ग्रीन ट्रांसपोर्ट सेक्टर: 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे शहरों के बीच 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। ये मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी के बीच बनेंगे। अगले 5 साल में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनेंगे। बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

12. पर्यटन: 20 टूरिस्ट प्लेस पर 10 हजार गाइड्स ट्रेंड किए जाएंगे 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10,हजार गाइड्स को ट्रेंनिंग दी जाएगी। इसके लिए पायलट योजना शुरू की जाएगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरणीय रूप से ऐसे रास्ते बनाए जाएंगे जो ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए आसान हों।

13. विदेश खर्च पर TCS राहत 2026-27 में विदेश पैसा भेजने (LRS) पर लगने वाले TCS (टैक्स कलेक्टेड एड सोर्स) को कम करने का ऐलान किया है। अब विदेश में पढ़ाई या इलाज के लिए साल में 10 लाख रुपए से ज्यादा भेजे तो TCS 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है।

14. 500 कॉलेजों और 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बजट में डिजिटल शिक्षा और क्रिएटिव स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए 500 कॉलेजों और 15,000 सेकेंडरी स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की घोषणा की गई है। इन लैब्स में छात्रों को वीडियो, पॉडकास्ट, एआई-आधारित कंटेंट और डिजिटल मीडिया टूल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो सकें।

15. टियर-2 और टियर-3 शहरों पर बड़ा निवेश 5 लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के समग्र विकास के लिए ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत खर्च का ऐलान किया गया है। इस राशि का उपयोग शहरी बुनियादी ढांचे, आवास, परिवहन, जल-निकासी और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करने में किया जाएगा, ताकि महानगरों पर दबाव कम हो और संतुलित शहरी विकास हो सके।

16. सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 भारत में चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा की गई है। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और टेक इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।

17. स्वास्थ्य सेक्टर के लिए मानव संसाधन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 1 लाख नए अलाइड हेल्थ प्रोफेशनल को ट्रेंड किया जाएगा। इससे अस्पतालों और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता बढ़ेगी।

18. वित्तीय अनुशासन पर जोर सरकार ने राजकोषीय घाटा GDP के 4.3% तक सीमित रखने का लक्ष्य तय किया, ताकि आर्थिक स्थिरता बनी रहे और निवेशकों का भरोसा मजबूत हो।

19. मोटर दुर्घटना क्लेम पर मिलने वाला ब्याज अब टैक्स-फ्री होगा मोटर दुर्घटना क्लेम के मुआवजे पर मिलने वाले ब्याज पर अब टीडीएस नहीं कटेगा। अभी 10% टीडीएस काटा जाता था, जिससे पीड़ितों को दिक्कत होती थी। सरकार का कहना है कि यह ब्याज पीड़ितों को राहत देने के लिए होता है, इसलिए इसे पूरी तरह टैक्स-फ्री किया गया है।

20. स्टॉक एक्सचेंज से खरीदी SGB पर टैक्स छूट खत्म

अब स्टॉक एक्सचेंज (स्टॉक एक्सचेंज) से खरीदे गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) पर टैक्स छूट नहीं मिलेगी। पहले मैच्योरिटी पर रिडेम्पशन से मिलने वाले मुनाफे पर टैक्स नहीं लगता था, लेकिन सेकेंडरी मार्केट से खरीदे गए SGB पर यह छूट अब खत्म कर दी गई है। सरकार के अनुसार यह फैसला टैक्स समानता (tax parity) लाने और टैक्स नियमों को स्पष्ट करने के लिए किया गया है।

केंद्र के बजय में राज्यों को क्या मिला

राजस्थान

  • राजस्थान में 41 जिले हैं। इस तरह केंद्र की योजना के तहत राजस्थान में 41 गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे। केंद्रीय करों (टैक्स) से हिस्सेदारी के तौर पर 90 हजार 445 करोड़ रुपए मिलेंगे। राजस्थान को इस बार केंद्रीय करों से पिछले बजट की तुलना में ₹6505.40 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे।

उत्तर प्रदेश

  • 500 KM के 2 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और शिप मरम्मत सेंटर के अलावा घोषित तौर पर कुछ खास नहीं मिला। पहला कॉरिडोर दिल्ली से वाराणसी के बीच होगा। दूसरा वाराणसी से सिलीगुड़ी (प.बंगाल) के बीच बनेगा। बजट में काशी पर खास फोकस किया गया है। जहां काशी से दो कॉरिडोर शुरू होंगे। वहीं पोर्ट भी बनाया जाएगा।

बिहार

  • पटना में विशेष शिप रिपेयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। वाराणसी-सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से बक्सर, आरा, पटना, कटिहार और किशनगंज को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। 8 शहरों को विकास के लिए अतिरिक्त फंड दिया जाएगा। इससे पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, बेगूसराय, नालंदा, पूर्णिया और गया को फायदा होगा।

गुजरात

  • केंद्र की योजनाओं से राज्य को इनडायरेक्ट फायदा मिलेगा। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, रेयर अर्थ कॉरिडोर, हाई-स्पीड रेल नेटवर्क, ₹12.2 लाख करोड़ का कैपेक्स निवेश और राष्ट्रीय जलमार्ग विस्तार से गुजरात के उद्योग, लॉजिस्टिक्स, टेक और पोर्ट-आधारित इकोनॉमी को मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य, डिजिटल स्किल्स, महिला उद्यमिता और कृषि-संबद्ध योजनाएं गुजरात के शहरी और ग्रामीण विकास को गति देंगी।

मध्य प्रदेश

  • केंद्र की योजनाओं से राज्य को इनडायरेक्ट फायदा मिलेगा। भारत को ग्लोबल बायो फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए ₹10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें से कुछ हिस्सा मध्य प्रदेश के पीथमपुर में बन रहे फार्मा हब को भी मिलेगा।
  • केंद्रीय टैक्स से हिस्सेदारी के तौर पर एमपी को ₹1.12 लाख करोड़ मिलेंगे। ये पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले ₹7500 करोड़ कम हैं। साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट के लिए करीब ₹2 हजार करोड़ मिलेंगे।
  • एमपी सरकार ने साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के तौर पर घोषित किया है। केंद्रीय बजट में किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में जो प्रावधान किए गए हैं, उनको मध्य प्रदेश में भी लागू किया जाएगा।
  • केंद्रीय बजट में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की गई है। एमपी के 55 जिलों में भी ये हॉस्टल खुलेंगे। MP के 10 शहर टियर 2 और टियर 3 श्रेणी में आते हैं। केंद्र के विकास पैकेज का इनको फायदा मिलेगा।

सरकार की कमाई, कर्ज और घाटे का पूरा हिसाब

कुल कर्ज को GDP के 50% तक लाने का टारगेट सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2030-31 तक देश का कुल कर्ज, जीडीपी के 50% (±1) के बराबर लाया जाए। 2025-26 में यह कर्ज 56.1% था, जो अब 2026-27 में घटकर 55.6% रहने का अनुमान है। यह कर्ज कम होगा तो सरकार को ब्याज कम देना पड़ेगा, जिससे वो पैसा स्कूल, अस्पताल और सड़कों पर खर्च हो सकेगा।

राजकोषीय घाटा GDP के 4.5% से नीचे आया राजकोषीय घाटा मतलब सरकार की कमाई और खर्च के बीच का अंतर। सरकार ने कहा है कि वह घाटे को जीडीपी के 4.5% से नीचे ले आई है। 2025-26 में यह घाटा 4.4% रहा, और अगले साल (2026-27) के लिए इसे और घटाकर 4.3% करने का लक्ष्य है।

पिछले साल कमाई ₹34 लाख करोड़, खर्च ₹49.6 लाख करोड़ सरकार की कुल कमाई ₹34 लाख करोड़ रही। इसमें से ₹26.7 लाख करोड़ टैक्स से आए। वहीं कुल खर्च ₹49.6 लाख करोड़ रहा। पूंजीगत खर्च यानी लगभग ₹11 लाख करोड़ नए ब्रिज, हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में खर्च हुआ।

अगले साल कुल कमाई ₹36.5 लाख करोड़ रहने का अनुमान सरकार ने ₹36.5 लाख करोड़ कुल कमाई का अनुमान है। जिसमें टैक्स से ₹28.7 लाख करोड़ आएंगे। वहीं लगभग ₹53.5 लाख करोड़ कुल खर्च रहने का अनुमान है। खर्च कमाई से ज्यादा है, इसलिए सरकार बाजार से ₹11.7 लाख करोड़ का उधार लेगी। बाकी पैसा छोटी बचत योजनाओं से आएगा।

बजट से जुड़ी भास्कर की ये खबरें भी पढ़ें…

बजट 2026, सस्ता-महंगा- कैंसर की 17 दवाएं सस्ती:EV, सोलर पैनल के दाम घटेंगे; शराब महंगी हो सकती है, ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा

बजट 2026- इनकम टैक्स जस का तस:बस रिवाइज्ड रिटर्न अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक भरें, विदेश पैसे भेजने पर अब 2% टैक्स

बजट 2026- रील बनाना सिखाएंगे 15 हजार स्‍कूल, 500 कॉलेज:महिला दुकानदारों के लिए स्‍पेशल SHE-मार्ट; जानें बजट में किसे क्‍या मिला

बजट के बाद सेंसेक्स 1546 अंक गिरकर 80,722 पर बंद:निफ्टी भी 495 अंक टूटा; वजह- फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाया

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

संत शिरोमणि नामदेव सर्किल का लोकार्पण करेंगे आज

[ad_1]

भीलवाड़ा| श्री नामदेव समाज सेवा समिति मेवाड़ महासभा के अनुरोध पर महापौर राकेश पाठक ने सुभाष नगर, रमेश चन्द्र व्यास, टंकी के बालाजी वाले चौराहे पर मदर टैरेसा स्कूल के पास का नामकरण संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के नाम पर किया। चौराहे का लोकार्पण सोमवार को किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष बालमुकुंद तोलंबिया, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया एवं महामंत्री कृष्ण कुमार बुला के नेतृत्व में महापौर पाठक व राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा का स्वागत किया।

[ad_2]

Source link

वार्ड 52 में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मार्ग बदहाल, श्रद्धालु हो रहे परेशान

[ad_1]


भीलवाड़ा| नगर निगम के वार्ड संख्या 52 स्थित कोली मोहल्ला, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मार्ग की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। – रवि कुमार कोली

[ad_2]

Source link

लोहा मंडी रोड बना एक्सीडेंट जोन:सर्विस लेन पर अंधाधुंध दौड़ाई कार, पैदल घूम रहे दुकानदार व युवक को कुचला, मौत

[ad_1]


हरमाड़ा लोहा मंडी रोड एक्सीडेंट जोन बनता जा रहा है। 3 माह में दूसरी बड़ी दुर्घटना ने फिर दो परिवारों को उजाड़ दिया। शनिवार रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पैदल जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे दिए गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेजा कार से टकरा गया। इसके बाद कार सवार दोनों युवक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। दोनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे
पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 10:30 बजे लोहा मंडी स्थित बालाजी धर्मकांटे के पास हुआ। मृतकों की पहचान बिरदीचंद शर्मा (44) निवासी भीलपुरा कालाडेरा हाल लोहामंडी और राहुल मीणा (20) निवासी मीणा मोहल्ला माचड़ा-हरमाड़ा के रूप में हुई। बिरदीचंद घटनास्थल के सामने मिठाई की दुकान चलाते थे। शनिवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। राहुल का मकान दुकान के सामने ही है। वह खाना खाने के बाद बाहर टहलने निकला था। बिरदीचंद ने आवाज देकर राहुल को बुला लिया और दोनों सर्विस लेन पर बातचीत करते हुए पैदल चल रहे थे। तभी नींदड़ मोड़ की ओर से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आई और दोनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। लोंगों का प्रदर्शन: बोले- कार में मादक पदार्थों की तस्करी होती है
पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर करीब 2 बजे परिजन और स्थानीय लोग शव लेकर घटनास्थल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सड़क पर लकड़ी-टायर जलाकर जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि इस कार में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी हो रही थी और दुर्घटना के बाद चालक के परिजन उसे भगा ले गए। 1 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद थानाधिकारी उदय सिंह यादव पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाम खुलवाया। राहुल के भाई सूरज मीणा ने कार चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है। राहुल की 8 माह पहले शादी हुई थी, पिता-दादा की भी हो चुकी मौत
20 वर्षीय राहुल मीणा की शादी महज आठ महीने पहले ही हुई थी। परिवार अभी उसकी नई जिंदगी की खुशियां मना ही रहा था कि हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया। वर्ष 2022 में राहुल के पिता महेश मीणा की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। इससे पहले उसके दादा की भी सड़क हादसे में जान चली गई थी। अब परिवार में सिर्फ छोटा भाई सूरज बचा है, जो अभी स्कूल में पढ़ता है। राहुल ही घर की सबसे बड़ी उम्मीद था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

संगीत और प्रार्थना में जीवंत हुए बापू के विचार

[ad_1]


भीलवाड़ा| महात्मा गांधी के आदर्श जीवन, सत्य, अहिंसा और सकारात्मक चिंतन को प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में आत्मसात करे, तभी एक सशक्त, संवेदनशील और समरस समाज का निर्माण संभव है। यह विचार विधायक अशोक कोठारी ने टाउन हॉल में रसधारा संस्थान की ओर से आयोजित संगीतमय प्रार्थना सभा में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रार्थना और संगीत मानव मन को शांति, सहनशीलता और करुणा से भरते हैं। प्रार्थना सभा के संयोजक लक्ष्मीनारायण डाड ने कहा कि आज समाज का पारस्परिक व्यवहार संवाद की बजाय विवाद का हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शारदा सोलंकी की ओर से प्रस्तुत रामधुन से हुई। इसके बाद मीना, दिव्या एवं चारुल भट्ट ने “तेरी पनाह में हमें रखना, सीखे हम नेक राह पर चलना” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। हेमांग सोलंकी ने “हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के” गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वहीं गौरीशंकर ने “इंसान का इंसान से हो भाईचारा” गीत इस अंदाज में प्रस्तुत किया कि पूरा सभागार झूम उठा। रसधारा संस्थान के अध्यक्ष तिलोक छाबड़ा ने अपनी स्वरचित रचना प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। चारुल भट्ट, नामिका तिस्या एवं हेमांग सोलंकी ने संयुक्त रूप से सुन ले बापू यह पैगाम, मेरी चिट्ठी तेरे नाम की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुरलीधर व्यास ने गीत से सभागार को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। गायक पंकज जैन, गौरीशंकर, कैलाश जीनगर एवं हेमांग सोलंकी ने गीत प्रस्तुत किया। रसधारा संस्थान के संस्थापक गोपाल आचार्य एवं आयोजन प्रबंधक बाबूलाल जाजू ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अशोक कोठारी, पूर्व न्यास अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, उप महापौर रामलाल योगी, प्रकाश छाबड़ा, पूर्व सभापति ओम नाराणीवाल, सीए दिलीप गोयल ने किया।

[ad_2]

Source link

खबर हटके- समुद्र में शराब की बोतलें छिपा रही कंपनी:मृत पति के बगल 8 साल से सो रही महिला; अमेरिका की आजादी का कागज नीलामी में

[ad_1]

अब शराब को जमीन के नीचे नहीं, बल्कि समुद्र की गहराइयों में छिपाकर रखा जा रहा है। वहीं, अमेरिका में एक महिला पिछले 8 महीनों से कब्रिस्तान में सो रही थी। उधर, अमेरिका की आजादी से जुड़ा एक कागज अब नीलामी में बिकने जा रहा है।

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… ************* रिसर्च सहयोग: किशन कुमार खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

[ad_2]

Source link

यूआईटी की लापरवाही; खाली भूखंडों में झाड़ियां उगी, लोग हो रहे परेशान

[ad_1]


भीलवाड़ा | नेहरू विहार से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर यूआईटी के खाली भूखंडों में लंबे समय से सफाई नहीं होने से झाड़ियां और अनावश्यक पेड़-पौधे उग आए हैं। घनी झाड़ियों के कारण विषैले जीव पनपने लगे हैं, जिससे नेहरू विहार और तिलक नगर के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झाड़ियों की आड़ में असामाजिक तत्वों ने डेरा जमा लिया है, जिससे रात के समय चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने बताया कि कई बार हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

[ad_2]

Source link