भीलवाड़ा में 150 बुलेट साइलेंसर पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर:IPS उपाध्याय बोले- तेज आवाज से परेशान जनता; ट्रैफिक नियमों का पालन करे राइडर्स

[ad_1]


भीलवाड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन 150 मोडिफाइड बुलेट बाइक के साइलेंसर पर बुलडोजर चला कर उन्हें नष्ट कर किया साथ ही बाइक पर स्टंट करने वालों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस का कहना है की अगर बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बाजार पुलिस के इस बुलडोजर अभियान को देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत SP धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में यातायात शाखा, कोतवाली, भीमगंज, सुभाष नगर और प्रताप नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बुलेट बाइक से तेज आवाज निकालने की शिकायतों पर पुलिस ने अभियान चलाया। 150 हाई नॉइस साइलेंसर जब्त
प्रोबेशनर आईपीएस माधव उपाध्याय ने बताया कि बुलेट बाइक में लगाए गए करीब 150 मॉडिफाइड और हाई नॉइस साइलेंसर जब्त किए गए। ये साइलेंसर बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को डराने और परेशान करने का कारण बन रहे थे। सड़क पर बिछाकर बुलडोजर चलाया
जब्त किए गए सभी साइलेंसर को बाइक से खुलवाकर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सड़क पर बिछाया गया। इसके बाद बुलडोजर चलाकर इन्हें स्क्रैप में बदल दिया गया। कुछ ही मिनटों में सभी साइलेंसर नष्ट कर दिए गए।
कंपनी फिट साइलेंसर ही मान्य
आईपीएस माधव उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि कंपनी द्वारा फिट साइलेंसर ही बाइक में मान्य हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर मिलने पर चालान और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज और पब्लिक प्लेस में मिलती थीं शिकायतें
पुलिस के अनुसार कॉलेज स्टूडेंट्स द्वारा गर्ल्स कॉलेज, भीड़भाड़ वाले एरिया और पब्लिक प्लेस में तेज आवाज निकालने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। अचानक तेज आवाज से लोगों को परेशानी होती है और एक्सीडेंट की संभावना भी बढ़ जाती है। बाइकर्स को यातायात नियमों की हिदायत
पुलिस ने सभी बाइकर्स को यातायात नियमों का पालन करने और बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी है। पुलिस ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान एसपी धर्मेंद्र सिंह, एसपी पारस जैन, भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी, सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई, कोतवाल शिवराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

राजसमंद में बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी:हल्का कोहरा भी छाया रहा, बारिश से बाजारों में सन्नाटा

[ad_1]


राजसमंद में शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला जब रात करीब 8.30 बजे बारिश शुरू हुई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद अचानक हुई बारिश और ठंडी हवाओं से सर्दी बढ़ गई। करीब 25 मिनट की बारिश का असर सीधे बाजार, यातायात और आमजन की दिनचर्या पर पड़ा। शाम को बदला मौसम का मिजाज
शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों की लुकाछुपी चलती रही। शाम ढलते ढलते घने बादल छा गए और रात करीब 8.30 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बर्फीली हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से बाजारों में पसरा सन्नाटा
मौसम में आए बदलाव का असर बाजारों पर साफ दिखा। ठंडी हवाओं और बारिश के चलते बाजार कुछ ही देर में खाली हो गए। लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए और सर्दी से बचाव के लिए कई स्थानों पर अलाव जलाए गए। आवाजाही पर पड़ा असर
करीब 25 मिनट तक हुई बारिश के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की आवाजाही लगभग थम गई। सड़कों पर कम ही लोग नजर आए और सामान्य दिनचर्या प्रभावित रही। रविवार सुबह भी नहीं खुला मौसम
रविवार सुबह भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं हो सका। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और हल्का कोहरा छाया रहा। इसके चलते ठंड का असर अभी भी बना हुआ है।

[ad_2]

Source link

दरगाह के शाही कव्वाल व बेटे से मारपीट,VIDEO:घायलों का करवाया इलाज, 6 लोगों के खिलाफ शिकायत, पुलिस ने कराया मेडिकल

[ad_1]


अजमेर दरगाह के शाही कव्वाल व उनके बेटे के साथ ढोलकीबाजों ने अचानक मारपीट कर घायल कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ दरगाह थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। मारपीट में घायल गोसिया कॉलोनी पीर रोड शीशाखान, दरगाह निवासी अमजद हुसैन व उनका बेटा अतार हुसैन है। उनके भाई अख्तर हुसैन नै बताया कि अमजद दरगाह के शाही कव्वाल हैं। वह शुक्रवार को देर रात करीब 12.30 बजे से 12.45 बजे के मध्य दरगाह से लौटकर घर जा रहे थे। उस दौरान पीर रोड कुछ ढोलकबाज एक राय होकर आए और अमजद व उनके बेटे अतार पर हमला कर दिया। जिसमें दोनो कव्वाल पिता-पुत्र गंभीररूप से घायल हो गए। अतार ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने उनकी चोटों का जेएलएन अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपित हमलावरों की तलाश कर रही है। हुसैन ने बताया कि आरोपितों में फुरकान हुसैन, फरीद हुसैन, फारूख हुसैन, मोईन हुसैन, अल्फेज हुसैन व अमान को शामिल है। जिन्होंने पुरानी आपसी रंजिश को लेकर यह हमला किया है। दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि दरगाह के कव्वाल से दरगाह के बाहर कहीं रास्ते में मारपीट करने की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज किया है। घायलों की चोट का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

नागौर जिले में नाकेबंदी:बढ़ती दुर्घटनाओं और अपराधों पर लगाम के लिए जिले भर में करवाई गई सघन नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी

[ad_1]


नागौर जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नागौर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के सख्त निर्देशों के बाद पूरे जिले में एक साथ व्यापक स्तर पर नाकाबंदी अभियान छेड़ा गया। सुरक्षित यातायात और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए यह नाकेबंदी जिलेभर में करवाई गई । नाकेबंदी के दौरान लापरवाह वाहन चालकों को समझाईस करके छोड़ दिया गया लेकिन गंभीर लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई वहीं संदिग्ध गाड़ियों की तलाशी भी ली गई।

​प्रवेश द्वारों पर पुलिस का कड़ा पहरा सुरक्षा के लिहाज से नागौर शहर को पूरी तरह कवर करने के लिए कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष रणनीति अपनाई। पुलिस अधिकारियों ने शहर की ओर आने वाले हाईवे के छह मुख्य प्रवेश द्वारों को चिन्हित किया और वहां पुलिस बल तैनात कर दिया। इन प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें शहर के भीतर आने वाले और बाहर जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने केवल वाहनों के नंबरों की ही जांच नहीं की, बल्कि वाहन चालकों के पहचान पत्रों और संदिग्ध दिखने वाले सामान की भी पड़ताल की।
​कई थानों की पुलिस ने एक साथ संभाला मोर्चा पुलिस की यह कार्रवाई केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसका व्यापक असर आसपास के ग्रामीण और हाईवे क्षेत्रों में भी देखने को मिला। जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण थाना इलाकों जैसे सदर, महिला थाना, पांचौड़ी, श्रीबालाजी, खींवसर, मूंडवा और कुचेरा में पुलिस ने एक साथ मोर्चा संभाला। इन सभी क्षेत्रों में प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की धरपकड़ की गई। एक ही समय पर कई स्थानों पर हुई इस नाकाबंदी के कारण अपराधियों को भागने या छिपने का कोई रास्ता नहीं मिला।

​नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के साथ दी समझाइश अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। बड़ी संख्या में ऐसे वाहनों को जब्त किया गया जो बिना वैध दस्तावेजों के सड़क पर दौड़ रहे थे, जबकि एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत सैकड़ों चालान भी काटे गए। कार्रवाई की खास बात यह रही कि पुलिस केवल चालान काटने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले चालकों की काउंसलिंग भी की। जो लोग बिना हेलमेट या अधूरे कागजों के साथ यात्रा कर रहे थे, उन्हें सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया गया और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

[ad_2]

Source link

पाली में अधूरी सड़क दे रही दर्द:4 महीने से अधूरा पड़ी सड़क से लोग परेशान, बोले-कब होगा काम पूरा

[ad_1]


रानी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांवलता में विकास कार्य आज ग्रामीणों के लिए राहत नहीं बल्कि मुसीबत का पर्याय बन चुका है। सांवलता से जीवन्द कलां को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर डामरीकरण के नाम पर करीब चार महीने पहले सड़क खोद दी गई, लेकिन निर्माण अभी भी अधूरा पड़ा है। रास्ते में जगह-जगह कीचड़, गड्ढे और पत्थर पड़े है। जो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। ग्रामीण प्रकाश कुमार का कहना है कि यह रोड अब सड़क कम और दुर्घटनाओं का जाल ज्यादा बन गया है। वाहनों का निकलना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
पेयजल संकट ने तोड़ी ग्रामीणों की कमर
ग्रामीण रामलाल ने कहा कि सड़क खुदाई के दौरान जगह-जगह पेयजल पाइपलाइन तोड़ दी गई, जिससे पूरे गांव में पीने के पानी का संकट है। कई मोहल्लों में कई दिनों से नल सूखे पड़े हैं। दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बीमार पड़े तो भगवान भरोसे
कमला देवी ने कहा किस्थिति ऐसी है कि मरीज को हॉस्पिटल तक ले जाना भी मुश्किल हो गया है। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर एम्बुलेंस पहुंचना मुशिकल हो जाता है।
गंदगी, कीचड़ और बीमारियों का खतरा
राधा देवी ने कहा कि अधूरी सड़क के कारण हर जगह कीचड़, गंदा पानी और बदबू फैल गई है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। बारिश में हालात और बदतर होने की आशंका है।

[ad_2]

Source link

रविदास की जयंती पर सत्संग आज

[ad_1]

बाड़मेर | जटिया (रैगर) समाज सेवा समिति बाड़मेर एवं संत रविदास सत्संग मंडल बाड़मेर की ओर से गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर सत्संग समारोह का आयोजन होगा। आयोजन के तहत सुबह 10 बजे जटिया समाज हनुमान मंदिर में गुरु चरण पूजा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें संतों के सान्निध्य में भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। जटिया समाज के अध्यक्ष सुरेश जाटोल एवं संत रविदास सत्संग मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश सुवासिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य संत रविदास के समानता, प्रेम और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

[ad_2]

Source link

किराए के मकान में बन रही थी पिस्टल-बंदूक, आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]


भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर चपरासी कॉलोनी के किराए के मकान में अवैध हथियार बना रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से अधूरे बने पिस्टल-बंदूक, नाल, बट सहित हथियार बनाने के उपकरण और औजार बरामद किए हैं। गांधीनगर सीआई पुष्पा कासोटिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डीएसटी टीम के हैड कांस्टेबल कालूराम धायल के सहयोग से एएसआई एजाजुद्दीन मय जाप्ता ने छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान में हथियार निर्माण से जुड़ा सामान मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर निजामुल गनी शेख पुत्र याकूब मोहम्मद को गिरफ्तार किया। इधर, गांधीनगर थाना पुलिस ने पांसल चौराहा के पास एक चाय की होटल पर भी दबिश दी। यहां से गांजे की 20 पुड़िया बरामद की गईं, जिनका कुल वजन 116 ग्राम था।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत होटल मालिक बलवंत रेगर और कर्मचारी निर्मलसिंह को गिरफ्तार किया है। पिता के नाम पर हथियार लाइसेंस खत्म होने पर हथियार बनाने का शुरू किया आरोपी निजामुल गनी शेख के पिता याकूब मोहम्मद के नाम पर सालों पहले आर्म्स लाइसेंस था। इससे वह बारुद बनाने लगा था। लाइसेंस खत्म होने के बावजूद निजामुल उस लाइसेंस के नाम पर पुराने हथियार ठीक करने की आड़ में अवैध रूप से हथियार बना रहा था। पुलिस जांच में जुटी है कि किन लोगों को हथियार सप्लाई किए।

[ad_2]

Source link

घुमंतू छात्रावास को हरसंभव सहयोग करेगा अनंत सुखराम ट्रस्ट बिराई

[ad_1]


भास्कर न्यूज |बाड़मेर घुमंतू जाति उत्थान न्यास की ओर से संचालित महादेव गुरुकुल घुमंतु छात्रावास का अवलोकन वरिष्ठ आयकर अधिकारी जोधपुर अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षणिक, आवासीय एवं संस्कार गत व्यवस्थाओं की सराहना की। सर्वसमाज की ओर से संचालित इस छात्रावास का अवलोकन करते हुए अजय कुमार ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि इस गुरुकुल में आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे और जब भी छात्रावास को किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट, श्रीराम धाम राम चौकी बिराई तहसील बावड़ी जोधपुर के प्रतिनिधि विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनका ट्रस्ट सदैव सामाजिक कार्यों एवं जरूरतमंदों के सहयोग के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने घुमंतू छात्र-छात्राओं को ट्रेकशूट भेंट किए। तथा भविष्य में भी सहयोग की इच्छा व्यक्त की। अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। एक शिक्षित व्यक्ति न केवल अपने कॅरियर को संवारता है, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के बच्चों की ओर से प्रस्तुतियां दी गई। इनमें संस्कृत गान, कविताएं, गणित के पहाड़े, अंग्रेजी में संवाद तथा सामूहिक गान शामिल रहे, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। मीडिया प्रभारी अजयनाथ ने बताया कि घुमंतू छात्रावास में समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं भामाशाहों की ओर से अवलोकन किया जाता है। जिससे छात्रावास को मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहता है। इस अवसर पर राजस्थान क्षेत्र घुमंतू छात्रावास संयोजक विक्रम सिंह तारातरा, संरक्षक सुशील भंडारी, महामंत्री मुकेश सोनी, प्रवक्ता अजयनाथ, अधीक्षक रेखानाथ, सदस्य जितेंद्र सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

भास्कर कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में बताई बेलपत्र की महिमा

[ad_1]


बाड़मेर | भगवान शिव को एक लोटा जल चढ़ाने से जीवन की सभी समस्याओं का हल हो जाता हैं। यह बात कथा वाचक पंडित अजय कृष्ण महाराज ने शिव महापुराण कथा के दौरान कही। पुष्कर शर्मा ने बताया कि गेहूं रोड स्थित भास्कर कॉलोनी में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को यजमान बसंती देवी व सूर्यप्रकाश सेवग आरती के लाभार्थी रहे। कथा में महाराज ने बेलपत्र की महिमा बताते हुए काशी के शंकुकरण महाराज, पिशाच व कपरदीश्वर महादेव की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि एक बार एक व्यक्ति अहंकार की वजह से बेलपत्र का अपमान करके पिशाच की योनि में चला गया, लेकिन एक शिव भक्त और बेलपत्र की शक्ति से उसका उद्धार हो जाता है। बेलपत्र में इतनी शक्ति होती है कि किसी पर यदि बेल वृक्ष की छायां भी पड़ जाए तो उसके पाप मिट जाते हैं। उन्होंने कहा कि कथा में गणपत भार्गव, जसराज चंदेल, श्रवण रामावत व स्वरूप ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। रमेश शर्मा, भव्या शर्मा सहित कई महिलाओं व बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। रमेश शर्मा, वंश खत्री, अशोक शर्मा आदि ने सेवाओं में सहयोग किया। सूर्य प्रकाश , ओमप्रकाश शर्मा, भाराराम, जगदीश मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

रणछोड़ शोभा यात्रा कल, आरती होगी

[ad_1]

धौलपुर| एक फरवरी को रणछोड़ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्री रणछोड़ धाम विकास समिति के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बताया कि यात्रा गंगा बाइ बगीची मंदिर से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होती हुई अंत में प्राचीन काली माई मंदिर पर पहुंचेगी, जहां सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।

[ad_2]

Source link