जयपुर | मणिपाल हॉस्पिटल में अब विश्वस्तरीय रोबोटिक तकनीक से जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी होगी। जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के हेड व रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. बीआर बगड़िया ने बताया कि अस्पताल में यूएसए एफडीए अप्रूव्ड “कोरी रोबोटिक सिस्टम” लॉन्च किया गया है। यह सर्जरी को अधिक सटीक, तेज और मरीज-अनुकूल बनाता है। इसके उपयोग से मांसपेशियों की कटाई, ब्लड लॉस और दर्द कम होगा तथा रिकवरी तेज होगी। उन्होंने कहा कि रोबोट का पूरा नियंत्रण सर्जन के हाथ में रहता है और बेहतर परिणाम सर्जन की स्किल व उन्नत तकनीक के संयोजन से ही मिलते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार रात को पाकिस्तान ने श्रीलंका पर 5 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। लेकिन, टीम इस जीत के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी।
बेहतर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने 3 अंक के साथ टॉप-4 में जगह बनाई। जबकि, पाकिस्तान ने सुपर-8 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही।
अपने तीनों सुपर-8 मैच जीतने वाला इंग्लैंड इस ग्रुप के टॉप पर रहा है। रविवार को शाम 7 बजे से भारत-वेस्टइंडीज में आखिरी सुपर-8 मैच खेला जाना है। इससे चौथी टीम तय होगी।
वर्ल्ड कप का समीकरण
ग्रुप-1: SA टॉप-4 में, आज चौथा सेमीफाइनलिस्ट मिलेगा
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 चरण में लगातार दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे लगातार दो हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुका है। आज साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दिन का पहला मैच होगा। अगर साउथ अफ्रीका जीतता है तो वह ग्रुप-1 में शीर्ष स्थान पर रहेगा। वहीं जिम्बाब्वे जीतता है तो साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर खिसक सकता है।
साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत और वेस्टइंडीज दोनों के पास सुपर-8 में एक-एक जीत और एक-एक हार है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच 1 मार्च को शाम 7 बजे कोलकाता में होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
ग्रुप-2: इंग्लैंड पहले, न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहा
ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इंग्लैंड ने सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।
न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। टीम ने सुपर-8 में एक मैच जीता, एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 1.390 रहा।
पाकिस्तान के भी तीन मैचों के बाद 3 अंक थे। टीम ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन उसका नेट रनरेट -0.123 रहा। इसी कारण बेहतर रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना ग्रुप-1 की शीर्ष टीम साउथ अफ्रीका से 4 मार्च को कोलकाता में होगा।
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
————————————————–
टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया
पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर
जयपुर | विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (वीजीयू) ने जीयू वर्ल्ड सब्जेक्ट रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वैश्विक व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। रैंकिंग में सामाजिक विज्ञान व मीडिया संचार में विश्व 699वां और भारत में 10वां स्थान मिला। ट्रस्टी औंकार बगड़िया ने कहा कि बताया कि विधि व मानविकी में विश्व 628वां तथा देश में 25वां स्थान मिला, जबकि पर्यावरण विज्ञान व कृषि में विश्व 597वां और भारत में 21वां स्थान प्राप्त हुआ।
जयपुर/नई दिल्ली | सीबीएसई कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा के बाद छात्रों ने बताया कि पेपर का बड़ा हिस्सा उन्हीं टॉपिक्स से आया, जिन पर विज्ञान शिक्षक प्रशांत किराड़ मैराथन क्लास और सुबह के लाइव रिवीजन में खास फोकस कराया था। उन्होंने अहम कॉन्सेप्ट्स, डायग्राम
जयपुर | इंटरनेशनल हेपेटो-पैनक्रियाटो-बिलियरी एसोसिएशन के भारतीय चैप्टर की 22वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस ‘आईएचपीबीए इंडिया 2026’ व द्वितीय लिवर समिट के दूसरे दिन पैंक्रियाटिक व पित्ताशय कैंसर, पोर्टल हाइपरटेंशन और एआई की भूमिका पर चर्चा हुई। आयोजन अध्यक्ष डॉ. नैमिष एन. मेहता ने बताया कि थीम ‘प्रिसीजन एंड प्रोग्रेस’ रही। मुख्य आकर्षण डॉ. एम.जे. जोशी ओरेशन में डॉ. एच. रमेश का व्याख्यान रहा। चेयरपर्सन डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार सहित डॉ. विनय कपूर, डॉ. वी.ए. सारस्वत, डॉ. अजय शर्मा आदि ने सहभागिता की।
Hardik Pandya; IND Vs WI T20 World Cup LIVE Score Update; Suryakumar Yadav Abhishek Sharma | Jasprit Bumrah
स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले
कॉपी लिंक
टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने जा रहे इस मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। कोलकाता में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं और सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं। वर्ल्ड कप में यहां दोनों का यह पहला मुकाबला होगा।
यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा ही होगा। इसे जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। दोनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं। ऐसे में यह मैच निर्णायक होगा।
वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में भारत कभी नहीं हरा सकी है। उसने यहां पर इस वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच जीते हैं। यह वही मैदान है कि जहां वेस्टइंडीज ने 2016 में इंग्लैंड को हराकर अपना दूसरा टाइटल जीता था।
विंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।
वर्ल्ड कप मुकाबलों में वेस्टइंडीज आगे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 19 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 जीत मिली हैं। एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है।
हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 4 बार भिड़ी हैं, जिनमें से 3 मैच विंडीज ने जीते और भारत को सिर्फ एक जीत मिली। दोनों का आखिरी बार सामना 2016 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुआ था, जब वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर भारत को बाहर कर दिया था।
भारत ने कोलकाता में अब तक एक वर्ल्ड कप मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की थी। वहीं वेस्टइंडीज ने यहां 3 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। इनमें 2016 फाइनल भी शामिल है, जब वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था।
ईशान किशन भारत के टॉप बैटर
ईशान किशन ने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 186.08 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 77 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.2 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 11 विकेट हासिल किए।
मोती वेस्टइंडीज के लिए टॉप विकेट टेकर
वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 182.64 स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 85 रन रहा। वहीं, गुडाकेश मोती वेस्टइंडीज के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.75 की इकोनॅामी से 10 विकेट लिए।
पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजो के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली पिच की तैयारी देखकर संतुष्ट नजर आए। यही पिच इस वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में भी इस्तेमाल हुई थी।
मुखर्जी ने बताया कि यह पारंपरिक ईडन गार्डन्स विकेट है, जहां आमतौर पर अच्छे रन बनते हैं, लेकिन गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिल जाती है। शाम के मैच में ओस (ड्यू) आने की संभावना है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर आठ का मुकाबला उसी पिच पर होगा जिस पर इस वर्ल्ड कप का दूसरा मैच खेला गया था, जिसमें स्कॉटलैंड की टीम ने इटली के खिलाफ मैच में 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया था।
यहां अब तक 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 207/4 है, जो स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ बनाया था।
इस वर्ल्ड कप में यहां अब तक 5 मैच खेले गए हैं। 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। 1 मैच चेज करने वाली टीम ने जीता है। 2 मैच दिन में और 3 डे-नाइट मुकाबले हुए। डे-नाइट मैचों में भी 3 में से 2 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते।
कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं
कोलकाता में मौसम पूरी तरह साफ है। 1 मार्च को मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज शाम कोलकाता में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
वेस्टइंडीज एक बदलाव संभव
वेस्टंडीज की टीम में एक बदलाव हो सकता है, रोस्टन चेज की जगह अकील हुसैन की एंट्री हो सकती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेज ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
—————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
जयपुर | पश्चिम और मध्य एशिया में बने तनावपूर्ण हालात का असर जयपुर की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ सकता है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसे लेकर हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयर स्पेस क्लोजर या प्रतिबंध के कारण फ्लाइट्स के समय और रूट में बदलाव किया जा सकता है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार जयपुर से दुबई और शारजाह जाने वाली फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट के शेड्यूल की जानकारी लें। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात के अनुसार संचालन में आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।
जयपुर | राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की अब तक 20 बैठकें हो चुकी हैं। अब 5 दिन अवकाश के बाद 5 व 6 मार्च को दो दिन सदन की फिर कार्यवाही होनी है। इन्हीं दो दिनों में 3 बिल लाए जाएंगे। इन 20 दिन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कई नई व्यवस्थाएं भी दी। अब आने वाले दो दिन की कार्यवाही के दौरान 5 मार्च को राजस्थान जन विश्वास विधेयक 2026 और राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान विधेयक 2026 प्रतिस्थापित किए जाएंगे। अगले दिन 6 मार्च को नया बिल राजस्थान विक्षुब्ध क्षेत्रों में स्थावर संपत्ति के अंतरण का प्रतिषेध और परिसरों से किराएदारों को बेदखली से संरक्षण के लिए उपबंध विधेयक 2026 लाया जाएगा।
जयपुर| प्रधानमंत्री की सभा के दौरान मंच पर बाएं से मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़। किसानों की बात: प्रधानमंत्री ने राजस्थान को विभिन्न जल योजनाओं से जोड़ने का जिक्र किया। इस जिक्र के जरिए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सवाल उठाए और केंद्र की योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को साधने का प्रयास किया। उन्होंने संशोधित पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना, यमुना राजस्थान लिंक प्रोजेक्ट सहित अन्य सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता दर्शाई। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 32 मिनट के भाषण में महिलाओं, किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग को शामिल करते हुए राजस्थान में ईआरसीपी से लेकर वन रैंक-वन पेंशन और पीएम सूर्य घर योजना तक का उल्लेख करते हुए सभी को साधने की कोशिश की। पीएम ने 21,800 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। राजे को बहन कह संबोधित किया प्रधानमंत्री ने भजनलाल शर्मा को लोकप्रिय मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बहन कहकर संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, संसद में मेरे साथी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा अन्य मंत्रियों का जिक्र किया। सभा में शामिल हुए संतों का आशीर्वाद लिया। वन रैंक वन पेंशन: वन रैंक वन पेंशन के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा, कहा कांग्रेस ने सेना को वर्दी और हथियारों के लिए भी तरसा दिया था। वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा राजस्थान के झुंझुनूं से ही उठा था। सेना को सर्वाधिक युवा देने वाले राज्यों में राजस्थान भी शामिल हैं। पेपर लीक और रोजगार की बात : प्रधानमंत्री ने युवाओं को साधने के लिए रोजगार की बात की। नियुक्ति पत्र भी बांटे। साथ ही पेपर लीक के जरिए कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाया। साथ ही भाजपा सरकार के दो वर्षों में हुई परीक्षाएं बगैर लीक हुए कराने का भी संदेश युवा वर्ग को दिया। रूफ टॉप सोलर प्लांट पीएम सूर्य घर योजना के जरिये मध्यमवर्गीय परिवारों को बिजली बिल से राहत मिलने का संदेश दिया। इससे घर बैठे बिजली से कमाई और सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी का भी जिक्र किया गया। योजना का स्टेटस : देश भर में फरवरी 2026 तक करीब 35 लाख और राजस्थान में करीब 1.48 लाख सोलर इंस्टॉलेशन हो चुके हैं।
ईरान-इजरायल के बीच युद्ध शुरू होने के मद्देनजर शनिवार को जयपुर में एक दिन में सोना 8,500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 20,000 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। हालांकि, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर ने सुबह सोने का भाव 1,66,500 तथा चांदी का 2.84 लाख र
.
काबिलेगौर है कि 30 दिन बाद सोना 1.72 लाख और 29 दिन बाद चांदी 2.95 लाख रुपए के भाव बिकी। इससे पहले 30 जनवरी को सोना 1.75 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 3.15 लाख रुपए प्रति किलोग्राम थी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के मद्देनजर 2 फरवरी को सोना 1.50 लाख रुपए तथा चांदी 2.41 लाख रुपए तक उतर गई थी। हालांकि, इसके बाद कीमतों में तेजी का रुख बना। इससे 26 दिन के दौरान सोना 22,000 रुपए प्रति दस ग्राम यानी 14.66 फीसदी और चांदी 54,000 रुपए प्रति किलोग्राम यानी 22.41 फीसदी महंगी हो चुकी है।
उधर, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि ईरान-इजरायल के बीच युद्ध के मद्देनजर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाजिर बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। इस कारण जयपुर में भी कीमतें बढ़ गईं।