AITC announces Babul Supriyo, Rajeev Kumar, Menaka Guruswamy, Koel Mallick as Rajya Sabha candidates

  • Hindi News
  • National
  • AITC Announces Babul Supriyo, Rajeev Kumar, Menaka Guruswamy, Koel Mallick As Rajya Sabha Candidates

कोलकाता17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एडवोकेट मेनका का जन्म 27 नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ। - Dainik Bhaskar

एडवोकेट मेनका का जन्म 27 नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ।

तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है।

TMC ने X पर एक पोस्ट में लिखा- हम इन उम्मीदवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। वे तृणमूल की मजबूती की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखेंगे।

पश्चिम बंगाल समेत महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से चुने गए 37 सदस्यों का टर्म अप्रैल महीने में खत्म हो जाएगा। इन खाली सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी।

बंगाल से 2026 में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से चार TMC के पास थीं। 294 सदस्यों वाली विधानसभा में मजबूत संख्या के साथ TMC पांच में से चार राज्यसभा सीटें जीतने वाली है, जबकि विपक्षी BJP को एक सीट मिलने की उम्मीद है।

TMC ने जिस सीनियर एडवोकेट मेनका अपना उम्मीदवार बनाया है, वे LGBTQ से हैं। अगर वे जीत जाते हैं तो संसद के इतिहास में पहला मौका होगा, जब कोई LGBTQ सदस्य सांसद बनेगा।

10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने बुधवार को चुनाव प्रोसेस शुरू करने के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 6 मार्च को स्क्रूटनी होगी।

उम्मीदवार 9 मार्च तक नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। वोटिंग 16 मार्च को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव का प्रोसेस 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा।

जानिए TMC के उम्मीदवारों के बारे में …

  • बाबुल सुप्रियो: सुप्रियो, मोदी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद से बाहर किए जाने के बाद BJP छोड़ दी। सितंबर 2021 में TMC में शामिल हो गए थे। बाद में उन्होंने TMC टिकट पर बल्लीगंज विधानसभा उपचुनाव जीता। ममता सरकार में मंत्री हैं। उनके नॉमिनेशन को उनकी राजनीतिक स्थिति बदलने और राज्य सरकार में लगातार भूमिका के लिए इनाम के तौर पर देखा जा रहा है।
  • राजीव कुमार: कुमार इंडियन पुलिस सर्विस के पूर्व ऑफिसर हैं। इन्होंने पश्चिम बंगाल के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के तौर पर काम किया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस के हेड थे। सारदा चिट फंड केस की जांच के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार और सेंट्रल एजेंसियों के बीच हुए हाई-प्रोफाइल टकराव के सेंटर में भी वे थे।
  • मेनका गुरुस्वामी: सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं। गुरुस्वामी उन वकीलों में से थे जिन्होंने 2018 में IPC की धारा 377 को हटाकर भारत में होमोसेक्सुअलिटी को अपराध की श्रेणी से बाहर करने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक चैलेंज में पिटीशनर्स का प्रतिनिधित्व किया था।
  • कोएल मलिक: मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्टर हैं और पुराने एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। उनके नॉमिनेशन को TMC की अपर हाउस में जाने-माने पब्लिक फिगर्स को उतारने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है।

जानिए मेनका के बारे में…

50 साल की मेनका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्कूल और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया से पढ़ाई की है। वे कॉमन लॉ, संवैधानिक कानून, कॉर्पोरेट और सफेदपोश अपराध (White-Collar) के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं।

मेनका और उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू दोनों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वे एक कपल हैं। यह कदम LGBTQ समुदाय के लिए एक बड़ा संदेश रहा।

2019 में TIME मैगज़ीन ने इन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी शामिल किया था, उनके LGBTQ अधिकारों के काम और प्रभाव के लिए।

गुरुस्वामी ने सेक्शन 377 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाते हुए संविधान के तहत मौलिक अधिकारों के तौर पर मान्यता दी थी।

उन्होंने यह कहा था कि संविधान को सिर्फ यौन कृत्यों तक नहीं बल्कि प्रेम और समान अधिकारों तक भी मान्यता देनी चाहिए।

Source link

अमेरिकी एक्टर जॉनी वेक्टर को चोरों ने गोली मारी थी:को–एक्टर को बचाते वक्त जान गई; मौत के 3 हफ्ते बाद अंतिम संस्कार हुआ था

25 मई 2024 की बात है, जब अमेरिकी एक्टर जॉनी वेक्टर अपनी शूटिंग खत्म करके अपनी को-एक्टर के साथ घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन पहुंचे, तभी चार लोग अचानक उनके पास आ गए और उनकी कार में चोरी करने की कोशिश करने लगे। शुरुआत में जॉनी कुछ समझ नहीं पाए कि आखिर क्या हो रहा है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनकी कार में चोरी की जा रही है, तो उन्होंने अपनी को-एक्टर को बचाने की कोशिश की। उन्होंने अपनी साथी को अपने शरीर से ढक लिया। तभी गुस्से में आए चोरों ने गोली चला दी, जो सीधे जॉनी को लगी। आनन-फानन में जॉनी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बड़ी बात यह है कि जॉनी की मौत के तीन हफ्तों बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए। क्या जॉनी की हत्या सिर्फ चोरी की घटना के तहत हुई या इसके पीछे कोई और साजिश थी? और दूसरा सवाल यह कि आखिर जॉनी की मौत के तीन हफ्ते बाद उनका अंतिम संस्कार क्यों किया गया। आज अनसुनी दास्तानें के चैप्टर-3 में पढ़िए अमेरिकी एक्टर जॉनी वेक्टर की मौत की पूरी कहानी…
जॉनी वेक्टर का जन्म 31 अगस्त 1986 को अमेरिका के साउथ कैरोलिना में हुआ था। उनके दो भाई लांस और ग्रांट हैं। जॉनी का बचपन यहीं बीता और उन्होंने 2004 में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर ऑफ साइंस (B.S.) और स्पैनिश में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री हासिल की। जॉनी दिखने में काफी स्मार्ट और आत्मविश्वासी थे। पढ़ाई के साथ-साथ उनका झुकाव एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों की ओर अधिक था। वे हमेशा कुछ अलग करना चाहते थे। उनके मन में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की इच्छा लगातार मजबूत होती गई। आखिरकार उन्होंने अपने दिल की सुनी और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए लॉस एंजेलिस का रुख किया। हालांकि, यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था। पहला बड़ा मौका मिलने से पहले उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। लॉस एंजेलिस पहुंचने पर उनके पास कोई काम नहीं था, इसलिए अपना खर्च चलाने के लिए उन्हें रेस्तरां और बार में नौकरी करनी पड़ी। नौकरी के साथ-साथ वे लगातार ऑडिशन देते रहे और इस दौरान कई बार रिजेक्शन का सामना भी किया। आखिरकार साल 2007 में उन्हें अपने करियर का पहला बड़ा ब्रेक मिला। उन्होंने टीवी शो आर्मी वाइव्स से अपना डेब्यू किया। यह शो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ, क्योंकि इसी के जरिए उन्हें वह पहचान मिलनी शुरू हुई, जिसकी हर कलाकार को चाह होती है। इसके बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली। 2020 से 2022 तक उन्होंने लोकप्रिय सीरीज जनरल हॉस्पिटल में ब्रैंडो कॉर्बिन की भूमिका निभाई, जिससे उन्हें और भी बड़ी पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने सीरीज Siberia में भी अभिनय किया। जॉनी ने टीवी के साथ-साथ फिल्मी दुनिया में भी कदम रखा और वहां भी अपनी अलग पहचान बनाई। जैसे ही जॉनी को इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी, उसी दौरान उनकी मुलाकात एक्ट्रेस और डायरेक्टर टीसा से हुई। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे को डेट करने लगे। साल 2010 में दोनों रिलेशनशिप में आए, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2013 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, जॉनी ने अपनी पर्सनल लाइफ को कभी भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर हावी नहीं होने दिया और वे लगातार अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते रहे। फिर आया 25 मई साल 2024 यह वो तारीख और साल था, जिसमें जॉन ने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें अपनी इस चकाचोंद भरी दुनिया को छोड़़ना पड़ेगा। दरअसल, उस रात जॉन ने अपनी शूटिंग खत्म की और फिर वह सेट से निकल गए। उनके साथ उनकी को-स्टार भी थीं। दोनों जैसे ही लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में पिको बुलेवार्ड और होप स्ट्रीट के कोने पर पहुंचे ही थे कि तभी अचानक वहां तीन लोग आ गए। शुरुआत में जॉन को लगा कि शायद उनकी कार को उठा कर ले जाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जब उन्हें जॉन को पता चला कि उनकी कार टोयोटा प्रियस से कैटेलिटिक कन्वर्टर चोरी करने की कोशिश की जा रही है, तो सबसे पहले उन्होंने स्थिति को समझते हुए अपनी को-स्टार की जान बचाने की कोशिश की और उसे अपने शरीर से ढकने की कोशिश की। लेकिन चोर को पता चल गया था कि जॉन को उनके बारे में पता चल गया है तो उन्होंने जॉन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि जॉन को आनन-फानन में हॉस्पिटल में लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। जॉन की मौत के लगभग तीन हफ्ते बाद यानी 16 जून 2024 को उनका अंतिम संस्कार समरविल बैपटिस्ट चर्च में किया गया। इस तीन हफ्ते के अंतर के पीछे कई कारण थे। सबसे पहले हत्या की घटना की पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी था, ताकि सभी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी हो सके। इसके अलावा, उनके परिवार और करीबी रिश्तेदार कई अलग-अलग शहरों और राज्यों में रहते थे, इसलिए उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए समय दिया गया। इसके साथ ही चर्च और अंतिम संस्कार के कार्यक्रम की व्यवस्था भी करने में समय लगा। इन सभी कारणों के चलते जॉन का अंतिम संस्कार तीन हफ्तों के बाद किया गया, ताकि परिवार, दोस्तों और फैंस उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने सकें। यूं सरेआम जॉन की हत्या ने हर किसी को चौंका दिया था सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर दिनदहाड़े चोर कैसे किसी व्यक्ति की जान ले सकते हैं और कोई जानी मानी हस्ती को लेकर कोई प्रोटेक्शन क्यों नही हुई। कई ऐसे सवाल थे जो जॉन के परिवार के साथ ही उनके फैंस भी जानना चाहते थे। ऐसे में पुलिस के ऊपर भी इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का और आरोपियों की गिफ्तारी का दबाब बनता जा रहा था। इसी दौरान फिर 15 अगस्त 2024 को जॉन की मौत के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जॉनीज माइल फाउंडेशन की स्थापना जॉन वॉक्टर के परिवार और उनके दोस्तों ने की, ताकि एक्टर की विरासत का सम्मान करने और दूसरों की मदद करने के उनके जुनून को आगे बढ़ाने के लिए की गई थी। इस फाउंडेशन का उद्देश्य उन परिवारों का सपोर्ट करना है जो किसी त्रासदी का सामना कर रहे हैं, और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। फाउंडेशन धन जुटाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिनमें वार्षिक जॉनीज माइल गोल्फ क्लासिक भी शामिल है। ये कार्यक्रम न केवल जॉनी के जीवन का उत्सव मनाते हैं, बल्कि समुदाय को एक साझा उद्देश्य के समर्थन में एक साथ भी लाते हैं। अपने प्रयासों के माध्यम से, जॉनीज़ माइल फ़ाउंडेशन सकारात्मक प्रभाव डालने और जॉनी की भावना को जीवित रखने का प्रयास करता है।

Source link

Satellite hospital faces shortage of space due to increase in patients, seeks permission to use community building

अलवर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वार्डों में बेड की संख्या बढ़ाई जा सकेगी अस्पताल के पीएमओ डॉ प्रमिला मीणा ने निदेशक (जन स्वास्थ्य), जयपुर को पत्र लिखकर मांग की है कि चिकित्सालय के ठीक बगल में स्थित युवरानी महेन्द्रा कुमारी सामुदायिक भवन सेक्टर-4, काला कुआं को अस्पताल संस्थान को उपलब्ध कराया जाए। यदि सरकार इस मांग को स्वीकार कर लेती है, तो सैटेलाइट अस्पताल का विस्तार हो सकेगा। इससे वार्डों में बेड की संख्या बढ़ाई जा सकेगी और वेटिंग एरिया में भीड़ कम होगी।

प्रशासन जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लेगा ताकि अलवर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। भास्कर न्यूज | अलवर व्यस्तम इलाकों में शुमार काला कुआं स्थित राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में बढ़ते मरीजों के दबाव और जगह की कमी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सरकार से अतिरिक्त भवन की गुहार लगाई है। जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र है, जहाँ सुविधाओं के विस्तार की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है।

यहां मरीजों के आंकड़ों पर नज़र डालें तो यहां प्रतिदिन औसतन 1000 से 1200 मरीज परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। वही यहां 50 बेड की स्वीकृति है लेकिन जगह की कमी के चलते 40 बेड ही लगा रखे है। यहां सामान्यतया 35 से 40 मरीज जिनमें सामान्य मरीज और गर्भवती व प्रसुताएं शामिल है, भर्ती रहती है। मरीजों की इतनी बड़ी संख्या के मुकाबले अस्पताल का वर्तमान परिसर छोटा पड़ रहा है, जिसके कारण आए दिन गैलरी और वार्डों में भारी भीड़-भाड़ की स्थिति बनी रहती है। इससे न केवल मरीजों को परेशानी होती है, बल्कि संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है।

गौरतलब है कि सेटेलाइट अस्पताल में मदर लैब की स्थापना की गई है। इसके बाद यहां 148 जांचों की सुविधा होगी साथ ही अन्य निचले स्तर के चिकित्सा संस्थानों में नहीं होने वाली जांचों के सैंपल लेकर यहां भेजे जाएगें। यहां इसकी स्थापना के लिए दवा स्टोर का बड़ा हॉल लैब के लिए दिया है। इसके चलते भर्ती मरीजों के लिए स्वीकृत 50 बेड़ में कमी करनी पड़ी है। वही अस्पताल के दो मंजिला भवन पर तीसरी मंजिल भी नहीं बनाई जा सकती क्योंकि एनएचएम सिविल विंग के इंजीनियर्स ने सर्वे कर बताया कि यहां नीचे का ढांचा इतना मजबूत नहीं है कि तीसरी मंजिल बनाई जा सके। सेटेलाइट अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़।

Source link

Shaheen Afridi; PAK Vs SL T20 World Cup LIVE Score Update

कैंडी24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में करो या मरो मैच खेलेगी। टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा। शनिवार को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है या फिर कीवियों को टॉप-4 में एंट्री मिलती है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6.30 बजे होना है।

दरअसल, शुक्रवार रात को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। इससे पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा है। अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 64 रन की जीत हासिल करनी होगी या फिर 13.1 ओवर के भीतर टारगेट हासिल करना होगा।

श्रीलंका के खिलाफ बहुत आगे है पाकिस्तान

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 17 पाकिस्तान और महज 12 में श्रीलंका को जीत मिली। दोनों टीमें 2026 में दांबुला के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब श्रीलंका 14 रन से मुकाबला जीत लिया था।

पथुम निसांका श्रीलंका के टॉप बैटर

पथुम निसांका ने टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 152.94 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 100 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में महीश तीक्षणा टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.19 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 11 विकेट हासिल किए।

उस्मान पाकिस्तान के टॉप विकेट टेकर

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 158.1 स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 100* रन रहा। वहीं, उस्मान तारिक पाकिस्तान के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे है. उन्होंने 5 मैचों में महज 6.32 की इकोनॅामी से 10 विकेट लिए।

पिच एंड वेदर रिपोर्ट

  • पल्लेकेले में अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 16 और चेज करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते हैं। वहीं,1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका है।
  • पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्का स्विंग जरूर मिलता है, लेकिन जैसे ही गेंद पुरानी होती है, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाती है।
  • 28 फरवरी को कैंडी के कुछ हिस्सों में बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री रहने का अनुमान है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।

कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

Source link

शीर्ष अदालत ने अरावली की 100 मीटर की ऊंचाई वाली पुरानी परिभाषा पर रोक आगे भी जारी रखी

भास्कर न्यूज | अलवर अरावली पर्वतमाला की परिभाषा और इसमें खनन के मामले में स्वतः संज्ञान याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक अरावली के सीमांकन के लिए विशेषज्ञ समिति गठित नहीं हो जाती और प्रारंभिक कानूनी मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक पूरे अरावली क्षेत्र में खनन से संबंधित गतिविधियों पर यथास्थिति बनी रहेगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत शर्मा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने यह आदेश दिया है। इसका असर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात पर पड़ेगा। सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश की। कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्यावरण मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वे संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों का एक पैनल कोर्ट को सुझाएं। इन विशेषज्ञों के नाम और प्रोफाइल भी मांगे हैं। ताकि एक निष्पक्ष और सक्षम समिति बनाई जा सके। इसके अलावा, सभी पक्षकारों को 10 मार्च तक अपने सुझाव और नोट्स दाखिल करने का समय दिया गया है। कोर्ट में न्याय मित्र ने कहा कि अरावली उत्तर भारत के लिए ग्रीन लंग्स है। अवैध और अनियंत्रित खनन के कारण कई क्षेत्रों में भूजल का स्तर 30-150 फीट से गिरकर 2000 फीट तक पहुंच गया है। यदि अरावली की शृंखलाएं नष्ट हुईं, तो थार मरुस्थल का विस्तार दिल्ली-एनसीआर की ओर तेजी से होगा, जिससे भविष्य में अपूरणीय पर्यावरणीय क्षति होगी। अब सभी की निगाहें 10 मार्च के बाद होने वाली अगली सुनवाई और प्रस्तावित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर टिकी हैं, जो अरावली के भविष्य और खनन की शर्तों को नए सिरे से परिभाषित करेंगी। विवाद की जड़ 20 नवंबर का वह फैसला है, जिसमें अरावली की परिभाषा को केवल उन पहाड़ियों तक सीमित कर दिया गया था जिनकी ऊंचाई आसपास के धरातल से कम से कम 100 मीटर हो। वही दो पहाड़ियों के बीच 500 मीटर से कम दुरी हो तो उसे श्रृखंला माना जाएगा। इस पर पर्यावरणविदों ने चिंता जताई थी कि इस परिभाषा से छोटी पहाड़ियों और पठारों को खनन माफिया के हवाले कर दिया जाएगा। एमिकस क्यूरी ने अपनी दलील में जोर दिया कि अरावली एक निरंतर भौगोलिक संरचना है। इसे राजस्थान, हरियाणा या गुजरात की राजनीतिक सीमाओं में बांटकर नहीं देखा जा सकता। उन्होंने ‘ईको-सिस्टम अप्रोच’ अपनाने की सलाह दी। ताकि पहाड़ियों के बीच के क्षेत्रों और जलभृतों को एक इकाई के रूप में संरक्षित किया जा सके। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि पूर्व में परिभाषा तय करते समय भारतीय वन सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण निकायों की पूरी सहमति नहीं ली गई थी।

Source link

महिलाओं ने फाग के गीतों पर नृत्य किया

अलवर| काशीराम चौराहा स्थित मुरली मनोहर मंदिर में रंगभरी एकादशी मनाई गई। इस अवसर पर दोपहर को भक्ति संगीत हुआ। इसमें महिला श्रद्धालुओं ने फाग के गीतों और नृत्य की प्रस्तुति दी। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के महंत शांतिप्रकाश शर्मा ने बताया कि भगवान की प्रतिमा का अभिषेक कर शृंगार भी किया गया।

Source link

विल जैक्स ने शेन वॉटसन की बराबरी की:सबसे ज्यादा 4 प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड जीते; बटलर 10वीं बार शून्य पर आउट

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे विल जैक्स, जिन्होंने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन की तेज पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। यह उनके करियर का चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा, इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन की बराबरी कर ली। दूसरी ओर, जोस बटलर टी-20 इंटरनेशनल में 10वीं बार शून्य पर आउट हुए। पढ़िए ENG Vs NZ मैच के टॉप रिकार्ड्स और मोमेंट्स… 1. विल जैक्स ने चौथा प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीता इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। इसी के साथ उन्होंने एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के मामले में शेन वॉटसन की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2012 में चार अवॉर्ड हासिल किए थे। वहीं, 2022 में सिकंदर रजा ने तीन बार यह सम्मान जीता था। 2. 31 ओवर्स स्पिनर्स ने फेंके टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम स्पिनरों के लिए सबसे मददगार साबित हुआ। न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच में 31 ओवर स्पिनर्स ने फेंके। यह टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। इससे पहले इसी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी दोनों टीमों के स्पिनरों ने मिलकर कुल 31 ओवर डाले थे। 3. बटलर इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट जोस बटलर इंग्लैंड के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनके बाद ल्यूक राइट और मोईन अली 9-9 बार डक पर आउट हुए हैं, जबकि जेसन रॉय 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं। अब मोमेंट्स… 1. इंग्लैंड के दो बल्लेबाज स्टंपिंग आउट हुए इंग्लैंड के दो बल्लेबाज टिम साइफर्ट और मार्क चापमन स्टंपिंग आउट हुए। 6.6 ओवर में आदिल राशिद ने टिम साइफर्ट को धीमी गेंद डाली। साइफर्ट बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले लेकिन मिस कर गए और विकेटकीपर जोस बटलर ने स्टंपिंग कर दी। साइफर्ट 35 रन बनाकर आउट हुए। 14.1 ओवर में राशिद ने मार्क चापमन के खिलाफ भी वही रणनीति अपनाई। चापमन लॉन्ग-ऑन के ऊपर शॉट के लिए आगे बढ़े लेकिन गेंद की रफ्तार कम थी। शॉट में जल्दबाजी हुई, बैलेंस बिगड़ा और बटलर ने आसान स्टंपिंग कर दी। चापमन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 2. स्कूप खेलते हुए ब्रूक को लगी गेंद इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान तीसरे ओवर में दूसरी गेंद हैरी ब्रूक शॉट खेलने के लिए ऑफ स्टंप से बाहर गए, लेकिन मैट हेनरी ने भी उनको फॉलो करते हुए गेंद डाली। ब्रूक ने स्कूप लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का इनसाइड एज लेकर उनके शरीर से टकरा गई। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई और खेलना जारी रखा। 3. ग्लेन फिलिप्स ने हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा 9वें ओवर की चौथी गेंद पर जैकब बेथेल का ग्लेन फिलिप्स ने हवा में डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। रचिन रवींद्र ने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ बॉल डाली, जिस पर बेथल ने बैकफुट से पुल शॉट खेला। लेकिन गेंद मिडविकेट की ओर गई, जहां ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़ते हुए आगे की ओर डाइव मारी और एक बेहतरीन कैच पकड़ा। 4. रेहान अहमद ने अपनी पहली बॉल पर विकेट लिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे रेहान अहमद ने की अपनी पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद शॉर्ट डाली। रचिन रवींद्र ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर डीप मिडविकेट की ओर गई। जहां खड़े जैकब बेथेल ने आसान-सा कैच पकड़ा। रेहान को पहली बॉल पर ही विकेट मिल गई। रचिन 11 रन बनाकर आउट हुए।

Source link

AITC announces Babul Supriyo, Rajeev Kumar, Menaka Guruswamy, Koel Mallick as Rajya Sabha candidates

  • Hindi News
  • National
  • AITC Announces Babul Supriyo, Rajeev Kumar, Menaka Guruswamy, Koel Mallick As Rajya Sabha Candidates

कोलकाता3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एडवोकेट मेनका का जन्म 27 नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ। - Dainik Bhaskar

एडवोकेट मेनका का जन्म 27 नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ।

तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है।

TMC ने X पर एक पोस्ट में लिखा- हम इन उम्मीदवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। वे तृणमूल की मजबूती की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखेंगे।

पश्चिम बंगाल समेत महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से चुने गए 37 सदस्यों का टर्म अप्रैल महीने में खत्म हो जाएगा। इन खाली सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी।

बंगाल से 2026 में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से चार TMC के पास थीं। 294 सदस्यों वाली विधानसभा में मजबूत संख्या के साथ TMC पांच में से चार राज्यसभा सीटें जीतने वाली है, जबकि विपक्षी BJP को एक सीट मिलने की उम्मीद है।

TMC ने जिस सीनियर एडवोकेट मेनका अपना उम्मीदवार बनाया है, वे LGBTQ से हैं। अगर वे जीत जाते हैं तो संसद के इतिहास में पहला मौका होगा, जब कोई LGBTQ सदस्य सांसद बनेगा।

10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने बुधवार को चुनाव प्रोसेस शुरू करने के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 6 मार्च को स्क्रूटनी होगी।

उम्मीदवार 9 मार्च तक नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। वोटिंग 16 मार्च को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव का प्रोसेस 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा।

जानिए TMC के उम्मीदवारों के बारे में …

  • बाबुल सुप्रियो: सुप्रियो, मोदी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद से बाहर किए जाने के बाद BJP छोड़ दी। सितंबर 2021 में TMC में शामिल हो गए थे। बाद में उन्होंने TMC टिकट पर बल्लीगंज विधानसभा उपचुनाव जीता। ममता सरकार में मंत्री हैं। उनके नॉमिनेशन को उनकी राजनीतिक स्थिति बदलने और राज्य सरकार में लगातार भूमिका के लिए इनाम के तौर पर देखा जा रहा है।
  • राजीव कुमार: कुमार इंडियन पुलिस सर्विस के पूर्व ऑफिसर हैं। इन्होंने पश्चिम बंगाल के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के तौर पर काम किया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस के हेड थे। सारदा चिट फंड केस की जांच के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार और सेंट्रल एजेंसियों के बीच हुए हाई-प्रोफाइल टकराव के सेंटर में भी वे थे।
  • मेनका गुरुस्वामी: सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं। गुरुस्वामी उन वकीलों में से थे जिन्होंने 2018 में IPC की धारा 377 को हटाकर भारत में होमोसेक्सुअलिटी को अपराध की श्रेणी से बाहर करने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक चैलेंज में पिटीशनर्स का प्रतिनिधित्व किया था।
  • कोएल मलिक: मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्टर हैं और पुराने एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। उनके नॉमिनेशन को TMC की अपर हाउस में जाने-माने पब्लिक फिगर्स को उतारने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है।

जानिए मेनका के बारे में…

50 साल की मेनका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्कूल और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया से पढ़ाई की है। वे कॉमन लॉ, संवैधानिक कानून, कॉर्पोरेट और सफेदपोश अपराध (White-Collar) के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं।

मेनका और उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू दोनों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वे एक कपल हैं। यह कदम LGBTQ समुदाय के लिए एक बड़ा संदेश रहा।

2019 में TIME मैगज़ीन ने इन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी शामिल किया था, उनके LGBTQ अधिकारों के काम और प्रभाव के लिए।

गुरुस्वामी ने सेक्शन 377 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाते हुए संविधान के तहत मौलिक अधिकारों के तौर पर मान्यता दी थी।

उन्होंने यह कहा था कि संविधान को सिर्फ यौन कृत्यों तक नहीं बल्कि प्रेम और समान अधिकारों तक भी मान्यता देनी चाहिए।

Source link

सहकारी सोसायटी के बहिष्कार के लिए ज्ञापन दिया

चित्तौड़गढ़ | राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सरकार द्वारा कैडर अथॉरिटी का गठन नहीं किए जाने तक अल्पकालीन फसली ऋण, गोपालन ऋण योजना, पैक्स कंप्यूटराइजेशन आदि की चल रही मांगों के पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन बहिष्कार चालू रखने को लेकर प्रबंध निदेशक व उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को ज्ञापन सौंपा गया। यह जानकारी जिला इकाई कैडर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत ने दी।

Source link

Shaheen Afridi; PAK Vs SL T20 World Cup LIVE Score Update

कैंडी8 मिनट पहले