ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड3 नर्सिंगकर्मी सस्पेंड



जयपुर | एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हुए अग्निकांड मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन नर्सिंग कर्मचारियों को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट में लापरवाही के लिए दोषी पाए जाने के बाद सीनियर नर्सिंग ऑफिसर गंगालाल, दीनदयाल अग्रवाल और नर्सिंग ऑफिसर उदयसिंह को सस्पेंड किया है। इस संबंध में निदेशक (अराजपत्रित) राकेश कुमार शर्मा ने आदेश जारी किए। इससे पहले इस मामले में अस्पताल अभियंता गोपाल कृष्ण दशोरा को 16 सीसीए के तहत चार्जशीट जारी कर निलंबित किया जा चुका है। वहीं ठेके पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर योगेश कुमार की सेवाएं भी समाप्त करने का निर्णय लिया जा चुका है। मामले में डॉ. सुशील भाटी और डॉ. अनुराग धाकड़ को भी चार्जशीट देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि ट्रॉमा सेंटर में हुए अग्निकांड में 6 मरीजों की मौत हो गई थी। हाई लेवल कमेटी द्वारा जांच करके रिपोर्ट आने के बाद अब प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आया था कि इन नर्सिंग कर्मियों ने हर लेवल पर लापरवाही बरती। धुंआ और आग बढ़ती देखकर 2 नर्सिंगकर्मी तो वहां मरीजों को बचाने के बजाय बाहर निकल गए थे। भास्कर ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं करने का मामला उठाया था। जिसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।



Source link

गोसेवा संग होली फाग महोत्सव का आयोजन



बीकानेर| गजनेर रोड़ स्थित श्रीगंगा जुबली पिंजराप्रोल गोशाला गोसेवा संग होली फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन और चंग धमाल में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। वहीं दूसरी ओर गोशाला में 40 महीनों से प्रतिनिधि 14 क्विंटल गुड़ मिश्रित शरबत लापसी की महाप्रसादी की जा रही है। आयोजन से जुड़े मनु महाराज ने बताया कि गो सेवा महाप्रसादी शृंखला में शुक्रवार को बीकानेर भजन गायक संदीप जोशी के जन्मदिन पर ओर ममता मोहनलाल पिलानिया और हार्दिक जोशी के जन्मदिवस पर एकता मनीष जोशी द्वारा गोप्रसादी की गई।



Source link

फाग महोत्सव: भजन संध्या में झूमे श्याम भक्त , दरबार सजा




भास्कर न्यूज | भरतपुर श्री श्याम बाबा संकीर्तन समिति की ओर से आयोजित दानी श्री श्याम बाबा के पंच दिवसीय फाग महोत्सव के तीसरे दिन आमलकी एकादशी पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के दरबार में पावन ज्योति प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद दिल्ली व आगरा से मंगाए गए देशी-विदेशी फूलों से श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। सजे दरबार और इत्र की सुगंध से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर महंत रोहित महाराज ने बताया कि भजन संध्या का आगाज गणेश वंदना से हुआ, जिसकी प्रस्तुति यश शर्मा ने दी। मोहन बृजवासी ने श्याम स्तुति एवं हनुमान वंदना गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। पंजाब से पधारी प्रसिद्ध गायिका अर्चना वावडी ने “गुरुदेव कृपा करके मेरी बात बना देना” व “बाबा तेरे दर पर आए हैं, झोली तो भर दे” जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा से आए विक्की संधू ने जोशीले भजनों से समां बांधा। आरडी संधू ने अपनी प्रभावी गायकी से भक्तों को झूमने पर मजबूर किया, वहीं अमन संधू ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक महेंद्र सिंह मग्गो, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक, गिरधारी तिवारी, एडीएम राहुल सैनी, अनुराग गर्ग, मीनाक्षी शर्मा, ध्रुवी शर्मा, विकास सोनी, मयंक बृजवासी, नरेश सिंह, मोहन ब्रजवासी, समिति संरक्षक बृजेश अग्रवाल, अध्यक्ष विनय खंडेलवाल, राजू गुप्ता, मोहन सिंह चौहान, भारत भूषण अग्रवाल व कुसुम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज



भास्कर न्यूज | बाड़मेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को राजस्थान दौरे के कार्यक्रम एवं आम सभा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हॉल में मुख्यमंत्री रोजगार मेले का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का वर्चुअली सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार को नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम बिश्नोई को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



Source link

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं का हवाला देते हुए PM गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल फोर्टिफिकेशन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने सप्लाई इसलिए रोकी है क्योंकि उसके स्टोरेज टाइम और गुणवत्ता को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। अब इसकी समीक्षा की जा रही है।

फोर्टिफाइड चावल वह चावल है जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया कम करना था, खासकर गरीब और ग्रामीण आबादी में।

फोर्टिफाइड चावल में मिलाए गए पोषक तत्व समय के साथ खराब हो सकते हैं। अगर यह लंबे समय तक गोदामों में रखा रहे तो इसकी पोषण गुणवत्ता घट सकती है। साथ ही स्वाद और रंग में बदलाव आ सकता है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

शिलॉन्ग के असम रेजिमेंट सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत, दावा- संदिग्ध मेनिंगोकोकल संक्रमण था

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में असम रेजिमेंट सेंटर (एआरसी) में दो अग्निवीर ट्रेनी की संदिग्ध मेनिंगोकोकल बैक्टीरियल संक्रमण से मौत हो गई। जबकि 28 अन्य ट्रेनी युवाओं को मिलिट्री हॉस्पिटल में निगरानी में रखा गया है।

पहली मौत पिछले सप्ताह हुई, जबकि दूसरी सोमवार (23 फरवरी) को। दोनों ट्रेनी शिलॉन्ग के हैप्पी वैली स्थित एआरसी में ट्रेनिंग ले रहे थे। तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन में अकड़न और त्वचा पर रैशेज दिखने के बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा कि इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई। आर्मी ने तुरंत कंटेनमेंट शुरू किया है। स्थिति गंभीर होती देख मेघालय सरकार ने शुक्रवार को एडवायजरी जारी कर पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है।



Source link

T20 World Cup: PAK Vs SL Match; T20 world cup 2026 super 8 points table scenario; babar azam | shahid afridi


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup: PAK Vs SL Match; T20 World Cup 2026 Super 8 Points Table Scenario; Babar Azam | Shahid Afridi | Salman Ali Agha

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर 4 विकेट की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम हैं। आज पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलना है। उसे अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा।

दूसरी ओर ग्रुप-1 में भारत और वेस्टइंडीज मैच क्वार्टर फाइनल जैसा हो गया है। 1 मार्च को कोलकाता में होने वाले इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

वर्ल्ड कप का गणित…

ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा

भारत को एक जीत चाहिए

साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है।

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।

ग्रुप-2: इंग्लैंड जीता, पाकिस्तान की उम्मीदें कायम

ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। टीम लगातार तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 की दूसरे नंबर की टीम से होगा।

इस नतीजे से पाकिस्तान को बड़ा फायदा मिला है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को 64 रन से हराता है या 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल कर लेता है तो उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

कल श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की हार के बाद उसके 3 पॉइंट्स ही हैं और नेट रनरेट +1.39 पर है।

हालांकि अगर पाकिस्तान जीत तो दर्ज कर ले, लेकिन नेट रनरेट न्यूजीलैंड से ऊपर नहीं जा पाया, तो कीवी टीम नॉकआउट में जगह बना लेगी। वहीं श्रीलंका की जीत की स्थिति में पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

————————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

————————————————–

टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें…

इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता, कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

फरहान अख्तर ने जयपुर में स्टूडेंट्स के सामने लगाए पुशअप:लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में सुनाए अपने लिखे गीत, कविता के जरिए ‘मर्द’ की बताई परिभाषा




जयपुर की जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वार्षिक यूथ फेस्ट ‘जेयू रिदम 2026’ का समापन बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड सुपरस्टार फरहान अख्तर की ऊर्जावान प्रस्तुति के साथ हुआ। उनके लाइव कॉन्सर्ट ने पूरे कैंपस को संगीत और ऊर्जा से सराबोर कर दिया। फरहान ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत ‘सुन लो सुन लो’ से की। इसके बाद उन्होंने ‘दिल जैसे धड़के धड़कने दो’, ‘मैं ऐसा क्यों हूं’, ‘हे या’, ‘सोचा है’, ‘छू ले आसमान’, ‘आहिस्ता आहिस्ता’, ‘ना ना ना’ जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। हर गीत पर छात्र-छात्राएं झूमते नजर आए। कॉन्सर्ट के दौरान फरहान ने ‘मर्द कौन’ शीर्षक से एक प्रभावशाली कविता सुनाई, जिसमें उन्होंने पुरुषों से महिलाओं और लड़कियों के सम्मान को प्राथमिकता देने की अपील की। उनकी ‘दिल आखिर क्यों रोता है’ कविता ने भी दर्शकों को भावुक कर दिया। युवा सिंगर सैनन ने भी ‘खुले आसमान में परिंदे’ गीत प्रस्तुत कर समां बांधा और पूरे कार्यक्रम के दौरान सैनन ने फरहान का भरपूर साथ दिया। अंत में फरहान ने ‘सेनोरिटा’ गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया और सभी का दिल जीत लिया। दमदार स्टेज प्रजेंस और फिटनेस का प्रदर्शन लाइव परफॉर्मेंस के दौरान फरहान ने अपनी जबरदस्त एनर्जी और स्टेज प्रजेंस से छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने मंच पर पुशअप लगाकर अपनी फिटनेस का प्रदर्शन भी किया, जिसे देखकर दर्शक उत्साह से भर उठे। एक स्टूडेंट छोटा गिटार लेकर आया था, जिस पर फरहान ने ऑटोग्राफ दिए और उसे दिखाकर सभी को अपने म्यूजिक प्रेम को दर्शाया। इस दौरान फरहान की भावपूर्ण शायरी और संवादों ने युवाओं के साथ एक विशेष जुड़ाव स्थापित किया।

फेस्ट का तीसरा दिन टैलेंट, टेक्नोलॉजी और आर्ट के कॉम्बिनेशन के रूप में नजर आया। दिन में ‘प्रोफेसर ऑफ हाउ’ के नाम से प्रसिद्ध किशोर नरुका ने अपने सत्र के माध्यम से छात्रों को गहराई से प्रेरित किया। उन्होंने पारंपरिक सोच को चुनौती देते हुए कहा कि केवल निरंतरता ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि हर प्रयास के साथ स्वयं को बेहतर बनाना ही वास्तविक प्रगति का मार्ग है। एक साधारण छात्र से पेशेवर क्रिएटर बनने तक की अपनी यात्रा साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी शॉर्टकट का परिणाम नहीं, बल्कि मजबूत जिद और दृढ़ता (रेजिलिएंस) का फल है। टेक्निकल स्किल्स और एआई के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए उन्होंने स्टूडेंट्स को सिर्फ टेक्नोलॉजी का ‘कंज्यूमर’ बनने के बजाय ‘क्रिएटर’ बनने के लिए इंस्पायर किया। इसके साथ ही उन्होंने एक अवेयर सोसाइटी की जरूरत पर जोर दिया। उनके मुताबिक, एजुकेशन का असली पर्पज सवाल पूछने का करेज जुटाना है। पॉलिसी लेवल के डिसीजन्स हर लाइफ को गहराई से अफेक्ट करते हैं, इसलिए सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर न्यूट्रल रहना असल में एक बड़ी गलती है। वूमेन इन स्पोर्ट्स” की भावना को सशक्त बनाते हुए यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित स्पोर्ट्स एरिना में महिला खिलाड़ियों ने बॉक्स क्रिकेट, बैडमिंटन, पिकल बॉल और लॉन टेनिस में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में विभिन्न टीमों ने उत्कृष्ट टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं मीडिया वर्टिकल में स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी अपने पीक पर थी। ‘रीलोमेनिया’, ‘रिदम डायरीज’ और ‘सिनेवर्स’ जैसे इवेंट्स के जरिए पार्टिसिपेंट्स ने आर्ट ऑफ सिनेमा, विज़ुअल स्टोरीटेलिंग, कैमरा एंगल्स और वॉइस-ओवर मॉड्यूलेशन में अपनी एक्सपर्टीज शोकेस की। इसी क्रिएटिव इकोसिस्टम को सपोर्ट करते हुए फेस्ट में एक डेडिकेटेड ‘इन्फ्लुएंशियल एक्सपीरियंस जोन’ भी सेटअप किया गया था, जहाँ जाने-माने इन्फ्लुएंसर्स ने डिजिटल क्रिएशन, मॉडर्न स्टोरीटेलिंग और पर्सनल ब्रांडिंग पर अपने वैल्युएबल इनसाइट्स शेयर किए।



Source link

राजस्थान- वीसी की नियुक्ति पर राज्यपाल को हाईकोर्ट का नोटिस:तीन सप्ताह में मांगा जवाब; याचिका में कहा-कुलगुरु को 10 साल का टीचिंग अनुभव नहीं




राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल और राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटेनरी एंड एनिमल साइंसेज (राजुवास) के चांसलर (कुलाधिपति) हरिभाऊ बागडे को सेक्रेटरी के जरिए नोटिस जारी किया है। जस्टिस आनंद शर्मा की अदालत ने यह नोटिस डॉ. आर के बाघेरवाल की याचिका पर 25 फरवरी को सुनवाई करते हुए जारी किया। राज्यपाल से तीन सप्ताह में जवाब मांगा गया है। याचिका में राज्यपाल की ओर से की गई यूनिवर्सिटी के कुलगुरु (वाइस चांसलर) की नियुक्ति को चुनौती दी है। राज्यपाल ने डॉ. सुमंत व्यास को 4 सितंबर 2025 को वीसी नियुक्त किया था। याचिका में कहा गया कि वीसी की नियुक्ति नियमों के विपरीत की गई है, इसे रद्द किया जाए। सर्च कमेटी के चेयरमैन की नियुक्ति अवैध अधिवक्ता दिनेश यादव ने अदालत को बताया कि राज्यपाल के आदेश से वीसी की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी का गठन करके 3 मई 2025 को नियुक्ति विज्ञापन निकाला गया। हमने कोर्ट को बताया कि यूजीसी के नियमों के तहत सर्च कमेटी का चेयरमैन उस यूनिवर्सिटी से जुड़ा नहीं होना चाहिए। लेकिन यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर त्रिभुवन शर्मा को कमेटी का चेयरमैन बना दिया। वे यूनिवर्सिटी के एनिमल न्यूट्रिशन विभाग के एचओडी रह चुके हैं। वीसी को 10 साल का टीचिंग अनुभव नहीं वहीं, वीसी के पद पर नियुक्त डॉ. सुमंत व्यास भी 10 साल का टीचिंग अनुभव नहीं रखते हैं। ऐसे में वीसी की नियुक्ति पूरी तरह से अवैध है। ऐसे में नियुक्ति को रद्द किया जाए। इस पर अदालत ने राज्यपाल, यूनिवर्सिटी वीसी, रजिस्ट्रार और सरकार से जवाब मांगा है। बता दें कि डॉ. सुमंत व्यास ने वैज्ञानिक के रूप में राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (NRCC) में सेवा दी है। इसके बाद वे जोधपुर में काजरी के निदेशक भी रहे।



Source link

Budget Announcements Will Be Delivered, No Empty Promises


विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प क

.

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 125 रुपए बढ़ाकर 1425 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की। माउंटआबू का नाम आबूराज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर, कामां का नाम कामवन करने का भी ऐलान किया। जयपुर में द्रव्यवती नदी पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का ऐलान किया।

सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते हर साल बढ़ेंगे सीएम ने सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते हर साल बढ़ाने की व्यवस्था करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि जिस तरह सरकारी कर्मचारियों के वेतन-भत्ते हर साल अपने आप बढ़ते हैं, उसी तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ेंगे। अगले वित्त ​वर्ष से यह व्यवस्था लागू होगी।

जीरामजी स्कीम में मजूदरों को हर सप्ताह पैसा मिलेगा वीबी जीरामजी योजना के लिए मजदूरों को साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा। 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। मजदूरी देरी से दी गई तो उसमें क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी। 4000 करोड़ रुपए का खर्च राजकोष से किया जाएगा। इसमें मांग के अनुसार बढ़ोतरी भी की जा सकेगी।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने बहस का सामना करने की हिम्मत भी नहीं दिखाई।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने बहस का सामना करने की हिम्मत भी नहीं दिखाई।

ये खबर भी पढ़ें…

जूली बोले-एपस्टिन फाइल छोड़ो, उससे बड़ी फाइल की जांच करवाइए:उदयपुर मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे, आरोपी और पीड़ित दोनों बीजेपी के

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Rajasthan Top News Headlines News; IAF Vayushakti 2026


.

आज की सबसे बड़ी खबर बालोतरा से है। यहां गांव में स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी। वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। पूरी खबर पढ़ें

2. ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 की मौत बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी 2 भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए और सीटों से शव नीचे लटक गए। पूरी खबर पढ़ें

3. सीएम बोले- कांग्रेस के विधायक मैदान छोड़कर भाग गए विधानसभा में एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने 5 साल बनाम 2 साल पर बहस की चुनौती दी। चुनौती हमने स्वीकार की तो विधायक मैदान छोड़कर भाग गए। इससे पहले जूली ने कहा- उदयपुर मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। पीड़िता और आरोपी दोनों भाजपा के हैं। पूरी खबर पढ़ें

4. पिता ने बेटे का गला काटा, खुद ने जहर खाया भीलवाड़ा में 12 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने सुसाइड कर लिया। कमरे में चारपाई पर बेटे की लाश पड़ी थी और गला कटा हुआ था। बेटे की हत्या के बाद पिता ने जहर खा लिया था। वह कमरे में ही तड़प रहा था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें

5. डेढ़ करोड़ के रथ में नगर भ्रमण पर निकले खाटूश्यामजी खाटूश्यामजी के मेले में आज बाबा श्याम डेढ़ करोड़ की चांदी के रथ पर नगर भ्रमण के लिए निकले। 125 किलो चांदी से बने रथ से बाबा श्याम ने भक्तों पर अपना खजाना लुटाया। शहर भ्रमण के दौरान बाबा के रथ पर फूलों की बरसात की गई। भक्त रथ के साथ नाचते-गाते चले और रंग-गुलाल से होली खेल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. शादी के बाद हैदराबाद लौटे रश्मिका-विजय देवरकोंडा उदयपुर में शादी के बाद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पति विजय देवरकोंडा के साथ हैदराबाद लौट गए। रश्मिका लाल कलर का सूट पहनकर पति विजय देवरकोंडा का हाथ थामकर एयरपोर्ट पर पहुंचीं। दोनों ने एयरपोर्ट पर हाथ जोड़कर फैंन्स का अभिवादन किया। पूरी खबर पढ़ें

7. रेगिस्तान में क्रूड ऑयल के 20 कुएं बंद बाड़मेर में खेत से निकल रहा क्रूड ऑयल शुक्रवार को 5वें दिन बंद हो गया है। हालांकि अभी खेत से तेल के निकलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रिसाव का पता लगाने के लिए केयर्न वेदांता के ऐश्वर्या वेलपैड-8 से जुड़े सभी तेल के कुओं को बंद कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें

8. रोडवेज बस में आग लगी, 70 लोगों की जान बची जयपुर में राजस्थान रोडवेज की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान बस में 70 यात्री बैठे थे, जो सकुशल बाहर निकल गए। मानसरोवर फायर स्टेशन से पहुंची 2 दमकलों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, तब तक बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. मेगा हाईवे पर एक टायर पर दौड़ाई बाइक अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर एक युवक का खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। बाइक सवार ने अपनी बाइक को एक टायर पर उठाकर 1 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक तेज रफ्तार में दौड़ाया। इस दौरान उसने हाईवे से गुजर रही गाड़ियों में बैठे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर के दौरे पर रहेंगे। पीएम यहां से 16 हजार 600 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम अजमेर से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HVP वैक्सीनेशन अभियान की भी शुरुआत करेंगे। पूरी खबर पढ़ें



Source link