ट्रेन के टॉयलेट में वायर बॉक्स की प्लाईके अंदर छिपाई 48 बोतल अंग्रेजी शराब




रानीवाड़ा से गुजरात केबीच 30 मिनट का रास्ता फिलहाल गुजरात में होली कोलेकर शराब की डिमांड ज्यादा है,ऐसे में जालोर से गुजरने वाली ट्रेनोंमें शराब तस्करी बढ़ी है। जालोरगुजरात का सीमावर्ती क्षेत्र है।रानीवाड़ा स्टेशन से गुजरात केपहले स्टेशन के बीच आधे घंटे काही समय होता है। ऐसे में रानीवाड़ासे शराब लोड कर गुजरात के छोटेस्टेशनों पर उतार दी जाती है। इसीतरह 23 फरवरी को जैसलमेरसाबरमती ट्रेन में भी शराबरानीवाड़ा स्टेशन के आगे ही पकड़ीगई थी। पिछली बार एक बैग में100 क्वार्टर मिले थे। जबकि इसबार टॉयलेट में ऊपर वायरिंगबॉक्स की प्लाई में छिपाई गई थी। रेलवे की ओर से जोधपुर-भीलड़ी रूट पर ट्रेन से एक बार फिरगुजरात जा रही शराब पकड़ी गईहै। यह शराब जोधपुर-साबरमतीट्रेन में जालोर जिले के रानीवाड़ा स्टेशन से आगे पकड़ी गई।जोधपुर रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेशयादव के अनुसार 25 फरवरी कोट्रेन संख्या 20485 जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस मेंटिकट जांच के दौरान रानीवाड़ाऔर धानेरा के बीच टीटीआईराजेन्द्र कुमार मीणा को कोच संख्याएस-6 के टॉयलेट में संदिग्धगतिविधि का संदेह हुआ। जांचकरने पर पाया गया कि टॉयलेट केऊपर लगी प्लाई के अंदर 48बोतल अंग्रेजी शराब छिपाकर रखीथी, जिसकी अनुमानित कीमतकरीब 33 हजार रुपए आंकी है। इसदौरान डिब्बे में मौजूद यात्रियों सेपूछताछ की, लेकिन सभी ने इसकेबारे में अनभिज्ञता दिखाई। इसकेबाद टीटीआई मीणा ने शराब मिलनेकी सूचना वाणिज्यिक नियंत्रककार्यालय जोधपुर व संबंधितअधिकारियों को देते हुए आरपीएफकी मांग की। भीलड़ी स्टेशन परआरपीएफ व जीआरपी सूचनापाकर मौके पर पहुंची। जहां बरामदशराब को आगे की कार्रवाई के लिएभीलड़ी जीआरपी को सौंप दिया।भीलड़ी जीआरपी ने अज्ञात व्यक्तिके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांचहेड कांस्टेबल भावेश को सौंपी।दरअसल, मंडल रेल प्रबंधकअनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसारत्योहारों के मद्देनजर मंडल की कईट्रेनों में जांच की जा रहा है। ट्रेन से जब्त शराब को भीलड़ी जीआरपी को सौंपा गया।



Source link

चरली में बिजली पोल परबैनर-बोर्ड लगा ​दिए…



न्यूज ब्रीफ जालोर से अहमदाबाद केलिए नई बस सेवा शुरू जालोर | जालोर से अहमदाबादवाया सिरोही नई बस सेवा शुरूकी है। यह बस जालोर से सुबह9:15 बजे रवाना होकर शाम7:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।वहीं वापसी में अहमदाबाद से रात11:30 बजे रवाना होगी। जोअगले दिन सुबह 7:30 बजेजालोर पहुंचेगी। यह सेवा सायलामार्ग से संचालित की जाएगी। जालोर | बकाया विद्युत राजस्वकी शत प्रतिशत वसूली के विशेषअभियान संचालित किया जा रहा है।फरवरी महीने में अब तक कुल 14करोड बकाया है। जिसमें से फरवरीमें 394.56 लाख की बकाया राशिवाले 1520 दोषी उपभोक्ताओं केकनेक्शन काटे हैं। साथ ही 29उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर हटाने कीकार्रवाई भी की है।



Source link

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया।

इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए।

PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा

एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है।



Source link

ट्रेन के टॉयलेट में वायर बॉक्स की प्लाई के अंदर छिपाई 48 बोतल अंग्रेजी शराब




भास्कर न्यूज | जालोर रेलवे की ओर से जोधपुर-भीलड़ी रूट पर ट्रेन से एक बार फिर गुजरात जा रही शराब पकड़ी गई है। यह शराब जोधपुर-साबरमती ट्रेन में जालोर जिले के रानीवाड़ा स्टेशन से आगे पकड़ी गई। जोधपुर रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार 25 फरवरी को ट्रेन संख्या 20485 जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान रानीवाड़ा और धानेरा के बीच टीटीआई राजेन्द्र कुमार मीणा को कोच संख्या एस-6 के टॉयलेट में संदिग्ध गतिविधि का संदेह हुआ। जांच करने पर पाया गया कि टॉयलेट के ऊपर लगी प्लाई के अंदर 48 बोतल अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 हजार रुपए आंकी है। इस दौरान डिब्बे में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन सभी ने इसके बारे में अनभिज्ञता दिखाई। इसके बाद टीटीआई मीणा ने शराब मिलने की सूचना वाणिज्यिक नियंत्रक कार्यालय जोधपुर व संबंधित अधिकारियों को देते हुए आरपीएफ की मांग की। भीलड़ी स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। जहां बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए भीलड़ी जीआरपी को सौंप दिया। भीलड़ी जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल भावेश को सौंपी। ट्रेन से जब्त शराब को भीलड़ी जीआरपी को सौंपा गया। फिलहाल गुजरात में होली को लेकर शराब की डिमांड ज्यादा है, ऐसे में जालोर से गुजरने वाली ट्रेनों में शराब तस्करी बढ़ी है। जालोर गुजरात का सीमावर्ती क्षेत्र है। रानीवाड़ा स्टेशन से गुजरात के पहले स्टेशन के बीच आधे घंटे का ही समय होता है। ऐसे में रानीवाड़ा से शराब लोड कर गुजरात के छोटे स्टेशनों पर उतार दी जाती है। इसी तरह 23 फरवरी को जैसलमेर साबरमती ट्रेन में भी शराब रानीवाड़ा स्टेशन के आगे ही पकड़ी गई थी। पिछली बार एक बैग में 100 क्वार्टर मिले थे। जबकि इस बार टॉयलेट में ऊपर वायरिंग बॉक्स की प्लाई में छिपाई गई थी।



Source link

IMD Weather Update Today MP rain Rajasthan UP Uttarakhand himachal jammu Kashmir snowfall


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rain Rajasthan UP Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राजस्थान के जयपुर में सुबह से धूप तेज होने लगी है। इससे गर्मी का एहसास होने लगा है। - Dainik Bhaskar

राजस्थान के जयपुर में सुबह से धूप तेज होने लगी है। इससे गर्मी का एहसास होने लगा है।

देश के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। गुरुवार को हरियाणा के भिवानी, नूंह सहित 5 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में तेज धूप और शुष्क मौसम का असर है। 26 फरवरी 2026 को कई इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 36°C से ऊपर चला गया है। बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 36.3°C दर्ज किया गया, जबकि जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस हुई।

मध्य प्रदेश में सुहावना और धूप वाला मौसम है, जहां दिन का तापमान आमतौर पर 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। कल भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में तापमान 29 से 30 डिग्री के आसपास रहा, जबकि बुरहानपुर जैसे दक्षिणी क्षेत्रों में पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया।

इधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति है। उत्तराखंड के 6 शहरों में बुधवार को तापमान -10°C से नीचे रहा। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में आज से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में आज से अगले 4 दिनों तक बर्फबारी की संभावना है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

28 फरवरी- पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक की संभावना है। केरल और माहे में बिजली के साथ गरज-चमक का अलर्ट है। पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

1 मार्च- कोई अलर्ट नहीं। 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

जालोर को मिले 81 में से 2 पीटीआई सस्पेंड, 11 बर्खास्त, 20 और रडार पर



भास्कर न्यूज | जालोर पीटीआई भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी डिग्रियों से नौकरी पाने वालों के विरुद्ध एसओजी का एक्शन लगातार जारी है। यूपी की शिकोहाबाद स्थित जेएस यूनिवर्सिटी और चुरु की ओपीजेएस युनिवर्सिटी ने इस भर्ती में बैकडेट में भारी मात्रा में डिग्रियां जारी की और इन्ही डिग्रियों की बदौलत 250 फर्जी डिग्रियों का खुलासा किया जा चुका है। इस भर्ती के जरिए जालोर को 81 पीटीआई मिले थे। इनमें से 48 पीटीआई ही कार्यरत हैं और अब इन 48 में से 20 अब भी एसओजी की रडार पर हैं। इन 20 पीटीआई पर आरोप है कि इन्होंने बैकडेट में फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी पाई है। इनमें से 14 पीटीआई ने तो उत्तर प्रदेश की शिकोहाबाद स्थित जेएस यूनिवर्सिटी से और 6 जनों से चुरु की ओपीजेएस विवि से बैकडेट में डिग्री हासिल की। पूर्व में इस भर्ती से चयन पाकर जालोर में नियुक्ति पाने वाले 11 पीटीआई को डमी बिठाकर या फिर फर्जी डिग्री से नौकरी पाने के मामले में सेवा से बर्खास्त और 2 को सस्पेंड किया जा चुका है। जालोर को मिले 81 पीटीआई में से 3 ने ज्वाइन नहीं किया था, 6 को नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए और 9 का चयन निरस्त कर दिया। 2 पीटीआई ने अन्य भर्ती में पाकर वहां ज्वॉइन कर लिया। 23 फरवरी को प्रकाशित समाचार। चितलवाना के मालवाड़ा निवासी आशीष सुथार, वाडा भाडवी निवासी विक्रम कुमार, सांचौर पालडी सोलंकियान निवासी एलची, नून निवासी भगवतसिंह, चितलवाना के मालवाड़ा निवासी इंदुबाला, गुंदाऊ निवासी महेंद्र कुमार, वीरावा निवासी जालाराम, बागरा निवासी प्रकाश कुमार, सरनाऊ निवासी मैनका निवासी, करावड़ी निवासी नरेंद्र कुमार, सांकड निवासी अशोक कुमार, चितलवाना में शेरणियों की ढाणी निवासी नरेश कुमार, खारा निवासी रमेश कुमार और मुडवा निवासी विजेंद्र खुड़खुडिया ने जेएस विवि से बैकडेट में डिग्री हासिल कर चयन पाया। इनमें से 3 को नियुक्ति नहीं मिली थी। इसके अलावा चैनपुरा निवासी विजेंद्र सिंह, दांतीवास निवासी जयकिशन, दासपां निवासी कर्मवीर सिंह, देवडा निवासी संगीता विश्नोई, करावड़ी निवासी दिनेश सैनी और करावड़ी निवासी प्रकाश मल ने ओपीजेएस विवि से बैकडेट में डिग्री ले भर्ती में चयन पाया। एलची, परमेश्वरी विश्नोई, सुरेश कुमार, राजाराम बेनीवाल, विक्रम कुमार, गणपत लाल, चेतन पुरोहित और विमला विश्नोई को 15 जनवरी को बर्खास्त कर दिया। अशोक, मनोहर लाल विश्नोई और भारमल राम को 5 मई को बर्खास्त किया। सुरेश विश्नोई पुत्र आसूराम को एसओजी ने 9 जून को गिरफ्तार किया और इसी दिन सस्पेंड। मनोहर लाल पुत्र किशनाराम को 2024 में सस्पेंड किया।



Source link

Sachin Tendulkar Son Arjun Pre Wedding Festivities Jamnagar Mukesh Nita Ambani


  • Hindi News
  • National
  • Sachin Tendulkar Son Arjun Pre Wedding Festivities Jamnagar Mukesh Nita Ambani

जामनगर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और सनी चंडोक की बेटी हैं। - Dainik Bhaskar

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और सनी चंडोक की बेटी हैं।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई, जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए।

सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराने आता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है।

अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी।

सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती और अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त हैं।

फंक्शन की 2 तस्वीरें…

स्पीच देते वक्त इमोशनल हुए सचिन

कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब था जब सचिन तेंदुलकर ने माइक संभाला। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सचिन ने कहा- “अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। जब कोई बेटा बेटी को घर लाता है और उसका परिचय कराता है, तो पिता समझ जाता है कि बेटा अब बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में पागल और बेहद खुश दिख रहे हैं। अर्जुन, तुम्हें ऐसा साथी मिल गया है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है जितना तुम उससे करते हो।”

वहीं, तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का स्वागत करते हुए नीता अंबानी ने कहा, “सचिन और अंजली, आप हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। आपकी खुशी में शामिल होकर हमारा दिल खुशी से भर गया है। मैंने अर्जुन को एक छोटे बच्चे से एक जिम्मेदार युवक बनते देखा है। आज, वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत साझेदारी की शुरुआत करने जा रहा है।”

सचिन ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति और राहुल गांधी को भी न्योता दिया

सचिन ने अपने बेटे की शादी में पीए मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी न्योता दिया है। 10 दिन पहले वे दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें की शादी का निमंत्रण दिया।

सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सचिन ने लिखा, “प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है।” सचिन ने युवा जोड़े को प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया। पढ़ें पूरी खबर…

पेट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया चंडोक

सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त हैं। मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह एक छोटा वेंचर है, जो पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी।

सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है और परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है।

अर्जुन IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे

अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया गया था। इस सीजन वह LSG की ओर से खेलेंगे। अर्जुन ने IPL के 5 मैचों में 3 विकेट लिए हैं, वे बैट से सिर्फ 13 रन ही बना सके। घरेलू क्रिकेट में अर्जुन अब गोवा की टीम से खेल रहे हैं, जबकि उन्होंने 2021 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था।

अर्जुन मुंबई अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम से खेलते हुए पहले ही मैच में शतक लगाया था।

————————————–

खबरें और भी हैं…



Source link

एकेडमिक रिसर्च की आड़ में तस्करी का मामला:डीएनए की तस्करी; अमेरिकी फार्मा कंपनियों के पास पहुंचा राजस्थान के आदिवासियों का डाटा




आपने ड्रग्स तस्करी, सोना-चांदी या हथियारों की तस्करी के बारे में खूब सुना होगा, लेकिन क्या कभी ‘डीएनए तस्करी’ के बारे में सुना? एकेडमिक रिसर्च की आड़ में ये तस्करी हो रही है। भास्कर खुलासा कर रहा है- राजस्थान के आदिवासियों का ‘जेनेटिक कोड’ अमेरिका की बड़ी फार्मा कंपनियों के पास पहुंच गया है, प्रिसिजन-टारगेटेड मेडिसिन बनाने की तैयारी है। इसकी भनक न तो सरकार को है ना ही उन आदिवासियों को जिनके ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें सहरिया, भील, मीणा, गरासिया, डामोर और कथौड़ी जनजाति शामिल हैं। बता दें, 2011 की जनगणना के अनुसार ये 6 जनजाति राजस्थान में आदिवासियों की कुल आबादी का 96.18% हैं। ‘सेरो-जेनेटिक प्रोफाइल एंड फायलोजेनेटिक रिलेशनशिप्स ऑफ ट्राइब्स ऑफ राजस्थान’ नाम के रिसर्च के लिए सतीश कुमार व डॉ. एमके भसीन ने सिर्फ दिल्ली यूनिवर्सिटी की एथिक्स कमेटी से अनुमति ली, केंद्र से इसकी मंजूरी नहीं ली। इस रिसर्च में उदयपुर जिले से भील व कथौड़ी, सिरोही जिले से गरासिया, डूंगरपुर जिले से डामोर, सवाई माधोपुर जिले से मीना और बारां जिले से सहरिया जनजाति के 647 लोगों के ब्लड सैंपल लिए। रिसर्च के नतीजों में सभी 6 जनजातियों के ‘बायोलॉजिकल ब्लूप्रिंट’ हैं, क्योंकि सैंपल किसी घर या गांव से नहीं, बल्कि रैंडम आधार पर लिए गए। इसमें हर आयु के स्त्री–पुरुष शामिल थे। चौंकाने वाली बात- रिसर्च के लिए केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने फंड दिया, लेकिन इसके डाटा का उपयोग अमेरिकी फार्मा कंपनियां कर रही हैं, वो भी बिना खर्च। एकसाथ इतनी जनजातियों का जेनेटिक कोड फार्मा कंपनियों के पास पहुंचने का यह पहला मामला है। सबूत; ओपन एक्सेस से अमेरिका तक पहुंचा बायोलॉजिकल ब्लूप्रिंट दिल्ली यूनिवर्सिटी के सतीश कुमार और डॉ. एमके भसीन ने रिसर्च किया, जो ‘एंथ्रोपोलॉजिस्ट’ जर्नल में प्रकाशित हुआ। इसका प्रकाशक भारतीय है, लेकिन जर्नल ‘ओपन एक्सेस’ है। यहां से ये पेपर रिसर्चगेट और गूगल स्कॉलर जैसे ओपन प्लेटफॉर्म्स पर सार्वजनिक हुआ। ये अमेरिका के सरकारी पोर्टल जैनबैंक पर ‘एक्सेशन नंबर’ के साथ दर्ज है। इसका सीधा एक्सेस फाइजर और मोडेर्ना जैसी फार्मा कंपनियों के पास है। इतना ही नहीं, इसे यूरोप और जापान के डाटा सेंटर्स में भी साझा किया जा रहा है। इस पेपर को डिजिटल ऑब्जेक्ट आइडेंटिफायर (DOI) नंबर भी मिला हुआ है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर मूल वेबसाइट या लिंक डिलीट भी हो जाए, तो भी इसे खोला जा सकता है। आदिवासियों के ‘शुद्ध’ जीन की दुनिया के दवा बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड जनजातियां सदियों से अपने ही समुदाय में शादी करती आई हैं। वैज्ञानिक इसे ‘इन-ब्रीडिंग’ कहते हैं। इससे उनका ‘जीन पूल’ शुद्ध रहता है। इनमें बीमारियां या इम्युनिटी स्पष्ट दिखती है। फार्मा कंपनियों के लिए यह एक ‘कंट्रोल ग्रुप’ की तरह काम करता है, जिससे वे दवाओं का सटीक असर जान सकती हैं। इनके म्यूटेशन के अध्ययन से ‘टारगेटेड दवाएं’ बनती हैं। संयोग या प्रयोग…? रिसर्चर अब अमेरिका की यूनिवर्सिटी में एसो. प्रोफेसर ये सतीश कुमार हैं। इन्होंने ही 6 जनजातियों पर रिसर्च किया। ये अब अमेरिका की टेक्सास रियो ग्रांडे वैली यूनिवर्सिटी में एसो. प्रोफेसर हैं। टेक्सास रियो ग्रांडे वैली यूनिवर्सिटी फाइजर और मोडेर्ना जैसी फार्मा कंपनियों के साथ जेनेटिक रिसर्च व ड्रग ट्रायल प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। सतीश कुमार ने क्या राजस्थान के आदिवासियों पर रिसर्च इनके बायोलॉजिकल ब्लूप्रिंट को फार्मा कंपनियों तक पहुंचाने के लिए ही किया? भास्कर ने सतीश कुमार को 19 फरवरी को ई-मेल किया, उन्होंने जवाब नहीं दिया है। साथी रिसर्चर डॉ. एमके भसीन की मृत्यु हो चुकी है। रिसर्च का डेटा दवा बनाने का कच्चा माल, बिना अनुमति कंपनियों तक पहुंच गया भास्कर एक्सपर्ट- विराग गुप्ता, सुप्रीम कोर्ट के वकील यह गंभीर अपराध, निजता के अधिकार का भी हनन
जनजातीय लोगों को विशेष संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है। गुमराह करके लिए गए डाटा का व्यवसायिक इस्तेमाल आईपीसी और बीएनएस के तहत गंभीर अपराध है। सुप्रीम कोर्ट ने 2017 के पुट्टूस्वामी फैसले में अनुचछेद-21 के तहत निजता को मौलिक अधिकार माना था। आईटी कानून की धारा-43-ए और 66-ई के अनुसार संवेदनशील निजी जानकारी को सार्वजनिक करने पर 3 साल की सजा, 2 लाख के जुर्माना के साथ हर्जाना भी देना पड़ सकता है। यहां तक कि कैदियों के अनिवार्य बायोलॉजिकल सैंपल लेने के लिए बनाये गये 2022 के क्रिमिनल प्रोसिजर आइडेंटीफिकेशन कानून के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी किया है।



Source link

वेस्टइंडीज की हार से भारत की राह आसान:अब विंडीज को ही आखिरी मैच हराना होगा; न्यूजीलैंड आज जीता तो पाकिस्तान बाहर




टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार का दिन भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया, वहीं टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। इन नतीजों से वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह हो गया। 1 मार्च को कोलकाता में यह मैच होगा, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ग्रुप-2 का मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड जीता तो टीम इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को एक जीत चाहिए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है। वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: न्यूजीलैंड जीता तो पाकिस्तान बाहर ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी। न्यूजीलैंड अगर जीता तो ग्रुप में नंबर-1 पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। वहीं इंग्लैंड जीता तो टीम टॉप पर फिनिश करेगी और ग्रुप-1 में नंबर-2 पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को फायदा मिलेगा। क्योंकि हारने के बाद कीवी टीम 3 पॉइंट्स पर अटक जाएगी। 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। पाकिस्तान जीता और उनका रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर रहा तो टीम नॉकआउट में पहुंच जाएगी। अगर जीतने के बाद भी पाकिस्तान का रन रेट न्यूजीलैंड से खराब रहा तो कीवी टीम नॉकआउट में एंट्री कर लेगी। श्रीलंका जीता तो भी पाकिस्तान बाहर होगा और आज हारने पर भी न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर जाएगा।



Source link

kamal jain is producing a biopic of legendry singer RD Burman, neeraj pandey will direct, makers are in discussio with a lister actor


  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kamal Jain Is Producing A Biopic Of Legendry Singer RD Burman, Neeraj Pandey Will Direct, Makers Are In Discussio With A Lister Actor

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लीजेंड्री सिंगर और कंपोजर आरडी बर्मन की बायोपिक मेगा स्कैल पर बन रही है। ये भारत की सबसे चर्चित अपकमिंग फिल्मों में से है, जिसे कमल जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करने वाले हैं।

दैनिक भास्कर के सूत्रों के अनुसार, आरडी बर्मन की बायोपिक के प्रोड्यूसर इस फिल्म को मेगा-स्केल पर, भारत में पहले कभी न देखे गए सिनेमाई अनुभव के रूप में बनाने की योजना बना रहे हैं। यह बायोपिक पहले ही भारत से आने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक के रूप में सुर्खियां बटोर रही है। और ऐसा होना स्वाभाविक भी है, एक ऐसे देश में जो संगीत को जीता है, वहां महानतम दिग्गज आरडी बर्मन के असाधारण जीवन और विरासत को बड़े पर्दे पर लाने से बड़ा विषय और कोई नहीं हो सकता।

फिल्ममेकर एवं निर्देशक नीरज पांडे अपनी प्रशंसित फिल्मों जैसे ए वेंसडे, बेबी, स्पेशल और ब्लॉकबस्टर बायोपिक एम.एस.धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी के लिए जाने जाते हैं।

प्रोड्यूसर कमल जैन ने हाल ही में अत्यंत सफल पीरियड ड्रामा मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी का निर्माण किया था, जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थीं।

दैनिक भास्कर ने आरडी बर्मन की बायोपिक के निर्माताओं, प्रतिष्ठित फिल्ममेकर एवं निर्देशक नीरज पांडे और प्रोड्यूसर कमल जैन से फिल्म की प्रतिष्ठित स्टारकास्ट के बारे में जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया। हालांकि, इस विषय पर दोनों निर्माता टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

राहुल देव बर्मन, जिन्हें आरडी बर्मन के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय संगीत निर्देशक और गायक थे, जिन्हें हिंदी फिल्म संगीत जगत के सबसे महान और सफल संगीत निर्देशकों में से एक माना जाता है। 1960 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक, बर्मन ने 331 फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया और अपनी अनूठी धुनों के माध्यम से फिल्म संगीत को एक नई ऊंचाईयों पर पहुचाया। उन्होंने महान गायकों जैसे किशोर कुमार, लता मंगेशकर, आशा भोसले और मोहम्मद रफी के साथ व्यापक रूप से काम किया।

आरडी बर्मन ने साल 1980 में आशा भोसले से विवाह किया। इस जोड़ी ने साथ मिलकर बॉलीवुड के कई सुपरहिट गीत दिए और अनेक लाइव प्रस्तुतियां भी कीं। उन्होंने प्रसिद्ध गीतकारों जैसे मजरूह सुल्तानपुरी, आनंद बक्शी और गुलजार के साथ भी व्यापक रूप से काम किया और अपने करियर के कुछ सबसे यादगार गीतों की रचना की। “पंचम” के नाम से प्रसिद्ध, वे महान संगीतकार सचिन देव बर्मन और उनकी पत्नी, बंगाली गीतकार मीरा देव बर्मन के इकलौते पुत्र थे।



Source link