पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं। PM मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इंस्टाग्राम पर उनके अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दुनिया के अगले पांच बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर आता है। ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
झुंझुनूं | बस बॉडी कोड की पालना कराने के लिए जुर्माना लगाए जाने और सवारियों को बीच रास्ते में उतार कर बसों को जब्त करने के विरोध में निजी बस ऑपरेटर्स यूनियन के प्रांतीय आह्वान पर निजी बसों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। खाटूश्यामजी मेले व होली के समय अपने घर जाने वालों को परेशान होना पड़ रहा है। हड़ताल से जिले में 180 बसों के पहिए थमे हुए हैं। पिलानी- जयपुर समेत प्रमुख बड़े शहरों व दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों का संचालन बंद रहा। बसों के नहीं चलने से लोगों को रोडवेज व ट्रेनों में सफर करना पड़ा। झुंझुनूं बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राकेश कुमार गजराज ने कहा कि निजी बसों की हड़ताल सफल है।
टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का सातवां मैच आज साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि टॅास 2.30 बजे होना है।
टीमों का मौजूदा फॉर्म सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन के अंतर से हराया। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिला थम गया। इससे पहले टीम ने लगातार 12 मैच जीते थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 147 रन ही बनाने दिए।
हेड टु हेड में बराबरी की टक्कर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। इनमें वेस्टइंडीज ने 15 और साउथ अफ्रीका ने 14 मैच जीते। दोनों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2026 में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 6 रन से हराया था।
मार्को यानसन साउथ अफ्रीका के टॅाप विकेट टेकर साउथ अफ्रीका के लिए ऐडन मार्करम ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 178.43 स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 86* रन रहा। वहीं, मार्को यानसन साउथ अफ्रीका के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 4 मैचों में महज 8.46 की इकोनॅामी से 11 झटक लिए।
शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज के टॅाप बैटर शिमरोन हेटमायर ने टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों 185.59 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 85 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में गुडाकेश मोती टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.27 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 10 विकेट हासिल किए।
पिच रिपोर्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां का सरफेस पूरी तरह से सपाट है। यहां बल्लेबाजी करना काफी आसान होता है। इस पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआत के कुछ ओवर्स में मदद मिल सकती है। वहीं बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न भी मिल सकता है।
वेदर कंडीशन 26 फरवरी को अहमदाबाद में मौसम गर्म रहेगा, बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
————————————–
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
कोटा| त्वचा संबंधी दुर्लभ बीमारी इक्थियोसिस का कोटा में क्लासिकल होम्योपैथी से उपचार किया गया है। इस बीमारी में त्वचा बहुत ज्यादा सूखी, पपड़ीदार, खुरदरी और मछली के शल्क जैसी हो जाती है। यह बीमारी मुख्य रूप से आनुवंशिक होती है लेकिन कुछ मामलों में यह बाद में भी हो सकती है। आम भाषा में इसे “मछली मानव रोग’ भी कहा जाता है। मेडिकल साइंस में इसे लंबे समय तक कंट्रोल में रखने योग्य और लाइलाज रोगों की श्रेणी में रखा जाता है। उत्कर्ष होम्योपैथिक क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर पर क्लासिकल होम्योपैथी के निदेशक डॉ. उदय मणि कौशिक ने बताया कि डॉ. कौशिक ने इस केस का मरीज के व्यवहार, मानसिक लक्षणों आदि का अध्ययन करते हुए इलाज शुरू किया, जिससे कम समय में ही उल्लेखनीय सुधार दिखने लगा। इलाज के दौरान किसी भी तरह की स्टेरॉइड आधारित दवाओं का प्रयोग नहीं किया गया।
टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का 8वां मैच आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होना है।
दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम के पास चांस बना रहेगा। जीतने वाली टीम को वेस्टइंडीज की हार का इंतजार भी है, अगर विंडीज आज का पहला मैच जीत गई तो रात का मैच जीतकर भी टीम की राह मुश्किल ही रहेगी।
सुपर-8 स्टेज में दोनों ही टीमों की शुरुआत खराब रही। भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया। वहीं जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने 107 रन से हरा दिया।
भारत ने 77% मुकाबले जीते
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक 13 मैच खेले गए, जिसमें टीम इंडिया ने 10 मुकाबले जीते। सिर्फ 3 मैच जिम्बाब्वे ने अपने नाम किए। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में इससे पहले एक ही बार 2022 में भिड़ी थीं, तब सूर्यकुमार यादव की नाबाद फिफ्टी के दम पर भारत ने मुकाबला जीत लिया था।
सूर्या भारत के टॉप स्कोरर
भारत के लिए टूर्नामेंट में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 180 रन बनाए हैं। उनके बाद ईशान किशन भी टॉप स्कोरर रहे। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टॉप विकेट टेकर रहे। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने उनका बखूबी साथ निभाया।
पिता की तबियत बिगड़ने के बाद नोएडा लौटे थे रिंकू
भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। वे पिछले कुछ दिनों से नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को रिंकू भी पिता की तबियत खराब होने के बाद चेन्नई से नोएडा गए थे। इसके बाद से उनकी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उपलब्धता को लेकर अटकलें लग रही थीं। वहीं, आज के मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि रिंकू मैच से पहले टीम से जुड़ सकते हैं।
बेनेट न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर
जिम्बाब्वे के लिए टूर्नामेंट में ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 182 रन बनाए हैं। उन्होंने ही ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ जीत में अहम योगदान निभाया था। ब्लेसिंग मुजरबानी 11 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं।
सिकंदर रजा टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले जिम्बाब्वे के पहले बैटर बनने से 15 रन दूर हैं। जबकि रायन बर्ल 2000 रन बनाने से 57 रन दूर हैं।
जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ भारत में कभी टी-20 इंटरनेशन नहीं खेला है। भारत में टीम ने 24 इंटरनेशनल जरूर खेले, जिनमें 19 वनडे और 5 टेस्ट शामिल हैं।
पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड
चेपॉक की पिच धीमी और स्पिनर्स को मदद करने वाली होती है, लेकिन इस बार फ्रेश पिच तैयार की गई है। इस बार अच्छा बाउंस देखने को मिल रहा है। ऐसे में यहां रन भी बन रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में यहां अब तक 6 मैच खेले गए और सभी में 170+ स्कोर बना है।
यहां अब तक 9 टी-20 खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 4 और चेज करने वाली टीम ने 5 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 200/4 है, जो अफगानिस्तान ने इसी वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ बनाया था। यहां पहली पारी का एवरेज स्कोर 182 है।
भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, जिम्बाब्वे पहली बार यहां खेलेगी।
चेन्नई में मौसम अच्छा रहेगा
गुरुवार को चेन्नई में मौसम अच्छा रहेगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। 32 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 24 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
भास्कर न्यूज | दौसा जिले में यूजीसी कानून 2026 को लेकर सवर्ण समाज में विरोध तेज हो गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यूजीसी नियमों को संविधान की मूल भावना के विपरीत बताते हुए इसे काला कानून करार दिया और आंदोलन की घोषणा की। इसके तहत 27 फरवरी को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस तथा 1 मार्च को महाआक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस दौरान आयोजन समिति से जुड़े घनश्याम रावत ने कहा कि यूजीसी का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों में भेदभाव रोकना होना चाहिए, न कि किसी वर्ग में असुरक्षा की भावना पैदा करना। उन्होंने बताया कि देश में पहले से ही भेदभाव से जुड़े पर्याप्त कानूनी प्रावधान मौजूद हैं, ऐसे में नए प्रावधानों की आवश्यकता पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। माधोसिंह राजपूत ने कहा कि कानून संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है और यदि इसमें संशोधन नहीं किया गया तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वैद्य लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि कानून की कुछ धाराएं एकतरफा प्रतीत होती हैं, जिससे समानता के सिद्धांत पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लिए समान सुरक्षा का प्रावधान होना चाहिए। मनोहरलाल गुप्ता ने कानून को सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए नुकसानदेह बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा संस्थानों में द्वेष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आलोक जैन ने बताया कि 1 मार्च को महाआक्रोश रैली सहजनाथ महादेव मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन की रूपरेखा को मजबूत बनाने के लिए जिले में तहसील स्तर पर भी समितियों का गठन किया गया है तथा व्यापारियों और निजी शिक्षण संस्थानों से समर्थन की अपील की गई है। घनश्याम भांडारेज ने बताया कि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क किया जा रहा है। जिलेभर से बसों सहित अन्य वाहनों से लोग जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे। इस दौरान देवेन्द्र शर्मा, रमेश लाटा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कानून में आवश्यक संशोधन या वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। इन प्रावधानों का विरोध : वक्ताओं ने कहा कि नए नियमों से कैंपस में जाति-आधारित भेदभाव बढ़ेगा। झूठी शिकायतों के खिलाफ कोई सुरक्षा नहीं है, जिससे सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों पर बिना सबूत के कार्यवाही हो सकती है। कड़े नियम और सजा के प्रावधान के कारण छात्रों और शिक्षकों को संस्थागत भेदभाव का सामना करना पड़ सकता है। नए नियम समता के बजाए असमानता को बढ़ावा देंगे। यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों की स्वायत्तता को भी प्रभावित करेंगे।
दौसा | जिले में पंच गौरव एक जिला-एक खेल फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को भी रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मैच में वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज रतलाम और गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब देहरादून के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया। इसमें देहरादून विजेता रहा। वहीं, दूसरा मैच जेबीएम यूनाइटेड कोल्हापुर और गढ़वाल डायमंड क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की। गुरुवार को चंडीगढ़-हैदराबाद व करनाल-हरियाणा के बीच मैच होंगे।
रमजान शुरू होते ही जहां पहले फलों खासकर खजूर, अनार, सेब, केला आदि के भाव तेजी से बढ़ जाते थे, इस बार ऐसा नहीं हुआ। हालांकि बिक्री में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अब्दुल शाहिद सहित अन्य फल विक्रेताओं ने बताया कि सर्दी के कारण फलों की आवक (आपूर्ति) बहुत अच्छी है, जिससे दाम स्थिर बने हुए हैं। बिक्री में 20-30% की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन कीमतें नहीं बढ़ीं। रोजेदारों को सस्ते और ताजे फल आसानी से मिल रहे हैं। इसी प्रकार टोपी, रुमाल और इत्र आदि के सामानों की मांग में रमजान के कारण 10-15% की बढ़ोतरी हुई है। इत्र, टोपी, रुमान विक्रेता मोहम्मद शफीक आदि ने बताया कि इस बार किसी भी वस्तु की कीमत नहीं बढ़ी, सिर्फ बिक्री बढ़ी है। बाजार में कई जगह विशेष स्टॉल और दुकानें लगी हैं। ईद तक बिक्री में 40% या इससे अधिक इजाफे की उम्मीद है। काफला जामा मस्जिद के नीचे खजूर की दुकानों पर खासा रौनक है। विक्रेताओं ने बताया कि खजूर इफ्तार का मुख्य हिस्सा होता है। रमजान में इसकी बिक्री हर साल अन्य दिनों की अपेक्षा 30-40 प्रतिशत अधिक रहती है। इस बार सर्दी में रोजे आने के कारण ठंडे पेय सहित शरबत बनाने के सामानों एवं फलों की बिक्री में कोई इजाफा नहीं हुआ है। जबकि गर्मी में रमजान में ठंडे पेयजल आदि की बिक्री अधिक रहती थी। रोजेदारों का कहना है कि रमजान मुसलमानों के लिए आत्म-शुद्धि, इबादत, कुरान तिलावत और दान का महीना है। उल्लेखनीय है कि इस साल रमजान 1447 हिजरी का पहला रोजा भारत में 19 फरवरी से शुरू हुआ। सर्दियों में माहे रमजान की शुरूआत होने से झुलसा देने वाली गर्मी से पूरी तरह रही। माहे रमजान के गुरुवार को आठ रोजे पूरे हो जाएंगे। रमजान माह को तीन अशरों में विभाजित किया जाता है। जिसमें पहले दस दिन रहमत के माने जाते हैं। दरमियानी अशरा यानी बीच के दस दिन मगफिरत के और आखिरी अशरा जहन्नुम से छुटकारा पाने के हैं। बाजारों में जहां इन दिनों सहरी एवं इफ्तार के सामानों के लिए चहल-पहल तेज हो गई हैं।ईद की खरीदारी भी परवान पर आने लगी है। काफला बाजार से सुभाष बाजार तक ईद की खरीदारी होने लगी है।
राजस्थान के कोटा में गाय चराने के लिए ग्वालों को ₹10 हजार की नौकरी पर रखा गया है। वहीं ब्रिटेन के सुपरमार्केट से चॉकलेट गायब हो रही हैं। उधर एक बिना बच्चेदानी वाली महिला ने बेटे को जन्म दिया है।
.
आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…
तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…
खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
नगर के शहीद श्रीमुकुट बिहारी मीणा राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में बुधवार को तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य उषा जैन एवं मुख्य अतिथि मनीषसिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सहायक आचार्य महेश कुमार नागर ने मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ के सहायक आचार्य मनीषसिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार देगू का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने और अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संदीप बैरवा ने स्वयंसेवकों को एनएसएस में नवीन पंजीकरण, ‘माय भारत पोर्टल’ एवं ‘माय गवर्नमेंट’ एप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी पोर्टल पर यूथ के रूप में पंजीकरण कर समाजसेवा से जुड़े कार्यों की फोटो-वीडियो अपलोड कर सकते हैं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अन्य लोगों को भी जागरूक कर सकते हैं। इसके पश्चात एनएसएस नोडल अधिकारी महेश कुमार नागर के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की, झाड़ियां हटाईं तथा पौधों की देखरेख कर पानी दिया। इंदिरा गौड़ के नेतृत्व में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार के पश्चात आभार प्रदर्शन कर शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर योगेंद्र नागर, दीपक कुमार पारेता, मोनू मीणा, गोलू शंकर सहित 52 स्वयंसेवक-स्वयंसेविक ाएं उपस्थित रहे।