सेवारत डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन




झुंझुनूं | बीडीके अस्पताल में बुधवार को सेवारत चिकित्सकों का आंदोलन जारी रहा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 वें दिन सेवारत चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। अरिस्दा अध्यक्ष डॉ. एसए जब्बार ने बताया कि जीएमसी प्राचार्य के नियम विरूद्ध पदनामित चिकित्सकों को बर्खास्त करने से चिकित्सक वर्ग आहत हुआ है। प्रदर्शन में डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. राजेन्द्र ढाका, डॉ. सुमन भालोठिया, डॉ. इकराज अहमद, डॉ. दुष्यंत बसेरा समेत अन्य चिकित्सक शामिल हुए।



Source link

IDFC Bank Manager Mastermind | Rs 300 Crore Fraud


हरियाणा के सरकारी विभागों का 590 करोड़ रुपए प्राइवेट बैंक में जमा कराने के मामले की परतें खुलने लगी हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मामले में अभी 4 गिरफ्तारियां की हैं। इनमें से एक है स्वाति सिंगला। स्वाति उस कंपनी की मालकिन है, जिसके खाते में 300 करोड

.

स्वाति का पति अभय IDFC फर्स्ट बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर रहा। अभी तक की जांच में सामने आया है कि ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि ही केस का मास्टर माइंड है। इस ब्रांच में 18 सरकारी विभागों के खातों में आए पैसे को प्राइवेट कंपनी में घुमाया गया। पैसे को शेयर ट्रेडिंग और प्रॉपर्टी में निवेश किया।

हरियाणा ही नहीं चंडीगढ़ यूटी के सरकारी विभागों के खातों में भी ऐसा गोलमाल हुआ है। 560 करोड़ रुपए हरियाणा के हैं। घोटाले की आंच और जांच दो प्रदेशों और एक केंद्र शासित प्रदेश तक पहुंच गई है। आईडीएफसी बैंक की शाखा चंडीगढ़ तो AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का शाखा पंजाब के मोहाली में है।

पंचकूला ACB की गिरफ्त में फर्जी कंपनी की मालकिन स्वाति सिंगला।

पंचकूला ACB की गिरफ्त में फर्जी कंपनी की मालकिन स्वाति सिंगला।

बैंक फ्रॉड के आरोपियों को पकड़ कर ले जाती एसीबी की टीम।

बैंक फ्रॉड के आरोपियों को पकड़ कर ले जाती एसीबी की टीम।

सबसे पहले जानिए…फ्रॉड में किसकी क्या भूमिका

  • रिभव ऋषि बैंक मैनेजर : ACB सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-32 की IDFC बैंक का मैनेजर रिभव ऋषि पूरी सूत्रधार है। जिसने रिलेशनशिप मैनेजर के साथ मिलकर फ्रॉड किया। छह माह पहले आरोपी ने बैंक की नौकरी छोड़ दी थी। जिसके बाद से सरकारी से इंजॉय कर रहा था।
  • अभय, रिलेशनशिप मैनेजर : चंडीगढ़ के सेक्टर-32 की IDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर रहा। जो रिभव ऋषि की बनाई योजना पर काम करते हुए अपनी पत्नी व साले को भी शामिल कर लिया। अधिकारियों के पास जाकर अपनी ब्रांच में एफडी बनवाने के लिए लॉइजनिंग का काम करता था।
  • स्वाति सिंगला, फर्जी कंपनी की मालकिन : स्वाति सिंगला ने एक स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट के नाम से कंपनी बनाई। जिसमें वह 75 प्रतिशत की शेयर होल्डर है। पति के कहने पर कंपनी बनाकर फंड को दूसरे अकाउंट में भेजा गया, जहां से प्रॉपर्टी व शेयर मार्केटिंग में हिस्सा लिया गया।
  • अभिषेक सिंगला, स्वाति का भाई : स्वास्तिक देश कंपनी में अभिषेक सिंगला की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अभिषेक स्वाति सिंगला का भाई और अभय का साला है। फर्जी कंपनी में हिस्सेदारी के साथ-साथ फंड को रीयल एस्टेट में लगाने व वहां से निकालने के जिम्मा अभिषेक संभालता था।

अब चार पाइंट में समझिए जांच की तैयारी..

  1. प्रदेश भर से बुलाया स्टाफ: एसीबी ने जांच के लिए प्रदेश भर से स्टाफ को बुलाया है। करनाल, गुरुग्राम, रोहतक कार्यालय से खासतौर पर विभाग के अधिकारियों की टीम पंचकूला बुलाई है। रिमांड के दौरान एक साथ काफी जगहों पर छापेमारी के लिए टीमों का गठन होगी, उसी की तैयारी के संदर्भ में इसे देखा जा रहा है।
  2. CA हायर करेगी ACB: घोटाले की रकम बड़ी होने व बड़े लोगों के नाम शामिल होने के चलते एसीबी टेक्निकल तौर पर कोई चूक नहीं करना चाहती है। जिसके चलते एसीबी चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) को हायर करेगी, जो जांच में सहयोग करेगा। सीए से विभाग समझने का प्रयास करेगा कि आखिर किस प्रकार से पैसे का ट्रांजेक्शन में लूप होल का फायदा उठाया जाता है।
  3. सरकारी विभागों को नोटिस: जिन विभागों का पैसा चंडीगढ़ और मोहाली की उन ब्रांचों में था, जिनमें फ्रॉड हुआ है। ऐसे विभागों अधिकारियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। हालांकि अभी सभी को एक साथ नोटिस नहीं गए हैं। करीब 5 विभाग ऐसे हैं, जिनको अभी तक नोटिस जा चुके हैं।
  4. SP गंगा राम पूनिया को कमान: पूरे मामले की जांच के लिए तेजतर्रार IPS गंगाराम पूनिया को कमान सौंपी गई है। उनकी देखरेख में ही पूरे डीएसपी शुक्रपाल व दूसरे अधिकारी काम करेंगे। जांच हाथ में आते ही 24 घंटे के दौरान उन्होंने 4 आरोपियों को पकड़ लिया है।
हरियाणा एसीबी चीफ एएस चावला- फाइल फोटो।

हरियाणा एसीबी चीफ एएस चावला- फाइल फोटो।

ACB की 2 अहम बातें…

  1. इंक्वायॅरी का दायरा बड़ा, जांच में समय लगेगा: हरियाणा एसीबी के चीफ IPS एएस चावला ने स्पष्ट कहा है कि इंक्वायरी का दायरा बड़ा है, जांच में समय लगेगा। जांच के दौरान IAS अफसरों की मिलीभगत पर चावला ने कहा कि इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता है लेकिन जांच अभी प्रारंभिक दौर में है। रकम का वॉल्यूम बड़ा होने के कारण हर पहलू से जांच चल रही है। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अब इस कंपनी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।
  2. जांच शुरू हुई तो बैंक आया सामने: फ्रॉड को लेकर ACB चीफ ने दावा किया है कि बैंक ने घोटाला तब उजागर किया है, जब उन्होंने जांच शुरू कर दी। बैंक ने चंडीगढ़ व मुंबई में शिकायत रजिस्टर करने के लिए अप्रोच किया था। लेकिन उनके द्वारा सरकारी विभाग की शिकायत पर केस रजिस्टर हुआ है। अभी बैंक को क्लीन चिट नहीं दी गई है। हालांकि बैंक ने सरकारी विभागों का पूरा पैसा लौटा दिया है।
IDFC बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में ये फ्रॉड सामने आया था।

IDFC बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में ये फ्रॉड सामने आया था।

साइड इफेक्ट: बैंक से निकालने लगे पैसा IDFC बैंक घोटाला सामने आने के आद हरियाणा के सरकारी विभागों ने धड़ाधड़ अपना पैसे दूसरे बैंकों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। दो दिन के दौरान ही बड़ी रकम ट्रांसफर हो चुकी है। जिन 18 विभागों के खातों में गड़बड़ी मिली हैं, केवल उन्हीं का पैसा इस बैंक में नहीं था। दूसरे और विभागों का पैसा भी इस बैंक के पास जमा था। एक सरकारी विभाग ने तो घोटाले की खबर आते ही अपनी 5 करोड़ रुपए की एफडी केनरा बैंक में शिफ्ट कर दी।

—————-

यह खबर भी पढ़ें…

₹590 करोड़ बैंक घोटाले में मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार: हरियाणा सरकार को 7 महीने पहले लगी थी भनक; ACS ने लेटर भेज अलर्ट किया

हरियाणा के सरकारी डिपार्टमेंट के खातों में 590 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पंचकूला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के चीफ एएस चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

अग्रवाल महिला मंडल ने फागोत्सव मनाया




भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत ,संगीत, नृत्य और राधा कृष्ण की सजीव झांकी बनाई गई। सुनीता गुप्ता ने बताया की फागोत्सव के साथ-साथ विशेष रूप से सास बहू सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें समाज की प्रेरणादायक सास बहू जोडिय़ां को सम्मानित किया गया। समारोह में संगीता अग्रवाल ने इस समारोह के जरिए परिवार में आपसी प्रेम, सहयोग और संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज मंडी रोड अध्यक्ष राम गोपाल सिंघल, हाउसिंग बोर्ड अग्रवाल समाज अध्यक्ष गिरिराज गर्ग एवं महिला मंडल अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड, शहर, बजरिया का स्वागत किया गया। इसमें संरक्षक कृष्णा गुप्ता, महामंत्री हर्षा सिंघल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं महिला कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी गर्ग, संजू सिंघल, कुसुमलता गुप्ता, प्रेरणा गर्ग, नीलम गुप्ता, दीपा गर्ग, ममता, राजकुमारी मंगल, अरुणा गर्ग, इंदिरा गर्ग इत्यादि थे ।



Source link

NCERT किताब में ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर पर आज सुनवाई:सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया; CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे




सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को NCERT के क्लास 8 की सोशल साइंस की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े चैप्टर को लेकर विवाद पर सुनवाई करेगा। कोर्ट ने बुधवार को मामले पर खुद संज्ञान लिया था। CJI सूर्यकांत के साथ जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच सुनवाई करेगी। बुधवार को CJI ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को बदनाम करने या उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। इससे पहले सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने अभिषेक सिंघवी के साथ मामले का जिक्र करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया। सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद बुधवार शाम NCERT ने अपनी वेबसाइट से किताब को हटा लिया। सूत्रों के अनुसार, किताब से विवादित चैप्टर हटाया जा सकता है। सरकार ने भी किताब में ज्यूडीशियल करप्शन शामिल करने पर आपत्ति जताई है। सरकार ने कहा- शासन के तीनों अंगों को जोड़ना चाहिए था NCERT चेयरमैन दिनेश प्रसाद सकलानी का इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं आया है। काउंसिल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए वे इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोंलेंगे। इस बीच सरकारी सूत्रों ने कहा कि भले ही NCERT एक ऑटोनॉमस संस्था है, लेकिन चैप्टर जोड़ने से पहले अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए था। सरकारी सूत्रों ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार का मुद्दा शामिल करना था, तो उसमें शासन के तीनों अंगों- कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका को भी जोड़ा जाना चाहिए था। सरकारी सूत्रों ने कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित आंकड़े संसदीय अभिलेखों और नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड में मौजूद हैं, लेकिन फैक्ट्स के क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए केंद्र से परामर्श नहीं लिया गया। विवादित चैप्टर NCERT की नई सोशल साइंस टेक्स्टबुक में था NCERT ने 23 फरवरी को क्लास 8 के स्टूडेंट्स के लिए सोशल साइंस की नई टेक्‍स्‍टबुक जारी की थी। किताब का नाम ‘एक्सप्लोरिंग सोसायटी: इंडिया एंड बियॉन्ड पार्ट 2’ है। इसमें ‘द रोल ऑफ द ज्यूडीशियरी इन अवर सोसायटी’ चैप्टर के अंदर ‘करप्‍शन इन द ज्‍यूडिशियरी’ का टॉपिक जोड़ा गया है। इसमें कहा गया है कि भ्रष्टाचार, बड़ी संख्या में पेंडिंग मामले और जजों की भारी कमी ज्‍यूडिशियल सिस्टम के सामने प्रमुख चुनौतियों में शामिल हैं। जज आचार संहिता से बंधे होते हैं, जो न केवल कोर्ट में उनके व्यवहार को कंट्रोल करता है, बल्कि कोर्च के बाहर उनके आचरण को भी तय करती है। एक टॉपिक का टाइटल- इंसाफ में देरी इंसाफ न मिलने जैसा किताब के एक सेक्शन का टाइटल ‘Justice delayed is justice denied’ है। इसका मतलब है- इंसाफ में देरी इंसाफ न मिलने जैसा है। यहां सुप्रीम कोर्ट में 81 हजार, हाईकोर्ट्स में 62 लाख 40 हजार, डिस्ट्रिक्ट और सबऑर्डिनेट कोर्ट के 4 करोड़ 70 लाख पेंडिंग केस की संख्या भी बताई गई है। ये किताब एकेडमिक सेशन 2026-27 से स्‍कूलों में पढ़ाई जानी थी। इसका पहला पार्ट जुलाई 2025 में रिलीज किया गया था। NCERT ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क यानी NCF और NEP-2020 के तहत सभी क्‍लासेज की नई किताबें तैयार की हैं। कोरोना महामारी के बाद पुरानी किताबों के टॉपिक्‍स को बदलकर नए टॉपिक्‍स किताबों में जोड़े जा रहे हैं। पहली से 8वीं क्लास तक की नई किताबें 2025 में ही पब्लिश की जा चुकी हैं। किताब का वो हिस्सा जिसमें करप्शन और पेंडिंग केस का जिक्र… नई किताब में ज्यूडीशियरी से जुड़े अहम पॉइंट्स… किताब में पूर्व CJI बीआर गवई का भी जिक्र किताब में भारत के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई का भी जिक्र है, जिन्होंने जुलाई 2025 में कहा था कि ज्यूडिशियरी के अंदर करप्शन और गलत कामों के मामलों का पब्लिक ट्रस्ट पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा था, “हालांकि, इस ट्रस्ट को फिर से बनाने का रास्ता इन मुद्दों को सुलझाने के लिए उठाए गए तेज, निर्णायक और ट्रांसपेरेंट एक्शन में है… ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी डेमोक्रेटिक गुण हैं।” —————————— ये खबर भी पढ़ें… NCERT ने 8वीं क्लास की सोशल साइंस की किताब में जोड़ा न्यायपालिक से जुड़ा सेक्शन नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने पहली बार 8वीं के बच्चों के लिए ज्यूडीशियरी में करप्शन के बारे में पढ़ाने का फैसला लिया गया। यह पिछले एडिशन के मुकाबले बड़ा बदलाव था। पिछले चैप्टर में ज्यादातर कोर्ट के स्ट्रक्चर और रोल पर फोकस किया गया था। बदले हुए चैप्टर का नाम ‘हमारे समाज में ज्यूडिशियरी की भूमिका’ रखा गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

अब हाई रेजोल्यूशन एलईडी लाइट लगी मिली तो वाहन होगा जब्त



सड़कों पर अब अपनी चकाचौंध से दूसरों की आँखों में अंधेरा करने वाले वाहन चालकों की खैर नहीं है। परिवहन विभाग ने प्रदेश में हाई रेजोल्यूशन एलईडी हेडलाइट वाले दुपहिया और चौपहिया वाहनों के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। विभाग ने स्पष्ट किया ऐसी लाइटें सड़क दुर्घटनाओं का कारण हैं । परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के साथ-साथ AIS मानकों का उल्लंघन धड़ल्ले से हो रहा है । विशेष रूप से वाहनों पर अवैध रूप से लगाई गई लाल/नीली फ्लैश लाइट और मानक से अधिक तेज एलईडी हेडलाइट्स पर अब प्रवर्तन टीमें पैनी नजर रखेंगी । आदेश में सभी प्रादेशिक और जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जांच और जब्ती की कार्रवाई करें । इस संबंध में महानिदेशक और अतिरिक्त महानिदेशक (यातायात) को भी सूचित कर दिया गया है।



Source link

IMD Weather Update Today MP rain Rajasthan UP Uttarakhand himachal jammu Kashmir snowfall


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rain Rajasthan UP Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall

शिमला/भोपाल/जयपुर/देहरादून/लखनऊ12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। - Dainik Bhaskar

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड और सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई।

सिक्किम में 2,736 टूरिस्टों को ले जा रही कुल 541 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम पुलिस, GREF/BRO, ड्राइवर एसोसिएशन की मदद से सभी गाड़ियों और टूरिस्ट्स को सुरक्षित निकाला गया।

वहीं मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उधर छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी के साथ कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई है।

दूसरी ओर राजस्थान और हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में दिन का अधिकतम तापमान 36°c से ऊपर चला गया।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आज और हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल-

27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपदा के वक्त नहीं, पहले से तैयारी जरूरी



भास्कर न्यूज। भरतपुर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों और आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पहले से तैयारी और समन्वित योजना बनाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सामुदायिक आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल एवं आपदा प्रबंधन (सीबी-पीएचईडीएम) प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को लक्ष्मी विलास पैलेस होटल में समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा यू.एस. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी-इंडिया) के सहयोग से किया गया। इस प्रशिक्षण में भरतपुर संभाग के पांच जिलों भरतपुर, डीग, धौलपुर, सवाई माधोपुर और करौली से विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) के रूप में तैयार करना था, ताकि वे अपने-अपने जिलों में अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षित कर सकें। वक्ताओं ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही प्रभावी रणनीति तैयार की जा सकती है। सामुदायिक भागीदारी और समय रहते की गई तैयारी से ही जनहानि और क्षति को कम किया जा सकता है। रेडक्रॉस सोसायटी की डॉ. रिया सोनी ने प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। समापन सत्र में अतिथियों ने सभी संभागियों को ट्रेनर प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रवीन असवाल, संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार, पूर्व निदेशक एनसीडीसी डॉ. सुजीत सिंह, सीडीसी-इंडिया के सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. रजत गर्ग सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।



Source link

IMD Weather Update Today MP rain Rajasthan UP Uttarakhand himachal jammu Kashmir snowfall


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rain Rajasthan UP Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall

शिमला/भोपाल/जयपुर/देहरादून/लखनऊ7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। - Dainik Bhaskar

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड और सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई।

सिक्किम में 2,736 टूरिस्टों को ले जा रही कुल 541 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम पुलिस, GREF/BRO, ड्राइवर एसोसिएशन की मदद से सभी गाड़ियों और टूरिस्ट्स को सुरक्षित निकाला गया।

वहीं मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उधर छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी के साथ कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई है।

दूसरी ओर राजस्थान और हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में दिन का अधिकतम तापमान 36°c से ऊपर चला गया।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आज और हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल-

27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

राजस्थान के माइंस संचालक पर हरियाणा में खनन का आरोप:ग्रामीण बोले, विरोध करने पर दर्ज करा देता है झूठे मुकदमे




हरियाणा में राजस्थान की सीमा के साथ लगते दोस्तपुर ग्राम पंचायत की पंचायती भूमि (खसरा नंबर 47) पर पिछले पांच वर्षों से कथित अवैध खनन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्थान क्षेत्र में संचालित लीज माइंस के संचालक हरियाणा की सीमा में घुसकर करीब 5–6 कनाल जमीन पर खनन कर चुके हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक दर्जनों शिकायतें दीं और कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत के अनुसार पंचायती भूमि की तीन बार सरकारी पैमाइश करवाई जा चुकी है। रिपोर्ट में हरियाणा की जमीन पर अतिक्रमण और खनन की पुष्टि होने का दावा किया गया है। इसके बावजूद दोषियों पर न तो रिकवरी की गई और न ही खनन पर पूर्ण रोक लगी। हैवी ब्लास्टिंग से कांप उठा गांव ग्राम पंचायत दोस्तपुर सरपंच प्रतिनिधि बबरुभान, नितिन यादव, सोनू, प्रवेश, रतिराम, महेश, सोनू, मनोज आदि ने बताया कि बीते दिनों कथित रूप से की गई भारी ब्लास्टिंग से गांव के रिहायशी मकानों में फिर से पत्थर गिरने लगे। कई घरों में दरारें आने की शिकायत है। महिलाएं और बच्चे भय के साए में जी रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया नियमों की अनदेखी कर दिन-रात ब्लास्टिंग कर रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। लघु सचिवालय में कई बार प्रदर्शन उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कई बार नारनौल लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने और कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पंचायती जमीन सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की जमीन कैसे सुरक्षित रहेगी। आवाज उठाने पर उल्टा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाई तो लीज संचालकों ने थाना पनियाला (जिला कोटपूतली) में गांव के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। इससे पहले भी फायरिंग और लूट जैसी गंभीर धाराओं में शिकायत दी गई थी, जो जांच में झूठी पाई गई। ग्रामीण इसे दबाव बनाने की रणनीति बता रहे हैं।



Source link

मेजबान श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर:आज जिम्बाब्वे जीता तो भारत भी बाहर; वेस्टइंडीज पर भी टिकीं टीम इंडिया की उम्मीदें




मेजबान श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। टीम को न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में 61 रन से हरा दिया। ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने नॉकआउट स्टेज में क्वालिफाई कर लिया। अब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया तो पाकिस्तान भी बाहर हो जाएगा। ग्रुप-1 में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दोपहर 3 बजे से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज भिड़ेंगे। वहीं शाम 7 बजे से भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। इस मुकाबले को हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। क्या भारत क्वालिफाई करेगा? ग्रुप-1 में बाकी टीमों के क्या समीकरण हैं? इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका बाहर



Source link