OTT Platforms Blocked | India Govt Action Offensive Content


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पिछले एक साल में सरकार ने अश्लील कंटेंट बनाने वाले ऐसे ही 30 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म को बैन किया है। - Dainik Bhaskar

पिछले एक साल में सरकार ने अश्लील कंटेंट बनाने वाले ऐसे ही 30 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म को बैन किया है।

केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने मंगलवार को 5 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) को ब्लॉक कर दिया है। जिन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई हुई, उनमें मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू शामिल हैं।

सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था। यह कंटेंट आईटी एक्ट 2000, आईटी नियम 2021, आईपीसी की धारा 292 और महिलाओं को गलत तरीक से दिखाने से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करता पाया गया।

यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया है। पिछले साल जुलाई में Ullu-ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म बैन किए गए थे। ALTT एप अप्रैल 2017 में फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लॉन्च किया था। वहीं ULLu एप को IIT कानपुर से ग्रेजुएट विभु अग्रवाल ने 2018 में बनाया था।

इससे पहले मार्च 2024 में सरकार ने अश्लील कंटेंट को लेकर 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया था। साथ ही 19 वेबसाइट्स, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स भी ब्लॉक कर दिए थे।

चार कानूनों के तहत OTT एप्स पर बैन

  • IT एक्ट, 2000 (धारा 67)- इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट प्रकाशित या फैलाना कानूनी अपराध है।
  • IT एक्ट, 2000 (धारा 67A)- इंटरनेट पर सेक्शुअल एक्टिविटी से जुड़ा वीडियो या कंटेंट पोस्ट करना गैरकानूनी है।
  • BNS 2023 (धारा 294)– सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करना या गंदे शब्दों का इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है।
  • महिलाओं के अश्लील (निषेध) एक्ट 1986 (धारा 4)- किसी भी माध्यम से महिलाओं को अश्लील या अपमानजनक रूप में दिखाना कानूनी अपराध है।

लॉकडाउन में ALTT​ और Ullu एप के व्यूअर्स बढ़े

2020 के लॉकडाउन में जब OTT प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा दिया गया, उसी दौरान ALTT और Ullu एप जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट ज्यादा प्रसारित होने लगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2020 में एक एडल्ट कॉमेडी शो के लिए सर्वाधिक स्ट्रीमिंग (1.1 करोड़ ) एक दिन में ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म MX प्लेयर पर की गई।

इस रिपोर्ट के अनुसार ALTT की मई 2020 की व्यूअरशिप में 2019 की तुलना में 60% इजाफा हुआ। 2020 में इसके मंथली एक्टिव यूजर्स भी 21% बढ़े। इस ओटीटी पर एडल्ट कंटेंट ज्यादा है।

ऑनलाइन कंटेंट को लेकर सरकार की मौजूदा गाइडलाइन

भारत सरकार ने 2021 में ‘द इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइन्स एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स’ बनाया था। इसे 6 अप्रैल, 2023 को अपडेट किया गया। 30 पेज की गाइडलाइन में सोशल मीडिया, फिल्म और वेब सीरीज के लिए नियम बताए गए हैं।

पेज नंबर-28 पर फिल्म, वेब सीरीज और एंटरटेनमेंट प्रोग्राम के लिए जनरल गाइडलाइंस है। इसमें टारगेट ऑडियंस के आधार पर कैटेगरी तय करना जरूरी है। ये चेतावनी देना भी जरूरी है कि आप क्या कंटेंट दिखा रहे हैं।

गाइडलाइंस के मुताबिक, OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ग्रीवांस ऑफिसर रखने होंगे। कंटेंट कानून के हिसाब से होना चाहिए। उसमें सेक्स न हो, एंटी नेशनल न हो और बच्चों-महिलाओं को नुकसान पहुंचाने वाला न हो।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

वॉट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- निर्देशों का पालन करेंगे: विज्ञापन कंपनियों से डेटा शेयर नहीं करेंगे

ग्लोबल टेक कंपनियों मेटा और वॉट्सएप ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वे कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की प्राइवेसी और गाइडलाइंस को एडवरटाइजिंग से जुड़े डेटा शेयर करने के मामले में NCLAT के निर्देशों का पालन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

DGCA Tightens Rules for Chartered Plane Operators; Maintenance History Mandatory


  • Hindi News
  • National
  • DGCA Tightens Rules For Chartered Plane Operators; Maintenance History Mandatory

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
झारखंड के चतरा में सोमवार को एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। - Dainik Bhaskar

झारखंड के चतरा में सोमवार को एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी।

एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था DGCA ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (चार्टेड प्लेन, एयर एंबुलेंस) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्लेन की मेंटीनेंस हिस्ट्री को सार्वजनिक करना होगा। इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि विमान कितना पुराना है।

दरअसल झारखंड में एक चार्टेड प्लेन के क्रैश होने के बाद DGCA ने मंगलवार को ऐसे सभी ऑपरेटरों के साथ एक मीटिंग की। मीटिंग में ऑपरेटर्स को उनके सेफ्टी रिकॉर्ड के आधार पर रैंक करने का भी प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि यह रैंकिंग डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की वेबसाइट पर डाली जाएगी।

DGCA ने यह फैसला पिछले एक महीने में नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर द्वारा संचालित दो चार्टेड विमानों के क्रैश होने के बाद लिया है। नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर वे एयरलाइन/कंपनियां होती हैं। जो नियमित टाइम-टेबल वाली कमर्शियल फ्लाइट नहीं चलातीं, बल्कि जरूरत या बुकिंग के आधार पर उड़ान भरती हैं।

देश में पिछले 2 बड़े चार्टेड प्लेन हादसे…

23 फरवरी 2026: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत

झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था।

फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया।

प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।

28 जनवरी 2026: महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का इसी साल जनवरी में प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई थी।

पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

NCP विधायक बोले- अजित पवार का राजीव गांधी जैसा मर्डर: पूछा-क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक अमोल मिटकरी ने पार्टी के मुखिया अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्या पवार का मर्डर उसी तरह हुआ जैसे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने राजीव गांधी का मर्डर किया था? क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

ज्वेलरी फर्म से 7.940 किलो चांदी लेकर कारीगर फरार:अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जुटी जांच में




शहर के अशोक नगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी निर्यातक फर्म से करीब 7 किलो 940 ग्राम चांदी लेकर कारीगर के फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित फर्म संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुदर्शनपुरा इंडस्ट्रियल एरिया निवासी उम्मेद सिंह धुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह यू.वी. ओवरसीज फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो ज्वेलरी निर्माण और निर्यात का कार्य करती है। उनकी फर्म में करीब 600 कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि कई कारीगर घर पर जेवर बनाकर सप्लाई करते हैं। पीड़ित के अनुसार, सुरेश विश्वास नामक कारीगर लंबे समय से फर्म से जुड़ा हुआ था और उस पर पूरा भरोसा था। वह समय-समय पर चांदी और स्टोन लेकर घर पर जेवर तैयार कर कंपनी को जमा करता था। हाल ही में उसने 7 किलो 940 ग्राम चांदी जेवर बनाने के नाम पर ली, लेकिन तय समय पर जेवर वापस नहीं किए। काफी समय तक टालमटोल करने के बाद आरोपी ने फोन बंद कर लिया और फरार हो गया। बाद में जानकारी मिली कि वह कोलकाता भाग गया है। पीड़ित के अनुसार, जब उससे संपर्क हुआ तो उसने साफ इनकार कर दिया कि उसके पास चांदी है या वह उसे वापस करेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि चांदी देने से जुड़े सभी बिल-बाउचर उनके पास सुरक्षित हैं, जिन पर आरोपी के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर चांदी की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।



Source link

प्रेमी युगल को लेकर कलेक्ट्री बाहर जोरदार हंगामा:एडीएम के समक्ष लड़की बोली-लड़के साथ रहूंगी, नाराज लड़की की मां ने पुलिस गाडी रोकने की कोशिश




उदयपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर देर शाम एक प्रेमी युगल को लेकर लड़की के परिजनों ने जोरदार हंगामा किया। प्रतापनगर थाना पुलिस जब लड़की के बयान दर्ज कराने के लिए एडीएम के समक्ष पेश करने लाई तो लड़की ने लड़के से शादी कर उसके साथ रहने की इच्छा जताई। इस पर लड़की के परिजन सहमत नहीं हुए। जब बयान के बाद पुलिस लड़की को अपनी गाडी में बैठाकर कलेक्ट्री से लेकर रवाना हुई तो लड़की की मां ने पुलिस की गाडी को रोकने की कोशिश की। वह सड़क पर गाडी के सामने लेट गई और चिल्लाते हुए लड़की को रुकने की बात कहती रही। इस घटनाक्रम को देख चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लड़की की मां को अलग करते हुए वहां से हटाने की कोशिश की। उसे हटाने के बाद गाडी को रवाना किया गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट बाद लड़का-लड़की को दस्तयाब किया था: थानाधिकारी
थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हमारे यहां लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में पुलिस ने तलाश करते हुए लड़की के साथ लड़के को भी दस्तयाब किया। पूछताछ में पता लगा कि युवक-युवति के आपस में प्रेम का मामला है। दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं। बाद में दोनों को एडीएम के समक्ष पेश किया गया। जहां लड़की ने लड़के साथ रहने का बयान दिया। इस पर लड़की के घरवाले सहमत नहीं थे। लड़की की मां ने ​इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। जिन्हें समझाइश कर शांत किया गया।



Source link

मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग:आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे




पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। ऐसे में गांवों की सरकार चुनने से पहले ग्रामीण इस सर्वे में भाग लेकर अपने गांव के मुखिया की पांच बड़े मुद्दों पर रेटिंग कर सकते हैं। पाठक ये भी बता सकते हैं कि जनता की उम्मीदों पर सरपंच कितना खरा उतरे। दैनिक भास्कर एप पर नए सेगमेंट की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सब्मिट करेंगे, उसी समय आपको अपने गांव के सरपंच को जनता द्वारा दिए गए कुल औसत नंबर दिखाई देंगे। यानी एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने सरपंच के काम से कितनी संतुष्ट है। रिजल्ट देखने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। पूरी प्रक्रिया में महज एक मिनट का समय लगेगा और तुरंत आपके सामने सरपंच की रेटिंग आ जाएगी। ये सर्वे पूरी तरह गोपनीय है। इसमें सरपंच की रेटिंग करने वाले की पहचान उजागर नहीं होगी। दैनिक भास्कर राजस्थान के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सर्वे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सीएम ने एप पर सर्वे लॉन्च करने के बाद अपनी ग्राम पंचायत अटारी (भरतपुर) के बारे में देखा। उन्होंने कहा- भास्कर सरपंच सर्वे से जनता की राय सामने आएगी और सभी को इसका पता चल सकेगा। सीएम शर्मा ने बताया- राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश में सुशासन और युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित है। साथ ही ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बनने के बाद से आए बजट में गांव, गरीब, किसान के साथ हर इलाके का विशेष ध्यान रखा गया है। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। बेबाक राय देने का अवसर मिलेगा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- इस सर्वे से लोगों को अपनी बेबाक राय देने का अवसर मिलेगा। लोग बता सकेंगे कि जनप्रतिनिधियों से उनकी क्या उम्मीदें रहती हैं और वे कितनी पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि इससे जनप्रतिनिधियों को भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा। सीएम ने दैनिक भास्कर एप को इसके लिए बधाई दी और कहा कि सर्वे से भविष्य में जनप्रतिनिधि अधिक पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। हमारी सरकार का भी यही उद्देश्य है। इस मौके दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित ने कहा- यह सर्वे राजस्थान का सबसे बड़ा सर्वे है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब राजस्थान की सभी पंचायतों में कामकाज पर जनता की राय ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में पाठकों को दैनिक भास्कर एप पर और अधिक नई जानकारियों के साथ खबरें पढ़ने को मिलेंगी। एक सप्ताह तक चलेगा सर्वे
आज से शुरू होकर यह सर्वे एक सप्ताह तक चलेगा। जो व्यक्ति एक बार सर्वे में भाग ले चुका है, वो दूसरी बार रेटिंग नहीं दे पाएगा। एक से पांच नंबर दे सकेंगे सरपंच को
यह एक ऐसा सर्वे होगा जिसमें राजस्थान के हर गांव के लोग अपने सरपंच को पानी, सड़क, नाली, रोड लाइट और शौचालय निर्माण जैसे पांच बड़े मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकेंगे। लोग ये भी देख सकेंगे कि गांव की जनता ने उन्हें कितने नंबर दिए हैं। यह नंबर देना बहुत आसान है। इस तरह शामिल हो सकते हैं सरपंच रेटिंग सर्वे में- पंचायत चुनाव परिणाम भी एक क्लिक पर मिलेंगे दैनिक भास्कर एप में पंचायत सर्वे में शामिल हो चुके पाठक एक क्लिक पर पंचायत चुनाव के परिणाम भी देख सकेंगे। यानी जब भी चुनाव होगा और रिजल्ट आएगा पाठकों को अपनी पंचायत नहीं चुननी होगी, सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत चुननी होगी। दूसरे गांव के सरपंचों की रेटिंग भी देखें अपने गांव के सरपंच को रेटिंग देने के बाद आप राज्य के किसी भी गांव के सरपंच की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य पंचायतों और गांवों के सरपंचों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा। आपको सिर्फ जिले, पंचायत समिति और उस ग्राम पंचायत का चयन करना है जहां के सरपंच की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको वहां के सरपंचों को जनता द्वारा दिए गए नंबर देख सकते हैं।



Source link

सरकारी-स्कूल प्रिंसिपल को लाठी से मारा VIDEO:सिर पर भगोना फेंका, शराब पीकर स्कूल में घुसा, डॉक्यूमेंट पर साइन नहीं करने पर भड़का




बीकानेर में एक युवक ने सरकारी स्कूल में घुसकर लाठी से प्रिंसिपल का पैर तोड़ दिया। प्रिंसिपल ने बताया – युवक नशे में था। जाति प्रमाण-पत्र के अधूरे दस्तावेजों पर साइन करने से मना किया तो आरोपी भड़क गया। इस पर गाली-गलौज करते हुए पहले चाय की भगोनी ऊपर फेंक दी, फिर लाठी से हमला कर दिया और बोला, “मुझे मुकदमे का डर नहीं, जो करना है कर ले।” घटना 23 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुंपालसर में हुई। जाति प्रमाण-पत्र के फॉर्म पर साइन करवाने आया था आरोपी
प्रिंसिपल किशनाराम कायल ने बताया कि 23 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे कुंपालसर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र सोहनराम स्कूल में जाति प्रमाण-पत्र के फॉर्म पर साइन करवाने आया था। फॉर्म अधूरा था, इसलिए उसे पूरा भरकर लाने के लिए वापस भेज दिया गया। फॉर्म में जानकारी भरने के लिए कहने पर भड़का
इसके बाद दोपहर करीब 1:15 बजे रामचंद्र उसी फॉर्म पर साइन कराने स्कूल पहुंचा। लेकिन फॉर्म अधूरा ही था। पूरी जानकारी भरने के लिए कहने पर आरोपी रामचंद्र भड़क गया। गाली-गलौज करते हुए उसने धक्का-मुक्की की और जमीन पर गिराकर मारपीट की। धक्का देकर गिराया, चाय का भगोना फेंका प्रिंसिपल ने उठने की कोशिश की तो पास में इंडक्शन चूल्हे पर रखा चाय का स्टील का भगोना उठाकर उनके सिर पर मारने की कोशिश की गई। बचाव के दौरान प्रिंसिपल ने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ में गहरी चोट आई।। उन्होंने शोर मचाकर सहकर्मी विनोद कुमार पूनियां को बुलाया। स्टाफकर्मी बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। स्कूल गेट पर आकर गाली-गलौज करने लगा। प्रिंसिपल समझाने के लिए गेट तक जाने पर रामचंद्र ने लाठी से पैर पर हमला कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस श्रीडूंगरगढ़ SHO कश्यप सिंह राघव ने बताया कि कुंपालसर गांव के सरकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल किशनाराम कायल ने इस संबंध में शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज करने की मांग घटना के बाद स्कूल परिसर में स्थिति तनावपूर्ण रही। शिक्षक संगठनों ने विरोध जताते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल परिसर में इस तरह की घटना चिंता का विषय है। कंटेंट: अलंकार गोस्वामी, बीकानेर



Source link

जोधपुर में 7 मिनट में 9 लाख के गहने चुराए:गाड़ी का लॉक तोड़कर बैग उठा ले गए बदमाश, मंदिर में दर्शन करने गया था परिवार




जोधपुर में मंदिर में दर्शन के लिए गए एक परिवार की गाड़ी का लॉक तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने बैग में रखे जेवरात और कपड़े चुरा लिए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में आशा गहलोत पत्नी कैलाश गहलोत निवासी नागौर पुराना बस स्टैंड दिल्ली दरवाजा ने बताया कि वह रविवार शाम को कालाबेरी स्थित अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के लिए परिवार सहित गए थे। गाड़ी को सड़क किनारे पार्क करने के बाद दर्शन के लिए मंदिर में चले गए और जब वापस आकर देखा तो गाड़ी का लॉक टूटा हुआ था। उन्होंने चेक किया तो गाड़ी बैग गायब थे, जिनमें जेवरात भी रखे हुए थे। 7 मिनट में दिया वारदात को अंजाम इसके बाद उन्होंने आसपास के सीसीटीवी चेक किया तो उसमें शाम के 7:07 पर एक ऑटो गाड़ी के पास आकर खड़ा होता है और गाड़ी की डिक्की का लॉक तोड़कर सामान निकलता है और 7:14 को वहां से चला जाता है। बैग में 9 लाख से ज्यादा के गहने थे बैग में कपड़ों के अलावा 3.5 तौला का मंगलसूत्र, 5 तौला की कंठी और दो तौला की सोने की अंगूठी, 3 चांदी की अंगुठी, बिछिया, 5-7 हजार रुपए नगद चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए। चोरी किए गए जेवरात की अनुमानित कीमत 9 लाख से ज्यादा है। इसके बाद परिवार ने सोमवार को थाने में चोरी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

बांसवाड़ा के व्यापारी को धमकाया, दबाव बना कर फॉर्च्यूनर ली:मकान कब्जे में लेने आया तो FIR करवाई; हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार




बांसवाड़ा में व्यापारी को धमकाकर ब्याज वसूली करने और उसके नाम से लोन लेकर फॉर्च्यूनर लेने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत 4 को पुलिस ने पकड़ा है। हिस्ट्रीशीटर पर प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में 20 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर जब पीड़ित व्यापारी के पास उसके घर की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करवाने आया तब व्यापारी ने पुलिस ने रिपोर्ट दी। एसपी सुधीर जोशी ने बताया- हिस्ट्रीशीटर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर के व्यापारी को निशाना बनाने वाले शातिर बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 (संगठित अपराध) जोड़ी है। जिले के इतिहास में इस सख्त धारा के इस्तेमाल का यह पहला मामला है। संगठित अपराध में शामिल होने पर अब जमानत मिलना बेहद मुश्किल होगा। एसपी सुधीर जोशी ने बताया- व्यापारी की रिपोर्ट पर ​हिस्ट्रीशीटर अयूब खान पठान (चनियाखेड़ी, प्रतापगढ़), अब्दुल रब उर्फ बब्बू (मदार कॉलोनी, बांसवाड़ा), ​मोहम्मद आसिफ उर्फ हेरी (मदार कॉलोनी, बांसवाड़ा) और फैयाज (मन्दसौर, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 (संगठित अपराध) जोड़ी है। जिले के इतिहास में इस सख्त धारा के इस्तेमाल का यह पहला मामला है। ​व्यापारी के नाम पर ली फॉर्च्यूनर, अब घर पर थी नजर पूछताछ में सामने आया कि हिस्ट्रीशीटर ने पीड़ित व्यापारी को न केवल धमकाया, बल्कि उसके नाम से 21 लाख रुपए जमा करवा कर लोन पर फॉर्च्यूनर भी फाइनेंस करवा ली थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी जबरन ब्याज पर पैसे देकर ब्लैकमेलिंग का खेल खेल रहा था। अयूब और उसके साथी व्यापारी का घर अपने नाम करवाने के लिए उसे डराने-धमकाने पहुंच गए। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि दो बार 10-10 लाख, 5 लाख व 2 लाख उसके न कहने पर भी जबरन उसके खाते में आरोपी अयूब ने डाल दिए थे। व उसके बदले में 8 से 10 फीसदी कमीशन तुरंत ही बब्बू ले जाता था। और डरा धमका कर उससे ब्याज के नाम पर हर माह 10 से 12 प्रतिशत के हिसाब से पैसे वसूल करते थे। ​10-12 और व्यापारी रडार पर, खुलेगी पोल ​पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस गैंग ने शहर के करीब 10-12 अन्य व्यापारियों को भी ब्याज के जाल में फंसा रखा है। पुलिस अब उन सभी कड़ियों को जोड़ रही है ताकि यह पता चल सके कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। ​एसपी जोशी ने बताया कि जिले में कानून का इकबाल कायम रहे, इसके लिए हमने पहली बार संगठित अपराध की धारा 111 का प्रयोग किया है। पुणे फर्नीचर के मालिक के साथ हुई घटना में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ यह एक नजीर बनेगी। शहर के किसी भी व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस उनके साथ खड़ी है। ​अयूब समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति की भी होगी जांच ​पुलिस ने आरोपी अयूब और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उन्हें आर्थिक मदद देने वालों की तलाश कर रही है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि अपराध से बनाई गई संपत्तियों की भी जांच की जाएगी और अवैध साम्राज्य को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। इस बड़ी कार्रवाई के बाद शहर के व्यापारिक संगठनों ने राहत की सांस ली है। पहले से दर्ज हैं मुकदमे ​अयूब खान: हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, अपहरण, फिरौती, NDPS एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं। यह एक हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधी है। ​अब्दुल रब (बब्बू): मारपीट, चोरी, एससी/एसटी एक्ट, धोखाधड़ी जैसे अपराधों के 15 प्रकरण दर्ज हैं। ​मोहम्मद आसिफ उर्फ हेरी: डकैती, मारपीट और आईटी एक्ट के 4 प्रकरण दर्ज हैं। ​फैयाज: हत्या के प्रयास का 1 प्रकरण दर्ज है।



Source link

Bhopal Sex Racket Exposed; Sisters Muslim Conversion Gang


फराज शेख। भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने अमरीन और आफरीन समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 3 फरार हैं। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने अमरीन और आफरीन समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 3 फरार हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल में काम देने के बहाने धर्मांतरण और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वे लड़कियों का धर्मांतरण करवाकर अमीर युवकों को गुजरात और मुंबई तक सप्लाई करती थीं।

दोनों ने इतना पैसा कमाया कि भोपाल की अब्बास नगर की एक झुग्गी से निकलकर आशिमा मॉल के पास सागर रॉयल विला में आलीशान विला खरीद लिया। अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब रविवार रात को भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां राजधानी के बाग सेवनिया थाने पहुंच गईं। दोनों ने थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। सोमवार को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है।

अमरीन और आफरीन ने पुलिस को बताया कि वे गरीब घरों की लड़कियों को टारगेट करती थीं। पहले मदद के नाम पर घरेलू काम के लिए रखती थीं। फिर हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल का सपना दिखाकर बड़ी पार्टीज में ले जाती थीं। वहां उन्हें रईसजादों के आगे परोस दिया करती थीं।

शराब और ड्रग्स लेने के लिए दबाव डालती थीं

पीड़िताओं ने FIR में बताया है कि चंदन यादव सागर रॉयल विला में अमरीन-आफरीन के साथ रहता है। वह दोनों बहनों के संपर्क में आने के बाद इस्लाम अपना चुका है। अमरीन और आफरीन दोनों पीड़िताओं को गुजरात और मुंबई ले गई थीं। वहां भी उन्होंने अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। वे शराब पीने और एमडी ड्रग्स लेने के लिए भी दबाव डालती थीं।

अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप मिले

पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी। अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप मिले हैं। उसमें कई युवतियों के फोटो भी हैं।

पुलिस को अमरीन और आफरीन के देह व्यापार गिरोह से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं। उनके गिरोह में चंदन यादव के अलावा बिलाल और यासिर भी काम करते थे। दोनों पीड़िताओं से तीनों युवक कई बार रेप कर चुके। वे किसी को भी वारदात के बारे में बताने पर बदनाम करने की धमकी देते थे।

चंदन ने कहा- मुस्लिम बनो, अच्छी जगह शादी कराऊंगा

भोपाल की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया- मैं अमरीन के घर काम करती थी। एक दिन चंदन और अमरीन के बीच विवाद हो गया। चंदन नाराज होकर कहीं चला गया। अमरीन ने मुझे कहा कि चंदन को तलाशने चलना है। मैं उसके साथ चली गई। हम दोनों नारायण नगर में रहने वाली चंदन की बहन के घर पहुंचे। वहां चंदन मिला। कुछ देर बाद अमरीन कहीं चली गई।

इस दौरान चंदन ने पहली बार मेरे साथ रेप किया। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बदनामी का डर भी दिखाया।

चंदन ने कहा- मैं इस्लाम अपना चुका हूं। तुम भी मुस्लिम बन जाओ। तुम्हारी शादी अच्छी जगह करा दूंगा। चंदन की बातों में आकर मैं मुस्लिम बन गई। इसके बाद अमरीन ने मुझे बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया।

पीड़िताओं ने बताया कि चंदन यादव भी अमरीन के साथ ही रहता था।

पीड़िताओं ने बताया कि चंदन यादव भी अमरीन के साथ ही रहता था।

युवतियों को 10 हजार रुपए महीना दिए जाते थे

छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिले में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया- अमरीन काम के बहाने मुझे गुजरात के अहमदाबाद भी ले गई। वहां यासिर नाम के उसके रिश्तेदार ने भी मेरे साथ रेप किया।

इसी तरह अलग-अलग समय में अमरीन के भाई बिलाल और चानू ने भी रेप किया। सभी के पास अमरीन किसी बहाने से मुझे लेकर पहुंची और अकेला छोड़कर चली गई थी।

दोनों ही पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि अमरीन-आफरीन दोनों को अपने घर में रखती थीं। उन्हें 10 हजार रुपए महीना में घरेलू काम करने होते थे। खाना, घूमना और पबिंग-क्लबिंग फ्री में करने को मिलती थी।

शिकायत करने पर हत्या की धमकी मिली

पीड़िताओं ने बताया कि जब हमने अमरीन के पास से काम छोड़ने की बात कही तो उसने धमकी दी कि किसी को हमारे संबंध में कुछ मत बताना। कभी मुंह खोलने की हिमाकत मत करना। हमारे संबंध कई बड़े लोगों से हैं। हमारे खिलाफ कभी भी कोई बात सुनने को मिली तो जान से हाथ तक धोना पड़ सकता है।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ब्यूटीशियन से नशा देकर रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में 3 लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने की एफआईआर कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन, उसकी छोटी बहन आफरीन और उसके दोस्त चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

दौसा में फैल रही बीमारी पर मरीजों-श्रमिकों से पूछा हाल:मानपुर में स्टोन यूनिटों का विजिट किया, सरकारी सहायता का फीडबैक लिया




दौसा जिले में फैल रही सिलिकोसिस बीमारी की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय टीम मंगलवार को सिकराय क्षेत्र के दौरे पर रही। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर अजीत विद्यार्थी और भोपाल से डॉ. अनूप चतुर्वेदी ने मानपुर, कालवान और सीकरी में संचालित स्टोन यूनिट और क्रेशर का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों से बातचीत कर हालात समझे, श्रमिकों की सुरक्षा उपायों की समीक्षा की और सरकारी सहायता को लेकर फीडबैक लिया। स्टोन यूनिटों का निरीक्षण केंद्रीय टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मानपुर में स्टोन कटिंग यूनिटों का दौरा किया। इसके बाद कालवान और सीकरी में संचालित क्रेशर यूनिटों का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने पत्थर कटिंग संचालकों से सीधे बातचीत की और श्रमिकों की सुरक्षा के इंतजामों के बारे में जानकारी ली। मरीजों और श्रमिकों से बातचीत दौरे के दौरान टीम ने सिलिकोसिस मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य हालात की जानकारी ली। कई श्रमिकों से हेल्थ चेकअप, धूल से बचाव के उपाय और सरकारी सहायता राशि को लेकर फीडबैक लिया गया। हालांकि कई यूनिटों पर टीम के पहुंचने के समय मजदूर मौजूद नहीं मिले। सरकारी सहायता पर भी चर्चा टीम ने सिलिकोसिस पीड़ितों को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि की जानकारी जुटाई। संचालकों से बीमारी की रोकथाम के उपायों और सरकार से अपेक्षित सहयोग को लेकर सुझाव भी लिए गए। तीन दिन का दौरा, दस दिन में रिपोर्ट केंद्रीय टीम बुधवार को भी सिलिकोसिस प्रभावित गांवों का दौरा करेगी और जमीनी स्थिति का आकलन करेगी। जिले में तीन दिन के दौरे के बाद टीम 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी। अधिकारी रहे मौजूद दौरे के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रविशंकर नागर, सिकराय बीसीएमओ डॉ. मनोज मीना, सिकंदरा बीसीएमओ डॉ. ओमप्रकाश सैनी, डॉ. रवि मीणा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बलवंत सिंह गुर्जर सहित श्रम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो- देवेन्द्र सैहणा/धर्मेन्द्र अवस्थी



Source link