विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बंदरों के आतंक पर जमकर चर्चा हुई। बहस के दौरान हल्ला भी हुआ और टोका-टाकी भी। मंत्री का लंबा वक्तव्य आया और स्पीकर ने ध्यानाकर्षण लगाने वाले विधायक पर बाहर जाने को लेकर आपत्ति भी जताई। आ
.
शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने अपने क्षेत्र में बंदरों के आतंक पर प्रस्ताव लगाया था। उनका नाम पुकारे जाने तक बीकानेर में बालिका की हत्या को लेकर हंगामा चल रहा था और कांग्रेस के सदस्यों ने वॉकआउट कहते हुए सदन से बाहर जाना शुरू कर दिया था। इसी दौरान जैसे ही स्पीकर ने नाम पुकारा तो मनीष यादव ऊहापोह की स्थिति में बाहर की ओर जाने लगे तो स्पीकर वासुदेव देवनानी नाराज हुए।
वे रुके और अपनी बात पूरी कर सदन के गेट तक पहुंच फिर लौटे। इस पर स्पीकर ने फटकार लगाते कहा कि ऐसे मंत्री जवाब नहीं देंगे, आपका ही प्रस्ताव है आप बाहर जा रहे हैं। देवनानी ने मनीष को इसके लिए चेतावनी भी दी। यह बर्दाश्त नहीं करूंगा। बोले- मैंने नाम पुकारा और आप बाहर चले गए, ऐसे जवाब नहीं आता। आप दोनों काम एक साथ करना चाह रहे हैं।
4200 लोगों के टीके लगे, 90% बंदरों के काटने से विधायक मनीष यादव ने सदन को बताया- 2025 में शाहपुरा क्षेत्र में लगभग 4200 लोगों को रेबीज के टीके लगाए गए, जिनमें 90 प्रतिशत मामले बंदरों के काटने से जुड़े हैं। कई परिवार भय के कारण पलायन कर चुके हैं और कुछ मामलों में हमलों से स्थायी शारीरिक क्षति भी हुई है। यह पूरे प्रदेश में विकराल रूप ले चुकी समस्या है। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा व वन मंत्री संजय शर्मा ने आश्वासन दिया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर शीघ्र ही व्यापक योजना बनाकर स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
सत्ता पक्ष को भी फटकार
इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष की ओर से कई विधायक खड़े होकर बोलने लगे। इस पर स्पीकर देवनानी ने विधायक हरलाल सहारण का नाम लेकर पुकारा और बोले- सत्ता पक्ष को ज्यादा संयम बरतना चाहिए। जब मैंने व्यवस्था दे दी तो फिर क्यों बोल रहे हो। मैंने उन्हें चेतावनी दे दी, आप मेरे से बड़े हो क्या, आप तय करो, आसन पर आकर बैठो। जब मैं व्यवस्था दे रहा हूं तो पक्ष-विपक्ष को संयम बरतना चाहिए।
दिव्यांग स्कूटी वितरण पर भी टकराव
विधानसभा में सोमवार को दिव्यांग को स्कूटी वितरण से जुड़े सवाल पर सदन में तीखी बहस हुई। भाजपा विधायक के पूरक प्रश्न के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा टोका-टाकी करने लगे तो सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने जूली व डोटासरा पर तंज कसा। कहा, पूर्व मुख्यमंत्री सदन में बैठे हैं तो दोनों नेताओं के बीच जमकर कम्पीटिशन हो रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए जूली ने कहा कि यह राजनीतिक जवाब नहीं चलेगा, सवाल का जवाब दीजिए। आपने सदन का मजाक बना रखा है।
अविनाश गहलोत ने कहा कि तेज बोलने से झूठ सच नहीं हो जाएगा। इससे पहले मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के पहले ही बजट में दिव्यांजन के लिए 2000 स्कूटियों की घोषणा की गई थी। जिनका वितरित किया जा चुका है। बजट वर्ष 2025-26 में एप्रोप्रिएशन बिल के रिप्लाई में स्कूटियों की संख्या को बढ़ाकर 2500 किया गया था। इनमें से 2450 स्कूटियों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शेष 50 स्कूटियों का वितरण भी 31 मार्च से पहले कर दिया जाएगा।
लिव-इन-रिलेशंस पर माता-पिता की अनुमति अनिवार्य हो शून्यकाल के दौरान विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने लिव-इन-रिलेशंस पर माता-पिता की अनुमति अनिवार्य करने के लिए अधिनियम बनाने का मुद्दा उठाया। राजपुरोहित ने कहा कि घर से भागकर युवक-युवतियां शादी कर रहे हैं और लिव-इन-रिलेशंस में रह रहे हैं। इससे सामाजिक ताने-बाने के साथ ही भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंच रही है। परेशान लोग अपने बेटे-बेटियों को स्कूल-कॉलेज छुड़वा देते हैं। प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की सहमति हो और 25 साल के बाद हो तो कोई दिक्कत नहीं है।
181 हेल्पलाइन से 90 हजार लाभार्थियों से फीडबैक ले रहे
सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में विभाग की ओर से नवाचार के रूप में 181 हेल्पलाइन के माध्यम से योजना के 90 हजार लाभार्थियों को कॉल कर फीडबैक लिया जा रहा है। योजना के तहत ऋण वितरण में अनियमितताओं की शिकायत पर बाड़मेर जिले में तत्कालीन प्रबंध निदेशक को 16 सीसी के तहत कार्रवाई की व निलंबित किया गया।
प्रकरण में संलिप्त शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही धारा 55 के तहत समिति गठित कर प्रकरण की जांच करवाई जा रही है। विधायक कालीचरण सराफ के सवाल के जवाब में कहा कि जयपुर जिलें में कुल 14 हजार 513 गोपालकों द्वारा ऋण के लिए आवेदन किया गया। उनमें से 7852 गोपालकों को लगभग 38 करोड़ 43 लाख की राशि का ऋण वितरण किया जा चुका है।
राज्य सरकार ने देर रात 21 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। ज्यादातर अफसरों के प्रमोशन के बाद तबादले किए हैं। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर और जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा के रेंज आईजी के तबादले किए गए हैं। एसओजी आईजी शरत कविराज जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश का तबादला जयपुर के स्पेशल कमिश्नर के पद पर किया गया है। जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश का तबादला जयपुर रेंज आईजी के पद पर किया है। एडीजी क्राइम ब्रांच हवा सिंह घुमरिया को एडीजी मुख्यालय, विपिन कुमार पांडे को एडीजी पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड, मुख्यालय से एडीजी क्राइम ब्रांच, राजस्थान के पद पर किया है। प्रफुल्ल कुमार को आईजी इंटेलीजेंस से एडीजी, इंटेलिजेंस के पद पर प्रमोट किया है। जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सुवासा को प्रमोशन के बाद एडीजी, ट्रेनिंग के पद पर तबादला किया है। जोधपुर रेंज की आईजी राजेश मीणा का तबादला आईजी होमगार्ड जयपुर के पद पर किया है। एस परिमल का आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय से आईजी एसीबी के पद पर तबादला किया है। विकास कुमार के पास अब एंटी नाकोटिक्स टास्क फोर्स आईजी का जिम्मा अब तक आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार को अब आईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का जिम्मा दिया गया है। उनसे एटीएस का जिम्मा वापस ले लिया है। राहुल प्रकाश जयपुर रेंज आईजी, सत्येंद्र सिंह जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह को आईजी, सीआईडी सीबी से आईजी, जोधपुर रेंज,राहुल प्रकाश को स्पेशल पुलिस कमिश्नर जयपुर से आईजी जयपुर रेंज, ओम प्रकाश—2 का तबादला पुलिस आर्म्ड बटालियन से आईजी बीकानेर रेंज के पद पर किया है। बीकानेर रेंज आईजी हेमंत कुमार शर्मा का तबादला आईजी SCRB जयपुर के पद पर किया है। अजय पाल लांबा को एसओजी, आईजी का जिम्मा
अजय पाल लांबा का आईजी SCRB से आईजी, एसओजी जयपुर के पद पर तबादला किया है। सत्येंद्र कुमार होंगे RITI CEO सत्येंद्र कुमार को आईजी, एससीआरबी जयपुर से सीईओ राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन (RITI)जयपुर के पद पर लगाया है। आईपीएस को आईएएस वाली प्रशासनिक पोस्ट दी गई है। जेडीए डीआईजी राहुल कोटकी का तबादला, राजेश सिंह एटीएस आईजी प्रीति चंद्र को डीआईजी आर्म्ड बटालियन फर्स्ट जयपुर से आईजी लॉ एंड आर्डर प्रशासन जयपुर, हरेंद्र कुमार महावर को डीआईजी एसएसबी,जोधपुर से आईजी, सीआईडी सीबी जयपुर के पद पर लगाया है। जेडीए जयपुर में डीआईजी राहुल कोटकी की का तबादला आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय के पद पर किया है। राजेश सिंह को एसीबी, डीआईजी थर्ड से आईजी एटीएस जयपुर के पद पर लगाया है। कालूराम रावत को डीआईजी पुलिस हाउसिंग से आईजी पुलिस सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर के पद पर लगाया है।
पांच साल से प्रदेश के 600 कॉलेजों में विद्या संबल योजना के तहत लगे करीब ढाई हजार सहायक आचार्यों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने टीचिंग एसोसिएट के पदों पर संविदा भर्ती की तैयारी की है। भर्ती कर्मचारी चयन बोर्ड के जरिए होगी। ऐसे में उनको लग रहा है कि विद्या संबल योजना को खत्म करने की तैयारी है। इससे वे बेरोजगार हो जाएंगे। सोमवार को प्रदेशभर के सहायक आचार्य शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। सहायक आचार्य डॉ. रामसिंह सामोता ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन 2018 के मानकों के अनुरूप चयन कर अस्थाई सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति दी गई थी। इसके तहत 100 अंकों का एपीआई स्कोर तैयार होता है, जिनमें पीएचडी, नेट, सेट, जेआरएफ, 6 अंक का रिसर्च पेपर, 10 अंकों का अनुभव, यूजी- पीजी प्राप्तांक, राज्य स्तरीय- राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार आधार बनते हैं। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव का कहना है कि नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। राज्य सरकार हमें हटाकर 5 वर्ष के लिए अस्थाई भर्ती कर रही है। विद्या संबल के तहत लगे आचार्यों को हटाकर बेरोजगार कर दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. उपदेश शर्मा का कहना है कि राजस्थान पहला राज्य होगा जहां मेहनत करने वालों को इस तरह से बेइज्जत किया जा रहा है।
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े स्टेट कैंसर संस्थान प्रताप नगर में एआई इनेबल मेमोग्राम मशीन इंस्टाल की है। इससे महज 10 मिनट में शरीर में होने वाले बदलाव, ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, माइक्रोकैल्सिफिकेशन (कैल्शियम जमाव) की बायोप्सी की निशुल्क जांच हो सकेगी। विश्व स्तरीय जांच सुविधा से तकनीक पर आधारित मशीन से जांच के जरिए फॉल्स पॉजिटिव में कमी आएगी। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी का कहना है कि सरकारी स्तर पर पहली मशीन है। आगामी दिनों में कैंसर का विश्व स्तरीय इलाज की सुविधा मिल सकेगी। सरकारी अस्पतालों में पहले इलाज, फिर कागजी कार्रवाई दिल का दौरा आने, ब्रेन स्ट्रॉक, झुलसे मरीज, सांप या किसी जानवर के काटने, प्रसव, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी मामले में सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले गंभीर मरीजों को गोल्डन आवर में इलाज मिलेगा। प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) गायत्री राठौड़ का कहना है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत जीवन रक्षा का पहला दायित्व है। सरकारी अस्पताल में आने पर रजिस्ट्रेशन, पहचान पत्र जैसी औपचारिकता की बजाय पहले मरीज के जीवन को बचाने की अनूठी पहल प्रारंभ की है। भास्कर एक्सपर्ट- डॉ.संदीप जसूजा, अधीक्षक, एससीआई जयपुर एससीआई जयपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इनेबल मेमोग्राम मशीन से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर का पता करना आसान है। साथ ही आधुनिक मशीन से कम समय में सटीक परिणाम मिलने से मरीज को बचाया जा सकता है। स्टेट कैंसर संस्थान में प्रदेशवासियों को निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध है। जबकि निजी डायग्नोस्टिक सेन्टरों पर 1500 से 2 हजार में जांच होती है। मरीजों को राहत के निर्देश
टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज ने सोमवार को जिम्बाब्वे पर 107 रन की जीत दर्ज की। मुंबई के वनखड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। 255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। 19 बॉल पर फिफ्टी लगाने वाले शिमरोन हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इस मैच में 10 रिकॉर्ड और रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। आगे पढ़िए… WI Vs ZIM मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. टी-20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगे इस मैच में कुल 31 छक्के लगे। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 30 सिक्स का था। जो 2014 में आयरलैंड और नीदरलैंड के मैच में बना था। यह मैच सिलहट में खेला गया था। 2. हेटमायर ने टी-20 वर्ल्ड कप में विंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाई जिम्बाब्वे के खिलाफ शिमरोन हेटमायर ने 19 गेंद पर फिफ्टी लगाई। यह टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज फिफ्टी है। वे इसी एडीशन में स्कॉटलैंड के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 22 गेंदों पर फिफ्टी बना चुके हैं। हेटमायर से पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में 23 बॉल पर अर्धशतक लगाया था। 3. टी-20 वर्ल्ड कप में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी जिम्बाब्वे के ब्रैडली इवांस और रिचर्ड नगारवा ने इस मैच में आखिरी विकेट के लिए 19 बॉल पर 44 रन की साझेदारी की। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 10वें विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। पिछला रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती और शेरफन रदरफोर्ड के नाम था। इन दोनों ने 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 रनों की नाबाद साझेदारी की थी। 4. बेनेट ने टी20 वर्ल्ड कप में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाए जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट 5 रन बनाकर आउट हुए। वे इस टूर्नामेंट में पहली बार आउट हुए हैं। वे पिछले 4 मैचों में नाबाद रहे थे। उन्होंने आउट होने से पहले इस एडीशन में नाबाद रहते हुए 180 रन बनाए। वे बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड नीदरलैड के टॉम कूपर के नाम था, जिन्होंने 2014 में बिना आउट हुए 111 रन बनाए थे। 5. हेटमायर ने पूरन के 17 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की जिम्बाब्वे के खिलाफ शिमरोन हेटमायर ने 7 छक्के लगाए। वह इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 17 छक्के लगा चुके हैं। हेटमायर एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी है। इससे पहले वेस्टइंडीज के ही निकोलस पूरन ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप 17 छक्के लगाए थे। अब बात मैच के टॉप मोमेंट्स की… 6. हेटमायर को 2 जीवनदान, दोनों कैच मुसेकिवा से छूटे मैच के टॉप स्कोर शिमरोन हेटमायर को दो जीवनदान मिले। दोनों मौकों पर वे कैच आउट होने से बच गए। आगे दोनों कैच ड्रॉप पढ़िए… 7. हेटमायर ने 108 मीटर का छक्का लगाया 10वें ओवर की पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने 108 मीटर का छक्का लगाया। उन्होंने सिकंदर रजा की शॉर्ट लेंथ की बॉल को पुल करते हुए मिडविकेट बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। इस छक्के के साथ हेटमायर ने रोवमन पॉवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर की। 8. पॉवेल का सिक्स सेकेंड टियर तक गया विंडीज की पारी के 13वें ओवर में रोवमन पॉवेल ने डायोन मायर्स की बॉल पर 106 मीटर का छक्का लगाया। जो वानखेड़े स्टेडियम के सेकेंड टियर तक पहुंच गया। मायर्स ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की बॉल डाली, जोकि पॉवेल के हिटिंग रेंज में थी। इसे पॉवेल ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। 9. पावेल ने रजा के माथे पर किस किया कैरेबियाई पारी के 16वें ओवर में रोवमन पॉवेल का शॉर्ट गेंदबाजी कर रहे सिकंदर रजा के बाएं हाथ पर लगा। रजा दर्द से कराह उठे। ऐसे में कुछ देर के लिए खेल रोका गया। इस बीच बल्लेबाजी कर रहे पॉवेल उनके पास आए और पीठ थपथपाते हुए उनका हाल जाना और उन्हें गले लगाया और माथे पर किस भी किया। 10. अकिल हुसैन ने डबल विकेट का मेडन ओवर डाला जिम्बाब्वे की पारी में अकिल हुसैन ने डबल विकेट के साथ मेडन ओवर डाला। उन्होंने… अकिल हुसैन ने इस ओवर की आखिरी दो बॉल पर कोई रन नहीं दिया। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ————————————————————————– WI और ZIM की मैच रिपोर्ट पढ़िए… वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया, हेटमायर-पॉवेल की फिफ्टी वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। 255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। शिमरोन हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर
मोबाइल एप पर 3 से 7 दिन का फ्री ट्रायल या मात्र 1 रुपए में सर्विस का ऑफर देखकर ‘आई एग्री’ पर क्लिक करना कई लोगों को भारी पड़ रहा है। शहर में हजारों लोग ऐसे सब्सक्रिप्शन ट्रैप का शिकार हो रहे हैं, जहां एक बार अनुमति देने के बाद हर महीने बैंक खाते से पैसे कटने लगते हैं। लोगों को लगता है कि एप डिलीट कर देने से समस्या खत्म हो जाएगी, जबकि असल में सब्सक्रिप्शन बैंक, प्ले-स्टोर या पेमेंट प्लेटफॉर्म के स्तर पर सक्रिय रहता है। पीड़ित जब बैंक पहुंचते हैं तो इसे अधिकृत ट्रांजेक्शन बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है। साइबर थाने में भी कई मामलों को तकनीकी चूक मानकर गंभीरता से नहीं लिया जाता। लालच में फंस रहे पढ़े-लिखे
फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देकर एप स्टोर पर 1 से 7 दिन का फ्री ट्रायल या नाममात्र शुल्क का लालच दिया जाता है। अधिकांश लोग शर्तें पूरी तरह पढ़े बिना ‘आई एग्री’ पर क्लिक कर देते हैं। इसी अनुमति के साथ कंपनियां रेकरिंग पेमेंट या ऑटो-डेबिट एक्टिवेट कर लेती हैं। इसके बाद हर महीने बिना अलग से सूचना दिए राशि कटती रहती है। तीन दिन फ्री, फिर हर माह 899 रुपए काटना शुरू केस 1 – शास्त्री नगर निवासी राहुल ने एक फोटो एडिटिंग एप का 3 दिन का फ्री ट्रायल लिया। ट्रायल खत्म होने के बाद बिना किसी ओटीपी या मैसेज के उनके खाते से हर महीने 899 रुपए कटने लगे। एप डिलीट करने के बाद भी कटौती जारी रही। केस 2 – निजी कंपनी में कार्यरत प्रिया ने एक योगा एप पर 1 रुपए का ऑफर देखा। कार्ड डिटेल दर्ज करते ही सातवें दिन ‘एनुअल मेंबरशिप’ के नाम पर 4500 रुपए खाते से कट गए। बैंक और साइबर थाने के चक्कर लगाने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली। भास्कर एक्सपर्ट – मुकेश चौधरी, साइबर एक्सपर्ट एप डिलीट करना समाधान नहीं, ये तरीके आजमाए
किलों और हवेलियों के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाले राजस्थान की 10 प्रमुख ऐतिहासिक और वैश्विक धरोहरों को 2025 में 1.52 करोड़ से ज्यादा घरेलू पर्यटकों ने देखा। यह संख्या 2024 के 1.36 करोड़ के मुकाबले 11.78% अधिक है।
.
पर्यटन विभाग के जिला स्तरीय आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में घरेलू पर्यटकों की औसत वृद्धि 9-10% रही, जबकि इन शीर्ष 10 स्थलों पर वृद्धि इससे अधिक दर्ज हुई। आंकड़े बताते हैं कि जयपुर आने वाला हर 8वां पर्यटक हवामहल और आमेर फोर्ट देखने गया, जबकि हर 12वां नाहरगढ़ फोर्ट और जंतर-मंतर पहुंचा।
जैसलमेर में हर 5वें पर्यटक ने जैसलमेर किला देखा। उदयपुर में हर 8वां सिटी पैलेस पहुंचा। जोधपुर में हर तीसरा पर्यटक मेहरानगढ़ किले और हर 5वां उम्मेद भवन पैलेस तक गया। चित्तौड़गढ़ में हर 25वां पर्यटक किले तक पहुंचा, जबकि अजमेर में हर 50वां अकबर किला देखने गया।
चित्तौड़गढ़ किले में 51.01% और हवामहल में 24.34%पर्यटक बढ़े
पिछले एक साल में रैंकिंग में सबसे बड़ा बदलाव चित्तौड़गढ़ किले का रहा, जिसने 51.01% वृद्धि के साथ तीन पायदान की छलांग लगाकर आठवें से पांचवें स्थान पर जगह बनाई। जैसलमेर किला 5.09% गिरावट के बावजूद पहले स्थान पर बना रहा। हवामहल 24.34% वृद्धि के साथ दूसरे, आमेर फोर्ट 13.15% वृद्धि के साथ तीसरे और उदयपुर का सिटी पैलेस 15.69% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा।
प्रदेश की जीडीपी में पर्यटन क्षेत्र 12 से 15 प्रतिशत तक योगदान देता है। कृषि और वस्त्र उद्योग के बाद यह तीसरा बड़ा रोजगार क्षेत्र है। पर्यटकों द्वारा खर्च हर रुपया लगभग 13 हाथों से होकर गुजरता है। जयपुर और जोधपुर में पर्यटन बढ़ने से हस्तशिल्प, आभूषण और टेक्सटाइल की मांग तथा होटल-रिजॉर्ट निवेश बढ़ा है।
बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-6 में जानिए शाइनी आहूजा रेप केस की कहानी। साल 2009 में शाइनी पर उनकी मेड ने रेप के आरोप लगाए, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। एक्टर के सीमन सैंपल मैच होने के बाद कोर्ट ने एक्टर को दोषी माना, हालांकि बाद में मेड ने बयान बदल दिया और कहा कि उनका रेप नहीं हुआ था। विवाद के बीच एक बड़े बाई गैंग का खुलासा हुआ, जो हाईप्रोफाइल लोगों को ब्लैकमेल कर इसी तरह फंसाती थीं।
14 जून 2009
शाम का समय था। एक लड़की रोती-बिलखती हालत में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दाखिल हुई। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। लड़की को पुलिस स्टेशन में बैठाया गया। साथ मौजूद लोगों ने जोर देकर बोला- इसका रेप हुआ है। लड़की लगातार रोए जा रही थी। पुलिस ने पूछा किसने किया, जवाब मिला- शाइनी आहूजा, बॉलीवुड एक्टर।
वहां मौजूद हर शख्स हैरान था। मामला हाई प्रोफाइल था, तो पुलिस ने भी बिना देरी किए शिकायत लिखना शुरू किया।
आसपास के लोगों ने लड़की का हौसला बढ़ाया और फिर उसने स्टेटमेंट देना शुरू किया-
मेरा नाम माधुरी जोशी है, मैं 20 साल की हूं। शाइनी आहूजा के घर में मई से काम करती हूं। मैं सुबह 9 बजे काम पर जाती हूं और शाम के 6 बजे तक वहीं रहती हूं। मेरे अलावा संगीता भी वहीं काम करती है, जो उसी अपार्टमेंट में रहती है। एक कुक भी है जो दिन में दो बार खाना बनाने आता है। संगीता दोपहर में बाहर गई थी। उसके जाने के बाद मैं घर में अकेली थी। शाइनी ने मुझसे पानी मांगा। मैं पानी देने कमरे में गई तो उसने कमरा लॉक कर लिया और फिर अत्याचार (रेप) किया। मैंने उसे धकेलने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी उसने मुझे पकड़ रखा था। इसके बाद उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी से कहा तो उसका नतीजा बुरा होगा।उसने 2-3 घंटे मुझे उसी कमरे में बंद रखा। शाम को जैसे ही उसने मुझे जाने को कहा, मैं रोती हुई घर से निकली।
ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत के अनुसार, माधुरी जोशी, रेखा माने की मदद से एक्टर शाइनी आहूजा के घर काम पर लगी थीं। रेखा, एक्टर के पड़ोस के घर में काम करती थीं। शिकायतकर्ता रायगढ़ की रहनेवाली थीं। वो मई 2009 में काम की तलाश में मुंबई पहुंची थीं। रेखा माने उनकी परिचित थीं। जब उन्हें पता चला कि माधुरी काम की तलाश में हैं, तो उन्होंने बताया कि एक्टर शाइनी आहूजा के घर एक कामवाली की जगह खाली है। उन्हें ये भी बताया गया था कि शाइनी के परिवार में उनकी पत्नी और एक साल की बच्ची भी है। इसके अलावा घर में और भी नौकर हैं।
घटना से करीब 8 दिन पहले शाइनी की पत्नी अनुपम आहूजा और बेटी दिल्ली चली गई थीं और जिस दिन घटना हुई, उस दिन वे फ्लैट में मौजूद नहीं थीं।
मेड का आरोप- घटना से एक दिन पहले भी छुए पैर
FIR के अनुसार, घटना से ठीक एक दिन पहले यानी 13 जून 2009 को भी इसी तरह की घटना हुई थी। जब वो काम पर पहुंचीं तो शाइनी के अलावा कुक और एक और नौकरानी संगीता भी घर में मौजूद थीं। कुक खाना बनाकर निकल गया। कुछ देर बाद संगीता भी अपनी बहन से मिलने घर से निकल गईं। इस समय शाइनी और माधुरी ही घर में थे। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे शाइनी ने शिकायतकर्ता से कहा कि वो पानी के नल का कॉर्क चालू कर दें, जो एक ऊंचे लाफ्ट में था। रोज ये काम संगीता करती थीं, लेकिन उस रोज संगीता के न होने पर शाइनी ने उन्हें ये काम दिया।
शिकायत में आगे कहा गया कि जैसे ही वो बेसिन और लकड़ी की मदद से नल चालू करने लगीं, तभी शाइनी ने उनके पैर के टखनों को पकड़ लिया। तभी उन्होंने टोकते हुए हाथ हटाने को कहा और नीचे उतर गईं। उन्होंने एक्टर को साफ कहा कि उन्हें इस तरह किसी का छूना पसंद नहीं है। शाइनी ने इस पर कहा- मैं तुम्हें इसलिए पकड़ रहा था, जिससे तुम गिर न जाओ। इसके बाद मेड के इनकार के बाद उन्होंने हाथ हटा लिए।
रोज शाइनी के घर का काम करने के बाद मेड, रेखा माने के साथ ही घर लौटती थीं, जो पड़ोस के घरों में काम करती थीं। उस दिन भी वो साथ निकली थीं।
अगले दिन 14 जून को वो फिर रेखा माने के साथ काम पर गईं। दोपहर करीब 3 बजे घर की दूसरी मेड संगीता चर्च जाने की परमिशन लेकर निकल गईं। माधुरी किचन में बर्तन धो रही थीं, तभी शाइनी ने उनसे पानी मांगा। जैसे ही वो पानी देने कमरे में पहुंचीं, शाइनी ने कमरा बंद कर उनका बलात्कार किया। इसके बाद एक्टर ने शाम 5 बजे तक उन्हें कमरे में बंद रखा। जैसे ही शाइनी ने दरवाजा खोला, वो भागकर किचन में गईं। उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हुआ। कुछ देर बाद मैन डोर की बेल बजी। शाइनी ने दरवाजा खोला, तो रेखा माने लॉबी में खड़ी थीं। वो लगातार रो रही थीं, वजह पूछने पर उन्होंने रेखा को आपबीती सुनाई।
मेड के बयान से पुलिस स्टेशन में हलचल मच गई। बयान दर्ज करते ही पुलिस ने शाइनी आहूजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 342 (गैरकानूनी तरीके से बंदी बनाने) और 506 (2) (गंभीर धमकी देने) की धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की। उनका घर भी सील कर दिया गया।
शाइनी आहूजा ने बयान में कहा- हमने रजामंदी से संबंध बनाए
शाइनी आहूजा ने पुलिस को दिए बयान में कबूल किया कि उन्होंने मेड के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन उनके मुताबिक संबंध रजामंदी से बनाए गए थे।
पूछताछ में पुलिस ने पूछा- क्या आप उस लड़की को जानते हैं?
शाइनी ने कहा- हां, वो मेरी मेड है।
पुलिस ने आगे पूछा- कितने समय से जानते हैं?
शाइनी ने जवाब दिया- डेढ़ महीने से। मेरी दूसरी मेड संगीता उसे कुछ दिनों के लिए लाई थी। मेरा कुक मोहन और उसकी पत्नी भी ये जानते हैं।
पुलिस ने फिर पूछा- कल दोपहर को आप कहां थे?
जवाब मिला- घर में।
पुलिस ने आगे पूछा- क्या आप घर में थे, जब वो आई?
शाइनी बोले- हां।
पुलिस ने आगे कहा- लड़की ने कहा है कि आपने उसका बलात्कार किया।
जवाब मिला- नहीं, मैंने नहीं किया। मुझे फंसाया जा रहा है।
पुलिस ने फिर पूछा- लड़की ने कहा कि वो दोपहर में आई। आपने उसे कमरे में खींचा और उसका बलात्कार किया।
इस बार शाइनी झल्लाकर बोले- नहीं मैंने उसका बलात्कार नहीं किया। हमने शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन वो उसकी मर्जी से हुआ।
आगे डीसीपी ने पूछा- क्या आपने बलात्कार किया?
शाइनी ने धीमी आवाज में आगे कहा- हमने मर्जी से शारीरिक संबंध बनाए। बलात्कार की बात मुझे फंसाने के लिए की जा रही है।
ये कहते ही एक्टर रो पड़े।
गिरफ्तारी के बाद बंद पड़ी शाइनी आहूजा की फिल्म
जिस समय शाइनी आहूजा की गिरफ्तारी हुई, उस समय वो राइटर-डायरेक्टर मनीष गुप्ता के साथ सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज पर बन रही एक फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन एक्टर की गिरफ्तारी के बाद ये फिल्म बंद पड़ गई।
इस फिल्म के राइटर मनीष गुप्ता के लिए अचानक शाइनी पर ऐसे गंभीर आरोप लगना बेहद चौंकाने वाला था। दैनिक भास्कर से बातचीत में मनीष ने कहा, ‘मैं शाइनी अहूजा के साथ एक फिल्म पर काम कर रहा था, जिसकी कहानी चार्ल्स शोबराज पर आधारित थी। मेरा शाइनी के घर आना-जाना होता था और उनकी वाइफ (अनुपम आहूजा) से भी मुलाकात होती रहती थी।’‘इसी बीच अचानक खबर मिली कि पुलिस ने शाइनी को अरेस्ट कर लिया है। मैं और मेरा दोस्त दोनों ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां डीसीपी से बात करने पर पता चला कि नौकरानी ने शाइनी पर रेप का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया है।’
‘डीसीपी आगे कहते हैं कि अब हमें यह पता लगाना है कि सेक्स मर्जी से हुआ था या लड़की के साथ जबरदस्ती की गई थी। मैं यह सुनकर हैरान था। मैंने कहा कि जब आप खुद उसे बेनेफिट ऑफ डाउट दे रहे हैं, तो अरेस्ट क्यों किया गया? तब उन्होंने कहा कि कानून ऐसा ही है अगर सेक्शन 375 और 376 के तहत किसी लड़की ने रेप का आरोप लगाया है, तो हमें आरोपी को अरेस्ट करना ही पड़ता है।’
राइटर-डायरेक्टर मनीष गुप्ता। मनीष ने शाइनी आहूजा केस पर बनी फिल्म सेक्शन 375 लिखी है।
मेडिकल टेस्ट में शाइनी के खिलाफ मिले कई सबूत
गिरफ्तारी के बाद शाइनी आहूजा और शिकायतकर्ता का मेडिकल टेस्ट हुआ। मेडिकल टेस्ट में शिकायतकर्ता के शरीर और प्राइवेट पार्ट पर सीमन स्टेन मिला, जिससे कन्फर्म हुआ कि शारीरिक संबंध बनाए गए है। शाइनी के रूम की बेडशीट और कपड़ों को भी टेस्ट के लिए कलीना की स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेब्रोटरी में भेजा गया।
10 दिनों बाद आई रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के कपड़ों, प्राइवेट पार्ट और कमरे की बेडशीट में मिले सीमन सैंपल शाइनी आहूजा से मैच हुए, जिसके बाद उनकी ज्यूडिशरी कस्टडी 2 जुलाई तक बढ़ा दी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शाइनी आहूजा के हाथ में भी चोट के निशान मिले हैं, जो कथित तौर पर घटना के समय आई होगी। रिपोर्ट में ये भी साफ था कि घटना के समय शाइनी आहूजा ने किसी तरह के नशे का सेवन नहीं किया था। साथ ही ये दावा भी किया गया कि नागपाड़ा हॉस्पिटल के डॉक्टर एस.एम.पाटिल की रिपोर्ट में सामने आया कि मेड के प्राइवेट पार्ट में भी चोट थीं।
इस दौरान शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपम ने साफ कहा कि उनके पति बेकसूर हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि न ही शाइनी ने कोई कन्फेशन किया है और न ही मेडिकल रिपोर्ट में उनके खिलाफ कोई सबूत मिले हैं।
परिवार के साथ शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपम आहूजा।
शाइनी आहूजा के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
एक्टर पर रेप के आरोप लगने के बाद जोगेश्वरी में 50 एक्टिस्ट, सोशल ऑर्गेनाइजेशन और ह्यूमन राइट एसोसिएशन इंडिया के कई सदस्यों ने जोगेश्वरी में एक्टर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रोटेस्ट करने वालों में एक्ट्रेस प्रीत जैन भी शामिल हुईं, जिन्होंने साल 2004 में फिल्ममेकर मधुर भंडारकर पर बलात्कार के आरोप लगाए थे।
उस दौर के मशहूर क्राइम रिपोर्टर विवेक अग्रवाल उस समय केस कवर कर रहे थे। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने साफ कहा कि ये नामुमकिन है। दैनिक भास्कर से बातचीत में विवेक अग्रवाल कहते हैं,
इंडस्ट्री भले ही शाइनी आहूजा को एक एरोगेंट इंसान मानती हो लेकिन सिर्फ गुस्से के कारण कोई व्यक्ति किसी महिला का यौन शोषण कर डाले मैं ये नहीं मानता हूं। जब मुझे इस केस के बारे में पता चला कि इसमें आरोपी शाइनी आहूजा हैं, जो एक बेहद आकर्षक, रोमन देवताओं जैसा दिखने वाले व्यक्ति हैं, तब मेरे मन में पहला सवाल यही उठा कि ऐसा व्यक्ति किसी ऐसी घरेलू नौकरानी के साथ संबंध क्यों बनाएगा, जो न तो रूप-रंग में, न कद-काठी में और न ही स्किन टोन में उसके मुकाबले है। जबकि उसके पास खुद पूरा बॉलीवुड का ग्लेमर्स वर्ल्ड है।
विवेक आगे कहते हैं, ‘शाइनी के आसपास हमेशा ऐसी ‘ए-लिस्ट बटरफ्लाइज’ मंडराती रही हैं, जो उनके जरिए या उनसे जुड़कर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करना चाहती थीं। ऐसी लड़कियों की कोई कमी नहीं थी। ऐसे में यह तर्क कि उसने पैसे देकर इस लड़की को इस्तेमाल करना चाहा, और मना करने पर नाराज होकर उस पर हमला किया यह पहला ही स्टेटमेंट मेरे गले नहीं उतरा। क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में एक तरफ जहां कास्टिंग काउच एक कड़वी सच्चाई है, वहीं यह भी उतना ही सच है कि कई बार लड़कियां अपने फायदे के लिए खुद पुरुषों के सामने जाती हैं और उनके जरिए काम हासिल करने की कोशिश करती हैं। इस तथ्य को दुनिया की कोई ताकत नकार नहीं सकती। हो सकता है कि मेरी इस बात से महिला अधिकार संगठनों या एनजीओ से जुड़े लोग नाराज हों, लेकिन अगर वे खुद इंडस्ट्री में जाकर एक ईमानदार सर्वे करें, तो उन्हें यकीन हो जाएगा कि मैं जो कह रहा हूं, वह पूरी तरह सच है।’
विवेक अग्रवाल ने आगे कहा, ‘इससे पहले मुंबई में रागिनी गुप्ता कांड हो चुका था, जिसमें एक लड़की ने कुछ लोगों पर एमएमएस बनाने और रेप करने के आरोप लगाए थे। उस केस की सीडी मुझे हासिल हुई थी। जब मैंने वह सीडी देखी, तो उसमें साफ दिखाई दे रहा था कि लड़की खुद कैमरा सेट कर रही थी और दो-तीन बार एंगल भी ठीक कर रही थी। इसका मतलब साफ था कि यह कोई छुपकर बनाया गया एमएमएस नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी हनी ट्रैप प्लानिंग थी। बाद में जिन लोगों पर आरोप लगे, वे 60-70 साल के बुजुर्ग थे और आखिर में सभी रिहा हो गए, क्योंकि सारे तथ्य सामने आ गए थे। उस केस में यह भी उजागर हुआ कि लड़की के साथ एक पूरा गैंग काम कर रहा था जिसमें दो फर्जी पत्रकार, दो फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट और ओशिवारा पुलिस स्टेशन के तीन-चार अफसर शामिल थे। यह गैंग ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जो फिल्मों में काम देने के नाम पर महिलाओं का शोषण करते हैं।’
‘लड़की पहले खुद कहती थी, “सर, मैं आपके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं, बस मुझे काम दिला दीजिए।” इसके बाद वीडियो बनाई जाती थी, उसकी सीडी तैयार होती थी और फिर पुलिस में शिकायत दी जाती थी कि फिल्म में काम दिलाने के नाम पर मेरा शोषण किया गया है। इसके बाद शुरू होती थी सौदेबाजी जिसमें 25-50 लाख से लेकर 2-3 करोड़, यहां तक कि 5 करोड़ रुपये तक। इस रकम में सभी का हिस्सा बंटता था।’
‘ये सारे फैक्ट्स मेरे पास पहले से मौजूद थे। इसके अलावा मुझे यह जानकारी भी थी कि मुंबई के धनाढ्य इलाकों में एक ‘बाई गैंग’ सक्रिय है। इस गैंग का काम अमीर घरों में युवा लड़कियों को नौकरानी के तौर पर रखना और फिर मी टू या अटेम्प्ट टू रेप जैसे केस बनवाकर, पुलिस अफसरों और फर्जी पत्रकारों के जरिए वसूली करना है।’
शाइनी आहूजा फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने हीरो थे। उन्होंने गैंगस्टर, वो लम्हे, लाइन इन ए मेट्रो, भूल भुलैया जैसी बड़ी फिल्में की थीं। पहली ही फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी के लिए उन्हें 5 अवॉर्ड मिले थे।
2006 की फिल्म गैंगस्टर के लिए उन्हें स्टारडस्ट सुपरस्टार ऑफ टोमोरो का अवॉर्ड भी मिला था।
कई फिल्मकारों का मानना था कि शाइनी आने वाले सालों में बड़ा मुकाम हासिल करेंगे, ऐसे में अचानक उनका रेप केस में नाम आना पूरी इंडस्ट्री के लिए हैरान कर देने वाला था। हर किसी का मानना था कि शाइनी को फंसाया गया है, लेकिन फिर एक्टर के बयान ने पूरे केस की दिशा ही पलट दी, जिसमें उन्होंने माना कि उस रोज उन्होंने मेड के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
शाइनी आहूजा ने बयान में किया- मेड मुझसे प्यार करती थी
एक्टर के बयान के मुताबिक, मेड उनसे प्यार करती थी। घटना से एक रोज पहले उसने कई बार एक्टर को कॉल किया था। जब उन्होंने संबंध बनाए, तो उसमें मेड की भी रजामंदी थी। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएगी और गंभीर आरोप लगाएगी। एक्टर की मानें तो ये उनकी छवि बिगाड़ने और पैसों की वसूली की साजिश है। उन्हें अपने किए का पछतावा है। जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था।
ये केस फिर उलझ गया। शाइनी के कबूलनामे के बाद उनकी बेल याचिका कई बार खारिज हुई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें 5 महीनों तक जेल में रखा गया। उनके खिलाफ 109 पन्नों की चार्जशीज दाखिल की गई। सारे सबूत शाइनी के खिलाफ थे, हालांकि फिर मेड ने कोर्ट में बयान बदल दिया। उन्होंने कहा- मेरा बलात्कार नहीं हुआ।
सवाल ये था कि क्या वाकई शाइनी आहूजा ने मेड का बलात्कार किया, क्या उन्हें फंसाया जा रहा था या फिर इस केस के पीछे था कोई बड़ा गैंग।
पार्ट-1 में इतना ही कल शाइनी आहूजा रेप केस के पार्ट-2 में जानिए, कैसे एक्टर को मिली जमानत और क्यों मेड ने बयान बदला।
………………………………………..
पार्ट-2, बयान से पलटी मेड, कहा- मेरा बलात्कार नहीं हुआः शाइनी आहूजा को 5 महीने जेल में रहने के बाद मिली बेल फिर 7 साल की हुई सजा
(नोट- ये खबर शाइनी आहूजा के वकील, उनके साथ काम कर चुके राइटर मनीष गुप्ता और केस को कवर करने वाले मशहूर क्राइम जर्नलिस्ट विवेक अग्रवाल के बयान के आधार पर क्रिएटिव लिबर्टी के साथ लिखी गई है।)
लेखक– ईफत कुरैशी
रिपोर्टर- वर्षा राय
……………………………………
भास्कर की नई सीरीज बॉलीवुड क्राइम फाइल्स की ये कहानियां भी पढ़िए-
पार्ट-1, बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बोलीं- मैं बिकने नहीं आई:आखिरी कॉल में मां-बाप को गालियां दीं, फिर फंदे पर लटकी मिलीं
1 अप्रैल 2016, दोपहर करीब 12 बजे…
प्रत्युषा बनर्जी, बॉयफ्रेंड एक्टर-प्रोड्यूसर राहुल राज के साथ मुंबई के गोरेगांव की हार्मनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 703 में रहती थीं।
दोपहर में राहुल अपने काम से लोखंडवाला गए थे। कुछ देर बाद ही उन्होंने प्रत्युषा को कॉल किया तो वो जोर-जोर से रो रही थीं।
थोड़ी कहासुनी होने के बाद प्रत्युषा ने कहा- वोह, राहुल राज, इगो अपने पास रखो, क्योंकि कुछ ही घंटों में, शायद मिनटों में, किसी को इगो दिखाने के लिए नहीं बचेगा।
राहुल ने जवाब दिया- देखो, मैं तुमसे बस इतना बोल रहा हूं, खाली सुनो।
प्रत्युषा ने बात काटते हुए कहा- मैं तुमसे इतना बोल रही हूं…. मैंने तुमसे बहुत प्यार किया है। पूरी कहानी पढ़िए…
पार्ट-2, मौत से पहले प्रत्युषा बनर्जी ने करवाया अबॉर्शन:बॉयफ्रेंड की एक्स ने की थी मारपीट, पोस्टमॉर्टम में शरीर में मिली 100ml शराब
प्रत्युषा बनर्जी के दोस्तों ने जिस सलोनी शर्मा पर उनसे मारपीट के आरोप लगाए थे, उन्होंने पुलिस बयान में कबूला कि उन्होंने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारा था, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वो और राहुल राज एक समय में रिलेशनशिप में थे, लेकिन प्रत्युषा की वजह से राहुल ने उन्हें छोड़ दिया। पूरी कहानी पढ़िए
……………………………………………………………………….
पार्ट-1, एक्ट्रेस के घर से लापता हुए कास्टिंग डायरेक्टर विवके ग्रोवर: एक कॉल से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, कातिलों ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध
मई 2008 की बात है
उस दौर की सबसे मशहूर क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा के पास अमरनाथ ग्रोवर का कॉल आया। उन्होंने घबराती हुई आवाज में कहा, ‘जिग्ना जी, मैं अमरनाथ बोल रहा हूं, मेरा बच्चा गुम हो गया है, क्या आप इस पर स्टोरी करेंगी?’
जिग्ना जो बड़े-बड़े केस की रिपोर्टिंग करती थीं, उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने जवाब दिया- ‘सर, ऐसे कई बच्चे गुम हो जाते हैं, लेकिन हम सब पर स्टोरी थोड़ी कर सकते।’ पूरी खबर पढ़िए…
पार्ट-2, लाश के सामने एक्ट्रेस ने बनाए शारीरिक संबंध: मॉल से खरीदी चाकू, लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, जानिए कैसे हुए हत्याकांड का खुलासा
मारिया की बिल्डिंग के गार्ड ने पूछताछ में बताया कि मारिया 7 मई 2008 की शाम कुछ भारी बैग्स ले जाती दिखी थीं, उस समय उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू भी साथ थे, जबकि पूछताछ में जेरोम ने कहा था कि वो मारिया की बिल्डिंग गए ही नहीं थे।
विवके की गुमशुदगी के करीब 2 हफ्ते बाद सख्ती करने पर मारिया ने कहा कि विवके की हत्या हो चुकी है। जेरोम ने विवके का कत्ल किया, फिर उन्होंने लाश के सामने एक्ट्रेस का रेप किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश के टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगाया। पूरी कहानी पढ़िए…
…………………………………………………………….
पार्ट-1, फार्महाउस गया एक्ट्रेस का परिवार अचानक हुआ लापता: एक साल बाद खुदाई में सड़ते मिले 6 कंकाल, आतंकी बम ब्लास्ट से हुआ हत्याकांड का खुलासा
छुट्टी मनाने पूरा परिवार साथ जा रहा था। हंसी-खेल का माहौल था, सबने फार्महाउस में होने वाले मनोरंजन, गानों और कुछ न कुछ करने का पहले से मन बना रखा था। घर के 7 लोग, लैला, लैला की मां सेलिना, बहनें जारा, आफरीन (अजमीना), कजिन रेशमा और भाई इमरान और सौतेले पिता परवेज टाक 2 गाड़ियों में भरकर फार्महाउस के लिए रवाना हुए। पूरी खबर पढ़िए…
पार्ट-2, जमीन खोदकर निकाले गए एक्ट्रेस के परिवार के 6 कंकाल: एक साल पहले कुत्ते के साथ दफनाया, कातिल तसल्ली होने तक सिर कुचलता रहा
लैला खान छुट्टी मनाने फार्महाउस गईं और अचानक लापता हो गईं। जांच में सामने आया कि सिर्फ लैला ही नहीं, उनके परिवार के 6 और लोग लापता हैं। एक साल तक लैला की कोई खबर नहीं मिली और फिर कश्मीर में एक बम ब्लास्ट हुआ, उस जगह के पास ही लैला की मां के नाम पर रजिस्टर्ड कार मिली। जांच में एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक की गिरफ्तारी हुई। परवेज जांच टीम को फार्महाउस ले गया, जहां एक-एक कर 6 कंकाल बरामद किए गए। इनमें परिवार के पालतू कुत्ते का भी कंकाल था।
10 जुलाई 2012 को परवेज टाक को सदर्न मुंबई किला कोर्ट में पेश कर क्राइम ब्रांच ने कस्टडी ली। मामला गंभीर था, तो जांच टीम सख्ती करने से नहीं चूकी। हाथ-पैर बांधकर परवेज टाक को तबीयत से पीटा गया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर फार्महाउस से कंकाल निकाले गए। इससे पहले ही उसने फरवरी 2011 की रात की पूरी कहानी सुना दी थी। पूरी खबर पढ़िए…
प्रदेश में 100 से अधिक विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पर 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम के मार्जिन की तुलना में दो से पांच गुना अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर में कट गए हैं। प्रदेश में कुल 31.36 लाख से अधिक (5.74 प्रतिशत) मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 2023 के चुनाव परिणाम में बीजेपी का मार्जिन कांग्रेस से सवा दो प्रतिशत के आसपास रहा था। बीजेपी को 1.65 करोड़ से अधिक यानी 41.69 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे और कांग्रेस को 1.58 करोड़ से अधिक यानी 39.55 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। बीजेपी 6,44,786 अधिक वोट हासिल करके सत्ता में आई थी। इस मार्जिन की तुलना में एसआईआर में चार गुना वोटरों के नाम कट गए हैं। ऐसे समझें गणित… 2023 के चुनाव में 28 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत का अंतर 2,000 वोटों से कम था। इन सीटों पर औसत कटौती 15,000 से 30,000 के बीच हुई। 3 हजार से कम अंतर वाली 35 सीटों पर सात गुना तक नाम कटे प्रदेश में लगभग 35 ऐसी विधानसभा सीटें चिह्नित की गई हैं, जहां 2023 के चुनावों में जीत का अंतर 3,000 से भी कम था। अब एसआईआर में वहां औसतन 22,000 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। ऐसे में जीत के मार्जिन की तुलना में सात गुना का अंतर एक बड़े चुनावी उलटफेर के रूप में माना जा रहा है। नाम हटने के मामलों में टॉप 3 जिलों में जयपुर, जोधपुर और उदयपुर भी एसआईआर वोटर लिस्ट में नाम हटने के मामलों में प्रदेश भर में टॉप 3 जिलों में जयपुर, जोधपुर और उदयपुर हैं। गौरतलब है कि जयपुर में 5.36 लाख, जोधपुर में 2 लाख से अधिक और उदयपुर में 1.58 लाख नाम हटाए गए हैं। सरदारपुरा में 19.98 फीसदी मतदाताओं के नाम कटे, ये प्रदेश में सबसे अधिक सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक नाम कटे हैं। भजनलाल शर्मा के क्षेत्र में यह आंकड़ा 61 हजार से अधिक है, जो 16 प्रतिशत से ज्यादा है। वहीं पूर्व सीएम गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में भले ही 51 हजार से अधिक नाम कटे हैं, लेकिन यह आंकड़ा 19.98 है, जिसे प्रतिशत की तुलना में सर्वाधिक माना गया है। सर्वाधिक नाम जोड़ने वाली 5 सीटों में से चार सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी जीते हैं सबसे अधिक नाम जोड़ने वाली पांच सीटों में एक भी कांग्रेस की नहीं है। जिनमें शहरीकरण और नए आवासीय क्षेत्रों के कारण सबसे अधिक नए नाम जोड़े गए हैं। ऐसी सीटों में नंबर वन पर झोटवाड़ा, सांगानेर, विद्याधर नगर, बाड़मेर, फलौदी आदि शामिल हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 6:30 बजे होगा।
टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हुए हैं, इन सभी मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली है। साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता थी।
पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड आगे इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने 20 मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान को सिर्फ 9 मुकाबलों में जीत मिली है। 1 मैच टाई और 1 का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 में खेला गया था। जहां इंग्लिश टीम ने 15.3 ओवर में 158 रन का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।
पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड पल्लेकेले में अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 18 और चेज करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते हैं। वहीं, 1 मैच की नजीता नहीं निकल सका है। यहां का पहली पारी का एवरेज स्कोर लगभग 157 है।
इस वर्ल्डकप में यहां अब तक 4 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते, जबकि इतने ही मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं।
कैंडी में 25% बारिश की आशंका 24 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 25% आशंका है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश का थोड़ा खलल पड़ सकता है।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
—————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें