स्कार्पियो की तलाशी लेने पर मिले अवैध हथियार, 3 गिरफ्तार:सभी युवक पंजाब निवासी; पुलिस ने बायपास पर पीछा कर गाडी को रुकवाया

[ad_1]


बाड़मेर जिले की सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल मय 7 कारतूस बरामद किए है। वहीं स्कॉपियों को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार अवैध हथियारों, मादक पदार्थो व वांटेड आरोपियों को डिटेन के लिए टीमें बनाई गई है। एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी रमेश शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी आईपीएस मंजू चौहान के नेतृत्व में एसआई बगडृराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने बायपास रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध स्कार्पियो को पीछा कर उसे रुकवाया गया। उसमे सवार युवकों से पूछताछ करने पर हरपालसिंह पुत्र रणजीतसिंह, गुरबिंद्र सिंह पुत्र गुरुदेवसिंह और रायवीरसिंह पुत्र श्रवणसिंह निवासी भीखीविंड पुलिस थाना भीखविंउ पंजाब को होना बताया। स्कार्पियो की तलाशी ली गई। उसमें से एक पिस्तौल मय 7 जिंदा कारतूस मिले। इस पर हथियार को बरामद कर स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया। सदर पुलिस ने तीनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज तीनों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल तीनों से हथियार कहां से खरीदकर कर लाए और यहां पर उसका क्या उपयोग करने वाले थे। आरोपी हरपालसिंह के खिलाफ पहले से 2 मामले दर्ज है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *