बिजली कटौती से लोग परेशान:इस बार भी गर्मी में बिजली की समस्या झेलेंगे 6 लाख उपभोक्ता




शहर के 6 लाख उपभोक्ता इस बार भी गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने की समस्या झेलेंगे। इसका कारण घासा में बन रहा 400 केवी ग्रिड सबस्टेशन (जीएसएस) का अधूरा काम है। शहर में बढ़ती बिजली की खपत को देखते हुए 10 साल पहले इस जीएसएस का प्रोजेक्ट बना था, लेकिन इसका काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। अब बिजली निगम का कहना है कि अगले साल मार्च तक इस ग्रिड का काम पूरा हो पाएगा। उसके बाद ही लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सकेगी। ऐसे में शहरवासी इस बार भी 4 माह तक परेशान होंगे। अभी शहर में बिजली आपूर्ति का लोड मुख्य रूप से चीरवा (अंबेरी) और देबारी ग्रिड पर है। इस ग्रिड की क्षमता 220 केवी है और अभी ठंड के दिनों में ही शहर में बिजली की औसत खपत करीब 250 मेगावॉट है, जो गर्मी में 350 मेगावॉट तक पहुंच जाएगी। ऐसे में इस जीएसएस पर बार-बार लोड बढ़ने से बिजली फॉल्ट की समस्या हो रही है। शनिवार को ही शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। गत मंगलवार को भी फतहपुरा, अंबेरी, लेकसिटी मॉल सहित आधे शहर में बिजली बाधित रही। चीरवा-देबारी ग्रिड की क्षमता कम, बार-बार होते हैं फॉल्ट पुराने कंडक्टर और लाइनों के कारण चीरवा और देबारी ग्रिड की क्षमता कम पड़ जाती है। इससे बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या होती है। यह समस्या गर्मी में और बढ़ेगी। यही वजह है कि हर साल गर्मी में बिजली गुल की रोजाना औसत 11 हजार शिकायतें आती हैं। निगम का कहना है कि घासा में 400 केवी जीएसएस का काम पूरा होने के बाद ही चीरवा और देबारी ग्रिड का लोड कम होगा। असर: पर्यटक भी झेलते हैं परेशानी, खराब होती है छवि उदयपुर दुनियाभर में पर्यटन सिटी के रूप में प्रसिद्ध है। अभी होली पर लाखों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आएंगे। इसके अलावा गर्मी में पर्यटकों की आवाजाही रहेगी। ओल्ड सिटी में कई होटल ऐसे हैं, जहां जनरेटर रखने की जगह तक नहीं है। ऐसे में बार-बार फॉल्ट से बिजली बाधित रहती है, जिससे पर्यटकों को परेशान होना पड़ता है। इससे शहर की छवि भी खराब होती है। जिन स्थानों पर जनरेटर हैं, वहां तो अस्थायी समाधान हो जाता है, लेकिन जनरेटर चलाने से प्रदूषण फैलता है। 400 केवी इसलिए जरूरी 400 केवी बहुत उच्च क्षमता की लाइन होती है। इससे बड़ी मात्रा में बिजली एक साथ शहर में लाई जा सकती है। इससे नीचे के 220 केवी और 132 केवी स्टेशनों पर दबाव कम होता है। अभी शहर में मुख्य रूप से 220 केवी जीएसएस पर लोड है। जब मांग गर्मी में 350 मेगावॉट तक पहुंचती है तो परेशानी और बढ़ जाती है। इसलिए 400 केवी जीएसएस जरूरी है। रिकॉल : पिछले साल पांच बार हुआ था ब्लैक आउट गत वर्ष 5 बार ब्लैक आउट की स्थिति बनी थी। इसमें एक सप्ताह में दो बार ब्लैक आउट हुआ था। इसके चलते शहरवासियों को 5 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा था। मादड़ी जीएसएस से संबंधित 220 केवी लाइन में फॉल्ट के बाद आग तक लग गई थी। गत 18 अप्रैल को नेशनल हाईवे-8 स्थित अमरखजी महादेव मंदिर से सटी पहाड़ियों में लगी आग के बाद अंबेरी 220 केवी जीएसएस में फॉल्ट आ गया था। इससे वॉल सिटी से लेकर उपनगरीय इलाकों के 30 हजार घरों में बिजली गुल रही थी। दरीबा-मेनार में भी 220 केवी जीएसएस बना रहे “घासा में बन रहा 400 केवी ग्रिड का कार्य जारी है। मार्च 2027 तक कार्य पूरा होगा। इसके अलावा दरीबा-मेनार में 220 केवी जीएसएस का निर्माण भी चल रहा है। वल्लभनगर-नाथद्वारा से सिटी के लिए नई लाइन बन रही है। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद बिजली में ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।”
— के.आर. मीणा, एसई, बिजली निगम



Source link

अभयपुरा बांध के टापू




भीलवाड़ा | भीलवाड़ा से बूंदी जिले को जोड़ता अभयपुरा बांध का व्यू पाइंट पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। इस बांध के पेटे में पानी खाली होने के बाद दर्जन भर छोटे-बड़े टापू उभरकर आ जाते हैं। ये टापू बांसवाड़ा के माही बांध स्थित चाचाकोटा में बने टापुओं जैसे नजर आते हैं। अभयपुरा बांध से ठीक ऊपर पहाड़ी से उतरती सर्पीलाकार सड़क पर स्थित व्यू पाइंट से लोग सेल्फी लेने के साथ ही बांध और टापुओं के नजारे को भी कैमरे में कैद करते हैं। इस बांध से करीब 3 किलोमीटर दूर बूंदी जिले का प्रसिद्ध भीमलत झरना भी है। बिजौलिया क्षेत्र के साथ ही भीमलत झरने का पानी भी अभयपुरा बांध में आता है। मानसून सीजन में पठारों और चट्‌टानों के बीच से आते पानी के नालों और हरियाली का नजारा देखने सैकड़ों पर्यटक यहां आते हैं। फोटो: सुखदेव गाडरी, कंटेंट राकेश पाराशर



Source link

आर्यिका विज्ञाश्री माता का मंगल प्रवेश



भीलवाड़ा | आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर चंद्रशेखर आजादनगर के तत्वावधान में आर्यिका विज्ञाश्री माता ससंघ का आगमन हुआ। धर्मसभा में माता ने साधुओं के प्रवेश को ही मंगल प्रवेश कहने का अर्थ समझाते हुए कहा कि”चत्तारी मंगल”, चार मंगल होते हैं। अरिहंत, सिद्ध, साधु एवं जिनधर्मी मंगल है। साधुओं के आगमन से सबका मंगल ही होगा। आचार्य रविषेण स्वामी ने पद्‌मपुराण में लिखा है कि “साधु के एक बार दर्शन करने से 7 भव का कर्म नष्ट हो जाता है। अभिनेता, नेताओं को देखने से 7 भव का कर्म जुड़ जाता है। साधु की संगति से 14 भव का कर्म नष्ट हो जाता है। रविवार सुबह 8 बजे शास्त्रीनगर जैन मंदिर में आर्यिका संघ का मंगल प्रवेश होगा। धर्मसभा के दौरान शास्त्र भेंट, मंगलाचरण, अतिथि सम्मान किया गया। यह जानकारी जयकुमार लुहाड़िया ने दी।



Source link

Khabar Hatke: Mumbai Flying Kiss Jail


मुंबई में फ्लाइंग किस देने पर एक युवक को 3 साल जेल की सजा हुई है। वहीं वैज्ञानिकों को डायनासोर का अंडा मिला है, जिसमें जिसमें बच्चा हो सकता है। इधर एक शख्स ने लीकेज मरम्मत के 21 किलो सोना दान कर दिया, जिसकी कीमत करीब ₹33 करोड़ है।

.

आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

प्रताप नगर में लूट का मामला:ज्वैलर्स से लूट का वीडियो सामने आया, 70 मीटर दूर से एक व्यक्ति ने बनाया था, 7 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ




आरयूएचएस के पास 14 फरवरी को रात 8 बजे कार सवार बदमाशों द्वारा ज्वैलर को रोककर 50 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी लूटने की वारदात का सुराग अब तक प्रताप नगर पुलिस नहीं लगा सकी है। हालांकि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस पूरी वारदात का वीडियो पुलिस को हाथ लगा है। पुलिस के अनुसार श्योपुर के रामनिवास सैनी कार से घर जा रहे थे, तभी स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। तीन युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। इस पूरी घटना का 70 मीटर दूरी खड़े एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। 32 सेकंड के इस वीडियो में वारदात साफ दिखाई दे रही है। एक बदमाश ज्वैलर्स की कार के आगे के शीशे पर डंडे बरसाता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा डिग्गी खोलकर सामान निकाल रहा है। तीसरा निगरानी कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के दौरान वहां से एक बाइक, चार कार और एक ऑटो गुजरा, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुका। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है, हालांकि 7 दिन बीतने के बावजूद मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने त्वरित गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने की मांग की है।



Source link

IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP rain alert Uttarakhand himachal jammu Kashmir snowfall


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP Rain Alert Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मध्य प्रदेश में नए वेदर सिस्टम के असर से बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में फरवरी का अब तक का सबसे ज्यादा दिन का तापमान 21°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 10°C ज्यादा है। इससे पहले 24 फरवरी 2016 को 20.6°C रिकॉर्ड था। पूरे कश्मीर में गर्मी बढ़ गई है और कई जगह हीटवेव जैसे हालात हैं।

गुलमर्ग में पारा 11.5°C रिकॉर्ड हुआ, जो फरवरी का सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिन में तापमान 1-2°C और बढ़ सकता है।

राजस्थान में तापमान 30°C के पार पहुंच चुका है। कई शहरों में दिन का तापमान 30 से 33°C के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा, जिससे दिन में गर्मी और बढ़ सकती है।

छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। रायपुर समेत कई शहरों में पारा 34°C तक पहुंच गया। वहीं हरियाणा में सुबह-शाम ठंड बरकरार है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सिंचाई को लेकर सलाह जारी की है।

पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

23-24 फरवरी: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की कुछ जगहों पर बारिश की आशंका। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना।

खबरें और भी हैं…



Source link

Haryanvi singer Masoom Sharma Jind Show Controversy Brother Vikas Apologized Former Sarpanch Media Statement Masoom Comes And Apologizes Satelment


जींद के मुआना गांव में मासूम शर्मा के भाई विकास ने पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से माफी मांगी।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच हुआ विवाद शांत नहीं हुआ। शनिवार शाम जींद में मासूम शर्मा के बड़े भाई विकास ने पूर्व सरपंच से माफी मांगी और कहा कि मासूम शर्मा बाहर है। इसलिए उसकी जगह मैं आया हूं। इस विवाद को आगे नहीं बढ़ा

.

इस पर पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मैं अकेला समझौता नहीं करूंगा। मासूम शर्मा को यहां आकर माफी मांगनी पड़ेगी। उस दिन वह स्टेज पर बटेऊ बना हुआ था। उसे नखरा कम करके आना पड़ेगा और पूरी पंचायत के सामने माफी मांगनी होगी। इससे पहले कोई पंचायत नहीं होगी।

दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विकास ने अपने फोन से मासूम शर्मा से बात कराई। मासूम ने बाहर होने की बात कही। मैंने उसे कहा कि जिस तरह उस दिन स्टेज पर ये बातें बोली थीं, उसी तरह यहां आकर लाइव माफी मांगनी पड़ेगी।

18 फरवरी को जींद में कार्यक्रम के दौरान सरपंच को स्टेज से उतरने की कहते मासूम शर्मा।

18 फरवरी को जींद में कार्यक्रम के दौरान सरपंच को स्टेज से उतरने की कहते मासूम शर्मा।

पहले पढ़िए मासूम शर्मा के भाई विकास ने क्या कहा…

  • प्रोग्राम का स्टेज छोटा था: मासूम शर्मा के बड़े भाई विकास ने बताया कि प्रोग्राम का स्टेज काफी छोटा था। जब मासूम ने सिंगिंग शुरू की तो वहां काफी लोग आ गए। इस दौरान स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच राजेंद्र दिखाई नहीं दिए। इसके बाद मासूम ने सभी से स्टेज खाली करने की अपील की।
  • मासूम की कोई ऐसी मंशा नहीं थी: विकास ने आगे कहा कि स्टेज के नीचे खड़े कुछ लोग जोर-जोर से हूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान मासूम ने सरपंच जी को वहां से हटने के लिए कहा। इसी दौरान कुछ देर के लिए वहां विवाद हो गया, लेकिन मासूम की कोई ऐसी मंशा नहीं थी।
  • विवाद को बढ़ाना नहीं चाहिए: उन्होंने कहा कि अगर मासूम की इस बात से किसी कोई ठेस पहुंची हो तो मैं उसका बड़ा भाई होने के नाते पूरे हरियाणा के सरपंचों से, सरपंच प्रतिनिधियों से और यहां बैठे सभी लोगों से माफी मांगता हूं। ये विवाद ज्यादा नहीं बढ़ना चाहिए।
18 फरवरी को कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच के समर्थकों में धक्का-मुक्की भी हुई थी।

18 फरवरी को कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच के समर्थकों में धक्का-मुक्की भी हुई थी।

पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने मामले में क्या कहा…

  • मासूम के शब्द सरपंचों को चुभे: मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि शादी की एनिवर्सरी प्रोग्राम में विवाद हुआ। मासूम ने उस दौरान जो शब्द कहे, वो प्रदेश और देश के सरपंच प्रतिनिधियों को चुभे। इस मामले में कई भाइयों ने पंचायत कर मेरा साथ दिया। इस मामले में किसी की कोई गलती नहीं है।
  • मैं अकेला समझौता नहीं कर सकता: राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस मामले में हमारा समझौता हो गया है, लेकिन मासूम के साथ समझौता उसके आने के बाद ही होगा। क्योंकि आज मैं अकेला समझौता नहीं कर सकता। आज जो सरपंच, मंत्री मेरे साथ खड़े रहे, आज अगर समझौता कर लिया तो वहीं इसे गलत ठहराएंगे।
  • खुद आकर मासूम को माफी मांगनी पड़ेगी: उन्होंने कहा कि 25-26 फरवरी को मासूम आ जाएगा, इसके बाद साथ में बैठकर सार्वजनिक रूप से सारा मामला हल करेंगे। हम आगे के लिए कोई भी विवाद नहीं रखना चाहते, ये रिश्तेदारी का मामला है। इस मामले में जिसे भी ठेस पहुंची हो, उनके सामने मासूम माफी मांगेगा। जब तक मासूम नहीं आ जाता तो तब तक कोई पंचायत न करें। मैं सभी 36 बिरादरियों के सरपंचों, मंत्रियों के साथ हूं। यहां मैं अकेला समझौता नहीं करूंगा।
  • मासूम के साथ फोन पर बात हुई: पूर्व सरपंच ने कहा कि मासूम शर्मा के साथ फोन पर बात हुई है। अब दिल से समझौता होगा। मासूम को सबके सामने माफी मांगनी पड़ेगी। मासूम के बयान से सब प्रतिनिधियों को ठेस पहुंची है। आमने-सामने हम दानों लाइव आएंगे। मासूम स्टेज पर बटेऊ की तरह नखरे कर रहा था। नखरा कम कर आना पड़ेगा। उसे अब साला बनकर आना पड़ेगा।
पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने विवाद के बाद कहा था कि मासूम जब तक माफी नहीं मांगेगा, तब तक समझौता नहीं होगा।

पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने विवाद के बाद कहा था कि मासूम जब तक माफी नहीं मांगेगा, तब तक समझौता नहीं होगा।

18 फरवरी को जींद में हुआ था विवाद

विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा के बहनोई धर्मवीर आर्य की 25वीं सालगिराह के दौरान हुए कार्यक्रम में हुआ। मासूम शर्मा स्टेज पर आए तो भीड़ देख भड़क गए। उन्होंने वहां खड़े पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को यहां तक कह दिया था कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो।

मासूम शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पूर्व सरपंच ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली और कहा कि मासूम को पैसे देकर कहीं भी नचवा लो। अगर माफी नहीं मांगी तो महापंचायत बुलाई जाएगी।

————————————

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं:दोस्त मुकेश जाजी ने गलती मानी, सरपंचों ने किया बहिष्कार

हरियाणवी सिंगर मासूम का शर्मा जींद शो में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा। अब उनके करीबी दोस्त और हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने भी मासूम शर्मा की गलती मानी है। मुकेश जाजी ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

उच्च शिक्षा विभाग:अब 50 हजार ज्यादा फीस देकर 11वें साल भी टेम्प्रेरी NOC ले सकेंगे कॉलेज




उच्च शिक्षा विभाग ने टेम्प्रेरी एनओसी लेने वाले प्राइवेट कॉलेजों को शिथिलता दी है। प्राइवेट कॉलेज नीति 2021-22 में छूट देते हुए विभाग ने कॉलेजों को 11वें और 12वें साल में भी टेम्प्रेरी एनओसी लेने का मौका दिया है, लेकिन इसके लिए हर साल पेनल्टी फीस में 50 हजार रुपए ज्यादा जमा कराने होंगे। पहले 10 वर्ष तक का ही नियम था। कॉलेजों को प्रथम अस्थायी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद 5 साल में स्थायी अनापत्ति प्रमाण-पत्र के मापदंड पूरे न करने पर छठे साल में 2.5 लाख, सातवें साल में 3 लाख, आठवें साल में 3.5 लाख, नौवें में 4 लाख और 10वें साल में 4.5 लाख रुपए लगते थे। अब 50 हजार रुपए अधिक पेनल्टी के साथ 2 साल का और मौका दिया गया है।



Source link

faridabad Wife Sangeeta murder Case Update


20 फरवरी की रात दिलीप ने अपनी पत्नी संगीता की 2 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

फरीदाबाद में महिला संगीता देवी की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। संगीता के भाई का कहना है कि जीजा दिलीप बहन की नौकरी से खुशी नहीं था। तीन साल पहले भी इसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा होता था, जिसके कारण मामला तलाक तक पहुंच गया।

.

20 फरवरी की रात संगीता नोएडा स्थित एक कंपनी से काम करके लौट रही थी। दिलीप उसके घर पर गया था, लेकिन उसे संगीता नहीं मिली। जब वह जाने लगा तो घर से कुछ दूरी पर उसे संगीता मिल गई। दिलीप ने फिर से नौकरी को लेकर उससे झगड़ा किया और फिर पिस्टल निकालकर उसकी छाती में दो गोलियां मार दीं और फरार हो गया।

पल्ला थाना पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। दिलीप समेत एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से दिलीप फरार है।

संगीता की हत्या के बारे में जानकारी देता उसका छोटा भाई विकास।

संगीता की हत्या के बारे में जानकारी देता उसका छोटा भाई विकास।

अब जानिए संगीता के भाई ने क्या आरोप लगाए….

2 बेटियों के साथ रह रही थी संगीता

संगीता के भाई विकास ने बताया कि बहन सनलाइट कॉलोनी में अपनी 2 बेटियों के साथ रहती थी। 11 साल की बड़ी बेटी छठी और 5 साल की दूसरी बेटी पहली क्लास में पढ़ती है। संगीता 5 महीने से नोएडा की एक मोबाइल पार्ट बनाने वाले कंपनी में पैकेजिंग डिपार्टमेंट में काम कर रही थी। उसका पति दिलीप ड्राइवर है।

घर से भागकर संगीता ने शादी की

विकास ने बताया कि दिलीप और संगीता की लव मैरिज करीब 12 साल हुई थी। इस शादी को लेकर घरवालों की कोई सहमति नही थी। संगीता अपनी ग्रेजुऐशन की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान दिलीप ने संगीता को अपनी बातों में फंसा लिया। जिसके बाद वह संगीता को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद दोनों कोर्ट मैरिज करके घर वापस आ गए।

दिलीप (बाएं) ड्राइवर है। पत्नी की हत्या के बाद से वह फरार है।-फाइल फोटो

दिलीप (बाएं) ड्राइवर है। पत्नी की हत्या के बाद से वह फरार है।-फाइल फोटो

शादी के बाद दिलीप मारपीट करने लगा

विकास के मुताबिक, शादी के कुछ साल बाद सब ठीक रहा ,लेकिन फिर दिलीप ने काम करना बंद कर दिया और संगीता के कंधों पर घर की जिम्मेदारी आ गई। दिलीप संगीता के साथ मारपीट करता था। बच्चों की पढ़ाई से लेकर दूसरे प्रकार का कोई खर्च नहीं उठाता। मारपीट को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन दिलीप के माफी मांगने पर घरवालों ने बात को आगे नहीं बढ़ाया।

3 साल से अलग-अलग रह रहे थे

विकास ने बताया कि दिलीप और संगीता लगभग 3 साल पहले अलग हो गए थे। संगीता ने तलाक के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में मुकदमा दायर किया था, जिसको लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था। दिलीप कोर्ट की तारीखों पर नहीं पहुंचता था। मुकदमे की शुरुआत में वह केवल पहली तारीख पर आया था, जिसके बाद वह तारीखों पर गायब रहा।

झगड़ों के कारण नौकरी छोड़ी

परिवार के मुताबिक, संगीता पहले भी नौकरी करती थी, लेकिन दिलीप के झगड़ा करने से तंग आकर उसने नौकरी छोड़ दी थी। 5 महीने पहले ही उसने फिर से नोएडा की कंपनी में नौकरी शुरू की थी। 20 फरवरी की रात संगीता कंपनी से सीधी अपनी मां के पास इस्माइलपुर में चली गई। यहां से जब वह सनलाइट कॉलोनी आ रही थी तो कुछ ही दूरी पर दिलीप ने जॉब करने को लेकर उसके साथ झगड़ा किया और गोलियां मार दी।

20 फरवरी की रात संगीता की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पल्ला थाना पुलिस।

20 फरवरी की रात संगीता की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पल्ला थाना पुलिस।

पुलिस बोली- दो पर मामला दर्ज किया

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पल्ला थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी दिलीप और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

फरीदाबाद में पत्नी की गोलियां मारकर हत्या: 12 साल पहले लव मैरिज की, तलाक का केस चल रहा; घर पर नहीं मिलने पर विवाद

फरीदाबाद में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क गोलियां मारकर हत्या कर दी। विवाद घर पर न मिलने से हुआ। व्यक्ति कहीं बाहर से आया था। जब पत्नी घर पर नहीं मिली तो वह बाहर चला गया। रास्ते में पत्नी उसे मिल गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पढ़ें पूरी खबर….



Source link

नारनौल में हुए हादसे में अलवर के युवक की मौत:शादी समारोह में शामिल होने आया था, 2 माह की बेटी का था पिता




हरियाणा के नारनौल में हुए सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक राजस्थान के बहरोड़ में एक निजी अस्पताल का कर्मचारी था। वह नारनौल में शादी में शामिल होने के लिए आया था। पुलिस ने मृतक का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। राजस्थान के अलवर जिला के हमजापुर का रहने वाला राहुल वाल्मीक नारनौल क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने के लिए इको कार में सवार होकर आया था। उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। शादी समारोह से वापस जाते समय इको कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। कंडेक्टर साइड में बैठा था इस बारे में राहुल के जीजा वरुण ने बताया कि राहुल कंडेक्टर की साइड बैठा हुआ था। इसी साइड टक्कर लगी थी। जिसके कारण राहुल बुरी तरह घायल हो गया। जबकि उसके दोनों अन्य दोस्त हादसे में बाल-बाल बच गए। दो माह की बेटी घायल राहुल को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि राहुल ने बीए पास किया हुआ था तथा उसकी करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी दो माह की एक बेटी भी है।



Source link