बांसवाड़ा में जिला कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण:गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत, निर्माणाधीन भवन व अस्पताल परिसर का लिया जायजा

[ad_1]


​जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज बांसवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के निर्माणाधीन भवन और अस्पताल परिसर का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पेंडिंग काम तय समय-सीमा (डेडलाइन) में पूरे किए जाएं। ​तकनीकी मापदंडों और सुरक्षा पर जोर डॉ. यादव ने निर्माणाधीन ब्लॉक का अवलोकन करते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों को हिदायत दी कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। ​चिकित्सकों से किया संवाद निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कॉलेज परिसर के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर वहां संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और कोर्सेज की जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ से संवाद करते हुए अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति और भविष्य की जरूरतों पर चर्चा की। डॉ. यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा, इसलिए इसके बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना प्राथमिकता है। ​इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पीडब्ल्यूडी के अभियंता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *