नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार पर की फायरिंग, मौके से भागें:जान बचाने के लिए दुकान में छुपा; जिले भर में करवाई ए श्रेणी की नाकाबंदी
[ad_1]
![]()
बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को जान से मारने की नियत से अंधाधुंध दो राउड फायरिंग कर दी। युवक जान बचाकर दुकान के अंदर घुस गया। बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना बाड़मेर शहर रीको थाना इलाके सेंट स्कूल रोड़, बायपास के पास रात करीब 9 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। जिले भर में ए ग्रेड की नाकाबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश कर रही है। डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया- अर्जुनराम निवासी बावड़ी कला हाल नेहरू नगर बाड़मेर बुधवार रात को बोलेरों कैंपर लेकर सेंट स्कूल रोड बायपास के पास दुकान पर पहुंचे थे। वहां पर कैंपर से सामान दुकान में उतार रहे थे। तभी बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए। एक बदमाश ने अर्जुनराम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर अर्जुनराम ने दुकान के अंदर छुपकर जान बचाई। बदमाश फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, रीको थानाधिकारी भंवरलाल, कोतवाल मनोज कुमार समेत अलग-अलग थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। मौके पर अर्जुनराम से पूरी जानकारी ली। वहीं एसपी ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई गई। वहीं मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि अर्जुनराम के प्लाट का विवाद परिवार में चल रहा है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि उससे जुड़ी यह घटना हुई है। इस संबंध में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जिले भर में करवाई नाकाबंदी पुलिस ने जिले में ए श्रेणी की हथियारबद्ध नाकाबंदी करवाई है। वहीं अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link
