धौलपुर में किडनैप महिला को 24 घंटे में बरामद किया:मेडिकल जांच के लिए परिजनों को सौंपा

[ad_1]


धौलपुर में पुलिस ने एक किडनैप हुई महिला को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में की गई।
नादनपुर थाना क्षेत्र में महिला के किडनैप की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद एसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर नादनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों को संभावित ठिकानों पर त्वरित दबिश देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में तकनीकी संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और क्षेत्र में लगातार निगरानी के माध्यम से टीमों ने अपहृत महिला का पता लगाने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने महिला को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मेडिकल जांच के बाद महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *