कांग्रेस विधायक ने अवैध कटाई का उठाया मुद्दा:सदन में बोले- जमीन हड़पने की तैयारी; भाजपा MLA ने कहा- कांग्रेस ने हवाई किले जैसे चलाई योजनाएं
[ad_1]
![]()
कोटा के पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक चेतन पटेल ने विधानसभा में अवैध रूप से जंगल कटाई का मुद्दा उठाया। पटेल ने कहा- पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में विभाग द्वारा जूली फ्लोरा काट पौधरोपण करने की आड़ में किसानों की खातेदारी जमीन पर बुलडोजर से खड़ी फसलें रौंदी जा रही है। सेटलमेंट के नाम पर किसानों की जमीन हड़पने की पूरी तैयारी है। कांग्रेस विधायक चेतन पटेल ने बुधवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने कहा- ईआरसीपी के तहत नवनेरा डेम की भराव क्षमता में जो भी प्लांटेशन आ रहे हैं, उसकी आड़ में भी अवैध कटाई की जा रही है। वहीं भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने कहा- कांग्रेस के समय हवाई किले के रूप में निरोगी राजस्थान, चिरंजीवी, आरजीएचएस, राइट टू हेल्थ जैसी योजनाएं चला दी गई। इनका कोई आधार नहीं था। इस कारण जनता को लाभ मिलना तो दूर, डॉक्टर हड़ताल पर चले गए और रोगी दर-दर भटकने को विवश हो गए। कहा- अवैध कटाई के ट्रकों को स्थानीय लोग रोक रहे
कांग्रेस विधायक चेतन पटेल ने कहा- चंबल ढीपरी, जाखडौद, किशोरपुरा व अन्य कई स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध कटाई के ट्रकों को रोककर पुलिस को सौंपा है। जो काम विभाग द्वारा करना चाहिए, उसे स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा- ठेकेदारों द्वारा अंग्रेजी बबूल को काटकर ओवरलोड ट्रकों में भरकर ले जाया जा रहा है। इस कारण गांव की संपर्क सड़क तोड़ दी गई है। सरकार ये सुनिश्चित करे कि इन सड़कों को कौन ठीक करवाएगा। पटेल ने कहा- ये सिर्फ पीपल्दा विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में चल रहा होगा। विधायक संदीप शर्मा ने कोटा में कैंसर यूनिट का काम जल्द शुरू करवाने की मांग उठाई
भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने कहा- कोटा मेडिकल कॉलेज में 300 चौपहिया एवं 500 दुपहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग मय कैफेटेरिया, इंटरवेंशन रेडियोलॉजिकल सुईट, टर्नकी बेसिस पर बाईप्लानर इंटरवेंशन रेडियोलॉजिकल कैथलेब, एमबीएस चिकित्सालय में अलग एमआरआई मशीन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनंतपुरा, कोटा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नयन, नए चिकित्सालय एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में रोगी भार के अनुपात में रेडियोग्राफर संवर्ग के पर्याप्त पद स्वीकृत करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने पिछले बजट में घोषित मेडिकल कॉलेज कोटा में कैंसर यूनिट का काम जल्द शुरू करवाने की मांग भी उठाई। संदीप शर्मा की टिप्पणी पर हंगामा
स्वास्थ्य की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान बीजेपी विधायक संदीप शर्मा की अशोक गहलोत पर नाम लिए बिना की गई टिप्पणी को लेकर सदन में हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष की तरफ से मंगलवार को सीएम को लेकर की गई टिप्पणियों पर संदीप शर्मा ने पलटवार किया। संदीप शर्मा ने कहा- हमने कभी आपके मुख्यमंत्री पर टीका टिप्पणी की हो तो बताओ। उनकी भाषा, उनको भी समझ में नहीं आती होगी। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति करते हुए कहा- वो सदस्य सदन में मौजूद नहीं हैं। उनके बारे में जो कहा गया है, उसे सदन की कार्यवाही से निकाला जाए। इस मामले को लेकर संदीप शर्मा और जूली के बीच तीखी बहस होने लगी। संसदीय कार्य मंत्री सहित कुछ मंत्री और बीजेपी विधायक भी संदीप शर्मा के समर्थन में बोलने लगे। दोनों तरफ से नोकझोंक के बाद हंगामे के हालात बन गए। सभापति ने दोनों पक्षों को शांत करवाया।
[ad_2]
Source link
