पाली कलेक्ट्रेट में शहरवासियों ने लहराए पोस्टर:बोले– बांगड़ हॉस्पिटल के लेटबाथ खराब, मरीज हो रहे रेफर, व्यवस्था सुधारो
[ad_1]
![]()
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में मंगलवार को शहरवासियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मयोगी संगठन के संस्थापक गजेंद्र सिंह मंडली के नेतृत्व में सैकड़ों लोग हाथों में पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अस्पताल के लेटबाथ की तत्काल मरम्मत कराने, मरीजों के लिए पर्याप्त व्हीलचेयर उपलब्ध कराने, लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू करने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा खराब पड़े एसी शीघ्र ठीक कराने जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं। इसके अलावा पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की भी मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान राजू राणा, अचलाराम, किसनदास, कुंदन सिंह, खेमाराम लोहार, प्रकाश नायक, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
[ad_2]
Source link
