खाटूश्यामजी मेले पर हिसार-जयपुर-हिसार स्पेशल ट्रेन चलेगी:25 फरवरी से 28 फरवरी तक 4 फेरे करेगी, सभी जनरल डिब्बे होंगे
[ad_1]
![]()
खाटूश्यामजी के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले पर श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि हिसार-जयपुर-हिसार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। खाटूश्यामजी मेले पर एक्स्ट्रा पैसेंजर लोड को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04721, हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 28 फरवरी तक हिसार से रोजाना सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04722, जयपुर-हिसार स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 28 फरवरी तक रोजाना जयपुर से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर रात 10 बजकर 25 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। दोनों ट्रेन में सभी कोच जनरल कैटेगरी के होंगे। ये दोनों ट्रेन रास्ते में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामोद व ढहर का बालाजी स्टेशनों पर स्टाॅपेज करेगी।
[ad_2]
Source link
