किशनगढ़बास में अवैध पेट्रोल भंडारण पर कार्रवाई:दो पिकअप से 3520 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त, आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]


किशनगढ़बास पुलिस ने अवैध पेट्रोल और ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 3520 लीटर ज्वलनशील पदार्थ सहित दो पिकअप वाहन जब्त किए गए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। थाना किशनगढ़बास प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने अपनी टीम के साथ इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस थाना किशनगढ़बास और डीएसटी टीम ने 15 फरवरी 2026 को ग्राम कांकरा में दबिश दी। दो पिकअप की तलाशी में मिला ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ
दबिश के दौरान अशोक गुर्जर (31) के परिसर में खड़ी दो पिकअप गाड़ियों की तलाशी ली गई। तलाशी में 16 ड्रमों में भरा हुआ 3080 लीटर पेट्रोल और 440 लीटर ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त, मौके से नाप के दो लोहे के डिब्बे, प्लास्टिक की नलियां, 50 लीटर की खाली केन, आधा कटा हुआ लोहे का पीपा, लोहे का पाना और प्लास्टिक की कीप सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। कार्रवाई में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बनवारी लाल, एएसआई ज्ञानचंद, डीएसटी एएसआई सद्दीक खान, एएसआई कृष्ण कुमार, एएसआई बृजमोहन, कॉन्स्टेबल महेश कुमार और कॉन्स्टेबल नागर शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *