तीन सरकारों के प्रोजेक्ट अधूरे:बायोलॉजिकल पार्क, सिक्स लेन, ड्रेनेज, लालगढ़ आरओबी, आयुर्वे​द कॉलेज, सांखला-कोटगेट आरओबी के लटके हुए हैं 10 साल से काम

[ad_1]


बुधवार को वित्त मंत्री दिया कुमारी अपने कार्यकाल का तीसरा पिटारा खोलेंगी। हर साल की तरह बुधवार को भी बीकानेर में बजट के छींटे आएंगे मगर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो बीते 10 सालों में अलग-अलग बजट में जो घोषणाएं हुई वो आखिर कब पूरी होंगी। बीकानेर में 2013 से 2018 के बीच सीएम रही वसुंधराराजे और 2018 से 2023 तक सीएम रहे अशोक गहलोत के बजट की घोषणाएं भी अधूरी हैं। अब मौजूदा सीएम भी घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहे हैं। लोग अब कहने लगे हैं कि पहले अधूरे पड़े पुराने वादे पूर्ण करो फिर नई घोषणाएं करो। 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर में बॉयोलॉजिकल पार्क बनाने का ऐलान किया। 3 सरकारें मिलकर एक प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाई। अभी भी न तो पार्क पूरा बना और शेर-चीता का यहां आना तो अभी भी सपना हैं। वहीं वसुंधरा लालगढ़ रेलवे फाटक पर आरओबी बनाने का ऐलान करके गई थीं। हालांकि अब वो पूरा होने को है मगर तब सरकार बदलते ही काम बंद हो गया था। ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर डीएलबी और वित्त मंत्रालय की नजर इतनी राशि के वर्कआर्डर पर टिकी है। सिक्स लेन, पवनपुरी आरओबी और कोटगेट-सांखला फाटक के हालात भी लोग देख ही रहे हैं। भाजपा हो या कांग्रेस की सरकारें (पार्टियां) अपनी लाइन बड़ी करने की जगह दूसरे की लाइन छोटी करने में लगी रहती हैं और इस गंदी राजनीति में जनता पिसती है। सांखला-कोटगेट फाटक मुख्यमंत्री ने अपने बजट सत्र फरवरी 2024 में सांखला-रेलवे फाटकों के लिए ₹35 करोड़ का प्रावधान किया था। इससे पूर्व अशोक गहलोत भी इसका ऐलान करके गए थे। इसमें करीब 35 बिल्डिंग अवाप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। हालात – अभी सर्वे होने के बाद अब बांड देने और यूडीएच से नोटिफिकेशन देने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें भी 16 करोड़ रुपए बांड में जाने के बाद बजट और चाहिए। लालगढ़ आरओबी आखिरी फेज को पूरा करने के लिए 32 करोड़ का टेंडर हुआ। 16-16 करोड़ रेलवे और सरकार को देना था। रेलवे ने कुछ बजट दिया, मगर सरकार से जब कुछ नहीं मिला। तब कलेक्टर ने हस्तक्षेप करके 5 करोड़ रुपए दिलाए। अच्छी खबर ये है कि अब ये काम पूरा होने को है। हालांकि सर्विस रोड वगैरह का काम अभी बाकी है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये कम कराने के साथ ही उदघाटन हो जाएग। सिक्स लेन म्यूजियम सर्किल से सिक्स लेनपूर्व सीएम अशोक गहलोत 2022 के बजट में ​33 करोड़ की लागत से म्यूजियम सर्किल से बीछवाल तक सिक्स लेन मंजूर करके गए। 90 से ज्यादा पेड़ और इतने ही बिजली के पोल रोड पर होने के कारण अटका है। 3 साल में ये मामला निस्तारित नहीं हुआ। वन विभाग ने पेड काटने के बदले जमीन मांगी और खंभे हटाने के लिए विद्युत विभाग ने भारी भरकम राशि मांगी है। बचे भाग में सिक्स लेन का काम चल रहा है। पवनपुरी आरओबी नागणेची मंदिर से रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की ओर एक आरओबी बनाने की घोषणा मौजूदा सीएम ने 42 करोड़ रुपए मंजूर करके की। 622 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े आरओबी की जीएडी बीती अगस्त में मंजूर हुई। एस्टीमेट 52 करोड़ का आया। इसका एलान मौजूदा सीएम ने ही की थी मगर वित्त मंत्रालय बीकानेर के तमाम प्रोजेक्ट में अडंगा लगा रहा है। समय पर ना तो राशि मंजूर करना ना प्रोजेक्ट आगे बढ़ पाते। ड्रेनेज प्रोजेक्ट सीएम ने शहर के ड्रेनेज के लिए 222 करोड़ की जगह 100 करोड़ दिए। वित्त मंत्रालय ने उसमें भी 41 करोड़ कम करके 59 करोड़ मंजूर किए। निगम ने टेंडर कर दिया। 5 महीने से फाइल डीएलबी से वित्त मंत्रालय के बीच घूम रही मगर वर्कआर्डर जारी नहीं हो रहा। अब वापस इस फाइल को आपदा प्रबंधन विभाग में मंगाया गया। बायोलॉजिकल पार्क 10 सालों से बीछवाल में बायोलॉजिकल पार्क बन रहा है। जैसे बैंक की किस्त दी जाती है वैसे सरकार इसके लिए पैसा दे रही है। जितना पैसा मिलता उतने का काम होता। हालात ये है कि 10 साल से ये प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया। उम्मीद है जल्द इसका उद्घाटन होगा। आयुर्वेद कॉलेज पिछली सरकार ने आयुर्वेद कॉलेज खोला। मौजूदा सत्ता के विधायकों ने जगह का विरोध किया तो जगह भी बदल दी। उसके लिए जमीन भी दे दी मगर उसका ​भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। बाकी जगह एडमिशन भी होने लगे। बीकानेर में अभी तक निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। बायोलॉजिकल पार्क, सिक्स लेन, ड्रेनेज, लालगढ़ आरओबी, आयुर्वे​द कॉलेज, सांखला-कोटगेट आरओबी के लटके हुए हैं 10 साल से काम बजट में आज संभावित घोषणाएं

[ad_2]

Source link

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड:एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी या आधार भी साथ रखना होगा…इसके बिना परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे

[ad_1]

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा के साथ 12 फरवरी से परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। इस बार सभी कक्षाओं की परीक्षा मार्च माह में पूरी हो जाएगी। उधर, शिक्षा विभाग ने भी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। बीकानेर जिले से 42553 अभ्

.

प्रवेश पत्र के साथ ही अभ्यर्थियों को स्कूल आईडी या आधार कार्ड साथ लाना होगा। 10वीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी के पेपर से होगी। 12 फरवरी को पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। उधर, बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए डीईओ कार्यालय में कंट्रोल रूम भी गठित कर दिया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों और विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त करें और परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी कर लें।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक और जिला स्तर पर उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थानीय अवकाश का बोर्ड सहित अन्य परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

अन्य कक्षाओं की परीक्षा

8वीं बोर्ड 19 फरवरी से

5वीं कक्षा 20 फरवरी से

9वीं -11वी 7 मार्च से

जिले में मनोविज्ञान विषय नहीं, 12वीं की परीक्षा 13 से

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा भी 12 फरवरी से ही शुरू होगी। पहले दिन मनोविज्ञान विषय का पेपर होगा। लेकिन बीकानेर जिले के स्कूलों में मनोविज्ञान विषय नहीं होने के कारण 13 फरवरी को अनिवार्य अंग्रेजी विषय के साथ परीक्षा की शुरुआत होगी। 12वीं कक्षा में जिले से 35209 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

“12 फरवरी को पहले दिन 10वीं की बोर्ड परीक्षा के तहत अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। बीकानेर जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 42553 पंजीकृत हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ स्कूल आईडी या आधार कार्ड साथ लाना होगा।”किशन दान चारण, डीईओ, माध्यमिक

[ad_2]

Source link

आज राजस्थान का बजट:घोषणाओं के पूरा होने की आस, उदयपुर के लिए पिछले बजट में की गई घोषणाएं कागज से बाहर नहीं आ पाईं

[ad_1]


राजस्थान सरकार का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा, जिससे पूरे प्रदेश के साथ-साथ उदयपुर को भी नई उम्मीदें हैं। हालांकि, बीते साल के बजट में भी उदयपुर के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई थीं। इनमें ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट, इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस, नाइट टूरिज्म, वैदिक गुरुकुल, वैदिक पर्यटन केंद्र सहित कई प्रोजेक्ट शामिल थे। सरकार और सत्ताधारी दल ने उस समय इन योजनाओं को लेकर बड़े दावे किए थे, लेकिन भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि इनमें से अधिकांश योजनाएं आज भी घोषणाओं और फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाई हैं। 1. ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट
आदिवासी बहुल क्षेत्रों में ऋषभदेव सहित दक्षिणी राजस्थान के धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ने के लिए 100 करोड़ का ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव था। 2. इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस
उदयपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस खोलने की घोषणा हुई थी। इसके लिए एमपीयूएटी के सीटीएई परिसर को चिह्नित किया गया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। 3. वैदिक पर्यटन केंद्र
वैदिक शिक्षा और संस्कृति के प्रचार के उद्देश्य से वैदिक गुरुकुल व पर्यटन केंद्र की घोषणा की गई थी, लेकिन न तो जमीन चिह्नित हुई और न ही बजट जारी किया गया। 4. पैरा-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
संभाग में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए पैरा-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की थी। अभी पैरा बॉक्सिंग रिंग और टॉयलेट्स ही उपलब्ध कराए गए हैं। 5. बलीचा तिराहे पर फोर-लेन फ्लाईओवर इस फ्लाईओवर के लिए राज्य सरकार ने बजट में 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य ही शुरू नहीं हो पाया। 6. मेडिकल कॉलेज में स्पाइनल इंजरी सेंटर आरएनटी मेडिकल कॉलेज में 120 बेड क्षमता वाले स्पाइनल इंजरी सेंटर का विस्तार किया जाना था, ताकि गंभीर मरीजों को बाहर रेफर न करना पड़े।

[ad_2]

Source link

खेजड़ी बचाओ आंदोलन:संत ने कहा- कांग्रेसी विधायक विधानसभा में धरने पर बैठें, हरीश ने कहा- संख्या 101 चाहिए, हमारे पास नहीं

[ad_1]


खेजड़ी बचाओ आंदोलन 9वें दिन भी जारी रहा। संत भागीरथ शास्त्री की वाणी मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा तीखी थी। उसमें क्रोध झलक रहा था। खेजड़ी बचाने के लिए बायतू विधायक हरीश चौधरी को उन्होंने मंच से विधानसभा में सभी कांग्रेसी विधायकों के साथ धरने पर बैठने की सलाह दी। बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा, यदि हमारे पास 101 विधायक होते तो खेजड़ी की रक्षा कर लेते। यहां नहीं आते। ताकत संख्या से होती है, जो हमारे (कांग्रेस) पास नहीं है। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत बिश्नोई धर्मशाला के सामने चल रहे धरने पर संत भागीरथ शास्त्री एक बार फिर मुखर हुए। दरअसल बायतू विधायक हरीश चौधरी और पीलीबंगा के विधायक विनोद कुमार गोठवाल सोमवार को अपना समर्थन जताने महापड़ाव पर पहुंचे। खेजड़ी के संरक्षण को लेकर हरीश चौधरी का भाषण खत्म होने के बाद संत भागीरथ शास्त्री ने माइक थाम लिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में जीत-हार नहीं होती। मांगें मान लें तो सफल, नहीं तो असफल होते हैं। कानून बनाना चाहते हैं तो विधानसभा में धरने पर बैठ जाएं, वरना भाषण देना तो सबको आता है। जयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भी कटाई पर प्रतिबंध नहीं लगने पर संत भावुक होकर बोले—हमें राजनीति नहीं आती, इसलिए धोखा हो गया। सरकार की बात समझ नहीं आई। हम धार्मिक लोग हैं। धर्म की बात ही जानते हैं। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ हुए महापड़ाव पर मंगलवार को दिनभर भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ होते रहे। स्वामी भागीरथदास शास्त्री, स्वामी पवनपुरी महाराज, महंत शिवदास महाराज, स्वामी सेवादास महाराज और साध्वी ने प्रवचन दिए और खेजड़ी पर कठोर कानून बनाने की मांग की। बलवाना से पूर्व विधायक राजेंद्र कौर, युवा आइकन राजवीर सिंह, अलाय से दिलीप सियाग ने भी महापड़ाव में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। पर्यावरण संघर्ष समिति के संयोजक रामगोपाल बिश्नोई और आंदोलन संयोजक परसराम बिश्नोई ने आगामी रणनीति की जानकारी दी। ओमप्रकाश खीचड़ ने सरकार की हठधर्मिता पर रोष जताया। शशिकला राठौड़, मोहनलाल गोदारा, सुनील सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। रावला में पेड़ काटने के मामले में रेंजर एपीओ, दो वनकर्मी निलंबित रावला में विद्युत निगम और जलसंसाधन विभाग की जमीन पर पेड़ काटने के मामले में एक रेंजर को एपीओ कर दिया गया है तथा सहायक वनपाल और वन रक्षक को निलंबित किया गया है। रावला के चक 30 एएसबी में कीकर, शीशम और खेजड़ी के करीब पेड़ काटने के विरोध में पर्यावरण प्रेमी पुलिस थाने पर धरने पर बैठ गए थे। इस संबंध में रेंजर अजय सिंह, सहायक वनपाल लक्ष्मीनारायण मीणा और वनरक्षक श्रवण सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। खेजड़ी को लेकर बीकानेर में महापड़ाव के चलते मामला गंभीर होने के कारण मंगलवार को रेंजर के एपीओ और दोनों वनकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के संयोजक परसराम बिश्नोई ने बताया कि रावला में लोग तहसील पर धरने पर बैठे हैं। फलोदी में भी मंगलवार को आंदोलन के समर्थन में महारैली निकाली गई। यह आंदोलन प्रदेश के हर जिले, गांव-ढाणी तक फैल गया है।

[ad_2]

Source link

ड्रोन सर्वे से रेवेन्यू बढ़ाने में उलझा खान विभाग:लीजधारकों का आरोप- सर्वे से पहले उन्हें सूचना तक नहीं दी गई, करोड़ों की पेनल्टी पर विवाद

[ad_1]


प्रदेश में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक के साथ राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से हर खदान का ड्रोन सर्वे कराने की प्रक्रिया अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। खान विभाग का दावा है कि ड्रोन सर्वे से लीज क्षेत्र के आसपास हुए अवैध खनन को पकड़कर पेनल्टी वसूली जाएगी, लेकिन व्यवहार में यह प्रक्रिया खुद विभाग के लिए उलझन बनती जा रही है। विभाग निजी कंपनियों के माध्यम से ड्रोन सर्वे करवा रहा है। आरोप है कि सर्वे के दौरान पूरी खदान के पूरे पिट (खड़े) को ही खनिज मानकर उसका वॉल्यूम निकाला जा रहा है और उसी आधार पर पेनल्टी तय की जा रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि खनन के दौरान मिनरल के साथ ओवरबर्डन, वेस्ट, मिट्टी व अन्य सामग्री भी निकलती है। इसके बावजूद पूरे खड़े को खनिज मानकर करोड़ों रुपए की पेनल्टी थोप दी जा रही है। लीजधारकों का आरोप है कि कई मामलों में ड्रोन सर्वे से पहले उन्हें कोई सूचना तक नहीं दी गई। इससे विवाद बढ़ते गए और अब कई मामले न्यायालय तक पहुंच चुके हैं। भास्कर एक्सपर्ट- पीआर आमेटा, सेवानिवृत्त अतिरिक्त खान निदेशक लीजधारक को सूचना देना जरूरी ड्रोन सर्वे नियमानुसार उचित है, लेकिन इसकी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। लीजधारक को पूर्व सूचना देना अनिवार्य है। सर्वे के दौरान विभाग के जियोलॉजिस्ट से वॉल्यूम की जांच होनी चाहिए, जिसमें ओवरबर्डन, वेस्ट और बाहर पड़े माल को घटाकर रिपोर्ट बने। अभी निजी कंपनियां अचानक जाकर सर्वे कर रही हैं, विभागीय टीम साथ नहीं होती। इससे सर्वे रिजल्ट पर सवाल उठते हैं। कई मामलों में 10 से 50 करोड़ रुपए तक की पेनल्टी लगा दी गई है, जबकि न उतना मिनरल निकला और न ही उतना मौजूद था। मिनरल की ग्रेड के आधार पर ही राशि तय होनी चाहिए। नियमों के अनुसार 10 गुना तक दंड का प्रावधान एसपी शर्मा, एसएमई उदयपुर जोन ने कहा कि ड्रोन सर्वे की सूचना दी जाती है। कुछ लोग बीमारी या अन्य कारण बताकर सर्वे टालने का प्रयास करते हैं। कई लीज 30 साल पुरानी हैं, उस समय रॉयल्टी कम थी। अवैध खनन पकड़े जाने पर उस तिथि के अनुसार पेनल्टी तय होती है, जिसमें नियमों के तहत 10 गुना तक दंड लगाया जा सकता है। बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट ने 23 जनवरी को खान विभाग द्वारा ड्रोन सर्वे के आधार पर जारी किए गए शो-कॉज नोटिसों को अवैध ठहराते हुए रद्द कर दिया।

[ad_2]

Source link

मेवाड़ अंचल को सौगात:उदयपुर-असारवा के बीच 16 फरवरी से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, अन्य ट्रेनों से 1 घंटा जल्दी पहुंचाएगी

[ad_1]


मेवाड़ अंचल को इसी महीने आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारतीय रेलवे 16 फरवरी से उदयपुर से गुजरात के असारवा रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करेगा। इस हाईस्पीड और सेमी-हाईस्पीड ट्रेन के संचालन से उदयपुर, डूंगरपुर सहित मेवाड़-वागड़ क्षेत्र का सीधा रेल संपर्क अहमदाबाद से हो जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन और उद्योग को भी नई रफ्तार मिलेगी। शिड्यूल के अनुसार ट्रेन सुबह 6:10 बजे उदयपुर से रवाना होकर 10:25 बजे असारवा पहुंचेगी। वापसी में शाम 5:45 बजे असारवा से रवाना होकर रात 10 बजे उदयपुर आएगी। सफर में 4 घंटे 15 मिनट लगेंगे, जबकि अन्य ट्रेनों से सवा 5 घंटे लगते हैं। इससे यात्रियों का 1 घंटे 10 मिनट समय बचेगा। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने 16 फरवरी से संचालन शुरू होने की जानकारी दी। बता दें कि अभी उदयपुर-अहमदाबाद फ्लाइट लगभग बंद है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने इस ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। नई वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से रवाना होकर डूंगरपुर और गुजरात के हिम्मतनगर होते हुए असारवा पहुंचेगी। खास बात यह है कि उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन के आमान परिवर्तन और पूर्ण विद्युतीकरण के बाद इस रूट पर यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। इसके जरिए उदयपुर को अहमदाबाद, मुंबई और आगे दक्षिण भारत के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। कम समय में लंबी दूरी तय करने वाली यह सेवा खासतौर पर कारोबारियों, नौकरीपेशा यात्रियों और पर्यटकों के लिए फायदेमंद साबित होगी। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि भविष्य में इस ट्रेन को सूरत तक बढ़ाया जाना चाहिए। अहमदाबाद-मुंबई के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी

[ad_2]

Source link

शादी के 26 दिन बाद हत्या, पति ही निकला हत्यारा:सांसें नहीं थमी तो मांस काटने के चाकू से गला काटा, पार्ट-2

[ad_1]


राजस्थान क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा था कि एक घर से महिला के चिल्लाने की आवाज आई। कुछ देर बाद उसी घर से एक युवक कट्टे में लाश लेकर निकल गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने ताले तोड़कर घर में घुसी तो वहां खून बिखरा हुआ मिला। कुछ घंटे बाद युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली। अब पढ़िए आगे की कहानी… पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम मुकेश कुमार खियानी (36) है। जिसकी हत्या की वो और कोई नहीं, उसकी पत्नी जेनिफर दास (32) थी। 26 दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी। मुकेश ने बताया कि एक परिचित के जरिए वो और जेनिफर शादी के लिए एक दूसरे से मिले थे। घरवाले भी राजी हो गए। 29 अक्टूबर 2022 को दोनों ने अजमेर के एक आश्रम में शादी कर ली। शादी में दोनों पक्षों की तरफ से करीब 400-500 लोग उपस्थित हुए। जेनिफर की मां द्वारा अपनी बेटी की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद महिला जेनिफर और मुकेश कुमार अपने भाई के द्वारका नगर स्थित घर में रहने लगे। उनके साथ मुकेश का छोटा भाई मां वह छोटी बहन भी रहती थी। मुकेश शादी में ज्यादा पैसे खर्च होने व कर्ज से परेशान रहने लगा। जेनिफर को बोलने लगा कि तुम्हारे घर वालों ने शादी में मुझे कुछ भी नहीं दिया। सारा खर्चा उसने ही उठाया। लेकिन महिला जेनिफर ने कुछ नहीं बोला और वह सुनती रही। मुकेश ने जेनिफर से कहा कि उसने शादी के खाने में चार लाख रुपए खर्च किए थे। आधे पैसे दो। लाख रुपए तुम्हारी मां से लेकर आओ। शादी के 5 दिन बाद महिला जेनिफर अपने पीहर चली गई और तीन-चार दिन वहीं रही। इसी बीच मनोज ने पत्नी जेनिफर से फोन पर बातचीत की और 2 लाख लाने के लिए कहा। जेनिफर ने अपनी मां को बताया और पति मुकेश से बात करवाई। जेनिफर की मां ने मुकेश को याद दिलाया कि उसने शादी से पहले कुछ भी मांग नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि फिर भी वह 2 साल बाद रिटायर्ड होने पर 2 लाख दे देगी। तब तक वह उनकी बेटी को रुपए के परेशान न करे। करीब तीन-चार दिन बाद जेनिफर वापस अपने ससुराल चली गई। जेनिफर को नॉनवेज का शौक था। उसने पति और सास को कहा, लेकिन सास ने कार्तिक माह की बात कहकर मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में बहस हो गई। मुकेश की मां अपने छोटे बेटे और बेटी को लेकर वहां से चली गई। पैसों को लेकर मुकेश फिर से जेनिफर को ताने मारने लगा। 22 नवंबर 2022 को मुकेश देर रात रात घर आया और खाना खाकर सो गया। 23 नवंबर 2022 को मुकेश सुबह 9-10 बजे के बीच उठा। उस समय उसकी पत्नी जेनिफर मकान की तीसरी मंजिल पर कपड़े धो रही थी। मुकेश ऊपर गया और जेनिफर से कहा कि वह फोन करके अपनी मां से 2 लाख रुपए मांगे। दोनों के बीच बहस हो गई। इसी बीच जेनिफर के पास कॉलोनी की एक महिला ने फोन किया। वह अपने बच्चों को जेनिफर से ट्यूशन पढ़वाना चाहती थी। जेनिफर ने पड़ोसी महिला से कहा कि अभी उसके घर में पति से प्रॉब्लम चल रही है। इतना कहकर फोन काट दिया। इस बात से मुकेश और गुस्सा हो गया। मुकेश ने चाकू से जेनिफर का गला काट दिया। जेनिफर दर्द से कराहने लगी। इसके बाद एक बड़ा चाकू लेकर जेनिफर पर कई और वार किए। कुछ ही देर में जेनिफर की सांसें टूट गईं। मुकेश घबरा गया। उसने तय किया कि वह भी आत्महत्या कर लेगा। सुसाइड करने के लिए वह घर बंद कर आनासागर की तरफ जाने लगा। रास्ते में जाते समय अपनी मां को फोन कर पत्नी की हत्या की बात बताई। ये भी बताया कि वो आत्महत्या करने जा रहा है। उसकी मां ने उसे पुलिस थाने जाने के लिए कहा। उसके बाद मुकेश दोबारा घर आया। पत्नी की लाश को घर में पड़े सफेद प्लास्टिक के कट्टे में डाला और घटनास्थल पर फैले हुए खून को साफ कर दिया। पत्नी की लाश को सफेद कट्टे में डालकर स्कूटी पर रखने लगा। तभी कट्टे का मुंह खुल गया और पड़ोसियों ने शव देख लिया। उसके जाने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। इधर, मुकेश कट्टे को स्कूटी पर रखकर बूढ़ा पुष्कर रोड पर गया। वहां वन विभाग की दीवार के पास सुनसान जगह देखकर पत्नी की लाश डालकर वापस अपने घर की तरफ आया। अपने घर की तरफ पुलिस और लोगों की आवाजाही को देखकर घूमता फिरता बस स्टैंड के पीछे डीआरएम ऑफिस के सामने सुनसान जगह पर छिप गया। वहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में जेनिफर के भाई रोनी दास ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया कि उसकी बहन जेनिफर को उसका पति मुकेश लगातार पैसों के लिए परेशान कर रहा था। 23 नवंबर को बहन को कई कॉल किए। एक रिंग जाने के बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो रहा था। इसके बाद उसने मुकेश को कॉल किया तो उसका भी फोन बंद आ रहा था। चिंता हुई तो वह बहन के ससुराल गया। घर के लॉक लगा हुआ था। पड़ोसियों से पूछा तो बताया कि थोड़ी देर पहले ही उसका जीजा स्कूटी में कुछ कट्टे में डालकर लेकर गया है। तभी उसे शक हो गया था। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी पति मुकेश ने पूछताछ में बताया था कि वह टीवी पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा था। इसी से उसे लाश ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने का आइडिया आया था। इसी आइडिया के जरिए उसने पूरे घर में पोंछा लगाया और शव को पुष्कर की तरफ जाकर फेंक दिया। आरोपी हत्या से एक दिन पहले अपनी पत्नी को पुष्कर घूमने भी लेकर गया था। वहीं से उसे लाश ठिकाने की जगह मिली थी। उसने पत्नी पर पहले छोटे चाकू से वार किए, लेकिन उसकी सांसें चल रही थी। इसके बाद बड़ा चाकू लगाया और गला काट दिया। आरोपी अभी जेल में है और केस चल रहा है। कट्‌टे में किसकी लाश लेकर घर से निकला था युवक:मुझे माफ कर दो… चिल्लाती महिला की आवाज अचानक बंद हुई, पार्ट-1

[ad_2]

Source link

‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान:हे भगवान मिलावटखोरों ने आपको भी नहीं छोड़ा, पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाला घी भी मिलावटी

[ad_1]


‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत सोमवार देर रात सेंट्रल टीम एवं सीएमएचओ जयपुर प्रथम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सरना डूंगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री मैसर्स अष्ट विनायक फूड प्रोडक्ट पर छापा मारा। टीम ने यहां 3127 किलो मिलावटी घी एवं वनस्पति सीज किया। फर्म मालिक रामलाल जाट ने बताया कि मिलावटी घी को ग्रामीण क्षेत्र तथा भगवान की पूजा में काम में लिया जाता है। मौके से वनस्पति और बटर फ्लेवर मिला। टीम ने वनस्पति के नाम से मिलावटी घी एवं पैक देव कृष्णा का एक-एक नमूना लेकर लैब में जांच के लिए भेजा है। कार्रवाई आयुक्त (फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल) डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में हुई। टीम में अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह, सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत एवं एफएसओ शामिल थे। ये गड़बड़- जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में स्कूटर ब्रांड के वनस्पति एवं रिफाइंड ऑयल को गर्म करने के बाद घी का फ्लेवर मिलाया जाता था। कार्रवाई से बचने के लिए वनस्पति के नाम से ही ‘देव कृष्णा’ एवं ‘प्लेन टीन’ के नाम से पैकिंग कर बेचा जा रहा था। झालाना डूंगरी में 300 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करवाया सीएमएचओ जयपुर सैकंड डॉ. मनीष मित्तल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सोमवार देर रात झालाना डूंगरी स्थित शर्मा पनीर भंडार पर कार्रवाई की। यहां पिकअप में रखा 300 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करवाया गया। दुकान मालिक नमोनारायण स्वामी ने बताया कि पनीर 200 रुपए किलो में खरीदा था। टीम में एफएसओ रमेश यादव एवं राजेश नागर शामिल रहे।

[ad_2]

Source link

बालिका को रोजगार के लिए सिलाई मशीन दी

[ad_1]


भीलवाड़ा | वैश्य फेडरेशन महिला संगठन ने जरूरतमंद बालिका को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन भेंट की। संगठन की अध्यक्ष लीला राठी ने बताया कि सिलाई मशीन हरी सेवा धाम में महामंडलेश्वर हंसराम महाराज के सानिध्य, पूर्व सभापति एवं संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू के मुख्य आतिथ्य में उषा अग्रवाल के सहयोग से प्रदान की। इस अवसर पर गुणमाला अग्रवाल, स्नेहलता पटवारी सहित वैश्य फेडरेशन महिला संगठन की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

[ad_2]

Source link

Haryana Cold Wave: 15 Districts Below 10°C

[ad_1]

नई दिल्ली/शिमला/पटना/श्रीनगर/लखनऊ6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में मंगलवार शाम से बर्फबारी शुरू हुई। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए चेतवानी जारी की थी। - Dainik Bhaskar

जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में मंगलवार शाम से बर्फबारी शुरू हुई। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए चेतवानी जारी की थी।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 40 मीटर दर्ज की गई। बिहार के मधेपुरा, सुपौल और मधुबनी में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी जीरो रही। इससे वाहन चालकों को सुबह के वक्त परेशानी हुई।

हरियाणा के 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। राज्य का अधिकतम तापमान 24°C के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। कई जिलों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही।

वहीं मंगलवार शाम से जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 9-11 फरवरी तक हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की थी।

राज्यों में मौसन की 5 तस्वीर…

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार शाम से बर्फबारी शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार शाम से बर्फबारी शुरू हो गई।

सोनमर्ग में बर्फबारी के बर्फ की सफेद चादर छा गई।

सोनमर्ग में बर्फबारी के बर्फ की सफेद चादर छा गई।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार शाम से ताजा बर्फबारी जारी।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार शाम से ताजा बर्फबारी जारी।

उत्तराखंड के बागेश्वर में सुबह से ही कोहरा छाया रहा।

उत्तराखंड के बागेश्वर में सुबह से ही कोहरा छाया रहा।

मधुबनी में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी जीरो रही।

मधुबनी में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी जीरो रही।

अगले दो दिन का मौसम…

  • 12 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कमजोर पड़ना शुरू होगा। ऊपरी इलाकों में अभी भी हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है, मैदानी इलाकों में कोहरा और कम रहेगा।
  • 13 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी संभव है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और कोहरा काफी कम होगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link