डाइट भवन में शोध प्रतिवेदन कार्यशाला

[ad_1]


डूंगरपुर| जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में क्षेत्रीय क्रिया नवाचार व समन्वय प्रभाग के संयोजन में एक कार्यशाला हुई। जिला स्तरीय शोध कार्यशाला के प्रतिवेदन लेखन का समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य लक्ष्मीकांत चौबीसा, मुख्य अतिथि उपप्राचार्य अजय जैन, विशिष्ट अतिथि धर्मेश जैन व राजेश चौबीसा के सानिध्य में हुआ। डाइट आईएफआईसी के प्रभागाध्यक्ष रितेश कुमार पंड्या निर्देशन में जिला स्तरीय शोध के प्रतिवेदन कार्य में राधेश्याम जोशी, राजेश रोत, कांतिलाल यादव, मीनाक्षी दमामी, शिवराम मोची, डिंकल कलाल, नीता जोशी ,पायल कोटडिया, हेमंत अहारी, कपिल यादव, चेतन जैन, सौरभ पहाड़, वीरेश यादव, पंकज कुमार उपाध्याय, सुनैना पंड्या ,जशोदा खोकरिया डॉक्टर संतोष शर्मा सहित 26 शोधार्थियों ने प्रतिवेदन कार्यशाला में भाग लिया। समस्त संभागियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित वर्ष भर किए गए अपने कार्य, जिसमें जिला स्तरीय शोध, केस स्टडी, क्रियात्मक अनुसंधान व सर्वे शोध कार्य सम्मिलित है। प्रभागाध्यक्ष ने बताया कि इन शिक्षा से जुड़े समस्त शोधों से प्रत्येक विद्यालय को शोध सरिता प्रकाशित कर वितरित कि जाकर लाभान्वित किया जाएगा। संचालन योजना व प्रबंधन प्रभागाध्यक्ष दीपक चौबीसा और कार्यानुभव प्रभागाध्यक्ष प्रज्ञा चौबीसा ने किया।

[ad_2]

Source link

Glenn Phillips; NZ Vs AFG T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Rashid Khan

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड का चौथा मैच आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में होगा। मैच सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस सुबह 10:30 बजे होना है। यह ग्रुप-डी का पहला मैच होगा।

न्यूजीलैंड ने वॉर्म अप मैच में USA को 7 रन से हराया। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को प्रैक्टिस मैच में 23 रन से हराया था।

दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला

टी-20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं। अफगानिस्तान को 1 मैच में जीत मिली है और न्यूजीलैंड ने भी 1 मैच जीता है। 1 मुकाबला रद्द रहा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच को अफगानिस्तान ने 84 रन से अपने नाम किया था। अफगानिस्तान के 159 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 75 रन पर ऑलआउट हो गया था।

मिचेल ने पिछले 10 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए

न्यूजीलैंड टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाते हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 88 मैच में 2105 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 108 रन रहा है। उनके अलावा डेरिल मिचेल भी शानदार फॉर्म में हैं और पिछले 10 मैचों में उन्होंने सबसे ज्यादा 207 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में ईश सोढी टीम की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 137 मैचों में 162 विकेट झटके हैं।

जादरान-गुरबाज और नबी पर नजरें

अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान ने पिछले 9 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 366 रन बनाए हैं। गुरबाज ने 9 मैचों में 143.33 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड में मोहम्मद नबी टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 148 मैच में 2400 से ज्यादा रन बनाए हैं। बॉलिंग में कप्तान राशिद खान टॉप पर हैं।

चेपॉक में स्पिनर्स को फायदा

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच स्लो और ड्राय होती है, इससे स्पिनरों को मदद मिलती है। यहां 3 टी-20 मुकाबले खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 मैच जीता, वहीं चेज करने वाली टीमों ने 2 मैच जीते। पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है।

चेन्नई का मौसम साफ रहेगा

8 फरवरी को चेन्नई में मौसम गरम और अधिकतर साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 31से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में उमस रहेगी। शाम को तापमान लगभग 18 से 23 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और नवीन उल हक।

मैच कहां देखें?

इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स फॉलो कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Khabar Hatke | Moon Asteroid Impact Visible From Earth

[ad_1]

वैज्ञानिकों ने इंसानों के मल से कैंसर का इलाज करने वाली एक खास दवा बनाई है। वहीं एक उल्कापिंड जो चंद्रमा की ओर जा रहा है, उसे धरती से ही टकराते हुए देखा जा सकेगा। उधर एक बुजुर्ग 50 साल इंतजार के बाद गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहा है।

.

आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

[ad_2]

Source link

सोशल मीडिया स्टार, 16 की उम्र में शादी, फिर तलाक:रूढ़िवादी माहौल में मॉडलिंग से पहचान बनाई, छोटे कपड़े पहने तो गोली मारकर मार डाला

[ad_1]


27 सितंबर 2018 की बात है… जब इराक की सोशल मीडिया स्टार और मॉडल तारा फारेस कार चला रही थीं, तभी अचानक एक शख्स उनकी कार के शीशे के सामने आ गया और दिनदहाड़े तीन गोलियां चला दीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तारा को जैसे-तैसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तारा का बचपन काफी रूढ़िवादी माहौल में बीता था। छोटी उम्र में उनकी शादी कर दी गई और बच्चे के जन्म के बाद भी पति का व्यवहार नहीं बदला और मार-पीट जारी रही। ऐसे में तारा ने तलाक ले लिया और अपनी नई दुनिया बनाने का फैसला किया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और पहचान बनाई। अपने बेबाक अंदाज और खुले विचार रखने के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं। अब सवाल यह था कि जब तारा पति से अलग हो गईं और परिवार के साथ नहीं रहती थीं, तो आखिर किसने दिनदहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी? आज अनसुनी दास्तान के 3 चैप्टर में पढ़िए तारा फारेस की मौत की पूरी कहानी… तारा फारेस का जन्म इराक के बगदाद में हुआ था। उनके पिता इराकी ईसाई थे और मां लेबनानी शिया। तारा वहीं पली-बढ़ीं। उनका बचपन एक ऐसे माहौल में बीता जहां पारिवारिक दबाव और सामाजिक पाबंदियां बहुत सख्त थीं और कम उम्र में जबरन शादी कराई जाना आम बात थी। छोटी उम्र में ही तारा ने हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का सामना किया। उनकी शुरुआती पढ़ाई बगदाद में हुई। साल 2002 में जब तारा 16 साल की हुईं तो उनके माता-पिता ने इस्लाम धर्म अपना लिया। परिवार और समाज की सोच आजादी के खिलाफ थी और लड़कियों पर कई तरह की पाबंदियां थीं। ऐसे में तारा की शादी कर दी गई। इतनी छोटी उम्र में शादी के कारण उनकी पढ़ाई बीच में ही रुक गई। इस शादी से तारा को कोई खुशी नहीं मिली बल्कि उन्होंने खूब प्रताड़ना झेली। उनका पति उन्हें मारता-पीटता था। आए दिन जबरदस्ती भी करता था। 17 साल की उम्र में तारा प्रेग्नेंट हो गईं, लेकिन परिवार ने यह बात बाहर किसी को नहीं बताई। इसके बाद तारा ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन फिर भी पति की हिंसा जारी रही। आए दिन परिवार में झगड़े और मारपीट हुआ करती थी। इस स्थिति से निकलना तारा के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। कम उम्र में शादी, घरेलू हिंसा और सामाजिक दबाव ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया था। तारा धीरे-धीरे रोज टूट रही थीं। हालांकि उनके मन में बस एक ही जुनून था कि मुझे इस स्थिति से बाहर निकलना है और अपनी नई जिंदगी शुरू करनी है। कुछ समय बाद तारा की कोशिशें काम आईं और वह उस दलदल से बाहर आ गईं। 18 की उम्र में तारा ने अपने पति को छोड़कर तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके पति ने न केवल तारा की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं बल्कि बेटा भी उनसे छीन लिया। तारा ने सबसे पहले खुद पर भरोसा किया और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को संभालना शुरू किया। दिखने में बेहद खूबसूरत तारा ने मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना देखा। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। अपना यूट्यूब चैनल बनाया और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गईं। धीरे-धीरे तारा लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगीं और उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। अपनी मेहनत और लगन से वह आर्थिक रूप से मजबूत बन गईं और यही आजादी उन्हें उनके मुश्किल दौर से बाहर निकालने में मददगार साबित हुई। तारा अब उस रिश्ते से अलग होकर खुद के पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया और लोकल इवेंट्स के जरिए खुद को सामने लाना शुरू किया। उनकी खूबसूरती, कॉन्फिडेंस और अलग पर्सनैलिटी ने लोगों का ध्यान खींचा। इसी पहचान के दम पर 2013 में उन्हें ब्यूटी क्वीन ऑफ बगदाद चुना गया, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने मिस इराक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रनर-अप रहीं। यही से तारा का मॉडलिंग करियर सही मायनों में शुरू हुआ। अब तारा सोशल मीडिया पर पहले से भी ज्यादा लोकप्रिय हो गई थीं। उन्हें सिर्फ इराक ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी पहचान मिलने लगी। उनके उस वक्त इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन फॉलोअर्स थे। उस दौरान तारा सिर्फ अपने मॉडलिंग करियर के लिए नहीं बल्कि अपनी बातों के लिए भी जानी जाती थीं। वह धर्म, कबीलाई व्यवस्था और राजनीतिक नेताओं पर बेबाकी से खुलकर बोलती थीं। एक बार उन्होंने उस आदमी के बारे में भी पोस्ट किया था जो उनसे शादी करना चाहता था। अपनी राय में तारा ने साफ कर दिया कि किसी की हिंसा या दबाव से डरना उनकी फितरत में नहीं था। उन्होंने लिखा था- मुझे ईश्वर को न मानने वाले से डर नहीं लगता, लेकिन मुझे उस इंसान से डर लगता है जो ईश्वर को साबित करने के लिए लोगों को मारता है। तारा ने अपनी बॉडी पर टैटू भी बनवाए थे। उनका मानना था कि उनकी बॉडी पर टैटू और खुले कपड़े कोई फैशन ट्रेंड नहीं थे, बल्कि उनकी सोच का ऐलान थे। इराक जैसे रूढ़िवादी समाज में जहां टैटू और आधुनिक पहनावा अक्सर सवालों के घेरे में रहता है, वहां उन्होंने इन्हें जानबूझकर अपनाया। यह न तो ध्यान खींचने की कोशिश थी और न ही किसी को उकसाने का तरीका, बल्कि उन्होंने साफ कहा था, मेरे शरीर पर अधिकार सिर्फ और सिर्फ मेरा है। टैटू मेरा आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आजादी की उस सोच का प्रतीक था, जिसे मैं छिपाने के बजाय खुलेआम जीना चाहती थी। तारा सोशल मीडिया पर अपने व्लॉग और वीडियो में छोटे कपड़े पहनती थीं और फैशनेबल रहती थीं। वह खुलकर अपनी जिंदगी जीती थीं और यही बात आगे चलकर तारा के लिए सबसे बड़ी मुश्किल साबित हुई, क्योंकि कई कट्टर सोच वाले लोगों को तारा का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था। इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां, गालियां और नफरत भरे मैसेज मिलने लगे। कई बार उन्हें अपने कपड़ों और लाइफस्टाइल को लेकर डराया भी गया और कहा जाता था कि अगर वह नहीं बदलीं तो उन्हें मार दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद तारा ने खुद को बदलने से इनकार कर दिया। इसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए। तारा को मिल रही धमकियां धीरे-धीरे गंभीर होती गईं, लेकिन उन्होंने डरकर सोशल मीडिया छोड़ने या अपनी जिंदगी बदलने से मना कर दिया। वह खुले तौर पर कहती थीं कि हर इंसान को अपनी पसंद से जीने का हक है। 27 सिंतबर 2018 की बात है। तारा के लिए वह दिन रोज की तरह ही था। तारा उस दिन अपनी कार खुद चलाकर कहीं जा रही थीं। सड़क पर काफी भीड़ थी, तभी अचानक एक अज्ञात हमलावर तारा की कार के पास आया और उन पर ताबतोड़ गोलियां चला दीं। तारा पर यह हमला अचानक हुआ था, इसलिए उन्हें खुद को बचाने या फिर संभालने का भी कोई समय नहीं मिला। गोलियों की आवाज सुनकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोली लगने के बाद तारा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी चोटें बहुत गंभीर थीं, जिस कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। तारा की मौत ने इराक ही नहीं, पूरी दुनिया में लोगों को झकझोर दिया। इस मामले को लेकर कई तरह की बातें फैलने लगीं। लोगों का साफ तौर पर कहना था कि तारा की हत्या की वजह उनकी आजाद जिंदगी और सोच थी, जो कुछ कट्टरपंथी लोगों को पसंद नहीं आ रही थी। सोशल मीडिया पर उनके टैटू और बोल्ड तस्वीरों को कुछ धार्मिक सोच वाले लोग गलत मानते थे और उन लोगों ने ही तारा की हत्या करवाई है। परिवार ने इस हत्या पर कहा कि तारा साहसी और स्वतंत्र सोच वाली थीं और यही उनके लिए खतरनाक साबित हुआ। सुरक्षा की कमी और कट्टरपंथियों के दबाव पर सवाल उठाए गए, लेकिन असली हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। कहानी यही खत्म नहीं हुई। तारा की मौत के बाद उनकी तरह जिंदगी जीने वाली दूसरी इराकी सोशल मीडिया स्टार्स को भी जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। इससे देश में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया।

[ad_2]

Source link

बाहुबली कॉलोनी मंदिर  में धर्मसभा आयोजित

[ad_1]

बांसवाड़ा| बाहुबली कॉलोनी स्थित भगवान सुमतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजित मुनि आदित्य सागर ससंघ के सानिध्य शनिवार को पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन हुआ। अभिषेक के बाद मुनि ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान ऋषभदेव ने मानव समाज को अनेक प्रकार की कलाओं का ज्ञान दिया। पुरुषों को 72 कलाएं सिखाईं, जिनमें सबसे पहले बोलने की कला का महत्व बताया। महिलाओं को 64 कलाएं प्रदान कीं, जिनमें पढ़ने की कला को पहले स्थान पर रखा है। उन्होंने कहा कि शांति के लिए पुरुषार्थ करना पड़ता है। जो व्यक्ति जितना शांत होता है, उसका ज्ञान उतना ही बढ़ता है। विकाम्या श्री माताजी ने कहा कि जब तक व्यक्ति के मन में भगवान के प्रति सच्ची भक्ति नहीं होती, तब तक मुक्ति का मार्ग प्रशस्त नहीं होता। समाज के प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कि रविवार को दोपहर 1 बजे बाहुबली कॉलोनी स्थित पंडाल में प्रस्तावित ह्रींकार तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव के पात्र चयन का कार्यक्रम होगा।

[ad_2]

Source link

सूर्या ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा:सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीते, USA ने 3 कैच छोड़े; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

[ad_1]


भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। कप्तान सूर्या ने न सिर्फ मैच जिताऊ पारी खेली, बल्कि विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वे टी-20 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय बन गए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए शनिवार के आखिरी मुकाबले में भारत ने USA को 29 रन से हराया। USA ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, लेकिन उनकी फील्डिंग ने मैच का रुख पलट दिया। अमेरिकी खिलाड़ियों ने तीन अहम कैच छोड़ दिए। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। सूर्या ने कप्तान के तौर पर अपना 8वां टी-20I अर्धशतक लगाया और इसी के साथ बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन भी पूरे कर लिए। IND Vs USA मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. सूर्या ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता टी-20 क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के मामले में सूर्यकुमार यादव अब भारत के लिए सबसे आगे पहुंच गए हैं। उन्होंने 17वीं बार यह अवॉर्ड जीतते ही विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम 16 अवॉर्ड दर्ज थे। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 14 के साथ तीसरे, अक्षर पटेल 8 के साथ चौथे और जसप्रीत बुमराह 7 अवॉर्ड के साथ पांचवें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा के बाद सूर्या दूसरे भारतीय कप्तान बने, जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। 2. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीते टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का सिलसिला जारी है। टीम लगातार 9 मैच जीतकर इस मामले में टॉप पर पहुंच गई हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका (2024) और ऑस्ट्रेलिया (2022-2024) भी लगातार 8 मैच जीत चुकी हैं। 3. सूर्या ने 7वीं बार एक ओवर में 20+ रन बनाए टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने सातवीं बार एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बटोरे और इस मामले में भारत के लिए सबसे आगे पहुंच गए। सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा (6 बार) को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। अब मोमेंट्स… 1. रोहित शर्मा और जय शाह ट्रॉफी लेकर आए मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ICC अध्यक्ष जय शाह टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर मैदान में पहुंचे। रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। उन्होंने 2024 में भारत को चैंपियन बनाया था। रोहित ने कहा- एम्बेसडर बनना मेरे लिए बड़ा सम्मान है। ट्रॉफी को फिर हाथ में पकड़ना शानदार एहसास देता है। 2. बादशाह-नोरा ने परफॉर्म किया ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत में सिंगर ऋषभ शर्मा ने परफॉर्म किया। इसके बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी की एंट्री जेटपैक परफॉर्मर से हुई। फैंस के लिए सबसे यादगार पल तब आया जब रैपर बादशाह और एंटरटेनर नोरा फतेही ने स्टेज संभाला। दोनों की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ ग्रैंड ओपनिंग हुई। 3. सूर्या को जीवनदान, रिटर्न कैच छूटा 10वें ओवर में शुभम रंजने की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को जीवनदान मिला। धीमी गेंद पर फ्लिक खेलने की कोशिश में बल्ले का लीडिंग एज लगा और गेंद सीधे गेंदबाज की ओर लौट गई। शुभम ने शुरुआत में कैच पकड़ भी लिया था, लेकिन फॉलो-थ्रू में संतुलन बिगड़ने से हाथ बंद नहीं रख सके और गेंद छूट गई। 4. तिलक वर्मा का शाल्कविक से कैच छूटा 3.6 ओवर में वैन शाल्कविक की गेंद पर तिलक वर्मा ने सामने की तरफ शॉट खेला। गेंद स्पीड से गेंदबाज की ओर गई। वैन शाल्कविक के पास रिएक्ट करने का बेहद कम समय था। उन्होंने बाईं ओर हाथ जरूर लगाया, लेकिन कैच नहीं ले पाए। 5. वानखेड़े स्टेडियम सूर्या…सूर्या के नारे गूंजे 17.1 ओवर में सूर्यकुमार यादव ने शुभम रंजने की गेंद पर चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस गेंद पर सूर्यकुमार घुटने के बल बैठे और डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग के ऊपर से स्कूप खेल दिया। वानखेड़े स्टेडियम सूर्या…सूर्या…’के नारों से गूंज उठा। 6. सूर्या ने गिरके सिक्स लगाया 19.2 ओवर में सूर्या ने गिरते हुए सिक्स लगा दिया। सौरभ नेत्रवलकर की धीमी गेंद पर सूर्यकुमार क्रीज से बाहर निकले, घुटने के बल बैठकर फाइन लेग के ऊपर से स्कूप खेला। शॉट लगाते वक्त उनका बैलेंस बिगड़ गया और गेंद बाउंड्री पार भेजने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। 7. रिव्यू लेकर शुभम बचे 14.2 में वरुण चक्रवर्ती की गुगली बॉल पर शुभम रंजने LBW आउट दे दिए गए थे। ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ टॉस-अप गेंद पर उन्होंने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पैड पर लगती दिखी और अंपायर रॉड टकर ने उंगली उठा दी। शुभम ने तुरंत रिव्यू लिया, अल्ट्राएज में स्पाइक दिखा, जिससे पता चला कि गेंद पहले बल्ले का अंदरूनी किनारा छूकर पैड पर लगी थी। थर्ड अंपायर ने फैसला पलट दिया और इस तरह शुभम रिव्यू लेकर बच गए।

[ad_2]

Source link

दुनिया के 70% बाघ भारत में, सिर्फ संख्या नहीं प्रबंधन पर भी फोकस जरूरी : भूपेंद्र

[ad_1]


भास्कर न्यूज | अलवर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि दुनिया के 70 प्रतिशत बाघों का घर भारत है। जल्द बोत्सवाना से चीते भी लाए जाएंगे। देश में बाघ संरक्षण के लिए सिर्फ इनकी संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। प्रबंधन सुधारने और जरूरी नीतिगत सुधार भी किए जाने हैं। एनटीसीए ​पिछली सभी 28 बैठकों के निर्णयों की समीक्षा भी की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र शनिवार को यहां 18 राज्यों के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक व 58 बाघ अभयारण्यों के क्षेत्र निदेशकों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर बोल रहे थे। अलवर में पहली बार हो रहे सम्मेलन में देशभर के बाघ अभयारण्यों की वर्तमान स्थिति, व्यय प्रबंधन, ग्राम पुनर्वास और आधुनिक मॉनिटरिंग तकनीकों पर मंथन हुआ। सम्मेलन में राजस्थान सरकार के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सरिस्का में बाघों की संख्या 50 के आंकड़े को छू चुकी है। राजस्थान में बाघों के जीन पूल की समस्या को हल करने के लिए मध्य प्रदेश से बाघिनों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके तहत रामगढ़ विषधारी अभयारण्य में एक बाघिन को सफलतापूर्वक छोड़ा गया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के आउटरीच जनरल-स्ट्रीप्स का विमोचन भी किया गया। चीता प्रोजेक्ट सफल, 24 देश बिग कैट अलायंस में जुड़े केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र ने बताया कि चीता सफल रहा है और तीसरी पीढ़ी तक पहुंच चुका है। फरवरी के अंत तक बोत्सवाना से चीते लाकर मध्यप्रदेश के कूनो में छोड़ने के प्रयास चल रहे हैं। इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में भारत के साथ 24 देश सदस्य बतौर जुड़ चुके हैं। अब इसका पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन भारत में होगा। बैठक में बाघ संरक्षण के लिए ब्रिजिंग गैप रिपोर्ट तैयार करने और चुनौतियों के समाधान के लिए जोनल वर्किंग ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए गए। कला और जागरूकता: चित्रकला विजेताओं का सम्मान किया कार्यक्रम में प्रकृति से युवाओं को जोड़ने के लिए हुई राष्ट्रीय प्राकृतिक संग्रहालय की चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ श्रेणी में कृतिका जैन प्रथम, आरती शर्मा द्वितीय और रक्षित जैन तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ श्रेणी में तनिष्का गुप्ता प्रथम, खुशी यादव द्वितीय और पलक बाई मीणा तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वन मंत्रालय के महानिदेशक सुशील अवस्थी, एडीजी रमेश पांडे, एनटीसीए के सदस्य सचिव डॉ. संजयन कुमार, डीआईजीएफ डॉ वैभव सी माथुर, राजस्थान के पीसीसीएफ (हॉफ) पवन कुमार उपाध्याय और एपीपीसीए व सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू केसी अरुण प्रसाद सहित विभिन्न राज्यों के पीसीसीएफ और टाइगर रिजर्व्स के फील्ड डायरेक्टर्स मौजूद रहे। ये सभी लोग 8 फरवरी को टाइगर मैराथन में भी शामिल होंगे। कांफ्रेंस में मौजूद देश के 18 राज्यों के टाइगर रिजर्व्स के अधिकारी।

[ad_2]

Source link

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई:घर से भेजी हल्दी की सब्जी का झांसा देकर ट्रक में सो रहे तस्कर को पकड़ा

[ad_1]


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सात साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर रुगाराम को फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर गुजरात के वापी से जलगांव के बीच ट्रक से पकड़ा।
गिरफ्तारी के समय आरोपी ट्रक में सो रहा था। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी रुगाराम निवासी गिड़ा, बालोतरा पुलिस से बचने के लिए गुजरात भाग गया था। पुलिस की टीम को सूचना मिली कि उसके परिजन उससे मिलने वापी पहुंचे हैं। टीम पीछा करते हुए वहां पहुंची और अन्य ट्रक ड्राइवरों के बीच खुद को रुगाराम का रिश्तेदार बताया। पुलिसकर्मियों ने झांसा दिया कि हम घर से हल्दी की सब्जी लाए हैं, अगर समय पर नहीं खिलाई तो खराब हो जाएगी। इस देसी अंदाज पर भरोसा कर साथी ड्राइवरों ने रुगाराम के ट्रक का रूट और लोकेशन बता दी। इसके बाद टीम ने सैकड़ों किलोमीटर पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी पिछले 7 सालों से राजस्थान नहीं आया। वह गुजरात को ठिकाना बनाकर महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में ट्रक चलाता था और उसी की आड़ में मादक पदार्थों की सप्लाई करता रहा। रेप केस में जेल गया होनहार छात्र, फिर तस्कर बना रुगाराम 12वीं तक पढ़ाई में काफी होनहार था। आईटीआई करने के दौरान एक महिला मित्र के खर्च पूरे करने के चक्कर में वह कर्ज में डूब गया। जब मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रेमिका ने उस पर रेप का केस दर्ज करवा दिया और जेल हो गई। जेल जाने के बाद रुगाराम की मुलाकात शातिर बदमाशों से हुई, उन्होंने इसे तस्करी की दुनिया में धकेल दिया। जेल से बाहर आने के बाद रुगाराम ने मेवाड़ से मारवाड़ तक तस्करी शुरू की। करीब चार साल पहले चित्तौडगढ़ के पास उसकी एक गाड़ी पलट गई थी। गाड़ी में कुरकुरे के पैकेटों के नीचे डोडा-पोस्त छिपाया गया था। रुगाराम मौके से फरार हो गया, लेकिन गाड़ी के डेशबोर्ड में उसके पिता सताराम का एटीएम कार्ड छूट गया। इसी सुराग के जरिए पुलिस उस तक पहुंची, जिसके बाद वह राजस्थान छोड़कर गुजरात भाग गया था।

[ad_2]

Source link

मलमास में विवाह पर रहेगी रोक:इस साल 61 मुहूर्त, होलाष्टक,दिसंबर तक कुल 50 मुहूर्त तिथि के सावों वाले, जबकि 11 अबूझ रहेंगे

[ad_1]


फरवरी से शुरू हुए वैवाहिक सीजन में अंतिम माह 6 दिसंबर तक विवाह योग्य कुल 61 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनमें 50 तिथि आधारित सावे और 11 अबूझ मुहूर्त शामिल हैं। हालांकि बीच-बीच में पंचांग के अनुसार कुछ अवधियों में विवाह आयोजन नहीं हो सकेंगे। 24 फरवरी से 3 मार्च तक होलाष्टक के कारण शादियों पर रोक रहेगी। वहीं मीन मलमास के चलते 14 मार्च से 13 अप्रैल तक विवाह नहीं होंगे। इसके अलावा 17 मई से 15 जून तक ज्येष्ठ अधिकमास के कारण भी शादी-ब्याह पर विराम रहेगा। पंडित जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष वैवाहिक आयोजनों का पहला चरण फरवरी से मई माह तक रहेगा। इसके बाद 18 जुलाई से देवगुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। इसके एक सप्ताह बाद 25 जुलाई को देवशयन हो जाएगा। साथ ही कुछ समय पश्चात शुक्र तारा भी अस्त हो जाएगा, जिससे विवाह योग समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद वर्ष का दूसरा और अंतिम चरण 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शुरू होगा, जिसमें फिर से विवाह आयोजन किए जा सकेंगे। इस साल कुल 50 मुहूर्त तिथि के सावे रहेंगे, जबकि 11 अबूझ सावे ऐसे होंगे जिनमें बिना पंचांग देखे विवाह किए जा सकते हैं। इनमें 19 फरवरी फुलेरा दूज, 26 मार्च रामनवमी, 19 अप्रैल आखातीज, 25 अप्रैल जानकी नवमी, 1 मई पीपल पूर्णिमा, 25 मई गंगादशमी, 25 जून निर्जला एकादशी, 22 जुलाई भड़ल्या नवमी, 25 जुलाई देवशयनी एकादशी तथा 20 और 21 नवंबर देवउठनी एकादशी शामिल हैं। वैवाहिक सीजन की शुरुआत को लेकर करौली जिलेभर के बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है। मैरिज गार्डन, कैटरर्स, बैंड-बाजे, डेकोरेशन और कपड़ा व्यापारियों को इस सीजन से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लंबे अंतराल के बाद शुरू हो रहे विवाह मुहूर्तों से न सिर्फ नए रिश्तों की शुरुआत होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में शादियों पर रहेगा पूर्ण विराम पंडित जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2026 में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह के दौरान विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे। फरवरी माह में होलाष्टक के कारण विवाह आयोजन बाधित होंगे। वहीं मीन मलमास के चलते 14 मार्च से 13 अप्रैल तक कोई विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके अलावा 17 मई से 15 जून तक ज्येष्ठ अधिकमास के कारण शादी-ब्याह पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई से गुरु अस्त हो जाएंगे और 25 जुलाई को देवशयन आरंभ हो जाएगा। साथ ही शुक्र तारा के अस्त होने से भी विवाह योग समाप्त हो जाएंगे। फरवरी में 10,20, 21 के सावे
फरवरी: 10, 20 व 21
मार्च: 9, 10, 11 और 12
अप्रैल: 19, 20, 21, 25, 26, 29 व 30
मई: 5, 6, 7, 8, 9, 10 व 14
जून: 19,20 22, 23, 24, 26, 27 व 29
जुलाई: 1, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 11 व 12
नवंबर: 21, 24, 25 और 26
दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 11 और 12

[ad_2]

Source link

450 विद्यार्थियों के माता-पिता और गुरुजनों का पूजन किया

[ad_1]


भीलवाड़ा | योग वेदांत सेवा समिति एवं युवा सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में पालड़ी पंचायत के तीन विद्यालयों में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंद्रपुरा तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलीखेड़ा में किया गया, जहां 450 विद्यार्थियों ने माता-पिता एवं गुरुजनों का पूजन कर आरती की। वरिष्ठ साधक गौरीशंकर ने बताया कि 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाता है। कोर कमेटी सदस्य चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रयास है। युवा सेवा संघ अध्यक्ष भगवान नामा ने बताया कि 14 फरवरी तक निरंतर विभिन्न स्थानों पर मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

[ad_2]

Source link