देश में सड़क हादसों में राजस्थान छठे स्थान पर:राज्य में 2025 में सड़क हादसे 4.10% घटे, मौतें 2.61% बढ़ी

[ad_1]


राजस्थान में सड़क सुरक्षा को लेकर टेक्नोलॉजी, ई-चालान और हाईवे मॉनिटरिंग बढ़ाने के बावजूद मौतों का आंकड़ा थम नहीं रहा है। वर्ष 2025 में हादसे कम हुए, लेकिन मौतें ज्यादा हुई हैं। प्रदेश में 2024 के मुकाबले 2025 में 1,018 दुर्घटनाएं कम हुईं, लेकिन इसके बावजूद 307 अधिक लोगों की मौत हो गई। राजस्थान देशभर में सड़क हादसों में छठे स्थान पर बना हुआ है। राज्य में 2024 में कुल 24,838 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें 11,762 मौतें दर्ज हुईं। वहीं 2025 में दुर्घटनाएं 23,820 हुईं, लेकिन मौत 12,069 हुई हैं। हादसों की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार बनी हुई है। कुल दुर्घटनाओं में से करीब 63% हादसे ओवरस्पीडिंग के कारण हो रहे हैं, जिससे टक्कर की गंभीरता बढ़ जाती है और मौत का खतरा ज्यादा हो जाता है। 15,647 दुर्घटनाएं तेज गति के कारण, इनमें 7,600 की जान गई
राज्य में वर्ष 2025 में हुए कुल 23,820 हादसों में से 15,647 दुर्घटनाएं तेज गति के कारण हुईं। इनमें करीब 7,600 लोगों की जान गई। परिवहन व पुलिस विभाग की समीक्षा में सामने आया कि चालक गति सीमा की अनदेखी कर रहे हैं। स्टाफ की भारी कमी
प्रदेश में यातायात पुलिस के 7,961 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 3,985 कार्मिक कार्यरत हैं। 4,035 पद खाली पड़े हैं। सबसे ज्यादा कमी कांस्टेबल स्तर पर है। ट्रैफिक पुलिस न सिर्फ चालान कार्रवाई करती है, बल्कि हादसों का डाटा एकत्र कर उसका विश्लेषण कर राज्य और केंद्र सरकार को भेजती है।

[ad_2]

Source link

टी-20 वर्ल्डकप- एशियाई मूल के 69 खिलाड़ी 11 टीमों में:कनाडा में 11, अमेरिका में 9 भारतीय, ओमान में सबसे ज्यादा 14 एशियाई प्लेयर

[ad_1]


आज से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के 40 खिलाड़ी अलग-अलग देशों की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी एशिया की टॉप क्रिकेट खेलने वाली टीमों से जुड़े कुल 69 खिलाड़ी 11 अन्य देशों का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। स्टोरी में किस टीम में कितने एशियाई और भारतीय मूल के प्लेयर्स… कनाडा और USA की टीम में सबसे ज्यादा कनाडा और USA की टीमों में एशियाई मूल के खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा मौजूदगी है। नॉर्थ अमेरिका की इन टीमों में कुल मिलाकर 26 एशियाई और 19 भारतीय प्लेयर्स हैं। कनाडा की टीम में कुल 13 खिलाड़ी एशियाई मूल के हैं, जिनमें से 11 अकेले भारतीय मूल के हैं। खास बात यह है कि टीम की कप्तानी भी दिलप्रीत बाजवा संभाल रहे हैं। वहीं USA की टीम में भी 13 खिलाड़ी एशियाई मूल के शामिल हैं। इसमें श्रीलंका के शेहान जयसूर्या के अलावा सौरभ नेत्रावलकर और हरमीत सिंह जैसे 9 भारतीय और 3 पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। UAE और ओमान की टीम में भारत-पाकिस्तान का दबदबा UAE और ओमान की टीमों में भारत-पाकिस्तान मूल के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आता है। UAE की टीम में कुल 12 खिलाड़ी एशियाई मूल के हैं, जिनमें 7 भारतीय और 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं ओमान की टीम में भारत और पाकिस्तान के कुल 14 खिलाड़ी हैं, जिनमें दोनों देशों के 7-7 खिलाड़ी शामिल हैं। ओमान के लिए जतिंद्र सिंह, आशीष ओडेदरा और करन सोनवाले जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो मूल रूप से क्रमशः पंजाब, गुजरात और मुंबई के रहने वाले हैं।
न्यूजीलैंड से इंग्लैंड तक भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी न्यूजीलैंड में रचिन रवींद्र और ईश सोढ़ी दोनों भारतीय मूल के हैं। ईश सोढ़ी का जन्म लुधियाना में हुआ था, जबकि रचिन रवींद्र के पिता बेंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं। साउथ अफ्रीका टीम के स्टार स्पिनर केशव महाराज भी भारतीय मूल के हैं। उनके परदादा 1874 में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरमिटिया मजदूर के रूप में डरबन पहुंचे थे। इंग्लैंड से रेहान अहमद, आदिल राशिद और साकिब महमूद तीनों पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं। रेहान अहमद के पिता 2001 में पाकिस्तान से इंग्लैंड शिफ्ट हुए थे और वहां टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करते थे। नीदरलैंड टीम में आर्यन दत्त (भारतीय मूल) और साकिब जुल्फिकार (पाकिस्तानी मूल) शामिल हैं। इटली और स्कॉटलैंड में भी एशियाई पहचान इटली की टीम में कुल 6 खिलाड़ी एशियाई मूल के हैं, जिनमें जसप्रीत सिंह भारतीय मूल के हैं। इसके अलावा टीम में 3 खिलाड़ी पाकिस्तान और 2 खिलाड़ी श्रीलंका से ताल्लुक रखते हैं। वहीं स्कॉटलैंड की टीम में अफगानिस्तान मूल के जैनुल्लाह एहसान और पाकिस्तान मूल के सफयान शरीफ खेल रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम में भी पाकिस्तान में जन्मे सिकंदर रजा सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर मौजूद हैं, जो लंबे समय से टीम के अहम ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। एशियाई प्लेयर्स 6 प्लेइंग इलेवन बना सकते हैं अगर वर्ल्ड कप खेल रही भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान की मुख्य टीमों को अलग कर दें, तो बाकी देशों की ओर से खेल रहे इन 69 खिलाड़ियों से 6 अलग-अलग प्लेइंग इलेवन तैयार की जा सकती हैं। यानी 20 देशों के इस वर्ल्ड कप में हालात ऐसे हैं कि करीब 10 देशों की प्लेइंग इलेवन सिर्फ एशियाई मूल के खिलाड़ियों से ही बनाई जा सकती है।

[ad_2]

Source link

बजरी लीज निरस्त करने का मामला:हाई कोर्ट ने 4 जिलों में 93 बजरी लीज निरस्त की थी; अब सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर करेगी सरकार

[ad_1]


प्रदेश में हाई कोर्ट की ओर से 93 बजरी लीज निरस्त करने के मामले में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करेगी। खान विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। माना जा रहा है कि इन लीजों के बरकरार रहने और इनमें प्रोडक्शन शुरू होने के बाद प्रदेश में बजरी के दाम 30 प्रतिशत तक कम हो जाएंगे। उधर, खान विभाग को इन लीजों से सालाना 200 करोड़ रुपए तक का राजस्व और रॉयल्टी मिलने का भी अनुमान है। गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा 4 जिलों (भीलवाड़ा, बाड़मेर, टोंक और सिरोही) में नीलामी को निरस्त कर दिया था। साथ ही, लीजधारकों को जमा राशि लौटाने के भी निर्देश दिए थे। निरस्त होने का मुख्य कारण प्राकृतिक भरपाई था
याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि राज्य सरकार ने ब्लॉकों की नीलामी करते समय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी की सिफारिशों का पालन नहीं किया। नेचुरल रीप्लेनिशमेंट के अभाव के नियमों का उल्लंघन होना इसकी वजह बना। एक बार किसी बजरी की लीज समाप्त होने के बाद उस क्षेत्र में अगले 5 वर्ष तक खनन प्रतिबंधित होना चाहिए, ताकि नदियों में बजरी की भरपाई हो सके। सरकार ने इसका पालन नहीं किया। 3 विकल्पों में एसएलपी चुनी विभाग के पास तीन विकल्प थे—विभागीय रिव्यू, हाई कोर्ट के निर्णय की पालना और सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना। एसएलपी पर सहमति बनी है। भास्कर एक्सपर्ट—प्रो. एसके सिंह, सीईएसी कमेटी फॉर राजस्थान के मेंबर रह चुके सरकार कोर्ट जाएगी तो उम्मीद है कि सुनवाई भी होगी। एक्सपर्ट भी योगदान देंगे तो बात बन सकती है। अब इनका आधार 2020 की सैंड पॉलिसी रह सकता है, जिसे लेकर खुद सुप्रीम कोर्ट या उससे जुड़ी कमेटी राय जाहिर कर चुकी है। “इस मामले में विभाग क्या कर रहा है। इसका खुलासा अभी नहीं करेंगे। हालांकि, विभाग नियमों में रहते हुए वर्किंग करेगा।”
-टी. रविकांत, प्रमुख सचिव, खान

[ad_2]

Source link

Abhishek Sharma; India Vs USA T20 World Cup 2026 LIVE Score Update

[ad_1]

मुंबई22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
USA के लेफ्ट ऑर्म पेसर सौरभ नेत्रवलकर की यह फोटो 12 जून 2024 की है। उन्होंने पिछले मैच में भारत के रोहित और कोहली को शुरुआती 2 ओवर में पवेलियन भेज दिया था। - Dainik Bhaskar

USA के लेफ्ट ऑर्म पेसर सौरभ नेत्रवलकर की यह फोटो 12 जून 2024 की है। उन्होंने पिछले मैच में भारत के रोहित और कोहली को शुरुआती 2 ओवर में पवेलियन भेज दिया था।

आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपना टाइटल बचाने उतरी है। अब तक दुनिया की कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है।

पहली चुनौती अमेरिका की है, वहीं अमेरिका जिसने पिछले वर्ल्ड कप में रोहित-कोहली की मौजूदगी वाली टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए थे। टीम में महज 4 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो अमेरिका में जन्मे हैं। 11 प्लेयर बाहर से आए हैं।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर लेफ्टी पेसर सौरभ नेत्रावलकर भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में रोहित और कोहली को पावरप्ले के अंदर पवेलियन भेजा था।

मैच डीटेल

टीमों की फॉर्म

भारत ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई

हालिया फार्म में भारतीय टीम का कोई सामी नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया ने 16 दिन पहले रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट महज 15.2 ओवर में चेज कर लिया था।

भारतीय टीम ने पिछले टी-20 वर्ल्डकप के बाद से कोई भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। उसने 8 टीमों के खिलाफ बाइलैटरल सीरीज खेली हैं, इनमें से 4 विपक्षी टीम के घर में खेली गई हैं। मैच रिकॉर्ड की बात करें तो टीम ने 34 में से 25 मैचों में जीत हासिल की है। उसे केवल 6 मैचों में हार मिली। एक मैच टाई हुआ और 2 मैच नो रिजल्ट रहे।

दूसरी ओर UAS ने पिछले साल ओमान के साथ 3 मैचों की सीरीज खेली थी। जिसमें उसे जीत मिली। टीम ने वर्ल्ड कप होस्ट करने के बाद नेपाल से भी 3 मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में अमेरिकी टीम को 2-1 की पराजय झेलनी पड़ी थी। टीम ने 6 मैच में से 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 में उसे हार मिली। एक मैच टाई रहा था।

हेड टु हेड रिकॉर्ड

USA के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड

USA के खिलाफ भारतीय टीम का विक्ट्री रिकॉर्ड 100% है। बात अलग है कि दोनों टीमों के बीच अब तक एक ही टी-20 मैच खेला गया है। जो पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीता था।

न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए UAS ने महज 110 रन बनाए थे। टीम इंडिया को 111 रन का टारगेट चेज करने में 18.2 ओवर लग गए थे। USA के पेसर सौरभ नेत्रवलकर ने अपने पहले स्पेल में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया था।

स्ट्रेथ एंड वीकनेस

भारत की स्ट्रेंथ

  • विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर भारत की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। इसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम हैं।
  • मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी हैं। जो कभी मैच पलट सकते हैं।
  • गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह के साथ वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे मिस्ट्री स्पिनर्स हैं। मोहम्मद सिराज इसे मजबूती दे रहे हैं।

भारत की वीकनेस

  • मैच से ठीक पहले हर्षित राणा चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनके रहने से भारतीय बैटिंग को गहराई मिलती थी। साथ ही अहम मौकों पर गेंदबाजी का ऑप्शन भी था।
  • पिछली कुछ सीरीज में स्पिनर्स के सामने भारतीय बैटर्स का स्ट्राइक रेट पेसर्स की अपेक्षाकृत कम रहा है। ऐसे में नेत्रवलकर की अगुवाई वाले अमेरिकी स्पिनर्स परेशान कर सकते हैं।

टॉप प्लेयर्स

अभिषेक शर्मा 1297 रन बनाए, अर्शदीप टॉप विकेट टेकर

2024 के बाद से अभिषेक शर्मा भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। उन्होंने 38 मैचों में 194.74 के स्ट्राइक रेट से 1297 रन बनाए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह 34 मैच में 59 विकेट ले चुके हैं।

गौस के नाम सबसे ज्यादा रन, हरमीत टॉप विकेट टेकर

एंड्रीज गौस अमेरिका के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2024 के बाद से 25 मैचों में 752 रन बनाए हैं। 81 रन उनका बेस्ट स्कोरर हैं। गेंदबाजी में हरमीत सिंह ने 25 मैचों में 24 विकेट लिया है। वे टीम के टॉप विकेट टेकर्स हैं।

पिच और मौसम

मुंबई में आज बारिश के आसार नहीं है। यहां का तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगर दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण ओस पड़ती है, तो वानखेड़े की पिच बैटर्स पर मेहरबान होगी। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का चुनेगी। क्योंकि, यहां स्कोर चेज करना आसान हो जाता हे।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

USA: सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

कहां देख सकते हैं मैच इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स में होगी। इसे जियो हॉटस्टार में भी देखा जा सकेगा। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज पढ़ सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Only 2-3 cup artisans are left in Rajasthan.

[ad_1]

राजस्थान में ऊंट की खाल से बनने वाली कुप्पी कभी रोजमर्रा की जरूरत और शिल्प परंपरा, दोनों का हिस्सा थी। तेल और इत्र को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होने वाली यह बोतल बाद में उस्ता कला की आधार संरचना बनी। लेकिन यह कला पूरी तरह उस कच्चे माल पर निर्भर ह

.

कुप्पी पर ही होती है उस्ता कला, उस्ता ने ही कुप्पी बनाने वालों को विलुप्त होने से बचा रखा है

बीकानेर के पारंपरिक कारीगर राजकुमार पवार (डबगर) बताते हैं- अब कुप्पी बनाना लगभग बंद हो चुका है। 10 सालों में मैंने किसी सामान्य ग्राहक को कुप्पी नहीं बेची। उस्ता कला के कारीगरों के लिए ही बना रहा हूं क्योंकि उस्ता कला का आधार यही कुप्पी है। आम खरीदार न तो इसकी कीमत समझता है और न ही इसका उपयोग।

कुप्पी बनाने की प्रक्रिया लंबी और मौसम पर निर्भर होती है। पहले मंडी से ऊंट की खाल ली जाती है, जिसे पहले से साफ किया गया होता है। इसके बाद खाल को सही आकार में काटा जाता है और कई दिनों तक सुखाया जाता है। इसी दौरान मिट्टी से डाई बनाई जाती है। खास बात यह है कि हर कुप्पी के लिए अलग डाई बनती है। अगर दस कुप्पी बनानी हैं तो दस अलग-अलग डाई तैयार करनी पड़ती हैं।

डाई बनाने के बाद सूखी हुई खाल को मथी हुई मेथीदाना के साथ डाई पर चिपकाया जाता है। सूखने के बाद खाल को दोबारा साफ किया जाता है, जिससे परत पर नक्काशी हो सके। किसी भी एक ऑर्डर को पूरा करने में 15 से 30 दिन तक का समय लग जाता है, वह भी तब जब खाल समय पर मिल जाए।

राजकुमार पवार कहते हैं कि उनके परिवार में अब कोई भी इस काम को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। कीमत 700 से 4000 रुपए तक होने के बावजूद मेहनत के मुकाबले आमदनी बेहद कम है। ऊपर से लोग यह भी नहीं जानते कि कुप्पी होती क्या है। वे कहते हैं कि दुख इस बात का है कि जो काम उनके दादा और पिता ने पूरी ज़िंदगी किया, वह अब उनके साथ ही खत्म हो जाएगा।

[ad_2]

Source link

PAK vs NED T20 WC 2026

[ad_1]

कोलंबो17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत के मैच का बॉयकॉट करने के बीच पाकिस्तान टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रहा है।

दोनों टीमों की नजरें अगले राउंड में जगह बनाने पर होंगी, लेकिन फॉर्म और तैयारी के लिहाज से पाकिस्तान साफ तौर पर आगे दिख रहा है।

लेफ्ट आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 4 विकेट लेते ही नवाज पाकिस्तान के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे।

पाकिस्तान ने सभी मैच जीते

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच अब तक कुल 2 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। नीदरलैंड्स को अभी तक इस फॉर्मेट में उसके खिलाफ पहली जीत का इंतजार है।

9 महीने में सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाली टीम

पाकिस्तान पिछले नौ महीनों में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली टीम रही है। इस दौरान उसने 10 अलग-अलग देशों के खिलाफ 34 मैच खेले और 24 जीते। हाल ही में उसने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप कर शानदार तैयारी भी दिखाई है।

बॉयकॉट का असर

भारत के खिलाफ बॉयकॉट के कारण पाकिस्तान पहले ही नेट रन रेट और पॉइंट्स टेबल में दबाव में है। ऐसे में उसके लिए हर मैच करो या मरो जैसा हो सकता है।

अयूब टॉप स्कोरर

2024 से अब तक टी-20 क्रिकेट में सईम अयूब पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 53 मैचों में 1105 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 98 रन रहा है। इस दौरान अयूब का स्ट्राइक रेट 137.43 का रहा है।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने अटैकिंग क्रिकेट खेला है। पहले स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना झेलने वाले आगा ने श्रीलंका के खिलाफ 12 गेंदों पर 45 और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 70 गेंदों पर 120 रन बनाए।

बॉलिंग में शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के सबसे असरदार गेंदबाजों में रहे हैं। उन्होंने 46 मैचों में 64 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट पर 30 रन रहा, जबकि उनकी इकॉनॉमी रेट 7.42 की रही।

माइकल लेविट 142+ स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं

नीदरलैंड्स के युवा ओपनर माइकल लेविट टीम की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। 22 साल की उम्र में वे टीम के टॉप रन-स्कोरर्स में शामिल हैं और 142+ स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

2024 से अब तक माइकल लेविट ने 26 मैचों में 866 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 135 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में काइल क्लेन नीदरलैंड्स के प्रमुख विकेट-टेकर रहे हैं। उन्होंने 17 मैचों में 28 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट पर 16 रन रहा है, जबकि 7.94 की इकॉनॉमी रेट है।

रोचक फैक्ट्स…

2022 टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान को फायदा पहुंचाया था, उसी जीत से पाकिस्तान सेमीफाइनल पहुंचा था।

मोहम्मद नवाज, शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ पाकिस्तान के टॉप टी-20 विकेट-टेकर लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचने से 4 विकेट दूर हैं।

नीदरलैंड्स के आखिरी टी-20 के बाद से पाकिस्तान 24 टी-20 खेल चुका है।

पॉसिबल प्लेइंग-XI

पाकिस्तान- साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान/शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारीक, अबरार अहमद।

नीदरलैंड्स- माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), बास डी लीडे, जैक लायन-कैशे, लोगन वैन बीक, रोलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लाइन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

पिच और मौसम

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर अब तक सिर्फ दो ही टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, ऐसे में पिच का व्यवहार पूरी तरह आंकड़ों से समझ पाना आसान नहीं है। हालांकि सतह बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल मानी जा रही है, जबकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है।

स्पिन गेंदबाज़ों की भूमिका रहेगी, लेकिन यह मदद आर. प्रेमदासा स्टेडियम जितनी ज्यादा नहीं होगी। वहीं मौसम भी मुकाबले पर असर डाल सकता है, मैच के दौरान हल्की बारिश की आशंका जताई गई है।

[ad_2]

Source link

Recruitment for 5670 posts in High Court and subordinate courts, minimum prescribed qualification should be given priority in interview.

[ad_1]

हाई कोर्ट एवं अधीनस्थ अदालतों में 5670 पदों पर भर्ती

राजस्थान हाई कोर्ट प्रशासन ने चतुर्थ श्रेणी परीक्षा में शामिल होने वाले उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है, जो न्यूनतम निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (10वीं) रखते हैं। यानी इंटरव्यू में 10वीं पास अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मु

.

गौरतलब है कि राजस्थान हाई कोर्ट एवं अधीनस्थ अदालतों में चतुर्थ श्रेणी के 5670 पदों पर की भर्ती की जानी है। इसमें करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया गत साल ही पूरी हो चुकी है। परीक्षा होना बाकी है। लिखित परीक्षा के लिए 85 नंबर और इंटरव्यूं के लिए 15 नंबर निर्धारित किए गए हैं।

पांच फरवरी को नाटिफाइड आदेश में कहा गया है कि राजस्थान उच्च न्यायालय कर्मचारी सेवा नियम-2002 के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती उन पदों को भरने के लिए है, जिनमें शारीरिक श्रम और नियमित कार्य शामिल हैं। इनमें उच्च शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है।

अनुभव से पता चलता है कि न्यूनतम निर्धारित योग्यता से अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अक्सर शैक्षणिक लाभ के कारण चयनित हो जाते हैं। केवल न्यूनतम निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को विस्थापित कर दिया जाता है और इस प्रकार ऐसी पात्रता निर्धारित करने का मूल उद्देश्य ही विफल हो जाता है। इसलिए,केवल न्यूनतम निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आम तौर पर आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित होते हैं।

ऐसे समझें पूरा मामला राजस्थान उच्च न्यायालय कर्मचारी सेवा नियम-2002 के अनुसरण में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने कार्यालय आदेश में निम्नलिखित संशोधन किए हैं। जिसके तहत श्रेणी IV पदों के लिए इंटरव्यू के चरण में, उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास न्यूनतम निर्धारित योग्यता है। जैसे माध्यमिक विद्यालय शिक्षा। यूं समझें कि यदि उम्मीदवार ‘A’ के पास केवल माध्यमिक शैक्षणिक योग्यता है, उम्मीदवार ‘B’ के पास वरिष्ठ माध्यमिक शैक्षणिक योग्यता है और उम्मीदवार ‘C’ के पास स्नातक या उससे ऊपर की योग्यता है, तो उनकी-अपनी श्रेणियों के भीतर प्राथमिकता ‘A’, फिर ‘B’, और फिर ‘C’ होगी।

[ad_2]

Source link

भारत को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरोज:वैभव ने फाइनल में 15 छक्के लगाए, हेनिल-अंबरीश ने 11-11 विकेट लिए

[ad_1]


भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया। टीम ने शुक्रवार रात हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। इंडिया ने 4 साल बाद यह टूर्नामेंट जीता है। टीम ने पिछला टाइटल 2022 में जीता था। 2024 के सीजन में भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इस जीत के साथ भारत ने लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट भी जीत लिया है। इंडिया ने पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने सबसे ज्यादा 6 बार यह टूर्नामेंट जीता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार (1988, 2002, 2010, 2024) खिताब अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान 2 बार (2004, 2006) चैंपियन बना है। इसके अलावा बांग्लादेश (2020), साउथ अफ्रीका (2014), इंग्लैंड (1998) और वेस्टइंडीज (2016) ने एक-एक बार यह टाइटल जीता है। भारत को U-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले के हीरो टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स इंग्लैंड के बेन मेयर्स टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 444 रन बनाए। उन्हीं के देश के मैनी लुम्सडेन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उनके नाम 16 विकेट हैं।
किसे क्या मिला? अब यहां से मैच रिपोर्ट वैभव की पारी से जीता भारत टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 20 रन के स्कोर पर आरोन जॉर्ज का विकेट गंवा दिया। यहां से वैभव सूर्यवंशी (175 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (53) की पारियों ने टीम को 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन तक पहुंचा दिया। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 175 रन बनाए। इनमें से 150 रन बाउंड्री से बने। वैभव ने 218.75 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पारी में 15 चौके और 15 सिक्स लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट झटके। 412 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिला। इंग्लैंड के कालेब फॉल्कनर ने 67 बॉल पर 115 रन बनाए। ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 बॉल पर 66 रन की पारी खेली। भारत के वर्ल्ड चैंपियन आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, हर्वंश पंगलिया, मोहम्मद इनान, उधव मोहन और किशन सिंह।

[ad_2]

Source link

Two SAMSA engineers arrested for taking a bribe of Rs 23,400

[ad_1]

एसीबी द्वारा दबोचे गए घूसखोर जेईएन ।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने शिक्षा विभाग में कार्यरत दो कनिष्ठ अभियंताओं (जेईएन) को एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पिछले एक महीने में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि एक

.

एसीबी द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि डीग जिले के कुम्हेर ब्लॉक में तैनात कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार और कनिष्ठ अभियंता धीरेंद्र श्रीवास्तव ने रिफंड जारी करने की एवज में कुल राशि का 7.1 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा था। शुक्रवार को की गई ट्रैप की कार्रवाई के दौरान एसीबी ने राकेश कुमार को कुम्हेर से 23 हजार 400 रुपये की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, दूसरे आरोपी धीरेंद्र श्रीवास्तव को भरतपुर के चिकसाना से गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत लेने के बाद राकेश फाइल को सबमिट करता और धीरेंद्र वेरिफाई करता।

सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि लौटाने के लिए मांगी थी रिश्वत, तय की गई राशि में से रिश्वतखोरों ने 400 रुपए तक नहीं किए कम

  • डेपुटेशन पर था जेईएन धीरेंद्र, संविदा भर्ती थी राकेश गुप्ता की, दोनों ही कोर्ट स्टे के कारण लंबे समय से समसा में थे… सेवर ब्लॉक के जेईएन धीरेंद्र व कुम्हेर ब्लॉक के जेईएन राकेश गुप्ता दोनों ही समसा में कोर्ट के स्टे के चलते लंबे अरसे जेईएन की पोस्ट पर कार्यरत थे। जेईएन धीरेंद्र श्रीवास्तव जिला परिषद से 2017-18 में डेपुटेशन पर समसा के सेवर ब्लॉक में संविदा पर जेईएन की पोस्ट पर तैनात हुए थे। धीरेंद्र का सलेक्शन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद शिक्षा अभियान के तहत हुआ था। जिला परिषद ऑफिस में कनिष्ठ सहायक (बाबू) के पद पर था। समसा में एक साल के लिए डेपुटेशन करा कर आए थे। 4 साल पहले समसा द्वारा परमानेंट जेईएन की पोस्ट निकालने पर धीरेंद्र ने कोर्ट से स्टे लेकर लंबे अरसे से सेवर ब्लॉक में जेईएन के पद पर कार्यरत रहे। वहीं, राकेश गुप्ता की नियुक्ति संविदा भर्ती के तहत हुई थी।

भास्कर इनसाइट

  • परिवादी से बोले जेईएन… बिना पैसे के आगे नहीं बढ़ेगी फाइल: एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया परिवादी कई दिनों से चक्कर काट रहा था, आरोपियों ने स्पष्ट कर दिया कि 7.1 प्रतिशत कमीशन दिए बिना फाइल आगे नहीं बढ़ेगी। आरोपी धीरेंद्र श्रीवास्तव ने ठेकेदार को बताया कि कमीशन का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा एडीपीसी, शेष राशि में जेईएन और एईएन को 15-15 प्रतिशत, एएओ को 10 प्रतिशत तथा कैशियर और अकाउंटेंट को 5-5 प्रतिशत देने की व्यवस्था तय है। इसी गणना के आधार पर कुल डिपॉजिट राशि का 7.1 प्रतिशत रिश्वत तय की गई। जेईएन राकेश ने अपने पास 23,400 रुपए की राशि तय की। परिवादी ने रकम में से 400 रुपए छोड़ने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने इसे “ऑफिस का मामला” बताकर पूरी राशि देने पर जोर दिया। बोले 7.1 प्रतिशत रुपए नहीं देने है, तो जाओ घूमते रहो। यही रकम एसीबी ट्रैप का आधार बनी और कार्रवाई के दौरान आरोपी जेईएन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

[ad_2]

Source link

Vaibhav Surwanshi Shatters Records with 175 Runs in Youth ODI World Cup

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स बना डाले। हरारे क्रिकेट ग्राउंड में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना लिए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 100 रन से जीतकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। वैभव यूथ वनडे (अंडर-19 स्टेज) में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने कुल 30 छक्के भी लगाए, जो सबसे ज्यादा है।

स्टोरी में वैभव सूर्यवंशी के टॉप रिकॉर्ड्स…

1. वैभव इंडिया U-19 के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे क्रिकेट में भारत अंडर-19 के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महज 25 मैचों में 1412 रन बनाकर विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 36 मैचों में 1404 रन बनाए थे।

2. भारत के लिए U-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी 175 रन की पारी ने राज बावा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले बावा ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ नाबाद 162 रन बनाए थे।

यह पारी यूथ वनडे इतिहास में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। वैभव सिर्फ अंबाती रायडू (177*, 2002 Vs इंग्लैंड) से पीछे हैं। सूर्यवंशी ने महज 71 गेंदों में 150 रन पूरे कर यूथ वनडे इतिहास का सबसे तेज 150 भी बनाया। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड बेहतर किया (एशिया कप में UAE के खिलाफ 84 गेंद)।

इसके साथ ही वे यूथ वनडे में एक से अधिक बार 150+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले श्रीलंका के पुलिंदु परेरा और साउथ अफ्रीका के जोरिच वैन शाल्कविक ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे।

3. वैभव के एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन

यूथ वनडे क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री हिटिंग के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया। वे एक एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन वाले बैटर बन गए। वैभव ने 175 रन की पारी में 15 चौके और 15 सिक्स की मदद से 150 रन बनाए।

उन्होंने श्रीलंका के हसिथा बोयगोदा के 124 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हसिथा ने केन्या के खिलाफ 2018 U-19 वर्ल्ड कप में 191 रन की पारी खेली थी।

4. सूर्यवंशी फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स हैं। उन्होंने 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 108 रन बनाए थे।

इतना ही नहीं, वैभव (175) किसी भी ICC टूर्नामेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की शानदार पारी खेली थी।

5. सूर्यवंशी ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 15 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ा। हिल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 सिक्स लगाए थे। वहीं क्रेग सिमंस ने 2002 में केन्या के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे।

सूर्यवंशी का दबदबा सिर्फ एक पारी तक सीमित नहीं है, यूथ वनडे क्रिकेट में वे महज 25 पारियों में ही 110 सिक्स लगा चुके हैं। यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर मौजूद जावद अबरार (55) से दोगुना है, जबकि इस फॉर्मेट में कोई अन्य बल्लेबाज 40 सिक्स तक भी नहीं पहुंच सका।

6. वैभव ने फाइनल मैच में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया

वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने। उन्होंने 55 बॉल पर सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के विल मलाइजचुक इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ महज 51 गेंदों में शतक ठोक दिया था।

7. सूर्यवंशी ने इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में 30 छक्के लगाए

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में 30 छक्के जड़कर एक ही एडिशन में सबसे बड़े सिक्स-हिटर बनने का कारनामा किया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था, जिन्होंने 2022 में 18 छक्के लगाए थे। ओवरऑल आंकड़ों में भी 18 छक्कों का संयुक्त सर्वोच्च रिकॉर्ड था, जहां न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 2016 और 2018 एडिशन मिलाकर इतने ही छक्के जड़े थे।

8. भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 253 रन का था, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था।

————————

मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

भारत ने इंग्लैंड को 412 का टारगेट दिया:अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया है। टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) ने अर्धशतक लगाया। अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। जेम्स मीटो ने 3 विकेट झटके। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट मिले। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link