Jalandhar AAP Leader Lucky Obroy Murder

[ad_1]

लक्की ओबरॉय के शव को एंबुलेंस में रखते हुए। इनसेट में लक्की की फोटो।

पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के 24 घंटे में कोई खुलासा नहीं हो पाया। मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने पोस्ट डालकर ली। इसमें मर्डर का कारण खालसा कॉलेज की प्

.

DGP गौरव यादव ने खुद जालंधर आकर अधिकारियों से बात की और गैंगस्टरों तक हथियार पहुंचने में पाकिस्तानी लिंक बताया। पुलिस ने परिवार के बयानों पर पुलिस स्टेशन डिवीजन-6 में FIR दर्ज की है।

लक्की ओबरॉय को 6 फरवरी की सुबह साढ़े 7 बजे गोलियां मारी गईं। रात 8 बजकर 57 मिनट पर पोस्टमॉर्टम हुआ। शरीर से 5 गोलियां निकाली गईं। 1 गोली गले में राइट साइड, 2 पेट में राइट साइड और 2 छाती में लगी थीं।

लक्की राजनीति में होने के साथ रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। 43 साल के ओबरॉय के घर में उनकी मां, पत्नी, 2 बेटियां और 1 बेटा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी को किशनपुरा स्थित श्मशान घाट के फ्रीजर में रखवा दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ओबरॉय आम आदमी पार्टी से जालंधर कैंट में वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे। 27 जनवरी को उन्होंने बर्थडे मनाया था।

शूटर CCTV कैमरे में AAP नेता को गोलियां मारता दिखा, जिसके बाद लाश थार की सीट पर लुढ़की मिली।

शूटर CCTV कैमरे में AAP नेता को गोलियां मारता दिखा, जिसके बाद लाश थार की सीट पर लुढ़की मिली।

अब विस्तार से पढ़िए सुबह से रात तक क्या हुआ…

  • सुबह गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे: लक्की ओबरॉय शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो एक बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
  • दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग: गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शूटर दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। परिवार लक्की को गंभीर हालत में मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा।
  • मृत घोषित होने पर नहीं माना परिवार: वहां डॉक्टरों के मृत घोषित कर देने पर परिवार को भरोसा नहीं हुआ और ओबरॉय को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वहां भी उन्हें मृत बताया गया।
  • हत्या के 2 घंटे बाद जोगा ने ली जिम्मेदारी: हत्या के 2 घंटे के बाद गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ओबरॉय के मर्डर की जिम्मेदारी ली। उसने सोशल मीडिया पर लिखा- आज जालंधर में जो लक्की ओबरॉय का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं जोगा फोलड़ीवाल लेता हूं। ये कत्ल हमने अपनी आपसी दुश्मनी के चलते करवाया है।
AAP नेता लक्की को गोली मारने के बाद भागता आरोपी।

AAP नेता लक्की को गोली मारने के बाद भागता आरोपी।

  • गैंगस्टर ने लिखा- बड़ा नशा तस्कर था: उसने आगे पोस्ट में लिखा सोशल मीडिया पर इसे आप नेता कहकर वायरल किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। ये एक बहुत बड़ा नशा तस्कर था। ये खुद भी नशे करता था और इसके सारे काले कारनामों के सबूत हमारे पास हैं।
  • खासला कॉलेज की प्रधानगी को लेकर कत्ल: गैंगस्टर ने लिखा कि ये कत्ल खासला कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुआ है। इसने अपने सारे काले कामों को छिपाने के लिए आप का पल्ला पकड़ा था। ये कोई लीडर नहीं था, ये पुलिस का खास मुखबिर था।
  • जो गलत बोलते हैं, उन्हें जवाब मिलेगा: गैंगस्टर ने लिखा- जो भी हमारे बारे में गलत बोलते हैं उनको भी जल्दी ही जवाब दे देंगे। अगर किसी भाई को लगता है कि हमने ये कत्ल नाजायज किया है तो वो हमसे संपर्क कर ले। न तो हमने पहले गलत किया है और न ही आगे करेंगे।
  • नशा करते का वीडियो जारी किया: फोलड़ीवाल ने आप नेता का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें दावा किया गया है कि लक्की ओबरॉय चिट्टे का नशा कर रहा है। ये खुद भी नशे करता था और इसके सारे काले कारनामों के सबूत हमारे पास हैं।
  • शाम 5 बजे DGP मॉडल टाउन पहुंचे: कत्ल के बाद शाम करीब 5 बजे DGP गौरव यादव जालंधर पहुंचे। यहां उन्होंने क्राइम सीन देखा। उन्होंने कहा कि इस केस को एक प्रोफेशनल तरीके से सॉल्व किया जाएगा। नशा तस्करी के आरोप पर यादव ने कहा कि सबका क्रिमिनल रिकॉर्ड हमारे पास है।
  • DGP बोले- लीड हाथ में लगी: DGP ने कहा कि पुलिस को बहुत बड़ी लीड हाथ लगी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्हें सीपी धनप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की। DGP ने कहा कि सीएम खुद इस मामले का अपडेट ले रहे हैं।
  • रात 8 बजकर 57 मिनट पर पोस्टमॉर्टम: जालंधर सिविल अस्पताल में रात 8:57 बजे पोस्टमॉर्टम किया गया। इससे पहले 3 डॉक्टरों का पैनल बनाया गया। इसमें डॉक्टर अरोड़ा, डॉक्टर बेअत सिंह और डॉक्टर अभिषेक शामिल रहे। पोस्टमार्टम के दौरान डेडबॉडी से 5 गोलियां निकाली गईं।
घटनास्थल पर पहुंचे पंजाब के DGP गौरव यादव।

घटनास्थल पर पहुंचे पंजाब के DGP गौरव यादव।

पुलिस ने शुरुआती जांच में किए 4 अहम खुलासे…

  • AAP नेता की रेकी कर रहे थे हमलावर: पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या पूरी रेकी करने के बाद की गई। हमलावरों को पहले से पता था कि लक्की रोज सुबह 7 बजे के आसपास गुरुद्वारे आते हैं। वह किस गाड़ी में आते-जाते हैं, ये भी हमलावर पहले से जानते थे। वह लक्की ओबेरॉय का पीछा करते हुए ही मॉडल टाउन पहुंचे। लक्की जब गुरुद्वारे के अंदर चले गए तो हमलावर उनके बाहर निकलने का इंतजार करने लगे।
  • भाग न सकें, इसलिए गाड़ी में बैठने का इंतजार किया: पुलिस जांच के मुताबिक, हमलावरों ने गुरुद्वारे से बाहर आने के बाद लक्की ओबरॉय का थार गाड़ी में बैठने तक इंतजार किया। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर वह इससे पहले फायरिंग करते तो लक्की भागकर गुरुद्वारे के अंदर या आसपास किसी और जगह जा सकते थे। मगर, जब वे गाड़ी के अंदर बैठ गए तो उन्हें वहां से निकलकर भागने का मौका नहीं मिला।
  • गैंगस्टरों की तरह पूरी प्लानिंग के साथ वारदात: पुलिस को शक है कि यह टारगेट किलिंग का मामला है और इसके पीछे गैंगस्टर हो सकते हैं। हमलावरों ने सबकुछ पूरी प्लानिंग के साथ किया। उन्होंने न केवल अपना टारगेट हिट करने की पूरी तैयारी कर रखी थी बल्कि उसके बाद फरार होने का रास्ता भी पहले से आइडेंटिफाई कर रखा था।
  • शेरू ग्रुप ने 25 दिसंबर को धमकी दी थी: लक्की ओबेरॉय की हत्या के बाद बदमाश जस बुट्‌टर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें बुट्‌टर ने लिखा- जब हमने जालंधर के खालसा कॉलेज का प्रधान लगाया था, तो सबको बता कर लगाया था। कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज में शेरू ग्रुप से प्रधान लगाया जाता है। सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से हर साल प्रधान तय किया जाता है। इसके बाद सभी लोग शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान का नाम जारी करते हैं।
जालंधर के खासला कॉलेज में प्रधानगी चुनाव। 2 महीने पहले लक्की ने अपना प्रधान लगाया।

जालंधर के खासला कॉलेज में प्रधानगी चुनाव। 2 महीने पहले लक्की ने अपना प्रधान लगाया।

हत्या के पीछे की 3 वजह…

  • टारगेट किलिंग का शक: लक्की का पेशा फानेंइस और रियल एस्टेट का था। कई लोगों के साथ उनका पैसों का लेन-देन था। पुलिस का प्राथमिक जांच में मानना है कि हो सकता है कि पैसों के लेन-देन में कोई विवाद हुआ हो, जिससे आरोपियों ने टारगेट किलिंग करवाई हो।
  • सोनू खत्री गैंग से जुड़े हैं कई नाम: 25 दिसंबर 2025 को आप नेता को धमकी दी गई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई थी। इस पोस्ट में रॉकी, अमन और फतेह नामों का जिक्र किया गया है। ये लोग सोनू खत्री गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि ये मामला फिरौती मांगने से भी जुड़ा हो सकता है। क्योंकि लक्की फाइनांसर था।
  • कॉलेज प्रधान को लेकर हुआ था विवाद: पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद आप की लहर के समय बहुत से स्थानीय नेताओं ने पार्टी जॉइन की थी, लक्की ओबरॉय भी उसी दौर के सक्रिय चेहरों में से एक थे। इसके बाद वह हलका कैंट से आप की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी बन गए और कॉलेज की प्रधानगी में अपना वर्चस्व चलाने लगे। 2 महीने पहले हुए खालसा कॉलेज के प्रधान के चुनाव में लक्की ने अपना प्रधान बनाया था। इसके बाद उनकी जोगा फोलड़ीवाला के करीबी बुद्धू ग्रुप से दुश्मनी हो गई। जोगा ने भी कत्ल की वजह कॉलेज प्रधानगी बताई।
27 जनवरी को आप नेता लक्की ने बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

27 जनवरी को आप नेता लक्की ने बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

27 जनवरी को बर्थडे सेलिब्रेट, 5 को लास्ट पोस्ट…

  • 27 जनवरी को बर्थडे सेलिब्रेट किया: लक्की ने 27 जनवरी को अपना बर्थडे मनाया था। इस मौके पर मॉडल टाउन की शॉपकीपर एसोसिएशन ने केक काटकर उन्हें बधाई दी थी और उनकी 100 साल उम्र की कामना की थी। लक्की ओबरॉय ने इस कार्यक्रम से जुड़ी फोटो और वीडियो अपने फेसबुक पेज पर भी साझा किए थे
  • 8 केक काटे, फैंस ने गिफ्ट में दी बेल्ट: जन्मदिन पर आप और उसने जुड़े हुए यूथ ने भी उनका बर्थडे मनाया था। घर के लॉन में बर्थडे पार्टी को फेसबुक पर लाइव किया था। इस दौरान युवकों ने लक्की जिंदाबाद के नारे लगाए। इस पर लक्की भी जिंदाबाद कहते नजर आए। युवकों ने एक साथ आठ केक काटे थे। युवकों ने लक्की को बेल्ट गिफ्ट में दी थी। लक्की के फेसबुक पर 8 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
  • 5 फरवरी को डाली थी लास्ट पोस्ट: लक्की ने अपनी आखिरी फेसबुक पोस्ट 5 फरवरी को डाली थी, जिसमें उन्होंने शुक्रवार 6 फरवरी को सुबह 8 बजे श्री खुरालगढ़ साहिब के लिए हलके से दो बसें रवाना करने की जानकारी दी थी। लेकिन इससे आधो घंटे पहले ही गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
  • पत्नी को लड़ाया था नगर निगम का चुनाव: लक्की ओवरॉय का जन्म 27 जनवरी 1983 को जालंधर में हुआ था। जालंधर में ही उनकी पढ़ाई हुई। पत्नी सिमरन भी AAP से जुड़ी हुई थीं। 21 दिसंबर 2024 को जालंधर नगर निगम के हुए चुनाव में लक्की ने अपनी पत्नी को कैंट के वार्ड 35 से चुनाव लड़वाया था। इसमें वह कांग्रेस की उम्मीदवार हरशरन कौर हैप्पी से चुनाव हार गई थीं।

अब पढ़िए किस नेता ने क्या कहा….

  • जालंधर की सीपी का रवैया ठीक नहीं: आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर का रवैया ठीक नहीं था। जालंधर में ये जो कुछ हो रहा है, उसमें सीपी धनप्रीत कौर सीधे जिम्मेदार हैं। लोगों की उम्मीदों पर उनके आने से पानी फिरा है।
  • आप सरकार वीवीआईपी कल्चर लाई: कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि किसी भी फोर्स को लीडरशिप ही लीड करती है। किसी टाइम इसी फोर्स ने आतंकवाद को खत्म किया था। आप सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात कही। लेकिन वीवीआईपी कल्चर ले आए।
  • जालंधर के हालात सबसे खराब: जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर के हालात पूरे पंजाब में ही खराब हैं। लेकिन जालंधर के हालात सबसे खराब हैं। सुबह एक कत्ल हो गया। एक महिला से लूट हो गई। जालंधर का हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
  • टिकट देकर विधानसभा में गुंडे भर्ती कर लिए: जालंधर में अकाली दल के काउंसलर और लक्की ओबरॉय के रिश्तेदार कुलदीप ओबरॉय ने कहा कि यह घटना सरकारों के लिए बहुत बुरी है। टिकट देकर विधानसभा में गुंडे भर्ती कर लिए हैं, जिसका नतीजा ये है कि सड़कों पर लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं।
  • पंजाब को मजबूत CM की जरूरत: अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और रोज बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। पंजाब को एक मजबूत और जिम्मेदार मुख्यमंत्री की जरूरत है।

———-

ये खबरें भी पढ़ें:

AAP नेता लक्की की 9 मिनट में हत्या:परफेक्ट प्लानिंग, टारगेट का वेट, दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग; मर्डर की मिनट टु मिनट डिटेल

जालंधर में गुरुद्वारा मॉडल टाउन के बाहर आप नेता लक्की ओबरॉय की हमलावर ने लगभग 9 मिनट में ही हत्या कर दी। हमलावर युवक स्कूल पर 6 बजकर 27 मिनट 14 सेकेंड पर आए और गोलियां मारकर 7 बजकर 36 मिनट पर निकल गए। गुरुद्वारा के बाहर की CCTV फुटेज में सारा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है (पढ़ें पूरी खबर)

मारे गए AAP नेता ने 11 दिन पहले मनाया बर्थ-डे:लक्की को आज धार्मिक यात्रा पर रवाना करनी थीं 2 बसें, आधे घंटे पहले मर्डर

पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय ने 11 दिन पहले ही अपना बर्थडे मनाया था। इस मौके पर मॉडल टाउन की शॉपकीपर एसोसिएशन ने केक काटकर उन्हें बधाई दी थी और उनकी 100 साल उम्र की कामना की थी (पढ़ें पूरी खबर)

जालंधर में AAP नेता का सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में मर्डर: थार गाड़ी में ही गोलियां मारीं; पंजाब में 4 में साल हुए बड़े कत्ल केसों के बारे में जानिए

जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता (AAP) की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की स्टाइल में की गई। मूसेवाला को भी हमलावरों ने थार में ही कत्ल किया था। इस केस में फर्क इतना है कि मूसेवाला की चलती थार रोकी गई थी जबकि यहां थार में बैठते ही AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या कर दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *