IMD Weather Update Today MP UP Rajasthan fog cold Wave Alert snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir
[ad_1]
- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today MP UP Rajasthan Fog Cold Wave Alert Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देशभर में मौसम बदल रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। बीती रात ग्वालियर, खजुराहो समेत 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। खजुराहो में टेम्पेरेचर 6.6 डिग्री पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कोहरा काफी घना रहा। आंस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह महसूस हुईं। सड़कें गीली हो गईं। कई जगह विजिबिलिटी 10-20 मीटर तक सिमट गई।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होगी। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
हिमाचल के 10 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। बिलासपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे रही। वहीं जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुक्रवार शाम को बर्फबारी शुरू हुई।
मौसम की 2 तस्वीरें…

बिहार के मधेपुरा में भी कोहरा रहा।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में घना कोहरा छाया रहा।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल-
राजस्थान में मौसम बदलने लगा है। दिन में तेज धूप हो रही है। सुबह और शाम को तेज सर्दी का एहसास हो रहा है। इस बदलाव के कारण वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
दिल्ली में शुक्रवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शहर की एयर क्वालिटी खराब कैटेगरी में रही, 24 घंटे का एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 रहा।

[ad_2]
Source link
