संतों के सानिध्य में हुआ कवि सम्मेलन:हास्य , करुणा और भक्ति का संगम देखने को मिला, राजस्थान के वीरों पर भी सुनाई कविता




कुंज महोत्सव के तहत गांधी मैदान में रात्रि कालीन कार्यक्रम में वीर रस एवं धार्मिक आध्यात्मिक कविताओं से और स्रोत कवि सम्मेलन हुआ जिसमें इंदौर की अमन अक्षर दिल्ली से मानो वैशाली उज्जैन के बवंडर भीलवाड़ा से दीपक पारीक सम्मिलित हुए। संतों की उपस्थिति मे कवि सम्मेलन में कवि दीपक पारीक ने मंच से हँसी-ठिठोली के माध्यम से समाज और धर्म की बात की, साथ ही गाय और राष्ट्र के महत्व को भी याद दिलाया। कवि सम्मेलन में मज़ाक, हास्य, करुणा और भक्ति का संगम होना चाहिए। वहीं कहा कि राजस्थान के लोग बड़े मस्त और हंसमुख हैं। कोरोना में लोग घर में बैठे-बैठे झूल गए, मिठाई और खाने-पीने की यादों में खो गए, और कभी-कभी पड़ोसी के घर में फोकट में मिलने वाली चीज़ों के लिए लाइन में लग जाते हैं। उन्होंने मज़ाक में बताया कि शादी और समारोह में बुलावा नहीं मिलना या 20 गुलाब जामुन खाने के बाद डॉक्टर की हिदायत भूल जाना आम बात है। मंच पर उन्होंने कहा कि जीवन में मज़ाक, मिठास और आनंद होना चाहिए, और कवियों का काम सत्य बोलते हुए हँसी और सीख देना है। राजस्थान की हँसी और भक्ति का संगम कवि हिमांशु बवंडर ने मंच से कहा कि राजस्थान के लोग बड़े मस्त और हँसी-खुशी के प्रेमी हैं। राणा प्रताप, खाड़ी रानी, मीरा और चेतक के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने राजस्थान को प्रणाम किया। मंच पर हँसी-मज़ाक और व्यंग्य के बीच उन्होंने संतों और गुरुओं की कृपा का महत्व बताया। पैसा छोटा मामला है, असली धन भक्ति, ज्ञान और तार्किक बुद्धि है। उन्होंने कहा, टेंशन मत लो, अटेंशन में रहो, क्योंकि जिसकी मस्ती जिंदा है उसकी हँसी जिंदा है। हिमांशु ने हँसी और संदेश का अद्भुत मिश्रण पेश किया। ब्रज की होली: मस्ती, भक्ति और कन्हैया का जादू कवि मन्नू वैशाली ने मंच से कहा कि हम मंत्री नहीं, लेकिन कृष्ण के प्रेम और भक्ति के साथ हमेशा जुड़े हैं। उन्होंने ब्रज की होली का दृश्य श्रोताओं के सामने जीवंत किया यमुना के तट पर गोपियाँ कन्हैया की मस्ती पर चर्चा कर रही हैं, कहती हैं, कन्हैया को कैसे छोड़ दें? माता भी परेशान, कन्हैया न खाएँ, न सोए, न बैठें। मंच पर कवि ने हँसी, खेल, प्रेम और भक्ति का अद्भुत संगम पेश किया, जिससे श्रोताओं को लगा कि वे खुद ही ब्रज की गलियों में होली खेल रहे हैं।
मातृभूमि और संवेदनशीलता की कविता कवि अमन अक्षर ने मंच से कहा कि भारत की सबसे बड़ी सीख यह है कि हम अपनी मिट्टी को माँ मानते हैं और माँ हमेशा अपने बच्चों के साथ जैसे व्यवहार करती है। भले तन सूख जाए, माँ हमें कभी भूखा नहीं रखती। राजस्थान की वीर भूमि में खड़े होकर उन्होंने श्रोताओं को संवेदनशील चार पंक्तियाँ समर्पित कीं, जो परिवार, पीढ़ी और सनातन संस्कृति के जुड़ाव की याद दिलाती हैं। मंच पर उन्होंने बताया कि हमारी आँखों को चश्मे की नहीं, बल्कि संवेदनाओं और जड़े हुई पीढ़ियों की समझ की जरूरत है।



Source link

नीति आयोग:राजस्थान में निर्यात का औद्योगिक वातावरण तो बना पाए , पर MSME के इकोसिस्टम में हम पिछड़ गए




देश के एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स-2024 यानी निर्यात की तैयारी में राजस्थान 4 स्थान और फिसल गया है। यह 13वें से 17वें स्थान पर पहुंच गया है। नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट ने देश और राज्यों की स्थिति पर फोकस करते हुए कहा है कि राज्यों के इन्फ्रास्ट्रक्चर और सरकार की पॉलिसीज में बदलाव के कारण यह उतार-चढ़ाव आता है। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान निर्यात की तैयारी में पीछे जरूर हुआ, लेकिन औद्योगिक वातावरण बनाने में बेहतर स्थिति में रहा, जबकि सबसे बड़े मैनुफैक्चरिंग सेक्टर एमएसएमई का इकोसिस्टम बनाने में कमजोर स्थिति में रहे। राजस्थान की स्थितियों को नीति आयोग ने 4 पिलर्स और उनके सब पिलर्स को पैमाना बनाया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रदेश के आने वाले बजट में निर्यात के लिए बेहतर तैयारी करनी होगी। वैश्विक अस्थिरता के बीच राज्यों को दीर्घकालिक विकास, रोजगार सृजन, क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने और ग्लोबल वैल्यू चेन में रणनीतिक तालमेल के लिए निर्यात की तत्परता बढ़ाने की आवश्यकता होगी। एमएसएमई इकोसिस्टम 10 में से सिर्फ 4 अंक मिले
प्रदेश का इकोसिस्टम 2024 की रिपोर्ट के अनुसार खराब स्थिति में है। यानी कुल 10 में से रिपोर्ट में इसे सिर्फ 2.1 अंक दिए गए हैं। जबकि पर्यावरण क्लियरेंस सर्टिफिकेट जारी करने, सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर फेसिलिटेशन और डिजिटल मैच्योरिटी में भी 5 राज्य की खराब स्थिति के कारण निर्यात तैयारी पर असर पड़ा है। लॉजिस्टिक स्टेट ट्रांसपोर्ट नेटवर्क तैयार करने में भी हम काफी पीछे हैं। औद्योगिक वातावरण 5 में से 4.1 से बेहतर बने
भले ही राज्य निर्यात तैयारी में कमजोर हुआ, लेकिन इस रिपोर्ट के अनुसार हम औद्योगिक वातावरण बनाने में बेहतर स्थिति में हैं। साथ ही नवाचार में भी आगे हैं। इसी तरह सरकार की पॉलिसी सपोर्ट भी बेहतर रहा है। ओवरऑल ट्रेंड्स भी राजस्थान के लिए अच्छी खबर लेकर आए। सूचकांक के अनुसार बाजार विकसित करने में भी राजस्थान को आधे से अधिक अंक मिले हैं। “राज्यों में निर्यात की तैयारियों का बेंचमार्किंग करने के लिए निर्यात की गति व्यापक और समावेशी हो। जिलों को निर्यात केंद्रों के रूप में स्थापित करके और क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर यह सूचकांक मजबूत निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देने की रणनीति का सुझाव देता है। आने वाले राज्य के बजट में ऐसे प्रावधान कर सरकार तैयारी को मजबूत कर सकती है।”
– डॉ मनीष तिवारी, डायरेक्टर, एससीएम सोशल पालिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट



Source link

रानपुर इलाके में पांच साल की मासूम की संदिग्ध हालात में मौत




कोटा| रानपुर इलाके में 5 साल की मासूम कृष्णा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पिता मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं जबकि मां ने शक जताया है उसकी बेटी को किसी ने जहर देकर मारा है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करा रही है। कृष्णा के पिता जीवराम कोटा से बाहर मजदूरी करते हैं। मां गायत्री अपने तीनों बच्चों को घर पर छोड़कर 1 फरवरी को अपने पीहर नसीराबाद (अजमेर) गई थी। 4 फरवरी को ससुराल पक्ष ने गायत्री को फोन किया और कृष्णा की मौत के बारे में बताया। इसके बाद वो कोटा पहुंची। गायत्री का कहना है कि उसकी बेटी ठीक थी। उसे किसी ने जहर दिया है। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी सुबह 11 बजे परिजन बच्ची को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए थे। करीब दोपहर 12 बजे बच्ची की मौत की सूचना मिली। पिता जीवराम ने लड़की को पीलिया होने की बात कही है। इसलिए उससे कागज मंगाए हैं। वहीं मां के आरोप पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर पुलिस का कहना है कि परिजन बीमार बच्ची का कई दिनों से झाड़-फूंक के जरिए इलाज करवा रहे थे।



Source link

PM की 'परीक्षा पे चर्चा' में दिखेगी चंडीगढ़ की अनन्या:अपने हाथ से बना हैंडबैग गिफ्ट किया, मोदी बोले- वैरी गुड; छात्रा बोली- घर के करीबी जैसे लगे




चंडीगढ़ की सरकारी स्कूल की 9वीं की छात्रा अनन्या शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा-पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुई। कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरकर चुनी गई अनन्या ने न सिर्फ कार्यक्रम में भाग लिया, बल्कि पीएम को अपने हाथ से बनाया हुआ हैंडबैग और बुके भी भेंट किया। पीएम ने अनन्या के गिफ्ट की तारीफ करते हुए “वेरी गुड” कहा। इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। अनन्या ने कहा कि उन्हें एक पल के लिए भी यह एहसास नहीं हुआ कि वह किसी अनजान जगह या अनजान व्यक्ति के बीच हैं। दो इंटरव्यू के बाद हुआ चयन अनन्या शर्मा मोहाली के जीरकपुर की रहने वालीं हैं और चंडीगढ़ के सेक्टर-20 डी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी में पढ़ती हैं। अनन्या ने बताया कि परीक्षा-पे चर्चा के लिए उनका चयन कई चरणों की प्रक्रिया के बाद हुआ। उनके दो इंटरव्यू हुए। पहला इंटरव्यू 17 जनवरी को, जबकि दूसरा इंटरव्यू 19 जनवरी को लिया गया। इसके बाद वह ट्रेन से दिल्ली पहुंचीं और प्रधानमंत्री आवास (पीएमओ हाउस) गईं। वहां देश के अलग-अलग राज्यों से चुने गए छात्र मौजूद थे। अनन्या 24 जनवरी को वापस लौटीं। शुक्रवार (6 फरवरी) को सेक्टर 20 डी के स्कूल में परीक्षा-पे चर्चा का प्रोग्राम दिखाया जाएगा। मंजिल को कभी नहीं भूलना चाहिए अनन्या ने बताया कि दिल्ली में सभी बच्चों ने खूब एंजॉय किया और नया अनुभव मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए गए पलों को खास बताते हुए कहा कि जब सभी बच्चे साथ में खाना खा रहे थे, तभी प्रधानमंत्री अचानक वहां पहुंच गए। प्रधानमंत्री ने बच्चों से पूछा कि उन्हें क्या अच्छा लगता है। अनन्या ने जवाब दिया कि उन्हें डांस करना पसंद है। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हॉबी को कभी नहीं छोड़ना चाहिए और अपनी मंजिल को कभी नहीं भूलना चाहिए, तभी इंसान ऊंचाइयों तक पहुंचता है। हैंडबैग और बुके किया गिफ्ट अनन्या ने बताया कि वह प्रधानमंत्री के लिए अपने हाथ से बनाया हुआ हैंडबैग और बुके गिफ्ट के तौर पर लेकर गई थीं। जब उन्होंने यह गिफ्ट प्रधानमंत्री को दिया तो प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या यह खरीदा हुआ है। अनन्या ने बताया कि यह उन्होंने खुद बनाया है। इस पर प्रधानमंत्री ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “वेरी गुड।” अनन्या ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें बिल्कुल भी अजनबीपन महसूस नहीं हुआ। उन्हें ऐसा लगा जैसे वह अपने ही घर के किसी बुज़ुर्ग, माता-पिता या करीबी इंसान के साथ खड़ी हों। एक पल के लिए भी यह एहसास नहीं हुआ कि वह किसी अनजान जगह या अनजान व्यक्ति के बीच हैं। परीक्षा-पे चर्चा कार्यक्रम में जाने का सपना था अनन्या ने बताया कि प्रधानमंत्री से परीक्षा-पे चर्चा में शामिल होना उनका काफी समय से सपना था। इसी वजह से वह प्रधानमंत्री से जुड़ी किताबें पढ़ती थीं और उनके विचारों को सुनती थीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने असम का गमछा देकर सभी बच्चों का स्वागत भी किया। इस मौके पर अनन्या की शिक्षिका जोशना ने बताया कि परीक्षा-पे चर्चा के लिए चंडीगढ़ से करीब 1 लाख 8 हजार छात्रों के नाम प्रतियोगिता के लिए आए थे। इनमें से 10 छात्रों को इंटरव्यू के लिए चुना गया, जिनमें 6 सरकारी स्कूलों और 4 निजी स्कूलों के छात्र शामिल थे। इंटरव्यू के बाद दो छात्रों का चयन हुआ। इनमें एक अनन्या शर्मा और दूसरी सेक्टर-32 स्थित मॉडल स्कूल की छात्रा थीं। इसके बाद दोनों का अंतिम इंटरव्यू भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में सचिव संजय जबीन द्वारा लिया गया। अंतिम चयन में अनन्या शर्मा को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए चुना गया।



Source link

निगम ने वेयरहाउस सीज किया, 17 साल से बकाया 25 लाख का यूडी कराया जमा



कोटा| यूडी टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम ने गुरुवार से सख्ती कर दी। निगम की टीम ने गुरूवार सुबह 10 बजे यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर कैथून रोड स्थित शुभम लॉजिस्टिक कल्पतरू वेयरहाउस को सीज कर दिया। इसके बाद दोपहर 3 बजे वेयरहाउस संचालक ने निगम में वर्ष 2009 से बकाया चल रही 25 लाख से अधिक की राशि जमा करवा दी। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि कैथून रोड पर शुभम लॉजिस्टिक्स पर वर्ष 2009 से यूडी टैक्स बकाया चल रहा था। इस वेयरहाउस में व्यवसायिक गतिविधियां भी की जा रही थीं। निगम द्वारा वेयरहाउस संचालक को यूडी टेक्स जमा करवाने के लिए कई बार नोटिस देने के साथ व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर भी दिया गया था, परन्तु उसने यूडी टैक्स जमा नहीं करवाया। इस पर गुरूवार सुबह उपायुक्त राजस्व धीरज कुमार सोनी के नेतृत्व में गठित निगम अधिकारियों की टीम ने वेयरहाउस को सीज कर दिया गया। टैक्स जमा होने के बाद सीजिंग को खोल दिया गया।



Source link

Parliament Budget 2026 LIVE Update; PM Modi speech Rahul Gandhi


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget 2026 LIVE Update; PM Modi Speech Rahul Gandhi | BJP Congress

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के बजट सत्र का शुक्रवार को 8वां दिन है। गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हुआ।

लोकसभा में 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद प्रस्ताव पास हुआ।

मोदी ने राज्यसभा में 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में यहां भी हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर गए। विपक्ष लगातार 4 दिनों से दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है।

उनका आरोप है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भाषण नहीं देने दिया गया। साथ ही विपक्ष के 8 सांसदों को निलंबित किए जाने का भी विरोध हो रहा है। आज भी हंगामे के आसार हैं।

बजट सत्र में इन बिलों पर चर्चा संभव

बजट सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा। यह 2 अप्रैल को खत्म होगा। 28 जनवरी से शुरू हुआ पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा। इसके बाद दूसर चरण 9 मार्च को शुरू होगा।

लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं।

बजट सत्र की पिछली 7 दिन की कार्यवाही पढ़ें…

5 फरवरी : लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, राज्यसभा में पीएम ने 97 मिनट का भाषण दिया

बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में यहां भी हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर गए। पूरी खबर पढ़ें…

4 फरवरी : स्पीकर के ऑफिस में BJP और विपक्ष के सांसदों के बीच बहस, भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर लिखी किताबें दिखाईं

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है, इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

3 फरवरी : राहुल ने कहा- मैं विपक्ष का नेता, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे ऑथेंटिकेट करें। मैं आज इसे ऑथेंटिकेट कर रहा हूं। राहुल ने आर्टिकल टेबल किया। राहुल ने जैसे ही कहा- मैंने जैसा कल कहा था कि राष्ट्रपति की स्पीच में नेशनल सिक्योरिटी का महत्वपूर्ण मुद्दा है। वैसे ही हंगामा होने लगा। राहुल बोले- मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका, स्पीकर ने माइक बंद कराया

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…

1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है।

पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…

28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड की साधारण सभा सम्पन्न



सवाईमाधोपुर | सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड द्वारा वार्षिक साधारण सभा का आयोजन भण्डार अध्यक्ष बजराम मीना की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हंसराज शर्मा अध्यक्ष केवीएसएस सवाईमाधोपुर द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान भण्डार अध्यक्ष द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया। इसके बाद भण्डार महाप्रबंधक रोहित जैन द्वारा वार्षिक साधारण सभा की बैठक का एजेण्डा बिंदुवार बताया तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक के वित्तीय लेखों, बजट, आक्षेप पूर्ति की पुष्टि सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा की गई। सभा में उप रजिस्ट्रार डॉ.प्रीति यादव, मलारना डूंगर प्रधान देवपाल मीना, एडवोकेट कमल कुमार गुर्जर, पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर, भवानी सिंह मीना व भण्डार के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

तांत्रिक विद्या से फंसाकर संबंध बनाने वाली लेडी इंस्पेक्टर सस्पेंड:हिसार में FIR रद्द कराने के बदले कॉलोनाइजर ब्लैकमेल किया, ₹1 लाख मंथली मांगी




हरियाणा पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर को एक कॉलोनाइजर को तंत्र विद्या के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि महिला इंस्पेक्टर ने FIR रद्द कराने के बदले व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फंसाने का डर दिखाकर एक लाख रुपए मंथली मांगने लगी। जींद की रहने वाली एक महिला ने DGP को पत्र लिखकर इंस्पेक्टर रचना देवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कोर्ट में चालान पेश करने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर ही रचना देवी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। रचना देवी फिलहाल फतेहाबाद में समन ब्रांच में कार्यरत थी। इस मामले में दैनिक भास्कर एप की टीम ने हिसार के ADGP केके राव से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह केस पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में है, इसलिए वे कुछ नहीं कह सकते। वहीं, केस के जांच अधिकारी DSP सुमित कुमार ने बताया कि रचना देवी के वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले पीड़ित व्यक्ति के वॉयस सैंपल लिए गए थे। रचना देवी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर हैं। पहले भी सस्पेंड हुई, कुछ समय बाद बहाल हिसार के आजाद नगर थाने में 9 जून 2025 को एक FIR दर्ज हुई जिसमें एक महिला ने बताया कि उसके पति कॉलोनाइजर और पूर्व जिला पार्षद सदस्य हैं। उनके खिलाफ हिसार में एक मामला दर्ज हुआ था। उस मामले की जांच के दौरान तत्कालीन इंस्पेक्टर रचना ने FIR खारिज करने के बदले उनके पति के साथ जबरन संबंध बनाए और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय तक आर्थिक लूटपाट की। तत्कालीन DGP शत्रुजीत कपूर के आदेश पर महिला को सस्पेंड कर दिया गया था। कुछ समय बाद वह फिर बहाल हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि महिला इंस्पेक्टर पद का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित कर रही है और गवाहों को धमका रही है। डिजिटल सबूत देने के बावजूद अभी तक पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है। अब जानिए महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ क्या शिकायत दी… नजदीकी बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाए: जींद की महिला ने बताया कि पति प्रॉपर्टी का काम करते हैं। 2022 में उनकी एक जमीन के मामले में हरियाणा स्टेट इनफोर्समेंट ब्यूरो ने FIR दर्ज की थी, जिसकी जांच अधिकारी रचना देवी थी। इसी दौरान रचना ने उनके पति से नजदीकी बढ़ाई और उनकी आर्थिक स्थिति जानने के बाद पैसे ऐंठने की नीयत से उनके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। तांत्रिक विद्या से अपने वश में किया: महिला ने आरोप लगाया कि रचना ने पति को तांत्रिकों के जरिए अपने वश में कर लिया और उन्हें दिन-रात शराब के नशे में रखने लगी। उसने पति का हमारे पास आना-जाना बंद करवा दिया और धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी, तो वह उन्हें रेप के झूठे केस में जेल भिजवा देगी। हर महीने एक लाख रुपए मांगे: शिकायत में आगे कहा कि रचना पति को जबरदस्ती सिरसा, शिमला और कसौली जैसी जगहों पर ले जाती थी, जहां होटलों में खुद को पत्नी बताती। वह पति से हर महीने 1 लाख रुपए की मांग की और उनके क्रेडिट कार्ड से अपने लिए सोने के गहने और कीमती सामान खरीदे। परिवार को मरवाना चाहती थी: महिला ने आगे कहा कि मेरे पति की ऑडियो रिकॉर्डिंग और वॉट्सएप चैट से पता चला है कि रचना देवी तांत्रिकों की मदद से मेरा और मेरे बच्चों का मर्डर करवाना चाहती थी, ताकि हमारी पूरी संपत्ति और नकदी हड़प सके। अन्य पीड़ितों का हवाला: महिला ने कहा कि जांच करने पर पता चला कि रचना ने पहले भी कई लोगों को इसी तरह शिकार बनाया है। राजकुमार जांगड़ा नामक व्यक्ति ने भी बताया कि इंस्पेक्टर ने उसे भी रेप केस की धमकी देकर करोड़ों रुपए और गाड़ियां ऐंठ ली थीं। अधिकारियों के नाम पर रिश्वत मांगी: महिला ने कहा कि जब रचना का ट्रांसफर हिसार हुआ तो उसने मेरे पति के खिलाफ चल रहे केस में उच्चाधिकारियों को देने के नाम पर रिश्वत की मांग की। वह विभाग की गुप्त जानकारियां भी मेरे पति के साथ साझा करती थी। अब जानिए महिला ने DGP को क्या पत्र लिखा.… प्रभाव दिखाकर जांच को बाधित कर रही महिला ने DGP को लिखे पत्र में बताया कि पूर्व में की गई शिकायतों के बाद आरोपी महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ आजाद नगर थाने में केस दर्ज है, जिसमें भ्रष्टाचार, वेश्यावृत्ति और प्रताड़ना जैसी धाराएं शामिल थीं। इसके बाद उसे सस्पेंड भी किया गया था। मगर, उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर विभागीय जांच को प्रभावित किया और दोबारा बहाल हो गई। वह अब गवाहों को धमका रही है और जांच को बाधित कर रही है। बेटे ने आत्महत्या की कोशिश की लेटर में महिला ने आगे लिखा कि रचना के खिलाफ पर्याप्त ‘डिजिटल साक्ष्य’ होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक शिकायतकर्ता के कीमती आभूषण और नकदी बरामद नहीं की है और न ही कोर्ट में चालान पेश किया गया है। इस पूरी प्रताड़ना के कारण उनका परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से टूट चुका है। इस तनाव के चलते उनके बेटे ने कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की है।



Source link

पंजाबी सिंगर केएस मक्खन ने मेड संधू का मजाक उड़ाया:स्टेज से मेकअप आर्टिस्ट को चिज्जी बताया; पहले भी कुंवारों की खुराक बता चुके




फेमस पंजाबी सिंगर केएस मक्खन और मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। केएस मक्खन ने कपूरथला में हुए शो में मेड संधू को चिज्जी कहते हुए कुंवारों की खुराक बता दिया। मक्खन का ये रिएक्शन तब आया, जब एक फैन ने उन्हें मोबाइल पर मेड संधू की फोटो दिखाते हुए गाना गाने के लिए कहा। वहीं मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू ने कहा कि मुझे नहीं पता कि सिंगर ने ऐसा क्यों कहा है। इससे पहले भी एक पॉडकास्ट को लेकर मक्खन ने मेड संधू पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद संधू ने कहा था कि अंकल (केएस मक्खन) मेरे नाम से फेम ले रहे हैं। आने वाले दिनों में दोनों के बीच कॉन्ट्रोवर्सी और बढ़ सकती है। कबड्‌डी कप में परफॉर्म कर रहे थे केएस मक्खन
दरअसल, केएस मक्खन 3 दिन पहले कपूरथला के गुरुनानक देव स्टेडियम में चल रहे कबड्‌डी कप में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान एक फैन ने मेड संधू की मोबाइल पर फोटो दिखाकर गीत गाने के फरमाइश की। जिसके बाद केएस मक्खन ने मजाकिया अंदाज में बोलना शुरू कर दिया। मेड संधू की फोटो दिखा सिंगर ने क्या कहा..
मक्खन ने तुरंत मंच से हसते हुए मजाकिया अंदाज में फेन्स से कहा- वीरे, मैं एहदा कोई गीत नहीं गाया, मैं गल्ल किती सी। मैं सॉरी, गीत नहीं कोई हैगा इहे, बस इक चीज या, ये इक चिज्जी है। थैंक्यू, थैंक्यू, खुश रहो। (भाई मैंने कभी इसका गीत नहीं गाया, मैंने बात की थी, माफ करना, गीत नहीं है ये, ये बस एक चीज है, चिज्जी है)। दोनों पहले भी आमने-सामने हो चुके
इससे पहले केएस मक्खन ने एक वीडियो में मेड संधू पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। उन्होंने मेरे से पूछा भी था कि आप हमारा प्रोग्राम देखते हैं क्या, तो मैंने कहा था कि वो आपका टैंपू वाला पॉडकास्ट बहुत वायरल हुआ था। मैं उसे गलत क्यों कहूंगा वो कुंवारों की आत्मा की खुराक है। अब वो कह रहा है कि उसके साथ लोगों को TRP मिलती है। उससे कैसी TRP, उसे मैसेज दे देना कि मोटर पर आ जाए वहां गलासी खड़का देंगे और उसे भी खड़का देंगे। ले जाए मजा आकर मोटर पर। इसके जवाब में मेड संधू ने कहा था- खुद को हाईलाइट करने के लिए मेरे नाम को यूज कर रहे हो। अब अंकलों को भी मैंने टीआरपी देनी है सॉरी, अंकलों का जमाना जा चुका है। मेड संधू बोले- मुझे कुछ नहीं कहना
इस मामले में मेड संधू ने कहा कि मैंने इस पर कोई भी पॉइंट ऑफ व्यू नहीं देना। मुझे नहीं पता वह क्यों ऐसे कर रहे हैं। मैंने तो कभी ऐसे किसी को नहीं कहा और ना ही मुझे पता है, के.एस मक्खन ने मुझे ऐसा क्यों कहा। अगर अब इस तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली भी है तो पड़ी रहने दें, मुझे इस पर कुछ नहीं कहना।



Source link

मानटाउन बालिका स्कूल में छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में सफलता के बताए टिप्स




सवाईमाधोपुर| राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय उप प्राचार्य सुनीता मीना ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में तनाव से मुक्त होकर सफलता हासिल करने के लिए कई उपयोगी तथा प्रभावी गोल्डन टिप्स बताए। विद्यालय उप प्राचार्य ने बताया कि सर्वप्रथम विद्यार्थी को सकारात्मक सोच रखनी है। यही सोचना है कि बोर्ड परीक्षा को लेकर हमारी ते यारी बेहतर हो चुकी है। परीक्षा से एक दिन पहले सभी आवश्यक सामग्री को व्यवस्थित कर रख लें। परीक्षा के प्रथम दिन कम से कम 30 मिनिट पूर्व केन्द्र पर पहुंचे। प्रवेश पत्र के साथ ही एक फोटो आईडी ज़रुर रखें। परीक्षा कक्ष में पहुंचने के बाद अपने दिमाग को शांत रखें। ध्यान पूर्वक पढ़कर अपनी उत्तर पुस्तिका की पूर्ति करें। घबराहट में गलती ना करें। कोई बात समझ नहीं आए तो उपस्थित वीक्षक से पूछें। पेपर मिलने पर शांत मन से उसे कम से कम दो बार ज़रुर पढ़े, फिर सैक्शन वाइज जो प्रश्न अच्छे से याद हैं, उन्हें हल करें। एक सेक्शन को एक साथ हल करना है।



Source link