Olympian Deepak Punia Wedding in Jhajjar


बहादुरगढ़ के हिल्टन रिजॉर्ट में दुल्हन शिवानी के साथ पहलवान दीपक पूनिया।

झज्जर के रहने वाले ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया मंगलवार रात शादी के बंधन में बंध गए। बहादुरगढ़ के हिल्टन रिजॉर्ट में उन्होंने अपने पिता के दोस्त की बेटी संग सात फेरे लिए।

.

दीपक की होने वाली दुल्हन झज्जर के निलोठी गांव की रहने वाली हैं। फिलहाल वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही हैं, उनका IAS अफसर बनने का सपना है।

दीपक और शिवानी की सगाई 28 सितंबर 2025 को हुई थी। एक दिन पहले 2 फरवरी को झज्जर के धनखड़ फॉर्म हाउस में लग्न टीके का प्रोग्राम हुआ। यहां दीपक ने सिर्फ एक रुपए का चांदी का सिक्का लिया।

दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि शाम साढ़े 4 बजे छारा गांव से बारात लेकर निकले। यहां गेस्ट से परिचय करने के बाद शादी की आगे की रस्म की गई। मेहमानों ने दीपक और शिवानी के साथ स्टेज पर फोटोशूट कराया। इसके बाद दोनों सात फेरे लिए।

दीपक की शादी के PHOTOS…

शादी में भाइयों के साथ पहुंची दीपक पूनिया की दुल्हन शिवानी।

शादी में भाइयों के साथ पहुंची दीपक पूनिया की दुल्हन शिवानी।

दीपक और उनकी मंगेतर शिवानी।

दीपक और उनकी मंगेतर शिवानी।

अब पहलवान दीपक पूनिया के बारे में जानिए….

केतली पहलवान के नाम से मशहूर

दीपक पूनिया का जन्म 19 मई, 1999 को झज्जर जिले के छारा गांव में हुआ। बचपन से ही कुश्ती उनके खून में रही, क्योंकि उनके पिता सुभाष भी स्थानीय स्तर पर पहलवान रहे। दीपक को महज 5 साल की उम्र में अखाड़े में दाखिल कराया। इसी दौरान उन्हें गांव में “केतली पहलवान” का उपनाम मिला, क्योंकि उन्होंने एक बार दूध पीते-पीते पूरी केतली (बर्तन) ही खाली कर दी थी। बचपन के दंगल मुकाबलों से लेकर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम तक दीपक का सफर यादगार रहा।

टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल से चूके

टोक्यो ओलिंपिक 2021 में दीपक ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में मामूली अंतर से हारकर पांचवें स्थान पर रहे। यह हार उनके लिए भावनात्मक रही, क्योंकि कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपनी मां को खो दिया था और वे पदक उन्हें समर्पित करना चाहते थे। मगर, इस हार ने उन्हें तोड़ा नहीं, बल्कि और मजबूत बनाया। एक साल बाद 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी

सूबेदार दीपक पूनिया फ्रीस्टाइल पहलवान हैं, वह भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) हैं, और 86 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हैं। उन्होंने 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीता। 2022 की एशियाई खेलों में भी सिल्वर मेडल जीता।

शादी के लिए PWL को छोड़ा पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि दीपक को प्रो रेसलिंग लीग (PWL) में महाराष्ट्र की टीम में शामिल किया गया। दीपक पूनिया को ग्रेड ए के पहलवानों में शामिल किया गया और बेस प्राइस 12 लाख रुपए रखा गया था। हालांकि, अपनी शादी के कारण दीपक ने PWL नहीं खेला।

रेसलिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद की दीपक पूनिया की मां के साथ फोटो।

रेसलिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद की दीपक पूनिया की मां के साथ फोटो।

शिवानी के पिता प्रॉपर्टी डीलर, अखाड़े में हुई जान-पहचान

दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि शिवानी के पिता अनूप सिंह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। जब दीपक अखाड़े में प्रैक्टिस करने जाता था, वहीं अनूप सिंह से मुलाकात हुई। कई बार मुलाकातें हई और 2020 में दोस्ती हो गई। जब बेटे के लिए रिश्ते आने लगे तो मैंने अनूप से कहा कि अपना बेटा है, आपकी बेटी है, क्यों न दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल लें। अनूप ने तुरंत हां कर दी।

शिवानी MA-बीएड, आगे भी तैयारी कर रही

शिवानी ने रोहतक के जाट कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स से MA किया है। इसके अलावा उन्होंने बीएड की। अब एमएड की तैयारी है। साथ ही UPSC की भी तैयारी कर रही हैं। सुभाष का कहना है कि शिवानी हमारी बहू ही नहीं बेटी जैसी है, वो जितना चाहे पढ़े।

—————————

ये खबर भी पढ़ें :-

ओलिंपियन पहलवान ने लग्न में सिर्फ चांदी का सिक्का लिया:झज्जर में 500Kg देसी घी से पकवान बनवाए

झज्जर के रहने वाले ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया कल, 3 फरवरी को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। झज्जर शहर के धनखड़ फार्म हाउस में लग्न टीके (तिलक) का कार्यक्रम हुआ। दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि लंच में 500 लीटर देसी घी के अलग-अलग पकवान तैयार किए गए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

नशे में धुत युवक ने कांस्टेबल के ऊपर ताना कट्टा:बार में युवक की दूसरे युवक से हुई थी कहासुनी, कांस्टेबल ने अवैध हथियार के साथ युवक किया गिरफ्तार




भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके स्थित एक बार के सामने एक युवक ने कट्टा लहरा दिया। युवक की बार में किसी से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्ष बाहर आकर आपस में भिड़ गए। इसी दौरान सिविल ड्रेस में एक कांस्टेबल गश्त कर रहा था। जब उसने कट्टा लहराने वाले युवक को रोकने की कोशिश की तो, युवक ने कांस्टेबल पर ही कट्टा तान दिया। जिसके बाद कांस्टेबल युवक को थाने ले गया। मामूली कहासुनी के बाद निकाला कट्टा घटना रात करीब 10 बजे जघीना गेट इलाके की है। कट्टा लहराने वाले युवक की पहचान गौरांश शर्मा निवासी हथैनी हाल निवासी प्रिंस नगर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गौरांश शराब के नशे में था। एक युवक से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद गौरांश और दूसरा युवक बार से बाहर आये और गौरांश ने अपनी थार से कट्टा निकालकर सड़क पर लहरा दिया। कांस्टेबल ने ऊपर ताना कट्टा घटना की सूचना मिलते ही सिविल ड्रेस में गश्त कर रहे कांस्टेबल संतोष तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौरांश को रोकने की कोशिश की तो, गौरांश ने कांस्टेबल के ऊपर ही कट्टा तान दिया। कांस्टेबल ने युवक को अपना परिचय दिया जिसके बाद युवक शांत हुआ। उसके बाद कांस्टेबल गौरांश को अवैध हथियार के साथ थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार थाने में गौरांश को लाने के बाद पुलिस ने उसे शांति भंग में गिरफ्तार किया। उसके बाद FIR दर्ज कर अवैध हथियार सरेआम लहराने को लेकर उसे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल युवक पुलिस की गिरफ्त में है। जिससे अवैध हथियार को लेकर पूछताछ की जा रही है।



Source link

Know When & Where Electricity Will Be Off ajmer


अजमेर में बिजली वितरण का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। आज कई क्षेत्रों में 6 घंटे तक पावर कट होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 से साढे 4 बजे के बीच बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

.

  • D3 :सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक हाथीखेडा गांव, बालाजी नगर और आसपास का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I
  • D1 सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक फकीराखेड़ा, पीआर स्मारक, तारागढ़ और आसपास का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I
  • Mayo सुबह 09:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक भजनगंज, तामरा हाउस, मेयो लिंक रोड, लम्हे बीयर बार, धोलाभाटा, प्रोफेसर कॉलोनी, होली फैमिली हॉस्पिटल, चर्च, बैक साइड टोरेंटो पैलेस एरिया, 9.नंबर पेट्रोल पंप और आसपास का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I
  • शास्त्री नगर : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सावित्री कॉलेज, आरटीडीसी कार्यालय के पास, एसबीआई बैंक, कलेक्टरेट और आसपास का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I
  • D3 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आदित्य पैलेस,पुष्कर रोड और आसपास का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I
  • D4 दोपहर 02:30 बजे तक शाम 04:30 बजे तक आइसोलेक्स, पालरा बड़वाली, मोडा माता इंफ्रा, भोलेनाथ क्रशर, अवतार ब्रिक्स, नवीन बिल्डिंग मटेरियल, पालरा और आसपास का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I

………

पढें ये खबर भी….

RPSC का स्टेनोग्राफर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ: फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से तीन साल तक करता रहा नौकरी

अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में कार्यरत स्टेनोग्राफर अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज था। पूरी खबर पढें



Source link

सवाई माधोपुर में UGC के विरोध में मशाल जुलूस:सवर्ण समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर कानून रद्द करने की मांग




UGC को लेकर सवर्ण समाज में लगातार आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम सवाई माधोपुर में सवर्ण समाज की ओर से UGC एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज ने मशाल जुलूस निकाला गया और UGC एक्ट को रद्द करने की मांग की गई। यहां श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में मशाल जुलूस में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला
सवर्ण समाज का मशाल जुलूस सिटी सेंटर मॉल से शुरू हुआ, जो बजरिया के मुख्य बाजारों से होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान मशाल जुलूस में शामिल सवर्ण समाज के लोगो ने UGC रोल बैक सहित भाजपा एंव प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि UGC पर फिलहाल न्यायालय द्वारा महज स्टे दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसे रद्द नही किया है और जब तक केंद्र सरकार की ओर से UGC एक्ट को पूरी तरह रद्द नही किया जाएगा सवर्ण समाज चुप नही बैठेगा।‌उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज हमेशा से बीजेपी समर्थक रहा है, लेकिन अफ़सोस इस बात का है कि जिन लोगो को हमने चुनकर संसद में भेजा उन्ही लोगो ने सवर्ण समाज के साथ कुठाराघात किया और UGC एक्ट ले आये। उन्होंने कहा कि UGC एक्ट अंग्रेजों के रोलेक्ट एक्ट जैसा एक्ट है जिस तरह रोलेक्ट एक्ट आने के बाद जलियावाला बाग कांड हुआ था। क्या सरकार एक बार फिर देश मे उसी तरह की घटना करवाना चाहती है ,एक तरफ तो सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है और दूसरी तरफ समाज को जातियों में बांटकर जहर घोलना चाहती है । मकराना ने कहा कि भाजपा को क्या लगता है सवर्ण समाज उनका बंधवा मजदूर है ,सवर्ण समाज UGC एक्ट को किसी भी सूरत में बर्दास्त नही करेगा है , समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। विधानसभा घेराव की बनेगी रणनीति इस दौरान उन्होंने कहा कि UGC एक्ट के विरोध में जल्द ही सवर्ण समाज की ओर से देश भर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और राजस्थान में भी विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सवर्ण समाज के लोगो से आगामी पंचायत राज चुनावों व नगर निकाय चुनावों में भाजपा का बहिष्कार करने का आह्वान किया और मशाल जुलूस में शामिल लोगों को भाजपा को वोट नही करने की शपथ भी दिलाई।‌ इस दौरान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजूरी, जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह चीतारा, ब्राह्मण समाज के किशन शर्मा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जैन समाज अध्यक्ष अलंकार, गिरिराज प्रसाद, मोहनलाल शर्मा, हेमंत सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र भाया, वीरेन सिंह, अनिल शर्मा, भवानी गौतम, रमेश चंद और डॉ. नागेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक-अटल उपवन बनेगा



जयपुर | पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन बनेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के बाद हाउसिंग बोर्ड ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने एवं वास्तुविद की नियुक्ति के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। मीटिंग में आईजी नगर सेक्टर 34-35 में मंडल बाल संप्रेक्षण गृह के लिए 2500 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने पर भी बोर्ड की सहमति बनी। प्रस्ताव को विधिक परीक्षण उपरांत राज्य सरकार को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जाएगा। लेआउट प्लान संशोधन के लिए जिलावार शिविर, विशेष पोर्टल का निर्माण होगा।



Source link

RPSC Stenographer Arrested for Fake Disability Certificate in Ajmer


अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में कार्यरत स्टेनोग्राफर अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज था।

.

आरोप है कि शर्मा ने 2018 की संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया था। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

13 अगस्त 2025 को RPSC ने दर्ज कराई थी FIR, ये है पूरा मामला….

सिविल लाइन थाने में दी रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 4 जुलाई 2018 को स्टेनोग्राफर संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें आरपीएससी के लिए पांच पद शामिल थे। इनमें से एक पद ब्लाइंड/लो विजन श्रेणी के दिव्यांगों के लिए आरक्षित था। आरोपी ने इस श्रेणी में 24 सितंबर 2020 को आवेदन किया।

परीक्षा में चयन होने पर अरुण शर्मा ने विस्तृत आवेदन-पत्र के साथ दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान प्रमाण-पत्र बोर्ड को प्रस्तुत किया। इसमें लो विजन में स्थाई दिव्यांगता का प्रतिशत 70 दर्शाया गया था। 4 अप्रैल 2022 को चयन बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन के दौरान विकलांग प्रमाण-पत्र जमा न कराने पर शर्मा को प्रोविजनल किया गया।

इस पर आरोपी ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय का फर्जी स्थाई विकलांगता प्रमाण पत्र कर्मचारी चयन बोर्ड में जमा कराया। इसमें भी आरोपी की स्थाई विकलांगता का प्रतिशत 70 से अधिक दर्शाया गया।

11 मई 2022 को जारी अंतिम परिणाम में चयन बोर्ड ने आरोपी द्वारा प्रस्तुत फर्जी प्रमाण पत्र पर भरोसा करते हुए ब्लाइंड/लो विजन श्रेणी में विचारित कर मेरिट पर चयनित कर लिया। इसके अनुसार आरपीएससी ने 21 जून 2022 को आरोपी शर्मा की नियुक्ति का आदेश जारी किया। 24 जून 2022 को स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यभार संभाला।

आयोग की जांच और खुलासा

6 जून 2024 कार्मिक विभाग ने पत्र जारी कर आयोग कार्यालय में पिछले 5 वर्षों में सीधी भर्ती से नियुक्त कार्मिकों के दस्तावेजों की जांच करने के लिए कहा। इसके लिए आयोग ने 6 अगस्त 2024 को एक आंतरिक समिति का गठन किया। समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार आयोग ने 9 सितंबर 2024 को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय को पत्र लिखकर मेडिकल बोर्ड से अरुण शर्मा की दिव्यांगता की गंभीरता से जांच करने का अनुरोध किया।

जांच में सहयोग न करने पर मांगा आरोपी से स्पष्टीकरण

4 मार्च 2025 को अधीक्षक जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय ने अवगत कराया कि आरोपी मेडिकल जांच के लिए उपस्थित नहीं हुआ है। चिकित्सक व कार्मिकों द्वारा फोन पर अरुण शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया। फोन अटेंड नहीं किया। न ही अपना फोटो व पहचान चिन्ह उपलब्ध करवाए।

इस पर आयोग द्वारा आरोपी को विधि सम्मत निर्देशों की अवज्ञा करने के संबंध में पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके साथ ही चिकित्सालय को आरोपी की जांच हेतु पुनः मेडिकल बोर्ड का गठन करने के संबंध में निर्देशित किया गया।

जांच रिपोर्ट तारीख में हेरफेर से गहराया संदेह

27 मार्च 2025 को सामूहिक चिकित्सालय संघ अजमेर के अधीक्षक ने एक मेडिकल बोर्ड का पुनर्गठन करवाया। इसने अरुण शर्मा को जांच के लिए बुलाया। अरुण शर्मा जांच के लिए उपस्थित हुए, जिसके बाद जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय अजमेर के नेत्र चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट आयोग को भेजी।

इस रिपोर्ट के साथ जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेजकी विजुअल इवोक्ड पोटेंशियल जांच रिपोर्ट भी थी। इसकी तारीख 28 सितंबर 2024 थी। आयोग को संदेह हुआ क्योंकि 28 सितंबर 2024 को अरुण शर्मा ने मुख्यालय छोड़ने की अनुमति जयपुर के बजाय डेगाना, नागौर के लिए ली थी।

इस पर आयोग ने शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा। अपने जवाब में अरुण शर्मा ने कहा कि वे जांच के लिए 30 सितंबर 2024 को जयपुर गए थे। जांच स्लिप पर 28 सितंबर 2024 की तारीख संभवत गलत हो सकती है। इसके अलावा अजमेर की जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय की 28 मार्च 2025 की जांच रिपोर्ट में निम्नलिखित कारणों से संदेह पैदा हुआ।

रिपोर्ट के साथ जुड़ी जयपुर के एसएमएस की जांच रिपोर्ट की तारीख 28 सितंबर 2024 थी। डॉ. किशोर कुमार, सहायक आचार्य, एसएमएस, जयपुर ने भी 28 सितंबर 2024 को जांच होने की पुष्टि की। जबकि आरोपी ने 30 सितंबर 2024 को जांच कराने का दावा किया। जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के नेत्र चिकित्सा विभाग ने एसएमएस ती 28 सितंबर 2024 को की गई वीआईपी जांच को विश्वसनीय नहीं बताया।

एसएमएस मेडिकल बोर्ड ने किया अयोग्य घोषित

उपरोक्त घटनाक्रम के आधार पर आयोग ने 23 अप्रैल 2025 को पत्र लिखकर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के अधीक्षक से आरोपी की निःशक्तता की जांच गंभीरता पूर्वक करने हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन करने को कहा गया। जांच के बाद मेडिकल बोर्ड ने 23 मई 2025 को अपनी रिपोर्ट में अरुण शर्मा की नेत्र दिव्यांगता 30 प्रतिशत से कम पाई। उन्हें पीएच श्रेणी के लिए अयोग्य घोषित किया।

भर्ती के समय दिया प्रमाण-पत्र भी निकला फर्जी

जेएलएन मेडिकल कॉलेज ने 18 जुलाई 2025 को एक जांच रिपोर्ट भेजी, जिसमें बताया गया कि उनके नेत्र रोग विभाग ने अरुण शर्मा को ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया था। प्रमाण पत्र पर मौजूद हस्ताक्षर और मुहर भी विभाग के किसी डॉक्टर के नहीं थे। रिकॉर्ड के अनुसार, 19 जुलाई 2019 को अरुण शर्मा के नाम से कोई भी दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि शर्मा ने 19 जुलाई 2019 को जारी हुए फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से 12 फरवरी 2020 को एक ऑनलाइन विकलांगता प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया था।

पुष्टि होने पर दर्ज कराया प्रकरण

आयोग ने सभी जांच रिपोर्टों और दस्तावेजों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला कि अरुण शर्मा ने जानबूझकर फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर धोखाधड़ी से सरकारी नौकरी प्राप्त की है। इसके बाद, आरपीएससी ने शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

खेजड़ी सुरक्षा कानून में हो कड़े प्रावधान, पेड़ काटकर सोलर को बढ़ावा न दे : पलसानिया



जयपुर/बीकानेर| अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर में महापड़ाव को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बताते हुए खेजड़ी सुरक्षा के लिए कड़े और सुरक्षा के लिए मजबूत व्यावहारिक कानून की मांग की है। उन्होंने कहा कि खेजड़ली का बलिदान लोग भूले नहीं है। खेजड़ी बची रहेगी तो राजस्थान बचेगा। यह राजस्थान का भविष्य है। उन्होंने कहा कि खेजड़ी सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि थार मरुस्थल की जीवनरेखा है। यह राजस्थान की सांस्कृतिक और पारिस्थितिक पहचान है। पलसानिया ने कहा कि खेजड़ी राजस्थान की संस्कृति और पहचान है। इसकी सुरक्षा धार्मिक आस्था से जुड़ा प्रश्न है। इस पर सरकार तुरंत कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि बहुत कम पानी में भी जीवित रहने वाली खेजड़ी मिट्टी को बांधती हैं। मिट्टी का कटाव रोकती हैं और उसे सदा उपजाऊ बनाए रखती है। पलसानिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिस खेत में खेजड़ी होती है, वहां फसलें बेहतर होती हैं।इसे देखते हुए राज्य सरकार खेजड़ी की सुरक्षा के किए त्वरित कानून में समयानुरूप बदलाव करे।



Source link

भास्कर के स्पेशल प्रोजेक्ट्स एंड आइडिएशन राजस्थान हेड गगन शर्मा को पितृशोक




जयपुर | दैनिक भास्कर के स्पेशल प्रोजेक्ट्स एंड आइडिएशन, राजस्थान हेड गगन शर्मा के पिताजी नरेंद्र कुमार शर्मा का 3 फरवरी को सुबह निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। तीये की बैठक 5 फरवरी को दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक कम्युनिटी हॉल, आशियाना उमंग, अजमेर रोड, महिंद्रा सेज के पास जयपुर में होगी।



Source link

अजमेर से लापता मासूम भाई-बहन:अपहरण की सुचना पर पुलिस हुई अलर्ट, किशनगढ़ में मिले दोनों, परिजन को सुपुर्द किए




अजमेर के अलखनन्दा कॉलोनी से दो मासूम बच्चे, जो भाई बहन हैं मंगलवार रात को अज्ञात परिस्थितियों में खेलते हुए लापता हो गए। जिनके अपहरण होने की शंका जाहिर करते हुए परिजन ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को शिकायत दी। इधर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कन्ट्रोल रूम से सभी थाना पुलिस को सूचित कर दिया। जिस पर मदनगंज थाना पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश की तो वह नया बस स्टैण्ड किशनगढ़ पर खड़े हुए मिल गए। जिन्हें पुलिस दस्तयाब किया और परिजन को सुपुर्द किया। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार अलखनन्दा कॉलोनी वैशाली नगर निवासी के पुत्र (4) व पुत्री (7) दोपहर में घर के निकट खेल रहे थे, जो अचानक लापता हो गए। परिजन ने पहले तो सोचा कि बच्चे कुछ देर में आ जाएंगे। लेकिन जब नहीं आए तो उन्होंने आसपास के क्षेत्र में तलाश किया। जिनका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर परिजन ने उनके अपहरण होने की शिकायत क्रिश्चियनगंज व हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को दी। मामले में थाना क्षेत्र हरिभाऊ उपाध्याय नगर का होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी और सभी थानों पर बच्चों के अपहरण होने संबंधी जानकारी दी। जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई। पुलिस व परिजन ने सोशल मीडिया पर भी बच्चों के लापता होने के संबंध में मैसेज डाल दिए। जिससे रात को मदनगंज थाना पुलिस को मुखबिर से उक्त बच्चों को नया बस स्टैण्ड किशनगढ़ क्षेत्र में होने की सूचना मिल गई। मदनगंज थाना पुलिस ने बच्चों को मौके पर पहुंच कर दस्तयाब कर लिया। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना दी। जिस पर पुलिस टीम व बच्चे के पिता व मां लेने के लिए रात को मदनगंज थाने पहुंच गए। जहां बच्चों को सुरक्षित देख वह अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाए। पुलिस ने बच्चों को माता- पिता के सुपुर्द कर दिया। डरे-सहमे हैं बच्चे फिलहाल बच्चे भी डरे हुए थे। इसलिए उनसे पुलिस ने रात्रि को ज्यादा पूछताछ नहीं की है। पुलिस मामले में बच्चों के सामान्य होने पर अजमेर से किशनगढ़ जाने तक के संबंध पूछताछ करेगी। फिलहाल बच्चों को सुरक्षित देख सभी राहत की सांस ली है।



Source link

दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में पोस्ट से दूर हो रहीं समस्याएं




जयपुर | हवामहल वार्ड नंबर 8 में जलदाय विभाग ने पाइपलाइन डालने के लिए 2 महीने पहले खुदाई की थी, लेकिन सड़क अभी तक नहीं बनाई। इससे यहां हादसे का डर बना हुआ है। दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैं। कई बार बच्चे भी गिर जाते हैं। -प्रेमचंद महावर, स्थानीय निवासी जयपुर | गांधी पथ वेस्ट स्थित वैशाली एस्टेट (जोन ए, बी और सी) के निवासी लंबे समय से टूटी सड़कों, खराब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में सड़कें और मुख्य संपर्क मार्ग (एप्रोच रोड) गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। -डॉ. अरविंद शर्मा, स्थानीय निवासी जयपुर | मानसरोवर में वीटी रोड पर शनि मंदिर के सामने वाले रोड कट पर बिजली का पोल झुका हुआ है। यह कभी भी गिर सकता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इस संबंध में शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। -केके कालरा, स्थानीय निवासी सिर्फ एक क्लिक पर होती है पोस्ट हेल्थ इंस्पेक्टर राकेश कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ ब्रह्मपुरी इलाके निवासी अंकित ने गढ़ गणेश मंदिर के पास कचरा जमा होने की शिकायत की थी। उन्होंने लिखा था कि यहां पर न तो डस्टबीन है और न ही नियमित कचरा उठाया जाता है। इससे लोगों को बदबू से परेशानी हो रही हैं। दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए ये समस्या सीधे हेल्थ इंस्पेक्टर राकेश कुमार तक पहुंची। उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और सफाई करवाई। समाधान; शिकायत के बाद ब्रह्मपुरी में हुई सफाई Digital स्टार ऑफिसर एप से लोगों को मिल रहा समाधान हूपर नहीं आ रहे, खुले में फेंक रहे कचरा पेयजल लाइन के लिए सड़क खोदी, बनाई नहीं वैशाली एस्टेट में क्षतिग्रस्त सड़कों से परेशानी बिजली पोल झुका, हादसे की आशंका जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9983996453 व 9782698173 पर HD फोटो ही वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें। ब्रह्मपुरी इलाके के गढ़ गणेश मंदिर के पास लंबे समय से जमा कचरे की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इलाके के निवासी अंकित ने दैनिक भास्कर समाधान सेगमेंट में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद प्रशासन ने जल्द कार्रवाई कर कचरा हटा दिया और क्षेत्र में सफाई करवाई। सेंट्रल स्पाइन रोड; कचरे का ढेर, बदबू से परेशानी मुरलीपुरा; घरों में जा रहा सीवरेज का गंदा पानी मुरलीपुरा इलाके के बंधु नगर और भवानी नगर में सीवरेज लाइन लीकेज होने से हालात गंभीर बने हुए हैं। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि सड़कों पर गंदगी फैल रही है। लोगों के घरों में नलों के जरिए सीवर का गंदा पानी पहुंच रहा है। विद्याधर नगर एन्क्लेव-2 स्थित सेंट्रल स्पाइन रोड पर कचरे का ढेर जमा है। स्थानीय निवासी कौशल ने बताया कि सड़क किनारे सफाई नहीं होने के कारण चारों ओर गंदगी फैल गई है। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही हैं। आप भी अपनी समस्याएं इस तरह पोस्ट कर सकते हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन करें। जयपुर | मानसरोवर इलाके में वार्ड नंबर 39 में नारायण विहार आैर नारायण सागर में निगम से कचरा लेने के लिए हूपर नहीं आ रहे, ऐसे में लोगों को मजबूरी में कचरा खुले में फेंकना पड़ रहा। पूरे इलाके में जगह-जगह गंदगी फैल रही। निगम में शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। -राजेश कुमावत, स्थानीय निवासी



Source link