सहकारिता को ऊर्जा व नया स्वरूप दे रही केंद्र सरकार




जयपुर| कृभको की समीक्षा बैठक में सहकारिता सचिव व रजिस्ट्रार आनंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सहकारिता को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी सोच के तहत सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया गया है, जिस पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह पूरी तरह से फोकस किए हुए हैं। पहले सहकारिता कृषि मंत्रालय का ही एक अंग थी, लेकिन अब इसे नया स्वरूप दिया गया है और इसकी नई भूमिका तय की जा रही है। आनंदी ने कहा कि राजस्थान में सहकारिता के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। पहले हमारा दृष्टिकोण किसानों के लिए बीज और खाद पहुंचाने तक सीमित था, लेकिन अब प्राथमिक लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना है। कृभको के निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि कृभको देशभर में किसानों की समृद्धि को केंद्र में रखकर निरंतर कार्य कर रहा है।



Source link

सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार 3 मजदूरों को कुचला, एक की मौत




विद्याधर नगर इलाके में क्रॉस मॉल के पास मंगलवार रात 12:30 बजे तेज रफ्तार कार ने कैटरिंग का काम कर जालूपुरा जा रहे साइकिल सवार तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने 45 वर्षीय ओडिशा के बालेश्वर निवासी देवत्त बेहरा उर्फ टप्पू को मृत घोषित कर दिया। घायल ओडिशा के बालेश्वर निवासी संग्राम व अमूल्य पात्र को प्राथमिक उपचार के बाद कांवटिया व एसएमएस रेफर किया गया। तीनों अलग-अलग साइकिलों पर सवार थे। थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे मैरिज गार्डन में कैटरिंग का काम करने के बाद 18-20 वर्कर साइकिलों पर सवार होकर जालूपुरा जा रहे थे। इनका पूरा ग्रुप जालूपुरा इलाके में किराए के मकान में रहता है। क्रॉस मॉल के पास कार ने तीन साइकिल सवारों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कार के नंबर मिले है, जिसके आधार पर तलाश की जा रही है। कैटरिंग का काम करने वाले वर्कर दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। पुलिस ने ठेकेदार को भी बुलाया है। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ और लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वे अस्पताल नहीं गए। इस दौरान लोगों ने हादसे को लेकर आक्रोश जताया। मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत व एसीपी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया।



Source link

T20 World Cup 2026 Group Wise Analysis Explained; PAK IND – SA NZ


स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा। ICC के मेगा इवेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ को लेकर है। इस बार यह टैग ग्रुप-डी को मिला है। जिसमें पिछली बार की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका के साथ 2021 की रनर-अप न्यूजीलैंड और पिछली सेमीफाइनलिस्ट अफगानिस्तान शामिल हैं।

ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान जैसी राइवल टीमों के अलावा ग्रुप-सी में 2-2 बार की चैंपियन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज भी आमने-सामने हैं। इस स्टोरी में हम टूर्नामेंट के चारों ग्रुप का एनालिसिस करेंगे…

ग्रुप-ए: पाकिस्तान को हरा चुका है USA

ग्रुप-ए में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और पाकिस्तान जैसी राइवल टीमें हैं। जबकि नीदरलैंड, USA और नामिबिया भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। कागजों पर भारत और पाकिस्तान को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया था।

2024 में पहली बार वर्ल्ड कप खेलने वाली अमेरिकी टीम ने 2009 की चैंपियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात देकर इतिहास रचा था। ऐसे में ग्रुप-ए में किसी भी टीम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। नीदरलैंड भी साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को वर्ल्ड कप में हरा चुकी है।

ग्रुप-ए की टीमों का स्क्वॉड

  • भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
  • पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक।
  • USA: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह (उप-कप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने।
  • नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन और साकिब जुल्फिकार।
  • नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग और मैक्स हेंगो।

ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का क्वालिफाई करना लगभग तय

ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत दावेदार नजर आता है, टीम बड़े टूर्नामेंट में दबाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। वहीं 2014 की विजेता श्रीलंका का भी होमग्राउंड पर खेलकर सुपर-8 में क्वालिफाई करना तय है।

इनके अलावा आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे जैसी टीमें भी इस ग्रुप हैं। आयरलैंड और जिम्बाब्वे पहले भी बड़ी टीमों को चौंका चुकी हैं, जबकि ओमान भी छोटे फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

ग्रुप-बी की टीमों का स्क्वॉड

  • ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैट कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोयनिस और एडन जम्पा।
  • श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, कामिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना और ईशान मलिंगा।
  • आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।
  • जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेन्डा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा और ब्रेंडन टेलर।
  • ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफियान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी और हसनैन अली शाह।

ग्रुप-सी: नेपाल डार्क हॉर्स टीम

ग्रुप-सी में 2-2 बार की चैंपियन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हैं। नेपाल को ग्रुप स्टेज का डार्क हॉर्स कहा जा सकता है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद नेपाल ने 24 टी-20 इंटरनेशनल खेले, जिनमें उसे 16 में जीत और 5 में हार मिली, बाकी मुकाबले टाई या बेनतीजा रहे।

2024 से अक्टूबर 2025 के बीच नेपाल ने अमेरिका के खिलाफ सीरीज में दो जीत हासिल कीं, जबकि वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को शारजाह में दो मैचों में 19 और 90 रन से हराकर सबको चौंका दिया। अब टीम फिर एक बार वेस्टइंडीज के सामने ही होगी।

बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ग्रुप-C में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। इस ग्रुप में अब स्कॉटलैंड के साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली मौजूद हैं। इटली ने पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है।

ग्रुप-सी में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज रहते हैं। साल 2018 में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को वनडे इंटरनेशनल में 6 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं, 2022 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया था।

ग्रुप-सी की टीमों का स्क्वॉड

  • इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
  • वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकिल हुसैन, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैम्पसन, जेडन सील्स और रोमारियो शेफर्ड।
  • नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला और लोकेश बम।
  • स्‍कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह इहसन, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनेले मैक्रेथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, मार्क वॉट, ब्रैडली व्हील। रिजर्व प्लेयर्स: जैस्पर डेविडसन और जैक जार्विस।
  • इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जे जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्रेका।

ग्रुप-डी: सबसे अनप्रिडिक्टेबल ग्रुप

ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी अनुभवी टीमें शामिल हैं, जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का अनुभव है। साउथ अफ्रीका डिफेंडिंग रनर-अप है, और न्यूजीलैंड ने 2021 का फाइनल खेला था।

वहीं, इस ग्रुप में अफगानिस्तान की मौजूदगी मुकाबलों को और भी रोमांचक बना देती है। 2024 में अफगान टीम ने सभी को चौंकाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

ग्रुप-डी की टीमों का स्क्वॉड

  • साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्या, कैगिसो रबाडा, रयान रिकल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स।
  • न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चापमन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सइफर्ट, ईश सोढ़ी।
  • अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली और इब्राहिम जादरान।
  • कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलोन हेइलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा और युवराज समरा।
  • UAE: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह।

खबरें और भी हैं…



Source link

खबर हटके- मृत लोगों की चर्बी से ब्रेस्ट इंप्लांट:गाय खरीदने गए शख्स की जबरन शादी; ट्रेन टिकट कन्फर्म, लेकिन रेलवे डिब्बे लगाना भूला




अब मृत लोगों की चर्बी का इस्तेमाल लोगों की बॉडी का शेप बदलने के लिए किया जा रहा है। वहीं, बिहार में गाय खरीदने गए एक युवक की जबरन शादी करा दी गई। उधर, ओडिशा में एक ट्रेन बिना अपने AC कोच के ही स्टेशन पर पहुंच गई। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… ************* रिसर्च सहयोग: किशन कुमार खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

सोना 1000, चांदी 5000 रुपए चढ़ी



घटी कीमत पर खरीद बढ़ने के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,000 और 22 कैरेट जेवराती सोना 900 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ गया। चांदी में 5,000 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी सोना 302.30 डॉलर बढ़कर 4,954.90 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 9.736 डॉलर की तेजी से 86.745 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 267 चांदी रिफाइनरी 266.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 15,700 रुपए, सोना जेवराती 14,680 तथा वापसी 14,380 रुपए प्रति ग्राम।



Source link

Vaibhav Suryavanshi; IND Vs AFG U19 World Cup 2026 Semifinal LIVE Score Update


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Vaibhav Suryavanshi; IND Vs AFG U19 World Cup 2026 Semifinal LIVE Score Update | Ayush Mhatre

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम 6 फरवरी को हरारे में ही इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी।

भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट एक भी मैच नहीं हारी है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। टीम ने अब तक पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) खिताब अपने नाम किया है, जबकि चार बार टीम रनर-अप भी रह चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम की नजर 10वीं बार फाइनल में पहुंचने पर होगी।

भारत के बाद सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। वहीं अफगानिस्तान की टीम अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है और सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत ने 83.33% मुकाबले जीते

भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ हेड टु हेड में रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 मैच अपने नाम किए हैं। इस दौरान टीम की विनिंग परसेंटेज 83.33 प्रतिशत रहा है। वहीं अफगानिस्तान अंडर-19 को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है।

कुंडू भारत के टॉप स्कोरर

इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए अभिज्ञान कुंडू ने सबसे ज्यादा 5 मैचों में 199 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 80 रन रहा है। कुंडू ने 82.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

गेंदबाजी में हेनिल पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट देकर 16 रन का रहा है और उनकी इकॉनमी 3.72 की है। पिछले मैच में ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाने के साथ ही एक विकेट भी लिया है।

फैजल टूर्नामेंट के सेकेंड टॉप स्कोरर

इस अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेकेंड टॉप स्कोरर अफगानिस्तान के फैजल शिनोजादा हैं। उन्होंने 5 मैचों में 325 रन बनाए हैं। बेस्ट स्कोर 163 रन का रहा है और उन्होंने 103.83 की तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

वहीं गेंदबाजी में नूरिस्तानी अमरजई ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट देकर 9 रन का रहा है और उनकी इकॉनमी 3.65 की रही है।

हाई स्कोरिंग हो सकता है मैच

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है। यहां बाउंस और स्पीड अच्छी रहती है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। स्क्वायर और स्ट्रेट बाउंड्रीज थोड़ी छोटी हैं।

इस मैदान पर टीमों ने 5.13 के रन रेट से रन बनाए हैं, जो मौजूदा टूर्नामेंट के सभी पांच वेन्यू में सर्वाधिक है। इसलिए सेमीफाइनल मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है।

25% बारिश की आशंका

4 फरवरी को हरारे में मौसम आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 15 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की 25% आशंका जताई गई है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, और अकील खान।

मैच कहां देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स और प्रमुख खबरें देखी जा सकती हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Balika Vadhu Suicide Mystery; Pratyusha Banerjee Abortion


5 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के प्रत्युषा बनर्जी डेथ केस में अब तक आपने पढ़ा कि कैसे 1 अप्रैल को प्रत्युषा की मौत के बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज उनकी डेडबॉडी हॉस्पिटल में छोड़कर चले गए। राहुल के खिलाफ केस दर्ज हुआ, जिसके बाद प्रत्युषा के कई दोस्तों ने उनके खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए बयान दिए। इस दौरान मौत के समय प्रत्युषा के सिंदूर, शादी की खबर और राहुल के वकील के केस छोड़ने से भी केस उलझा। राहुल की गिरफ्तारी होनी थी, लेकिन फिर उन्होंने एक कॉल रिकॉर्डिंग कोर्ट में पेश की, जिससे प्रत्युषा के पेरेंट्स भी शक के घेरे में आ गए।

अब प्रत्युषा बनर्जी डेथ केस के पार्ट-2 में जानिए आगे की कहानी-

राहुल की एक्स गर्लफ्रेंड ने प्रत्युषा पर लगाए आरोप…

प्रत्युषा से मारपीट करने के आरोप में राहुल राज की एक्स गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन्होंने राहुल के साथ 2 कंपनी शुरू की थीं। साथ काम करते हुए वो दोनों रिलेशनशिप में भी आ गए। 2015 के अगस्त में उन्हें पता चला कि राहुल उन्हें धोखा देकर प्रत्युषा बनर्जी को भी डेट कर रहे हैं। जब वो इस बारे में बात करने राहुल के घर पहुंचीं, तो प्रत्युषा ने उन्हें घर से निकाल दिया। अगले दिन राहुल ने उन्हें कॉल कर सफाई दी कि वो और प्रत्युषा सिर्फ दोस्त हैं।

सलोनी शर्मा के साथ राहुल की पुरानी तस्वीर।

सलोनी शर्मा के साथ राहुल की पुरानी तस्वीर।

सलोनी ने पूछताछ में आगे कहा, ‘मैं प्रत्युषा और राहुल के बीच नहीं आई, जबकि वो प्रत्युषा थी, जो हमारे बीच में आई। वो जानती थी कि मैं और राहुल रिलेशनशिप में हैं, इसके बावजूद उसने राहुल को बहला-फुसला कर मुझे छोड़ने पर मजबूर किया।’

जब अगस्त 2015 में सलोनी ने राहुल को प्रत्युषा का बर्थडे मनाते देखा, तो वो गुस्से में उनके घर पहुंची थीं। तब बिल्डिंग के वॉचमैन ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। राहुल ने उनके पिता को कॉल कर कहा कि वो उन्हें यहां से ले जाएं। जब सलोनी पिता के साथ अपार्टमेंट में पहुंचीं, तो प्रत्युषा के पेरेंट्स भी वहीं थे। वहां सलोनी को पता चला कि प्रत्युषा और राहुल शादी करने वाले हैं।

सलोनी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने राहुल से बिजनेस टर्म्स भी खत्म कर लिए। दोनों कंपनियों को बहुत नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई राहुल भी करता था। वो समय-समय पर सलोनी को कुछ हजार रुपए दिया करते थे।

फरवरी 2016 में राहुल ने पैसे देने बंद कर दिए तो सलोनी फिर उनके घर पहुंची थीं। वहां उनकी प्रत्युषा से काफी बहस हुई। प्रत्युषा ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और उनका पर्स, ग्लासेस और दुपट्टा लेकर उन्हें घर से भगा दिया। ऐसे में सलोनी ने अपार्टमेंट के बाहर हंगामा किया और उनके पड़ोसियों से भी मदद मांगी। तब जाकर प्रत्युषा ने उन्हें सामान लौटाया।

जब सलोनी जाने लगीं तो राहुल उनके पीछे-पीछे बिल्डिंग के नीचे तक आ गए। गुस्से में सलोनी ने राहुल पर हाथ उठाया और जब प्रत्युषा पहुंचीं, तो सलोनी ने उन्हें भी थप्पड़ मारा। ये सब उनकी बिल्डिंग की लॉबी में हुआ था। पुलिस स्टेटमेंट में सलोनी ने कहा कि अपार्टमेंट के बाहर सीसीटीवी नहीं था, जिससे घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी, लेकिन जब लॉबी में उन्होंने प्रत्युषा पर हाथ उठाया, तो वो वहां मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गया।

गिरफ्तारी से पहले राहुल राज को मिली बेल…

सलोनी शर्मा को छोड़ दिया गया। जांच के आधार पर राहुल राज की गिरफ्तारी होनी थी, हालांकि उनके हॉस्पिटलाइज होने से उनकी गिरफ्तारी लगातार टलती रही। दो हफ्तों बाद जब वो डिस्चार्ज हुए, तब तक उन्हें इस शर्त पर एंटीसिपेटरी बेल मिल चुकी थी कि वो जांच में पूरा सहयोग करेंगे। राहुल को ये बेल उनकी और प्रत्युषा की आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर मिली।

कॉल रिकॉर्डिंग में प्रत्युषा ने राहुल से कहा था कि उनके पिता उन्हें वेश्या बोलते हैं। वो उन्हें लगातार गालियां दे रही थीं और ये भी कह रही थीं कि गारंटी ये मेरे मां-बाप नहीं हैं।

चार्जशीट में दर्ज प्रत्युषा और राहुल की आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग की ट्रांसस्क्रिप्ट।

चार्जशीट में दर्ज प्रत्युषा और राहुल की आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग की ट्रांसस्क्रिप्ट।

प्रत्युषा और राहुल की आखिरी कॉल रिकॉर्डिं….

प्रत्युषा- मुझे प्रॉस्टिट्यूट बोला…

राहुल- तो सोचो…

प्रत्युषा- मेरे बारे में गंदा गंदा…

राहुल- ये हंसने की बात है,,

प्रत्युषा- मां-बाप हैं वो मेरे…

राहुल- तुम्हारा बाप #$%&@ है

प्रत्युषा- आई नो…#$%^&& @ $%^&…

राहुल- हां, सोचो…

प्रत्युषा- सच में मैं इनका खून नहीं हूं, तभी इतनी गालियां देते हैं

राहुल- ऑबवियसली

प्रत्युषा- गारंटी मैं इनका खून नहीं…

राहुल- लेकिन जो भी हो तुम अच्छी हो…

राहुल राज को बेल मिलने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। प्रत्युषा के पेरेंट्स की तरफ से केस लड़ने वाले पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नीलेश पावसकर ने दैनिक भास्कर से इस पर कहा, ‘प्रत्युषा बनर्जी इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुकी थीं, साथ ही वे स्ट्रगल भी कर रही थीं। अचानक से उनका सुसाइड कर लेना जाहिर तौर पर एक नेचुरल इंसीडेंट नहीं था, जरूर कुछ बात रही होगी। मैं इस केस में पुलिस इन्वेस्टिगेशन से संतुष्ट नहीं था। मैंने कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स मांगे थे, लेकिन मुझे नहीं दिए गए। बाद में कुछ पेपर आए। केस को स्टडी करने के बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि इस केस में कस्टोडियल इन्वेस्टिगेशन बहुत जरूरी थी, जो इस केस में नहीं हुआ। हमने कोर्ट में आर्ग्यू किया कि राहुल राज की एंटीसिपेटरी बेल रिजेक्ट की जाए, लेकिन उनकी एप्लिकेशन एक्सेप्ट हो गई थी।’

आगे एडवोकेट नीलेश पावसकर कहते हैं, ‘जब कोर्ट में हियरिंग शुरू हुई, तो हमारी तरफ से यह रिक्वेस्ट की गई कि सुसाइड से पहले प्रत्युषा और राहुल राज के बीच हुई लास्ट फोन कॉल रिकॉर्डिंग को सुना जाए। जस्टिस मृदुला भाटकर ने यह अनुरोध स्वीकार किया और चैंबर में कॉल रिकॉर्डिंग सुनी गई। उस ऑडियो में प्रत्युषा की आवाज काफी डिस्टर्ब थी वह परेशान लग रही थीं और राहुल राज को अब्यूज कर रही थीं।’

‘ऑडियो सुनने के बाद जैसे ही हम कोर्ट में आर्ग्यू करने पहुंचे, जज ने राहुल राज की एप्लिकेशन एक्सेप्ट कर ली और उन्हें बेल ग्रांट हो गई। जज ने कहा, “I am allowing the application.” मैं यह देखकर हैरान था। इसके बाद मैंने कोर्ट और सरकार दोनों को रिपोर्ट भेजी कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए, लेकिन मेरी अपॉइंटमेंट हाईकोर्ट तक सीमित थी।’

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, शराब और प्रेग्नेंसी के कयास

प्रत्युषा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत एपेक्सिया यानी दम घुटने से हुई। शुरुआती रिपोर्ट में साफ था कि ये सुसाइड का मामला है। इसमें हत्या होने की कोई आशंका नहीं थी। हालांकि जब प्रत्युषा की विसरा रिपोर्ट आई तो साफ था कि उन्होंने मौत से कुछ समय पहले ही अबॉर्शन करवाया था।

राहुल राज ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि प्रत्युषा ने उन्हें प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। दोनों ने मिलकर अबॉर्शन का फैसला लिया, जिसके बाद राहुल उन्हें प्रोसीजर के लिए साथ ले गए थे।

प्रत्युषा और राहुल साल 2015 से रिलेशनशिप में थे।

प्रत्युषा और राहुल साल 2015 से रिलेशनशिप में थे।

शादी के लिए राहुल के पेरेंट्स से मिली थीं प्रत्युषा, मां से नाराज थीं

राहुल की मां ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि जनवरी 2016 में प्रत्युषा उनसे मिलने रांची आई थीं। तब परिवार ने प्रत्युषा की कुंडली भी बनवाई थी। प्रत्युषा ने राहुल की मां से कहा था कि उनकी मां ने उनके सारे पैसे धोखे से रख लिए। उनके पास पैसे नहीं हैं।

राहुल राज ने भी पुलिस स्टेटमेंट में कहा कि प्रत्युषा 24 साल की थीं। इसके बावजूद उनका पेरेंट्स के साथ जॉइंट अकाउंट था। प्रत्युषा के पेरेंट्स ने उनके नाम पर लाखों के लोन ले रखे थे, जिससे प्रत्युषा काफी परेशान रहती थीं। इस बात पर उनका अक्सर पेरेंट्स से झगड़ा होता था।

प्रत्युषा बनर्जी जमशेदपुर की रहने वाली थीं।

प्रत्युषा बनर्जी जमशेदपुर की रहने वाली थीं।

प्रत्युषा के पेरेंट्स ने भी शिकायत में कहा था कि राहुल प्रत्युषा के पैसों का गलत तरह से इस्तेमाल करते थे। इस पर राहुल कहते हैं, ‘मैंने एक भी पैसा नहीं लिया था प्रत्युषा का बल्कि उल्टा दिया था। प्रत्युषा का अकाउंट वैसे भी उसकी मां हैंडल करती थीं। प्रत्युषा की मौत के बाद मुझे फंसाने के लिए बयानबाजी की गई। मेरे ऊपर जो भी धाराएं लगाई गईं, उसे भी ये लोग प्रूफ थोड़ी कर पाए। वो इतना ज्यादा फाइनेंशियल क्राइसेस में थी कि जब हमने साथ में पावर कपल शो जीता तो जो विनिंग अमाउंट आया, वो वैसे ही उसे दे दिया।’

शराब के नशे में चूर रहती थीं प्रत्युषा बनर्जी, मौत के दिन भी पी विस्की

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्युषा बनर्जी ने मौत से पहले 100ml शराब पी रखी थी, जिससे वो काफी नशे में थीं। प्रत्युषा के पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि राहुल ने उन्हें नशे का आदी बनाया। इस पर राहुल कहते हैं, ‘मैं लत लगवा नहीं रहा था, बल्कि छुड़वा रहा था। वो दिन में भी दारू पीती थी, जो उसके बाप से उसके अंदर ये आदत आई और यही उसकी मौत की वजह भी बनी। उस दिन पक्का वो दारू पीकर इमोशनल हो गई थी और गुस्से में उसने ये कदम उठाया। प्रत्युषा की विसरा रिपोर्ट में भी 100 एमएल अल्कोहल पाया गया। अब कोई पीकर बिल्डिंग से कूद जाए या सुसाइड कर ले, इसमें मेरी क्या गलती है। उस दिन लगभग वो दो बोतल व्हिस्की डाउन थी।’

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बोले- इन्वेस्टिगेशन में कमी रही

नीलेश पावसकर केस की जांच से नाखुश होकर कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि कहीं न कहीं इस केस की इन्वेस्टिगेशन में कमी रही। जैसे कि चाबी वाले का स्टेटमेंट उसे यह पूछा जा सकता था कि वह बार-बार वहीं क्यों आता था। फिर जो पीछे की बालकनी से घुसा व्यक्ति था, उसका स्टेटमेंट बहुत अहम था। अगर वह घर के अंदर से आसानी से आ-जा सकता था, तो यह भी संभावना बनती है कि यह सुसाइड नहीं बल्कि कुछ और था, शायद किसी ने कुछ गलत करके लटका दिया हो। अगर इन एंगल्स पर जांच होती, तो केस को सपोर्ट मिलता। पंचनामा में भी कई डिस्क्रिपेंसी नजर आई जैसे वह दुपट्टा जिससे प्रत्युषा लटकी थीं, पहले किसी और जगह मिला था और बाद में कहीं और। ऐसे कई एंगल थे जिन पर इन्वेस्टिगेशन जरूरी थी।’

आज भी नतीजे तक नहीं पहुंचा केस

सालों से राहुल राज और प्रत्युषा के पेरेंट्स एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाते आए हैं। आज प्रत्युषा की मौत को 9 साल बीत गए, लेकिन ये केस किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा। राहुल ने इस केस से राहत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी ये याचिका खारिज कर दी।

इस पर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नीलेश पावसकर कहते हैं, ‘आरोपी की तरफ से डिस्चार्ज एप्लिकेशन फाइल की गई थी, लेकिन कोर्ट ने प्राइमा फेसी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वह एप्लिकेशन रिजेक्ट कर दी। इसका मतलब यह है कि इस केस में आरोपी के खिलाफ अब भी ऐसे प्रूफ हैं, जिनके आधार पर फिलहाल उसे छोड़ा नहीं जा सकता।’

मुझे क्लीन चिट नहीं मिली, लेकिन मैं केस जरूर जीतूंगा- राहुल राज

दैनिक भास्कर से बातचीत में राहुल राज ने कहा, ‘मुझ पर लगे सारे आरोप झूठे हैं, वरना मुझे एंटीसिपेटरी बेल नहीं मिलती। माना कि मुझे फिलहाल क्लीन चिट नहीं मिली है, लेकिन इतना जरूर जानता हूं कि मैं ये केस जरूर जीतूंगा। देखिए, उस वक्त अपना उल्लू सीधा करने के लिए कई लोगों ने मीडिया के सामने बहुत कुछ अनाब-शनाप बोला मेरे खिलाफ और उसी से पुलिस पर प्रेशर बन गया।’

‘एजाज खान ने कहा कि ये मर्डर है, सुसाइड नहीं। वो इंसान जिस पर खुद 75 केस दर्ज हैं, वो ये बोल रहा है। उस वक्त तो वो बस पब्लिसिटी का भूखा था। काम्या पंजाबी और नीरूशा शर्मा पर तो मैंने डिफेमेशन का केस कर ही रखा है, जो मैं ही जीतूंगा।

प्रत्युषा की मौत के 15 दिन बाद ही विकास गुप्ता का बर्थडे था। मुंबई में एक जगह है टैंप, वहां इन्होंने पार्टी की है। कैसा दोस्त है विकास गुप्ता। मतलब आप देखिए कि आपकी एक दोस्त या बेटी अब इस दुनिया में नहीं है और ये लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। अनाब-शनाप बोल रहे हैं। शर्म आनी चाहिए इन सबको।

काम्या पंजाबी के खिलाफ राहुल राज ने किया मानहानि का मुकदमा…

काम्या पंजाबी, विकास गुप्ता समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने राहुल पर हत्या के आरोप लगाए थे। 2016 के आखिर में काम्या पंजाबी ने प्रत्युषा बनर्जी पर एक शॉर्ट फिल्म बनाई, जिसमें उन्होंने राहुल को आरोपी की तरह पेश किया। शॉर्ट फिल्म विवादों में रही, जिसके बाद राहुल ने काम्या पंजाबी के खिलाफ अक्टूबर 2016 में 1 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया।

एक्स गर्लफ्रेंड सलोनी से शादी कर चुके हैं राहुल राज

प्रत्युषा की मौत के 2 साल बाद 2018 में राहुल राज सिंह ने एक्स गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें एक बेटी भी है। इस पर राहुल कहते हैं, सलोनी से शादी करना इतना आसान नहीं था, उसे उसके मां-बाप ने घर से निकाल दिया था। मैं जहां भटक गया था प्रत्युषा के बाद, सलोनी मेरी जिंदगी वापस पटरी पर लाई, लेकिन प्रत्युषा हमेशा मेरा अधूरा प्यार रहेगी।

राहुल राज सिंह और सलोनी शर्मा की शादी की तस्वीर।

राहुल राज सिंह और सलोनी शर्मा की शादी की तस्वीर।

(नोटः ये खबर प्रत्युषा का केस लड़ने वाले पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज के इंटरव्यू और केस की रिसर्च के आधार पर लिखी गई है। )

लेखक- ईफत कुरैशी

रिपोर्टर- वर्षा राय

…………………………………………………

पार्ट-1, बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बोलीं- मैं बिकने नहीं आई:आखिरी कॉल में मां-बाप को गालियां दीं, फिर फंदे पर लटकी मिलीं

1 अप्रैल 2016, दोपहर करीब 12 बजे…

प्रत्युषा बनर्जी, बॉयफ्रेंड एक्टर-प्रोड्यूसर राहुल राज के साथ मुंबई के गोरेगांव की हार्मनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 703 में रहती थीं।

दोपहर में राहुल अपने काम से लोखंडवाला गए थे। कुछ देर बाद ही उन्होंने प्रत्युषा को कॉल किया तो वो जोर-जोर से रो रही थीं।

थोड़ी कहासुनी होने के बाद प्रत्युषा ने कहा- वोह, राहुल राज, इगो अपने पास रखो, क्योंकि कुछ ही घंटों में, शायद मिनटों में, किसी को इगो दिखाने के लिए नहीं बचेगा।

राहुल ने जवाब दिया- देखो, मैं तुमसे बस इतना बोल रहा हूं, खाली सुनो।

प्रत्युषा ने बात काटते हुए कहा- मैं तुमसे इतना बोल रही हूं…. मैंने तुमसे बहुत प्यार किया है। पूरी कहानी पढ़िए… बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस 4 में अगले मंगलवार-बुधवार पढ़िए मशहूर एक्टर अरुण टिक्कू के पिता अनुज टिक्कू के हत्याकांड की, जिनकी एक्ट्रेस ने गैंगस्टर के साथ मिलकर हत्या करवाई। एक्टर अरुण टिक्कू की हत्या की भी साजिश रची गई, लेकिन उन्हें समय रहते बचा लिया गया।

………………………

बाथरूम में मिली एक्टर अनुज टिक्कू के पिता की लाश: राहगीर ने खिड़की से देखी पूरी वारदात, एक्ट्रेस और गैंगस्टर ने रची साजिश

7 अप्रैल 2012 की बात है

मुंबई के लोखंडवाला के समर्थ आंगन अपार्टमेंट में टहलते हुए एक शख्स की नजर पहली मंजिल पर पड़ी। एक बुजुर्ग शख्स खून से लथपथ खिड़की से आ टकराया और तुरंत ही झटपटाहट में पर्दा टूटकर नीचे गिरा। पहली मंजिल के उस घर में कुछ और लोग भी थे। वो घर था नो वन किल्ड जेसिका, रब ने बना दी जोड़ी जैसी फिल्मों में काम कर चुके अनुज टिक्कू का।

घर में रेनोवेशन का काम जारी था। एक विदेशी महिला उस घर को किराए पर लेने वाली थी। अनुज के पिता अरुण टिक्कू दिल्ली से रेंट एग्रीमेंट देखने मुंबई आए थे।

अनुज ने उस सुबह उनसे मुलाकात की। पिता घर में ही ठहरे और अनुज अपने एक बेहद करीबी दोस्त के साथ गोवा निकले थे। पूरी कहानी पढ़िए अगले मंगलवार, बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के अगले केस में।

……………………………………………….

भास्कर की नई सीरीज बॉलीवुड क्राइम फाइल्स की ये कहानियां भी पढ़िए-

पार्ट-1, एक्ट्रेस के घर से लापता हुए कास्टिंग डायरेक्टर नीरज ग्रोवर: एक कॉल से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, कातिलों ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध

मई 2008 की बात है

उस दौर की सबसे मशहूर क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा के पास अमरनाथ ग्रोवर का कॉल आया। उन्होंने घबराती हुई आवाज में कहा, ‘जिग्ना जी, मैं अमरनाथ बोल रहा हूं, मेरा बच्चा गुम हो गया है, क्या आप इस पर स्टोरी करेंगी?’

जिग्ना जो बड़े-बड़े केस की रिपोर्टिंग करती थीं, उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने जवाब दिया- ‘सर, ऐसे कई बच्चे गुम हो जाते हैं, लेकिन हम सब पर स्टोरी थोड़ी कर सकते।’ पूरी खबर पढ़िए…

…………………………………..

पार्ट-2, लाश के सामने एक्ट्रेस ने बनाए शारीरिक संबंध: मॉल से खरीदी चाकू, लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, जानिए कैसे हुए हत्याकांड का खुलासा

मारिया की बिल्डिंग के गार्ड ने पूछताछ में बताया कि मारिया 7 मई 2008 की शाम कुछ भारी बैग्स ले जाती दिखी थीं, उस समय उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू भी साथ थे, जबकि पूछताछ में जेरोम ने कहा था कि वो मारिया की बिल्डिंग गए ही नहीं थे।

नीरज की गुमशुदगी के करीब 2 हफ्ते बाद सख्ती करने पर मारिया ने कहा कि नीरज की हत्या हो चुकी है। जेरोम ने नीरज का कत्ल किया, फिर उन्होंने लाश के सामने एक्ट्रेस का रेप किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश के टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगाया। पूरी कहानी पढ़िए…

…………………………………………………………….

पार्ट-1, फार्महाउस गया एक्ट्रेस का परिवार अचानक हुआ लापता: एक साल बाद खुदाई में सड़ते मिले 6 कंकाल, आतंकी बम ब्लास्ट से हुआ हत्याकांड का खुलासा

छुट्टी मनाने पूरा परिवार साथ जा रहा था। हंसी-खेल का माहौल था, सबने फार्महाउस में होने वाले मनोरंजन, गानों और कुछ न कुछ करने का पहले से मन बना रखा था। घर के 7 लोग, लैला, लैला की मां सेलिना, बहनें जारा, आफरीन (अजमीना), कजिन रेशमा और भाई इमरान और सौतेले पिता परवेज टाक 2 गाड़ियों में भरकर फार्महाउस के लिए रवाना हुए। पूरी खबर पढ़िए…

पार्ट-2, जमीन खोदकर निकाले गए एक्ट्रेस के परिवार के 6 कंकाल: एक साल पहले कुत्ते के साथ दफनाया, कातिल तसल्ली होने तक सिर कुचलता रहा

लैला खान छुट्टी मनाने फार्महाउस गईं और अचानक लापता हो गईं। जांच में सामने आया कि सिर्फ लैला ही नहीं, उनके परिवार के 6 और लोग लापता हैं। एक साल तक लैला की कोई खबर नहीं मिली और फिर कश्मीर में एक बम ब्लास्ट हुआ, उस जगह के पास ही लैला की मां के नाम पर रजिस्टर्ड कार मिली। जांच में एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक की गिरफ्तारी हुई। परवेज जांच टीम को फार्महाउस ले गया, जहां एक-एक कर 6 कंकाल बरामद किए गए। इनमें परिवार के पालतू कुत्ते का भी कंकाल था।

10 जुलाई 2012 को परवेज टाक को सदर्न मुंबई किला कोर्ट में पेश कर क्राइम ब्रांच ने कस्टडी ली। मामला गंभीर था, तो जांच टीम सख्ती करने से नहीं चूकी। हाथ-पैर बांधकर परवेज टाक को तबीयत से पीटा गया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर फार्महाउस से कंकाल निकाले गए। इससे पहले ही उसने फरवरी 2011 की रात की पूरी कहानी सुना दी थी। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

उद्यमियों को दी जीएसटी में बदलाव की जानकारी




जयपुर| विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में जीएसटी संशोधन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जीएसटी विभाग के लक्ष्मण सिंह, नितिन तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता, प्रमोद चौधरी, नेमी चन्द, जय प्रकाश ने उद्यमियों को जीएसटी में बदलाव व योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सोमानी, महासचिव पुष्प कुमार स्वामी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। सोमानी ने कहा कि जीएसटी में बदलाव व्यापार एवं व्यवसाय में जीएसटी से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेगें। जीएसटी विभाग को ऐसे सत्र व कार्यक्रम करते रहना चाहिए। यह एमएसएमई उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन राजस्थान चैम्बर के डॉ. अरुण अग्रवाल ने किया।



Source link

41 सिम बिना सत्यापन के जारी की, इन्हीं से हुआ 17.14 करोड़ का फ्रॉड



अजमेर| शहर के एक प्रोपट्री डीलर के साथ 8.50 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने 84 दिनों के दौरान अलग-अलग कई बैंक खातों में प्रोपट्री डीलर से राशि जमा कराई। पीड़ित को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर थाने में संपर्क किया। साइबर थाने के प्रोग्रामर ने बताया कि श्रीराम विहार कॉलोनी वैशाली नगर निवासी हितेश साहू ने रिपोर्ट पेश की है। साहू ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को उसके पास एक कॉल आया था। कॉलर ने खुद को शेयर मार्केट का सलाहकार बताया। अच्छा मुनाफा कमाने की बात कहकर शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कहा। उसने कंपनी का नाम वाई-63 आरबीके मार्केट परिवार नाम की कंपनी का नाम बताकर इसमें इंवेस्ट करने का झांसा दिया। गूगल पर इस कंपनी को जांचा गया तो सेबी से मिलती जुलती कंपनी लगने पर विश्वास बढ़ गया। इसके बाद युवक ने चार बार अलग-अलग खातों में कुल 8.50 लाख रुपए की राशि जमा करा दी। रिटायर्ड अफसर को मनीलॉन्ड्रिंग केस में संदिग्ध बता धमकी दी, 5 माह डिजिटल अरेस्ट करते रहे, 66.49 लाख रुपए ठगे प्रदेश में साइबर ठगों के बढ़ रहे हौंसले: कहीं रिटायर्ड अधिकरियों व लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे कर रहे ठगी, तो कहीं संगठित अपराध को दे रहे अंजाम अनूपगढ़ | शहर के 9 सिम विक्रेताओं की आेर से बिना सत्यापन प्रक्रिया अपनाए 41 सिम कार्ड जारी करने का मामला सामने आया है। इन 41 सिम कार्ड से देश में कुल 17 करोड़ 14 लाख 86 हजार 564 रुपए का साइबर फ्रॉड किया गया है। अनूपगढ़ से जारी हुई इन सिम कार्डों में से एक भी सिम अनूपगढ़ लोकल एरिया में उपयोग में नहीं ली जा रही है। अनूपगढ़ पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर 9 सिम विक्रेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला एसआई गोविंद सिंह ने दर्ज करवाया है। मामले के अनुसार एमएचए – डीओटी द्वारा देश में घटित साइबर अपराधों का विश्लेषण किया गया, जिसके बाद साइबर अपराधों में उपयोग लिए गए मोबाइल सिम के विक्रेताओं की सूची साइबर क्राइम राजस्थान जयपुर, गृह मंत्रालय व दूर संचार विभाग के पत्र के जरिए अनूपगढ़ पुलिस को साइबर पोर्टल पर प्राप्त हुई। थानाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग डीओटी द्वारा मोबाइल सिम बेचने के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं जिसकी अवहेलना करते हुए अनूपगढ़ के 9 मोबाइल सिम विक्रेताओं ने 41 सिम कार्ड संदिग्ध व्यक्तियों को विक्रय किए हैं। जिसका उपयोग वर्तमान में साइबर अपराधों को अंजाम देने में किया जा रहा है। इन 41 मोबाइल नंबर के विरुद्ध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल पर विभिन्न शिकायतें दर्ज हैं। अनूपगढ़ शहर के मोबाइल सिम विक्रेताओं ने कुल 957 सिम कार्ड जारी किए हैं, जिसमें से 41 सिम कार्ड ऐसे जारी किए गए हैं जिनमें ग्राहक सत्यापन प्रक्रिया की पालना नहीं की गई। निजी स्वार्थ के चलते जारी िकए गए इन सिम कार्ड का उपयोग साइबर अपराध को अंजाम देने में किया गया। भरतपुर के जवाहर नगर निवासी एक सेवानिवृत अधिकारी के साथ ठगों ने खतरनाक और लंबा जाल बिछाया। ठगों ने खुद को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस और बैंगलोर पुलिस बताकर पीड़ित को करीब पांच महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उसे डरा-धमका कर करीब 66.49 लाख रुपए ठग लिए। जिले के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने इस मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पीड़ित ने बताया वह ठगों से इस कदर डर गया कि उसने कई बार सुसाइड करने की भी कोशिश की। ठगी का यह सिलसिला 18 अगस्त 2025 से शुरू होकर 29 जनवरी 2026 तक यानी लगभग साढ़े पांच महीने तक चला। ठगों ने जांच के नाम पर पीड़ित को करीब पांच महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। रोज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उसे ऑनलाइन निगरानी में रखा जाता था। इसके बाद भी हर तीन घंटे में रिपोर्टिंग करानी पड़ती थी। पीड़ित को अपनी लोकेशन, गतिविधि और साथ मौजूद व्यक्ति की जानकारी देनी होती थी। डिजिटल अरेस्ट के चलते पीड़ित ने दिन के सभी रुटीन कार्य छोड़ दिए थे। घर में उस समय केवल प|ी साथ रहती थी। प|ी को बार-बार शक होता था, लेकिन पीड़ित खुद को किसी सरकारी प्रोजेक्ट में व्यस्त बताकर बात टाल देता था। पीड़ित का बेटा एमबीए कर मुंबई में नौकरी करता है और रोज शाम बातचीत होती थी। पीड़ित की दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, उन्हें भी कुछ नहीं बताया गया। ठगों ने धमकाया था कि यदि किसी को बताया तो परिवार के सदस्यों को सात साल की सजा होगी। इसी डर के कारण पीड़ित किसी को कुछ नहीं बता पाया।पीड़ित ने प|ी की पीएनबी बैंक की एफडी और पोस्ट ऑफिस की 36 लाख रुपए की एफडी तुड़वाई।ठगों ने आरटीजीएस और यूपीआई से अलग-अलग किस्तों में 22.05 लाख, 35.70 लाख और 6.55 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। पैसे मिलने पर ठग बाकायदा सुप्रीम कोर्ट के फर्जी लेटरहैड पर राशि प्राप्ति की रसीद भी भेजते थे ताकि पीड़ित को शक न हो। यह पूरा मानसिक टॉर्चर तब खत्म हुआ जब पीड़ित अहसास हुआ कि वह किसी बड़ी साजिश का शिकार हो चुका है। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। भरतपुर एसपी दिगंत आनंद ने बताय कि पीड़ित को करीब पांच महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 66.49 लाख रुपये की ठगी की गई। मामला सामने आते ही तुरंत एफआईआर दर्ज की गई और एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगे 8.50 लाख



Source link

State level class of Grahak Panchayat concluded


जयपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर | सहकार भवन, 22 गोदाम स्थित सेवा सदन में आरएसएस के प्रकल्प अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम का वर्ग संपन्न हुआ। इसमें राज्य के तीनों प्रांत जयपुर, जोधपुर और चित्तौडगढ़ से हर जिले से ग्राहक पंचायत की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रत्य



Source link