65 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान




भास्कर न्यूज | ब्यावर राजस्थान क्षत्रिय पवार महासभा संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह श्री नरेश पुरी गोस्वामी साधु महात्मा अकल पुरी की धूनी के मुख्य आतिथ्य और अध्यक्ष राजस्थान क्षत्रिय पंवार महासभा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के दौरान 65 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं में 60% से अधिक अंकों से परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। संचालन वरिष्ठ महामंत्री लक्ष्मण सिंह पवार और रमेश सिंह पंवार ने किया। नरेश पुरी गोस्वामी की ओर से पंवार वंश की माता सच्चाई माता को माल्यार्पण और अध्यक्ष गिरधारी सिंह पंवार की ओर से पंवार कुलभूषण चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। महासभा संरक्षक खीम सिंह पवार ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्रम में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ महामंत्री लक्ष्मण सिंह पंवार ने पंवार वंश की उत्पत्ति और पंवार वंश के राजा महाराजाओं के क्रम में जानकारी दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण सिंह पवार ने छात्रों को जीवन में सकारात्मक सोच और हिम्मत के साथ अपने उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कहा। समारोह को पूर्व प्राचार्य अनामी शरण पंवार, निवर्तमान प्रधान गणपत सिंह रावत, पूर्व प्रधान प्रभु सिंह पवार, हेम सिंह पवार, खंगार सिंह सरुपा, मोहन सिंह पवार, रावत राजपूत महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पवार, बाबू सिंह बामन हेड़ा ने भी संबोधित किया। सहसू सिंह पंवार ने मोमेंटो दिए। इस दौरान रमेश सिंह पवार, रावजी भैरू सिंह बाघमाल, घीसा सिंह पालड़ी, सरदार सिंह सरपंच, पृथ्वीपाल सिंह सरपंच बड़ाखेड़ा, बंजारी सरपंच राम सिंह पवार, देवेंद्र सिंह चौहान, राम सिंह पंवार, मांगू सिंह पवार सहित अन्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *