Woman Teaches Cab Driver a Lesson, Apology Video Goes Viral


पुलिस थाने के बाहर माफी मांगता कैब ड्राइवर युवक और उसकी युवती को भेजी अश्लील चैट।

चंडीगढ़ में आधी रात को सेक्स के बदले फ्री राइड ऑफर करने वाले कैब ड्राइवर का वीडियो युवती ने ही वायरल किया। ड्राइवर को सबक सिखाने के बहाने युवती ने थाने के बाहर उसका वीडियो बनाया। फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

.

हालांकि थाने के भीतर ड्राइवर के माफी मांगने पर युवती ने उसे माफ करने की बता कही। जिसके बाद पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस अभी भी इसमें समझौते का तर्क दे रही है।

बता दें कि 27 जनवरी को युवती ने रात 12 बजे कैब बुक की थी। जिसके बाद कैब के ड्राइवर युवक ने युवती को अश्लील मैसेज भेजे। जब युवती ने विरोध किया तो पहले माफी मांगी और फिर धमकाने लगा।

  • ड्राइवर को सबक सिखाने के लिए युवती ने क्या किया
  • अश्लील चैटिंग के सबूत समेत शिकायत की: ड्राइवर की करतूत के बाद युवती ने उसकी अश्लील चैटिंग के सबूत समेत पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने जब आरोपी को बुलाया तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। इस दौरान युवक का परिवार भी वहां था। इस वजह से उन्होंने युवती को कहा कि वह माफी कबूल कर ले और उसे छोड़ दे।
  • पुलिस को माफी मांगते हुए वीडियो बनवाने को कहा: इस दौरान युवती ने कहा कि वह माफी तभी मानेगी, जब पुलिस माफी मांगते हुए कैब ड्राइवर का वीडियो बनाने देगी। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि पुलिस थाने के भीतर इस तरह का कुछ नहीं होगा। युवती बार-बार इसका दबाव डालती रही लेकिन पुलिस ने मना कर दिया।
  • पुलिस नहीं मानी तो परिवार के आगे शर्त रखी: इसके बाद युवती ने ड्राइवर के परिवार की वजह से ड्राइवर की माफी मान ली और पुलिस को लिखकर दे दिया। मगर, उसने ड्राइवर के परिवार के सामने शर्त रखी कि युवक के माफी मांगते हुए वह वीडियो बनाएगी। परिवार राजी हुआ लेकिन युवक के मुंह पर कपड़ा बांधने की बात कही। जिसके बाद युवती राजी हो गई।
  • बाहर आकर वीडियो बनाया, वायरल कर दिया: इसके बाद ड्राइवर और युवती थाने से बाहर आए। जहां उनके परिवार के लोग भी थे। इस दौरान ड्राइवर ने मुंह पर कपड़ा बांधकर युवती से माफी मांगी। जिसके बाद युवती ने इसे रिकॉर्ड कर लिया। जब समझौते का मामला निपट गया तो युवती ने इसे वायरल कर दिया ताकि ड्राइवर दोबारा किसी के साथ ऐसा न कर सके।

आरोपी ड्राइवर की युवती को भेजे अश्लील मैसेज…

कैब ड्राइवर ने युवती से बॉयफ्रेंड के बारे में भी पूछा।

कैब ड्राइवर ने युवती से बॉयफ्रेंड के बारे में भी पूछा।

कैब ड्राइवर ने युवती को गुस्सा न करने का मैसेज भी किया।

कैब ड्राइवर ने युवती को गुस्सा न करने का मैसेज भी किया।

आरोपी कैब ड्राइवर ने युवती से लोकेशन भी मांगी।

आरोपी कैब ड्राइवर ने युवती से लोकेशन भी मांगी।

युवक ने माफी मांगते हुए क्या कहा था कैब ड्राइवर ने पुलिस थाने के बाहर युवती से माफी मांगते हुए कहा था कि 27 तारीख (जनवरी) को कैब बुक हुई थी। किसी युवती की रिक्वेस्ट आई थी, तब कैब मैं चला रहा था। उसकी रिक्वेस्ट मैंने एक्सेप्ट की। मुझसे गलती से मैसेज हो गए थे, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं और आगे से वह चीज किसी और लड़की से नहीं होगी।

पुलिस ने कहा- पूरी कार्रवाई की, युवती ने मना किया चंडीगढ़ पुलिस के DSP चरणजीत सिंह विर्क ने कहा कि युवती की कंप्लेंट के बाद कार का एड्रेस निकलवाकर मालिक को बुलाया। उसने कहा कि कैब उसका बेटा चलाता है। उसे भी थाने बुलाया। युवती परिवार के साथ आई। इसके बाद कैब ड्राइवर ने हाथ जोड़कर माफी मांग ली। युवती ने इसे मानते हुए लिखकर दिया कि वह कार्रवाई नहीं करवाना चाहती।

************************* ये खबरें भी पढ़ें…

कैब ड्राइवर का युवती से माफी मांगने का VIDEO:सेक्स के बदले फ्री राइड ऑफर की थी, चंडीगढ़ पुलिस ने FIR नहीं की

चंडीगढ़ में युवती को सेक्स के बदले फ्री राइड ऑफर करने वाले कैब ड्राइवर का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पुलिस थाने में युवती से माफी मांग रहा है। युवती ने ही यह वीडियो थाने के बाहर कैब ड्राइवर का बना लिया था (पढ़ें पूरी खबर)

चंडीगढ़ में कैब ड्राइवर के युवती को अश्लील मैसेज:लिखा- फ्री राइड चाहिए, सेक्स करोगी, जितना बोलेगी, उतनी पेमेंट दूंगा चंडीगढ़ में कैब ड्राइवर ने युवती को अश्लील मैसेज भेजे। उसने फ्री राइड के बदले शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। ड्राइवर ने लिखा- जितने पैसे बोलोगी, उतनी पेमेंट करूंगा। उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

विराट हिंदू सम्मेलनों में संतों ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण बचाने का संदेश दिया




भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा शहर के साथ उपनगरों के करीब आधा दर्जन क्षेत्रों में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन हुए। कलश शोभायात्राएं निकाली गई। महिलाएं और युवाओं के साथ पुरुष हाथों मंे भगवा झंडियां थामे सामाजिक समरसता व पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते चल रहे थे। संतों व विशिष्टजनों के आशीर्वचन हुए। बापूनगर में पी एंड टी कॉलोनी के सामने सगसजी के मंदिर के सामने हिंदू सम्मेलन हुआ। हरिशेवा धाम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज, निंबार्क आश्रम के महंत मोहनशरण महाराज, दिगंबर जैन संत मुनि विकसंतसागर व मुनि आचारसागर महाराज आदि संतों के आशीर्वचन हुए। हिंदू सम्मेलन के संयोजक लक्ष्मीलाल तिवारी ने बताया कि इससे पहले सुबह बापूनगर स्थित बाल हनुमान मंदिर से बैंडबाजे, डीजे व ढोल की थाप पर शोभायात्रा निकाली गई। सम्मेलन के दौरान रिटायर्ड न्यायाधीश व मुख्य संरक्षक शिवकुमार मौजूद थे। देवनारायण बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को आजादनगर के आई, जे व के सेक्टर का कालाजी पार्क में हुआ। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। आजादनगर के आई जे के सेक्टर में जोधामंडल खेड़ा से कई महिला व पुरुष शामिल हुए। सम्मेलन में भीलवाड़ा नगर के सवाई भोज नगर की आजादनगर व देवनारायण बस्ती के लोग शामिल थे। मुख्य वक्ता संघ के प्रांत से सह व्यवस्था प्रमुख राजकुमार बंब रहे। समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश ग्गड़ ने प्रस्तावना रखी। विशिष्ट अतिथि ललिता मीणा व महंत रामायणी ने भी विचार व्यक्त किए। मीडिया प्रभारी अशोक जोशी ने बताया कि सम्मेलन में कन्हैयालाल शर्मा, सूरज, अभिषेक लोग मौजूद थे। संचालन डॉ.बीएल जागेटिया ने किया पुर में हिंदू सम्मेलन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। 500 कलश लेकर मातृ शक्ति बड़े मंदिर से प्रारंभ होकर पुर के विभिन्न मार्गो से भारद्वाज वाटिका पहुंची। महामंडलेश्वर हंसाराम ने राष्ट्र भक्ति को सर्वोपरि बताया। मुख्य वक्ता डॉ शंकरलाल माली थे। कार्यक्रम संयोजक गोपाल टेलर ने बताया कि उस्ताद गिरिराज चौबे, इंद्रमल विश्नोई, जगदीश विश्नोई, लादूलाल उपाध्याय, पंडित अशोक व्यास उपस्थित थे। श्रवण सेन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गाडरमाला मंडल के 8 गांवों के सहयोग से हिंदू सम्मेलन को चित्तौड़ प्रांत के कार्यवाहक संघ प्रचारक शंकरलाल माली ने हिंदू एकता पर बल दिया। महिला वक्ता नीलू ने नारी तू नारायणी पर बल दिया। मुख्य अतिथि कथा वाचक एवं संत लालदास महाराज कोटड़ी ने विचार रखे। सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि बड़ला चौराहा पर शोभायात्रा पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रसादी हुई। सांगानेर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना शताब्दी वर्ष एवं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन हुआ। शुभारंभ तेजाजी चौक, बड़ा बाग से शोभायात्रा के साथ हुआ। रावला चौक पर पारंपरिक गेर नृत्य और बगड़ावत प्रदर्शन किया। भारत माता की झांकी और भगवान चारभुजानाथ का बेवाण निकला। अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक रामनारायण कोठारी ने की। मुख्य वक्ता दीपक सेन थे। संत छीतरदास महाराज, खांखरा वाला देवता के महंत श्याम लाल का सानिध्य मिला।



Source link

PM Modi Targets Dalit Voters in Punjab for 2027 Elections


डेरा बल्लां में संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां से बिना राजनीतिक बात किए मालवा-माझा और दोआबा साध गए। पीएम ने जालंधर, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर, अमृतसर और लुधियाना का दो बार जिक्र किया। इन शहरों में भाजपा का 40 सीटों पर निशाना है।

.

जालंधर, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर की सीटों पर दलित वोटर्स का ज्यादा प्रभाव है। अमृतसर और लुधियाना का नाम लेकर पीएम ने शहरी हिंदू वोटर्स और व्यापारी वर्ग को साधने की कोशिश की। टेक्सटाइल बजट का जिक्र कर पीएम ने समझाया कि कैसे यहां के युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने यूरोपियन यूनियन का बाजार खोला।

सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर अमृतसर और लुधियाना में देखने को मिलेगा। सचखंड बल्लां में पहुंचे PM ने यह संदेश भी दिया कि आजादी के 78 सालों में भाजपा ने दलित समाज के बारे में सोचा। पद्मश्री का पीएम ने जिक्र किया। इसके साथ ही खुद को संत रविदास की जन्मभूमि काशी से जोड़ा।

मंच पर संत निरंजन दास के दो बार पैर छूए। इन सबसे PM ने इमोशनली भी लोगों को जोड़ा। किसी पार्टी को कोसे बिना और पंजाब का मुद्दा छेड़े बिना पीएम ने एक तरह से जालंधर से 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की शुरूआत कर दी।

5 पॉइंट में जानें PM ने एक कार्यक्रम से पूरे पंजाब को कैसे साधा…

  • दोआबा को संतों के पैर छूकर खुश करने की कोशिश: पहली बार सचखंड बल्लां पहुंचे प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत धन-धन गुरुदेव, जय गुरुदेव कहकर की। पीएम ने कहा- आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे डेरा बल्लां में आने का मौका मिला और गुरुदेव के दर्शन हुए। पीएम ने पंजाबी में कहा- मैं पंजाब दी इस धरती नूं नमन करदा हां। संत निरंजन दास के पैर छुए, गुरु रविदास के नाम पर आदमपुर एयरपोर्ट और पद्मश्री का जिक्र किया। इन सबसे दोआबा के रविदासिया-वाल्मीकि समाज को सीधा संदेश दिया कि उनकी आस्था और पहचान केंद्र के एजेंडे में है।
  • मालवा को बजट और रोजगार के भरोसे जोड़ा: लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर जैसे शहरों का नाम लेकर MSME, टेक्सटाइल, खेलो इंडिया और EU ट्रेड डील की बात की। युवाओं और फैक्ट्री मालिकों को सीधा संबोधन कर मालवा को रोजगार और इंडस्ट्री हब के रूप में पेश किया। पीएम ने कहा- टेक्सटाइल के क्षेत्र में बजट में दिल खोलकर पैसा दिया है। देश में टेक्सटाइल हब बनेंगे। इसका सीधा फायदा पंजाबी युवकों को होगा।
  • माझा में बॉर्डर नैरेटिव छोड़ ट्रेड की बात की: PM ने अमृतसर और आसपास के इलाकों को 27 यूरोपीय देशों के बाजार से जोड़ने का जिक्र किया। सुरक्षा या बॉर्डर की समस्याओं से दूरी रख किसान और कारोबारी की आर्थिकता पर मोदी ने निशाना साधा। PM ने कहा- अमृतसर में कपड़ा मिलें हैं। हमने टेक्सटाइल को बजट दिया है। इसका फायदा अमृतसर के युवाओं को होगा। वह अपना कारोबार कर 27 देशों में अपने प्रोडक्ट बेच सकते हैं।
  • एयरपोर्ट पॉलिटिक्स से क्षेत्रीय संतुलन बनाया: आदमपुर एयरपोर्ट दोआबा की लाइफलाइन है। सिविल एयरपोर्ट के साथ यहां एयरफोर्स की भी एयर स्ट्रिप हैं। PM ने इसका नामकरण संत रविदास जी के नाम पर कर रविदासिया समाज को न्यू एयर का तोहफा दिया है। इसके साथ ही हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर लुधियाना के मालवा क्षेत्र के लिए विकास की सौगात दी।
  • धर्म और विकास से जोड़कर पंजाब को जोड़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने संत रविदास की समानता, बेगमपुरा और श्रम सम्मान की बात कर धार्मिक मंच से वेलफेयर और विकास का नैरेटिव सेट किया। PM ने बिना चुनाव, पार्टी या विरोधियों का नाम लिए तीनों क्षेत्रों को एक साथ साधा। PM ने कहा- मैं पंजाब के युवाओं, फैक्ट्री मालिकों से एक अपील करना चाहता हूं कि मैंने आपके लिए दुनिया का बाजार तो खोल दिया है, लेकिन अब आपको ध्यान रखना होगा कि आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर होनी चाहिए। हमें विश्वास से है कि संत रविदास महाराज के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के मिशन को पाकर रहेंगे।
संत निरंजन दास के पैर छूते प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी। इसके बाद ही उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया था। संबोधन समाप्ति पर PM ने दोबारा संत निरंजन दास के पैर छुए थे।

संत निरंजन दास के पैर छूते प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी। इसके बाद ही उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया था। संबोधन समाप्ति पर PM ने दोबारा संत निरंजन दास के पैर छुए थे।

PM मोदी ने इमोशनली लगाव दिखाया…

  • संतों के पैर छूकर आस्था के सामने सत्ता को छोटा दिखाया: पीएम मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छूकर यह संदेश दिया कि प्रधानमंत्री भी पहले श्रद्धालु हैं। स्टेज पर पैर छूकर सीधा मैसेज दिया कि संत देश के लिए सबसे ऊपर हैं। पीएम ने अपने 33 मिनट के संबोधिन में कई बार गुरु रविदास का जिक्र किया। उनकी वाणी से 3 श्लोक पढ़े। काशी, एमपी और पंजाब में संत रविदास की सेवा करने की बात दोहराई। रविदासिया समाज के साथ वाल्मीकि समाज को भी साधा। वाल्मीकि समाज को साधने के लिए अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने की बात बताई।
  • गुजराती होकर काशी से अपना रिश्ता जोड़ा: पीएम मोदी ने कहा- मेरा रिश्ता काशी से है। यह कहकर संत रविदास की जन्मभूमि से अपना संबंध बताया। PM ने कहा कि वह बाहरी नहीं हैं। जैसे आप रविदास महाराज को मानते हैं वैसे ही वह भी मानते हैं और उनकी जन्मभूमि काशी में सेवा कर रहे हैं।
  • पंजाबी भाषा और सभ्याचार का सम्मान किया: PM ने अपने संबोधन में बीच-बीच में पंजाबी में बात की। इससे लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश की। पीएम ने कहा- मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां।
  • दलित संत को पद्मश्री: पीएम मोदी के भाषण से पहले डेरे के प्रबंधकों ने कहा कि 78 साल में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने दलितों के बारे में सोचा और किसी दलित संत को सर्वोच्च सम्मान दिया। इसके साथ ही दलितों की बात और पहचान को किसी पीएम ने नेशनल मंच दिया है।
  • संतों के विचारों को इंडिया के सपनों से जोड़ा: बेगमपुरा, श्रम का सम्मान और समानता की बात को विकास, रोजगार और वेलफेयर से जोड़कर लोगों को यह महसूस कराया कि उनकी आस्था आज के भारत का रास्ता दिखा रही है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के विचार को भी गुरु रविदास जी का विचार बताया। इसके साथ ही उनके आशीर्वाद से इस टारगेट को छूने की बात कही।



Source link

लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अभ्यास वर्ग में 68 इकाइयों से 170 उद्यमी शामिल हुए




भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा लघु उद्योग भारती का चित्तौड़ प्रांत का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आरसीएम ग्रोथ सेंटर में संपन्न हुआ। प्रांत अध्यक्ष महेश हुरकट ने बताया कि वर्ग में चित्तौड़ प्रांत की 68 इकाइयों से लगभग 170 उद्यमी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, विस्तार, उपलब्धियां और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि यह संगठन उद्योगों के विकास, समस्या समाधान और देश हित में सक्रिय है। अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल बालड ने बताया कि संगठन के प्रयासों से राजस्थान सरकार ने उद्योगों के हित में नौ नई पॉलिसियां लागू की हैं। इसके अलावा, बैंक ब्याज दरों, औद्योगिक भूमि, प्लास्टिक उद्योग की समस्याओं और सोलर हब निर्माण जैसे विषयों पर भी संगठन कार्यरत है। आरसीएम ग्रोथ सेंटर के प्रमुख त्रिलोकचंद छाबड़ा ने कहा कि उद्यमी की प्रतिष्ठा व्यवसाय की प्रतिष्ठा बढ़ाती है। वरिष्ठ कर सलाहकार गोविंद राम मित्तल ने सरकारी एक्ट और व्यवसायिक संस्थानों के फॉर्मेट पर जानकारी दी। ग्रोथ सेंटर इकाई के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि लघु उद्योग भारती के 65,000 सदस्यों के उत्पाद लिप पोर्टल पर रजिस्टर्ड कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संघ चालक रमेश चंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हनुमान सिंह राठौर, शिव प्रकाश झंवर, महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लड्डा, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, सचिव सुधीर गर्ग, महामंत्री रविंद्र जाजू उपस्थित रहे। संचालन चित्तौड़ प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने किया।



Source link

Parliament Budget 2026 LIVE Update; Nirmala Sitharaman PM Modi Rahul Gandhi


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget 2026 LIVE Update; Nirmala Sitharaman PM Modi Rahul Gandhi | BJP Congress SP

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के बजट सत्र का सोमवार को चौथा दिन है। संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। वहीं कल रविवार को संसद में आम बजट 2026-27 पेश किया गया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 85 मिनट के बजट भाषण में आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं।

इसके अलावा विपक्ष के आम बजट और एपस्टीन से जुड़े मुद्दे पर संसद में हंगामा करने के आसार हैं।

दरअसल कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 31 जनवरी को दावा किया था कि पीएम मोदी ने मानव तस्करी, नाबालिगों के यौन शोषण और बलात्कार के दोषी जेफ्री एपस्टीन की सलाह मानी। अमेरिका के राष्ट्रपति को फायदा पहुंचाने के लिए इजराइल में नाच-गाना किया। इससे कुछ हफ्ते पहले उनकी मुलाकात हुई थी।

सत्र में इन बिलों पर चर्चा संभव

बजट सत्र के दौरान 65 दिनों में 30 बैठकें तक चलेगा। जो 2 अप्रैल को खत्म होगा। पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा। इसके बाद दूसर चरण 9 मार्च को शुरू होगा। लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं।

बजट सत्र के 3 दिन की कार्यवाही-

28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है।

पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…

1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

फरवरी का मौसम:पहले और दूसरे सप्ताह में बारिश, सर्दी का असर बरकरार रहेगा, तीसरे-चौथे सप्ताह में पारा बढ़ने से धूप में तेजी होगी




फरवरी महीने में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। पहले दो सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। सर्दी का असर बना रहेगा। इसके बाद अगले दो सप्ताह में मौसम में बदलाव आएगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे सर्दी का असर कम हो जाएगा। तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना रहेगी। सर्दी से नहीं मिलेगी राहत पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। साथ ही बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना रहेगी। कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। बारिश के असर से पारे में बढ़ोतरी नहीं होगी। इस कारण ठंडक बरकरार रहेगी। लोगों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। दूसरा सप्ताह में भी बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, लेकिन इसके कमजोर होने से ज्यादा असर नहीं रहेगा। कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। पारा में अधिक बदलाव नहीं होने से सर्दी का असर रहेगा। तीसरा सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ जैसी किसी गतिविधि की संभावना नहीं है। इस कारण इस सप्ताह पारे में बढ़ोत्तरी की शुरुआत होगी। इसी के साथ सर्दी का असर कम होता जाएगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के नजदीक रहने की संभावना है। चौथे सप्ताह में बारिश की संभावना नहीं है। इस सप्ताह तेज धूप खिली रहेगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इस कारण दिन और रात में लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी बेअसर होती जाएगी। हल्की बारिश हुई राजधानी जयपुर में रविवार को बादल छाए रहे। बीती रात हुई हल्की बारिश से वातावरण में सर्दी का असर रहा। रविवार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं बारिश हो सकती है।



Source link

IMD Weather Update Today cold Wave Alert rain Rajasthan MP UP snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Cold Wave Alert Rain Rajasthan MP UP Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir

भोपाल/जयपुर/शिमला/श्रीनगर/देहरादून8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में फिर से बर्फबारी और बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में रविवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई।

यूपी के 15 जिलों में बारिश और मुजफ्फरनगर समेत 4 जिलों में ओले भी गिरे। वहीं राजस्थान में रविवार दोपहर बाद कोटा, चित्तौड़गढ़ में ओले गिरे। मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई और ओले गिरे। ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और काजीगुंड के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं श्रीनगर समेत दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हुई। गुलमर्ग सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रविवार को बर्फबारी शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में भी रविवार को बर्फबारी-बारिश हुई। शिमला जिले के शिलारू और कुल्लू के कोठी में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। वहीं मनाली में सबसे ज्यादा 10 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य का सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के ताबो गांव में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में बर्फबारी हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में बर्फबारी हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिले में भी बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिले में भी बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड- उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड- उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में बर्फबारी हो रही है।

हरियाणा के करनाल में घरों की दीवार के किनारे ओले जम गए।

हरियाणा के करनाल में घरों की दीवार के किनारे ओले जम गए।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

  • हरियाणा और पंजाब में भी न्यूनतम तापमान बढ़ा है और अधिकांश जगहों पर पारा सामान्य स्तर से ऊपर रहा। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और हिसार में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि भिवानी और नारनौल में तापमान 6 से 6.5 डिग्री के बीच रहा।
  • पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर में ठंड कुछ ज्यादा रही, जहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। इसके अलावा लुधियाना में 7.6 डिग्री और पटियाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
  • दिल्ली में फरवरी की शुरुआत पिछले साल के मुकाबले ठंडी रही। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही और औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 265 रिकॉर्ड किया गया।

अगले 2 दिन के मौसम

  • 3 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में 3 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में ही बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट है।
  • 4 फरवरी: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कोहरे की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

केसर बाई सोनी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आज



भीलवाड़ा | संगम समूह की प्रेरणास्रोत एवं रामपाल सोनी की माता केसर बाई सोनी की 36वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को रक्तदान शिविर लगेगा। कार्यक्रम की शुरुआत केसर बाई सोनी हॉस्पिटल में पुष्पांजलि कार्यक्रम से होगी। सीईओ श्याम बिड़ला ने बताया कि परिवार के सदस्य रामपाल सोनी, डॉ. एसएन मोदानी, अनुराग सोनी, वीके सोडाणी, प्रणल मोदानी रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। ग्रुप के पीआरओ डॉ. राजकुमार जैन ने बताया कि संगम समूह की विभिन्न इकाइयों संगम बिलिया प्लांट, संगम विश्वविद्यालय तथा केसरबाई सोनी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर होगा।



Source link

ओलिंपियन पहलवान 500Kg देसी घी से बने पकवान खिलाएंगे:झज्जर में आज लग्न टीका कार्यक्रम, कल पिता के दोस्त की बेटी संग शादी करेंगे




झज्जर के रहने वाले ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया कल, 3 फरवरी को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज झज्जर शहर के धनखड़ फार्म हाउस में लग्न टीके (तिलक) का कार्यक्रम रखा गया है। दीपक के पिता सुभाषा पूनिया ने बताया कि आज लंच का प्रोग्राम है, जिसमें 500 लीटर देसी घी से खाना तैयार किया जा रहा है। प्रोग्राम में नेताओं के अलावा पहलवान भी पहुंचेंगे। दीपक पूनिया सेना में सूबेदार हैं। वह अपने पिता के दोस्त की बेटी शिवानी के साथ सात फेरे लेंगे। दीपक और शिवानी की 28 सितंबर 2025 को सगाई हुई थी। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। शिवानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही हैं, उनका IAS अफसर बनने का सपना है। शिवानी के पिता प्रॉपर्टी डीलर, अखाड़े में हुई जान-पहचान दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि शिवानी के पिता अनूप सिंह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। जब दीपक अखाड़े में प्रैक्टिस करने जाता था, वहीं अनूप सिंह से मुलाकात हुई। कई बार मुलाकातें हई और 2020 में दोस्ती हो गई। जब बेटे के लिए रिश्ते आने लगे तो मैंने अनूप से कहा कि अपना बेटा है, आपकी बेटी है, क्यों न दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल लें। अनूप ने तुरंत हां कर दी। शिवानी MA-बीएड, आगे भी तैयारी कर रही शिवानी ने रोहतक के जाट कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स से MA किया है। इसके अलावा उन्होंने बीएड की। अब एमएड की तैयारी है। साथ ही UPSC की भी तैयारी कर रही हैं। सुभाष का कहना है कि शिवानी हमारी बहू ही नहीं बेटी जैसी है, वो जितना चाहे पढ़े। शिवानी बोलीं- दोनों परिवारों की रजामंदी से हुआ रिश्ता
रिंग सेरेमनी के बाद एक इंटरव्यू में शिवानी ने बताया था कि मेरा खेलों से कोई नाता नहीं रहा है। मैं शुरू से ही पढ़ाई में ध्यान रखती आई हूं। अब मेरा लक्ष्य IAS अफसर बनने का है। इसके लिए सेल्फ स्टडी कर रही हूं। मेरे पापा दीपक के पिता के साथ 5-6 साल से साथ में काम कर रहे हैं। दोनों परिवारों की रजामंदी से यह रिश्ता हुआ। अब पहलवान दीपक पूनिया के बारे में जानिए…. केतली पहलवान के नाम से मशहूर दीपक पूनिया का जन्म 19 मई, 1999 को झज्जर जिले के छारा गांव में हुआ। बचपन से ही कुश्ती उनके खून में रही, क्योंकि उनके पिता सुभाष भी स्थानीय स्तर पर पहलवान रहे। दीपक को महज 5 साल की उम्र में अखाड़े में दाखिल कराया। इसी दौरान उन्हें गांव में “केतली पहलवान” का उपनाम मिला, क्योंकि उन्होंने एक बार दूध पीते-पीते पूरी केतली (बर्तन) ही खाली कर दी थी। बचपन के दंगल मुकाबलों से लेकर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम तक दीपक का सफर यादगार रहा। टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल से चूके टोक्यो ओलिंपिक 2021 में दीपक ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में मामूली अंतर से हारकर पांचवें स्थान पर रहे। यह हार उनके लिए भावनात्मक रही, क्योंकि कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपनी मां को खो दिया था और वे पदक उन्हें समर्पित करना चाहते थे। मगर, इस हार ने उन्हें तोड़ा नहीं, बल्कि और मजबूत बनाया। एक साल बाद 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी सूबेदार दीपक पूनिया फ्रीस्टाइल पहलवान हैं, वह भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) हैं, और 86 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हैं। उन्होंने 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीता। 2022 की एशियाई खेलों में भी सिल्वर मेडल जीता। शादी के लिए PWL को छोड़ा
पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि दीपक को प्रो रेसलिंग लीग (PWL) में महाराष्ट्र की टीम में शामिल किया गया। दीपक पूनिया को ग्रेड ए के पहलवानों में शामिल किया गया और बेस प्राइस 12 लाख रुपए रखा गया था। हालांकि, अपनी शादी के कारण दीपक ने PWL नहीं खेला।



Source link

Sonipat Commando Kajal Murder: Husband Blames Loan Argument


कागल का पति अंकुर के साथ फाइल फोटो।

सोनीपत की रहने वाली दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। काजल की मां मीना ने बताया कि 22 जनवरी को घटना वाली रात काजल और अंकुर के बीच जब झगड़ा हुआ तो काजल ने गुस्से में लोन लेने वाली बात अपनी भाई को बता दी। काजल ने निखिल

.

मीना ने आगे बताया कि अंकुर के कहने पर ही उसने 5 लाख रुपए वाली बात अपने परिवार से छिपाई। झगड़े के बाद जब काजल ने निखिल को यह बात बताई तो अंकुर नाराज हो गया। इसी के बाद उसने फोन छीनकर काजल के सिर पर डंबल मार दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

काजल और अंकुर की 23 नवंबर 2023 को शादी हुई थी।-फाइल फोटो

काजल और अंकुर की 23 नवंबर 2023 को शादी हुई थी।-फाइल फोटो

पहले जानिए 22 जनवरी की रात क्या हुआ….

  • 22 जनवरी को अंकुर का फोन आया: मीना ने बताया कि 22 जनवरी को अंकुर ने काजल के भाई निखिल को फोन कर कहा था कि काजल झगड़ा कर रही है। निखिल ने काजल से बात की। काजल ने निखिल को बताया था कि अंकुर ने मेरी सैलरी पर लोन करवा रखा है और मेरे पास एक पैसा भी नहीं बचता है। सैलरी से ज्यादा लोन की किस्त जाती है।
  • अंकुर बोला- रिकॉर्डिंग कर ले काम आएगी: मीना ने बताया कि काजल ने अपनी शादी के लिए 5 लाख रुपए का लोन लिया था। काजल ने निखिल को बताया कि मैंने झूठ बोला था, लोन 10 लाख रुपए का लिया था। इसके बाद निखिल ने काजल को समझाया। तभी अंकुर को गुस्सा आ गया और काजल से फोन छीन लिया। उसने निखिल से कहा कि तेरी बहन को मार रहा हूं। रिकॉर्डिंग कर ले, सबूत में काम आएगी।
  • निखिल को फोन कर दिल्ली बुलाया: मां ने आगे बताया कि अंकुर ने काजल के सिर में डंबल मारा। फोन पर ही काजल की चीख सुनाई दी। फिर अंकुर ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद अंकुर ने निखिल को फोन कर कहा कि जल्दी दिल्ली आ जा, तेरी बहन को मार दिया है। काजल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 27 जनवरी को उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनीपत के बड़ी गांव में काजल के घर पर विलाप करती महिलाएं।

सोनीपत के बड़ी गांव में काजल के घर पर विलाप करती महिलाएं।

अब जानिए मां ने हत्या के क्या कारण बताए….

कार नहीं दी तो बदसूरत लगने लगी

मीना ने बताया कि 2022 में जब काजल की दिल्ली पुलिस में नौकरी लगी, तो अंकुर का परिवार एक रुपए में शादी करने की बात कर रहा था। तिलक की रस्म के दौरान जब सवा लाख रुपए और कार नहीं दी गई, तो उसके परिवार के लोगों को वही काजल बदसूरत लगने लगी। अंकुर के परिवार को दहेज का लालच था। उन्हें लगता था कि दोनों भाई-बहन दिल्ली पुलिस में हैं, तो अच्छा दहेज मिलेगा। उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया, फिर भी काजल को प्रताड़ित किया गया। जबकि, पहले अंकुर का परिवार खुद बार-बार उनके घर रिश्ते के लिए आ रहा था।

काजल को अवैध संबंधों का पता था

मीना ने बताया कि अंकुर रुड़की में कंप्यूटर लैब भी चलाता है। उसके वहां जाने के चलते मैं दो बार काजल के पास दिल्ली फ्लैट में रुककर आई हूं। अंकुर काफी चंचल है और किसी को भी अपने जाल में आसानी से फंसा लेता है। पहले भी वह इसी प्रकार से रहता था। बाद में पता चला कि वह लड़कियों के साथ रहता है। कॉल डिटेल से पता लगेगा कि वह किस-किस के संपर्क में था। काजल को उसके अवैध संबंधों की जानकारी थी, इसी के चलते उसकी हत्या की।

4 महीनों से अंकुर का व्यवहार बदला

मां ने बताया कि 1 मार्च 2025 को काजल के भाई निखिल की शादी थी। तब अंकुर आया था और डांस भी किया था। पिछले 4 महीने से वह काजल को न लेने आया और न ही छोड़ने आया। पहले उसका व्यवहार ठीक था। कुछ महीनों पहले अंकुर ने फ्लैट पर काजल से मारपीट की थी। रात को ही निखिल काजल को लेने के लिए गया था तो इस दौरान अंकुर ने अपने बेटे देवांश की कसम खाकर हाथ-पैर जोड़कर कहा था कि आज के बाद ऐसा नहीं करेगा।

डबल मर्डर का केस हो सकता है

मीना का कहना है कि 19 जनवरी को काजल अपने मायके बड़ी गांव आई थी। वह गन्नौर के एक निजी अस्पताल में अलट्रासाउंड कराने गई थी। इसके बाद काजल दिल्ली चली गई थी। काजल का भाई निखिल अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेने अस्पताल गया था, वहां उसे कहा गया कि दिल्ली पुलिस को ही उपलब्ध कराई जाएगी। परिवार ने अपनी शिकायत में डबल मर्डर लिखकर दिया था। हो सकता है कि रिपोर्ट मिलने के बाद अंकुर के खिलाफ पुलिस डबल मर्डर का केस दर्ज करे।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

कमांडो काजल की अंकुर से बस में हुई मुलाकात:सोनीपत में लव-मैरिज के लिए परिवार की सरकारी नौकरी की शर्त; पहले अटेम्प्ट में पेपर क्लियर

हरियाणा में सोनीपत की रहने वाली दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या में नया खुलासा हुआ है। काजल की मां मीना के अनुसार, काजल जिस स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी, उसी स्कूल में उसके पति अंकुर की छोटी बहन निधि पढ़ाती थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link